Saturday 4th of July 2026 12:02:19 PM
Home Blog Page 322

पेट्रोल

0
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

भारत भविष्य में पेट्रोल और डीजल के आयात कम करने की रणनीति पर काम कर रहा है । हम अपने देश में ही वैकल्पिक ऊर्जा के नये श्रोत विकसित करने में जुटे हैं । इस साल इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहन सेग्मेंट में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है । यह दौर पेट्रोल-डीजल के लिए रोने का नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक और सोलर गाड़ियों की ओर देखने का है । ये बातें केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही ।

15 मिनट में फुल चार्ज होकर 300 किलोमीटर तक चलने वाली कारें

नितिन गडकरी ने कहा कि अगले एक से दो महीने में ऐसी कारें आ रही हैं जो 15 मिनट में फुल चार्ज होकर 300 किलोमीटर तक चलेंगी । इसके अलावा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेग्मेंट में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है । इलेक्ट्रिक वाहन की ज्यादा कीमतों पर पूछे गए सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि आप 10 लाख की गाड़ी खरीदकर हर महीने पेट्रोल-डीजल भरवाना पसंद करोगे या एक बार में 15 लाख की गाड़ी खरीदकर निश्चिंत जीवन जीना चाहोगे?

भारत में ही बन रही हैं 81 फीसदी लीथियम-आयन बैटरीज

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में पहले से ही 81 फीसदी लीथियम-आयन बैटरीज बन रही है । इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स को भी विकसित करने का प्रयास सरकार कर रही है । ऐसे में हमारा मानना है कि अब ईंधन के नए विकल्प का सही समय आ गया है । लीथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में अभी चीन जैसे देशों का दबदबा है लेकिन भारत सरकार भी ईंधन के विकल्प को लेकर तेजी से काम कर रही है और इस क्षेत्र में अपना दबदबा बनाना चाहती है ।

सभी बड़ी ऑटो सेक्टर की कंपनियां इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में

नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में मौजूद लगभग सभी ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में उतर चुकी हैं । आप अगले-तीन से चार सालों में देखेंगे कि सड़कों पर लगभग आधी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी । खासकर दोपहिया और चार पहिया वाहन सेग्मेंट में रिसर्च पर काफी काम हो रहा है और इस दो सेग्मेंट में कंपटिशन बढ़ने वाला है ।

हिंसा आपसे कुछ नहीं छीन सकती, मेरे पिता मुझमे जीवित हैं

0

पुडुचेरी में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के दौरे पर पहुंचे। यहां मुथियालपेट में मछुआरों से संवाद के बाद राहुल गांधी ने भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज की छात्राओं से संवाद किया । एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिता राजीव गांधी की हत्या से उन्हें काफी दुख हुआ था । लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति उनके मन में कोई नफरत या गुस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसा आपसे कुछ नहीं छीन सकती… मेरे पिता मुझमें जीवित हैं… मेरे पिता मेरे जरिए बात कर रहे हैं।

तीन-चार कंपनियां मिलकर देश चला रही हैं

छात्राओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपने हक़ के लिए लड़ना होगा। आज कुछ पूंजीपतियों के प्रति सरकार की नरमी से स्थिति यह है कि 3-4 बड़ी कंपनियां ही देश को चला रही हैं। अगर ऐसा ही चलेगा तो हमारा भविष्य क्या होगा।

वो मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं

केंद्र पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान की मोदी सरकार उनके खिलाफ बुलंद होने वाली हर आवाज को दबाने में लगी है। चाहे वो आवाज किसानों की हो, मजदूरों की हो या फिर संवैधानिक तथ्यों को लेकर विपक्ष प्रश्न उठा रहा हो। सरकार की नजर में सभी गलत हैं और उन्हें खामोश कराने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जाता है। ऐसे में सरकार लोगों को डराकर और उन्हें बोलने की अनुमति नहीं देकर देश के कैरेक्टर और डेस्टिनी को नष्ट कर रही है। 

