Saturday 4th of July 2026 01:06:44 PM
Home Blog Page 321

बड़कागांव, चरही, चुरचू के बाद अब दारू में हाथियों का तांडव, दो ग्रामीणों की ली जान

0

…………………………………
दारु प्रखंड के ग्राम चिरुवा में 70 वर्षीय महावीर साव की मौत

टाटीझरिया प्रखंड के केसुरा निवासी सरस्वती देवी को कुचल कर मार डाला

…………………………………

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव, चरही, चुरचू के बाद अब दारु-टाटीझरिया प्रखंड में हाथियों के एक झुंड ने दस्तक दे दिया और खूब तांडव मचाया रखा है। इस क्रम में दारू प्रखंड के ग्राम चिरवा में एक 70 वर्षीय व्यक्ति महावीर साव को बुधवार की रात कुचलकर मार डाला और कई खेतों में लगे फसलों को भी नष्ट किया। इसके बाद गुरुवार को टाटीझरिया प्रखंड के केसुरा गांव निवासी सरस्वती देवी को पटक-पटककर जान मार दिया।

वन विभाग ने दोनों को दिया 50-20 हजार का मुआवजा

पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी रविन्द्र नाथ मिश्रा ने तत्काल मृतिका के परिजनों को बीस हजार रुपए सदर रेंजर सत्येंद्र चौधरी के हाथों भुगतान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात को अपने चने की खेत का निरीक्षण करने के दौरान एक हाथी ने चिरुवा ग्राम निवासी कृषक महावीर साव उर्फ़ नुतर साव (उम्र करीब 70 वर्ष), पिता – स्व.खुशर महतो पर अचानक हमला कर दिया और फ़िर इन्हें कुचलकर मार डाला। जिससे घटना स्थल पर ही इनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैली और ग्रामीण दहशत में हैं। हाथी के हमले से काल के गाल में समाए महावीर साव के तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार है। उनके तीनों पुत्र बाहर काम करते हैं। इसमें से दो पुत्र मुंबई में और एक दुबई में कार्यरत है। घटना की जानकारी पाकर मुंबई में कार्यरत इन के दोनों पुत्र मृतक पिता की अंतिम दर्शन को निकल चुके हैं।

सदर विधायक के तत्परता से तत्काल हुआ पोस्टमार्टम

इधर ग्रामीण सह दारू प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने इसकी सूचना सदर विधायक मनीष जायसवाल और हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ स्मीता पंकज और दारु वन प्रक्षेत्र के रेंजर विजय कुमार को दी और शव को स्थानीय पुलिस के मदद से पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच पहुंचाया। घटना की जानकारी पाकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने तत्काल अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को एचएमसीएच भेजा जहां उनकी तत्परता से तत्काल शव का पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया।

पूर्वी वन प्रमंडल द्वारा तत्काल अंत्येष्टि हेतु मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि के रूप में ₹50 हज़ार रुपए दिया गया। बाकी की राशि ₹3.5 लाख प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात देने का आश्वासन प्राप्त हुआ।

इस संबंध में पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के डीएफओ रविन्द्र नाथ मिश्रा ने कहा कि उतराधिकार प्रमाण पत्र मिलने के बाद शेष राशि 3 तीन लाख 80 हजार रूपए का भुगतान कर दिया जाएगा।

ऐतिहासिक होगी ट्रैक्टर रैली: धीरज साहू

0
प्रेस को संबोधित करते धीरज प्रसाद साहू, केशव महतो कमलेश व अन्य

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया।

राज्यसभा के सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा की केन्द्र सरकार के द्वारा जबरन तीन कृषि कानून पारित किए गए हैं। उसके विरोध मे 20 फरवरी को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन तथा ट्रैक्टर रैली का आयोजन जिले में किया जा रहा है जो ऐतिहासिक होगा।

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के साथ खड़ी रही है चाहे वह चंपारण का सत्याग्रह आंदोलन हो या वारदोली का आंदोलन। हरित क्रांति की जननी इंदिरा गांधी थी। जय जवान जय किसान का नारा भी कांग्रेस की ही देन है ।

मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान, मानस सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा, सुल्तान अहमद, सच्चिदानंद चौधरी, मदन मोहन झा, जिला मीडिया प्रभारी निसार खान उपस्थित थे।

डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

0

अमड़ापाड़ा । गुरुवार को कोल माइंस रोड पर थाना क्षेत्र के बरमसिया हॉस्पिटल के समीप मोड़ पर बाइक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए । वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर भागने में सफल रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के आलुबेड़ा पंचायत के सकल्मा गांव निवासी सोकदे किस्कू(45), अमीन मरांडी (47)सकल्मा निवासी और कुसचिरा स्टेट बैंक कर्मी रोशन मुर्मू के साथ गुरुवार को बाइक से कुसचिरा बैंक पैसा निकालने पहुँचे थे। पैसा निकालकर चिलगो घर वापस जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार तीनों लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। एक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई है।

घटना के बाद देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया। पुलिस पहुंचती इसके पहले ही बाइक पर पीछे बैठे सोकदे की मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस के एसआई महादेव राय ने घायल रोशन मुर्मू,अमीन मरांडी को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव कब्जे में लेकर थाना में लाया गया है।

लोगों ने बताया कि सॉकदे खेती किसानी का काम करता था।मंगल किस्कू,सकल किस्कू दो पुत्र हैं। पुलिस द्वारा समाचार भेजे जाने तक आगे की कार्यवाही की जा रही थी।

विसर्जन के दौरान प्रतिमा को रोके जाने पर विवाद

0

गोड्डा/प्रतिनिधि। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठी बाड़ी गांव में सरस्वती जी की प्रतिमा को विसर्जन के दौरान मुख्य मार्ग से प्रतिमा को नहीं गुजरने देने के सवाल पर दो पक्षों में विवाद हो गया।

प्रतिमा पर पत्थर चलने के बाद बढ़ा तनाव

बताया जाता है कि सरस्वती जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था कि एक पक्ष के लोगों ने धर्म स्थल का हवाला देकर इस मार्ग से नहीं गुजरने देने की बात कहकर प्रतिमा को रोक दिया। इसी बीच किसी ने प्रतिमा पर पत्थर भी चला दिया जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों से तनातनी होने लगी।

आपस में बातचीत कर सुलझा मामला

घटना की जानकारी थाना को मिलने के बाद प्रशासन की ओर से पहल करते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर समझाने बुझाने का काम किया गया। मुखिया सिमोन मल्टो की उपस्थिति में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में मामले को सुलझा लिया गया। इस बात पर सहमति बनी कि प्रतिमा मुख्य मार्ग से ही गुजरेगी। इससे पूर्व बीते रात्रि सरकंडा चौक पर भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए थे मगर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाल लिया ।

सरकार ने 2021 को रोजगार सृजन वर्ष घोषित किया,भरे जाएंगे खाली पद

0

कृषि बिल कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए – आलमगीर आलम

सरायकेला: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को कुकड़ू हाट मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा किसान बिल के विरोध में आयोजित आक्रोश रैली कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता शमशेर आलम समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. गुरुचरण महतो ने किया।

आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि काले कृषि कानून को लेकर किसान लगातार 80-85 दिन से आंदोलनरत हैं,लेकिन वतर्मान केंद्रीय भाजपा सरकार कोई भी विचार नही कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से गद्दी में आयी है,कुछ न कुछ ऐसे नए-नए चीज़ लाकर जनता को उलझाने का काम कर रही है। जिससे हमारे यहां के लोगो को कोई फायदा नही है,चाहे वो नोटबन्दी हो,चाहे जीएसटी हो,चाहे किसान बिल हो।

आक्रोश रैली में शामिल लोग

उन्होंने कहा कि जब भी को बिल आता है तो उस चीज़ से जुड़े लोगों से ऑडीनेन्स लाया जाता है,ओर लोगो का सुझाव लाया जाता है, यह लोकतंत्र का नियम और तकाजा है। लेकिन ऐसा नही हुआ, कृषि बिल कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार तीनो काले कृषि कानूनों को वापस नही लेती है,तबतक कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन करते रहेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने ग्रामीण विकास मंत्री को जर्जर सड़क, पुल निर्माण सहित कई जनसमस्याओं से अवगत भी कराया और इसको लेकर लोगो ने मांग पत्र भी सौपा। जिसपर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने स्थानीय समस्याओं का जल्द से जल्द दूर करने का आस्वासन दिया। वही उन्होंने जेपीएससी सहित विभिन्न कार्यालयो में खाली पड़े पदों को भरने की बाते कही। साथ ही उन्होंने बजट में कुछ नई योजनाओं को शामिल करने की बाते कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ कर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 2021 को रोजगार सृजन वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने वृद्धावस्था पैंशन मे बीपीएल की बाध्यता को खत्म दिया है।

मौके पर एसडीएम रंजीत लोहरा, एसडीपीओ धीरेन्द्र बंका, बीडीओ कुकड़ू गिरिजा शंकर महतो, ईचागढ़ सीओ अभिषेक कुमार, ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, तिरुलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा, शैलेज सिंह, मोहम्मद मूर्तेज़, सुनील कुमार महतो,मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश महासचिव गुलरेज अंसारी, मुबारक मोमिन,शमीम अंसारी, मोहाशिन रजा, मेयर शोभारानी महतो सहीत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

चौबीस एकड़ में लगे पोस्ता खेती को पुलिस और वन विभाग ने रौंदा

0
पोस्ता खेती को नष्ट करते वन विभाग और पुलिस कर्मी

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ गीतांजलि
सिमरिया। एक बार फिर अफीम की खेती पर पुलिस और वन विभाग ने वार किया।अफीम उन्मूलन अभियान के तहत वन विभाग और पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में पोस्ता खेती को रौंद डाला। अभियान का नेतृत्व चतरा उत्तरी डीएफओ डॉ थांग पांडियन ने किया।

इस अभियान के क्रम में केवाल में चार एकड़ और कोल्हुआ वन भूमि में लगे बीस एकड भूमि में पोस्ता की खेती की गई । अभियान में ट्रैक्टर लगाया गया । ट्रैक्टर से अफीम की खेती की जोताई कर उसे नष्ट कर दिया गया। अभियान की भनक लग जाने के कारण पोस्ता खेती करने वाले लोग फरार हो गए।

डीएफओ ने कहा कि अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। साथ ही इसमें शामिल लोगों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरूद्ध कार्रवाई किया जाएगा। इस अभियान से पोस्ते की खेती करने वालों में दहशत है।

केंद्र में आम लोगों की नहीं, खास लोगों की सरकार

0
हजारीबाग में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते आलमगीर आलम

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबागकेंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयशंकर पाठक के आवास पर बुधवार की देर शाम को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नीयत दोनों से ही भारतीय अवाम अवगत हो चुकी है। अब पता चल रहा है कि यह आम लोगों की सरकार नहीं, बल्कि कुछ खास लोगों की सरकार है।

गांव- गांव में फैल चुका है किसान आंदोलन

आलमगीर आलम ने कहा कि किसान आंदोलन देश के गांव गांव तक फैल चुका है। कहा कि सब जान चुके हैं कि इस कृषि कानून से देश का भला होने वाला नहीं है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में और इस काले कानून के विरोध में लगभग तीन महीनों से उनके साथ है।

संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने निर्णय लिया है कि 20 फरवरी को राज्यस्तरीय किसान ट्रैक्टर रैली गांधी मैदान मटवारी में होगी। इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक अपने किसान भाइयों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।

इस प्रेस कांफ्रेंस में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ विधायक माता देवी, अवधेश कुमार साव, शहजादा, डॉ जमाल अहमद, साजिद हुसैन, साजिद अली खान, संजय तिवारी, शशि मोहन सिंह, शांतनु मिश्रा, गोविंद राम, उदय साव, मजहर हुसैन आदि शामिल थे।

गिरिडीह के एक 17 वर्षीय युवक का अपहरण

0
अपहृत युवक की फाइल फोटो

एसपी के नेतृत्व पुलिस जुटी खोजबीन में

घटना तराटांड़ थाना क्षेत्र के कुण्डलवादह गांव की

युवक को उसका एक दोस्त अपने साथ ले गया था। बाद में उसी ने उसके अपहरण होने की बातें परिजनों को बता

[आफताब आलम]

गिरिडीह/गांडेय : कुण्डलवादह पंचायत के कुण्डलवादह गांव से एक 17 वर्षीय युवक के अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अपहृत युवक अनवरुल्लाह का पुत्र मो नईमुल्लाह बताया जाता है।

परिजनों की माने तो युवक बुधवार की शाम 7 बजे युवक के एक दोस्त इकराम अंसारी पिता मुख्तार अंसारी ने उसे घर से बुला कर अपने साथ ले गया उसके बाद युवक घर नही लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि युवक को घर से बुला कर ले जाने वाले दोस्त ने ही घर मे आ कर बताया कि उसके दोस्त नाईमुल्लाह का किसी ने अपहरण कर लिया है।

परिजनों को जब युवक के अपहरण की जानकारी मिली तो परिजन देर रात स्थानीय ताराटांड़ थाना में इसकी लिखित सूचने दी। बताया गया कि अपहृत युवक के ही मोबाईल से एक बार परिजनों की बात हुई। जिसमें अपहरणकर्ता द्वारा कहा गया कि सुबह 9:00 बजे तक 15 लाख रेडी रखना स्थान बाद में बता दिया जाएगा।

युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान अमित रेणु तथा क्षेत्र के डीएसपी के नेतृत्व में ताराटांड़ थाना की पुलिस सदलबल मौका-ये-वारदात की जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस द्वारा कई संभावित ठिकानों में छापेमारी भी की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को अपहरणकर्ता से सम्बंधित कोई सुराग पता नहीं चल पाया है।

विक्षिप्त व्यक्ति का मिला शव, पुलिस ने पंचनामा कर ग्रामीणों को सौंपा

0

गढ़वा । गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा-मझिआंव मुख्य पथ खजुरी पुल से लगभग 200 मीटर पीछे सड़क से कुछ दूर खेत में एक अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध व्यक्ति का शव सुबह ग्रामीणों ने देखा । ग्रामीणों ने इसकी सूचना मझिआंव थाना प्रभारी सुधांशु कुमार को दी। उक्त सूचना के आलोक में थाना से एएसआई कंचन रजक दल बल के साथ पहुंचे । उन्होंने उक्त व्यक्ति के बारे में खजूरी के कई ग्रामीणों से पूछताछ की । ग्रामीणों ने बताया कि 10 से 12 दिन से यह व्यक्ति मुख्य सड़क के आसपास ही रहता था। वहीं पुलिस के द्वारा पंचनामा कर शव को अंतिम दाह संस्कार के लिए ग्रामीणों को सौंप दिया गया।

ग्रामीणों ने कोयल नदी में किया दाह संस्कार

ग्रामीणों ने बताया कि यह अनजान व्यक्ति कब किधर से आया है किसी को नहीं मालूम । यहां पर काफी दिनों से देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण इधर उधर भटकते रहता था। वहीं ग्रामीणों के द्वारा हिंदू रीति रिवाज के तहत शव को कोयल नदी में दाह संस्कार किया गया।

नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

0
नदी में बरामद युवक का शव

बोरियो। पुलिस ने संदिग्धावस्था मे गुरूवार के सुबह एक अज्ञात शव को नदी से बरामद किया है। पुलिस शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि मामले का खुलासा हो सके।शव को देख प्रथम दृष्टया कहा जा रहा है कि शव कम से कम 50 से 60 घंटे से पानी मे है। और शव 30-35 वर्षीय युवक की है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करवाने मे जुटी है।

शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या। पुलिस ने मोरंग नदी के पत्थर घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद किया जिसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष है। मृतक नीला जीन्स, बैंगनी शर्ट एवं श्वेटर पहने हुए है। थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि नदी में तैरते शव के संबंध मे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव के पहचान के लिए आसपास के गांव मे सूचना दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

केरल “मेट्रो मैन” ई श्रीधरन होंगे भाजपा में शामिल

0
मेट्रो मैन ई श्रीधरन की फाइल तस्वीर

कोलकाता से लेकर दिल्ली तक मेट्रो ट्रेन के सूत्रधार, कश्मीर और कोंकण जैसे पहाड़ों पर रेल चलवाने वाले ई श्रीधरन अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं । केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ई श्रीधरन केरल से ही हैं, ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना बीजेपी की बड़ी रणनीति बताई जा रही है ।

इसी महीने भाजपा में शामिल होंगे ई श्रीधरन

श्रीधरन इसी महीने भाजपा का दामन थामने वाले हैं। भाजपा का दावा है कि श्रीधरन 21 फरवरी को पार्टी की विजय यात्रा के दौरान पार्टी की सदस्यता लेंगे। केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन के नेतृत्व में 21 फरवरी से विजय यात्रा शुरू होनी है। श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होने वाली विजय यात्रा के दौरान भाजपा में शामिल होंगे ।

कौन हैं ई श्रीधरन?

ई श्रीधरन को कोलकाता से दिल्ली तक मेट्रो में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। इसी के चलते उनका नाम मेट्रो मैन पड़ा। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर उन्हें इसी योगदान के चलते 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कश्मीर घाटी के बगलीहार रेल परियोजना, कोंकण रेलवे, नॉर्थ ईस्ट में रेलवे पहुंचाने का श्रेय भी ई श्रीधरन को दिया जाता है ।