Friday 3rd of July 2026 04:10:45 PM
Home Blog Page 339

रेहाना के बाद किसान आंदोलन को मिला पोर्नस्टार मियां खलीफा का समर्थन

0
पॉर्नस्टार मियां खलीफा की फाइल तस्वीर

इंटरनेट बंद करने को बताया मानवाधिकार का उल्लंघन

भारत में चल रहे किसान आंदोलन को अमेरिकी पॉप स्टार रेहाना के बाद पॉर्न स्टार मियां खलीफा का भी समर्थन मिल गया है । अपने ट्वीट में मियां खलीफा ने इंटरनेट बंद करने को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया है । उन्होने कहा कि जो लोग इन किसानों को paid actor बता रहे हैं, उन्हें इनके लिए अवार्ड की भी घोषणा कर देनी चाहिए । मुझे उम्मीद है कि इस साल के अवार्ड फंक्शन में वे इन्हें इग्नोर नहीं करेंग ।

अमेरिकी पॉप स्टार रेहाना ने भी किया था किसान आंदोलन का समर्थन

https://mobile.twitter.com/rihanna/status/1356625889602199552

अमेरिकी पॉप स्टार रेहाना का ट्वीट

अमेरिकी पॉप सिंगर रेहाना ने अपने ट्वीट मेंं सीएनएन की खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा कि हम इसके बारे में चर्चा क्यों नहीं कर रहे ।

भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर किसान आंदोलन को भारत का अंदरुनी मसला बताया है । विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि कृषि कानूनों को भारतीय संसद के दोनों सदनों ने विस्तृत चर्चा के बाद पारित किया है । लेकिन अफसोस कि विदेशी मीडिया और वहां बैठे कुछ लोग बिना पढ़े ही मुद्दे को सनसनीखेज बना कर पेश कर रहे हैं । हमारे राष्ट्रपिता की मूर्ति तोड़ने में शामिल इन लोगों की मंशा को भारत के लोग भलीभांत समझते हैं । विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में बैठे कुछ लोग गलत और भ्रामक जानकारियां फैलाकर विदेशी मीडिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होगी ।

किसान आंदोलन को अंतर्राष्टीय मंच पर उछालने पर विदेश मंत्रालय का बयान

कमरे में फंदे से झूलती मिली महिला, पास ही पड़े थे दो मासूम बच्चों की भी लाश

0
मृत महिला की लाश

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : संदेहास्पद परिस्थिति में महिला और उसके दो बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार देर शाम की है। महिला की लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली जबकि दोनों बच्चों की लाश नीचे खाट पर पड़ी थी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृत महिला के दोनों बच्चे

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो पंचायत निवासी इसरैल अंसारी की बेटी रुखसाना खातुन (25 वर्ष) और उसके दो बच्चे रियाज (4 वर्ष) व मेराज (02 वर्ष) की मौत हुई है। घटना झारखंड बिहार के सीमा पर चकाई थाना क्षेत्र के पोस्टमारा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे। भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने स्पस्ट किया कि पोस्टमारा गांव बिहार के चकाई थाना इलाके में पड़ता है। लेकिन भेलवाघाटी थाना से नजदीक होने के कारण वह घटनास्थल पर पहुंचे है।
विदित हो कि घटनास्थल पोस्टमारा गांव जिले के भेलवाघाटी थाना से महज छह किमी की दूरी पर स्थित है। जबकि चकाई थाना से 10 किमी दूर है। घनघोर रूप से उग्रवाद प्रभावित इलाका पोस्टमारा गांव में अक्सर माओवादियों की गतिविधियाँ सक्रिय रहती है। नतीजतन घटना की सूचना के बाद भी जमुई पुलिस थोड़ी विलंब से पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में रुखसाना का उसके पति और गोतनी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद रुखसाना ने अपने दोनों बच्चों के साथ खुद को घर के एक कमरे में बन्द कर लिया। काफी देर बाद भी रुखसाना कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नही खुलने पर लोगों ने दरवाजे को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कमरे के भीतर का दृश्य देख सभी अवाक रह गये। ससुराल वालों ने देखा रुखसाना फंदे में झूल रही थी। जबकि उसके दोनों बच्चे कमरे के भीतर ही मृत पड़े थे। परिजनों की शोर सुन काफी संख्या में पड़ोसी व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पड़ोसियों के सहयोग से महिला की लाश को फंदे से उतारा। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घर के सदस्यों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। आशंका जतायी जा रही है कि पति और गोतनी से हुये विवाद के कारण ही महिला ने खुद अपने दोनों बच्चों को मारकर स्वंय फांसी के फंदे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रूपए देगी नीतीश सरकार