गढ़वा में टेंडर डालने को लेकर ठेकेदारों के बीच मारपीट

0

गढ़वा । गढ़वा समाहरणालय परिसर में टेंडर डालने को लेकर हुई दो ठेकेदारों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष के ठेकेदार वह उसके पिता तथा साथ में आए सहयोगी घायल हो गया है। घटना में घायल सुरेश पांडे- 71 वर्ष, चिरंजीवी पांडे (उम्र-39 वर्ष), धर्मेंद्र दुबे उर्फ छोटू दुबे 40 वर्ष सभी रंका के रहने वाले हैं।

इस संबंध में घायल चिरंजीवी कुमार पांडे ने बताया कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल भाग 2 का टेंडर होने के बाद ओरिजिनल कॉपी जमा करने समाहरणालय पहुंचे थे। जिसके बाद नितेश सिंह व धीरज दुबे के द्वारा इन्हें टेंडर पेपर जमा करने से मना किया जा रहा था और धमकी दिया जा रहा था कि अगर तुम पेपर जमा कर दोगे तो जान से मार देंगे। जब चिरंजीवी कुमार पांडे ने इन लोग की बात नहीं सुनी तो पेपर जमा करने के लिए समाहरणालय अंदर पहुंचे। उसी बीच नितेश सिंह व धीरज दुबे सहित 25 अज्ञात लोगों ने लोगों के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। जिसके यह सभी लोग भागकर सदर थाना पहुंचे। जहां लिखित आवेदन दिया है।

नितेश सिंह व धीरज दुबे पर मारपीट का आरोप

आवेदन में कहा गया है। कि ये लोग टेंडर का ओरिजिनल पेपर जमा करने से समाहरणालय ले पहुंचे थे। टेंडर का वर्क रंका प्रखंड के पुलिया निर्माण था। जिसका लागत 91 लाख रुपए बताया गया है। जबकि दूसरा रमकंडा गांव में पीसीसी पथ निर्माण का कार्य था। जिसका लागत 95लाख बताया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के द्वारा मारपीट करते हुए पेपर भी छीन लिया गया है। साथ ही मोबाइल भी छीन ली गई है।

किरोसिन विस्फोट मामले में दो की मौत, आधे दर्जन से अधिक लोग घायल

0

जिला प्रशासन ने शुरू की जांच, पीडीएस दुकानदारों को जारी की चेतावनी

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। सोमवार की देर रात सदर प्रखंड के ग्राम अमनारी के ऊपरी टोला एवं चुटियारो कला, सरौनी डूमर के कई अलग-अलग घरों में लैंप, ढिबरी व बोरसी में तेल डालकर जलाने के क्रम में विस्फोट से कई परिवार इसके चपेट में आ गए थे। जिसमें दो की मौत और करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस घटना से जान गवानें वालों में केदार राम की पुत्री सुषमा कुमारी(2वर्ष 2 माह) की मौत इलाज के क्रम में रिम्स रांची में हो गई। इसी पंचायत के सरौनी डूमर निवासी जगदेव सिंह की 65 वर्षीय पत्नी देवंती देवी की मौत भी हो चुकी है।

जिला प्रशासन की चेतावनी:

मामले पर जिला प्रशासन ने सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को सूचित किया है कि अमनारी एवं सरोनी ग्राम में किरासन तेल से संबंधित घटित घटना के मद्देनजर आर्मी ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा टैंकर संख्या जेएच 02 एएम1211 से 37 जनवितरण प्रणाली की दूकानों को 17 फरवरी को 11,774 लीटर आपूर्ति किए गए किरासन तेल का वितरण यदि लाभुकों के बीच किया गया हो तो वे लाभुकों को तुरंत किरासन तेल का प्रयोग करने से मना करेंगे। यदि जन वितरण प्रणाली दुकानदार के पास किरासन तेल अवशेष हो तो, उसे अलग कर रखेंगे, तथा उसका वितरण नहीं करेंगे। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार उक्त टैंकर का किरासन तेल का प्रयोग करने के लिए तुरंत लाभुकों को मना करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जिला प्रशासन ने शुरू की जांच:

घटना के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन किरोसिन तेल का सैंपल लेकर आईओसीएल लैब एवं फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।

