Friday 3rd of July 2026 03:02:10 AM
Home Blog Page 350

बोकारो में मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर का दफ्तर से अपहरण

0
देर शाम पैदल ही अस्त-व्यस्त हालत में पैदल घर पहुंचे शोमेन गुहा

बोकारो : शहर के पॉश कहे जाने वाले को-आपरेटिव कॉलोनी के प्लाट संख्या 212 में कोलकाता की प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों के साथ गुरुवार को हादसा हो गया। करीब पांच-छह की संख्या में अपराधी आये और उस घर में रहने वाले दो अधिकारियों को मारा और फिर एक अधिकारी को अपने साथ उठा ले गए। इधर पुलिस को सुचना मिलते ही हरकत में गयी और शहर के बाहर जाने वाले रास्ते की नाकाबंदी कर दी। शायद अपराधी इसी से घबराकर उक्त अधिकारी को रास्ते में छोड़ भाग गए।


इधर पुलिस घटना स्थल पर छानबीन कर ही रही थी, की करीब एक घंटे बाद पीड़ित अधिकारी घायल अवस्था में पैदल चलकर घर पहुंचे। फिलहाल पुलिस वाले उनसे घटना और अपराधियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे है। पीड़ित एस आर जी अर्थ रिसोर्से प्राइवेट लिमिटेड के साइट मैनेजर, शोमेन गुहा है। उनके साथ दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटना से वह सहमे हुए है। पत्रकारों के पूछने पे उन्होंने सिर्फ इतना बताया की वह इस शहर के लिए नए है इसलिए वह नहीं बता सकते की अपराधियों ने उन्हें किस जगह छोड़ा। सिटी थाना पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच अनुसंधान कर रही है। डीएसपी, सिटी, ज्ञान रंजन पुरे घटना पर नजर बनाये हुए है। CCTV कमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

अपहरण के बाद पूछताछ करते अधिकारी


बताया जा रहा है की अपराधी पांच-छह की संख्या में आये थे। घर में घुसते ही अपराधियों ने पहले कंपनी के एक दूसरे अधिकारी जिन्होंने दरवाजा खोला था, उन्हें लात-घुसे से मारने लगे। पर वह किसी प्रकार भागकर एक रूम में जा छुपे और दरवाजा बंद कर दिया। आवाज़ सुनकर, जैसे ही गुहा अपने कमरे से बाहर निकले अपराधियों ने उनको भी मारा और फिर अपने साथ जबरदस्ती लेते गए। अपराधियों ने घर में घुसने के पहले प्लॉट के गेटकीपर को भी मारा था। वह लोग कुछ दिन पहले ही उक्त प्लाट में शिफ्ट हुए थे।


सिटी थाना इंचार्ज संतोष कुमार मौके में जाँच कर रहे है। सूत्रों के अनुसार, गुहा जिस कंपनी में कार्यरत है उसको बोकारो स्टील प्लांट में कोको वेन बैटरी- 7 मे काम मिला है। 27 जनवरी से कंपनी काम शुरू करना वाली है। जिसका कॉन्ट्रैक्ट दो साल का है। कॉन्ट्रैक्ट मिलने के कुछ दिन बाद से कंपनी के लोगो को फ़ोन पर काम नहीं करने की धमकी मिल रही थी।

मंच पर भाषण देने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़े

0
कांग्रेसियों ने एक दूसरे के विरोध में थाने में दिया आवेदन

उज्ज्वल दुनिया
कुजूकांग्रेस मांडू प्रखंड कमेटी द्वारा तोपा परियोजना कार्यालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण देने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। भाषण देने की बात पर हाथापाई करते हुए दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों ने कुजू थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरोध में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। जिसमें एक दूसरे पर अभद्र भाषा, गाली गलौज जातिसूचक सहित जान से मारने की धमकी देते हुए गले से सोने की चेन छिनतई करने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला
सीसीएल कुजू क्षेत्र के तोपा परियोजना स्थित पीओ कार्यालय के समक्ष परियोजना में संचालित लोकल रोड सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस मांडू प्रखंड कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जहां विभिन्न मुख्य वक्ताओं द्वारा अपने-अपने भाषणों को बारी-बारी दिया जा रहा था। वही कुजू कोलियरी के कांग्रेसी नेता श्याम कुमार सिंह का भाषण लिस्ट से आपसी मतभेद के कारण एक कांग्रेसी द्वारा नाम हटा देने पर विरोध जताया गया। जिस पर मामले ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेसी दो गुट में बंट गए।


मांगपत्र सौपते ही रणभूमि में तब्दील हुआ तोपा


कांग्रेसियों द्वारा तोपा प्रबंधन को अपनी मांग पत्र सौंपने के पश्चात ही धरना स्थल के समीप ही नाराज कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसके पास दो गुटों में बंटे रामगढ़ जिला अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ मुन्ना पासवान और यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह के गुट के बीच हाथापाई हो गई। इसमें दोनों गुट के लोग को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।


कुजू ओपी पहुंचा मामला


तोपा में बने रणक्षेत्र को कुछ बुद्धिजीवी कांग्रेसियों ने शांत कराया। जिसके बाद दोनों गुट कुजू ओपी परिसर पहुंचे। जहां श्याम कुमार सिंह ने महेश कुमार उर्फ मुन्ना सहित उनके समर्थक शांतनु मिश्रा, बलजीत सिंह बेदी, सुधीर कुमार सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है। जबकि महेश कुमार उर्फ मुन्ना पासवान द्वारा श्याम कुमार सिंह के विरुद्ध आवेदन दिया गया है।

हेमंत सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न आदिवासी और दलित महिलाओं का हुआ

0
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी अपने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रवास के दौरान गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुए स्थानीय नीलंबर पीतांबर चौक अवस्थित निगम के विवाह भवन सभागार में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी के अलावे सम्मेलन में विशेष रूप से
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक मनोज यादव, जानकी प्रसाद यादव, जिला भाजपा के प्रभारी बालमुकुंद सहाय, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, अर्जून साव, दिनेश सिंह राठौर, सुनील साहू, नरेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश तिग्गा सहित कई लोग मौजूद थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी ने और संचालन अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मीकि ने की और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने किया।

बाबूलाल मरांडी के संबोधन:

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में पिछले एक साल से विकास के सभी कार्य पूरी तरह ठप्प है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खजाना खाली होने का रोना रोते हैं। लेकिन जनहित में जो कार्य बिना पैसों की हो सकती है। उसे भी करने में यह सरकार विफल है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल:

इस दौरान उन्होंने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह बेलगाम व चरमरा गई है। झारखंड के विभिन्न जिलों में करीब 17 सौ से अधिक महिलाओं के साथ उत्पीड़न हुआ है। इसमें 600 से अधिक आदिवासी और 400 से अधिक दलित महिलाएं शामिल है। भाजपा ने विपक्ष की भूमिका में हमेशा सरकार को समाज में हो रहे इस जुल्म व प्रताड़ना से अवगत कराया है। कहा कि भाजपा राज्य के सभी शोषितों के साथ खड़ी है। जहां भी ज़ुल्म या प्रताड़ना होगा भाजपा मुखर होकर इसका विरोध करेगी। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के सभी लोगों से अपने समाज के बुराइयों को भी त्यागने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अति पिछड़ा इस वर्ग को जहां सम्मान मिला वहीं तेजी से विकास भी हुआ है। बाबूलाल मरांडी ने लोगों से भाजपा का साथ देने की अपील की।

अमर बाउरी ने कहा:

भाजपा अजा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा हमेशा से समाज के दलित- वंचित और शोषितों को हक व अधिकार दिलाने में अग्रणी रही है। कांग्रेस ने इस देश में सात दशक तक राज किया। लेकिन आदिवासी- दलित समाज का विकास और उत्थान नहीं हो सका।

जयंत सिन्हा ने कहा:

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। वहीं हेमंत सरकार में सब को धोखा और सब का विनाश हो रहा है।

सदर विधायक ने कहा:

