सहायक प्रबंध अभियंता ( इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल ) विपिन कुमार की फाइल फोटो
बोकारो: बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना में पदस्थापित सहायक प्रबंध अभियंता ( इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल ) विपिन कुमार ने बराकर स्थित आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह जब घर साफ करने वाली आई तो दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। इसके बाद वापस चली गई। फिर करीब 10 बजे गई तो दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर सहायक अभियंता का शव फांसी पर लटका था। इसके बाद बीसीसीएल अधिकारियों और विपिन कुमार के घरवालों को जानकारी दी गई।
विपिन कुमार ने 2017 में बीसीसीएल में योगदान दिया था। विपिन कुमार ने आईआईटी रुड़की से अध्ययन किया था। उनकी पत्नी लखनऊ में चिकित्सक हैं। मृतक अभियंता की 4 माह की बच्ची है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दिसंबर माह में पत्नी यहां बच्चे के साथ आई थीं। विपिन ने नया साल का सेलिब्रेशन पत्नी के साथ ही किया। इसके बाद पत्नी बच्ची के साथ लखनऊ चली गई।
विपिन कुमार के पिता अलीगढ़ में हिंदुस्तान जिंक में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल भेज दिया है। मौत की खबर सुनकर अभियंता सुकुमार राय, प्रबंधक युसी मंडल, सुमंतो राय, एनके सिंह आदि बराकर पहुंचे।
दीवारों पर उकेरी जा रहीं सोहराय कला की खूबसूरत कलाकृतियां
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला ….. हजारीबाग। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम हजारीबाग की ओर से सराहनीय पहल शुरू की गई है। फिलहाल बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा में सरकारी क्वार्टरों की चहारदीवारी में सोहराय कला की खूबसूरत पेंटिंग्स कराई जा रही है। शहर के अन्य जगहों की दीवारों पर भी झारखंड की सुप्रसिद्ध इन कलाकृतियों को उकेरा जाएगा। यह कलाकृतियां बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। साथ ही दीवारों की शोभा और बढ़ जा रही है। इस पेंटिंग्स को मूर्त रूप दे रहे हैं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्मश्री बुलू इमाम की टीम। उन्होंने ही सोहराय और कोहबर कला की भी विश्व पटल पर पहचान बनाई।
नगर निगम की आयुक्त माधवी मिश्रा की पहल से खुबसूरत दिख रहा हजारीबाग
…… पहले की पेंटिंग्स से बिल्कुल अलग : माधवी मिश्रा ….. हजारीबाग नगर निगम की आयुक्त माधवी मिश्रा कहती हैं कि शहर की दीवारों पर पहले भी सोहराय कला की कलाकृतियां उकेरी गई हैं, लेकिन इस बार बिल्कुल अलग है। इस बार दीवारों पर पुट्टी कराकर पेंटिंग्स कराई जा रही हैं। इससे इसका लुक पहले से कहीं अधिक चमक के साथ आकर्षक लगेगा और पेंटिग्स टिकाऊ भी होगी। शहर की विभिन्न लंबी खाली दीवारों पर यह पेंटिंग्स उकेरी जाएंगी। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि ऐसी दीवारों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
मिलन समारोह सह वनभोज को सम्बोधित करते पूर्व विधायक
झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम सम्पन्न
गिरिडीह/ गावां : गावां में झामुमो के कार्यक्रताओं ने मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह एवं संचालन मो साहबउद्दीन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक मो० निज़ाम उद्दीन अंसारी एवं झामुमो जिला उपाध्यक्ष मो शफीक अंसारी उपस्थित हुए। वक्ताओं ने झामुमो सरकार के एक वर्ष के दौरान किये गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार झारखंड की बेहतरी के लिए हमेशा तत्पर है और पूरे भारत मे झारखंड की एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे है।
सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार: निजामुद्दीन
