Friday 3rd of July 2026 01:52:50 AM
Home Blog Page 351

चतरा जिले के राजपुर जंगल में आईडी ब्लास्ट से एक युवक का पैर उड़ा

0
नक्सलियों के लगाए आई ब्लास्ट में घायल युवक

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला
हजारीबाग। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत चतरा जिले में नक्सलियों के आईइडी बम के जद में इनदिनो है। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र जंगल में नक्सलियों द्वारा पुलिस पर घात लगाकर हमला करने के लिए आईइडी बम लगाया गया था।

नक्सलियों के आईइडी बम की जद में थी चतरा पुलिस

बम ब्लास्ट कर जाने से एक युवक का पैर उड़ गया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया पंचायत अंतर्गत डुमरिया जंगल में बुधवार की देर शाम करीब छह बजे की है। घायल युवक का नाम गोवर्धन सिंह भोक्ता है। घायल युवक को पुलिस मौके से उठाकर सदर अस्पताल लायी। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहत्तर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।


मवेशी चराकर जंगल से घर लौट रहा था गोवर्धन
………….
घायल के परिजनों ने बताया कि गोवर्धन मवेशी चराने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान उसका पैर पूर्व से जमीन में दबाकर रखे गये आईईडी बम पर पड़ गया। आईइडी बम ब्लास्ट की तीब्रता इतनी थी कि युवक का पैर उड़ गया और गोवर्धन बुरी तरह जख्मी ही गया। इस घटना में युवक का पैर उड़ गया है। मालूम हो कि इसके पूर्व भी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हेमन्त राज में श्रम नियोजन विभाग बना “शर्म” नियोजन विभाग: समरी लाल

0
झारखंड में बेेरोजगारी और क्राइम बढ़ा


रांची । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांके विधायक समरी लाल ने कहा कि कोरोना काल मे राज्य सरकार ने मजदूरों की परेशानी हल न कर अपने चेहरा चमकाने में लगी रही।
कोरोना काल मे लाखो की संख्या में मजदूर साथी वापस झारखंड आये।केंद्र सरकार मजदूरों को लेकर अपनी जिम्मेवारी निभाते रही,क्वन्दर सरकार ने सभी मजदूरों को वापस अपने राज्य भेजने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की।जब मजदूर वापस अपने राज्य लौट रहे थे तब झारखंड सरकार सिर्फ बैनर पोस्टर लगाकर मजदूरो का स्वागत करने में लगी थी।

समरी लाल ने कहा कि सरकार को इतनी भी चिंता नही हुई कि मजदूरो का रजिस्ट्रेशन किया जाए।झारखंड लौटे हज़ारो की संख्या में मजदूरो का सरकार के पास कोई डाटा नही है।परिणाम स्वरूप बड़े पैमाने पर लोगो का पलायन हो रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि इस पलायन में सरकार भी साथ दे रही है।
राज्य सरकार हज़ारो हज़ारो लोगो को कम वेतन एवं कम सुविधा में दिहाडी मजदूरी करने के लिए अंडमान एवं चीन बॉर्डर नेफा भेजने में लगी हुई है।भाजपा सरकार द्वारा कई कपडे फैक्टरी,मिल खोले गए जिसे हेमन्त सरकार द्वारा बंद कर दिया गया।होटवार में ओरिएंटल क्राफ्ट,बुढ़मू के चकमे में कपड़ा मिल को बंद कर दिया गया,जिससे हज़ारो लोग बेरोजगार हो गए है।कई ट्रेनिंग सेन्टर को भी बंद कर दिया गया है,जहां से युवाओ को अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त होता था।

समरी लाल ने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि कब तक यहां के युवाओ का दोहन करते रहेंगे।गुजरात,लुधियाना ,जालंधर जैसे जगह से लोग वापस इस उम्मीद से लौटे की यहां राज्य में रोजगार मिलेगा लेकिन रोजगार तो मिला नही वापस पलायन को मजबूर हो रहे हैं। राज्य में क्राइम का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है।उन्होंने कहा कि रोजगार नही मिलेगा तो युवा अपने पेट पालने भटक कर हथियार उठाने पर मजबूर होगा। 

केंद्र ने झारखंड के विकास में हर संभव मदद का दिया भरोसा

0
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची/ नई दिल्ली । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात के बाद कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखंड के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया है । उन्होंने कहा कि साहिबगंज में पोर्ट और राज्य में सड़कों का जाल बिछाने को लेकर गडकरी जी काफी उत्सुक दिखें ।केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को नई गति देंगे ।


