Saturday 4th of July 2026 04:01:37 AM
Home Blog Page 329

संदेहास्पद ढंग से लापता हुआ जमीन कारोबारी

0
लापता जमीन कारोबारी

जांच में जुटी पुलिस, ओपी में पिता ने दिया आवेदन

पिता ने जमीन विवाद में शामिल लोगों पर पुत्र के अपहरण करने का लगाया आरोप


कुजूआभूषण व्यवसायी के पुत्र जमीन कारोबारी के संदेहास्पद ढंग से लापता होने  से क्षेत्र में आशंकाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए लापता युवक से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस एक ओर युवक के लापता होने पर साजिश के तहत खुद गायब होने या अपहरण होने की आशंका पर विभिन्न बिंदुओं को लेकर जांच में जुटी है। इधर युवक के बाइक बरामद होने के बाद परिजनों ने जमीन कारोबार विवाद में शामिल लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। 


क्या है मामला
ओपी क्षेत्र के मुरपा निवासी आभूषण व्यवसायी नरेश सोनी ने कुजू ओपी में आवेदन देते हुए कहा कि पुत्र बिनोद सोनी शुक्रवार की रात करीब 9 बजे कुजू चौक स्थित न्यू मिनाक्षी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार दुकान को बंद कर बाइक संख्या जेएच 02 एएल 8221 से घर लौट रहा था। परंतु देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल बंद बताया। आवेदन में नरेश प्रसाद सोनी ने कहा है कि उनका पुत्र जमीन कारोबार से जुड़ा था। जहां जमीन कारोबार में विवाद चलने के कारण स्थानीय कुछ लोगों द्वारा बार-बार जान मारने की धमकी दी जा रही थी। पिता ने उन्हीं लोगों पर पुत्र के अपहरण करने का आरोप लगाया है।


युवक का बाइक बरामद
लापता युवक को लेकर खोजबीन के क्रम में पुलिस ने मुरपा फोरलेन के निकट सर्विस रोड पर युवक का बाइक बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव पहुंचे। जहां उनके नेतृत्व में सर्विस रोड के आसपास क्षेत्रों में सघन तलाशी की गई। वही पुलिस युवक के कॉल डिटेल को भी खंगालने में जुटी है।


परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
विनोद के लापता होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी सपना देवी ने बताया कि करीब 8 बजे मेरी पति से बात हुई थी। तब उन्होंने कहा कि घर जल्द आ रहे हैं। लेकिन 9 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर दोबारा प्रयास करने पर  मोबाइल स्विच ऑफ बताया। विनोद का सात वर्षीय बिट्टू व तीन वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार है। छोटा भाई प्रतीक ने बताया कि वह हमसे पहले दुकान से घर जाने के लिए निकला था।

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया कॉफी कैंटीन का उद्घाटन

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः कचहरी स्थित समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को भव्य कॉफी हाउस कैंटीन का उद्घाटन किया गया। कैंटीन के मुख्य उद्घाटन कर्ता पलामू उपायुक्त शशि रंजन एवं एवं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री केन त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पलामू उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की कैंटीन की व्यवस्था इस परिसर में होना बहुत ही खुशी का विषय है। उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध मूलभूत आवश्यक चीजें जैसे-पीने के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ आरो का पानी, सीसीटीवी कैमरा युक्त रूम, बैठने का सुगम व्यवस्था, पार्किंग सुविधा एवं कैंटीन में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाहरणालय परिसर में इस तरह की कैंटीन की व्यवस्था आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुल जाने से समाहरणालय परिसर में आवश्यक विभागीय बैठकों में जलपान की व्यवस्था करने में अब आसानी होगी। उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय परिसर को स्वच्छ एवं साफ रखना सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों का भी कर्तव्य है अर्थात परिसर में साफ-सफाई बना रहे इसका ख्याल सबको रखना होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कैंटीन के प्रोपराइटर संजीव नयन को समाहरणालय परिसर में कैंटीन खोलने पर बधाई देते हुए कहा कि इस कैंटीन से जहां कुछ लोगों को रोजगार मिल पाएगा वही पलामू कि सुदूर इलाके से आए हुए आम नागरिकों को शुद्ध भोजन भी सुगम हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में लोगों की भीड़-भाड़ अधिक होने के कारण भोजन एवं नाश्ते की मांग अधिक होती है और अब यह कैंटीन लोगों की इस तरह की जरूरी चीजें उचित मूल्य पर मुहैया कराने में कामयाब होगी। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता अविनाश वर्मा ने भी कहा कि झारखंड में इस तरह के कैंटीन बहुत कम ही समाहरणालय परिसर में देखने को मिलता है, इस तरह के कैंटीन खुलना पलामू वासियों के लिए गर्व की विषय है। मौके पर कैंटीन के प्रोपराइटर संजीव नयन ने कहा कि इस कैंटीन में सभी प्रकार के नाश्ता, भोजन एवं लंच आदि का व्यवस्था उचित मूल्य पर तथा गुणवत्तापूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो अपने कार्यालय में या अपने घरों में लंच, डिनर या नाश्ता मंगवाना चाहते हैं उनके लिए भी इस कैंटीन में सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम का संचालन संजीव नयन एवं धन्यवाद ज्ञापन व्यवसाई डिंपल सिंह ने की। मौके पर झारखंड स्टेट जनरलिस्ट यूनियन अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, शिक्षाविद विनय मेहता, अधिवक्ता चितेश मिश्रा, डॉक्टर रोहित पांडेय, नंद किशोर भारती, पत्रकार अविनाश सिंह, सतीश सुमन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