0

नीतीश कैबिनेट ने एक फैसले पर मुहर लगाई है जिसमें इंटर पास करने पर अविवाहित कन्याओ को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उच्च तर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए 25,000 रुपया और स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होने पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी ।

योजना पहले भी लागू थी तब इंटर पास कन्याओ को 10 हज़ार और स्नातक पास करने पर 25 हजार रुपया नीतीश सरकार देती थी लेकिन अब नीतीश सरकार के फ़ैसले से लाखों की संख्या में इंटर और स्नातक परिक्षा देने वाली अविवाहित कन्याओ और महिलाओं को फ़ायदा मिलेगा । ये राशि भी इतनी है की युवतियों और कन्याओं की आगे की पढ़ाई आसानी से पूरी हो जाएगी ।

अनुमान के मुताबिक़ बिहार में इस साल लगभग 3 लाख पचास हज़ार कन्याए इंटर की परीक्षा दे रही हैं वहीं स्नातक की परीक्षा लगभग 90 हज़ार लड़कियां दे रही हैं ऐसे मेें ज़ाहिर सी बात है कि बड़ी संख्या में महिलाओं का फ़ायदा आने वाले समय में नीतीश कुमार को मिल सकता है.

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से मिले बादल पत्रलेख

0
किसान नेता राकेश टिकैत के साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल

जबसे किसान के आंसू छलके थे, मेरा मन व्यथित था । मैं राकेश टिकैत जी से मिलने को व्याकुल था । मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा है कि राकेश टिकैत जी सिर्फ गांव और किसान के घर का पानी पी रहे हैं । मैं उनके लिए अपने गांव का पानी लेकर आया हूं । ये बातें झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाक़ात के दौरान कही ।

राकेश टिकैत के साथ बैठकर खाना खाया

साथ बैठकर खाना खाते राकेश टिकैत और बादल पत्रलेख

मंगलवार तड़के सुबह-सुबह गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख ने राकेश टिकैत के साथ बैठकर खाना खाया। सुबह के चार बजे खाने के सवाल पर पूछे जाने राकेश टिकैत ने बताया कि आंदोलन के समय वक्त की कमी होती है। शाम अंधेरा ढलने के साथ ही हमलोग ज्यादा अलर्ट रहते हैं कि न जाने मोदी और योगी की पुलिस अंधेरे में क्या-क्या कुकर्म करे। दिन भर नेताओं का आना-जाना लगा रहता है । लिहाजा जब मौका मिलता है कुछ खा लेते हैं ।

झारखंड सरकार और वहां के किसान आंदोलन के साथ

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत से ही झारखंड सरकार किसानों के साथ है। मैं खुद सिंघु बॉर्डर गया था, वहां टेंट में रात गुजारी ।झारखंड के हजारो किसान साथी गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद हैं । झारखंड में भी गोड्डा में हमने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी ।

https://mobile.twitter.com/alokdubeyINC/status/1356790450594541569

मुंबई से वापस लौटे असहाय वृद्ध की जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की मदद

0
वृद्ध के साथ प्राधिकार के लोग

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड के करिहारी पंचायत स्थित डंगारडीह गांव के वृद्ध व्यक्ति जो चार-पांच दिन पहले अपनी बेटी के साथ मुंबई गए थे और वहां सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान भटक कर उनसे बिछड़ गए थे। तथा उसको मुंबई के कुछ समाजसेवियों एवं एनजीओ कर्मियों ने भटकते हुए जब देखा तो उनसे मिलकर उनका नाम पता पूछा और सारी वस्तुस्थिति जानने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ताकि यह वृद्ध व्यक्ति अपने घर सुरक्षित तरीके से पहुंच सके।

इस वृद्ध को समर्पण एनजीओ के लोगों ने मुंबई से कोडरमा रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन में बैठा दिया जहां से उसे जिला प्रशासन ने सुरक्षित उसके निवास स्थान हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करिहारी पंचायत स्थित डंगारडीह गांव में उनके परिजनों को दिनांक 31 जनवरी 2021 को सौंप दिया था। इसी मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए झालसा, रांची ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह को निर्देश दिया इस वृद्ध व्यक्ति को उचित विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।

प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय पारा लीगल वॉलिंटियर को प्रतिनियुक्त किया और उनकी शारीरिक, पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि का आकलन करने हेतु भेजा।


प्राधिकार ने पारा लीगल वॉलिंटियर्स के माध्यम से पंचायत के मुखिया संजय यादव, वृद्ध की पत्नी रुकमणी देवी, उनकी पुत्री बेबी देवी को न्यायालय में बुलाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमुआ एवं सिविल सर्जन को पत्र निर्गत कर उन्हें भी सशरीर न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उक्त वृद्ध नोखलाल साव अपनी पत्नी रूक्मणी देवी एवं बेटी बेबी देवी के साथ स्थानीय मुखिया संजय यादव एवं स्थानीय पीएलबी के साथ न्यायालय पहुंचे।


प्राधिकार के अध्यक्ष ने वृद्ध नोखलाल साव, उसकी पत्नी रुकमणी देवी एवं पुत्री बेवी देवी से बारी बारी से घटना के संबंध में विवरण लिया। साथ ही उक्त वृद्ध को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई जहां उपस्थित चिकित्सक ने तुरंत उसका इलाज किया साथ ही कई प्रकार के जांच हेतु सैंपल लिया गया। चिकित्सक ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इसक आगे के इलाज हेतु कदम उठाया जाएगा।

गिरिडीह की अंडर

0
गिरिडीह की खिलाड़ी श्रेयांशी

गिरिडीह : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीमा देसाई वोमेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2020-21 के एलो टीम में गिरिडीह की श्रेयांशी का चयन किया गया है।


संतोष तिवारी कोचिंग कैम्प की स्टूडेंट गिरिडीह की अंडर-19 महिला खिलाड़ी श्रेयांशी को अगामी 6 फरवरी 2021 को जमशेदपुर के राजहंस होटल में अपनी कोच सुनीता लोधा को रिपोर्टिंग करनी है।

यह जानकारी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रमेश यादव को ई-मेल के माध्यम से दी गई। श्रेयांशी को एलो टीम में जगह मिलने पर गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से श्रेयांशी को शुभकामनाएं दी गयी।

गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि सत्र 2020-21 का जिला स्तरीय टूर्नामेंट लॉक डाउन की वजह से शुरू नहीं हो पाया था। यह टूर्नामेंट जिला प्रशासन की अनुमति से 2 माह विलंब 20 फरवरी से शुरू होगा। चूँकि इस बार इस बड़े टूर्नामेंट के लिए समय काफी कम बचा है इसलिए टूर्नामेंट के ए डिवीजन और बी डिवीजन दोनों ही मैच नॉक-आउट खेला जाएगा। टूर्नामेंट का एंट्री फॉर्म 3 फरवरी से मकतपुर स्थित कार्यालय में उपलब्ध होगा जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी होगी।

खेत से मटर तोड़ कर खा रहे दो बच्चों को किसान ने बेहरमी से पीटा

0
डंडे की चोट दिखाती बच्चे की माँ

गिरिडीह/धनवार : बारी से मटर तोड़ कर खाने के आरोप में एक किसान द्वारा दो नाबालिंग बच्चों को बेरहमी पूर्वक की गई। जिंसमे दोनों बच्चे बुरी तरह से घायल हो गये। इस मामले में लालबाजार निवासी नाबालिंग जख्मी बच्चो की माँ किताबुन खातून ने धनवार थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

थाने को दिये आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार सुबह उसके दोनों बच्चे एहबाब अंसारी 11 वर्ष और आसिफ अंसारी 12 वर्ष घर से पूरब नवलखा डैम की और जा रहे थे। रास्तें में गाँव के ही जहूर मियां के मटर खेत में घुस गए और खाने के लिए कुछ मटर तोड़ लिया। जिसके बाद जहूर मियां ने उसके दोनों बेटो को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से बेरहमी पूर्वक मारने लगा। जब वह अपने बेटो को बचाने गई तो जहूर मियां के अलावे उसकी पत्नी व बेटी ने उसके साथ भी मारपीट की।


