Saturday 4th of July 2026 05:05:02 AM
Home Blog Page 328

एलियन की तरह बच्चे ने लिया जन्म, जन्म के कुछ समय के बाद हो गई मौत

0

बच्चे को देखने गांववालों की उमड़ी भीड़, हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही हो गई मौत 

*उज्ज्वल दुनिया*

लातेहार । ज़िले के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को  एलियन (Alien)की तरह दिखने वाले एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। हालाँकि जन्म लेने के थोड़ी ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। विचित्र बच्चे के जन्म लेने की सुचना के बाद बच्चे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


प्रखंड के गनसा में शनिचरवा उर्फ दिनेश नगेसिया की पत्नी लालवनंती देवी ने एक विचित्र बच्चे ने जन्म दिया। जन्म लेने के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के जन्म लेने के बाद घर वालों ने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। बच्चे को देखने के लिए सभी गांव वाले एकत्रित हो गए। उसके बाद ग्रामीणों ने हॉस्पिटल को सूचना दी। सूचना पाकर हॉस्पिटल से एंबुलेंस भेजा गया। परंतु एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

वेलेंटाइन डे पर प्यार के पहरेदारों ने लगाया प्यार पर पहरा, मचाया उत्पात

0
पुलिस के हत्थें चढा उत्पाती

कई उत्पाती की हुई पुलिस द्वारा पिटाई तो कई हुए गिरफ्तार

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : प्यार के पहरेदारों ने रविवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर जमकर उत्पात मचाया। जिसका खामियाजा यह हुआ कि कई प्यार के पहरेदारों को पुलिस की डंडे खानी पड़ी तो कई पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

गिरिडीह के खंडोली पर्यटनस्थल में भगवा झंडा हाथ मे थामे पाश्चत्य संस्कृति की खिलाफत का नारा लगाते काफी संख्या में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों की हुजूम पहुंच गयी। खंडोली पहुंच यह प्यार के पहरेदारों ने जमकर उत्पाद मचाया। पहले तो प्रदर्शनकारी प्रेमी जोड़ों को ढूंढना प्रारम्भ किया। इस दौरान ये प्रदर्शनकारी जंहा भी युवक युवतियों को इकट्ठे बैठे देखे उनके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। इतना ही नही खंडोली पर्यटनस्थल में भगवा झंडा हाथ मे थामे प्रदर्शनकारियों ने प्रेमी जोड़ों की पिटाई भी कर दिया। जिससे वँहा अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

बजरंगदल के नेता से बात करती पुलिस

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना प्रारंभ किया। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े कई प्रदर्शनकारी की पुलिस की डंडे से सिंकाई भी हुई। वंही जिस प्रदर्शनकारी ने प्रेमिजोडे की पिटाई की उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वेलेंटाइन डे के मौके पर हिंदुत्ववादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन का असर यह रहा कि शहर में आम दिनों की तरह युवाओं की चहलकदमी कम नजर आयी। पाश्चात्य संस्कृति का विरोध की अगुवाई बजरंगदल के लोग कर रहे थे। अगुवाई कर रहे हिंदू संगठन के नेता सुरेश रजक ने कहा कि हम और हमारा संगठन गलत परम्परा के सूत्रपात का विरोध कर रहे हैं। खंडोली पर्यटनस्थल पर बेंगाबाद थाना की पुलिस की मौजूदगी के कारण शरारती युवकों को अधिक उत्पात मचाने का मौका नहीं मिला।

नकाबपोश अपराधियों ने चलती बस में एक व्यक्ति को गोली मारी, मौत

0
मृतक व्यवसायी

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी के मधुपुर के समीप रविवार की सुबह चलती हुई दयाल बस में गोली चली है। जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान नवादा निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि कोलकाता से बिहार जा रही दयाल बस में दो व्यवसाई सवार थे। जिसमें एक जेवर व्यवसाई तो दूसरा कपड़ा व्यवसाई मौजूद था। वही बस जैसे ही निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपुर के समीप पहुंची वैसे ही बस में सवार अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर जेवर व्यवसाई पर पिस्तौल लगा दिया। जहां उसके पास से लगभग एक लाख की पचास हजार रुपए के जेवर और कपड़े की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मृतक के घर में दो दिनों के बाद किसी परिजन की सगाई का प्रोग्राम होने वाली थी,जिसकी खरीदारी कर व्यवसाई लौट रहा था।

इस दौरान अपराधियों ने ड्राइवर और खलासी को भी पिस्तौल के निशाने पर रखा था बाद में जाते-जाते अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मार दी। वही बस चालक डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह के समीप मृतक का शव उतारकर कर भागने में सफल रहा। जबकि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद ही बस को रूकवा कर उतर गए थें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के दोस्त से घटना की जानकारी लेती पुलिस

नकाबपोश अपराधियों ने चलती बस में एक व्यक्ति को गोली मारी, मौत

0
मृतक व्यवसायी

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी के मधुपुर के समीप रविवार की सुबह चलती हुई दयाल बस में गोली चली है। जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान नवादा निवासी अभय कुमार के रूप में हुई है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि कोलकाता से बिहार जा रही दयाल बस में दो व्यवसाई सवार थे। जिसमें एक जेवर व्यवसाई तो दूसरा कपड़ा व्यवसाई मौजूद था। वही बस जैसे ही निमियाघाट थाना क्षेत्र के मधुपुर के समीप पहुंची वैसे ही बस में सवार अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर जेवर व्यवसाई पर पिस्तौल लगा दिया। जहां उसके पास से लगभग एक लाख की पचास हजार रुपए के जेवर और कपड़े की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मृतक के घर में दो दिनों के बाद किसी परिजन की सगाई का प्रोग्राम होने वाली थी,जिसकी खरीदारी कर व्यवसाई लौट रहा था।

इस दौरान अपराधियों ने ड्राइवर और खलासी को भी पिस्तौल के निशाने पर रखा था बाद में जाते-जाते अपराधियों ने व्यवसाई को गोली मार दी। वही बस चालक डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह के समीप मृतक का शव उतारकर कर भागने में सफल रहा। जबकि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद ही बस को रूकवा कर उतर गए थें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के दोस्त से घटना की जानकारी लेती पुलिस

जगदानंद सिंह जैसे लोगों की वजह से ही लालूजी बीमार हैं

0
राजद प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के तेज प्रताप यादव

पटना । जब लालूजी बाहर थे तब जगदानंद सिंह जैसे लोग उनके आसपास हाथ बांधे खड़े रहते थे, इन लोगों की हिम्मत नहीं थी कि लालूजी की इजाजत के बिना कुर्सी पर बैठ जाएं और आजकल बड़ा काबिल बन रहे हैं । ये बातें तेज प्रताप यादव ने अपने ही पार्टी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में कही ।

जगदानंद सिंह ने मेरा अपमान किया-तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मेरा अपमान किया है । मैं हसनपुर का जन प्रतिनिधि हूँ, आदरणीय लालू प्रसाद यादव का बेटा हूं । क्या मुझे जगदानंद सिंह से मिलने के लिए एप्वाइंटमेंट लेना होगा? जगदानंद सिंह ने मुझसे लंबा इंतजार करवाया । जब मेरे साथ ऐसा हो सकता है तो दूसरे पार्टी के दूसरे जनप्रतिनिधियों के साथ उनका रवैया क्या होगा, इसे आसानी से समझा जा सकता है ।

रामचंद्र पूर्वे जी बाहर तक छोड़ने आते थे

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे जी का व्यवहार काफी शालीन था । वे रिसिव करने बाहर तक आते थे और बाहर तक छोड़ने भी आते थे । लेकिन जगदानंद सिंह अहंकारी हो गए हैं । उन्हें लगता है कि लालूजी और तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बना दिया तो वे बड़े काबिल नेता हो गए हैं ।

कोडरमा के सतगावां में तालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
रोते-बिलखते परिजन

कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत नगड़ी तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है। युवक के परिजनों ने वहां के मुखिया और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार योगीडीह निवासी अनिल चौधरी (30 वर्ष, पिता भुवनेश्वर चौधरी) का शव नगड़ी तालाब से शनिवार की सुबह बरामद किया गया। मृतक की मां सरस्वती देवी का आरोप है कि उसे खिला पिला कर मारपीट की गई और फिर तालाब में फेंक दिया गया।

परिजनों ने मथुरा यादव और अर्जुन यादव पर लगाएं आरोप

परिजनों ने खुट्टा पंचायत के मुखिया मथुरा यादव और गाजेडीह के अर्जुन प्रसाद यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दिन में उसे वे लोग घर से बुलाकर ले गए जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था।शनिवार को युवक का शव नगड़ी तालाब से बरामद किया गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजकर अंत्य परीक्षण कराया। वहां मृतक की मां समेत परिजन पहुंचे हुए थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
मृतक को तीन पुत्री और एक पुत्र है। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं अर्जुन प्रसाद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोडरमा के सतगावां में तालाब से मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
रोते-बिलखते परिजन

कोडरमा। जिले के सतगावां थाना अंतर्गत नगड़ी तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है। युवक के परिजनों ने वहां के मुखिया और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार योगीडीह निवासी अनिल चौधरी (30 वर्ष, पिता भुवनेश्वर चौधरी) का शव नगड़ी तालाब से शनिवार की सुबह बरामद किया गया। मृतक की मां सरस्वती देवी का आरोप है कि उसे खिला पिला कर मारपीट की गई और फिर तालाब में फेंक दिया गया।

परिजनों ने मथुरा यादव और अर्जुन यादव पर लगाएं आरोप

परिजनों ने खुट्टा पंचायत के मुखिया मथुरा यादव और गाजेडीह के अर्जुन प्रसाद यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जाता है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दिन में उसे वे लोग घर से बुलाकर ले गए जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था।शनिवार को युवक का शव नगड़ी तालाब से बरामद किया गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजकर अंत्य परीक्षण कराया। वहां मृतक की मां समेत परिजन पहुंचे हुए थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
मृतक को तीन पुत्री और एक पुत्र है। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, वहीं अर्जुन प्रसाद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चतरा जिले के विकास के लिए मंत्री और डीसी के बीच मैराथन बैठक

0
मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ चतरा उपायुक्त दिवांशु झा,उर्जा संचरण निगम के सचिव अविनाश कुमार

चतरा के विकास और समस्यों को दूर करने के लिए कोशिश करते रहेंगे:- मंत्री
………………………………….
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ गीतांजलि

सिमरिया:- मंत्री सत्यानंद भोक्ता नए साल में विकास का पिटारा खोलने को आतुर हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस साल चतरा जिले में बिजली की आपूर्ति बेहतर होगी।और सड़कों की स्थिति सुधरेगी। मंत्री की ओर से विकास के नए नए तोहफे भी लोगों को मिलने की उम्मीद है।

चतरा बाइपास का काम जल्द पूरा होगा- सत्यानंद भोक्ता

बकौल मंत्री इस वर्ष में चतरा बाइपास सड़क का कार्य जल्द होगा प्रारंभ। चतरा वासियों के विकास और समस्यों को दूर किया जाएगा। नेपाल हाउस में मंत्री के विभागीय कार्यालय में लगभग तीन घंटों तक चली लंबी बैठक में चतरा एनएच 99 चतरा-जोरी सड़क, बाईपास सड़क चतरा, सदर प्रखंड चतरा के डाढा, सिमरिया, हंटरगंज, लातेहार एवं मयुरहंड ट्रांसमिशन लाईन व चोरकारी पावर ग्रिड में शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। मंत्री द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि चतरा जिला में जो भी कार्य प्रस्तावित है। उसमें जल्द मिलकर कार्य को गति दें।ताकि चतरा जिला का सर्वांगीण विकास हो सके।


बैठक में चतरा उपायुक्त दिवांशु झा,उर्जा संचरण निगम के सचिव अविनाश कुमार,वन एवं पर्यावरण,राष्ट्रीय राजमार्ग के सचिव, एवं सभी विभाग के पदाधिकारी गण शामिल हुए।
फोटो:-चतरा के विकास को लेकर बैठक करते मंत्री।

रेलवे, पोस्ट ऑफिस और बंदरगाहों के निजीकरण का इरादा नहीं

0
रेलवे के निजीकरण की बातें कोरी अफवाह – निर्मला सीतारमण

रेलवे, डाक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), प्रमुख बंदरगाह ट्रस्ट और विकास के उद्देश्य से वाणिज्यिक गतिविधियों में लगी इकाइयों को निजीकरण के लिए घोषित नई नीति के दायरे में नहीं लाया जाएगा। पीएसयू निजीकरण नीति के मुताबिक नियामकीय प्राधिकरणों, स्वायत्त संगठनों, ट्रस्ट और विकास वित्त संस्थानों को भी निजीकरण की इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। ये बातें केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ।

निजीकरण के लिए रणनीतिक और गैर-रणनीतिक में बंटवारा

दरअसल इस नीति में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को रणनीतिक एवं गैर-रणनीतिक में विभाजित किया गया है। रणनीतिक पीएसयू में नाभिकीय ऊर्जा, रक्षा एवं अंतरिक्ष, परिवहन एवं दूरसंचार, ऊर्जा, पेट्रोलियम, कोयला एवं अन्य खनिज, बैंकिंग, बीमा एवं वित्तीय सेवा से जुड़े उपक्रम शामिल हैं।


रणनीतिक क्षेत्रों में मौजूदा सार्वजनिक वाणिज्यिक इकाइयों का होल्डिंग कंपनी के स्तर पर यथासंभव न्यूनतम मौजूदगी सरकारी नियंत्रण के तहत बनाई रखी जाएगी। बाकी हिस्सेदारी का निजीकरण करने या दूसरे सरकारी उपक्रमों के साथ विलय या अनुषंगी बनाने या फिर उन्हें बंद करने के बारे में गौर किया जाएगा।

वहीं गैर-रणनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय पीएसयू के निजीकरण के बारे में व्यवहार्य होने पर ही सोचा जाएगा, अन्यथा उन्हें बंद करने के बारे में सोचा जाएगा।

भारतीय खाद्य निगम का भी निजीकरण नहीं

उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) जैसे पीएसयू संसद द्वारा पारित अधिनियमों के जरिये बनाए गए है । जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित उपक्रम सिक्योरिटी प्रिंटिंग ऐंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और तमाम प्रोत्साहन कार्यों के लिए गठित नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनियों के भी निजीकरण को अपवाद के तौर पर ही देखा जाएगा।

किसानों को बीज एवं अन्य तरह की मदद मुहैया कराने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अल्पसंख्यकों और अन्य पिछड़ा वर्गों को वित्तीय समर्थन देने में जुटी इकाइयों को भी पीएसयू निजीकरण के दायरे से बाहर ही रखने का फैसला किया गया है ।

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में ट्रेन कनेक्टिविटी का मामला उठाया

0
कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा। शुक्रवार को लोकसभा में सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा से बाबाधाम, देवघर होते हुए तारापीठ तक की नई रेल के परिचालन की मांग की,
साथ ही Covid-19 गाइडलाइन्स के कारण अनेकों ट्रेन के ठहराव कोडरमा रेल लाइन में बंद हो चुके हैं। जिनमें-

धनबाद-गया इंटरसिट तथा ,आसनसोल-बनारस पैसेंजर ट्रेन अती महत्त्वपूर्ण है इनका परिचालन शुरू कराने की मांग की।

साथ ही साथ
सियालदाहराजधानी (12313/12314) का ठहराव कोडरमा में। हावड़ामुंबई मेल (12321/12322) का ठहराव चौधरी बांध में।
पुरूषोत्तम_एक्स (12801/12802) का ठहराव परसाबाद में कराने की मांग की जिससे आम जनता को आवागमन में सुविधा हो सके।

मोबाइल बैंक के संचालक ने फर्जी तरीके से निकाला आदिम जनजाति के गरीब का पेंशन

0
फर्जी पेंशन भुगतान मामले का हुआ खुलासा

उज्ज्वल दुनिया

लातेहार जिले के गारू प्रखंड के मायापुर गांव में आदिम जनजाति वृद्ध दंपत्ति कुनुआ वृजिया एवं कुंती देवी के खाते से पेंशन की राशि निकाले जाने की खुलासा हो गया। खाते से पेंशन की राशि निकालने पर उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर डीपीओ यूआइडी रितेश कुमार पाण्डेय एवं जिला प्रबंधक अमित कुमार के द्वारा मायापुर पहुंच कर जांच किया गया।

जांच में पाया गया कि गांव के ही मोबाइल बैंकिंग संचालक रामदास यादव पिता शिव यादव के द्वारा पेंशन की राशि की निकासी की गई है। मामले की पुष्टि होने के बाद पूरी जानकारी उपायुक्त अबु इमरान को दी गयी जिसके बाद उपायुक्त अबू इमरान के द्वारा 24 घंटे के अंदर मोबाइल बैंकिंग संचालक रामदास यादव को पूरी राशि दंपत्ति को लौटाने का निर्देश दिया है।

न्यू झारखंड नर्सिंग होम के संचालकों में उठा विवाद थाना और कोर्ट तक पहुंचा

0
बड़कगांव प्रखंड स्थित न्यू झारखंड नर्सिंग होम

उज्जवल दुनिया संवाददाता

बड़कागांव। बड़कगांव प्रखंड स्थित न्यू झारखंड नर्सिंग होम में दो पार्टनर के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। जिसके लेकर गिरधारी प्रजापति के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।वहीं दूसरे पार्टनर राजू कुमार ने भी थाने में आवेदन दिया हैं। साथ ही कोर्ट में याचिका दायर किया है।


जानकारी के अनुसार न्यू झारखंड नर्सिंग होम बड़कागांव सूर्य मंदिर के समीप संचालित है। वर्ष 2017 में एकरारनामा के आधार पर दो पार्टनर के बीच तालमेल से चल रहा था। लेकिन कोरोना काल आर्थिक मंदी और आपसी सहमति बिगड़ने के कारण दोनों पार्टनर के बीच हिसाब और लेन-देन बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

न्यू झारखंड नर्सिंग होम पर आयुष्मान कार्ड से जबरन निकासी करने का लगा था आरोप

न्यू झारखंड नर्सिंग होम में वर्ष 18 अक्टूबर 2019 आयुष्मान कार्ड से जबरन निकासी करने का आरोप लगाया गया था। आरोप लगाने वाली लड़की सोनपुरा निवासी मोहर महतो की 18 वर्षीय पुत्री कांति कुमारी हैं। उक्त लड़की पथरी का इलाज कराने के लिए आई हुई थी। जिसका समुचित इलाज नहीं हो पाया था। जिस कारण लड़की के परिजनों ने अवैध निकासी का आरोप नर्सिंग होम के संचालकों पर लगाया था। नर्सिंग होम संचालकों ने नर्सिंग होम में प्रतिनियुक्त डॉक्टर के पुर्जे पर अनाप-शनाप दवाई लिख कर मोटी रकम निकासी कर ली थी। उक्त लड़की के परिजनों ने लगाया था। नर्सिंग होम अपने शुरुआत काल से हैं विवादों में घिरा रहा है।


इधर इस मामले को दबाने के लिए संचालक राजू कुमार ने अपना पक्ष न बता कर उल्टे उज्ज्वल दुनिया के हजारीबाग कार्यालय में समाचार नहीं छापने के लिए पैरवी कर रहे हैं। कुल मिलाकर जांचोपरांत सच्चाई सामने आएगी।

अप्रैल महीने राज्य के मनरेगा कर्मियों को बढ़ी हुई दर पर मजदूरी मिलेगी

0

जेपीएससी फार्म शुल्क 600 रुपये से घटाकर 100 रुपये किया गया

 उज्ज्वल दुनिया 

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा है कि आगामी अप्रैल महीने राज्य के मनरेगा कर्मियों को बढ़ी हुई दर पर मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में समाज के हर वर्ग के विकास को लेकर प्रावधान किये जाएंगे। डॉ उरांव आज रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वित्तमंत्री ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में ही मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों के लिए रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत की गयी थी । अब झारखंड में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों के लिए रोजगारी गारंटी योजना की शुरुआत की गयी। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए वित्तमंत्री को 600 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। लोक कल्याणकारी राज्य में  परीक्षा शुल्क को कभी राजस्व संग्रहण का जरिया नहीं बनाया जाता, परीक्षा आयोजित करने में संवैधानिक संस्था को थोड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है, इसलिए शुल्क लेने का प्रावधान किया जाता है। कांग्रेस शासनकाल में भी गरीब अभ्यर्थियों को इस तरह का राहत देने का काम पहले से ही किया जाता रहा है।


रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य के हर जरूरतमंद परिवारों तक अनाज और राशन उपलब्ध कराने के लिए हरा राशन कार्ड काम भी उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया गया है। 15 फीसदी अन्य गरीबों को भी अब पीडीएस के माध्यम से महीने में राशन उपलब्ध कराया जाएगा और इसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाना है।

हमारे लिए हमारा जमीन ही सबकुछ , हम अपनी जमीन नहीं लुटने देंगे

0

उज्ज्वल दुनिया 
रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने आज मोरहाबादी-बोरिया रोड स्थित मदरा मुंडा रिंग रोड चौक पर महाराजा मदरा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया ।


सारे विद्रोह जमीन की रक्षा के लिए हुए
प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए रामेश्वर उरावं ने कहा कि जमीन की रक्षा और शोषण के खिलाफ चाहे वह इस्ट इंडिया कंपनी हो या ब्रिटिश हुकुमत हो, आदिवासियों ने विद्रोह और संघर्ष का बिगुल फूंकने का काम किया। राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र में चाहे वह कोल विद्रोह हो या भगवान बिरसा मुंडा का अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष हो अथवा 1858 में संतालपरगना इलाके में हूल आंदोलन हो, सभी स्थानों पर जनजातीय समाज ने जमीन बचाने के लिए एवं शोषण से मुक्ति के लिए संघर्ष किया । सत्ता भले ही इधर से उधर गयी, लेकिन जमीन की रक्षा और शोषण के खिलाफ पूर्वजो का इतिहास संघर्ष भरा रहा। 


आदिवासी सिर्फ अपने समाज से ही राजा चुनते हैं 

रामेश्वर उरांव ने कहा कि हमारा इतिहास रहा है कि अनुसूचित जनजाति के बीच ही लोग अपना राजा चुनते रहे हैं । उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा को लेकर बनाये गये सीएनटी-एसपीटी कानून में भी छेड़छाड़ की कोशिश की गयी, परंतु इतिहास का चक्र एक बार फिर घूमा है, एक बार राज्य में आदिवासियों-मूलवासियों का शासन बना है ।

ग्राम सभा को मजबूत बनाने की जरूरत 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में किसी को भी डरने की कोई जरुरत नहीं है, लेकिन आदिवासी-मूलवासी के जमीन पर नजर मत गड़ाईये।उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति, भाषा और जल, जंगल-जमीन की रक्षा हो सके,इसके लिए सदियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रही, आज भी पेसा कानून के माध्यम से महाराजा मदरा मुंडा के राज के समय से चली आ रही ग्रामसभा को मजबूत बनाये रखने की परंपरा का निर्वहन हो रहा है। 

हमारे लिए हमारा जमीन ही सबकुछ 
आदिवासी मूलवासी के हाथों में अभी शासन आया है, देश सबका है, राज्य सबका है ,रहने का सबको अधिकार है, सबकी लेकिन शोषण करने का और जमीन लूटने का अधिकार हम किसी को नहीं दे सकते,हमारी परंपरा हमारी संस्कृति, हमारी भाषा, हमारी जमीन हमारा सब कुछ है।

डालटनगंज रेलवे स्टेशन से आठ लड़कियां हुई मुक्त,काम दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा है तमिलनाडु

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः पलामू जिले से तमिलनाडु ले जाई जा रहीं आठ लड़कियों को पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी पाई है। इन सभी लड़कियों को डालटनगंज रेलवे स्टेशन से मुक्त कराया गया है। सभी लड़कियां पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के गंज और सोवा बरेवा इलाके की निवासी हैं। इनमें दो लड़किया नाबालिग हैं। फिलहाल. मुक्त कराई लड़कियों को महिला थाने में रखा गया है। श्रम विभाग द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद सभी को उज्ज्वला गृह भेजा जाएगा। पुलिस ने मौके पर से हैदरनगर तस्करी के आरोपी एक महिला को भी हिरासत में लिया है। उक्त महिला जेएसएलपीएस से जुड़ी है। इधर, लड़कियों ने बताया कि वह नौकरी के लिए तमिलनाडु जा रहीं थीं, जहां उन्हें आठ से 15 हजार रुपये तक वेतन दिया जाना था। कई लड़कियों ने बताया कि वे बेहद गरीब परिवार से हैं उनके रिश्तेदारी की कई लड़कियां भी तमिलनाडु गई हुईं हैं। जिला श्रम पदाधिकारी अनिल रंजन ने बताया कि तमिलनाडु ले जाये जा रहे लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इस मामले में श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी मजदूर का निबंधन नहीं हुआ है। सभी का निबंधन कर परिवार को पुनर्वास से जोड़ा जाएगा।