इससे पहले मंगलवार को  दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड सरकार को बेहतर प्रदर्शन करने में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सीएम सोरेन ने यह बात मंगलवार को एक टीवी चैनलों पर इंटरव्यू के दौरान कही। सीएम सोरेन ने कहा है कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर कार्य प्रणाली मजबूत बनी रहे इस पर उनका विशेष ध्यान रहता है।

नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके निवास पर भेंट कर प्रदेश में चल रहे विकास परियोजनाओं पर चर्चा की – हेमंत सोरेन


गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार के पक्षपात के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति में राज्यों की केंद्र से उम्मीदें अधिक हैं। उम्मीद से कम मिलता है तो स्वभाविक रूप से सौतेला व्यवहार महसूस होता है। केंद्र सरकार उपक्रम सबसे अधिक झारखंड में हैं। इनसे राज्य के व्यवसायिक रिश्तें उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। लेकिन आजादी के बाद से किसी सरकार ने इस दिशा में पहल नहीं की। अब तह तक जाने पर सारी चीजें सामने आ रही हैं। (उनका इशारा केंद्रीय उपक्रमों पर 65 हजार करोड़ से अधिक बकाया की ओर था) सीएम सोरेन ने कहा कि अब गृह मंत्री की ओर से झारखंड को केंद्र का पूरा सहयोग मिलने के आश्वासन के बाद उनकी उम्मीद बढ़ी है। 


झारखंड के विकास के लिए केंद्र से फंड रिलीज नहीं होने के मुद्दे पर गृहमंत्री से वार्ता के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री को सारी बातें मालूम रहती हैं। वह यूं ही गृहमंत्री नहीं हैं। उनकी नजर पूरे देश की समस्याओं पर रहती है। सीएम ने आगे कहा कि बहुत बातें रखने के लिए हैं, लेकिन इस समय पर विशेष कार्ययोजना लेकर नहीं आए हैं। वह शिष्टाचार मुलाकात कर रहे हैं। विशेष प्रयोजन के तहत पूरी तैयारी से बाद में दिल्ली आएंगे। 

बैसाखी पर टिकी सरकार का इतना घमंड ठीक नहीं

0


गोड्डा। सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम सहित अन्य लोगों के खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप लगा कर देवघर डीसी द्वारा मामला दर्ज कराने का आदेश दिए जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में गर्माहट आ गई है। मामले को लेकर जहां राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में प्रशासनिक हथकंडा अपनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी और सांसद निशिकांत दुबे ने भी उलटवार करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लिया है।

अपने बयान में सांसद ने कहा कि एक ही घटना को लेकर कितने मामले दर्ज कराए जा सकते है पहले से तीन मामले हो चुके है अब एक चोथा भी हो गया।  इसके अलावा केंद्र की एजेंसी ईडी के अलावा आयकर बिभाग को भी राज्य सरकार के अलग-अलग अधिकारियों ने अपने स्तर से पत्र भेज चुके हैं। हेमंत जी को लग रहा है कि हमारे परिवार को जेल भेज कर सकून मिल जाएगा तो यह उनकी भूल है। घमंड अब तक किसी का नहीं रहा है जब अहंकारी रावण का अहंकार नहीं रहा तो बाकी की क्या बिसात है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि बैसाखी पर टिकी  सरकार पर इतना घमंड ठीक नहीं है। ज्ञात हो कि देवघर में पिछले वर्ष पत्नी के नाम जमीन की  रजिस्ट्री कराने को लेकर उठे विवाद के बाद डीसी के न्यायालय में एक मामला चलाया गया था जिसमें कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर उपायुक्त ने घटना को सही पाते हुए यह आदेश पारित कर दिया कि  जमीन रजिस्ट्री में अनियमितता बरती गई है। कम कीमत दिखाकर जहा एक ओर सरकार के राजस्व की हानि हानि हुई है वहीं दूसरी ओर अन्य कई तकनीकी खामियां है जो घोटाले को प्रमाणित करती है। आदेश में जिला निबंधन पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि वे  सांसद की पत्नी और डीड में शामिल गवाह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करावे।

हजारीबाग जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के कुल 30 कर्मियों का किया गया स्थानान्तरण