इस बाबत आरोपी जहुर मिंया ने बताया कि पिछले दो दिनों से बच्चे आकर मटर तोड़ रहे थे। बच्चों को चेतावनी दी गयी थी। बावजूद पुनः खेत में घुस कर मटर तोड़ रहे थे। घटना के बावत थाने के एएसआई बी. ठाकुर ने बताया कि बच्चे के साथ मारपीट से सम्बंधित आवेदन मिला है। मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी हैं, कार्यवाई की जाएगी।

03 February 2021

0

Download

हेमन्त राज में आदिवासी असुरक्षित: भाजपा

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राँची महानगर एवं राँची ग्रामीण का हल्ला बोल कार्यक्रम राजभवन के सामने धरना के माध्यम से हुआ। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है।आदिवासी समाज को बरगलाकर वोट लेकर सत्ता में बैठी झारखंड मुक्ति मोर्चा को आदिवासी समाज से कोई लेना देना नही।वर्तमान सरकार में आदिवासी समाज अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे है। हेमन्त सरकार बनते ही चाईबासा में हुई आदिवासियों का नरसंहार हो या आदिवासी बहनो के साथ लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटना,इन सब पर सरकार की विधि व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ी करती है।


भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक ने कहा कि हेमन्त सरकार राज्य की बेटियों को सुरक्षा देने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। राज्य में लॉ लेसनेस की स्थिति है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 1765 बेटियों की इज्जत तार-तार हुई। प्रत्येक दिन पांच दुष्कर्म व पांच हत्या की घटनाएं घट रही है। साहेबगंज, बरहेट से लेकर रामगढ़ व रांची राजधानी की महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है।भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी युवक युवतियों को दी गई नौकरी को हेमन्त सरकार छिनने का काम कर रही है।आदिवासी समाज के अगुवागणों पाहन, पुजार,मानकी, मुंडा,मांझी इत्यादि को भाजपा सरकार ने आर्थिक रूप से सहयोग देने के लिए मानदेय तय किया था लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार ने इसे भी बंद कर दिया।


धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राँची महानगर अध्यक्ष अर्जुन मुंडा एवं राँची ग्रामीण अध्यक्ष जीतराम मुंडा ने किया। संचालन रवि मुंडा ने किया।

धरना में राँची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,राँची ग्रामीण ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, विधायक समरी लाल,रामचंद्र नायक,अनु लकड़ा,नूतन पाहन, रीता मुंडा,सुनील फकीरा कच्छप, प्रेम बड़ाईक,राजेन्द्र मुंडा,नकुल तिर्की,चंदन लोहरा,भोगेन सोरेन,कृष्णा भगत,रेणु तिर्की,सोनी हेमरोम, बलराम सिंह,सिद्धम सिंह मुंडा,अजय कच्छप सहित कई उपस्थित हुए।

लव अफेयर में दोस्त ने अपने दोस्त की माँ की कर दी हत्या

0
महिला हत्या मामले का खुलासा

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड में बीते दिन 29 जनवरी को हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के लिए हत्या का उदभेदन करना चैलेंजिंग था। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मृतक के परिवार वालों से छोटी से छोटी जानकारी इकट्ठा किया। वहीं फोन डिटेल खंगाला, जिसके बाद पुलिस को ऐसे कुछ सुराग हांथ लगे मिले, जिसके कारण पुलिस सीधे हत्यारा तक पहुंच गयी।

गर्लफ्रेंड के चक्कर में दुश्मन बने दो दोस्त

हत्या करने वाला कोई और नही मृतक महिला के बेटे का दोस्त विद्यापुरी इलाके का रहने वाला शशि नाम का युवक निकला। दरअसल अभियुक्त शशि और मृतक के बेटे का लव अफेयर एक लड़की के साथ चल रहा था। शशि जिस लड़की से प्रेम करता था वह लड़की उसके दोस्त के करीब थी। शशि को ये नगवार गुज़रा और सबक सिखाने के लिए रॉड लेकर उसका घर पहुंचा था, लेकिन घर पर दोस्त की मां मिली,जिसपर रॉड से कई प्रहार कर हत्या कर फरार हो गया।

कोडरमा पुलिस ने किया खुलासा

कोडरमा पुलिस ने प्रेस वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए रॉड को बरामद कर लिया है। वार्ता में एसपी डॉ एहतेशाम बकारीब, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद और थाना प्रभारी अजय कुमार समेत उदभेदन टीम मौजूद थे।

पिकअप वैन पीछे करते वक्त बुजुर्ग आया चपेट में, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

0
मृतक रोहिन कुमार का फ़ाइल फ़ोटो

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया करीब एक घंटा तक सड़क जाम

सरायकेलानीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू-बलरामपुर सड़क के बुरूडीह गांव के समीप सोमवार सुबह को करीब सात बजे एक पिकअप वैन के चपेट में आने से एक 58 वर्षीय रोहिन कुमार नामक व्यक्ति का मौत हो गया। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन का ड्राइवर का घर मृतक रोहिन कुमार के घर के बगल में ही है, मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक रोहिन कुमार चापाकल से बाल्टी में पानी लेकर जा रहा था, वही इसी समय ड्राइवर पिकअप वैन को पीछे(बेक) कर रहा था, इसी दौरान वो पिकअप वैन के चपेट मे आ गया और वो घायल हो गया। जहां घायल अवस्था में उसे जमशेदपुर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी। वही इसके बाद रास्ते से ही उसे घर लाया गया ।

सड़क जाम करते परिजन

कुछ देर के बाद गाड़ी के मालिक से फ़ोन पर मुआवाजा राशि दिए जाने को लेकर वार्ता को लेकर बुलाया गया, लेकिन गाड़ी के मालिक नही आये। जहां इसके बाद मृतक रोहिन कुमार के परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। वही इसकी सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी अली अकबर खान घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वही थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले जाया जा रहा है, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध संबंध के शक में सगे भाइयो के बीच मारपीट, घर को किया आग के हवाले

0

गिरिडीह/धनवार : कहावत है कि जब रिश्तों के खून में बैमानी का रंग दौड़ने लगे, तो अपने ही लोग हैवान बन जाते है। ऐसा ही कुछ वाक्या सोमवार को परसन ओपी क्षेत्र के कोड़ाडीह गाँव में देखने को मिला। जहाँ खुशहाल रिस्तो के बीच भैसुर और भभु के बीच अवैैध संबंध होने के शक में दो भाइयो के बीच जमकर मारपीट हो गई। यहाँ तक कि दोनों ने एक दुसरे पर चाकू, लाठी, डंडे से भी प्रहार किया। इतने में आह नही भरा तो बड़े भाई ने छोटे भाई के घर को आग लगा दी। जिससे घर में रखे 50 हजार नगदी के अलावे बिचाली, कूलर, सिंगरदानी, चावल, आलू समेत करीब तीन लाख रूपये मूल्य की सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद बड़ा भाई इरफ़ान अंसारी घर से फरार हो गया है।

भुक्तभोगी इमरान अंसारी ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी बीच उसका बड़ा भाई इरफ़ान बाथरूम में घुस गया। बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके बड़ा भाई ने उसके साथ लाठी डंडा, चाक़ू आदि से प्रहार कर बेरहमी से मारपीट किया और फिर उसके घर को भी आग लगा दिया। पिता इम्तियाज अंसारी ने बताया कि छोटी बहु सुबह बाथरूम गई थी। जिसके बाद पीछे बेटा भी बाथरूम के अंदर चला गया। उनका कहना है कि उसका बड़ा बेटा अनजाने में बाथरूम में घुसा था। इसी बात को लेकर सुबह बड़े पुत्र इरफ़ान और छोटे पुत्र इमरान के बीच आपस में मारपीट हुई। बीच बचाव करने गए तो बड़े बेटे ने उनके साथ भी मारपीट की। बताया कि मारपीट की घटना के बाद बड़े बेटे ने छोटे बेटे के घर को आग लगा दिया। कर्ज लेकर 50 हजार रुपया नगद रखे थे। उसे भी बड़े बेटे ने जला दिया।

मामले की सूचना परसन ओपी प्रभारी अभिषेक रंजन को दी गई। प्रभारी ने भुक्तभोगी और उसके पिता से मामले की पुछ्ताछ किया। हालांकि ओपी प्रभारी ने बताया कि भुक्तभोगी ने किसी तरह का कोई आरोप किसी पर नही लगाया है। कहा कि घर में स्वतः आग लग गई है ऐसा लिखित आवेदन थाने में दिया गया है।

अवैध लड़की लदा ट्रैक्टर समेत दो लोगों को गावां पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
जब्त लकड़ी लदा ट्रैक्टर

गिरिडीह/गावां : थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में रविवार की देर रात गावां पुलिस ने अवैध लकड़ी लदा ट्रेक्टर जब्त किया। इसके साथ ही चालक व एक अन्य सहयोगी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गावां थाना पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


इस बाबत गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेक्टर द्वारा अवैध लकड़ी का बोटा ले जाया जा रहा है। जिसके बाद उनके निर्देश पर गस्ती दल ने उक्त वाहन का जांच किया। जांच के दौरान कोई कागजात नहीं दिखाए जाने पर लकड़ी लदे ट्रेक्टर के साथ उसके चालक एव एक अन्य सहयोगी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में ककमारी निवासी साधु प्रसाद वर्मा व कोनी निवासी विपिन कुमार शामिल है।

राज्यस्तरीय टीम ने लिया स्पंज फैक्ट्रियों का जायजा, पायी काफी अनियमितता

0
निरीक्षण करते टीम के सदस्य

[राजेश कुमार]


गिरिडीह: जिले में संचालित फैक्ट्रियों में प्रदूषण के संबंध में जांच करने गिरिडीह पहुंची राज्य स्तरीय कमिटी द्वारा सोमवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आग्रह पर पूर्वांचल के इलाके में संचालित सभी स्पंज प्लांट और आस पास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान टीम में शामिल सदस्यों ने प्लांट में चलनेवाले सभी तरह के प्रदूषण से संबंधित मशीनों का मुआयना और जांच किया।

प्रदूषण के संबंध में फैक्ट्रियों की जांच करने सोमवार को गिरिडीह पहुंची राज्य स्तरीय कमिटी मे विशेष रूप से राज्य उधोग विभाग रांची के निदेशक, प्रदूषण विभाग हजारीबाग के रीजनल अफसर, डीएफओ, एडिशनल कलेक्टर तथा संबंधित विभाग के अफसर शामिल थे।

अनियमितता के बारे में मन्त्रणा करते टीम के लोग

इस दौरान जांच के क्रम में जांच दल को यंहा संचालित लौह फैक्ट्रियों में काफी अनियमितता देखने को मिली। जिससे टीम के सदस्य काफी नाखुश दिखे। मौके पर टीम के सदस्यों ने कई फैक्टरी प्रबंधकों की क्लास भी लिया। कई को झाड़ भी लगाया। साथ ही उन्हें नियम पालन करने की हिदायत भी दिया।


जाँचोंपरान्त टीम के सदस्यों ने जांच की एक विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार और केंद्र सरकार के साथ साथ संबंधित विभाग को भेजने की बातें कही। कहा कि गिरिडीह में संचालित फैक्ट्रियों में प्रदूषण के रोकथाम के लिए एक गाइड लाइन तथा सभी नियम के कंप्लायंस के लिए कड़े कानूनी कार्रवाई करने पर बल दिया जाएगा। ताकि फैक्टरी के आस पास रहने वाले लोगों को सहुलियत मिल सके।

साइबर ठगी का सबसे बड़ा मामला, रैयतों के 10 करोड़ रुपये उड़ाये

0
रैयतों का उड़ाया 10 करोड़, अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम

गढ़वा में साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह राशि बराज के आसपास रहनेवाले रैयतों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये मुआवजे के लिए भेजा था। लेकिन उनमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध रूप से निकाल ली गयी है। यह अब तक का झारखण्ड का सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला है। राज्य सरकार ने गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र में डोमनी नदी पर बराज बनाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी थी। इस बराज का शिलान्यास 2014 में किया गया था। ग्रामीण इस इन्तजार में है कि उन्हें मुआवजा मिलेगा।

विधायक ने उठाया मामला

डोमनी नदी पर बराज बनाने की योजना अधूरी रह गयी थी इसलिए विधायक भानु प्रताप साही ने जिला में आयोजित दिशा की बैठक में इस मामले को उठया। तब जा का र इस 10 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया। इस पर विधायक ने कहा है कि गरीब किसान का पैसा था। वहीं उन्होंने इस बात की आशंका जताई हैं कि इस राशि का घोटाला हो गया है। जिसमें अधिकारी से लेकर बैंक के लोग भी शामिल हैं। पलामू के सांसद ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच की हो रही है। बहुत जल्द इस मामला का खुलासा किया जायेगा।