क्या कहतें हैं डीएसओ:

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु अग्रहरि मामले को गभीरता से लेते हुए बुधवार को जांच करने हेतू हजारीबाग पहुंचे। साथ ही बताया कि अपर सचिव घटनास्थल जाकर पीड़ित के परिजनों से मिलकर जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आर्मी ट्रेडिंग कंपनी और 38 पीडीएस दुकानदारों को जनवरी माह के किरोसिन तेल के वितरण पर रोक लगाने संबंधित निर्देश जारी किया है। कहा कि फोरेंसिक लैब को छह नमूने भेजे गए हैं। साथ ही आईओसीएल को मंगलवार को एक नमूना जबकि बुधवार को पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

आदिवासी जमीन बचाने और बाहरी लोगों के खिलाफ बुधु भगत ने संघर्ष किया

0

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव ने रांची के चान्हो प्रखंड स्थित सिलागाई गांव पहुंच कर अमर शहीद वीर बुधु भगत को श्रद्धांजलि दी ।

2 दिन तक चलने वाले वीर बुधु भगत की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा वीर बुधु भगत ने 1832 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लरका विद्रोह आंदोलन की शुरुआत की थी । तब यहां के आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही थी, जमींदारों को बाहर से बसाया जा रहा था, तब हमारे पुरखों ने वीर बुधु भगत के नेतृत्व में जमीन बचाने के लिए संघर्ष किया ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कहा-मछली खियाबे तो खियाबे, डह नीं बताबे, यानी अतिथियों को मछली जरूर खिलाये,आदर दें,सम्मान दें, लेकिन किस तालाब से मछली लाये है, यह न बताएं।

विधायक बंधु तिर्की ने इस अवसर पर कहा वीर बुधु भगत एक कुशल संगठन कर्ता थे और उन्होंने इस पूरे इलाके में आदिवासी समाज को एकत्रित कर अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन किया और हंसते-हंसते अपनी जान दे दी।

लापता मजदूरों की खोज में उत्तराखंड गए परिजन लौट रहे हैं निराश

0

मनोज मिश्र

रामगढ़। उत्तराखंड मैं आई प्राकृतिक आपदा में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के चोकाद और सरलाखुर्द के लापता 4 मजदूरों की खोज में उत्तराखंड गए परिजन निराश होकर वापस लौट रहे हैं। परिजन लापता मजदूरों के मिलने की आस छोड़ चुके हैं।

चमोली गए परिजनों से संपर्क करने से बताया कि हमलोग गोला के लिए रवाना हो रहे हैं। तपोवन में जिस स्थान पर चोकाद निवासी मिथिलेश महतो, कुलदीप महतो, बिरसाय महतो व सरलाखुर्द निवासी मदन महतो जहां काम कर रहे थे, अभी तक वहां पर मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिस कारण गोला के मजदूरों का पता लगने में काफी समय लग जाएगा। इसलिए हम लोग घर लौट रहे हैं।

लोगों ने बताया कि वहां कुलदीप महतो के मामा ससुर झमन महतो ही जानकारी के लिए वहां रहेंगे। जबकि मदन महतो का ममेरा भाई दुलाल महतो, भाई गुड्डू महतो, कुलदीप महतो के भाई दिलीप महतो बिरसाय महतो के भाई दिन दयाल महतो, मिथलेश महतो के सहिया पिता नरेश महतो व जीजा बलदेव महतो घर आ जाएंगे।

विधायक ममता देवी मैं जहां परिजनों को राशन मुहैया कराया है वहीं समाजसेवी सुनीता चौधरी ने परिजनों को पांच-पांच हजार रुपैया देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

अभ्रक उद्योग बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक, 15 मार्च को समाहरणालय पर विशाल महाधरना

0

झुमरीतिलैयाअभ्रक उद्योग बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में सुन्दर होटल में संपन्न हुआ। संचालन मोर्चा के संयोजक असीम सरकार ने किया। बैठक में अभ्रक नगरी के नाम से जाना जानेवाला कोडरमा में इस उद्योग को बचाने और पुनर्जीवित करने को लेकर चर्चा किया गया और जिला स्तर पर व्यापक आन्दोलन खड़ा करने का आह्वान किया गया।

