Saturday 4th of July 2026 02:53:15 AM
Home Blog Page 330

ईवीएम हैक किया जा सकता है

0

कोलकाताः बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईवीएम पर सवाल खड़ा कर दिया है और चुनाव आयोग से कहा है कि वह सबकी सुनें। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ममता ने अपील की कि चुनाव आयोग सबकी सुनें। केंद्र सरकार के बहकावे में ना आए। ममता ने चुनाव से पहले ही ईवीएम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ईवीएम पर कई लोगों ने सवाल उठाया है। कई वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारियों ने चिट्ठी लिख कर सवाल किए थे।

ममता ने कहा कि ईवीएम हैक किया जा सकता है। यह सभी जानते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी चर्चा है। सभी जानते हैं ईवीएम में जो वीवीपैट लगा होता है उसमें पर्ची निकलती है हर वोट पर यह पर्ची नहीं निकलती। हर वोट पर पर्ची निकलनी चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए कि उन्होंने किसे वोट दिया है। पर्ची में जिस पार्टी को वोट दिया उसके चुनाव का निशान दिखना चाहिए। हमारी भी यही मांग है। हम इसके लिए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख रहे हैं। हम उनसे यह मांग करेंगे।

उत्तर प्रदेश का बजट होगा पेपरलेस

0

आज से MLA व MLC की तीन दिनी ट्रेनिंग शुरू

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी पेपरलेस वर्क कल्चर की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 2021-22 का बजट भी पेपरलेस पेश करने का फैसला किया है। सरकार ने इसकी जोरदार तैयारी भी कर ली है और पेपरलेस बजट में शामिल होने के लिए सभी विधायक व विधान परिषद सदस्यों को आइपैड के साथ बजट में शामिल होने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

विधान भवन में शुक्रवार से सभी पार्टी के साथ ही निर्दलीय विधायक व विधान परिषद सदस्यों का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका समापन रविवार को होगा। प्रशिक्षण के दौरान विधायक व विधान परिषद सदस्यों को हर रोज तीन-तीन घंटा आइपैड के उपयोग से बजट सत्र में शामिल होने की प्रक्रिया से पारंगत किया जाएगा। इन सभी को छह-छह के ग्रुप में तीन-तीन घंटा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

चीन में BBC पर प्रतिबंध, गलत रिपोर्टिंग का आरोप

0
प्रतिबंध के बाद बीजिंग स्थित BBC दफ्तर

चीन ने बीबीसी को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया है । चीन की सरकार ने अपने बयान में कहा है की बीबीसी ने कोरोना संकट और उइगर मुसलमानों को लेकर दुनिया भर में चीन के खिलाफ झूठ फैलाया जिससे चीन की बहुत बदनामी हुई । यह निष्पक्ष पत्रकारिता के मानदंडों के खिलाफ है ।

चीन की सरकार ने क्या कहा ?

चीन की सरकार ने कहा है कि खबरें सत्य पर आधारित ( truthful and fair ) होनी चाहिए, लेकिन बीबीसी ने ऐसी पत्रकारिता कि मानों वो चीन की छवि को धूमिल करने के मिशन पर लगे हुए थे । वु”हान से कोरोना वायरस फैला” इस झूठ को दुनियाभर में स्थापित करने में बीबीसी और अमेरिकन मीडिया की बड़ी भूमिका रही । इसी तरह सीएनएन और बीबीसी ने दुनिया को ये समझाने की कोशिश की कि वहां उइगर मुसलमानों पर बहुत अत्याचार हो रहा है । इन सभी रिपोर्ट में “दूसरे पक्ष” की राय को कभी महत्व नहीं दिया गया ।

ब्रिटेन ने बताया बदले की कार्रवाई

ब्रिटेन में चीन के टीवी चैनल सीजीटीएन का लाइसेंस रद्द होने के बाद अब चीन से ब्रिटिश मीडिया के प्रतिनिधियों को निकाला जा सकता है। सीजीटीएन के बारे में खबर आने के तुरंत बाद चीन ने ब्रिटिश मीडिया खासकर बीबीसी पर सख्त आरोप लगाए और उससे माफी मांगने को कहा। ब्रिटेन ने चीन के इस कदम को “बदले की कार्रवाई” करार दिया है ।

आखिर सरकार और ट्विटर आमने

0

भारत सरकार ने ट्विटर को 257 अकाउंट को तत्काल डीलिट करने को कहा। इसपर ट्विटर का जवाब था -“देखेंगे” । इतना ही नहीं, ट्विटर ने इन 257 अकाउंट को सस्पेंड करने में आनाकानी करते हुए इसे “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” से जोड़ दिया । सरकार ने कहा कि हमे पता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता क्या है, लेकिन जब हमारे देश में हो तो यहां के नियम-कायदे मानने होंगे । समाचार लिखे जाने तक ट्विटर ने उन 257 अकाउंट को सस्पेंड नहीं किया था और सरकार ने ट्विटर इंडिया के हेड को कड़ी चेतावनी दी है कि या तो कहना मानो या फिर गिरफ्तार होने को तैयार हो जाओ ।

क्या है पूरा मामला ?

26 जनवरी को लाल क़िले और दिल्ली की सड़कों पर हुए शर्मनाक कृत्य के दौरान, उसके पहले और बाद कई ट्विटर खातों से लगातार भड़काऊ ट्वीट किए जा रहे थे, वीडियो साझा किए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट तौर पर बताया कि ढेरों ट्विटर खाते पाकिस्तान और कनाडा से चलाए जा रहे हैं और उनसे भारत विरोधी गतिविधियां चलाई जा रही है।

इसके अलावा भारत में ढेरों ऐसे ट्विटर खाते चल रहे हैं जो भारत की एकता और अखंडता के लिए ख़तरनाक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का नरसंहार करने की योजना बना रहे हैं । इस मक़सद का आधारहीन, झूठा, वैमनस्य और हिंसा फैलाने वाला ट्रेंड ट्विटर पर चला और सरकार की चेतावनी के बावजूद ट्विटर ने इसे 24 घंटे बाद फिर से चला दिया।

भारत में बंद, लेकिन दूसरे देशों में चालू !

सरकार ने पहले 257 ट्विटर खातों को निलंबित करने को कहा, जिनसे भारत विरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आधारहीन अभियान चलाया जा रहा है। ट्विटर ने सिर्फ़ 126 खातों को ही निलंबित किया। इसके बाद ज़हरीले अभियान चलाने वाले 1178 खातों की सूची आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को सौंपी, लेकिन ट्विटर ने सिर्फ़ 583 खातों को ही निलंबित किए। कमाल की बात यह भी रही कि भारत में निलंबित खाते भी भारत से बाहर मज़े से चलते रहे।

भारत सरकार के IT मंत्रालय की भी नहीं सुन रहा ट्विटर

सरकार की तरफ़ से ट्विटर को कड़ी चेतावनी को नोटिस दिया गया और नोटिस जिस इंफ़ॉरमेशन एक्ट के 69A के तहत दिया गया, उसमें ट्विटर के अधिकारियों को सात वर्ष तक की सज़ा भी हो सकती है, लेकिन इस सबके बावजूद ट्विटर ने भारत सरकार के सूचना तकनीक मंत्रालय के सचिव अजय साहनी के बीच होने वाली बैठक से पहले ट्विटर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए नेताओं, पत्रकारों और ऐसे दूसरे लोगों के खाते निलंबित करने से साफ़ इनकार कर दिया।

कैपिटल हिल और लालकिला पर अलग- अलग पैमाना

कमाल की बात है कि कैपिटल हिल, अमेरिका में हुई हिंसा के दौरान ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक का ट्विटर खाता निलंबित कर दिया था और उनके समर्थकों के भी खाते रद्द कर दिए गए थे। सवाल यह है कि क्या ट्विटर भारत में अपनी मनमर्ज़ी के क़ानून बनाएगा और चलाएगा। क्या संविधान के दायरे से बाहर जाकर ट्विटर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का मज़ाक़ बनाएगा।

सार्वजनिक बयान में भारत सरकार की आलोचना

इस सब पर ट्विटर की तरफ़ से जिस तरह का सार्वजनिक बयान आया है । ट्विटर ने कहा है कि “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” का सबको सम्मान करना चाहिए , भारत सरकार को भी । सरकार की तरफ़ से यह संदेश दिया गया कि बैठक से पहले इस तरह का सार्वजनिक बयान ठीक नहीं है, लेकिन इसके बाद सचिव के साथ ट्विटर के अधिकारियों की बैठक बुधवार शाम हुई है। संवैधानिक दायरे को तोड़ता दिखता है।

भारत विरोधी भाषणों को LIVE करते रहे ट्विटर के CEO

भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री पर आधारहीन, झूठा आरोप लगाने वाला हैशटैग चलवाना, ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी का किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ का ट्वीट लाइव करना और इससे पहले भी अपारदर्शी नीतियों के जरिये लोगों के ट्विटर खाते को बढ़ाना या बर्खास्त कर देना दिखाता है कि ट्विटर को संविधान के आधार पर तय भारत सरकार के क़ानूनों की जरा सा भी परवाह नहीं है।

ट्विटर के जवाब में स्वदेशी “कू” (Koo)

अब भारत सरकार के इलेट्रॉनिक और सूचना तकनीक मंत्रालय ने ट्विटर के ब्लॉग की जवाब भारतीय सोशल मैसेजिंग एप कू पर दिया, इलेक्ट्रॉनिक, सूचना तकनीक मंत्रालय सहित कई मंत्रालय कू एप पर खाता बना चुके हैं और सरकार की तरफ़ से यह संदेश दिया गया है ।

इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा सकता है एलन मस्क का “स्टारलिंक”

0
टेस्ला के CEO एलन मस्क (फाइल)

टेस्ला के CEO एलन मस्क (elon musk) ने अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक कंपनी बनाई है जिसका नाम है SpaceX । मस्क की कंपनी SpaceX आम उपभोक्ता के लिए एक नये तरह की इंटरनेट सर्विस लेकर आई है जिसका नाम है “स्टारलिंक” (starlink) ।

Starlink इंटरनेट सीधे सैटेलाइट से चलती है। इसके लिए न मोबाइल टावर की जरुरत है, न ही ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल फाइबर की। आपका मोबाईल सीधे सैटेलाइट से जुड़ा है। इस वजह से कभी सिग्नल न मिलने की शिकायत नहीं है । इस इंटरनेट सर्विस में कभी नेटवर्क की परेशानी नहीं होगी ।

क्या है स्टारलिंक (starlink), कैसे काम करता है ?

स्टारलिंक spaceX कंपनी की उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा है । फिलहाल यह बीटा-टेस्टिंग चरण में है। मस्क की कंपनी SpaceX ने सैटेलाइट बनाई है जो सिर्फ  अपनी कक्षा में घूमता रहता है । starlink इंटरनेट सर्विस सीधे उसी उपग्रह (satellite ) से उपभोक्ताओं को सिग्नल प्रोवाइड करेगा । इसमे "टावर नहीं है", नेटवर्क नहीं आ रहा है,सिग्नल खराब है, जैसी शिकायतें नहीं होगी । 

स्टारलिंक (starlink) इंटरनेट सर्विस कैसे प्राप्त करें?

आपको starlink के वेबसाइट पर जाना है। फिर उसमें आप अपना email id और पूरा पता लिखें और submit कर दें । इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि कब आपको starlink का कनेक्शन मिलेगा । आपके घर का पूरा पता सही होना चाहिए ।

पूरा पता देना क्यों है जरुरी ?

मान लिया कि रांची में रहने वाले एक शख्स ने अपना पता की जगह सिर्फ धुर्वा, रांची लिखा । दूसरे ने अपना पता बताया क्वार्टर नंबर 1108 (A Type), धुर्वा, रांची- 834004 लिखा । ऐसे में दूसरे शख्स को starlink का इंटरनेट जल्दी मिलेगा । क्योंकि कंपनी को दूसरे शख्स के घर की satellite mapping में आसानी होगी ।

अभी apply करने से कबतक मिल जाएगा कनेक्शन?

दिल्ली, गुड़गांव के उपभोक्ताओं को बताया गया है कि आपको 2022 में स्टारलिंक (starlink) का इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा । रांची और पटना जैसे छोटे शहर के लोगों को 2024 तक ही इंटरनेट कनेक्शन मिल सकेगा । starlink आपको areawise डेट बताता है, citywise नहीं, इसलिए आपको address में एरिया और घर तक की डिटेल्स भरना है ।

पुलिस ने पांच साइबर क्रिमनल को किया गिरफ्तार

0
प्रेस वार्ता करते डीएसपी

गिरिडीह : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोधियों में महावीर मंडल, अशोक मंडल, सुभाष मंडल, सुजीत मंडल और दिलीप मंडल शामिल है। इन अपराधियो के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल फोन सेट, 17 सिम कार्ड, 15 एटीएम, तीन पासबुक सहित पांच आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बरामद किया है।


उक्त जानकारी साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित बराकर नदी के निकट बड़े पैमाने पर साइबर अपराधियों का जमावड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस उक्त स्थान पर छापेमारी की। जहां से साइबर ठगी एवं धोखाधड़ी में संलिप्त कुल 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 12 अपराधियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक दर्ज की जा रही है।


डीएसपी ने बताया कि बड़े शहरों में मैसेज भेजने वाली कंपनी के कर्मचारियों से इन अपराधियों का संबंध बना हुआ था। जिसके तहत हजारों लोगों को बल्क मैसेज एक ही बार में पेटीएम, कोटक महिंद्रा आदि नामी कंपनियों के नाम से फर्जी मैसेज भेज कर ठगी करने का काम करता था। प्रेस वार्ता के दौरान साइबर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

दहेज प्रताड़ना के केस में पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और उनके परिवार को राहत

0
पूर्व डीजीपी और भाजपा नेता डी के पांडे (फाइल)

झारखंड HC ने बहू और बेटे का पक्ष जानने के बाद रद्द किया FIR

डीजीपी डीके पांडेय, उनकी पत्नी डॉ पूनम पांडेय और बेटे शुभांकर के खिलाफ 26 जून 2020 को रांची के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया था।

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी डीके पांडे, उनकी पत्नी पूनम पांडेय और बेटे शुभंकर को राहत दी है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना को लेकर इनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। झारखंड हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को सशरीर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।

गुरुवार को डीके पांडेय के बेटे शुभंकर और उनकी बहू रेखा मिश्रा अदालत में उपस्थित हुए। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला सुलझने से संबंधित कोर्ट में आवेदन दिया गया था। कहा गया कि मध्यस्थता के जरिए आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लिया गया है। इसलिए दर्ज प्राथमिकी को रद किया जाए। इसके बाद जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने इसे रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद करने का आदेश दिया।

डीके पांडेय पर दर्ज हुआ था दहेज प्रताड़ना का केस

राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, उनकी पत्नी डॉ पूनम पांडेय और बेटे शुभांकन के खिलाफ 26 जून 2020 को रांची के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया था। डीके पांडेय के बेटे शुभांकन की पत्नी रेखा मिश्रा ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानून सम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया था। प्राथमिकी में रेखा मिश्रा ने बताया था कि तीन साल पहले उनकी शादी डीके पांडेय के बेटे शुभांकन से हुई थी। इस मामले को मध्यस्थता के जरिए आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था।

नीरज सिन्हा झारखंड के नये डीजीपी, एमवी राव का स्थान लेंगे

0
झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा

झारखंड को नया डीजीपी मिल गया है । प्रभार में चल रहे एमवी राव की जगह नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है । सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । 1987 बैच के IPS ऑफिसर नीरज सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । नीरज सिन्हा फिलहाल जैप के

चारों तरफ मची है लूट, कहां है 72 हजार और कहां गया बेरोजगारी भत्ता :सुदेश महतो

0
झिमड़ी से हुई आजसू पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत

सरायकेला: गुरुवार को महान क्रांतिकारी एवं झारखंड के वीर सपूत बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर आजसू पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। जहां आजसू पार्टी के सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित कई आजसू नेता ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिमड़ी पहुंचे और सदस्यता अभियान की शुरुआत की। मालुम हो कि आजसू पार्टी ने 22 जून तक पूरे राज्य में 1 लाख सक्रिय सदस्य तथा 10 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इधर इसको लेकर आजसू पार्टी 15 मार्च तक जिला स्तरीय तथा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 15 अप्रैल तक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन और 15 मई तक पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। वही आजसू पार्टी सभी सहयोगी इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार भी करेगी।

आजसू पार्टी के सुप्रीमों अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि काम से ही परिणाम मिलता है। हमें पीछे की बातों को भूल कर एक नयी शुरुआत करनी है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि आजसू पार्टी हर चौक, हर पंचायत, हर गांव-मोहल्ला में अपने कार्यकर्ता तैयार करेगी।

आजसू पार्टी ने 12 लाख लोगों का विश्वास जिता है: सुदेश महतो

सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव के नतीजे का जिक्र करते हुए कहा कि झामुमो को कुल 28 लाख मत हासिल हुए। वे राज कर रहे हैैं। आजसू पार्टी ने 12 लाख लोगों का विश्वास जितने का काम किया हैैं। हम विपक्ष में हैैं। हमें चार साल तक जनता के लिए संघर्ष करना है।

बालू, पत्थर और खनिज संपदा की मची है लूट

जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा का ध्येय और नारे के साथ गद्दी पर राज करने वाले बालू, पत्थर और खनिज संपदा की लूट मची है। बिचौलिएं और सरकार के लोग मालामाल हो रहे हैं। जनता का हाल बुरा है। संविदा और मानदेय कर्मियों के स्थायीकरण का वादा करने वाले धरना-प्रदर्शन कर रहे झारखंडी युवाओं पर आए दिन राजधानी रांची में लाठिया बरसाई जा रही है।

कहां है 72 हजार और कहां गया बेरोजगारी भत्ता

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चुनाव से पहले झूठे वादे करके सत्ता चलाने वालों को वह घोषणा पत्र पढ़ना चाहिए। इससे वादे याद आएंगे। कहां हैं 72 हजार रुपये और कहां गया बेरोजगारी भत्ता। हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है कि वर्तमान सरकार झारखंडियों की आकांक्षाओं के खिलाफ कार्य कर रही है और युवाओं को रोज़गार देने के जगह खुद के परिवार को रोज़गार देने में जुटी है।

शहीद अजीत-धनंजय महतो का प्रतिमा का अनावरण

आजसू सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस आदि आजसू नेताओ ने कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप, 21 अक्टूबर 1982 को तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए शहीद अजीत-धनजंय महतो के प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान ईचागढ़ से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे हरेलाल महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव,खगेन महतो,कार्तिक महतो सहित हजारों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे

एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय

0
नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित करत दीपक प्रकाश

प्रदेश के 450 से अधिक मंडलों में भाजपा ने पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

माँ भारती के सच्चे सपूत महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
11फरवरी को ही वर्ष 1968 में उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुगलसराय स्टेशन जिसे अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रूप में जाना जाता है,स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय जी का मृत पार्थिव शरीर मिला था। पंडित जी ट्रैन से यात्रा कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पूरे प्रदेश में उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी केलिये तन,मन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित किये। भाजपा के वर्ष भर में होने वाले निश्चित कार्यक्रमो में यह एक कार्यक्रम है।

अपने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दीनदयाल जी माँ भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नही बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे।
उन्होंने कहा कि वे गुदड़ी के लाल थे। विषम परिस्थितियों में पले बढ़े दीनदयाल जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। व्यक्तिगत जीवन की चिंता छोड़ उन्होंने सम्पूर्ण जीवन को राष्ट्र केलिये समर्पित कर दिया।
श्री प्रकाश ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन दीनदयाल उपाध्याय जी की अद्भुत देन है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

गिरिडीह में समर्पण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते बाबूलाल

गिरिडीह ज़िला मुख्यालय में समर्पण दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी के नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दीनदयाल जी एक महामानव थे जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता भी थी और विचारों की गहराई भी थी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साम्यवाद,पूंजीवाद के बीच उन्होंने एकात्म मानववाद का चिंतन दिया जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण की चिंता बिना भेदभाव की करती है। उनके विचार में अंत्योदय के मंत्र थे,जिसके बिना कोई भी विकास अधूरा है।

रांची स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते धर्मपाल

प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्व दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना कण कण और क्षण क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया।
कहा कि उनके आदर्श और विचार आज पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा का पाथेय है।
उन्होंने कहा कि देश की युवाशक्ति के बीच पंडित दीनदयाल जी के विचारों को आज पहुचाने की जरूरत है।भारत और भारतीयता के साथ मानवतावादी सोच को विकसित करना आज राष्ट्र की आवश्यकता है।

जमशेदपुर जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस पर रघुवर दास
  • जमशेदपुर जिला कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि भारत माता की कोख से अनेकों महापुरुष ने जन्म लिया, जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी एक थे। प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन

प्रदेश कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला के कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऑनलाइन उदबोधन सुना।
प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,विधायक नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही मेयर आशा लकड़ा,डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, काजल प्रधान,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक,सरोज सिंह,अशोक बड़ाइक,रमेश पुष्कर, सुमन कुमार,राजश्री जयंती,सूरज चौरसिया केके गुप्ता,मनोज मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अग्नि परीक्षा देकर किसान की तकदीर व गांवों की बदलेंगे तस्वीर

0
33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास समारोह

दृढ़ ईच्छा शक्ति के साथ सरकार कर रही है कार्य

बरहड़वा। कृषको के खेतों को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के साथ गांव-गांव मे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो इसके लिए गुरूवार को पाकुड़ विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने विस के गृह प्रखंड के सातगाछी पंचायत के ग्रामशीर में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तथा 33 केवी एवं 11 केवी वितरण लाइन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

वहीं बोर्ड के जीएम हरेंद्र कुमार सिंह ने शिलान्यास हुए बिजली सब स्टेशन का निर्माण डेढ़ वर्ष मे पूर्ण करवा देने का भरोसा दिलाया और बताया कि पथरिया, सीतापहाड़ पावर सब स्टेशन का भार कम तो होगा ही साथ ही साथ 11 केवी रामनगर फीडर की दूरी कम हो जायेगी और ब्रेकडाउन से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामशीर पावर हाउस के निर्माण मे छह करोड़ 61 लाख की लागत आयेगी।

इसके बाद विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पूर्व मे किसान सिंचाई के अभाव मे खेती नहीं कर पाते थे। लेकिन बिजली उपकेंद्र के बनने से वोल्टेज की समस्या तो समाप्त होगी साथ मे निर्बाध बिजली से किसान अपने खेतो की सिंचाई मे सहायक होगी। पूर्व मे सीमांत क्षेत्र के लोग बंगाल की रोशनी को देख कर संतोष करते थे। और फरक्का एनटीपीसी गांव के लोगो को नाक चिढाते प्रतीत होती थी। जबकि झारखंड के कोयले से फरक्का एनटीपीसी बिजली उत्पादन केंद्र संचालित था।

आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड मे हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे बनी यूपीए की सरकार अब क्षेत्र के गांव की तस्वीर के साथ किसानों की तकदीर बदलने को कटिबद्ध है। सरकार गठन के साथ ही वैश्विक महामारी के कारण देश लाँकडाउन हो गया और उस वक्त कई विरोध के बाद भी महानगरों मे मजदूरी करने गए लोगो को उस विकट परिस्थिति मे उनके परिवार से मिलाने का बीड़ा उठा सभी विरोधो को झेलते हुए सरकार ने हवाई व सड़क मार्ग से रातदिन एक कर लाँकडाउन के दरम्यान महानगरों मे भूखे मरने को विवश वैसे लोगों को उनकी जन्मभूमि लाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बिना किसी भेदभाव के सिर्फ विकास को तत्पर है। इसलिए कोरोनाकाल के दरम्यान निहित संसाधनों के तहत दृढ़ ईच्छा शक्ति के साथ कार्य कर रहे है। इसका रिजल्ट कुछ माह मे ही प्रदर्शित भी हो जायेगा। जनता धैर्य के साथ सहयोग करें।

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने बताया कि ग्रामशीर विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण से सातगाछी, रिसोड़,जामपुर, रामनगर, कालू, शुक्रवासनी, मिर्जापुर, बरारी, रूपेशपुर पंचायत के सैकड़ों गांवों में गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति से रोजगार के साधन भी खुलेगें। शिलान्यास समारोह मे उत्साहित ग्रामीणों ने विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम की जयजयकार किया। शिलान्यास मे बिजली बोर्ड के जीएम हरेंद्र सिंह, ईएसी गोपालचंद्र शील, एई ओपी चौहान, जेई विदेश माझी, कांग्रेस के ऐफ्तेखार आलम, मो.नशीरूदीन नाशीर, अशोक दास, मो.हेेेजाज,
मो.मुरस्लीम, नाबीद अंजुम, मो.अमीरूल आलम, अश्विनी आनंद समेत अन्य थे।

अवैध पत्थर खदान में हैवी ब्लास्ट में मजदूरों की मौत

0
अवैध पत्थर खदान


………………………………….
पुलिस ने एक मजदूर का शव को झाड़ी से किया बरामद, अन्य मजदूरों की खोजबीन में जूटी हैं पुलिस
………………………………….
पोकलेन मशीन समेत अन्य समानों को किया गया जब्त
…………………………………
मौके वरदात से खदान संचालक फरार
…………………………………
उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला


हजारीबाग। जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र से करीब 25 किलोमीटर दूर बरकनगांगो के सिमरिया जंगल स्थित अवैध पत्थर खदान में विस्फोट के क्रम में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की अहले सुबह की बताई जाती है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (25) पिता सीताराम महतो ग्राम बरकनगांगो निवासी के रुप में हुई। घटना की जानकारी गुरुवार के दोपहर 12 बजे लोंगो को हुई।

इस हादसे में बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या एक से अधिक हो सकती है। लेकिन विस्फोट की खबर पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से घटना स्थल से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर से एक मजदूर का शव बरामद किया गया। हालांकि पुलिस सर्च अभियान चला रही है। मृतक के पास से दो लोंगो के आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

मृतक मजदूर का शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस बाबत बरही एसडीओ डॉ कुमार ताराचंद ने बताया कि हादसे में एक युवक का शव बरामद हुआ है। अवैध रुप से सिमरिया जंगल में खदान संचालित है। इस खदान के संचालकों पर पहले भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछे जाने पर कहा कि किसी मजदूर के घायल होने और उसका कहीं इलाज कराए जाने की अबतक जानकारी नहीं है। साथ ही कहा कि इसमें आसपास के गांवों के लोंगो के मिसिंग होने का पता लगाया जाएगा। डीएसपी मनीष कुमार ने कहा कि इस हादसे में एक का शव मिला है। साथ ही सर्च अभियान चलेगा।


डीएमओ ने कहा कि यह खदान अवैध तरीके से संचालित है। इसके पहले भी अवैध खनन को लेकर संचालकों पर मुकदमा दर्ज है।


खदान से कुछ दूरी पर रखा हुआ पोकलेन बरामद


हादसे के बाद खदान संचालकों ने एक पोकलेन मशीन को कुछ दूरी में जंगल झाड़ी में छुपा दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि पत्थर विस्फ़ोट में आने वाले अन्य उपकरणों को पुलिस के पहुंचने के पहले ही घटनास्थल से हटा दिया गया व संचालक मजदूर सभी फरार हो गए।

शव को देखकर दहाड़ मारते परिजन

मृतक के माता पिता के दहाड़ से गूंज उठा आस-पास का क्षेत्र
सिमरिया जंगल में विस्फोट में मरे राकेश कुमार के माता पिता शव को देखकर दहाड़ मारने लगे। परिजनों के दहाड़ से आस-पास के माहौल गमगीन हो गए।

पी 4- जंगल मे छिपाकर रखा गया पोकलेन मशीन।

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में किया गंगा स्नान, योगी सरकार के हैलीकॉप्टर ने बरसाए फूल

0
प्रयागराज के संगम में गंगा स्नान के दौरान प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या के पावन मौके पर प्रयागराज की यात्रा पर हैं। दोपहर में अरेल घाट से नाव से प्रियंका संगम पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ बेटी और अन्य लोग भी रहे। वापसी में प्रियंका ने नाव पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने नाविक के साथ मिलकर कुछ दूर तक खुद नाव भी चलाई। 

योगी सरकार के हैलीकॉप्टर ने बरसाए फूल

प्रियंका के दौरे के दौरान एक अजब संयोग बना। प्रियंका गांधी जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहे थीं तो उसी वक्त योगी सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश हो रही थी। इस दौरान प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।

प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़, हर रास्ता जाम
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं का भारी रेला स्नान के लिए उमड़ पड़ा है। हाल यह है कि मेला क्षेत्र के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया वैकल्पिक वाहन पार्किंग भी सुबह 10 बजते बजते फुल हो गया था। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। प्रियंका के प्रयागराज पहुंचने की खबर से पुलिस का हाल ज्यादा बुरा हो गया और उन्हें ट्रैफिक नियंत्रण में काफी परेशानी आई। 

प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रियंका गांधी ने यहां पर संगम में डुबकी लगाई.

गृहमंत्री बोले

0

कोलकाता। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा।

शाह ने कहा, मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का सारा खर्चा उनका मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है। ममता दीदी अब आप हमें गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मैं आपको कहता हूं कि आप मई के बाद हमें नहीं रोक पाएंगी क्योंकि आप मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी।