Saturday 4th of July 2026 06:13:49 AM
Home Blog Page 327

सिर्फ कांग्रेस

0

बंगाल विधानसभा चुनाव में बढ़त बनाने की कोशिश में जुटे राजनीतिक दलों के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के नेता कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। अधीर ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है, सिर्फ कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ही भाजपा का मुकाबला कर सकता है। अधीर के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो सकती है। कांग्रेस सांसद अधीर ने कहा कि बंगाल के लोगों को महसूस हो रहा है कि राज्य में भाजपा और तृणमूल पर भरोसा करने की बजाए कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के गठबंधन पर भरोसा किया जाए।

ब्रजक्षेत्र का करेंगे विकास

0

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन में संतों और साधकों से मुलाकात करके उन्हें ब्रज क्षेत्र का विकास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए धर्मगुरुओं के साथ मिलकर काम कर रही है। हम इस क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आजादी के बाद सरकारों ने धार्मिक पर्यटन के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम किया जा रहा है। प्रयागराज का कुंभ मेला धार्मिक पर्यटन के विकास का एक और उदाहरण है। अयोध्या भी एक विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की है और विभिन्न विकास परियोजनाएं भी शुरू की गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर जाकर दर्शन किए।

मिम्मी चक्रवर्ती और नुसरत जहां की दोस्ती में दरार

0
TMC नेत्री मिम्मी चक्रवर्ती और नुसरत जहां (फाइल)

टीएमसी की पोस्टर ब्वाय रहीं और बंगाली सीनेमा की दो दिग्गज अभिनेत्रियों मिम्मी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के रिश्तों में खटास आ गई है । अभी इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन आज हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि नुुुुसरत ने अपने दोस्त को बर्थ डेे विश तक नहीं किया ।

मिम्मी चक्रवर्ती की फाइल तस्वीर

मिम्मी चक्रवर्ती नेेेे नुसरत को बताया “गद्दार” !

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट “दोस्ती” और “गद्दारी” जैसे शब्दों से भरे पड़े हैं । माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के खिलाफ बिना नाम लिए भड़ास निकाल रही हैं । मिम्मी ने एक जगह “गद्दार” शब्द का इस्तेमाल किया है । नुसरत इससे बेहद नाराज़ हैं ।

टीएमसी सांसद नुसरत जहां (फाइल)

क्या बीजेपी के संपर्क में हैं नुसरत जहां?

टीएमसी सूत्रों की मानें तो नुसरत जहां के कई भाजपा नेताओं से बेहद अच्छे संबंध हैं । मीम्मी को ऐसा लगता है कि नुसरत मौका देखकर पलटी मारी सकती है । मिम्मी ने इसी बात का इशारा करते हुए “गद्दार” शब्द का इस्तेमाल किया है । खुद को गद्दार कहे जाने से नुसरत बेहद नाराज़ हैं । उन्होनें मीम्मी से बातचीत बंद कर दी है, यहां तक की नुसरत ने मिम्मी को जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी ।

ममता बनर्जी के साथ नुसरत जहां और मिम्मी चक्रवर्ती

दोनों के बीच अहं का टकराव

बंगाल के बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति के हिसाब से बेहद अहम हैं। साम्प्रदायिक राजनीति में उलझी राजनीति में नुसरत टीएमसी का उदारवादी और मौडर्न चेहरा हैं । अपने ग्लैमर के चलते वे भीड़ जुटाने में माहिर हैं। वहीं मिम्मी को अबतक नुसरत की दोस्ती और उसकी परछाईं के अलावा कोई खास पहचान नहीं मिली । नुसरत और मिम्मी ने एक साथ करियर शुरू किया, दोनों टिक-टौक स्टार बनीं, फिर दोनों ने साथ-साथ राजनीति ज्वाइन किया और दोनों सांसद बन गईं । लेकिन अब दोनों के बीच ईगो क्रैश की खबरें आने लगी हैं ।

