Friday 3rd of July 2026 05:33:19 AM
Home Blog Page 348

सम्पत्ति विवाद में पुत्र ने की पिता की रॉड मारकर हत्या

0
मौके पर उपस्थित लोग

गिरिडीह : सम्पत्ति विवाद में पुत्र ने ही अपने पिता की रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के धनवार प्रखण्ड के परसन ओपी के गंगापुर गांव की है।

बताया जाता है कि मृतक बहादुर कोड़ा की दो पत्नी है। दो पत्नी के बच्चों के बीच संपति का विवाद को लेकर शुक्रवार की देर रात गंगापुर गांव निवासी 48 वर्षीय बहादुर कोड़ा की राॅड से मारकर हत्या कर दी गयी। आरोपी बबलू कोड़ा मृतक के पहली पत्नी का बेटा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक बहादुर कोड़ा का गंगापुर गांव के मोड़ में ही एक बड़ा घर के साथ खेत की जमीन भी है। जानकारी के अनुसार दोनों प्लाॅट की कीमत करीब 25 लाख आंकी गई है।


घटना के बाद जानकारी मिलने पर परसन ओपी पुलिस को शुक्रवार की रात ही गंगापुर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। संपति को लेकर हुए हत्या का आरोप मृतक की बेटी मालती कुमारी ने भी अपने भाई बबलू कोड़ा पर लगाई है। मृतक की बेटी मालती ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उसका भाई बबलू कोड़ा शराब पीकर घर पहुंचा। शराब के नशे में उंसने पिता से सपंति उसकी मां व उसके नाम करने को कहा। बहादुर कोड़ा ने उससे सुबह बात करने को कहा। जिससे क्षुब्ध हो बबलू अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची मालती के साथ भी मारपीट किया। जिंसमे मालती को भी चोट पहुंची। बाद में शराब के नशे में धुत बबलू कोड़ा ने अपने पिता बहादुर कोड़ा पर राॅड से वारकर दिया। जिससे मौके पर बहादुर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पुत्र बबलू फरार हो गया।

बेटे की शादी में डीजे पर थिरके पिता की हुई मौत

0
मृतक का फाइल फोटो

गिरिडीह : शुक्रवार की शाम बेटे की शादी की पार्टी की खुशियां मनाते रिटायर्ड शिक्षक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक शिक्षक सुरेश नाथ मित्रा थे। वे एक साल पूर्व ही बेंगाबाद के विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं बेटे की शादी के बाद शुक्रवार को वे पचम्बा मारवाड़ी मोहल्ला स्थित निवास स्थान में आयोजित प्रीतिभोज में वो काफी खुश मिजाज ढंग से आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे। वंही डीजे की धुन पर थिरक भी रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय नवजीवन नर्सिंग होम ले जाया गया। जंहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और देखते ही देखते घर का खुशी भरा माहौल मातम में बदल गया।

उनकी मौत की खबर जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गए। मृतक शिक्षक काफी मृदुभाषी और मिलनसार प्रवृति के थे। उनकी मौत पर काफी लोग उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया।

अपनी चार्टर्ड प्लेन से यात्राएं भूल गये रघुवर दास : सुप्रियो भट्टाचार्य

0
“रघुवर दास क्या कैसिनो खेलने लास-वेगास जाते थे”


रांची, 22 जनवरी (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गये तो इससे सबसे ज्यादा तकलीफ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को हुई। पर वे भूल गये कि राज्य में जब पांच साल तक उनकी सरकार रही तो हर हफ्ते वे सरकारी हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर अपने निवास स्थान जाते थे। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पांच साल में एक दफा भी वे सड़क मार्ग से जमशेदपुर नहीं गये। यही नहीं इस दौरान नागपुर से लेकर पटना और रायपुर से लेकर दिल्ली तक की यात्रा में चार्टर्ड फ्लाइट का इस्तेमाल किया। वे यह भी भूल गये।


भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास सरकार के पैसे से लास वेगास गये थे। वहां दुनिया का सबसे महंगा डांस क्लब और कैसिनो है। वे वहां कौन सा इन्वेस्टमेंट लाने गये थे। उन्हें बताना चाहिए। मोमेंटम झारखंड में रांची से खेलगांव के लिए 78 उड़ानें भरी गयीं। क्या यह ईमान के पैसे से थी। मुख्यमंत्री कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली गये। पूर्व मुख्यमंत्री को दर्द है कि वे झारखंड भवन क्यों गये। वहां उनका डेजिगनेटेड आवास है। क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह कैफियत देनी पड़ेगी कि वे कहां ठहरेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने भारत सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की और सार्थक बातचीत की। जब डीवीसी का गठन हुआ था तब उसमें झारखंड की 33 फीसदी हिस्सेदारी थी। उसमें झारखंड का अरबों रुपये का कैपिटल फंसा हुआ है। ऐसे गंभीर मुद्दों पर वार्ता के लिए वे दिल्ली गये थे। राज्य की प्रगति और खुशहाली भाजपा को मंजूर नहीं है। इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

बाबूलाल मरांडी दुबई से लेकर थाईलैंड और बाली से लेकर सिंगापुर जा चुके हैं


उन्होंने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर कहा कि वे दुबई से लेकर थाईलैंड और बाली से लेकर सिंगापुर जा चुके हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट सार्वजनिक करके बताना चाहिए कि उनका डेस्टिनेशन क्या था। उन्होंने कहा कि रघुवर दास राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ने की बात कहते हैं। जबकि उनके शासनकाल में कोर्ट परिसर में घुस कर हत्याएं होती थी। मुख्यमंत्री आवास के गेट से अगवा कर हत्याएं होती थीं। 2019 में जब वे मुख्यमंत्री थे तो राज्य में नक्सली हिंसा की 134 घटनाएं हुई जबकि हेमंत सरकार के कार्यकाल में 2020 भी इनकी संख्या 127 रहीं। इसी अवधि में रघुवर सरकार में 38 एनकाउंटर हुए जबकि हमारी सरकार में 50 हुए। वहीं, रघुवर सरकार में मॉब लिंचिंग की 12 घटनाएं हुई ।

एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स शिफ्ट किए जाएंगे लालू, सीएम ने दी मंजूरी

0
रांची में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप से मुलाकात करते सीएम हेमंत सोरेन

लालू प्रसाद यादव के फेफड़े में इंफेक्शन बढ़ता ही जा रहा है । फेफड़े में पानी भरने के कारण उनका मुँह सूज गया है । उन्हे निमोनिया भी है, लालूजी के उम्र को देखते हुए ये सब बेहद चिंताजनक है । ये जानकारी तेजस्वी यादव ने दी ।

तेजस्वी यादव ने बताया कि लालूजी के स्वास्थ्य की जांच के लिए झारखंड सरकार ने एक्सपर्ट्स डाक्टरों की टीम बनाई थी । टीम ने लालूजी को दिल्ली के एम्स ले जाने की सलाह दी है । वही जेल आइजी विरेंद्र भूषण ने कहा कि उन्हे आवश्यक मंजूरी का इंतजार है ।

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाक़ात के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख और भोक्ता भी मौजूद थे

इससे पहले तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की । उन्होने सीएम को लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य से अवगत कराया । सीएम हेमंत सोरेन ने लालूजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है।

नीतीश कुमार की हकीकत जनता के सामने है- तेजस्वी

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के ख़िलाफ़ कारवाई की ठानी । अब मंत्री , विधायक , सांसद या अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक या ग़लत टिप्पणी के कारणबिहार पुलिस अब जेल भी भेज सकती हैं । क्या यही लोकतंत्र है । कहने को तो राजा और प्रजा एक समान है, पर हकीकत में ऐसा है क्या ?

ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन के यहां IT रेड में 120 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का खुलासा

0
घर की तिजोरी से 4.5 किलो सोना बरामद

ईसाई धर्म प्रचारक पॉल दिनाकरन (paul dhinakaran) के दफ्तर और आवास पर आयकर विभाग के छापे में 120 करोड़ रुपए की अवैध सम्पत्ति बरामद की गई है। चेन्नई में दिनाकरन के घर की तिजोरी में रखे 4.5 किलो सोने को भी इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया है ।

पॉल दिनाकरन Jesus Calls ministry नाम की संस्था चलाते हैं । आयकर विभाग पॉल दिनाकरन के 12 देशों में फैले ऑफिस और ट्रस्ट की जानकारियां खंगालने में जुटा है । IT विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पॉल दिनाकरन के कुल 200 बैंक खातों की जानकारी विभाग को मिली है ।

20 जनवरी को भी आयकर विभाग ने पॉल दिनाकरन के दफ्तर और उसकी संस्था द्वारा चलाए जा रहे Karunya Institute of Technology and Sciences पर भी छापा मारा था । दिनाकरन इस संस्था के चांसलर हैं ।

नेताजी एक सच्चे नायक थे: ममता बनर्जी

0

कोलकाता। ‘देशनायक’ सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि नेताजी एक सच्चे नायक थे और सभी लोगों की एकता में विश्वास रखते थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, “हम देश नायक दिवस दिबस के तौर पर इस दिन को मना रहे हैं। वह लोगों की अखंडता पर यकीन रखते थे।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य भर में एक कमेटी का गठन किया है ताकि 23 जनवरी, 2022 तक इस दिन का जश्न मनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम से एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। नेताजी के नाम से एक विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी, जो पूरी तरह से राज्य द्वारा वित्तपोषित होगा और विदेशी विश्वविद्यालयों संग इसका करार भी होगा।”

ममना बनर्जी ने बताया कि आज के दिन एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया है। कोलकाता में इस साल गणतंत्र दिवस की परेड भी नेताजी को समर्पित की जाएगी।

केंद्र से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग करते हुए ममता बनर्जी ने आगे कहा, “12.15 बजे एक साइरन बजेगी। लोगों से निवेदन है कि वे अपने-अपने घरों में इस वक्त शंख बजाए।

एक क्लिक पर मिलेगी रोजगार की हर जानकारी

0

लखनऊ। रोजगार और व्यापार की तलाश में युवाओं को अब इधर-उधर नहीं भटकना होगा। स्वरोजगार और उद्योग से जुड़ी हर जानकारी अब उन्हें मोबाइल की एक क्लिक पर मिलेगी। योगी सरकार युवाओं को स्वरोजगार का सबसे हाइटेक प्लेटफॉर्म देने के लिये उद्यम सारथी ऐप लांच करने जा रही है। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार स्वरोजगार और उद्योग के जुड़े सबसे हाइटेक प्लेटफार्म की सौगात खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी दिवस के मौके पर युवाओं को देंगे। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री उद्यम सारथी ऐप का शुभारंभ करेंगे।

ओडीओपी योजना के तहत तैयार इस ऐप को युवाओं के लिए रोजगार की मास्टर की माना जा रहा है। उद्यम सारथी ऐप के जरिये लोग अलग अलग विभागों और क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय के उपलब्ध अवसरों की पूरी जानकारी कहीं भी और किसी भी वक्त हासिल कर सकेंगे।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग के अवसर और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ऐप में होगी। किसी भी तरह का व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भी पूरा ब्योरा ऐप में उपलब्ध होगा।

स्वरोजगार शुरू करने के लिए राज्य सरकार की सहायता और विशेषज्ञों की राय लेने की सुविधा भी मौजूद होगी। उद्योग शुरू करने के लिए लोन की उपलब्धता और अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया भी ऐप में ही मौजूद होगी।

तैयार प्रोडक्ट के लिए बाजार की उपलब्धता और अन्य चीजों का पूरा ब्योरा भी ऐप में होगा। हर बिजनेस मॉडल की पूरी जानकारी और उसके विकास की गाइडलाइन भी ऐप से मिल सकेगी।

उद्यम सारथी ऐप शुरू करने के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना युवाओं को रोजगार और व्यापार से जुड़ी हर जानकारी और सुविधा एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने की है ताकि उत्तर प्रदेश को आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा उद्यम हब बनाया जा सके।

योगी सरकार की मंशा ऐप के जरिये युवाओं में उद्यम विकास को बढ़ावा दे कर नौकरी मांगने वालों की जगह नौकरी देने वालों की सूची में शामिल करने की है। इस योजना के तहत योगी सरकार महिलाओं,किसान और युवाओं के लिए विकास की नई रूप रेखा भी पेश करने जा रही है ।

अवध शिल्प ग्राम में सजा हुनर हाट : नकवी

0

लखनऊ: शिल्प ग्राम में हुनर हाट सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकारों, शिल्पकारों के उत्पादों से सुसज्जित 24 वें हुनर हाट का उद्घाटन शनिवार ( 23 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शुक्रवार को हुनर हाट में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के तहत देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन और बाजार उपलब्ध कराने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 24 वें हुनर हाट का आयोजन वोकल फॉर लोकल थीम को केंद्र बनाकर यहां 22 जनवरी से 4 फरवरी तक किया जा रहा है।

लखनऊ के हुनर हाट में आंध्र, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनरमंद अपने उत्पादों के साथ पूरे समय तक मौजूद रहेंगे।

नकवी ने कहा कि लखनऊ के हुनर हाट में देश के दस्तकार/शिल्पकार अजरख, प्लिक, आर्ट मैटल वेयर, बाग प्रिंट बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी-बूटियां, स्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बैत-बांस के उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राई फ्लावर्स, खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियां, लेदर, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी एवं लोहे के खिलौने, काया एम्ब्रोइडरी, पीतल, क्रिस्टल ग्लास के आइटम, चन्दन की कलाकृतियों के स्वदेशी हस्तनिर्मित एक से बढ़कर एक नायाब उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए होंगे।

हुनर हाट में आने वाले लोग देश के पारम्परिक उत्पादों के साथ पारम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे, वहीं शाम के समय जाने-माने कलाकारों द्वारा आत्मनिर्भर भारत थीम पर गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में कैलाश खेर, विनोद राठौर, शिबानी कश्यप, सूफी गायक हमसर हयात आदि जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे।

नकवी ने बताया कि, “हुनर हाट दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक और जहां हुनर हाट में लाखों लोग आते हैं, वहीं दूसरी और लोग करोड़ों रुपए की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। पिछले लगभग 5 वर्षो में हुनर हाट के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। हुनर हाट से देश के कोने-कोने की शानदार जानदार पारम्परिक दस्तकारी, शिल्पकारी की विरासत को मजबूती और व्यापक पहचान मिल रही है। विदेशों में भी हम हुनर हाट को ले जा रहे हैं। आने वाले समय में पुर्तगाल में हुनर हाट आयोजित किया जाएगा।”

लखनऊ के हुनर हाट में आंध्र, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनरमंद अपने उत्पादों के साथ पूरे समय तक मौजूद रहेंगे।

नकवी ने कहा कि लखनऊ के हुनर हाट में देश के दस्तकार/शिल्पकार अजरख, प्लिक, आर्ट मैटल वेयर, बाग प्रिंट बाटिक, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी-बूटियां, स्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बैत-बांस के उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राई फ्लावर्स, खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियां, लेदर, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी एवं लोहे के खिलौने, काया एम्ब्रोइडरी, पीतल, क्रिस्टल ग्लास के आइटम, चन्दन की कलाकृतियों के स्वदेशी हस्तनिर्मित एक से बढ़कर एक नायाब उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए होंगे।

हुनर हाट में आने वाले लोग देश के पारम्परिक उत्पादों के साथ पारम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएंगे, वहीं शाम के समय जाने-माने कलाकारों द्वारा आत्मनिर्भर भारत थीम पर गीत-संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में कैलाश खेर, विनोद राठौर, शिबानी कश्यप, सूफी गायक हमसर हयात आदि जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे।

नकवी ने बताया कि, “हुनर हाट दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक और जहां हुनर हाट में लाखों लोग आते हैं, वहीं दूसरी और लोग करोड़ों रुपए की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। पिछले लगभग 5 वर्षो में हुनर हाट के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। हुनर हाट से देश के कोने-कोने की शानदार जानदार पारम्परिक दस्तकारी, शिल्पकारी की विरासत को मजबूती और व्यापक पहचान मिल रही है। विदेशों में भी हम हुनर हाट को ले जा रहे हैं। आने वाले समय में पुर्तगाल में हुनर हाट आयोजित किया जाएगा।”

कैंप में ले जाकर मारा, कहा

0
दिल्ली में किसान नेताओं की हत्या की बात करने वाला योगेश अपने बयान से पलटा

मुझे और मेरे साथ के चार लड़कों को उन्होने उठा लिया….फिर हमें वो किसानों के कैंप में ले गए ….वहां हमलोगों को खूब मारा….मेरे चेहरे पर जो चोट के निशान हैं, वो उन्हीं लोगों की पिटाई के कारण हैं …मेरा दोस्त सागर अब भी उनलोगों के कब्जे में है। बाकी दो लड़कों के नाम मैं नहीं जानता…..ये सनसनीखेज बयान योगेश नाम के उस लड़के ने दिया है, जिसे किसान नेता शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में लेकर आए थे…आइए आपको सुनाते हैं कि शुक्रवार को योगेश ने क्या कहा था ।

योगश ने बताया कि किसी पुलिसवाले ने उससे कुछ नहीं कहा…. मीडिया के सामने किसान नेताओं की हत्या की बात उसने दबाव में कही थी । योगेश ने कहा कि सागर नाम के लड़के की जान को खतरा है । “वे लोग उसे मार देंगे साहब”

ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली की सड़कों पर हिंसा की आशंका

0

किसान संगठन 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैंं .. बैरिकेड तोड़ने के लिए ट्रैक्टरों के अगले हिस्सों को भारी लोहे से कवर किया गया है… ट्रैक्टरों को फाइबर शीट से कवर किया है, ताकि आंसू गैस और वाटर कैनन से बचा जा सके…इस बीच खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी है कि 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल सकती है ।

एक तरफ किसान ट्रैक्टर रैली निकालने पर अडिग हैंं, वहीं दूसरी ओर सरकार किसी भी कीमत पर ट्रैक्टर रैली की इजाजत नहीं दे रही । सरकार का तर्क है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के आसपास अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दे सकते ।

हज़ारों की संख्या मेें किसान पंजाब-हरियाणा के अलग- अलग हिस्सों से अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर निकल रहे हैंं ।

4 किसान नेताओं की हत्या की साजिश

प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान उनमें से चार लोगों की हत्या किए जाने और अशांति पैदा करने की साजिश रची गई है। सिंघू बॉर्डर पर देर रात को प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने एक व्यक्ति को पेश किया। 

व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी टीम के सदस्यों को ट्रैक्टर रैली के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर भीड़ पर लाठीचार्ज करने को कहा गया। किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जामताड़ा में अवैध खनन पर छापा मारने गई टीम पर कोयला माफियाओं ने किया हमला, सुरक्षाकर्मियों न भागकर बचाई जान

0

झारखंड के जामताड़ा में ईसीएल की बंद खदान से अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची छापामार टीम पर कोयला माफियाओं ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने भी उनका साथ देते हुए सुरक्षाकर्मियों की गाडि़यों को पलट दिया और…

बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

0

जामताड़ा। प्रतिनिधि मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 24 पीस…

बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार

0

जामताड़ा। प्रतिनिधि मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 24 पीस…

गोड्डा में अपने आप मर रहीं मुर्गियां, बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत

0
डुमरिया गांव में अपने आप मर रही हैं मुर्गियां


गोड्डा। मुर्गी पालन केंद्र में एकाएक मुर्गी के मरने की घटना के बाद डुमरिया गांव के लोगो ने बर्ड फ्लू के फैलने की आशंका  घर कर गई है। शुक्रवार की सुबह गांव के सार्वजनिक पोखर के किनारे कई मुर्गा मरे हुए मिले जिसे गांव के ही मुर्गी पालको ने लेकर फेंक दिया था।

घटना की ख़बर फैलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पोखरा पर जुट गए और मरे हुए मुर्गा को इस तरह से खुले में फेकने का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही चार घरों में अवैध रूप से मुर्गी पालने का काम किया जा रहा है। ऐसे मुर्गी फार्म के संचालन में सरकार की ओर से किसी भी दिशानिर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां तक की सरकार के कोई कर्मचारी भी इस और झांकने नहीं आते हैं। अगर केंद्र पर मुर्गे की मौत हुई है तो उससे इस तरह खुले में फेंकने की बजाय मरे हुए मुर्गे को मिट्टी में जमींदोज कर देना चाहिए था ताकि किसी प्रकार का वायरस फैलने की आशंका ना हो। 

खुले में फेंक दी गईं मरी हुई मुर्गियां

अभी देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के फैलने की खबरें मिल रही है ऐसे में परहेज किया जाना अति आवश्यक है। एक तो करोना की मार लोग पहले से झेल रहे है उसपर अब बर्ड फ्लू की आशंका ने लोगो के मन में भय पैदा कर दिया है।  मृत मुर्गा के फेकने से नाराज़ ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशाशन को भी दिया और उचित कार्रवाई की मांग किया है ताकि किसी प्रकार का अनहोनी न हो।

पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल

0
दुनियाभर में पाकिस्तान एक मजाक बन गया

घर से निकलते ही….कुछ दूर चलते ही….रस्ते में था उसका घर….और उस घर पर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल….

अगर आपको ये मजाक लग रहा है तो आप गलत हैं । बुधवार को पाकिस्तान में जो कुछ हुआ उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे । मौका था चीन की मदद से बने शाहीन-3 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का । पाकिस्तान का दावा है कि ये मिसाइल परमाणु बम ले जाने में सक्षम है ।

बुधवार को जब मिसाइल के परीक्षण का वक़्त आया तो चीफ वैज्ञानिक यही गाना गुनगुना रहे थे…वे गाने के बोल में इतने खो गए कि मिसाइल रास्ता भटक गया । जब तक कोई उसे संभाल पाता शाहीन-3 मिसाइल बलूचिस्तान के डेरा बुग्ती के गांव के ऊपर जा गिरा । करीब दो दर्जन लोगों के मौत की खबर है, सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं ।

पाकिस्तान की मेनस्ट्रीम मीडिया में मौत और घायलों के बारे में खबरें दबा दी गई

पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का गत बुधवार को परीक्षण किया था। इसकी सफलता के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विज्ञानियों को बधाई भी दे दी। बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी ने ट्वीट के जरिये बताया कि डेरा गाजी खान के राखी इलाके से दागी गई यह मिसाइल डेरा बुग्ती के रिहायशी इलाके में आकर गिरी। पार्टी के प्रवक्ता शेर मुहम्मद बुग्ती ने एक ट्वीट में कहा, ‘पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। यह मिसाइल लोगों की मौजूदगी में दागी गई। इसमें कई लोग घायल हो गए और दर्जनों घर तबाह हो गए

बलूचिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता फजीला बलूच ने ट्वीट में कहा, ‘पाकिस्तान बलूचिस्तान में अपने खतरनाक हथियारों का परीक्षण करता रहता है। आज उन्होंने शाहीन मिसाइल का परीक्षण किया, जो डेरा बुग्ती में आकर गिरी।’ फजीला ने इस ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसके जरिये उन्होंने दावा किया कि ये लोग 1998 में पाकिस्तान के परमाणु मिसाइल परीक्षण के दौरान घायल हुए थे। हालांकि पाकिस्तान की सेना ने किसी बस्ती पर मिसाइल गिरने की खबर से इन्कार किया है।