बैठक मे सर्वसर्म्मती से फैसला लिया गया कि माईका उद्योग को बचाने के लिए, कानूनी अधिकार की मांग पर उद्योग से जुड़े मजदूरों, छोटे व्यापारियों व आम लोगों को लेकर अब 15 मार्च को उपायुक्त के समक्ष महाधरना व सभा का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी के लिए माइका उद्योग से जुड़े मजदूरों, ग्रामीणों के बीच जाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

बैठक में सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक वर्मा ने कहा कि कोडरमा जिला में आज भी हजारों गरीब मजदूर परिवारों की जीविका ढिबरा (माइका स्क्रैप) चुनने से चल रहा है. जिसके कारण आये दिन गरीब मजदूरों की मौत भी हो जाती है. माइका उद्योग पुनर्रजीवित करने के लिए, इसे कानूनी दर्जा देने के लिए और कोडरमा जिला को फिर से चमकता अबरख नगरी बनाने व यहां के लोगों को स्थाई रोजगार मिले इसके लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा और जनांदोलन खड़ा करना होगा।

बैठक में संजय पासवान, ईश्वरी राणा, उदय द्विवेदी, श्यामदेव यादव, छोटू पंडित, प्रकाश यादव, अशोक रजक, कामेश्वर भारती, रामकुमार वर्णवाल, लालजीत मेहता, रामी मेहता, किसुन मेहता, रतन साव, महेन्द्र सिंह आदि विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाला बजट

0

कोडरमाझुमरीतिलैया के होटल रामेश्वरम में भाजपा द्वारा 2021-22 के “देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का बजट” पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव उपस्थित थी।

75 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ITR भरने की जरूरत नहीं

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट में सभी वर्ग के लोगों का खास ख्याल रखा गया है। बजट के अनुसार 75 साल से अधिक उम्र के वरीष्ठ नागरिकों को आईटीआर भरने की आवश्यकता नही है। बीमा क्षेत्र पर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एफडीआई को बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया है। लेह में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने के साथ-साथ सौ नये सैनिक स्कूल खोले जाने की घोषणा की गयी है। वहीं रेलवे पर 1.15 लाख करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

इंफ़्रास्ट्रक्चर और हेल्थ पर जोर

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ्य भारत योजना लाॅच होगी। कृषि सेक्टर के लिए 16.5 लाख करोड़ रूपये के बजट का ऐलान किया गया है, जो काफी सराहनीय है। वहीं काॅपर और स्टील में ड्यूटी घटायी गयी है। इस बजट की दो अहम बातें हैं, जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च किया गया है तथा हेल्थ केयर सेक्टर पर काफी जोर दिया गया है।

मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत

उन्होंने कहा कि बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए पुरे देश में निमोकोक्कल वैक्सीन लगायी जायेगी। इस निमोनिया से प्रत्येक साल लगभग 50 हजार बच्चों की मौत होती है। साथ हीं 15 हेल्थ इमरजेंसी सेंटर एवं 02 मोबाईल हाॅस्पिटल शुरू होंगे।

रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड को 30 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रूपये कर दिया गया है। एमएसपी के तहत जितना भी किसान का लागत हुआ, उससे डेढ़ गुना अधिक पैसा किसान को मिलेगा जो कि निश्चित है।

विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बजट में आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ नही डाला गया है और उन्हें कई सुविधाएं दी गयी है। यह बजट किसानो के लिए वरदान है ।

जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि बजट में सोननगर-गोमो पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट काॅरीडोर (263.7 किलोमीटर) के निर्माण की घोषणा, एकलव्य विद्यालय खोला जाना जनहित के लिए काफी लाभदायक है।