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पिछले एक साल में सत्ता में आई महागठबंधन की सरकार ने छल- कपट और झूठे वादें करके जनता को ठका है।राज्य की सड़कें उखड़ रही है। उग्रवाद चरम पर है। राज्य के भीतर इस बदहाली को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश में बदलाव का निर्णय लिया है। एक उम्मीद की किरण बनकर बाबूलाल मरांडी उभरे हैं। सम्मेलन के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के लखन राम हरि, प्रयाग राम मिर्धा, रामस्वरूप पासवान, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार, रामचंद्र और पप्पू पासवान, शंकर कुमार दास, राहुल बाल्मीकि, प्यारी रविदास, कृष्णा भोक्ता, बुधन राम, कृष्णा रविदास, राज किशोर पासवान, बलराम राम, राजेंद्र पासवान, रामस्वरूप राम, प्रोफेसर सुनील कुमार दास, धनेश्वर राम, बैजनाथ सहित कई लोग मौजूद थे।

केस के नाम डरा थानेदार ने वसूले पचास हजार, एक मोबाईल

0
चतरा के दागी दारोगा का और कारनामा हुआ उजागर


………………………………….
आरोपी केस उठाने की दे रहे धमकी, डीआईजी से कार्रवाई की मांग
………………………………….


उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल अंतर्गत चतरा पुलिस के संरक्षण से बौराए दागी दारोगा सचिन कुमार का एक और कुकर्म सामने आया है। इटखोरी के बढ़हीचक के सुबोध सिंह ने गुरुवार को उतरी छोटानागपुर प्रमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक को एक आवेदन देकर इटखोरी के तत्कालीन दागी थानेदार सचिन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है।

सुबोध सिंह ने आवेदन में लिखा है कि 19 अक्टूबर 2020 को सचिन कुमार ने मेरे घर पर हमला करने वाले आरोपियों के नाम डरा कर मेरे ऊपर काउंटर केस नहीं करवाने के नाम एक लाख का मांग किया। मेरे द्वारा यह कहा गया कि आरोपियों ने मेरे घर पर हमला किया, मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और मुझ से ही पैसा क्यों मांग रहे हैं। तो थानेदार ने कहा कि पैसा किसी भी कीमत में चाहिए मुझे मोबाईल लेना है। इसके बाद मुझे हजारीबाग साथ ले जाकर सम्राट मोबाईल से वनप्लस मोबाईल अपने नाम पर खरीदवाया। जिसका भुगतान मैंने पेटीएम से किया और नगद पचास हजार रुपया भी ले लिया । इसके बाद भी आरोपियों को बचाने के लिए उनलोगों से मेरे ऊपर केस करवाया गया। मेरे घर पर हमला कर मेरी पत्नी से दुर्व्यवहार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों द्वारा मुझे केस उठाने की धमकी दी जा रही है नही तो जान से हाथ धोने को तैयार रहने को कहा जा रहा है। पूरी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दागी दारोगा सचिन कुमार पर कार्रवाई की मांग के साथ न्याय की गुहार डीआईजी से लगाया गया है।

दागी दारोगा को है चतरा एसपी का संरक्षण, डीआईजी को भेजे रिपोर्ट में बचाने की कोशिश

चतरा जिले के वर्तमान थानेदार सचिन कुमार को चतरा एसपी का खुला संरक्षण होना बताया जाता है। इटखोरी थाना क्षेत्र बसे उसके खिलाफ कई गंभीर शिकायतें चतरा एसपी से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। सचिन के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर हज़ारीबाग़ डीआईजी ने चतरा एसपी से रिपोर्ट की मांग की थी। सूत्र बताते हैं कि सचिन के गुनाहों की बारीकी से पर्दा डाल डीआईजी को रिपोर्ट दिया गया है। हालांकि इस मामले को उजागर होने के बाद लचर विधि-व्यवस्था और नक्सलियों के सामने लाचार दिख रही चतरा पुलिस कि एक बार फिर किरकिरी और नेतृत्त्व पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है ।

सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए जेवीएम उपाध्यक्ष अशोक वर्मा

0
अशोक वर्मा को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराते रामेश्वर उरांव