पूर्व विधायक मो० निज़ामुउद्दीन अंसारी ने कहा कि जब से झारखंड में झामुमो की सरकार बनी है तब से केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार गठन के पश्चात से ही कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से सरकार लड़ रही है और इसके बावजूद भी झारखंड की एक भी जनता को भूख से मरने नही दिया गया। हर व्यक्ति हर घर को राशन देने का कार्य झामुमो सरकार ने किया है। साथ ही प्रधान मंत्री ने जो कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई जहाज पर बैठाया जाएगा उसी बात को हकीकत में तब्दील करते हुए हेमंत सरकार ने झारखंड के मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का काम कर एक मिसाल पेश किया है।
कई ने थामा झामुमो का दामन
इस कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओ ने अन्य पार्टियों को छोड़ कर झामुमो का दामन थामा जिन्हें पूर्व विधायक निज़ामुद्दीन अंसारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वालों में बासुदेव रविदास, विनोद यादव, कैलाश रविदास, बद्री यादव, संदीप कुमार,शिव नारायण राउत, लालू प्रसाद यादव,शंकर हलवाई, अखिलेश कुमार,पवन कुमार उपाध्याय एव राकेश कुमार शामिल हैं।
लिया वनभोज का लुत्फ
मिलन समारोह के पश्चात कार्यकर्ताओ ने मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ वनभोज का भी आनंद लिया। मौके पर मो० मंसूर अंसारी, सोनू कुमार साव, शुभम भानु, मंसूर आलम, सरयू प्रसाद, नुनु मरांडी, प्रदीप कुमार, ज़ीशान खान, कैलाश सिंह, शिवनारायण सिंह, प्रदीप सिंह, विनय सिन्हा समेत काफी लोग शामिल थे।
पश्चिम बंगाल के रायगंज में जनसभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर गए भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज पश्चिम बंगाल के रायगंज में सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में शासन करनेवाली ममता बनर्जी भगवान श्री राम और श्री कृष्ण से नफरत करती है। इसे सत्ता से हटाना है। श्री राम के नारे से बौखलाहट बतलाता है कि दीदी का सत्ता से जाना तय हो गया है। इससे वे चिढ़ कर कुछ भी बयान दे रही हैं। तुष्टिकरण की राजनीति में इतना गिर गयी हैं कि श्री राम का नारा भी बुरा लगने लगा है।
बंगाल में भाजपा की विजय सुनिश्चित
उन्होंने सभा मे उपस्थित भीड़ को देखकर कहा की आज की भीड़ देखकर प्रतीत होता है कि इस बार चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी के कारनामों से बंगाल की जनता परेशान है। अब बंगाल की जनता ममता बनर्जी के शासन से मुक्ति चाहती है। बंगाल की जनता से अपील करने झारखण्ड से आया हूँ कि इस बार बंगाल की जनता मोदी जी के कार्यों को देखकर भाजपा को साथ दें और बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएं।
रायगंज की सभा में उमड़ी भीड़
उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हिंसात्मक घटनाएं घट रही है। भ्र्ष्टाचार, घोटाला से पूरा राज्य घिरा हुआ है। राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। प्रशाशन व्यवस्था चौपट है। केंद्र के कई लाभकारी योजनाओं को बंद कर रखा है। गरीबी, बेरोजगारी सातवें आसमान पर है। किसान खेत खलियान सब का बुरा हाल है। वामपंथियों और तृणमूल के लोग बंगाल का बेड़ा गर्क कर दिया है। पहले वामपंथियों ने राज्य को लूटा अब ममता के गुंडे लूटने में लगे हुए हैं।
उन्होंने बंगाल की जनता से अपील किया कि राज्य की चहुमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को मौका दे। पार्टी के पास बंगाल के विकास का रोड मैप है।
इस कार्यक्रम में रायगंज के लोकप्रिय समाजसेवी श्री कृष्णा कल्याणी भाजपा में शामिल हुए। मुख्य रूप से रैली में केंद्रीय मंत्री सुश्री देबोश्री चौधरी, सांसद श्री अर्जुन सिंह, सांसद श्री खगेन्द्र मुर्मू उपास्थित थे।
चौपारण। सिंघरावां के कयूम खान ने अपने 14 साल के बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए प्रशासन से गुहार लगाई । इसके बाद शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा के नेतृत्व में कब्र को खोद कर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। 45 दिन पहले 14 साल की खुशनुमा परवीन की कथित हत्या कर उसके शव को दफना दिया गया था । शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग स्थित एचएमसीएच भेज दिया गया।