नुसरत की परछाई से बाहर निकलना चाहती हैं मिम्मी

टीएमसी का चुनाव प्रचार शुरू होने वाला है । ऐसे में टीएमसी के दो बड़े भीड़ जुटाने चेहरों के बीच उपजे विवाद के चर्चे कोलकाता की सड़कों पर हो रहे हैं। चर्चा तो इस बात की भी है कि मिम्मी और नुसरत एक साथ जनसभा नहीं करना चाहतीं ।

रामेश्वर उरावं ने 200 एकड़ भूमि में नाशपाति लगाकर किसानों की आय समृद्धि योजना की शुरुआत की

0

  रांची। झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने अपने विधानसभा क्षेत्र लोहरदगा के अति नक्सल प्रभावित पेशरार इलाके में 200 एकड़ भूमि में नाशपाति लगाकर किसानों की आय समृद्धि योजना की शुरुआत की।इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी मौजूद थे।

लोहरदगा के पेशरार प्रखंड अंतर्गत पुदांग गांव में करीब 200 एकड़ भूमि पर नशपति की खेती को लेकर 32 हजार पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत डॉ0 रामेश्वर उरांव ने पौधा रोपण कर किया। इलाके में नाशपाति की खेती को लेकर पूर्व में रिसर्च भी कराया गया था और इस इलाके को नाशपति की खेती के लिए उपयुक्त माना गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने क्षेत्र में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों की आय में बढ़ोत्तरी को लेकर न सिर्फ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की, बल्कि लाभुक किसानों के बीच पौधा, केसीसी लोन, पंप सेट, खाद और बीज समेत अन्य आधारभूत सुविधा भी उपलब्ध कराया।

इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने  क्षेत्र के विकास के लिए पुल पुलिया सड़क निर्माण सहित कई योजनाओं के क्रियान्वयन का ग्रामीणों को भरोसा दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार काम करने वाली सरकार है, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण काल में एक वर्ष के कार्यकाल में कई बाधाएं उत्पन्न हुई, लेकिन अगले चार सालों में तेजी से विकास होगा। 

डॉ.उरांव ने क्षेत्र के किसानों को पारंपरिक रूप से धान गेहूं की खेती के अलावा नाशपाती की खेती से जुड़ने की सलाह दी।भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। इन्हें दोबारा सत्ता में लौटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पेशरार में दो पुल का निर्माण जल्द होगा जिससे प्रखंड के गांव मुख्यालय से जुड़ जाएंगे।

मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने क्षेत्रीय ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रखंड के विकास की गति तेज होगी। कार्यक्रम में काफी तादाद में ग्रामीण जंगल पहाड़ के गांवों से पहुंचे थे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री सांसद और उपायुक्त से फरियाद की। मौके पर ही डा रामेश्वर उराँव ने कई समस्याओं का समाधान किया।  

आज रात 12 बजे से FASTag जरूरी, नहीं तो लगेगा डबल जुर्माना

0

उज्ज्वल दुनिया 

आज रात 12 बजे यानि सोमवार से पूरे देश में फास्टैग (FASTag) अनिवार्य हो गया है। परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक टू-व्हीलर को छोड़कर सभी वाहनों में 15 फरवरी से फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। 15 फरवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना पड़ेगा। फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।

*आईये जानते है फास्टैग है क्या*

फास्टैग एक स्टीकर होता है जो वाहनों के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। टोल पर क्रॉसिंग के दौरान डिवाइस रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर से कनेक्ट होता है और फिर फास्टैग से जुड़े अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती है।

*कहां से मिलेगा फास्टैग*

NHAI टोल या फिर तमाम बैंकों से आप फास्टैग स्टिकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा यह पेटीएम, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इसे आप यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी रिचार्ज कर सकते हैं. अगर फास्टैग बैंक खाते से लिंक होता है, तो पैसे खाते से ऑटोमैटिक कट जाते हैं।

*फास्टैग के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट जरूरी*

ड्राइवर के लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करके फास्टैग खरीदा जा सकता है। बैंक केवाईसी के लिए यूजर्स के पैन कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी भी मांगते हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने फास्टैग की कीमत 100 रुपये तय की है। इसके अलावा 200 रुपये की सिक्युरिटी डिपॉजिट देनी पड़ती है।

पत्थर खदान में काम करने के दौरान मजदूर की मौत

0

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड के रद्दीपुर आउटपोस्ट अन्तर्गत सुंदरापहाड़ी के एक पत्थर खदान में काम करने के दौरान मजदूर की मौत हो गयी। घटना रविवार को उस वक्त घटी जब 50 वर्षीय मजदूर ताहिर शेख खदान में काम कर रहा था और अचानक वह गिर पड़ा। घायल अवस्था में पत्थर खदान के मालिक अली रेजा उर्फ आपेल मजदूर ताहिर को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक मजदूर गंगड्डा गांव का रहने वाला है। मजदूर ताहिर की हुई मौत की पुष्टी रद्दीपुर ओपी प्रभारी शंभुशरण सहाय ने की है।

सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को दिये बगैर खदान मालिक अली रेजा उर्फ आपेल जख्मी मजदूर ताहिर को इलाज के लिए रामपुरहाट ले गया था। घटी इस घटना की जानकारी दूसरे मजदूर द्वारा पुलिस को दी गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस पत्थर खदान में मजदूर की गिरकर मौत हुई है उसके मालिक द्वारा खनन पट्टा में दिए गए शर्तों एवम नियमो का अनुपालन नही की गयी थी

सिल्ली स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरु

0
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय 14 वें राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरु हो गयी. मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया.उनके साथ झारखंड तीरंदाजी संघ के सह सचिव हरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा, भगवती चानु, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, वीणा देवी, सीओ राकेश भूषण सिंह, हिंडालको के यूनिट हेड एन एन रॉय, लॉन बॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो जयपाल सिंह भी मौजूद थे ।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि सिल्ली समेत झारखंड में आर्चरी की आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं तीरंदाजी में झारखंड के तीरंदाजों ने अपना परचम लहराया है.झारखंड में हम संसाधन की कमी होने नहीं देंगे. झारखंड तीरंदाजी संघ के सह सचिव हरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे.

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते सुदेश महतो व अन्य

कार्यक्रम का संचालन कोच प्रकाश राम एवं शिशिर महतो ने किया. झारखंड तीरंदाजी संघ की ओर से सुदेश कुमार महतो एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.प्रतियोगिता में सिल्ली के अलावा, साहेबगंज, गिरिडीह, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला, सहित पूरे राज्य से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पूर्णिमा महतो, नमिता सिंह, संजय स्वांसी, मोहम्मद शमशाद, सुमित मिश्रा, अनुज गुप्ता, बुद्धेश्वर मंचल, बीएस राव, दीपक कुमार, रोहित कुमार, कमलेश कुमार, आर्यन कुमार, गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, थाना प्रभारी जय कांत पांडे, सुशील महतो, लक्ष्मण महतो समेत खेल प्रेमी उपस्थित थे.।

साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए 47 हजार रूपये

0
भुक्तभोगी महिला गीता देवी  

गिरिडीह/बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के धवैया गांव की गीता देवी की खाते से साइबर अपराधियों ने 47 हजार 9 सौ 33 रूपये उडाये। भुक्तभोगी महिला ने बतायी कि मेरे मोबाइल पर 6289508278 से फोन आया और कहा कि मैं बैंक से राहुल शर्मा बोल रहा हूँ। आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसे चालु कराने लिए एटीएम में दिये नम्बर के बाद एक मोबाइल पर मेसेज आयेगा उस नम्बर को बताने के बाद एटीएम चालू हो जायेगा।

बैंक का आदमी समझ कर एटीएम नम्बर और ओटीपी नम्बर बता दिया।जिसके बाद मेरे खाते 47 हजार 9 सौ 33 रूपये निकासी का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया। भुक्तभोगी महिला ने बगोदर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर कारवाई की जायगी।

बीते माह हजारीबाग पुलिस को मिली कई कामयाबी

0
हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस. (फाइल)

विभिन्न अपराध कांडों का हुआ खुलासा, पकड़े गए कई अपराधी, कई समान भी हुए बरामद

उत्कृष्ट कार्य करने पर कई थाना प्रभारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

हजारीबाग। बीते जनवरी माह में हजारीबाग पुलिस को कई कामयाबियां हाथ लगी है। एसपी कार्तिक एस ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह में पुलिस ने कई आपराधिक कांडों का खुलासा किया है। वहीं विभिन्न अपराध कांडों से जुड़े अपराधियों को पकड़ा गया है। साथ ही कई सामानों को भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, 5 मोबाइल, 10 किग्रा गांजा, 58 किग्रा डोडा, एक किग्रा अफीम, 23 बोतल कफ सिरप, 1082 बोतल अंग्रेजी शराब, 420 किग्रा स्प्रिट साथ ही एक पिस्टल, 5 भराठी बंदूक, 5 जीवित कारतूस बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि 17 लोगों को वाहन चोरी, 11 आरोपी को विविध चोरी, एक को लूट, गृह भेदन में छह, मादक पदार्थों के मामले में तीन, उत्पाद अधिनियम के तहत पांच और शस्त्र अधिनियम में चार आरोपी समेत कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को मिला प्रशस्ति पत्र:

एसपी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करनेवाले विभिन्न थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इनमें बरही पुलिस निरीक्षक उत्तम तिवारी, गिद्दी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, चौपारण थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, चरही थाना प्रभारी आनंद आजाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो, आंगो थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार यादव, कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, चलकुशा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, टाटीझरिया थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह, इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह, चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार व कटकमसांडी थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव शामिल हैं।

कुएं से मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है छानबीन

0

गढ़वागढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव स्थित गढ़वा टोला के पास एक कुआ से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला बिशनपुरा थाना क्षेत्र के अमहर गांव निवासी प्रभु रजवार की पत्नी सुनीता देवी 21 वर्ष बताया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के कोराडी गांव स्थित टेड़वा टोला के कुए से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृत महिला बिशनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह स्थित एक ईंट भट्टे में काम करती है। कुछ दिन पूर्व पति पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात के उग्र होकर महिला घर से निकली थी। जिसके बाद मृतक के पति के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। मृतक के पति अपने बिशनपुरा थाना क्षेत्र के थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद उक्त महिला का शव एक कुएं में पाया गया। उन्होंने कहा कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी नहीं है।

एलियन की तरह बच्चे ने लिया जन्म, जन्म के कुछ समय के बाद हो गई मौत

0

बच्चे को देखने गांववालों की उमड़ी भीड़, हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही हो गई मौत 

*उज्ज्वल दुनिया*

लातेहार । ज़िले के महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को  एलियन (Alien)की तरह दिखने वाले एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। हालाँकि जन्म लेने के थोड़ी ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। विचित्र बच्चे के जन्म लेने की सुचना के बाद बच्चे को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रखंड के गनसा में शनिचरवा उर्फ दिनेश नगेसिया की पत्नी लालवनंती देवी ने एक विचित्र बच्चे ने जन्म दिया। जन्म लेने के तुरंत बाद बच्चे की मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के जन्म लेने के बाद घर वालों ने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। बच्चे को देखने के लिए सभी गांव वाले एकत्रित हो गए। उसके बाद ग्रामीणों ने हॉस्पिटल को सूचना दी। सूचना पाकर हॉस्पिटल से एंबुलेंस भेजा गया। परंतु एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।