जम्मू

0
लोकसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम संशोधन विधेयक पास होने के बाद जम्मू कश्मीर में देश के 170 और कानूनों के लागू होने के साथ ही अब जम्मू-कश्मीर में हर वो कानून लागू हो गया, जो पूरे देश पर लागू होता है। इस संसोधन के बाद अब जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा का अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर में विलय हुआ। अब पूरे भारत से IAS/IPS जम्मू-कश्मीर में और जम्मू-कश्मीर के अधिकारी पूरे देश में भेजे जा सकते हैं। बसपा ने इसका समर्थन किया।

जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा

लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस विधेयक में ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है कि इससे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा । उन्होंने कहा, ‘मैं फिर से कहता हूं कि इस विधेयक का जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे से कोई संबंध नहीं है । उपयुक्त समय पर प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाएगा ।

पंचायतों को दिया 1500 करोड़ रुपये

गृह मंत्री ने कहा कि अभी जम्मू कश्मीर में पंचायत के चुनाव हुए कोई गोली नहीं चली । आज जो लोग ग्राम प्रधान और पंचायत के लिए चुने गए हैं वे कुछ दिन बाद राज्य में MLA बनेंगे । शाह ने कहा कि हमनें 1500 करोड़ रुपये पंचायत को दिए ताकि जम्मू कश्मीर का सम्पूर्ण विकास हो सके । खनन का अधिकार भी पंचायत को दे दिया गया है । अभी अभी एलजी ने ये फैसला लिया है ।

वाह रे प्रशासन, शौचालय को बना दिया जेनेरेटर रुम

0
जहां सोच, वहां जेनेरेटर रुम!

सोनू गुप्ता/ उज्ज्वल दुनिया

रमकंडा प्रखंड कार्यालय को शौचालय रूम को बनाया गया जनरेटर रूम

प्रखंड कार्यालय में चारो और मकड़ियां की जाली लगी हुई है जगह जगह लोगो ने पान गुटका खा कर थूक दिए है।

प्रखंड कार्यालय के सभी स्टाफ खुले में टोलेट,शौच करने जाते है एक और जो शौचालय है वह पूरी तरह कचरा से भरा हुआ है

प्रखंड कार्यालय में केवल आगे नाम मात्र का पेंट किया गया अंदर पेंट नही किया गया

रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सामने लिखा हुआ भी नही है कि कोंन सा प्रखंड है।

गढ़वा । सरकार द्वारा खुले में शौच बंद करना, स्वच्छ भारत का नारे को खुद सरकारी बाबू और सरकारी विभाग ही ठेेंगा दिखा रहे हैं । जहां एक तरफ गांव के लोगो को खुले शौच से मुक्त कर रही है वहीं दूसरी ओर रमकंडा प्रखंड के कार्यालय के स्टाफ भी खुले में शौच जाते देखे जा सकते हैं। जब अधिकारी ही मोदीजी केे स्वच्छता अभियान कीी धज्जियाँ उड़ा रहे हैं तो आम जनता को कौन कहे ?

उज्ज्वल दुनिया ने ऊपर उठाए गए प्रश्नों को बीडीओ रमकंडा रामजी वर्मा से इस सबन्ध में उनके ऑफिस में उनका पक्ष लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

झारखंड में 2016 से पूर्व की नियोजन नीति पर ही मिलेगी सरकारी नौकरी

0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल तस्वीर

झारखण्ड में 2016 से पूर्व की नियोजन नीति पर ही मिलेगी नौकरी। नये सिरे से नियुक्ति के लिए जारी होगा विज्ञापन। झारखण्ड सरकार नहीं लाएगी नई नियोजन नीति। झारखण्ड सरकार ने कैबिनेट में बीते तीन फरवरी को पुरानी नियोजन नीति को रद्द करने का अपना निर्णय वापस ले लिया है।

नई नियोजन नीति लाने का प्रस्ताव नहीं- कार्मिक विभाग

उधर कार्मिक विभाग की ओर से बताया गया है कि नया नियोजन नीति बनाने के लिए कोई आदेश नहीं आया है, लिहाजा 2016 से पहले के नियोजन नीति के आधार पर ही वैकेंसी निकाली जाएगी ।

मतुआ समुदाय को गुमराह कर रहे अमित शाह: अभिषेक बनर्जी

0

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना के टीकाकरण के बाद सीएए लागू करने के एलान को झांसा करार देते हुए कहा कि वे मतुआ समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के टोलाहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि कोरोना का टीकाकरण खत्म होने के बाद सीएए लागू कर दिया जाएगा। टीकाकरण खत्म होने में अभी 10 साल का वक्त लगेगा यानी अगले एक दशक में भी सीएए लागू नहीं होगा। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि अगले 50 वर्षों तक बंगाल की कमान तृणमूल के ही हाथों में रहेगी।

आगरा

0

कन्नौज। उत्तर प्रदेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित थाना तालग्राम के पास एक ट्रक से कार की टक्कर हो जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर ट्रक में पीछे से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई।

सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के तालग्राम इलाके में आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

भारत में टेस्ला लेकर आ रही है 18 लाख की हाइब्रिड कार

0
नार्वे में कुल गाड़ियों का 50% इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं

टेस्ला की गाड़ियों के साथ भारत में सबसे बड़ी दिक्कत आ रही थी उनकी कीमत और बैट्री बैकअप । कंपनी ने भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करने से पहले इस विषय पर काफी रिसर्च किया । अब टेस्ला भारतीय मध्यम वर्ग के लिए 25000 डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) की एक सस्ती कार लेकर आ रही है । Tesla Rumard कार की कीमत टेस्ला के “S-type” मॉडल से भी कम होगी ।

टेस्ला रूमर्ड और हुंडई के बीच मुकाबला

कंपनी की इस रूमर्ड कार को 25,00 डॉलर्स यानी तकरीबन 18 लाख रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अगर भारत में ये कार लॉन्च होती है तो ये मार्केट में पहले से मौजूद MG ZS EV और Hyundai Kona Electric SUV को कड़ी टक्कर दे सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन कारों की कीमत भी टेस्ला की इस रूमर्ड कार के आस-पास ही है। इतना ही नहीं टेस्ला एक इंटरनैशनल ब्रांड बन गया है जिसकी वजह से भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक कारों के लिए मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा।

टेस्ला रूमर्ड काफी कंफोर्टेबल और फीचर्स से भरपूर है

एक बार चार्ज होने पर 9 घंटे तक राइड

कंपनी ने वैसे तो ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की है, लेकिन अबतक टेस्ला रूमर्ड के बारे में जो जानकारी सामने आई है वो इस तरह है ।

Tesla Rumard

93kWh battery (85 usable)
238 mile EPA range
800-volt charging
0-60mph in 3.3s
Starts at $25,900

Denmark की सड़कों पर दौड़ती ये सभी कारें इलेक्ट्रिक हैं

क्षेत्र के युवाओं के कल्चर में बसा है खेल, मंच देने की जरूरत: सुदेश महतो

0

सोनाहातू :- रांची लोकसभा सोनाहातू प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र ईचागढ़ विधानसभा के अनुग्रह नारायण उच्च विधालय पिलीद के नवनिर्मित फुटबॉल स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय 16 दलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो व ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी पहुंचे। जहाँ दोनों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेल को खेलने को कहा। इस प्रतियोगिता में 2019 के विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे आजसू नेता हरेलाल महतो भी पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इस क्षेत्र के कल्चर में फुटबॉल ओर खेल बसा हुआ है, बस जरूरत है युवाओं को मंच देने का। उन्होंने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मंच दिए जाने को लेकर प्रयास किये जाने की बाते कही।

मौके पर गुंज अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह,पूर्व जिप उपाध्यक्ष रांची चितरंजन महतो,किशोर साहू काबलु महतो,लालु प्रमाणिक,शिवेश्वर महतो,रंजीत सिंह मुंडा,महेश गोप,ठाकुर दास महतो, दिलीप दास, गुरूपदो सोरेन, गणपति महतो,भगत सिंह मुंडा, गुरूचरण महतो, रंजीत सिंह मुंडा, क्षात्र नेता,चंदन कुमार महतो,गोपेश महतो सहित हजारो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

दो मासूम बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठी विधवा

0
अनशन पर बैठी विधवा और उसके दो बच्चे

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ गीतांजलि


सिमरिया। दो मासूम बच्चों के साथ प्रखंड कार्यालय के समीप विधवा बबली देवी आमरण अनशन पर बैठ गई। बबली ने बताया कि उनके पति की मौत कुछ महीने पूर्व हो गयी है। जिस कारण वे बेहद असहाय व लाचार स्थिति में हैं। दोनों बच्चों का भरण पोषण करना उनके लिए मुसीबतों का पहाड़ बन गया है। इस स्थिति में उसने आंगनबाड़ी सेविका के लिए आवेदन दिया था परन्तु विभागीय प्रक्रिया में अयोग्य बताते हुए उसे चयन से बाहर हो गई है।

वहीं ग्रामीणों ने भी विधवा के समर्थन में उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एवं बाल विकास पदाधिकारी को इस संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन मे विधवा व असहाय बबली को सेविका के रूप मे बहाल करने की मांग की गई है। ताकि समाज में वो अपने बच्चों के साथ सर उठाकर जी सके। बबली ने कहा कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक वह अपने बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन पर प्रखंड कार्यालय के समीप बैठी रहेगी।

इधर इस मामले को लेकर सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी से पूछे जाने पर कहा कि सरकारी गाइड लाइन के तहत उच्च शिक्षा स्तरीय आंगनबाड़ी केंद्र में बहाल किया जाना है। उक्त महिला बबली का शैक्षणिक योग्यता कम पाया गया जिससे उनका सलेक्शन नहीं किया गया।

पत्थर खदान व घटनास्थल का निरीक्षण करने सिमरिया जंगल पहुंचे डीसी

0
पत्थर खदान संचालक के घर के सामने शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग करते परिजन व ग्रामीण।


उज्जवल दुनिया संवाददाता


बरकट्ठा। थाना क्षेत्र के सुदरवर्ती पंचायत चुगलामो के सिमरिया जंगल स्थित अवैध पत्थर खदान में बीते गुरुवार को हुए विस्फोट हादसे में एक ब्यक्ति की मौत जैसी सवेंदनशील घटना को संज्ञान में लेते हुए हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं मौके पर एसडीओ बरही कुमार ताराचंद समेत सीओ बरकट्ठा, सीआई फ़िरोज अख्तर समेत पुलिस बल पुनः घटना स्थल पर पूर्व से ही मुस्तैद नज़र आये।

घटनास्थल का जायजा करने के बाद अधिकारियों से फीडबैक लेते डीसी

गौरतलब हो कि इस घटना को लेकर डीसी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिमरिया जंगल पत्थर खदान व घटनास्थल का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने घटना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं मौके पर सिमरिया जंगल व माइंस के आसपास क्षेत्रों में पुलिस जवानों द्वारा 24 घंटे से सर्च अभियान जारी है।

पत्रकारों के सवाल पर पुनः एसडीओ कुमार ताराचंद ने बताया कि अब तक एक ही शव की बरामदगी हुई है। कोई मिसिंग या आसपास के किसी हॉस्पिटल में घायलों के इलाज कराने संबंधित कोई सूचना नहीं मिली है। सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। उन्होंने घटना को खेदजनक बताया।उन्होंने कहा कि घटनास्थल के समीप से एक पोकलेन की ज़ब्ती की गई है।

पत्रकारों के एक सवाल पर एसडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जहां भी अवैध पत्थर उत्खनन या अवैध पत्थर खदान संचालित है, तो निश्चित रुप से उन सभी पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जवान के द्वारा घटनास्थल व आसपास क्षेत्रो में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर डीएमओ, एसडीपीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी, बरही रेंजर गोरख राम समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक का लाश आया गांव
…………………………………
बरकट्ठा माइंस में हुए विस्फोट में मारे गए राकेश कुमार के परिजन पोस्टमार्टम के बाद माइंस संचालक अजय चौधरी व विजय चौधरी के घर के बाहर शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। सीओ निर्मल सोरेन व थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो के आश्वाशन देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन ले गए।

प्रशांत किशोर के मकान पर चला नीतीश सरकार का बुलडोजर

0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (फाइल)

बिहार के बक्सर स्थित प्रशांत किशोर के मकान का एक हिस्सा सरकारी बुलडोजर से ढाह दिया गया है । कई लोग इसे नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच बढ़ती दूरियों से जोड़ कर देख रहे हैं । प्रशांत किशोर फिलहाल ममता बनर्जी की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं ।

शुक्रवार को अहिरौली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-84 के किनारे बने प्रशांत किशोर के मकान पर जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हुआ आसपास के लोग कौतूहल वश वहां पहुँच गए । चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। बुलडोजर के द्वारा तकरीबन 10 मिनट के अंदर उनके मकान की बाउंड्री तथा दरवाजा भी उखाड़ दिया गया। मजे की बात तो यह थी कि इस दौरान इसका किसी ने विरोध भी नहीं किया।

दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग-84 के चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित भूमि को खाली कराए जाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर के पुश्तैनी मकान की बाउंड्री को तोड़ा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान उनके पिता स्वर्गीय डॉ. श्रीकांत पांडेय के द्वारा बनाया गया था। हालांकि बताया गया है कि अब यहां प्रशांत किशोर नहीं रहते हैं।


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार एनएच-84 के चौड़ीकरण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा अधिग्रहित की गई प्रशांत किशोर के पुश्तैनी मकान के इस भूमि का मुआवजा भी अब तक उन्होंने नहीं लिया है। बहरहाल समूचा घटनाक्रम आज आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय रहा।

श्रीराम का नारा लगाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 24 साल के रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की इलाके के बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या (Muder) कर दी. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है । दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि घर के पास ही रिंकू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था. तभी वहां झगड़ा हो गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 

*जय श्रीराम के नारे लगाने पर हुई हत्या*

परिवार के अनुसार, रिंकू की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वो इलाके में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाता था । 5 अगस्त 2020 को रिंकू ने श्री राम मंदिर बनने की खुशी में इलाके में श्री राम रैली निकाली थी । तब भी आरोपी पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया था ।

मृतक के भाई मनु शर्मा ने बताया कि वो बजरंग दल (Bajrang Dal) से जुड़ा हुआ है और मंगोलपुरी का हनुमान चालीसा प्रमुख है । 5 अगस्त को श्री राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य में हमने इलाके में श्री राम रैली निकाली थी ।तब भी हमारे साथ अनबन हुई थी और उन्होंने धमकी दी थी । फिर मौका मिलते ही बुधवार को भाई को मार दिया ।

वहीं मृतक रिंकू शर्मा की मां राधा शर्मा ने बताया कि 30-40 लोग आए । लाठी, डंडे और चाकू साथ लाए थे । मेरे बेटे को बहुत मारा लेकिन वो अपने आखिरी शब्दों में भी जय श्री राम बोल रहा था ।

मृतक रिंकू शर्मा के पिता अजय शर्मा ने बताया कि मेरा बेटा जन्मदिन की पार्टी से वापस आया तभी पीछे से हमलावर आए और हमला कर दिया । मेरा बेटा बजरंग दल से जुड़ा हुआ है इसलिए बार-बार हमको धमकी देते थे । बोलते थे छोडूंगा नहीं । मेरे बेटे को चाकू मार दिया । मेरे छोटे बेटे को भी मारा है और मुझे बोलकर गए है कि हमने तेरे बेटे को मार दिया ।

पुलिस का इस मामले में कहना है कि मृतक रिंकू शर्मा अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था. जहां उसका झगड़ा हो गया. जब वो घर आया तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई. इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं कई एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, रिंकू शर्मा (24) निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था । मौके से कई सीसीटीवी भी मिले हैं, जिसमें आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे साफ देखे जा सकते हैं.

बेंगाबाद के नाले में मिली अज्ञात महिला की लाश, पूरे इलाके में सनसनी

0
नाले में पड़ी महिला की लाश देखती पुलिस

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक नाले से एक महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव के ग्रामीणों ने जब नाले में महिला का औंधे मुंह तैरता देखा तो इसकी सूचना बेंगाबाद थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मृतका की लाश को देख उसे अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है कि नाले में मिली महिला की लाश को देखने पर उसके पूरे शरीर में कंही कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक महिला कौन है और उसकी मौत कैसे हुई। इस बात के वास्तविक कारणों का पता नही चल पाया है।

इस बीच यह आशंका जताया जा रहा है कि महिला मिर्गी रोग से ग्रसित होगी और सुबह शौच करने नाले के समीप आयी होगी। उसी दौरान नाले में गिर कर उसकी मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल बेंगाबाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले पर से रहस्य का पर्दा उठ सकता है।

दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में बहस के दौरान किया इस्तीफे का ऐलान

0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने आज राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.