पिछले महीने लगभग 45 दिन पूर्व खुशनुमा परवीन की कथित हत्या कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लखनु गांव के टोला छल्टा में हुई थी। परिजनों ने आनन-फानन में युवती के शव को उसके पैतृक गांव चौपारण प्रखंड के सिंघरावां पंचायत के ग्राम केवला के कब्रिस्तान में ले जाकर संदिग्ध आवस्था में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।
गांव में बताया गया कि युवती की मौत कुएं में गिरने से हो गई थी। खुशनुमा परवीन कटकमसांडी थाना के समीप छल्टा में अपने नाना – नानी के साथ लगभग एक वर्ष से रह कर पढ़ाई कर रही थी। बाद में पिता द्वारा पुत्री की मृत्यु का छानबीन करने के बाद मामले को संदेहास्पद बता थाने में कांड संख्या 15/2021 के तहत हत्या होने का प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज मामले के बाद पूरा मामला प्रकाश में आने पर पुलिस हरकत में आई और शनिवार को चौपारण पुलिस और प्रशासन के मदद से केवला कब्रिस्तान से शव को घंटों मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा दिया गया।
इस संबंध में बीडीओ सह मजिस्ट्रेट श्री सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता हैं। इस मौके पर मजिस्ट्रेट सह बीडीओ, चौपारण सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, चौपारण थाना प्रभारी विनोद तिर्की, इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, कटकमसांडी थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी, मुर्दा कल्याण समिति के मो खालिद सहित केवला गांव के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन बरहेट-किताजोर व 132 केवी पाकुड़-राजमहल (लिलो) संचरण लाइन का शिलान्यास
बरहेट से नीरज कुमार जैन की कलम से…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट प्रखण्ड का दौरा किया, जहां +2 उत्क्रमित दामिनी उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन हुआ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट की जनता को संबोधित करते हुए कहा की इस योजना के शिलान्यास से अब साहिबगंज में विधुत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी साथ ही साथ बरहेट प्रखण्ड प्रखण्ड के किसी भी गांव में बिजली की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की लंबे समय से बरहेट के लोग कई सरकार के योजनाओं के लिए आशान्वित होते रहें है। सहिबगंज ज़िले का बरहेट प्रखण्ड पिछड़े इलाके में आता रहा है तथा कई मूलभूत सुविधएं इस क्षेत्र तक नही पहुँच सकी है इसे देखते हुए सरकार ने इसके समग्र विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया है।
बिजली, सड़क तथा पानी की उपलब्धता बेहद आवश्यक- सीएम
उन्होंने कहा की विकास के लिए झारखंड सरकार ने कई योजनाओं के ज़रिए विकास की नई रणनीति बनाई है।जिसमे बिजली, सड़क तथा पानी की उपलब्धता बेहद आवश्यक है इसलिए हमने तय किया है कि वह योजनाएं जो अब तक आपके समक्ष नही पहुची है वह आप तक पहुचाया जाएगा इसी उद्देश्य से 100 मेगावाट का सब स्टेशन बनाने के लिए आधारशिला रखा गया है।उन्होंने कहा कि यह ग्रिड 18 से 24 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की आप जिस प्रकार लगातार कोरोना वायरस अपना चेहरा बदल रहा है उसमें हम सबको और भी सुरक्षित रहने की ज़रूरत है।
12वीं तक की पढ़ाई सीबीएसई माध्यम से…
उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा की हर ज़िले में मॉडल विद्यालय का सुभारम्भ होने के साथ साथ पहली वर्ग से 12वी वर्ग तक सीबीएसई की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने रास्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राज्य की तमाम जनता को सुभकामनाएँ दी।
अब साहिबगंज में विधुत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होगी- सीएम
■शिलान्यास एवं उद्घाटन….
झारखंड के गांव गांव तक विधुत आपूर्ति के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 70 करोड़ की लागत से बनने वाले 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन बरहेट-किताजोर (साहिबगंज) तथा 132 केवी पाकुड़-राजमहल (लिलो) संचरण लाइन का शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने पतना हिरणपुर के छह किलोमीटर में गुमानी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास तकनीकी सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बरहेट साहिबगंज का ऑनलाइन उद्घाटन एवं कस्तूरवा गांधी बालिका उच्च विद्यालय भवन बरहेट का भी उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त साहिबगंज तथा गोड्डा अंतर्गत विभिन्न विकास योजना का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन व शिलान्यास किया।
■परिसंपत्ति का वितरण….. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बरहेट प्रखण्ड से प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभुकों अनुसूया देवी एवं सूरज मरांडी, बीएसएएवाय के दो लाभुकों,वन पट्टा के अधीन दो लाभुक फ़ुछु किस्कू एवं अन्य एक को, एक लाभुक राकेश मोदी को पीएमईजीपी(कृषि ऋण),का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री के हाथों अनिता सोरेन सेविका, सहायिका मिरु किस्कू को चयन प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही बरहेट प्रखण्ड के दो लाभुकों को कन्यादान योजना अंतर्गत सुकुर मुनि पहाड़िन एवं एक अन्य को,लाभ भी प्रदान किया गया।साथ ही बुआरीजोर प्रखण्ड से दो लाभुकों के बीच प्रधानी पट्टा वृद्धा पेंशन योजना अन्तर्गत तालमय मराण्डी और धीबा बसकी,ग्रीन राशन कार्ड योजना अंतर्गत धर्मा पहाड़िया एवं कालिया पहाड़िया लाभुक को लाभ तथा जेएसएलपीएस अन्तर्गत केस लोन लिंकेज के तहत कोमल देवी, साँझली देवी, लाभुकों को भी लाभान्वित किया गया। सुंदरपहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत भी लाभुको को प्रधानी पट्टा,सामुदायिक वन अधिकार पट्टा रवींद्रनाथ मराण्डी को फूलो झाओ योजना के अंतर्गत पर्य देवी और जोवा टुडू,सोनाली मरांडी को एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत तालमय हेंब्रम एवं एक अन्य को लाभान्वित किया गया।
उपायुक्त साहिबगंज राम निवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, प्रधान सचिव ऊर्जा विभाग अविनाश कुमार, प्रेस सलाहकार अभिषेक चौबे, तथा विधायक प्रतिनिधि बरहेट पंकज मिश्रा को धन्यवाद देते हुए उन्हें मोमेंटो प्रदान किया
पटना रेलवे स्टेशन से कंकरबाग जाने के दौरान मिलता है चिड़ैयाटांड पुल…उसी पुल के नीचे सुरेश पासवान अपनी रिक्शा लगाकर सुस्ता रहे हैं । अखबार में लालू यादव की खराब तबीयत और उन्हें दिल्ली शिफ्ट किए जाने की खबर को बड़े ध्यान से पढ़ रहे हैं । गहरी सांस लेकर अखबार मोड़कर रिक्शा की सीट पर रखते हुए बोले- “लालूजी को अब छोड़ देना चाहिए”
पास ही सिगरेट का आखिरी कश फेंककर पैर से कुचलते हुए कहा- “काहे, जो किए हैं उसी की सजा भुगत रहे हैं ” । यही पटना में रात को सड़क पर कोई निकलता था जी ? गुंडागर्दी, रंगदारी, नरसंहार के अलावा दिए क्या बिहार को ? जंगलराज का फल भोग रहे हैं । 20 गो बीमारी है, सड़-सड़ के मर रहा है….