रांची ।  झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के नीति एवं सिंद्धातों पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि अशोक वर्मा जैसे जुझारू नेता का कांग्रेस में आना यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा और विश्वास कांग्रेस के उपर और अधिक बढ़ रहा है।


डाॅ उरांव ने कहा कि अशोक वर्मा अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के कार्यक्रमों, और उनके नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें और संगठन को अत्याधिक मजबूत करने में सहभागिता दिखायें।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि अशोक वर्मा मधुपुर से आते हैं और झारखंड विकास मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने सराहनीय कार्य किया।  अशोक वर्मा को कंाग्रेस में सम्मिलित कराने पौडेयाहाट विधायक प्रदीप यादव की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, रविन्द्र सिंह, मदन मोहन शर्मा, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सुनील सिंह, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रभात कुमार, नीरज भोक्ता, अजय सिंह, जग्रनाथ साहु सहित अन्य कांग्रेसजनों ने अशोक वर्मा को पार्टी में आने पर स्वागत किया।

हत्या मामले में 10 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

0

जामताड़ा। प्रतिनिधिबिन्दापाथर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के पियालसोला गांव से हत्या के मामले में 10 महीने से फरार चल रहा एक आरोपी…

जामताड़ा में 80% पानी कम खर्च कर हो रही सब्जी की खेती

0

जामताड़ा | प्रतिनिधि दिनोंदिन गिरते भूजल स्तर और पानी की कमी के बीच खेती का

तृणमूल नेता विनय मिश्रा के भाई से सीबीआइ ने की पूछताछ

0

कोलकाताः सीबीआइ ने बंगाल में मवेशी तस्करी रैकेट से कथित तौर पर जुड़े कारोबारी एवं तृणमूल कांग्रेस के करीबी माने जानेवाले विनय मिश्रा के भाई विकास से बुधवार को पूछताछ की। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सीबीआइ की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने मिश्रा के भाई से तब पूछताछ की जब वह एक समन के बाद अधिकारियों के समक्ष पेश हुआ। राज्य में मवेशी तस्करी के मामले में अपनी जांच के संबंध में सीबीआइ ने गत 31 दिसंबर को कोलकाता स्थित मिश्रा के दो परिसरों पर छापेमारी की थी। मिश्रा फरार है और सीबीआइ ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा है।

सीबीआइ ने छह नवंबर को राज्य में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी करनेवाले रैकेट के कथित सरगना इनामुल हक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मवेशी तस्कर अपने अवैध करोबार को चलाने के लिए सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ)और सीमाशुल्क अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे। सीबीआइ ने बीएसएफ की 36वीं बटालियन के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया था। हक को सीबीआई ने मार्च 2018 में भी बीएसएफ के एक अन्य कमांडेंट जिबू टी मैथ्यू को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसे जनवरी 2018 में अलप्पुझा रेलवे स्टेशन से 47 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया था।

यूपी में कोरोना से संक्रमित 404 नए रोगी मिले, वहीं 682 मरीज स्वस्थ हुए

0

लखनऊ,  यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित 404 नए रोगी बुधवार को मिले। वहीं 682 मरीज स्वस्थ हुए। अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गया है। बीते 24 घंटे में आठ और रोगियों की मौत हुई। अब तक 8,591 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस घटकर 7,853 हो गए हैं।प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.29 लाख लोगों की कोरोना जांच कराई गई। अब तक कुल 2.65 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है। अब कोविड के साथ-साथ नॉन कोविड केयर पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

एक दिसंबर 2020 से लेकर 20 जनवरी 2021 तक सरकारी अस्पतालों में 45,855 मरीजों की सर्जरी की गई। इसी अवधि में एक साल पहले 44,780 लोगों की सर्जरी की गई थी। ई संजीवनी पोर्टल के प्रयोग के मामले में यूपी अब पूरे देश में नंबर एक पर पहुंच गया है। अब तक 4.16 लाख लोग घर बैठे डॉक्टरों से वीडियो कॉलि‍ंग के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श ले चुके हैं। 

छात्राओं का वाट्सएप ग्रुप हैककर कर रहे थे परेशान

0

लखनऊ,  एक शातिर युवक ने एक इंटर कॉलेज की छात्राओं का वाट्सएप ग्रुुप हैक कर लिया। इसके बाद वाट्सएप ग्रुुप के सभी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया के डर्टी ग्रुप पर डाल दिया। इसके बाद छात्राओं के पास अभद्र और अश्लीलता भरे फोन आने लगे। छात्रा के पिता की तहरीर पर इंस्पेक्टर गौतमपल्ली आलोक कुमार राय ने आरोपित सौरभ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ग्रुुप में जुड़ी थीं 18 से 19 छात्राएं

इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि करीब 15 दिन दिन पहले सौरभ ने क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्राओं का वाट्सएप ग्रुुप हैक किया था। उसमेंं करीब 18 से 19 नंबर थे। आरोप है क‍ि सौरभ ने  सारे नंबर डर्टी ग्रुुप पर डाल दिए। स्कूल खुलने के बाद वह विद्यालय के गेट के आस आकर खड़ा होता था और छात्राओं का पीछा करते हुए छींटाकशी करता था। बीते दिनों एक छात्रा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। इसके बाद पिता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित सौरभ सिंह पवनपुरी तेलीबाग के देवीखेड़ा का रहने वाला है।

दुमका के दुधानी टावर चौक से बासुकिनाथ तक नेशनल हाई

0

दुमका जिले के दुधानी टावर चौक से बासुकिनाथ तक नेशनल हाई-वे 114 का टेंडर पास हो गया है। कई सालों से इस नेशनल हाई-वे की हालत बेहद खस्ता रही है। जिसे लेकर यहां के सांसद सुनील सोरेन की ओर से सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर मांग की गई थी और अब जल्द ही जिले को नई सड़क मिलने वाली है।

इस बात की जानकारी सांसद सुनील सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। सांसद ने लिखा ‘दुमका के दुधानी टावर चौक से बासुकिनाथ तक NH-114A निर्माण के लिए एक सौ पंद्रह करोड़ का निविदा सड़क परिवहन मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा निकाला गया। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार।’ इसके अलावा सांसद जी से पार्लियामेंट्री बिजनेस की टीम ने फोन पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस सड़क निर्माण के लिए मांग करते आए हैं। उन्होंने नितिन गडकरी को पत्र लिखा जिसके बाद NH-114A निर्माण के लिए सरकार की ओर से टेंडर पास किया गया है।

एनएच 114 ए की हालत काफी सालों से खस्ता

आपको बता दें कि यह रोड सफर करने के लिए काफी खतरनाक माना जाता रहा है। लोगों की मानें तो एनएच 114 ए पर सफर करना मौत को न्योता देने के समान हो गया है। सड़क का इतना बुरा हाल है कि यह बताना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। हालांकि, अब सड़क बनने के लिए टेंडर पास हो गया है तो इससे यहां के लोगों की परेशानी कुछ कम होगी।

भारत में ‘कमल’ , अमेरिका में ‘कमला’

0
कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं

ये महज संयोग है कि भारत की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है जिसका चुनाव चिह्न ‘कमल’ है, तो अमेरिका की उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की ‘कमला‘ हैरिस हैं । लेकिन य इत्तिफाक नहीं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, दोनों ने अपने संबोधन में भारत का नाम लिया और दोनों ने भारत को अमेरिका का स्वभाविक मित्र बताया है ।

केरल में कमला हैरिस के पैतृक गांव में जश्न मनाते लोग

कमला हैरिस की जड़ें भारत में हैं, लेकिन क्या वे भारत के साथ दोस्ती की उतनी ही इच्छुक हैं, जितना की भारत चाहता है ? भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी कमला हैरिस को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं । सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि जो बाइडन के शासनकाल में भारत और इस इलाके से जुड़े सभी मसलों को कमला हैरिस ही देखेंगी । बाइडन सरकार के लिए दक्षिण एशिया की आंख और कान कमला हैरिस होंगी , लेकिन कमला हैरिस भाजपा की विचारधारा को पसंद नहीं करतीं । वे कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना कर चुकी हैं और वे भाजपा के हिंदु राष्ट्रवाद को हिटलर के नाजी विचारधारा की तरह मानती हैं ।

कश्मीर पर सख़्ती के खिलाफ रही हैं कमला हैरिस

एक और बात जो बाइडन प्रशासन और भारत की मोदी सरकार के बीच आएगा वो है ट्रंप के साथ मोदी का “हाउडी मोडी” कार्यक्रम । जानकर बताते हैं कि वो कूटनीति से आगे बढ़कर एक तरह से ट्रंप के चुनाव प्रचार की शुरुआत जैसी थी । मोदी का ट्रंप के हाथों में हाथ डालकर स्टेडियम के चक्कर लगाना बाइडन और हैरिस को तो अच्छा नहीं ही लगा होगा ।

शपथ ग्रहण के बाद अपने पति के साथ कमला हैरिस

लेकिन ऐसा नहीं है कि बाइडन-हैरिस के साथ भारत के संबंधों में सकारात्मक कुछ भी नहीं । डेमोक्रेटिक पार्टी हमेशा से भारत की पक्षधर रही है । बराक ओबामा के साथ मोदी के संबंध बेहद अच्छे रहे थे। बाइडन उस सरकार में मंत्री थे, उन्हे मोदी के साथ काम करने का अनुभव भी है ।

सबसे महत्वपूर्ण बात कि अंतरराष्ट्रीय संबंध एक-दूसरे की जरुरत पर टिके होते हैं । किसी की भी सरकार आए, अमेरिका को इस वक़्त भारत की जरुरत है । चीन के साथ तनातनी के बीच भारत भी चाहेगा कि अमेरिका खुलकर भारत का समर्थन करे ।

“मैडम वाइस प्रेसिडेंट” इस शब्द के साथ ही बन गया नया इतिहास

0
कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में पुरूषों के वर्चस्व को तोड़ दिया

लगभग दो सौ सालों तक अमेरिकी सरकार के सभी महत्वपूर्ण पदों पर मर्दों का कब्जा रहा है। कुछ को छोड़कर लगभग सभी मर्दों के चमड़े का रंग सफेद ही रहा है। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ये सिलसिला तोड़ दिया है ।  वह राष्ट्रपति जो बाइडेन (78) के साथ काम करेंगी। कमला देवी हैरिस ने 61 वर्षीय माइक पेंस की जगह ली है, जबकि बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप की जगह ली है।

मैं पहली महिला उपराष्ट्रपति, पर आखिरी नहीं- हैरिस

अपने पहले संबोधन में उन्होंने महिलाओं के मताधिकारों के लिए खड़ी हुई सभी औरतों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर बच्ची, जो आज मुझे देख रही है, वो जान जाएगी कि यह संभावनाओं का देश है । उन्होंने कहा, ‘जब हमारा लोकतंत्र इस चुनाव में बैलेट पर था, जिसमें अमेरिका की आत्मा दांव पर थी और दुनिया देख रही थी, तब आपने अमेरिका में एक नए दिन की शुरुआत की. हमारे कैंपेन स्टाफ और वालंटियर्स और इस असाधारण टीम का शुक्रिया, जिन्होंने पहले की तुलना में इस बार ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा और इस जीत को संभव किया.’

उन्होंने कहा,’देशभर के मतदानकर्मियों और चुनाव अधिकारियों का शुक्रिया, जिन्होंने हर वोट गिनने के ल

हैरिस ने कहा, ‘आपने हमारे लोकतंत्र की अखंडता की रक्षा की है. अमेरिकी लोग, जिन्होंने इस खूबसूरत देश को बनाया है, रिकॉर्ड संख्या में आगे आकर वोट करने के लिए शुक्रिया. आप आगे आए ताकि आपकी आवाज सुनी जा सके और मैं जानती हूं कि आपके लिए पिछला समय काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, विशेष रूप से पिछले कुछ महीने.’

उन्होंने कहा, ‘आपने दुख, दर्द, चिंता और संघर्ष का सामना किया है लेकिन हमने आपका साहस, आपकी दृढ़ता और आपकी उदारता भी देखी है. पिछले चार सालों से आपने समानता और न्याय, हमारी जिंदगी, हमारे ग्रह के लिए मार्च किया और फिर वोट किया. आपने एक स्पष्ट संदेश दिया. आपने उम्मीद, एकता, शालीनता, विज्ञान और सच्चाई को चुना. आपने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन को चुना.’

हैरिस ने अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘मेरी मां श्यामला गोपालन हैरिस , जो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आई थीं, उन्होंने इस पल के बारे में सोचना भी नहीं होगा लेकिन उन्होंने गहराई से अमेरिका में विश्वास किया, जहां इस तरह के पल संभव हैं इसलिए मैं उनके बारे में सोच रही हूं और महिलाओं, अश्वेत महिलाओं, एशियाई, श्वेत, लैटिन, मूल अमेरिकी महिलाओं के बारे में सोच रही हूं, जिन्होंने हमारे देश के इतिहास में आज रात के लिए मार्ग प्रशस्त किया.’

उन्होंने कहा, ‘वे महिलाएं जिन्होंने समानता एवं स्वतंत्रता और सभी के लिए न्याय के लिए लड़ा और बलिदान दिया. इनमें अश्वेत महिलाएं भी हैं, जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज किया गया लेकिन अक्सर ये साबित हो गया कि ये हमारे लोकतंत्र की रीढ़ हैं.

जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली

0
बाइडन के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली है । शपथ लेने के साथ ही उन्होंने कहा कि ये अमेरिकी लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हर बार हम विजेता बनकर उभरे हैं । जो बाइडन ने कहा है कि यह अमेरिका का दिन है, यह लोकतंत्र का दिन है, यह इतिहास और उम्मीदों का दिन है ।

शपथ लेने के साथ ही बदल गया ट्वीटर अकाउंट

जो बाइडन ने कहा कि कोरोना महामारी और ‘व्हाइट सुप्रीमेसी’ का बढ़ना हमारे लिए बड़ी चुनौती होंगी । कुछ लोगों ने अमेरिकी नागरिकों को बांटने की कोशिश की है। समाज में दरारें पैदा हुई हैं, लेकिन हमारे लिए हर अमेरिकी नागरिक एक समान है। हम रंग, सेक्स, आर्थिक स्थिति, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव नहीं करते । हम अमेरिका की आत्मा को जीवित रखने के लिए काम करेंगे ।

अमेरिका के इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं कमला हैरिस

जो बाइडन ने अपने संबोधन में कहा कि 108 साल पहले अमेरिकी महिलाएं वोट देने के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहीं थी, लेकिन आज एक महिला उपराष्ट्रपति की कुर्सी संभाल रही हैं ।इसलिए हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि बदलाव नहीं हो सकता । बदलाव होगा, लेकिन इसमें वक्त लगता है ।

आईडी ब्लास्ट में गंभीर रुप से घायल युवक को पुलिसकर्मियों ने दिया आर्थिक सहयोग

0
घायल युवक के परिजनों से मिलते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी


हजारीबाग। उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल हजारीबाग के अंतर्गत चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कोल्हैया पंचायत अंतर्गत कोटाप डुमरिया गांव में बुधवार की देर रात हुए आईडी ब्लास्ट घटना में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय गोवर्धन के ईलाज के लिए आर्थिक सहयोग मिल रही है।

सबसे पहले चतरा सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने आगे बढ़कर सहयोग किया है। इसके अलावा सीआरपीएफ 190 बटालियन के डिप्युटी कमांडेंट अनिल कुमार ने भी परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया है। गोवर्धन को बेहतर इलाज के लिए फिलहाल रांची रिम्स रेफर किया गया है।

मवेशी चराने के दौरान आईडी ब्लास्ट से घायल युवक

जानकारी के अनुसार गोवर्धन बुधवार शाम जंगल से मवेशी लेकर लौट रहा था। इसी क्रम में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईडी बम पर पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया। इस घटना में गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। राजपुर थाना पुलिस के सहयोग से उसे चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।