0
कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर विरमित करने का निर्देश


हजारीबाग। वर्षो से एक जगह जमे समाहरणालय संवर्ग एवं प्रखंड कार्यालय के कई कर्मियों का उपायुक्त, हजारीबाग आदित्य कुमार आनंद ने बुधवार को स्थानान्तरण किया है। जिनमें विकास शाखा के निम्न वर्गीय लिपिक संजय राज किण्डो को चौपारण प्रखंड, विकास शाखा के प्रधान लिपिक राजेश रंजन दूबे को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय, विकास शाखा के प्रधान लिपिक नितिश डे को स्थापना शाखा अतिरिक्त प्रभार डीएमएफटी, ईचाक अंचल के लिपिक लालजी मांझी को गोपनीय शाखा, हजारीबाग, जिला सामान्य शाखा के प्रधान लिपिक अब्दुल तस्लीम को विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय, विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय के लेखा लिपिक विजय कुमार को जिला नजारत शाखा, विष्णुगढ़ अंचल के राजस्व उप निरीक्षक सचिन कुमार को सदर अंचल कार्यालय, बड़कागांव अंचल के राजस्व उप निरीक्षण प्रवीण कुमार को सदर अंचल कार्यालय, केरेडारी अंचल के राजस्व उप निरीक्षण जितेन्द्र रंजन को सदर अंचल कार्यालय, चलकुशा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक ओहदार तिर्की को सदर अंचल कार्यालय, सदर अंचल के राजस्व उप निरीक्षक प्रह्लाद मांझी को पदमा अंचल कार्यालय शाामिल हैैं ।

इसके आलावा बरकट्ठा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय को बड़कागांव अंचल कार्यालय, केेरेडारी अंचल के राजस्व उप निरीक्षक मो. युनूस को बड़कागांव अंचल कार्यालय, चौपारण अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक चुन्नू लाल श्रीवास्तव को बड़कागांव अंचल कार्यालय, बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के हिन्दी टंकक सुरेश कुमार को चौपारण प्रखंड कार्यालय, बरही प्रखंड कार्यालय के हिन्दी टंकक विनोद कुमार को विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय, सदर अनुमंडल कार्यालय के उर्दू टंकक अबु हेना को टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय, सदर प्रखंड कार्यालय के उर्दू टंकक अयाज अहमद को डाडी प्रखंड कार्यालय, चौपारण प्रखंड के उर्दू टंकक साकेब आलम को चलकुशा प्रखंड कार्यालय, चुरचू प्रखंड के उर्दू टंकक रईस आलम को दारू प्रखंड कार्यालय, राजस्व शाखा के भाषा सहायक शहरयार सुलताना को ईचाक प्रखंड कार्यालय, सदर प्रखंड के भाषा सहायक खुर्शीद आलम को चुरचू प्रखंड कार्यालय, कटकमसांडी प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक मो. फैज को सदर प्रखंड कार्यालय, केरेडारी प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक शौकत अली को कटकमसांडी प्रखंड कार्यालय भेजा गया है ।

विष्णुगढ़ प्रखंड के भाषा सहायक को बड़कागांव प्रखंड कार्यालय, बरही प्रखंड के भाषा सहायक सरफराज आलम को बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय, बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय के भाषा सहायक वकील अख्तर को चौपारण प्रखंड कार्यालय दारू अंचल के निम्न वर्गीय लिपिक आभा देवी को कार्यालय अधीक्षक का कार्यालय, बरही अनुमंडल के प्रधान लिपिक सुबोध कुमार को सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, डाडी प्रखंड कार्यालय के उच्च वर्गीय लिपिक अनुज पाण्डेय को विकास शाखा में स्थानान्तरित किया गया है।


इस क्रम में उपायुक्त ने उपरोक्त कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कर्मियों को माह जनवरी, 2021 का वेतन का भुगतान इनके नये पदस्थापित स्थान पर दिये जाने का निर्देश दिया है।

हर मायने में फेल है राज्य की हेमन्त सरकार : बाबूलाल मरांडी

0


सर्वाधिक असुरक्षित है आदिवासी और दलित महिलाएं


[राजेश कुमार]

गिरिडीह : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मायने में फेल है। इस सरकार के कार्यकाल में पूरे राज्य में आपराधिक घटनाओं में बेतहासा वृद्धि हुई है। दुष्कर्म की घटना तो सारी रिकार्ड तोड़ दी है।

हेमन्त सरकार में 1700 हुई दुष्कर्म की घटनाएं

सरकार बनने के बाद राज्य में 1700 दुष्कर्म की घटना हुई है। जिंसमे सर्वाधिक घटनाएं आदिवासी महिलाओं के साथ घटित हुई है।वंही 400 दलित महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई है। बाबूलाल मरांडी बुधवार को गिरिडीह के नए परिसदन भवन में पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में थाना और अंचल में भ्रष्टाचार पूरे चरम पर पहुंच गई है। थाने और अंचल से आम जनता का डायरेक्ट जुड़ाव होता है जंहा बगैर घुस के कोई काम सम्भव नही है। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि थाने और अंचल में पदाधिकारियों को काम करने नही बल्कि सिर्फ आम जनता से रूपये की वसूली करने के लिये अधिकारी पदाधिकरी तैनात किए गये है। 

थाना और अंचल बना पैसा वसूली का अड्डा

उन्होंने कहा कि जंहा इस सरकार के कार्यकाल में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। राज्य में  बेइंतहा बढ़ रही अपराधिक मामले एवं बलात्कार जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में यह सरकार पूरी तरह फैल है वहीं समय पर पंचायत चुनाव नहीं करा कर यह सरकार अपनी विफलता का परिचय भी दिया है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता से किये किसी भी वायदे पर यह सरकार एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खरा नही उतरी है। सारे वायदे डपोरशंखी साबित हुए है।

सर्वाधिक असुरक्षित है आदिवासी और दलित महिलाएं

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी विधि व्यवस्था समेत अन्य मामले को उठती है तो सरकार से जुड़े पार्टी झामुमो और कांग्रेस के लोग यह टिपण्णी करते है कि आदिवासी मुख्यमंत्री है इसलिये भाजपा विरोध करती है। 


मौके पर पूर्व विधायक निर्भय कुमार साहबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष  महादेव दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, संजय सेठ, जिलापरिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान सहित भाजपा के कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आजसू पार्टी ने पुलिस के विरोध में कराया इसरी डुमरी में बाजार बंद

0
लापता आर्यन का अब तक नहीं मिला है कोई सुराग, फोटो : बन्द कराते बन्द समर्थक

गिरिडीह/डुमरी : आजसू पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को डुमरी और इसरी के बाजारों को बंद कराया गया। आजसू पार्टी की केन्द्रीय सचिव यशोदा देवी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाजारों को बंद करवाया।


आपको बतातें चलें की बीते 15 जनबरी की शाम को इसरी बाजार अरघाघाट से एक आठ बर्षीय बच्चा आर्यन कुमार घर के बाहर से ही लापता हो गया था। जिसके बाद से लगातार प्रशासन और परिजनों ने लापता बच्चे को खोजने के लिए भटक रही रही लेकिन अभी तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।वहींं प्रशासन की ओर से भी पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके विरोध में आजसू पार्टी ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए बाजारों को बंद करने का आह्वान किया गया। जबकि पुलिस ने खोजी कुत्ता और गोताखोर टीम की भी मदद ले चुकी है फिर भी बच्चे को खोजने में असफल रही है।

वहीं परिजन इस घटना को अपहरण बता रहें हैं। बंद समर्थकों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड रांगामाटी रेलवे गेट से होते हुए डुमरी तक पैदल मार्च किया और खुले हुए दुकानों को बंद करवाया। डुमरी पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रशासन जल्द बच्चे को सही सलामत नहीं खोज पाती है तो पार्टी सडक से सदन तक आवाज उठाऐगी और उग्र आंदोलन करते हुए सडक जाम सहित झारखंड बंद करने की भी सरकार को चेतावनी दिया है। वहीं बंद समर्थकों ने चौक चौराहों पर टायर जला कर यातायात को भी बंद करवाया। जबकि व्यवसायी वर्ग के लोगों ने भी स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया और बंदी शांतिपूर्ण ढंग से सफल रहा।

इस दौरान आजसू के केन्द्रीय सचिव यशोदा देवी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो प्रखंड अध्यक्ष काशी महतो सहित सतीश महतो,दुलारचंद महतो,पप्पू महतो,सुरज मंडल,सुरज महतो,प्रदीप कुमार,पिन्टू स्वर्णकार,टिकैत महतो,शंभू महतो,पिन्टू महतो सहित बडी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद थें।

अधिकारी बोले

0

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने रोड रोड शो के दौरान ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, इस बार टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जाने वाली है। बंगाल के वोटर ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। ये लोग जितनी गुड़ागर्दी करेंगे भाजपा का वोट उतना ही बढ़ेगा।

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार

0

लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश के लोगों को मिट्टी के सम्मान और स्वाभिमान से जोड़ने के लिए एक अनूठी मुहिम शुरू करने जा रही है। 24 जनवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के जरिये राज्य सरकार प्रदेश वासियों में अपनी मिट्टी के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करेगी। योगी सरकार यूपी दिवस के कार्यक्रमों में जन जन को भागीदार बनाएगी। राज्य की सत्ता संभालने के बाद यूपी दिवस की शुरूआत कर प्रदेश के लोगों को अपनी मिट्टी पर गौरव का अनुभव कराने वाली योगी सरकार इस बार हर जिले में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने जा रही है।

प्रदेश के छोटे बड़े सभी जिलों में यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ ही आम लोग भी सहभागिता कर सकेंगे। यह पहली बार होगा जब राजधानी लखनऊ के अतिरिक्त जिलों में भी यूपी दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

तीन दिन तक चलने वाले यूपी दिवस समारोह के कार्यक्रमों के तहत जिलों में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उत्तर प्रदेश के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ ही विकास गाथा को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

ममता बनर्जी को एक और झटका!

0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) बागियों से परेशान है. एक के बाद एक टीएमसी नेता पार्टी को अलविदा कह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इस बीच टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय  ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई है. 

देवबंद में DSP के घर सहित 14 ठिकानों पर CBI छापेमारी

0

सहारनपुर. करीब 4 दिन पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में केस दर्ज कर सीबीआई टीम ने बुधवार सुबह निलंबित डीएसपी राजीव ऋषि समेत 4 अधिकारियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें सीबीआई टीम ने सहारनपुरके देवबंद में डीएसपी राजीव ऋषि के पैतृक घर पर पंजाबी मोहल्ला देवबंद में छापा मारा है. जानकारी के अनुसार सीबीआई की रेड कुल 14 जगहों पर एक साथ चल रही है. इनमें दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ और कानपुर में आरोपियों के ठिकाने शामिल हैं.

10 सदस्यीय टीम पहुंची डीएसपी के पैतृक घर

जानकारी के अनुसार सीबीआई की दस सदस्यीय टीम ने देवबंद में निलंबित डीएसपी राजीव ऋषि के पैतृक घर पर छापा मारा है. बता दें भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने अपने 4 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि इन अफसरों ने सीबीआई द्वारा दर्ज बैंक फ्रॉड केस के मामले में फंसी कंपनियों को संवेदनशील गोपनीय जानकारियां मुहैया कराईं.

बेटी ने अपनी किडनी दान कर बचाई पिता की जान

0

पंजाब के गोराया के नजदीकी गांव रूड़का कलां की लड़की ने अपने पिता की जिंदगी बचाने के लिए पिता को अपनी किडनी डोनेट की। 

गांव रूडका कलां की 22 वर्षीय भारती देवी ने बताया कि उसके पिता की दोनों किडनियां खराब हैं जिनकी या तो डायलिसिस हुआ करेगी या फिर किडनी ट्रांसप्लांट होगी। भारती ने बताया कि उसकी मां को शूगर की समस्या है जिसके कारण वह किडनी नहीं दे सकती इसलिए उसने अपने पिता कि जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी दे दी।

इस मुश्किल समय में उनके पास कोई और रास्ता भी नहीं था इसलिए उसने पिता को किडनी देने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसमें लाखों का खर्चा आया लेकिन अब दोनों बाप-बेटी ठीक हैं।

महिलाएं विवाहेत्तर संबंधों को सिर्फ सेक्स के नजरिए से नहीं देखतीं

0
सबसे ज्यादा विवाहेत्तर संबंधों की वजह महिलाओं का अकेलापन है

एक रिसर्च में दावा किया है कि भारत में 70 फीसदी महिलाएं विवाहेत्तर संबंधों (Extra Marital Affairs) पर बात करना पसंद नहीं करतीं । जिन 30 प्रतिशत महिलाओं ने खुलकर अपने विवाहेत्तर संबंधों को स्वीकार किया, उनमें से 65 प्रतिशत का कहना था कि वे सेक्स की वजह से दूसरे पुरुष के साथ नहीं हैं, उनमें से कई ने कहा कि अकेलापन की वजह से वो दूसरे पुरुषों के साथ हैं । 21 % महिलाओं ने भावनात्मक लगाव को वजह बताया, 07 फीसदी ने कहा कि ऐसे संबंधों से उन्हें रोमांच होता है । महज 9 फीसदी महिलाओं ने कहा कि पति से सेक्सुअली संतुष्ट नहीं होने की वजह से विवाहेत्तर संबंधों में हैं । ये स्टडी रिपोर्ट बंगलुरु की संस्था “आई कनेक्ट” ने जारी किया है ।