इतना सुनते ही पास में दूसरे रिक्शे पर बैठा कन्हैया महतो (दूसरा रिक्शावाला) भड़क गया, “आप तो कहबे किजिएगा बाबू साहेब ? ”
वह बड़बड़ा रहा था, ” लालूजी जो कर दिए हैंं न, उसका पसघा भी आजकल के ई नेता सब न है? ई सब पईसा के गुलाम नेता है, गरीब को दरवाजे पर देख ई सब के बोखार (बुखार) लग जाता है…” लालूजी जिसके लिए किए, वही सब धोखा दिया ।
ई सुरेश पासवान आजकल भाजपा-भाजपा कर रहा है, दिल पर हाल रख के कहे कि अगर लालूजी नहीं रहते तो क्या रामविलास पासवान जैसा दलित नेता पैदा होता ? ई सब सुशील मोदिया, नीतीशवा….ई सब लालू के चेला चपट्टा है….ई सब बाभन-राजपूत लोग लालूजी का क्या बिगाड़ लेता , उनको अपना लोग ही धोखा दिया है सब…..पिछड़ा, दलित लोग ही धोखा दिया…..नीतीश धोखा दिया, रामविलास जी धोखा दिए, साधु और सुभाष यादव जैसा साला लोग धोखा दिया, और अब बहू-बेटा बदनामी फैला रहे हैं ।
………………………………………………………………………..
अपने परिवार के साथ सुख के दिनों में लालू प्रसाद यादव
जो झोपड़ी में रहता है, लालू उसके भगवान हैं
झारखंड की राजधानी धुर्वा के जगन्नाथपुर ईलाके की बस्ती में खटाल पर कुछ लोग सुबह-सुबह दूध लेने आए हैं । वहां चौकी पर अखबार पड़ा है । एक बुज़ुर्ग बोल पड़े, “लालू के बुढाडी में दुर्गति हो गया”
वहीं पास खड़ा नौजवान बोल उठा, “खाली लालू यादव ही घोटाला किए हैं ? बाकी सब दूध का धुला है ?
तीसरा- ” स्वर्ग यहां, नरक यहां …..सबको इसी लोक में भुगतना है
खटाल वाले को शायद ये सब बात पसंद नहीं आ रही थी । देखिए, यहां पार्टी- पॉलिटिक्स के बात मत कीजिए….आपस में माहौल खराब हो जाएगा…..
लेकिन एक बात कहूंग कि लालूजी को अब छोड़ देना चाहिए, बेचारे अंतिम समय में परिवार के साथ रहते…
लालू तो विरले ही पैदा होते हैं
लालू प्रसाद यादव पर दर्जनों पुस्तकें लिखी गई, कई कॉमेडियन लालू की नकल कर फेमस हो गए । कवियों के पहली पसंद रहे लालू, कार्टूनिस्ट लालू के कार्टून बनाकर परिवार का पेट पालते रहे ।लेकिन लालू प्रसाद यादव को कोई आपत्ति नहीं । वो अक्सर कहते – मेरा नाम लेकर कोई कमा-खा रहा है तो मेरा क्या जाता है ? कुछ लोगों ने सलाह दी कि आपको अपना नाम इस्तेमाल करने की रोयाल्टी लेनी चाहिए । इस पर लालू का जवाब था, “हम अहीर हैं, बनिया नहीं “
लालू की बेटी रागिनी द्वारा किया गया पोस्ट
आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं- “लालू और नीतीश के बीच एक बुनियादी फर्क है। नीतीश अपनी आलोचना करने वालों को कभी नहीं भूलते, वे गुस्से में संवाद बंद कर देते हैं और बदला लेते हैं । लालू उदार हृदय हैं, आप उन्हें गाली दीजिए, लेकिन जब आप उनसे मिलेंगे तो वो लोकाचार नहीं भूलते । शायद इसीलिए लालू हमेशा कार्यकर्ताओं से घिरे दिखते थे और नीतीश ब्यूरोक्रैट्स से घिरे दिखते हैं ।
दिल्ली पुलिस की टीम दो परिवारों से कर रही है पूछताछ
दिल्ली के खान मार्केट में देर रात बाइक पर सवार लोगों ने “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए । लोग कुछ समझ पाते इससे पहले लोगों का एक समूह “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाता हुआ गुजरा । अचानक घटी इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई । वहां मौजूद दुकानदारों ने पुलिस को खबर की । खबर लिखे जाने तक खान मार्केट के आसपास पुलिस ने घेरा डाल रखा है ।
शनिवार और रविवार को खान मार्केट में भीड़ रहती है
दिल्ली पुलिस की टीम नारे लगाने वाले दो संदिग्धों और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है । अबतक मिली जानकारी के अनुसार दो परिवार आपस में बाइक रेस लगा रहे थे। एक ने अपना नाम “हिन्दुस्तान” और दूसरे ने अपनी टीम का नाम “पाकिस्तान” रखा था । पाकिस्तान नाम वाली टीम रेस जीत गई । इसी जीत की खुशी में वो “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे । पुलिस फिलहाल दोनों परिवारों की बैकग्राउंड खंगाल रही है कि वे कहां से आए हैं और क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं?