कोडरमा: शराब ढोने के लिये ट्रक में बनाया था स्पेशल केबिन, 197 पेटी शराब जब्त

0
कोडरमा पुलिस ने 196 पेंटी अंग्रेजी शराब किया जप्त

वाहन मालिक व चालक पर मामला दर्ज

संजय साजन

कोडरमा। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के बाद तिलैया के तरफ से आ रही एक बारह चक्का ट्रक सं0 बीआर 25 GA 1527 पर अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर थाना के सामने वाहन चेकिंग शुुुरु किया ।

वाहन चेकिंग के क्रम में पुनः सूचना मिली की बिहार के तरफ ना जाकर जयनगर की ओर जा रही है। इस सूचना पर जयनगर रोड में बारह चक्का ट्रक स0 बीआर 25 GA 1527 का जाँच करते हुए कोडरमा जयनगर रोड में चतुरनगर स्थित भद्रकाली मंदिर के सामने पहुंचे तो देखे की गरहाई जाने वाली कच्ची रोड खेत में बारह चक्का ट्रक सं0 बीआर 25 GA 1527 खड़ी है । ट्रक की जाँच करने पर अंग्रेजी शराब लदा हुआ पाया गया। गाडी में एवं अगल-बगल किसी व्यक्ति को नहीं पाया गया। ट्रक एवं उस पर लदा अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया गया।

क्या- क्या हुआ जब्त

मेक डोवेल्स (375 एमएल) – 42 पेटी

इम्पेरियल ब्लू (750 एमएल) – 35 पेटी

इम्पेरियल ब्लू ( 375 एमएल) – 50 पेटी

रोयल स्टैग (180 एमएल)- 40 पेटी

मेक डोवेल्स नं 1 ( 180 एमएल) – 17 पेटी

कोडरमा थाना कांड सं 34/21, धारा 272/273 भाण्दवि एवं 47ए के तहत ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

हमारी प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को सरकारी सुविधा प्राप्त हो

0
लान्दूपडीह व हेशाडीह गांव में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित करते सुदेश महतो

सिल्ली संवाददाता – अवधेश महतो

सोनाहातू: -प्रखंड के लान्दूपडीह व हेशाडीह पंचायत भवन में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। गांव की सरकार की परिकल्पना को अमलीजामा पहनाते हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक द्वारा विकास का रोडमेप तैयार किया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी के अलावे विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे।

गांव में ही लोगों की योजना के अनुसार विकास का खाका

सुदेश कुमार महतो ने बताया कि क्षेत्र के विकास व रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अधिकारी योजनाबद्ब तरीके से काम करें। ग्राम सभा में योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाय। गांव को सजाना,गांव में रोजगार उपलब्ध कराना,हर घर तक पानी पहूंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। इस क्षेत्र के वृद्बा व विधवा पेंशन से वंचित और राशन से वंचित परिवारों को सूचीबद्ब तरीके से सरकारी योजना में जोड़ने का निर्देश दिया। दीदीबाड़ी योजना के तहत समूह को लाभान्वित करने के लिए जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक द्वारा मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड वितरण,वृद्धा व विधवाओं को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश कुमार महतो ने पंचायत के समस्याओं को लोगों के माध्यम से जानकारी लिये। हर मुहल्ले से लोगों ने समस्या रखी। लोगों ने पेंशन,राशन,आवास पेयजल नाली,सिंचाई व्यवस्था आदि से सम्बंधित समस्या को बताये।

स्वीकृति प्रमाण पत्र बितरण करते सुदेश कुमार महतो

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्या को क्रमबद्ध तरीके से समाप्त करने को लेकर है। हमारी प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को सरकारी सुविधा प्राप्त हो ओर हर परिवार को रोजगार के साधन उपलब्ध हो। हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो।

