गिरिडीह/बेंगाबाद : घरेलू विवाद में एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर के बगल स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के दुंदो गांव निवासी मनोहर राम के पुत्र रितेश कुमार का घर के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर रितेश ने घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों का रों रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु गिरिडीह भेज दिया है।
भाजपा ने कांग्रेस के उस घोषणा पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ₹2 लाख तक के कृषि लोन को माफ करने का वादा किया था। अब यह राशि घटकर ₹50 हज़ार हो गई है और अभी भी यह माफी कब तक होगी और किस आधार पर होगी यह स्पष्ट नहीं है।
प्रतुल ने कहा कि खेती के मौसम में यूरिया की जमकर कालाबाजारी हुई लेकिन सरकार इसे रोकने में विफल रहे।प्रतुल ने कहा की भाजपा सरकार की छोटे और मध्यम किसानों को खेती के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को भी इस सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वादलोक योजना पर रोक लगाकर खत्म कर दिया। प्रतुल ने कहा कि राहुल गांधी ने तो 2500 में धान खरीद का वादा किया था लेकिन यह सरकार उस वादे को पूरा नहीं कर पाई। उसके उलट बिचौलियों ने ₹1100 में धान को खरीद लिया और सरकार के क्रय केंद्र खुलने का इंतजार करते रहे.।
प्रतुल ने कहा कि सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि अभी हम धान खरीदेंगे तो सरकार को नुकसान और किसानों को फायदा हो जाएगा क्योंकि अभी धान में नमी है।
प्रतुल ने कहा कि दिल्ली में जो शर्मनाक घटनाएं हुई,उसमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कांग्रेस के नेताओं का हाथ था। उन्होंने उपद्रवी तत्वों को आगे करके पूरे देश को शर्मसार किया। अब ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जो कि निंदनीय है।
बड़कागांव। प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत अंगों के ऊरेज में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। उरेज गांव के रोहित महतो, मोहर गंझु, रूपन महतो सहित अन्य किसानों के लगे गेहूं व प्याज के फसल को पूरी तरह से रौंद डाला। हाथियों द्वारा गेहूं व प्याज की फसलों को रौंदने के बाद किसानों के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है।
बताते चलें कि इससे पहले बड़कागांव प्रखंड के बादम, गोंदलपूरा, बाबूपारा, राउतपारा, नापो के इसको सहित केरेडारी प्रखंड के पाताल पंचायत के डमारु गांव में पिछले एक महीने से उत्पात मचा रहा था। हाथियों के झुंड ने बड़कागांव प्रखंड व केरेडारी प्रखंड से एक- एक व्यक्ति को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग के बड़े मशक्कत के बाद हाथियों को भगाने में सफलता मिली थी। परंतु कल रात अचानक हाथियों के झुंड को फिर से दस्तक देने से ग्रामीणों में काफी डर का माहौल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हाथियों की संख्या 27 बताई जा रही है। जिसमें हाथी के बच्चे भी शामिल हैं। इस संबंध में बड़ागांव क्षेत्र पदाधिकारी उदय चंद्र झा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारी टीम हाथियों को भगाने में जुट गई है। ग्रामीण उन हाथियों को छेड़े नहीं वरना हाथी और उग्र होंगे। इस संबंध में आजसू पार्टी के जिला महासचिव कालेश्वर गंझु, जागेश्वर गंझु,सहित अन्य ग्रामीणों ने नुकसान हुए किसानों की भरपाई के लिए सरकार से मांग की है।
…………………………………. पुलिस के साथ भी की धक्का-मुक्की, दर्जनभर भूमाफिया ने सौरभ नगर में दिन दहाड़े दिया घटना को अंजाम …………………………………. उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला
हजारीबाग। हजारीबाग में भू-माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें पुलिस के मौजूद रहने पर भी रत्ती भर भी खौफ नहीं। दीपूगढ़ा सारले स्थित सौरभ नगर में आयशर ट्रेक्टर एजेंसी के मालिक मदन कुमार पर करीब दर्जनभर भूमाफिया पुलिस के समक्ष ही दिन-दहाड़े जानलेवा हमला किया। मदन कुमार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। उनके दाहिने पैके घुटने के पास कुल्हाड़ी का गहरा जख्म हो गया है। हालांकि पुलिस बीच-बचाव किया, जिसके कारण मदन कुमार की जान बची। लेकिन खुद पुलिस के साथ भी भूमाफिया ने धक्का-मुक्की की।