महानगरों में रहने वाली हर तीसरी महिला ने पति के अलावा संबंध बनाए हैं

संस्था की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महानगरों में रहने वाली हर तीसरी महिला ने जिंदगी में कम से कम एक बार किसी न किसी पुरुष से विवाहेत्तर संबंध बनाने के बारे में सोचा है। उनमें से हर दूसरी महिला ने दूसरे मर्द से संबंध बनाए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वो संबंध बिस्तर तक पहुंचा हो ।

35-45 साल की महिलाएं सबसे ज्यादा पराए मर्दों के संबंध में

अगर महिलाओं की उम्र सीमा (Age Group) की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 35 से 45 साल की महिलाएं ग़ैर मर्दों से संबंध बनाने में आगे हैं । इसकी वजह पति का काम में व्यस्त रहना, अकेलापन या सेक्सुअल डिजायर हो सकता है । इस उम्र की महिलाएं यौन संबंधों को लेकर भी दूसरे एज ग्रुप के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई हैं ।

इमरान खान की पार्टी को भारत और इजरायल से गुप्त फंडिग

0
पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं मरियम नवाज़
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के विभिन्न घटक सदस्यों के नेतृत्व में अलग-अलग रैलियां मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचीं । इमरान खान की सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर संयुक्त विपक्ष ने इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी गठबंधन का आरोप है कि इमरान खान की PTI को बाहर से फंडिग मिल रही हैं ।
 रैली को संबोधित करते हुए पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि पीडीएम पार्टियां चुुनाव आयोग के बाहर इकट्ठा हुई हैैं ताकि इसे अपने संवैधानिक दायित्वों को याद दिलाया जा सके। पीडीएम ने पीटीआई विदेशी फंडिंग मामले की जांच में देर को "अस्वीकार्य देरी" कहा है।

रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मरियम नवाज़ ने कहा कि ये तो सिर्फ प्रोटेस्ट मार्च है, अगर इसमें इतना बड़ा जन सैलाब आया है तो जरा सोचिए कि जब तमाम विपक्षी पार्टियां इस्लामाबाद का घेराव करने पहुंचेगी तब कैसा नजारा होगा

रैली में शामिल होने आए PML नवाज़ के कार्यकर्ता

इमरान खान की पार्टी PTI के विदेशी चंदे की जांच में देरी पर बोलते हुए मरियम नवाज़ ने कहा कि “ये पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है” । मरियम नवाज़ ने पूछा कि उनके पिता के खिलाफ़ तो तुरंत जांच कर दी गई, लेकिन PTI के आय से संबंधित जांच में 2014 से अब तक मात्र 30 बार सुनवाई हुई ।

मरियम ने आरोप लगाया कि प्रधान मंत्री इमरान ने इज़राइल और भारत में लोगों से पैसे लिए हैं । उन्होंने कहा: “क्या आप जानते हैं कि भारत से उन्हें किसने वित्त पोषित किया? भारतीय जनता पार्टी के सदस्य इंदर दोसांझ।

उसने सुझाव दिया कि भारत और इज़राइल के “अनगिनत” ऐसे लोगों और कंपनियों ने पीटीआई को वित्त पोषित किया था




विज्ञापन के नाम पर उगाही करने वाला फर्जी पत्रकार धराया

0
पुलिस ने सीओ को धमकी देने वाले फर्जी पत्रकार “सोनू” को गिरफ्तार किया

धनबाद: झरिया अंचल के सीओ राजेश कुमार को एक पत्रकार पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था । उन पर सोनू राय नाम का एक पत्रकार विज्ञापन की मांग को लेकर दबाव बना रहा था । सीओ ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी । सोनू ने अपने आप को एक निजी चैनल का पत्रकार बताया । पुलिस ने उस निजी न्यूज चैनल के ऑफिस में कार्यरत एक पत्रकार को मौके पर बुलाया लेकिन उसने सोनू राय को पहचानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस सोनू को पकड़ लिया और अपने साथ थाना ले गई । सोनू के पास कुछ एटीएम कार्ड भी मिले हैं । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।

निजी न्यूज चैनल के ऑफिस के पत्रकार अक्षय प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह थाना पहुंचे । उन्होंने कहा कि सोनू राय के पास जो आई कार्ड मिला है वह फर्जी है । संस्था के ओर से उसे आई कार्ड निर्गत नहीं किया गया था । अक्षय ने सोनू पर कार्रवाई के लिए झरिया थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही है ।