Friday 3rd of July 2026 12:48:51 PM
Home Blog Page 342

आयशर ट्रैक्टर एजेंसी संचालक के हमलावरों पर दो एफआईआर

0
आयशर ट्रैक्टर एजेंसी संचालक मदन कुमार

पुलिस ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता


हजारीबागकोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपुगढ़ा सारले स्थित सौरभ नगर में आयशर ट्रेक्टर एजेंसी के संचालक मदन कुमार और उनके पुत्र विक्की रंजन पर जानलेवा हमले के मामले में भू-माफिया के विरुद्ध दो एफआईआर दर्ज किया गया है।

इसमें एक एफआईआर गंभीर रूप से जख्मी मदन कुमार के पुत्र विक्की रंजन ने दर्ज कराई। जिसमें भीम मेहता, अमित मेहता, रामदीप सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनोज यादव, डब्लू सिंह और मनीष मेहता समेत छह नामजद और करीब सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। जिसका कांड संख्या 15/21 है।

इसी मामले पर कोर्रा पुलिस ने भी भू-माफिया के खिलाफ इसी थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका कांड संख्या 17/21 है। जिसमें कहा गया है कि कोर्रा पुलिस जब घटनास्थल पर बीच-बचाव करने पहुंची तो उक्त आरोपियों के द्वारा पुलिस के कार्य में बाधा डाला गया।


क्या कहते हैं एसपी
……………………………
इस संबंध में पूछे जाने पर हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले के आरोपियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी।

बीएसएफ जवान के परिजन पर हमला करने वाले दो हमलावर गिरफ्तार

0
BSF जवान के परिजनों पर हमले के आरोपी

भू-माफिया के खिलाफ एक्शन में आई हजारीबाग पुलिस


उज्ज्वल दुनिया संवाददाता


हजारीबाग। जिले के तेज तर्रार एसपी कार्तिक एस ने बीएसएफ जवान के पिता बलराम महतो और ससुर पंचम महतो पर हमला करने और नवनिर्मित घर गिराने के मामले में हजारीबाग पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए तीन दिनों के अंदर प्राथमिकी के दो आरोपी अजित साव और दीपक पासवान को धर दबोचा है। आरोपियों की कोरोना जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की भी पहचान कर लिए जाने की बात कही है।

भू-माफिया के साथ पुलिस का गठजोड़ नहीं, किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे दोषीः एसपी

इस संबंध में एसपी ने कहा कि भूमाफिया किसी भी कीमत पर बख्से नहीं जाएंगे। उनके समर्थन में जो भी आएंगे, उन्हें भी सिखचों के अंदर धकेला जाएगा। पुलिस और भूमाफिया में कोई गठजोड़ नहीं है। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

एसपी ने कहा कि प्राथमिकी के नामजद आरोपी पंडल यादव, कैलाश यादव और अन्य सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर हैं, उसे पुलिस शीघ्र खोज निकालने में जूटी हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्रा थाना कांड संख्या 13/21 दिनांक 25 जनवरी 21 के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले पर पुलिस पूरी गंभीरता से जांच में जूटी हैं।

हमले में घायल BSF जवान के परिजन

झारखंड के शहरों में बिहारी और मारवाड़ी भर गए हैं

0
बाहरी लोगों के भर जाने से आदिवासियों की स्थिति कमजोर- रामेश्वर उरावं

झारखंड के शहरों में बाहरी लोग भर गए हैं । बिहारी और मारवाड़ी भर गए हैं । आदिवासी शहरों से धीरे-धीरे बाहर धकेल दिए जा रहे हैं । इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है । उक्त बातें झारखंड के वित्त मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने कही । वे झारखंड में प्रेस क्लब सभागार में महुआ कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे ।

प्रकृति से दूर रहना ही सारी बुराई की जड़

डॉ रामेश्वर राव ने प्रकृति से दूर हो जाने के कारण समाज में बढ़ रही कमियों को बताया । उन्होंने कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग प्रकृति से दूर होने की वजह से दिन प्रतिदिन कमज़ोर होते जा रहे हैं । हमारे शरीर को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जंगल में मिलने वाले कुदरती फल फूल बहुत सहायक होते हैं । इसके लिए वनोपज का संरक्षण होना बहुत ज़रूरी है ।

प्रकृति के कमज़ोर होने से आदिवासियों का शोषण

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आगे कहा कि झारखंड में प्रकृति के कमजोर होने की वजह से आदिवासियों का शोषण हो रहा है । रांची में दूसरे लोग भी रहते हैं। यहां पर बिहार के लोग आ गए हैं, मारवाड़ी भी आ गए हैं । शहरों से आदिवासी हटते जा रहें हैं । शहरीकरण होने की वजह से आदिवासी कमजोर हो गए हैं । सरकार की तरफ से आदिवासियों की मदद करने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा रद

0

कोलकाता। दिल्ली में आज मामूली बम विस्फोट की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दो दिवसीय बंगाल दौरा रद कर दिया है। शाह आज शुक्रवार देर रात ही दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचने वाले थे। लेकिन, अभी-अभी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह फिलहाल अपने बंगाल दौरे को रद कर दिया है।

दिल्ली में बम विस्फोट के बाद UP में अलर्ट, सभी धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

0

लखनऊ। दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद उत्‍तर प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर पूरी सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपद के प्रमुख स्थानों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील जगहों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

कांग्रेस

0

      

मुर्शिदाबाद की 22 सीटों को लेकर दोनों के गठबंधन में पेंच फंस गया है। खबर है कि कांग्रेस का गढ़ रहे मुर्शिदाबाद की पार्टी इकाई जिले की 22 में चार से अधिक सीटें वाममोर्चा को देने को तैयार नहीं है और वामपंथी दल चार पर राजी नहीं हो रहे हैं।

 वाममोर्चा का कहना है कि उन्हें कम से कम 6 सीटें चाहिए। क्योंकि माकपा यहां 4 और सहयोगी दलों दो सीटों पर लड़ेगी। लेकिन कांग्रेस चार से अधिक सीटें देने को राजी नहीं है। खबर है कि कांग्रेस जलंगी, डोमकल, भगवानगोला और नवग्राम विधानसभा सीटें वाममोर्चा के लिए छोड़ने को तैयार है। परंतु, वाम नेतृत्व का कहना है कि उक्ता चार सीटों के अलावे भरतपुर और रघुनाथगंज भी उन्हें चाहिए।

अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया

0

बलिया। बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक दलित परिवार पर कथित रूप से हमला किया और डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरेश राम नाम के व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह और उनके परिवार पर चार लोगों ने हमला किया, जो सवर्ण जाति से संबंधित थे। हमला तब हुआ जब वे बुधवार रात अलाव के पास बैठे थे।

हमलावरों ने अंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय यादव ने कहा कि घटना में तीन लोग घायल हो गए, जो कंवर गांव में हुआ था।

हमले के पीछे का मकसद अभी तक ज्ञात नहीं है।

घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों में से दो की पहचान मनोज सिंह और रामप्रवेश सिंह के रूप में हुई है।

इजरायली दूतावास के बाहर धमाके के तार गहरे हैं

0
इजरायल ने भारतीय एजेंसियों को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया है

भारत-इजरायल दोस्ती की 29 वीं सालगिरह पर नई दिल्ली के इजरायली दूतावास के बाहर Low-intensity धमाका हुआ । भारत की मीडिया ने इस “हल्के” धमाके के बाद राहत की सांस ली , क्योंकि वो धमाकों की तीव्रता और मौत के आकड़े गिनने को अभ्यस्त हैं । वे धमाकों के impact (दूरगामी परिणाम) देखने की जहमत नहीं उठाते ।

दुनिया भर की जासूसी एजेंसियों की दिलचस्पी क्यों है ?

नई दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके में इस low-intensity ब्लास्ट का मकसद दूतावास को नुकसान पहुंचाना या लोगों को मारना शायद था भी नहीं । ये सिर्फ एक एलान था -“look, we r here”…

नई दिल्ली में हुए धमाकों को समझने के लिए हमें 9 साल पहले जाना होगा । स्थान वही, वक्त वही…29 जनवर, 2021 धमाके के तार 9 वर्ष पहले इजरायली दूतावास के बाहर एक कार में हुए धमाके से जुड़े हैं ।

9 वर्ष पहले….

नई दिल्ली में इजरायली दूतावास की एक कार में विस्फोट हुआ जिसमें इजरायल के रक्षा विभाग से जुड़े राजनयिक की पत्नी घायल हो गईं।इजरायल के प्रधानमंत्नी बेंजामिन नेतान्याहू ने विस्फोट के लिए ईरान और उससे जुड़े लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया था।

राजधानी दिल्ली में कार में हुए विस्फोट के साथ ही पूर्व सोवियत संघ के देश जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी में दूतावास के बाहर विस्फोटक बरामद हुआ जिसे निष्क्रिय कर दिया गया….

उसके बाद क्या हुआ?

भारत की राजधानी में कार में हुए धमाके की गूंज दुनिया के अलग-अलग शहरों में सुनाई दी । 19 सितम्बर 2013 को स्कॉटलैंड में तुर्की के एक नागरिक की लाश होटल के कमरे से बरामद की गई । बताया गया कि तुर्की का नागरिक डबल एजेंट था जो तुर्की और ईरान के लिए खुफिया सूचनाएं इकट्ठी करता था । हालांकि लाश बरामद होने के बाद उस शख्स से जुड़ी कोई खबर Google पर नहीं मिली ।

लडाई दूसरों की, लेकिन रणक्षेत्र भारत

भारत दुनिया का शायद इकलौता ऐसा देश है जिसके संबंध ईरान और इजरायल दोनों से अच्छे हैं । भारत में ईरानी और इजरायली नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी है जो देश के अलग-अलग शहरों में फैली है । इसके साथ ही भारत के संबंध तमाम अरब देशों से भी अच्छे हैं । मतलब दक्षिण एशिया में भारत भूमि ही वो जगह है जहां इजरायल, ईरान, लेबनान, इराक़, अमेरिका और रुस के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं । इन तमाम देशों को भारत से समस्या नहीं है, लेकिन एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं ।

भारत-इजरायल की दोस्ती और पाकिस्तान- ईरान-तुर्की-लेबनान की परेशानी

हाल के दिनों में भारत-इजरायल की दोस्ती नए सिरे से परवान चढ़ी है । खासकर नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हथियार खरीदने के अलावा भी इजरायल से कई दूसरे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है । इजराइल और भारत के दुश्मन देशों को ये दोस्ती चुभती है ।भारत में पाकिस्तान- ईरान-तुर्की-लेबनान के एजेंट्स हैं । वे ऐसा कुछ करना चाहते हैं, जिससे भारत-इजरायल की दोस्ती में शक का बीच बोया जा सके । धमाके इसी साज़िश का हिस्सा हो सकते हैं ।

भारत-इजरायल दोनों ने ब्लास्ट को हल्का बताते हुए, किसी तरह के जानमाल के नुकसान से इनकार किया है । जबकि ब्लास्ट की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी से कराई जा रही है । इजराइल से एक्सपर्ट की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है ।

बिना चुनाव ही अपने विधायकों की संख्या बढ़ाने में जुटे हैं नीतीश

0
अब कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की चर्चा

सबसे पहले बसपा के इकलौते विधायक मोहम्मद जमां खान ने जेडीयू जॉइन कर लिया । इसके बाद निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी अपना समर्थन दिया । और फिर लोजपा के विधायक राज कुमार सिंह भी सीएम नीतीश से मिल उन्हें विकास पुरुष बता दिया ।  गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के सभी पांचो विधायकों की नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद बिहार में कयासबाजियों का सिलसिला  तेज हो गया है कि ये भी पाला बदलने वाले हैं ।

कांग्रेस से बगावत के लिए 13 विधायकों की जरुरत

चर्चा तो ये भी है कि कांग्रेस के करीब 8 विधायक पाला बदलकर जेडीयू में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन दल-बदल कानून की वजह से मामला फिलहाल टला है । कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए कम से कम 13 विधायक चाहिए, लेकिन फिलहाल 8 विधायक ही नीतीश कुमार के साथ जाने को इच्छुक हैं ।

कांग्रेस ने अटकलों को किया खारिज

हालांकि, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ऐसी अटकलबाजियों को सिरे से खारिज करते हुए कहते हैं कि कांग्रेसी MLA एकजुट हैं. इस वक़्त नीतीश कुमार और भाजपा के बीच शह और मात का खेल चल रहा है और नीतीश अपने विधायकों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन वो अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे.

AIMIM विधायकों ने की नीतीश की तारीफ

कांग्रेस नेता के दावे के इतर राजनीतिक स्थितियां बता रही हैं कि जल्द ही बिहार की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है. दरअसल, इसके संकेत AIMIM के विधायक शाहनवाज़ ने भी दिए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान नीतीश कुमार

गरीबों को ज़बरदस्ती ट्रकों में लादकर शहर से बाहर फेंका, ताकि स्वच्छ दिखे शहर

0
नगर निगम के कर्मचारी गरीबों को शहर से बाहर फेंकते हुए

आपने आवारा कुत्तों को जबरदस्ती ट्रकों में डालकर शहर से दूर जंगल में छोड़ते सुना या देखा होगा । लेकिन इंसान की संवेदनाएं इतनी मर चुकी हैं कि अब जानवरों की तरह इंसानों को भी जबरदस्ती लादकर शहर से दूर नदी किनारे छोड़ आए, ताकि शहर खूबसूरत दिखे और उसे स्वच्छता में नंबर वन पोजिशन मिल सके । ये घटना मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की है, जहां जानवरों की तरह बेसहारा बुजुर्गों को शहर से दूर शिप्रा नदी किनारे छोड़ आए। बताया जा रहा है कि ये लोग भिखारी थे ।

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ने किया ट्वीट

बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारी बूढ़े भिखारियों को एक डंपर में मवेशियों की तरह भरकर शहर के बाहर छोड़ आए। लोगों ने कर्मचारियों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने बुजुर्गों को वापस डंपर में बैठाया। 

कर्मचारी बुजुर्ग भिखारियों को इंदौर-देवास सीमा पर शिप्रा नदी के पास छोड़कर जा रहे थे। कई बुजुर्ग चल-फिर भी नहीं सकते थे। वो गाड़ी में एक के ऊपर एक लदे हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया तो कर्मचारी घबरा गए। जब ये खबर सुर्खियों में आई तो निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने रैन बसेरा के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया।

https://twitter.com/i/status/1355132761112072203

हंगामा बढ़ा तो अधिकारियों पर गिरी गाज

जब सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल होने लगें तो निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने आनन-फानन में दो कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निगमायुक्त ने कर्मी ब्रजेश लश्करी और विश्वास वाजपेयी को सस्पेंड किया है। निगम कमिश्नर ने साफ किया है कि मामला संवेदनशील है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जाली प्रमाण पत्र बनाने वाला प्रज्ञा केंद्र संचालक का खुलासा

0

सीओ ने सदर एसडीओ को दी जानकारी
—————————————-

सीओ ने थाना प्रभारी को प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आदेश

—————————————-मृत्यु, आय एवं जाति प्रमाण पत्रों के नाम पर वसुली जाती हैं मोटी रकम

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ सुनील कुमार


बड़कागांव। बड़कागांव ब्लाक मोड़ स्थित प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल कुमार द्वारा बबीता कुमारी को जाली आय प्रमाण पत्र बना कर दिया था। वहीं मथुरा महतो ग्राम गुरुचट्टी ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर बबीता कुमारी के नाम जाली आय प्रमाण पत्र देने की जानकारी दी।

मामला का खुलासा तब हुआ जब प्रज्ञा केंद्र संचालक सुमित कुमार के पास दोबारा आय प्रमाण पत्र बनाने पहुंचा। सुमित कुमार द्वारा पुराना आय प्रमाण पत्र की मांग किया और ऑनलाइन में देखा तो पुराना आय प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएचआईसी /2019 /870 909 है निर्गत की तिथि 22-10-2019 है । वैधता की तिथि 11 -4 -2020 है। उसे ऑनलाइन में देखा गया तो पता चला कि ग्राम पुरलिया प्रखंड मुसाबनी के मेमोनी पतरा पिता संजय पतरा के नाम से jhic 12019/870909है। दिनांक23.10.2019 वैधता दिनांक22/4/2020 के नाम से पूर्व में बना है।इससे स्पष्ट होता है कि बबीता को जाली आय प्रमाण पत्र प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल कुमार द्वारा दिया गया है ।इसकी जांच पड़ताल अंचला अधिकारी वैभव कुमार सिंह द्वारा किया गया जिसमें प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल कुमार को दोषी पाया गया ।

वहीं धोखाघड़ी और जालसाजी के आरोप में बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया। साथ ही पत्रांक 10 दिनांक 7.1. 2021 को अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग को पत्र देकर करवाई करने के लिए कहा गया हैं । लेकिन 20 दिन बाद भी प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल कुमार पर कोई करवाई नहीं होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

गिरिडीह: लताकी पुल के नीचे बाइक के साथ मिला एक युवक का शव

0
बाइक के साथ बरामद युवक का शव

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी पुल के नीचे बाइक समेत एक युवक का शव पड़ा मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना गुरुवार शाम की बतायी जाती है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही गांडो के छकनाडीह निवासी 26 वर्षीय सूरज यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक छोटकी खरगडीहा स्थित अपने ससुराल जा रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान वह पुल पर दुर्घटना का शिकार हो गया होगा और बाइक समेत पुल के निचे जा गिरा होगा।


ग्रामीणों से मिली घटना की सूचना पर पहुंची जमुआ थाने की पुलिस ने मृतक युवक की लाश को अपनी अभिरक्षा में लेकर देर शाम थाने चली आयी। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर माले नेता अशोक पासवान थाने पहुंचे। वंही घटना की सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। माले नेता ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने सरकारी प्रावधानुसार मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये बतौर मुआवजा देने की मांग प्रशासन की।

बताया गया कि मृतक के छोटे छोटे बच्चे है। यदि निर्धारित मुआवजे की राशि मृतक की आश्रिता को मिल जायेगी तो बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से हो सकेगी। बहरहाल जमुआ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

हुंडई कार और बाइक के बीच आमने सामने की हुई भिड़न्त में बाइक चालक गम्भीर

0
फोटो : घायल बाइक चालक

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद मुख्य बाजार एनएच 114ए में शुक्रवार की सुबह एक हुंडई कार और बाइक के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भी कार चालक नहीं रुका और बाइक सवार को घिसटते हुए आधा किलोमीटर से अधिक दूरी तक ले गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार चालक को रातडीह के पास रोक लिया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह प्रखंड क्षेत्र के खुटरीबाद निवासी अलाउद्दीन मियां 65 वर्ष अपने बाइक से सुबह बेंगाबाद आए थे और वे अपना काम कर सर्विस रोड से हाईवे पर चढ़ने के समय धनबाद से देवघर की ओर जा रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक चालक के कार में फंस जाने के बाद भी करीब एक किलोमीटर तक कार उन्हें घिसटता हुआ ले गया। जिससे बाइक चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।उनके सर में और पूरे बदन में गंभीर चोटें आयी है। उनके पहने कपड़े के इस दौरान चीथड़े उड़ गये और वे लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे तुरन्त उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया।


बताया जाता है कि जिस कार की चपेट में उक्त बाइक चालक आये उसका मालिक राकेश कुमार झा ईसीएल से रिटायर्ड कर्मी है। वह अपने परिवार के साथ धनबाद से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से यह दुर्घटना घटित हुई। बहरहाल बेंगाबाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने आ गयी।

किशोरी को अगवा करने का आरोप, गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज

0

गिरिडीह/गावां : थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने 20 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाकर गावां थाना में तीन नामजद समेत चार से पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिये आवेदन में महिला ने बताया है कि 11 जनवरी की सुबह मेरी पुत्री शौच के लिए बाहर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी।

इस सम्बन्ध में गावां थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। अपने स्तर से सभी जगह खोज – बिन भी कर रहे थे। अचानक 20 जनवरी को पुत्री ने फोन करके जानकारी दी कि मैं इस समय मुंबई में हूं। मुझे जमुआ थाना क्षेत्र के बेहराबाद (कारूडीह) निवासी नन्दन कुमार वर्णवाल चार पांच अज्ञात लोगों के सहयोग से अपहरण कर यहां ले आया है। अपहरण की घटना में नन्दन के पिता शंकर मोदी तथा बेटी सुलेखा कुमारी का भी हाथ है।


थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने कहा कि महिला द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में गावां थाना कांड संख्या 12/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

एक साथ दो घरों में लगी आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक

0
फोटो : आगजनी में जले घर की आग बुझाते लोग

गिरिडीह/बिरनी : प्रखंड के चोंगाखार पंचायत के गुरहा में धनराज महतो एवं सुखदेव महतो के घर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। जिससे छत पर रखा बिचाली एवं सुखने के लिए फैलाया गया धान समेत पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। हो हल्ला होने पर पहुँचे ग्रामिणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों की संपत्ति जल कर राख हो चुकी थी।

आग लगने की कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पहुँचे चोंगाखार पंचायत के पूर्व मुखिया रामलखन वर्मा ने कहा कि पीडित परिवार अत्यंत हीं गरीब है जो किसी तरह से अपना जीवन यापन करता है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन को जाँचोपराँत अगलगी में हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग किया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा, वार्ड सदस्य सरयु प्रसाद वर्मा, रविप्रकाश वर्मा, राजेंद्र वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।