मौके पर बीडीओ सुचित्रा मिंज,राँची जिला जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा,जिला परिषद सदस्य वीणा मुंडा,उप प्रमुख अनिता देवी,मुखिया फोनिभूषण सिंह मुंडा,गूंज अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो,किशोर साहू विकास महतो, शक्ति सिंह मुंडा,रमेश महतो,रमेश सिंह मुंडा,विश्वनाथ महतो,गौतम सिंह देव्,मालखान महतो,जतरू सिंह मुंडा,जेएएसएलपीएस के ललित चंद्र महतो, हीरालाल महतो,शिला देवी,पूनम देवी,थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम,वन विभाग,चिकित्सा, सीडीपीओ,सहित कल्याण, कृषि ,सहकारिता, आपूर्ति,पेयजल स्वच्छता, शिक्षा,मनरेगा, बिजली,सिचाई, एवं सभी विभाग के अधिकारी सहित सभी पंचायत कर्मी उपस्थित थे।

धनबाद स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम की हुई शुरूआत

0
महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने किया धनबाद मंडल का निरीक्षण

पाथरडीह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य आदि का लिया जायजा

श्रीकांत श्रीवास्तव

धनबाद । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक द्वारा आज धनबाद मंडल का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने धनबाद-पाथरडीह रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, रिले रूम, कोचिंग डिपो आदि का निरीक्षण किया ।

महाप्रबंधक द्वारा सर्वप्रथम धनबाद स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम की भी शुरूआत की गई साथ ही पाथरडीह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य आदि का गहन निरीक्षण किया गया । महाप्रबंधक ने आज मोटर ट्रॉली द्वारा ओवर हेड वाय (विद्युतीकृत रेलखंड) में अवस्थित पूर्व मध्य रेल के अंतिम सेमाफोर सिग्नल का भी मुआयना किया । निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल एवं मंडल के अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थि थे ।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा सर्वप्रथम धनबाद स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया । यह प्रणाली ट्रेनों में त्वरित वाटरिंग में मददगार होगा जिससे समय की काफी बचत होगी । तत्पश्चात् महाप्रबंधक रखितपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने परिचालन, रिले रूम, बैटरी रूम आदि का निरीक्षण किया । महाप्रबंधक द्वारा आज पाथरडीह स्थित कैरेज एवं वैगन डिपो पहुंचकर इसका जायजा लिया ।

पाथरडीह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के निरीक्षण

महाप्रबंधक ने अति महत्वपूर्ण पाथरडीह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का विशेष मुआयना किया । पाथरडीह यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि हम एक साथ कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं । भोजुडीह से आने वाली ट्रेनों के रिवर्सल में जो समय लगता है, उससे निजात पाने की योजना बनाई जा रही है । उन्होंने आगे कहा कि पाथरडीह यार्ड को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पद्धति से युक्त किया जायेगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी। साथ ही पाथरडीह से प्रधानखंटा तक दोहरीकरण की योजना भी बनाई जा रही है ताकि इस क्षेत्र में ट्रेनों का आवागमण और सुचारु रूप से हो सके। महाप्रबंधक द्वारा धनबाद के कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया गया ।

अंडर व्हील लेथ तथा डीवी ओवरचार्जिंग गजट का शुभारंभ

इसी क्रम में उन्होंने अंडर व्हील लेथ तथा डीवी ओवरचार्जिंग गजट का शुभारंभ किया । लाइन कर्मचारियों की सुविधा के लिए विस्तारित रनिंग रूम, रेल सुरक्षा बल के महिला कर्मियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित आर.पी.एफ. बैरक का उद्घाटन किया गया ।

निरीक्षण के पश्चात् महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी द्वारा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की गई । इस दौरान मंडल के विभागाध्यक्षों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना से महाप्रबंधक को अवगत कराया ।

राकेश उर्फ रितेश गुप्ता ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

0

लातेहार । सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड निवासी बिहारी प्रसाद के पुत्र राकेश उर्फ रितेश प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार की रात अपने  घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार राकेश की शादी अप्रैल में होने वाली थी। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेवार किसी को नहीं बताया है। 

बिहारी प्रसाद गुप्ता लातेहार के जुबली चौक रोड में आटा चक्की का दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सभी परिवार रात का खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब देर तक राकेश ने अपना कमरा नहीं खोला तो उसके कमरे के दरवाजे को तोडकर खोला गया तो देखा  कि पंखे से राकेश लटका हुआ दिखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली ।

मौके पर लातेहार पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं।