Friday 3rd of July 2026 11:12:06 PM
Home Blog Page 333

रिपब्लिक टीवी के एंकर विकास शर्मा की मौत का राज़ गहराया

0
महज 36 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए विकास

हरिश कुमार

स्वर्गीय विकास शर्मा के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली जिसे जानकर में चौक गया की स्क्रीन पर अपनी बुलंद आवाज में रिपोर्टिंग करता यह व्यक्ति अंदर ही अंदर कितना घुट रहा था और कितना बुरी तरह से टूट चुका था

विकास शर्मा कानपुर देहात के छोटे से गांव के थे और एक बेहद पिछड़ी जाति यानी बढ़ई परिवार में पैदा हुए थे और पत्रकारिता की डिग्री ली और कई चैनलों में काम करते हुए रिपब्लिक तक पहुंचे

उन्होंने एक लड़की से प्रेम विवाह किया था उस लड़की को प्राथमिक स्कूल में टीचर की सरकारी नौकरी मिल गई उसके बाद उसके चाल चलन और आदतें व्यवहार बदल गया ।

विकास शर्मा जी की पत्नी ने इनके ऊपर दहेज उत्पीड़न से लेकर इनके बुजुर्ग पिताजी के ऊपर मॉलेस्टेशन का केस दर्ज करवा दिया था जिससे विकास शर्मा जी बुरी तरह टूट चुके थे विकास शर्मा जी अपने मां-बाप के इकलौते लड़के थे इनकी दो बहने थी बड़ी बहन की शादी विकास शर्मा जी ने बहुत धूमधाम से की थी लेकिन किसी कारणों से विकास शर्मा जी की बड़ी बहन का घर भी टूट गया और वह अपने पति से अलग हो गई

विकास शर्मा के एक सहकर्मी से आज मेरी बात हुई उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति इतना टूट चुका था कि रविवार को भी घर नहीं जाता था कि मैं घर जाऊंगा फिर खाली दिमाग शैतान का घर वाली कहावत हो गई इसलिए वह ऑफिस में काम करता रहता था सब लोग शिफ्ट पूरी होने के बाद अपने घर चले जाते थे लेकिन विकास शर्मा जब तक नींद नहीं आए तब तक ऑफिस में काम करते रहते थे क्योंकि विकास शर्मा यह सोचते थे कि जब घर पर कोई है ही नहीं तो फिर घर जाकर क्या फायदा

कोर्ट कचहरी पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा लगा कर थक चुके थे । अंदर ही अंदर घुट रहे विकास शर्मा जी को पहले कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और मात्र 36 साल की उम्र में वह ईश्वर के प्यारे हो गए

दरअसल सच्चाई यह है भारत के दो कानून काले कानून है लेकिन पता नहीं क्यों लोग उन्हें काला कानून नहीं कहते एक दहेज उत्पीड़न एक्ट और दूसरा दलित उत्पीड़न एक्ट यह दोनों कानून सिर्फ दुरुपयोग के लिए बने हैं और इन दोनों कानूनों ने न जाने कितने लोगों की हत्या की है ।


पंचम सिंह और परमा सिंह के ठिकानों पर आयकर का छापा

0
RRDA के पूर्व अध्यक्ष परमा सिंह और उनके भाई पंचम सिंह के ठिकानों पर छापा

आयकर विभाग ने मंगलवार को ठेकेदार पंचम सिंह और भाजपा नेता परमा सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की । सूत्रों ने बताया कि करीब 12 जगहों पर आयकर विभाग की तीन दर्जन टीमों ने छापामारी की है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने पूरी तैयारी के साथ छापेमारी शुरू की। आयकर विभाग की टीम पंचम सिंह और भाजपा नेता परमा सिंह के ठिकानों पर पहुंच कर कई कागजात को खंगाल रही है।

करीब 12 ठिकानों पर एक साथ मारा छापा

जानकारी के मुताबिक जिन स्थानों पर आयकर विभाग की टीम छापमारी कर रही है, उनमें मोरहाबादी स्थित पंचम सिंह का दो घर, विजेता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय, परमा सिंह के घर इसके अलावा दोनों से संबंधित लोगों के आवास व कर्यालय शामिल है।

विजेता कंस्ट्रक्शन के दूसरे राज्यों में स्थित ठिकानों पर भी छापा

बताया जाता है कि पंचम सिंह और परमा सिंह का दूसरे राज्यों में भी कार्यालय व फ्लैट है, वहां भी छापामारी की जा रही है। पंचम सिंह विजेता कंस्ट्रक्शन के मालिक हैं, जबकि परमा सिंह भाजपा के नेता हैं। रघुवर दास की सरकार में परमा सिंह को आरआरडीए का चेयरमैन भी बनाया गया था ।

मंत्रीमंडल विस्तार से पहले बिहार भाजपा में असंतोष

0
बाढ से भाजपा के विधायक ज्ञानू सिंह

बिहार में कुल 22 मंत्रियों की जगह खाली थी, लेकिन आज सिर्फ 17 मंत्री ही शपथ ले रहे हैं । इस बीच मंत्रीमंडल विस्तार से पहले बिहार भाजपा में असंतोष के स्वर भी उभरने लगे हैं । बाढ से भाजपा के विधायक ज्ञानू सिंह खुलकर भाजपा नेतृत्व के खिलाफ मैदान में उतर चुके हैं । मंत्री न बनाए जाने से नाराज़ बिहार में चौथी बार विधायक बने ज्ञानू सिंह ने कहा कि बिहार की बीजेपी कुछ नेताओं के क़ब्ज़े में हैं । दाग़दार और अनुभवहीन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है । मेरे पास भी 13-14 विधायकों का समर्थन है ।

शपथ ग्रहण के पहले हनुमान मंदिर में टेका मत्था

बिहार में नीतीश बाबू की सरकार में मंत्री की शपथ लेने से पहले कई नेता आज महावीर मंदिर पहुँच कर दर्शन कर रहे हैं. हाथ जोड़ कर कह रहे हैं सब मंगल रहे । भाजपा से मंत्रिमंडल विस्तार में सवर्ण समूह राजपूत से 4,ब्राह्मण से 2,भूमिहार 1 को जगह दी गई है।

भाजपा कोटे से बनाए गए मंत्री

आज फिर बंगाल के दौरे पर जेपी नड्डा

0

कोलकाता, : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को फिर बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे तारापीठ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर एक बजे वे चिल्लार माठ में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजे नड्डा बामा खेपा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे झारग्राम के लालगढ़ सजीव संघ मैदान में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। शाम 4:30 बजे वे सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और अंत में शाम 5:15 बजे झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल आए थे। उन्होंने हल्दिया में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था।

गुलाम नबी आजाद द्वारा की गई मदद को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

0
राज्यसभा में चार सांसदों की विदाई पर बोलते हुए पीएम मोदी

राज्यसभा में चार सांसदों की विदाई का मौका था । राज्य सभा के अपने 6 साल के कार्यकाल के बाद गुलाम नबी आजाद, शमशेर सिंह, मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है । उनके विदाई पर संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए ।

आधी रात को मदद करने के लिए फोन किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद गुलाम नबीं आजाद को याद करते हुए मोदी ने कहा, ‘एक बार गुजरात के यात्रियों पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने हमला कर दिया, करीब 8 लोग मारे गए । सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया, वो फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था । उनके आंसू रूक नहीं रहे थे.’

प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद ने की थी मदद

प्रधानमंत्री ने कहा, उस समय प्रणव मुखर्जी जी रक्षा मंत्री थे । मैंने उनसे कहा कि अगर मृतक शरीरों को लाने के लिए सेना का हवाई जहाज मिल जाए तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए मैं करता हूं व्यवस्था । लेकिन गुलाम नबी जी उस रात को एयरपोर्ट पर थे, उन्होंने मुझे फोन किया और जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता करें, वैसी चिंता वो कर रहे थे ।’

भाजपा पर किसान आंदोलन को लंबा खींचने का आरोप

0

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसान आंदोलन को लंबा खींचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। अखिलेश यादव ने सोमवार को मीना हैरिस का एक ट्वीट को पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि खराब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी। लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे।

इससे पहले उन्होंने लिखा कि भाजपा की किसानों के प्रति क्रूरता व जनता के आक्रोश से डरकर बीजेपी में इस्तीफों का दौर आ गया है क्योंकि भाजपा का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटनेवाले भाजपाई भूमिगत हो गये हैं। अब बीजेपी का नया नाम ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’ होना चाहिए।

आज बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार, इन चेहरों को मिली जगह

0
बिहार को आज मिलेंगे नये मंत्री

नीतीश कुमार मंत्रीमंडल का आज विस्तार हो रहा है। दोपहर 12.30 पर राज्यपाल नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे । आइए जानते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में किन नये मंत्रियों को जगह मिल रही है ।

भाजपा के संभावित नाम 
नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम

जदयू के संभावित नाम 
श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी  

22 मंत्रियों की है गुंजाइश 
गौर हो कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। कुल संख्या का 15 प्रतिशत हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में हो सकती है। इसके मुताबिक बिहार में सीएम सहित कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं तो इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है, लेकिन एनडीए से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इनमें से 4-5 सीट फिलहाल भविष्य के विस्तार के लिए खाली रखी जाएंगी। 

26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धु गिरफ्तार

0
दीप सिद्धु की फाइल तस्वीर

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद लालकिले पर हिंसा करने वाला मुख्य साज़िशकर्ता दीप सिद्धु गिरफ्तार कर लिया गया है । हिंसक भीड़ ने लालकिले की प्राचीर पर निशान साहिब का झंडा लगाया था । दीप सिद्धु को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है ।

लगातार फेसबुक के जरिए सफाई दे रहा था

हालांकि वह फ़ेसबुक पर लगातार वीडियो जारी कर अपनी बातों को रख रहा था। उसकी गिरफ़्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उसकी तसवीरें सामने आने के बाद से ही यह कहा जा रहा था कि उसे शह मिली हुई है और तभी वह सैकड़ों लोगों के साथ लाल किले तक पहुंच गया। 

पंजाबी फिल्मों का अभिनेता है दीप सिद्धु

दीप सिद्धू पंजाबी फ़िल्मों का अभिनेता है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने सिद्धू व तीन अन्य लोगों पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सिद्धू के अलावा इनमें लाल किले पर निशान साहिब फहराने वाले जुगराज सिंह का भी नाम था। दिल्ली पुलिस इनकी तलाश में दिल्ली और पंजाब में लगातार छापेमारी कर रही थी। 

ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई थी हिंसा

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई थी और एक गुट ने तय वक़्त से पहले ही रैली निकाल दी थी। पुलिस ने बल का प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान आईटीओ पर हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। 


लाल किले के परिसर में कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर घुस गए थे और वहां निशान साहिब फहरा दिया था। उस दौरान एक वीडियो में दीप सिद्धू को भी देखा गया था। इसके बाद से दीप सिद्धू फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द बदलाव दिखेगा

0
लातेहार में महागठबंधन के नेताओं के साथ की बैठक से पहले बन्ना गुप्ता


उज्ज्वल दुनिया / नितेश जायसवाल


लातेहार : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार लातेहार पहुंचे। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया। जिला मुख्यालय के होटल सेलिब्रेशन इन में मंत्री को गठबंधन के कार्यकर्ताओं साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए।मंत्री ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था में बहुत जल्द सुधार दिखने वाला है। स्वास्थ्य सचिव सभी जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्था में कमियों का पता लगाएंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही एक वर्ष कोविड 19 को लेकर मजदूरों को हवाई जहाज से लाने व कोविड 19 महामारी से लड़ने में लग गए। मंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर मूवमेंट अधिक नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था थोड़ी ढुलमुल सी हो गई है। लेकिन झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत जल्द पटरी में लाया जाएगा।


इस मौके पर लातेहार विधायक बैधनाथ राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिलासी टोपनो, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, सचिदा पांडेय, मोहर यादव, रंजीत यादव, साजन कुमार, रुपेश अग्रवाल,टिंकू अंसारी, उपेंद्र पासवान, महेंद्र प्रसाद, गुजर उरांव, बसंत यादव, अंकित पांडेय,फुलेश्वर उरांव, शम्भू यादव समेत कई लोग मौजूद थे। 

साहिबगंज के गंगा में क्यों मर रही हैं डॉल्फिन?