घटना के वक्त आयशर ट्रेक्टर एजेंसी के मालिक मदन कुमार अपने पुत्र विक्की रंजन साथ थे। तभी हरबे-हथियार से लैश भूमाफिया ने उन पर हमला बोल दिया। भूमाफिया से पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने कोर्रा पुलिस को दी थी। सूचना पर कोर्रा थाना ने पीसीआर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा था। इधर घायल मदन कुमार का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। इस संबंध में मदन कुमार के पुत्र विक्की रंजन ने भीम मेहता, अमित मेहता, राम दीप सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज यादव,। डब्ल्यू सिंह और मनीष मेहता के साथ-साथ छह-सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।
कुल्हाड़ी छिटककर पैर पर लगी
क्या है मामला ……………………. मदन कुमार ने अपनी पत्नी बीणा कुमारी के नाम से मौजा सारले के सौरभ नगर में खाता नंबर 101 प्लाॅट नंबर 47/574 तथा खाता नंबर 158 प्लाॅट नंबर 47/635 में कुल आठ डिसमील जमीन केवाला संख्या 479 दिनांक 8 जनवरी 2001में जमीन खरीदा। उक्त जमीन पर भूमाफिया की नजर गड़ी। 27 जनवरी 21 को इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद मदन कुमार ने अपनी जमीन पर लोहे का गार्डवाल भी गाड़ दिया था। मदन कुमार के अनुसार भूमाफिया उनसे आधे जमीन बतौर रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी नहीं देने के कारण यह घटना घटी है।
सोनाहातू :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिलिंगसेरेंग गाँव मे एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचल कर घायल कर दिया। घटना अहले सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी केअनुसार घायल व्यक्ति पांडाडीह गांव निवासी बनमाली पुरान उर्फ गुलतु पुरान श्राद्धकर्म पार्टी में शामिल होने के लिए जिलिंगसेरेंग गाँव गया था। अहले सुबह करीब 3 बजे जब शौच के लिए बाहर निकला । तभी जंगली हाथियों ने उससे उठाकर पटक दिया।
आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए सिंहपुर नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना वन विभाग को आजसू नेता भरत दास गोस्वामी ने दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाज के लिए बनपाल दिलीप सिंह मुंडा व वनरक्षी अजय होरो ने तत्काल उनके पिताजी जीतमोहन पुरान को 10 हजार रुपये दिए।
हाथियों ने जिलिंगसेरेंग गांव के ही राजकीय उत्क्रमित विद्यालय में भी की तोड़फोड़
उसी रात जंगली हाथियों ने जिलिंगसेरेंग गांव के ही राजकीय उत्क्रमित विद्यालय के दरवाजे को तोड़कर अंतदर में रखे कुर्सी, चावल ड्राम को तोड़कर चावल को भी खाकर नस्ट कर दिया।ज्ञातव्य हो कि इन दिनों पांचपरगना क्षेत्र में जंगली हाथियों की कहर लगातार जारी है लोगों में भय का माहल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात के दौरान विधायक सविता महतो
सरायकेला। ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शुक्रवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में ईचागढ़ विधानसभा के विभिन्न समस्याओ से अगवत कराते हुए ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में विधायक ने कहा कि चांडिल डैम का निर्माण हेतु कुल 116 गांव के जमीन एवं मकान का अधिग्रहण की कार्यवाही वर्ष 1991- 92 तक संपन्न हो चुका था। परन्तु राशि के अभाव में आरएल 185 तक किया जा रहा है,जब कि 116 गांव के अधिग्रहण से आरएल 171 से आरएल 192 मीटर तक किया जाना है। विधायक ने 116 गांव के विस्थापितों को संपूर्ण मुआवजा एवं अधिकार देने का मांग किया है।
विधायक ने एन एच 33 रांगामाटी से टीकर 9 किमी, पातकुम से लेपाटांड़ होते हुए 7 किमी, रामनगर से लावा 5 किमी तक सड़क जल्द निर्माण का मांग किया। साथ ही चांडिल जल विद्युत परियोजना में कार्यरत कर्मियों एवं झारखंड गृह रक्षा वाहिनी का मानदेय 2019 से बंद है कोविड-19 एवं पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कर्मियों का मानदेय जल्द देने का मांग किया।
साथ ही विधायक ने चांडिल,नीमडीह, कुकड़ू एवं ईचागढ़ में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी विचार विमर्श किए। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं से अवगत होने के बाद विधायक सविता महतो को जल्द से जल्द सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो उपस्थित थे।
कुजू। कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत रबोध पंचायत में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी भाई ने रिश्तेदार बहन को अपने दोस्तों के संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया । यही नहीं उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । बहन के साथ कुकृत्य करने वाले आरोपित भाई और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है मामला ?
मांडू प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत की पीड़िता आकांक्षा (परिवर्तित नाम) द्वारा कुजू ओपी पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि गत 26 जनवरी की शाम स्थानीय दुकान से सामग्री खरीद कर घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपित विशाल भुइयां और मुकेंद्र मांझी ने अकेला पाकर मुंह दबाकर खींचते हुए मुकेंद्र मांझी कॉलोनी स्थित आवास पर ले गए। जहां भाई विशाल व उसके दोस्त मुकेन्द्र मांझी ने जमीन पर पटक कर मेरे साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया। विरोध के बाद चिल्लाने पर मुझे दोनों ने चाकू दिखाकर बोला कि इस बात को किसी को बताने पर जान से मार देंगे। किसी तरह जान बचाकर इस बात की जानकारी अपनी भाभी और भाई को दी।
आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौच किया
कुजू ओपी पुलिस को इस मामले की शिकायत करने की जानकारी दोनों आरोपियों को मिल गई। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मामले को रफा- दफा कराने को लेकर दिन भर प्रयास किया गया। इधर, कुजू पुलिस ने पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपित विशाल की मां ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। मेरे पुत्र के खिलाफ जानबूझकर ऐसे घटना में मामला दर्ज करा कर जेल भेजा गया है। जो पूरी तरह निराधार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में केंद्र सरकार उपेक्षित, वंचित, गरीब, किसान, पिछड़ों के विकास के लिए सबसे अधिक कार्य कर रही है। झारखंड के 5 वर्ष के कार्यकाल में हमारी सरकार ने भी अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए थे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करना की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों की है। साथ ही वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाएं ।
रघुवर दास ने कहा कि पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना समेत कई योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर पेश की है। इसका लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिला है। वहीं झारखंड में पिछले 13 महीनों में हेमंत सरकार ने विकास कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया है। राज्य में धर्मांतरण तेजी से बढ़ गया है। मोर्चे की जिम्मेदारी ऐसी स्थिति में और बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो को आगे कर समाज के लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, जबकि बाबा साहब ने हमेशा भारत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया था। वहीं कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां बाबा साहब के नाम पर राजनीति कर बाबा साहब के विचारों के विरुद्ध काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर बाउरी, विधायक किशन दास समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रामगढ़ । विधायक ममता देवी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सरना स्थलों की चारदीवारी निर्माण हेतु संबंधित विभाग एवं मंत्री को पत्र लिखा हो । अपने पत्र में उन्होंने रामगढ़ प्रखंड दुलमी प्रखंड गोला प्रखंड चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में सरना स्थल की चारदीवारी का निर्माण की अनुशंसा की है ।
ममता देवी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरना स्थलों पर चारदीवारी नहीं होने पर काफी समस्याओं की शिकायत करना पड़ता है । सरना धर्मावलंबियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत मिलती थी । इसके बाद उन्होंने स्वयं सभी सरना स्थलों का निरीक्षण कर सरना स्थल के चारदीवारी के निर्माण हेतु संबंधित विभाग को पत्र लिखा ।
ममता देवी ने बताया कि जल्द ही इस दिशा में विभाग के अधिकारियों द्वारा सरना स्थलों का निरीक्षण कर चारदीवारी के निर्माण करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।
किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए MSP को लागत का डेढ गुना करने का फैसला लिया है । इसके साथ ही सरकार ने जानकारी दी है कि इस साल फसलों की रिकॉर्ड खरीद की गई है । बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सरकार ने कई बड़े एलान किए ।
मेरी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करते हुए लागत से डेढ़ गुना MSP देने का फैसला भी किया।
मेरी सरकार आज न सिर्फ MSP पर रिकॉर्ड मात्रा में खरीद कर रही है बल्कि खरीद केंद्रों की संख्या को भी बढ़ा रही है : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी @RashtrapatiBhvnpic.twitter.com/zwYXniH1xg
राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।गणतंत्र दिवस समारोह या लाल किला किसी सरकार का नहीं बल्कि सभी देशवासियों का है । जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए ।
कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सुधार जरुरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में नए कृषि कानून और उनके खिलाफ जारी आंदोलन का जिक्र किया । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वर्तमान में कृषि कानूनों का अमलीकरण देश की सर्वोच्च अदालत ने स्थगित किया हुआ है । मेरी सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान करते हुए उसका पालन करेगी ।
दिल्ली और पश्चिमी यूपी को जोड़ने वाली गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसानों का जमावड़ा है । 28-29 जनवरी को रात भर पश्चिम यूपी और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से लोगों का आना जारी रहा । राकेश टिकैत के आंसुओ ने किसान आंदोलन को नया रंग दे दिया है । आंदोलन की भाषा पंजाबी से बदलकर हिन्दी हो चली है । नये आंदोलनकारी सिख नहीं, बल्कि जाटलैंड के जाट हैं । नया नारा है- “आंसू व्यर्थ नहीं जाएंगे”
राकेश टिकैत को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन
खबर लिखे जाने तक RLD के नेता जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए थे, चौधरी अजीत सिंह ने राकेश टिकैत को अपना समर्थन दिया था । भावनाएं उफान पर हैं । दावा किया जा रहा है कि राकेश टिकैत के आंसू देख पश्चिमी यूपी के लाखों जाट घरों में रात को चूल्हा नहीं जला । मुजफ्फरनगर दंगों के बाद पश्चिमी यूपी की हिन्दू बनाम मुस्लिम राजनीति, एक बार फिर “जाट-मुस्लिम भाई-भाई” के नारे तले करवट ले रही है ।
गाजीपुर बॉर्डर पर पश्चिमी यूपी और हरियाणा के सोनीपत से किसान आते रहे
इस बीच आज (शुक्रवार) से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है । लाल किले पर निशान साहिब का झंडा, 26 जनवरी को हिंसा और राकेश टिकैत के आंसुओ की पृष्ठभूमि में शुरु हुए बजट सत्र में हंगामा तो तय है । इसकी झलक राहुल गांधी, अखिलेश यादव सरीखे नेताओं के ट्वीट से मिल चुकी है ।
राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर युवक को थप्पड़ मारा- ANI
इस बीच राकेश टिकैत ने राजनीति का हर पैतरा आजमा रहे हैं । पहले धमकी, फिर आंसू के बाद देर रात उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया । इससे कुछ वक्त के लिए वहां हंगामा खड़ा हो गया ।
ट्वीट के माध्यम से गलत जानकारी देकर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप
26 जनवरी के दिन ट्वीट कर गलत जानकारी देना और लोगों को हिंसा के लिए उकसाना मशहूर न्यूज़ एंकर राजदीप सरदेसाई को भारी पड़ा । पहले तो टीवी टुडे ग्रुप ने उन्हें दो हफ्ते के लिए ऑफ एयर कर दिया और अब नोएडा में उनके खिलाफ दंगा भड़काने, दो समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और भीड़ को पुलिस के खिलाफ़ उकसाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया गया है ।
पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर, न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई समित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाने में इन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिजीत मिश्रा नाम के एक शख्स की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि इन नामजद लोगों ने 26 जनवरी को गलत पोस्ट किए गए और दंगा भड़काने की साजिश की गई।
शशि थरुर ने दिल्ली में हुई हिंसा को “हिंदू बनाम सिख” रंग देने की कोशिश की- शिकायतकर्ता
पुलिस को दी शिकायत में अर्पित मिश्रा ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन में रहते हैं। उनका आरोप है कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, पत्रकार राजदीप सरदेसाई, पत्रकार मृणाल पांडेय, पत्रकार जफर आगा, परेशनाथ, अनन्तनाथ, विनोद के जोश और एक अज्ञात हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा है, ”26 जनवरी 2021 को जानबूझकर कराए गए गए दंगों से अत्यंद दुखी हूं। इन व्यक्तियों ने पूर्वाग्रह की वजह से ऐसा काम किया जिससे देश की सुरक्षा और जनता का जीवन खतरे में पड़ गया। एक षडयंत्र के तहत सुनियोजित दंगा कराने और लोक सेवकों की हत्या करने के उद्देश्य से इन लोगों ने राजधानी में हिंसा और दंगे कराए।”
शिकायतकर्ता ने कहा है कि इन लोगों ने जानबूझकर गुमराह करने वाले और उकसाने वाली ऐसी खबरें प्रसारित कीं और अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि पुलिस द्वारा आंदोलनकारी एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई। सुनियोजित साजिश के तहत गलत जानकारी प्रसारित की गई कि आंदोलनकारी को पुलिस ने गोली मार दी। यह जानबूझकर इस उद्देश्य से कहा गया कि बड़े पैमाने पर दंगे हों और विभिन्न समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो।
अर्पित मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई FIR
अर्पित ने इन सभी पर उपद्रव फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार 7 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 153a, 153b, 295a, 298,504,506, 505, 124a, 34, 120b और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बंगाल के झारग्राम में जनसभा करना पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पसंद नहीं आया । उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खूब भला-बुरा कहा । ममता बनर्जी ने कहा कि जब हेमंत सोरेन को कोई नहीं पूछता था, तब मैने उसका साथ दिया । आज वो मेरे बंगाल में आकर मुझे ही चैलेंज करता है ।
हेमंत सोरेन के झारग्राम दौरे से मुझे बहुत दुःख हुआ- ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा बंगाल में चुनाव लड़ना चाहता है । झारग्राम के आदिवासियों को भड़काने आए थे । वे कैंडिडेट ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं मिलेंगे । बंगाली लोग बड़ी संख्या में झारखंड में रहते हैं । हम भी वहां हेमंत सोरेन को चैलेंज कर सकते हैं ।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नाराज हैं ममता दीदी
गिरिडीह/बेंगाबाद : बेंगाबाद-गिरिडीह एन एच 114 ए पर कार टेंपो और ट्रैक्टर के सीधी भिड़ंत में 6 लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार की है। जानकारी के मुताबिक बेंगाबाद स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बेंगाबाद में कार्यरत शिक्षिका आसमा खातून अपने निजी कार से विद्यालय से गिरिडीह डेरा जा रही थी। जाने के क्रम में कर्णपुरा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो से सीधी टक्कर हो गई और गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर आ रही एक ट्रैक्टर जो ऑटो के पीछे थी, उससे भी टक्कर हो गई। घटना में ऑटो और कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि ऑटो चालक गंभीर स्थिति में वाहन में ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। इस दौरान कार के एयरबैग खुल जाने के कारण शिक्षिका को भी मामूली चोट आई है। वही टेंपो पर सवार बेंगाबाद के उप प्रमुख की पुत्री आस्था कुमारी सहित चार पांच लोग घायल हो गए।
दुर्घटना में घायल लोग
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सदर अस्पताल और प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो चालक प्यारी दास की मौत हो गयी। जबकि देवघर के पथरोल निवासी ईशाक असांरी व उसकी पत्नी मुनिया बीबी और तीन साल का बच्चा ईनाम समेत ऑटो में सवार बेंगाबाद उप प्रमुख उपेन्द्र कुमार की बेटी आस्था का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में जारी है।
झारग्राम में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
वो दिन दूर नहीं जब देश में खून सस्ता और पानी महंगा होगा – हेमंत सोरेन
झारग्राम/जामदा । भारत में आज ऐसी सरकार, ऐसे नालायको का जमावड़ा है, जिन्होंने इस देश को कुछ नहीं दिया। लेकिन इस देश के पूर्वजों की संपत्ति को बेच- बेच कर देश को चलाया जा रहा है। कभी ट्रेन, कभी एयरपोर्ट तो कभी हवाई जहाज की बिक्री हो रही है। वह दिन दूर नहीं जब इस देश में खून सस्ता और पानी महंगा होगा।
वर्तमान समय में चिंता का विषय है कि आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों को चक्की में पिसा जा रहा है। आने वाले समय में हम लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। जिस तरीके से हम लोगों के विरुद्ध नए नए कानून बन रहे हैं, उसमें गरीबों का जीना दूभर हो जाएगा। अभी गणतंत्र दिवस के दिन हमने देखा कि भारत देश आजाद होने के बाद भी किसानों के साथ क्या हुआ। हम लोग कहते हैं। भारत किसान प्रधान देश है। हमारे पूर्वजों ने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था लेकिन लगता है अब किसानों के लिए इस देश में जगह नहीं। ये बातें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। वे झारग्राम के जामदा उतरायण क्लब मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
मंच पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ मौजूद नेता
*आदिवासी दलित समाज अपना हक अधिकार नहीं ले सका*
जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आज जिस प्रकार से चुनाव होते हैं। पैसे और धन दौलत की बदौलत यह सब हो रहा है। ये लोग पैसे की बदौलत भूमि अधिग्रहण कानून बदलता है, किसानों के लिए कानून बदलता है, पैसे के बदौलत देश की संपत्ति को बेचने में लगे हैं। गरीब आदिवासी-दलित समाज अपना हक अधिकार धन दौलत की बदौलत नहीं ले पाया है। लेकिन यह सुखद है कि समय-समय पर हमलोगों के बीच से ऐसे लोग जरूर आते हैं, जो ऐसे सामंतवादी विचार वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। अलग राज्य का सपना देखने की सोच रखने के लिए आदरणीय गुरु जी जब आंदोलन की बात कहते थे तो लोग हंसते थे। लेकिन जिसने लक्ष्य को साधा। वह लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। यह तो आरम्भ है, हम फिर आएंगे
हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा फिर इस क्षेत्र आयेगा। यहां के आंदोलन के सिपाही जो 70 के दशक के थे, उनको जगाने का कार्य किया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले गरीब आदिवासी दलित को अपने हक अधिकार से वंचित न रहना पड़े। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का यह पहला कार्यक्रम है। हमें भीड़ की चिंता नहीं। हम लोग बूंद-बूंद घड़ा भरने वाले लोगों में से हैं। ऐसा कारवां तैयार करने में विश्वास रखते हैं जो रास्ते से कभी डगमगा नहीं सकता। क्षेत्र के लोगों की जो मांग है। उस मांग, अधिकार के साथ हमलोग क्षेत्र में आंदोलन की नई ज्योति जगायेंगे। आपके हक, अधिकार और लड़ाई में हमारे पूर्वजों ने आप का साथ दिया है। आने वाले समय में भी पूरा संगठन बंगाल के क्षेत्र में सक्रिय होगा, जिससे हम अपने पुराने सपने को पूरा कर सकें। रैली में मंत्री चम्पई सोरेन, विधायक समीर मोहंती, रामदास सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य, जेएमएम बंगाल प्रभारी बिट्टू मुर्मू, हिदायत खान ने जनसभा को संबोधित किया।