एशिया का सबसे महंगा मार्केट है दिल्ली का खान मार्केट
3 लड़कियां समेत 6 लोग हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है । मामला अति संवेदनशील और लुटियन जोन स्थित दिल्ली के चर्चित खान मार्केट की है। इस खबर की सूचना फैलने के बाद से पुलिस और सतर्कता एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
आरजेडी नेता लालू यादव को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। उन्हें AIIMS में एडमिट किया गया है। pic.twitter.com/o139I9cGhv
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 23, 2021
दिन भर की भागदौड़ और गहमा-गहमी के बीच शनिवार देर शाम सात बजे लालू यादव का एयर एंबुलेंस दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा । यहां से सीधे उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां पहले से ही उनके लिए विशेष कमरा तैयार था ।
रांची में रिम्स से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना होते लालू यादव
चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (रिम्स) में अपनी कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे.
रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “बीते दो दिनों से लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है. शुक्रवार को पाया गया कि उनको निमोनिया है. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर फ़ैसला किया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ़्ट किया जाना चाहिए.”
लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है और उनके साथ एक मेडिकल टीम भी दिल्ली आई है.
हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती की मौत से जुड़े मामले पर शनिवार को प्रमंडल के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर ने प्रेस वार्त्ता कर जानकारी दी कि अभी तक एसआईटी जांच व उससे जुड़े साक्ष्यों के आधार पर यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
प्रेस वार्त्ता में डीआईजी के साथ हजारीबाग एसपी कार्तिक एस. रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी कमल किशोर समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने विस्तार से इस मामले के प्रत्येक पहलुओं को रखते हुए कई जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि छात्रा के अंत्यपरीक्षण प्रतिवेदन में डूबकर दम घुटने से मृत्यु कारण प्रकाश में आया है। वहीं इस प्रतिवेदन में सेक्सुअल असाल्ट होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पतरातु डैम से बरामद हुई थी पूजा की लाश
छात्रा की मौत से पूर्व गतिविधियों के बारे में बताया कि उसने पतरातू डैम सहित कई जलाशयों की जानकारी प्राप्त की थी। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि वह 11 जनवरी की सुबह ई-रिक्शा के जरिए पुराने बस स्टैंड से रांची जाने वाली बस पर सवार हुई। साथ ही रांची जाने से पूर्व उसने अपना गूगल एकाउंट स्थायी रूप से डिलीट भी कर दिया। इसी क्रम में छात्रा ने अपने मोबाईल फोन को भी स्विच ऑफ कर दिया। बीते 19 जनवरी को पतरातू डैम स्थित घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से मोबाइल फोन बरामद किया गया।
नायलॉन की रस्सी से पुष्टि:
डीआईजी ने बताया कि छात्रा के हांथ-पैर में बंधे नायलॉन की जो रस्सी मिली है। उसके छात्रावास के कमरे से बरामद नायलॉन की रस्सी से मेल खाती है। घटनास्थल से जांच के क्रम में कई प्रकार की कैंची, सेलो टेप सर्जिकल चाकू व दवाइयां बरामद की गई है।
एप्रन से पुष्टि
डीआईजी ने प्रेस वार्त्ता के दौरान बताया कि मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद छात्रा ने बगक के झाड़ियों में अपने एप्रन को स्वयं फेंक दिया था। सीसीटीवी की फुटेज में इस बात की पुष्टि हुई है कि जब छात्रा रांची जानेवाली बस पर सवार हुई तो उस समय उसने एप्रन नहीं पहना था।
रांची से पतरातू कैसे पहुंची
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस गुत्थी को सुलझाना है कि छात्रा रांची से पतरातू कैसे पहुंची। इस संबंध में डीआईजी ने बताया कि इसकी गहराई से अनुसंधान जारी है।
सांसद व सदर विधायक ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण, दी सलामी
हजारीबाग। अब हजारीबाग रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचाई का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अधिष्ठापन किया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शनिवार को सांसद जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रुप से बटन दबाकर ध्वजारोहण किया व तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद रेलवे पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय गान गाया तथा तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान रेलवे स्टेशन का वातावरण पूरी तरह देश भक्ति के रंग में रंग गया। रेलवे द्वारा अपने कई रेलवे स्टेशनो के साथ हजारीबाग में भी देशभक्ति की भावना हर किसी में जागृत करने हेतु हजारीबाग रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिरंगे की अधिष्ठापना की गई । मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रेलवे को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इतने ऊंचे तिरंगा अधिष्ठापन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे आन, बान, शान का प्रतीक है।
गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है
गिरिडीह/गांवा । शनिवार को शाम तिसरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने 18 वर्षीय ममेरे देवर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गावां थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में महिला ने कहा कि तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह निवासी शंकर रविदास का पुत्र श्रवण कुमार जो कि रिश्ते में उनका ममेरा देवर है । उसने उन्हें दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को धोखे से सीरी- कोनी चक बुलाया। जहां उनकी ममेरी ननद मनिता देवी व एक अन्य रिश्तेदार भिखारी रविदास उसे एक कमरे में ले गए। जहां उसके ममेरे देवर ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाया।
दिये आवेदन में कहा कि परिवार के मान मर्यादा के कारण वह अब तक पंचायत के माध्यम से समझौता व सुलह करने का प्रयास की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अंत में वह गावां थाना में आवेदन देकर न्याय की फरियाद कर रही है।
गिरिडीह/डुमरी : डुमरी के वनांचल चौक में शनिवार को कुर्मी विकास मोर्चा के बैनर तले समाज के लोगों ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान समाज के लोगों ने शिबू सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष निरंजन महतो ने कहा की बीते 11 जनवरी को शिबू सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कुर्मी समाज की महिलाओं पर टिप्पणी किया था। उन्होंने कहा था कि झारखंड आंदोलन के दौरान जब शिबू सोरेन जंगलों में रहते थे उस दौरान उन्होंने कुर्मी समाज की महिलाऐं जंगलों को काटती थीं।जिसके कारण आज झारखंड में वन संपदा का नुकसान हुआ है। जिसके विरोध में आज कुर्मी समाज के लोगों ने शिबू सोरेन का पुतला फूंका और कहा कि उन्हें समाज की महिलाओं से माफी मांगने की जरूरत है।
मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो,सचिव रामचंद्र महतो,महावीर महतो,रामेश्वर चौधरी,तुलसी महतो,बैजनाथ महतो,रूपलाल महतो,मुरलीधर महतो,बालदेव महतो,विनोद महतो,भोला महतो सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थेंं।
गिरिडीह/डुमरीव : डुमरी के घुजाडीह के समीप एनएच 2 चौडीकरण का काम कर रही दिलीप बिल्डकॉन नामक कंपनी के कैंप में शनिवार की दोपहर सिमराडीह के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कैंप में पत्थरबाजी कर लगभग एक लाख रूपये मूल्य के सामानों का नुकसान पहुंचाया। घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है।
आपको बताते चलें कि बीते शुक्रवार को कंपनी के लाइजनर सुनील राय और सिमराडीह के रैयत ग्रामीणों के बीच बीना मुआवजा दिए काम करने की बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद सुनील राय द्वारा मारपीट कर एक युवक को थाना लाकर सौंप दिया था। जहां पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शॉप पर गए युवक को सुलह करा कर छोड़ दिया था। वहीं इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सैकड़ों की संख्या में डीवीएल के कैंप पहुंचकर हंगामा किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू,डीएसपी नीरज कुमार सिंह सदलबल कैम्प पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और समझौता कराने की बात कह आक्रोशित लोगों को वहां से हटाया।