0
साहिबगंज में गंगा किनारे में मृत पड़ी डॉल्फिन

साहिबगंज। उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र गंगा नदी में सोमवार को एक डॉल्फिन मृत मिली।मृत डॉल्फिन को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गई।

जानकारी के अनुसार पश्चिम प्राणपुर पंचायत अंतर्गत झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र कामरटोला के समीप नाव घाट में एक डॉल्फिन (सुंसु) मृत्यु अवस्था में नदी किनारे पायी गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जहां वन विभाग के वनर्क्षी पप्पू यादव, सहायक आज़ाद अली, अजीजुर रहमान, समीम अख्तर मौके पर पहुंचकर मृत डॉल्फिन को अपने कब्जे में लेे वरीय पदाधिकारी को सूचना दी।

वन रक्षक ने बताया कि डॉल्फिन मृत है।अभी मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है। मृत डॉल्फिन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

गंगा किनारे मृत डॉल्फिन को देखने उमड़ी भीड़

जीतने के बाद दोबारा रायबरेली लौट कर नहीं आईं सोनिया गांधी

0
रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह (फाइल)

कब तक बाप-दादा के सरनेम के सहारे जीताते रहेंगे रायबरेली के लोग ?

पिछली बार अमेठी के लोगाें ने भगाया, कहीं इस बार रायबरेली न सबक सीखा दे ?

रायबरेली के लोगों का कोई काम हुआ हो तो बताएं

रायबरेली (यूपी) । रायबरेली ही उत्तर प्रदेश में एकमात्र ऐसी सीट है जिस पर कांग्रेस काबिज है । लेकिन, अब यह सीट पार्टी के लिए एक मुसीबत बनकर उभरी है । रायबरेली से कांग्रेस के दो विधायकों- अदिति सिंह और राकेश सिंह ने पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है ।

सोनिया गांधी सिर्फ दो बार आई हैं

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने संसदीय क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की लंबे समय से गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है । सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने का निर्णय किया था और तब से वह यहां से लगातार जीत दर्ज कर रही हैं । अदिति सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी यहां केवल दो ही बार आई हैं । 2019 चुनाव से पहले अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वह केवल एक बार रायबरेली आई हैं ।

पार्टी में दलालों की पूछ- यूथ कांग्रेस

यूथ कांग्रेस के नेता अनुज कुमार सिंह ने हाल ही में कहा था कि ‘हम पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वर्षो से इसके लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब हम उपेक्षित और तिरस्कृत किया जा रहा है. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के दौर के नेताओं के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है. पार्टी में अब दलालों का बोलबाला हो गया है जिन्हें कांग्रेस की विचारधारा की जानकारी भी नहीं है ।

“अब लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की देशभक्ति की जांच ये लोग कराएंगे ? “

0

लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर देश की महाराष्ट्र ही नहीं, देश की धरोहर हैं । क्या हम इन महान हस्तियों की देशभक्ति की जांच कराएंगे ? आज बाला साहेब ठाकरे या जवाहरलाल नेहरू होते, तो क्या लता मंगेशकर के खिलाफ जांच करवाते ? ये कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक नीचता की पराकाष्ठा है । ये बातें राज ठाकरे ने मनसे बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही ।

कड़वाहट इतनी बढ़ गई है कि लोग समझ नहीं पा रहे कि वो क्या कर रहे हैं?

राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी राजनीतिक कड़वाहट कभी नहीं देखी। सत्ता में बैठे लोग एकदूसरे को नीचा दिखाने के लिए, बदला लेने के लिए छटपटा रहे हैं । मन इतना काला हो चुका है कि हम लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर जैसी महान विभूतियों को भी लपेट रहे हैं । ये क्या है ?

हम आने वाली पीढ़ी के लिए नफरतों के अलावा क्या छोड़कर जा रहे हैं?

राज ठाकरे ने कहा कि हमारे बच्चे हमसे क्या सीख रहे हैं? जिस लता मंगेशकर को सुनकर हमारे बाप-दादा का मन सकून से भर उठता था, जिस लता मंगेशकर को सुनकर जवाहरलाल नेहरु में आखों से आँसू आ गए थे, आज हम उस महान शख्सियत पर इसलिए ऊंगली उठा रहे हैं क्योंकि उन्होने लिख दिया कि किसी धिदेशी को हमारे देश के अंदरुनी मामले में बोलने का हक नहीअं है ? लता मंगेशकर और सचिन जैसे लोग युगों में एक पैदा होते हैं । हम उनका सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम अपमान तो न करें ?

शिवानंद तिवारी पर साधा निशाना

राज ठाकरे ने बिहार आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी पर तीखा हमला बोला। राज ठाकरे ने कहा कि हर साल कैलेण्डर की तरह पार्टी बदलने वाला और घाट-घाट का पानी पीने वाला एक बिहारी नेता बोलता है कि सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न वापस लो, और हम सब चुप रहते हैं । कल राजनीति का कोई चोर-उचक्का लता मंगेशकर का अपमान करेगा तो हम सिर्फ पहले ये देखेंगे कि वो भाजपा सपोर्टर है या उसका विरोधी, वो मोदी समर्थक है या विरोधी । क्या अब देश का मान- अपमान भी मोदी समर्थन और विरोध की कसौटी पर कसा जाएगा । ये हम सबकेवलिए चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है ।

महुआडांड़ में 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा

0
गांजे के नशे में था आरोपी, रेप को लेकर महुआडांड़ महिला थाना में मामला हुआ दर्ज

लातेहार/महुआडांड़ :
संवाददाता
लातेहार ज़िले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अक्सी‌ गांव में रविवार शाम एक नाबालिक लड़के के द्वारा 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। 


इस सम्बन्ध में सोमवार को पीड़ित बच्ची के माता-पिता के द्वारा महुआडांड़ महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। महुआडांड़ थाना पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।


गांजे पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस प्रशासन से की मांग


गांव के प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़का को गांजे के नशे की लत लगी  है।  गांजे के नशे में धुत होकर इस तरह का घिनौना कार्य किया है।वही प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव में बिक रहे गांजे पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस प्रशासन से मांग की है।

सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह के प्रदीप गंझू समेत ग्यारह सदस्य गिरफ्तार

0


उज्ज्वल दुनिया / नितेश जायसवाल


लातेहारसुजीत सिन्हा एवम अमन साव गिरोह द्वारा पिछले दिनों लातेहार जिले के चंदवा बालूमाथ थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूलने के लिए दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी एवम आगजनी जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिसके सम्बंध में कई कांड अंकित किये गए हैं एवम इन कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लागातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था ।इसी क्रम में लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा व अमन साव गिरोह के कुख्यात उग्रवादी एवम अपराधी प्रदीप गंझू अपने कुछ सहयोगियों के साथ पुनः कुछ घटनाओं को अंजाम देने के लिए पिण्डारकॉम गांव के जंगल मे योजना बना रहा हैं।

उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा छापेमारी टीम का गठन किया गया।छापेमारी टीम के द्वारा छापामारी कर सुजीत सिन्हा एवं अमन साव गिरोह अन्य 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया ।इन सबों के पास से घटनाओं में प्रयुक्त हथियार एवं गोली व रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त किया जानेवाला मोबाइल भी बरामद हुआ हैं।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता


(1) प्रदीप गंझू उर्फ मण्डल जी उर्फ प्रेम पिता स्व दामोदर गंझू पिण्डारकोम, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार, इसके विरुद्ध 30 से अधिक मामले दर्ज है।
(2)बाबूलाल तुरी पिता दिनेश तुरी ढोटी,थाना चंदवा,जिला लातेहार ,इसके विरुद्ध 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।
(3)अजय तुरी पिता दिनेश तुरी, ढोटी थाना चंदवा जिला लातेहार,
(4)बंटी यादव उर्फ सन्तोष यादव पिता विशुनदेव यादव भवानीपुर, बिहार
(5)प्रीतम कुमार उर्फ विकु यादव पिता सीताराम यादव भागलपुर बिहार
(6)संतोष यादव पिता देवमुनी यादव भागलपुर बिहार
(7)डिम्पल यादव उर्फ प्रभात कुमार यादव पिता उमेश यादव भागलपुर बिहार
(8)वसीम अंसारी, पिता अजीमुद्दीन अंसारी थाना मांडर रांची
(9)जसीम अंसारी पिता अजीमुद्दीन अंसारी ,मांडर, रांची,
(10)मोजिबुल अंसारी पिता रफीक अंसारी, मांडर ,रांची
(11)जहीरुद्दीन अंसारी पिता मुबारक़ अंसारी, मांडर, रांची
अपराधियों के पास से बरामद सामानों की सूची
(1)एक पीस देशी पिस्टल
(2) सात पीस देशी कट्टा
(3)इक्कीस पीस पिस्टल का जिंदा कारतूस
(4)सैंतीस पीस देशी कट्टा का जिंदा कारतूस
(5)ग्यारह पीस मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बुद्धिजीवी संगठन पार्टी की रीढ़ हैं:

0
सभा को संबोधित करते सुदेश कुमार महतो

सिल्ली :- सिल्ली रामडेरा हिरण पार्क के समीप सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी झारखंड बुद्धिजीवी मंच का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता विजय चंद्र महतो ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच पार्टी का ताकत को भरोसा है इसे और मजबूत करेंगे। बुद्धिजीवियों के बताए रास्ते कभी गलत नहीं होते। इनके मार्गदर्शन पर चल कर ही पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं और इनके सहारे ही पार्टी की विधान सभा में जीत व हार होती है। बुद्धिजीवी मंच के सदस्यों को पार्टी के अभिभावक के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर घर में नलके से पानी पहुंचाने, हर खेतों में सिंचाई के लिए पानी बिजली की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील कर बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था तथा सिल्ली में केजी से पीजी तक की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। वहीं उन्होंने सभी बुद्धिजीवियों को अपने अपने क्षेत्र में प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुखों से बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए उचित पहल करने की आग्रह किया।


पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया ओर कहा कि आजसू से ही राज्य व जिले का विकास हो सकता है। ये वक्त झारखंड के बुद्धिजीवियों के सजग रहने का है, जबकि मौजूदा झारखंड सरकार, झारखंड के युवाओं को रोजगार, नियोजन नीति से दूर ले जा रही है। आइए हम सब मिलकर विधानसभा को कैसे सजाया जाए इस पर मिल बैठकर योजना तैयार करें।

सभा में मौजूद आजसू बुद्धिजीवी वर्ग के नेता व कार्यकर्ता

कार्यक्रम का संचालन भागवत सोनार ने किया। सभा को लंबोदर महतो, लोहरा महतो, कर्म सिंह महतो, जलेश्वर महतो, लखींद्र महतो, गयाराम महतो, कालीचरण महतो, समल महतो, निरंजन महतो, दुर्गा चरण यादव, कालीचरण महतो, जलेश्वर महतो आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके श्याम सुंदर महतो, सुनील सिंह, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, चितरंजन महतो, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, महेश्वर हजाम, भूपेन भगत, गणेश साहू, अजीत कुमार साहू, नवल किशोर गुप्ता, विमल सिंह, डॉक्टर बी के जयसवाल, संजय महतो, भरत विश्वकर्मा, विकास महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।