Saturday 4th of July 2026 02:19:06 PM
Home Blog Page 320

Up: सरकार अब 22 फरवरी को बजट पेश करेगी

0

लखनऊ। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उनके साथ सदन में मौजूद सभी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भी विधान परिषद में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर विपक्ष का हंगामा चलता रहा।  सरकार अब 22 फरवरी को बजट पेश करेगी। प्रदेश में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा।

रफ्तार की कहर ने ली एक की जान, चार गंभीर

0
क्षतिग्रस्त वाहन को देखते लोग

गिरिडीह/धनवार : राँची-देवघर मुख्य सड़क पर हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी स्थित सड़क पर शुक्रवार सुबह हुई एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं इस घटना में चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कोदम्बरी के रहने वाले दीनदयाल वर्मा के 38 वर्षीय पुत्र गोविंद प्रसाद वर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कोदम्बरी और (बिहार) बांका के चान्दन गांव के रहने तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को जमुआ के सामुदायिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सबों का प्राथमिक उपचार करने के बाद कोदम्बरी निवासी बीस वर्षीय अजीत वर्मा को धनबाद रेफर कर दिया। जबकि बांका के चान्दन गांव के मानस पांडेय उर्फ मंटू पांडेय, सूर्यकांत वर्णवाल तथा गौरव कुमार को उनके परिजन गम्भीर हालत में जमुआ के सरकारी अस्पताल से उठा कर देवघर ले गए। बताया जाता है कि वर्तमान में इन दोनों का परिवार देवघर में ही रहते हैं और वहां भी उनका आवास है।

राँची-देवघर मुख्य मार्ग में हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी की घटना

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक गोविंद घर बनाने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर सीमेंट बालू मिलाकर (मसाला) बनवा रहा था। लेबर अजीत कुदाल से मसाला मिला रहा था। इसी बीच देवघर से आ रही क्रेटा कार (जे एच 15 आर 7033) किसी वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में अचानक सामने सड़क पर काम कर रहे मजदूर को देख कर आसंतुलित हो कर सड़क के दाहिनी उतर कर दोनो को अपनी चपेट में ले लिया और कार एक पक्के मकान के बरामदे में घुस गई।

बांका जिले के चांदन से तिलक चढ़ाने क्रेटा वाहन से रांची जा रहे थे लोग

कार के मकान के दीवार और पीलर से टकरा जाने से कार पर सवार बांका जिले के चांदन के रहने वाले तीनो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दो वाहनों पर सवार होकर बांका जिले के चांदन से राँची लड़का को तिलक देने जा रहे थे।

रोते बिलखते परिजन

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सड़क पर दूसरे तरफ काम कर रहे गोविंद व अजीत को इतने जोरदार तरीके से ठोकर मारा की ठोकर लगते ही दोनों करीब दस फिट ऊपर उछलने के बाद करीब 20 फिट दूर जा गिरे।जिससे गोविंद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मृतक गोविंद की फाइल तस्वीर

इधर घटना से आक्रोशित मृतक के स्वजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। जाम की सूचना मिलते ही धनवार, जमुआ तथा हिरोडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज आक्रोशित लोगों को समझ-बुझा कर लगभग दो घण्टे बाद सड़क जाम हटाया।

हजारीबाग: LNT कंपनी के प्लांट इंचार्ज की गोली मारकर कर हत्या

0

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला


हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने एलएनटी( LNT) कंपनी में कार्यरत प्लांट एनिवर्सरी इंचार्ज की गोली मारकर हत्या कर दी । बिहार के एटा घर वैशाली निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह को चार गोली मारी गई है । उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

मृतक युवक हजारीबाग से अपने कार्यालय के रेवाड़ी के पतरा सुबह 9:00 बजे जा रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर चार गोली मारी। मौके पर कटकमदाग पुलिस ने घायल सत्येंद्र कुमार सिंह को आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मृतक टाटा सोमो जे एच 09 ए 94 74 से पतरा जा रहा था। बताते चले कि एलएनटी कंपनी कन्वेयर बेल्ट बना रही है। इस मामले की जांच-पड़ताल करने में हजारीबाग पुलिस जुटी है।

बाबा रामदेव ने कोरोना की नई दवा लॉन्च की, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी थे मौजूद

0
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नीतिन गडकरी की मौजूदगी में कोरोना की दवा लॉन्च

योग गरु स्वामी रामदेव ने कोरोना की एक नई दवा लॉन्च की है । दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में शुक्रवार को दवा लॉन्च करते हुए उन्होंने दावा किया है कि इससे कोरोना ठीक होता है । योग गुरु रामदेव का दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उनके दवा को लॉन्च करने खुद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और नितिन गडकरी आए थे ।

कोरोनिल टैबलेट से कोरोना का इलाज होगा

बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि पतंजलि के कोरोनिल (Patanjali Coronil) टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा. उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को सहायक दवाई के तौर पर स्वीकार किया है ।

WHO-GMP सर्टिफाइड है बाबा की दवा

इससे पहले करोनिल टैबलेट को सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर कहा गया था. पतंजलि का दावा है कि 70 फीसदी मरीज तीन दिन में दवा के इस्तेमाल से ठीक हो गए. रामदेव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. एविडेंस मेडिसिन के तौर पर एविडेंस बेस्ड रिसर्च है. रामदेव ने कहा कि यह दवा WHO-GMP सर्टिफाइड है.

आयुर्वेद पर भरोसा है- नितिन गडकरी
योग गुरु ने कहा कि चिकित्सा की दुनिया में भारत पूरी दुनिया में लीड करेगा. प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आयुर्वेद में शोध करने के लिए बाबा जी ने अनुसंधान संस्था बनाई है. आयुर्वेद पर पहले भी भरोसा था. लेकिन अब रिसर्च किया गया है. लैब से प्रमाणिकता मिल गई है.

बाबा रामदेव ने कोरोना की नई दवा लॉन्च की, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी थे मौजूद

0
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नीतिन गडकरी की मौजूदगी में कोरोना की दवा लॉन्च

योग गरु स्वामी रामदेव ने कोरोना की एक नई दवा लॉन्च की है । दिल्ली के कंस्टिट्यूशन क्लब में शुक्रवार को दवा लॉन्च करते हुए उन्होंने दावा किया है कि इससे कोरोना ठीक होता है । योग गुरु रामदेव का दावा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उनके दवा को लॉन्च करने खुद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और नितिन गडकरी आए थे ।

कोरोनिल टैबलेट से कोरोना का इलाज होगा

बाबा रामदेव ने जानकारी दी कि पतंजलि के कोरोनिल (Patanjali Coronil) टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा. उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को सहायक दवाई के तौर पर स्वीकार किया है ।

WHO-GMP सर्टिफाइड है बाबा की दवा

इससे पहले करोनिल टैबलेट को सिर्फ इम्यूनिटी बूस्टर कहा गया था. पतंजलि का दावा है कि 70 फीसदी मरीज तीन दिन में दवा के इस्तेमाल से ठीक हो गए. रामदेव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. एविडेंस मेडिसिन के तौर पर एविडेंस बेस्ड रिसर्च है. रामदेव ने कहा कि यह दवा WHO-GMP सर्टिफाइड है.

आयुर्वेद पर भरोसा है- नितिन गडकरी
योग गुरु ने कहा कि चिकित्सा की दुनिया में भारत पूरी दुनिया में लीड करेगा. प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आयुर्वेद में शोध करने के लिए बाबा जी ने अनुसंधान संस्था बनाई है. आयुर्वेद पर पहले भी भरोसा था. लेकिन अब रिसर्च किया गया है. लैब से प्रमाणिकता मिल गई है.

जनवरी में करीब 1.20 करोड़ लोगों को मिला रोजगार

0
बेरोजगारी दर 9.1% से घटकर 6.5% पर आ गई

रोजगार के मोर्चे पर जनवरी में अच्छी खबर आई है। दिसंबर 2020 में जहां देश में बेरोजगारी की दर (Unemployment rate) 9.1% थी, वह जनवरी 2021 में घटकर 6.5% पर आ गई है। यानी जनवरी में देश में रोजगार के आंकड़े में इजाफा हुआ है।

पिछले एक महीने में करीब 1.20 करोड़ लोगों को रोज़गार मिला

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में करीब 1.20 करोड़ लोगों को देश में जॉब मिली है। CMIE के मुताबिक, किसी एक महीने के दौरान रोजगार के आंकड़ों में यह सबसे बड़ा इजाफा है। वहीं, इस दौरान रोजगार के दर (employment rate) में बढ़ोतरी हुई है और यह दिसंबर के 36.9% के मुकाबले बढ़कर 37.9% हो गई है। 

लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति आने में लगेगा समय

दिसंबर 2020 तक देश में रोजगार करने वाले लोगों की कुल संख्या 38.88 करोड़ थी जो जनवरी 2021 में बढ़कर 40.07 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद से यह उच्चतम आंकड़ा है। हालांकि, CMIE ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में रोजगार की संख्या लॉकडाउन के पहले से अभी भी कम है। लेकिन अब ऐसे लोगों की संख्या भी कम हो गई है जो रोजगार करना चाहते हैं।  

रोजगार खोजने वालों की संख्या कम हुई

CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगरों की संख्या का औसत 3.3 करोड़ से कम होकर 2.79 करोड़ पर आ गया। जनवरी में ऐसे लोगों की संख्या कम रही जो रोजगार तो करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले हैं। यानी रोजगार खोजने वालों की संख्या कम हुई है। यह बीते 2 साल में सबसे कम 4 करोड़ पर रहा। CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 6 महीने के दौरान बेरोजगारी दर के आंकड़े में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिली। पिछले छह महीने में बेरोजगारी की औसत दर 7.4 फीसदी रही। 

2021 में बंपर वैकेंसी की उम्मीद

अंबा प्रसाद की बर्थ डे पार्टी में निर्मला देवी ! सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी सम्मान नहीं ?

0
हजारीबाग के बर्थ डे पार्टी में निर्मला देवी के गले लगतीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद

हजारीबाग । बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद एक बार फिर विवादों में हैं । इस बार उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ाई है, लिहाजा वो मुश्किलों में फंस सकती हैं ।।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बड़कागांव की पूर्व विधायक और अंबा प्रसाद की माँ निर्मला देवी को भोपाल में रहने का आदेश दिया है । आरोप है कि बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने सत्ता की हनक दिखाते हुए न सिर्फ निर्मला देवी को भोपाल से हजारीबाग बुलाया बल्कि अपने जन्मदिन पर निर्मला देवी की मौजूदगी में पार्टी की और तस्वीरें खिंचवाई ।

सुप्रीम कोर्ट ने निर्मला देवी को भोपाल रहने को कहा है

अंबा प्रसाद के पास है कानून की डिग्री

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अधिवक्ता भी हैं । लिहाजा उनको कानून की बारीकियों की भी जानकारी है । अंबा प्रसाद इनदिनों सर्बोच्चय न्यायालय के आदेश को धत्ता बता रही हैं। पूर्व विधायक निर्मला देवी को सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में रहने का आदेश दिया है। विधायक अंबा प्रसाद सत्ता का पावर दिखाते हुए अपने साथ हजारीबाग में रख रही हैं।

हजारीबाग स्थित आवास पर अपनी माँ के साथ जन्मदिन मनाती अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद हजारीबाग स्थित अपने आवास पर दिनांक 16 फरबरी 2021 को मां और कार्यकर्ताओं के संग जन्मदिन मनायी हैं।

हजारीबाग स्थित अंबा प्रसाद के आवास पर कई समर्थक और परिवार के नजदीकी लोग थे मौजूद

कंपनी ने एग्रीमेंट का पालन नहीं किया, सरकार ने रैयतों को वापस सौंप दी जमीन

0
मंत्री चंपई सोरेन के साथ बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद

झारखंड में पहली बार कंपनियों द्वारा अधिग्रहण के इकरारनामा का अनुपालन नहीं करने पर राज्य सरकार ने कंपनियों से रैयतों को जमीन वापस दिलाई। इस तरह रेहाने कोल कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई 56 एकड़ जमीन रैयतों को वापस मिल गई । झारखंड सरकार का ये फैसला आने वाले वक्त में नजीर पेश कर सकता है ।

क्या है पूरा मामला?

हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा के पसेरिया में एक ज्वाइंट वेंचर (joint venture) कंपनी ने कोल ब्लॉक के नाम पर रैयतों से जमीन लिया था । इस joint venture में रोहाने कोल कंपनी प्रा. लि. के साथ-साथ JSW Steel Ltd. , Bhushan Power & steel Ltd. और Jai Balaji Steel Power ltd. हिस्सेदार थे । अधिग्रहित भूमि में कंपनी ने रैयतों से किए गए इकरारनामे के अनुसार काम नहीं किया । इसके बाद रैयत शिकायत लेकर राज्य सरकार के पास पहुंचे ।

मंत्री चंपई सोरेन ने की जांच

रैयतों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CNT एक्ट की धारा 49 (5) के तहत मंत्री चम्पई सोरेन को पीठासीन पदाधिकारी बनाकर जांच के आदेश दिए । जांच के बाद मंत्री चम्पई सोरेन ने रैयतों की शिकायत को सही पाया और कंपनी से छीनकर रैयतों को उनकी जमीन वापस देने का आदेश दिया ।

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की भूमिका सराहनीय

इस पूरे प्रकरण में बड़कागांव की कांग्रेस विधायिका सुश्री अंबा प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही । उन्होंने कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का मुद्दा हर मुमकिन प्लेटफॉर्म पर उठाया । वे रैयतों को साथ लेकर खुद मुख्यमंत्री से मिली । तभी झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी कंपनी ने अधिग्रहित की गयी जमीन वापस रैयतों को सौंपी हो, वो भी 56 एकड़ जमीन ।

कंपनी ने एग्रीमेंट का पालन नहीं किया, सरकार ने रैयतों को वापस सौंप दी जमीन

0
मंत्री चंपई सोरेन के साथ बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद

झारखंड में पहली बार कंपनियों द्वारा अधिग्रहण के इकरारनामा का अनुपालन नहीं करने पर राज्य सरकार ने कंपनियों से रैयतों को जमीन वापस दिलाई। इस तरह रेहाने कोल कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई 56 एकड़ जमीन रैयतों को वापस मिल गई । झारखंड सरकार का ये फैसला आने वाले वक्त में नजीर पेश कर सकता है ।

क्या है पूरा मामला?

हजारीबाग के बड़कागांव विधानसभा के पसेरिया में एक ज्वाइंट वेंचर (joint venture) कंपनी ने कोल ब्लॉक के नाम पर रैयतों से जमीन लिया था । इस joint venture में रोहाने कोल कंपनी प्रा. लि. के साथ-साथ JSW Steel Ltd. , Bhushan Power & steel Ltd. और Jai Balaji Steel Power ltd. हिस्सेदार थे । अधिग्रहित भूमि में कंपनी ने रैयतों से किए गए इकरारनामे के अनुसार काम नहीं किया । इसके बाद रैयत शिकायत लेकर राज्य सरकार के पास पहुंचे ।

मंत्री चंपई सोरेन ने की जांच

रैयतों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CNT एक्ट की धारा 49 (5) के तहत मंत्री चम्पई सोरेन को पीठासीन पदाधिकारी बनाकर जांच के आदेश दिए । जांच के बाद मंत्री चम्पई सोरेन ने रैयतों की शिकायत को सही पाया और कंपनी से छीनकर रैयतों को उनकी जमीन वापस देने का आदेश दिया ।

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की भूमिका सराहनीय

इस पूरे प्रकरण में बड़कागांव की कांग्रेस विधायिका सुश्री अंबा प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही । उन्होंने कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का मुद्दा हर मुमकिन प्लेटफॉर्म पर उठाया । वे रैयतों को साथ लेकर खुद मुख्यमंत्री से मिली । तभी झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी कंपनी ने अधिग्रहित की गयी जमीन वापस रैयतों को सौंपी हो, वो भी 56 एकड़ जमीन ।

हत्याकांड के आरोपी के घर की गई कुर्की जब्ती

0
कुर्की करते पुलिस अधिकारी

गिरिडीह/बेंगाबाद : बीते कई माह से फरार चल रहे हत्याकांड के नामजद आरोपी के घर गुरुवार को मजिस्ट्रेट तथा वरीय दंडाधिकारी की उपस्थिति में कुर्की की गई। प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को वरीय दंडाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सीआई ऋषिराज की उपस्थिति में थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा सदल बल हत्याकांड के आरोपी थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव निवासी मुकेश राय तथा छोटू राय के घर की कुर्की की।

बताते चलें कि मोतीलेदा निवासी कैलाश यादव की हत्या बीते अगस्त माह में पीट-पीटकर कर दी गई थी। जिसमें नामजद कई आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वही एक आरोपी के द्वारा मधुपुर अनुमंडल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया गया था। जबकि उस हत्याकांड से संबंधित नामजद मुकेश राय और छोटू राय अभी तक फरार चल रहे हैं। गुरुवार को दोनों आरोपी के घर कुर्की की गई।

मौके पर अनि पंकज कुमार दुबे, अनि ओपी चौहान, सअनि डीके सिंह , सअनि सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस के कई जवान मौजूद थे।

सिल्ली: डीसी के आदेश के बावजूद जलजीवन मिशन कार्यशाला में नहीं आए पदाधिकारी

0
कार्यशाला में मौजूद अधिकारी व अन्य

सिल्ली: पीएचईडी विभाग की ओर से सिल्ली प्रखण्ड कार्यालय सभागार में गुरुवार को जल जीवन मिशन पर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के जल सहिया मुखिया एवं पंचायत सेवकों को जल के मानव जीवन के लिये महत्व एवं जल जीवन मिशन पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

मौजूद लोगों को आगमी 30 साल तक की भावी आबादी को ध्यान में रखकर सर्वे करने एवं हर घर में नल के सहारे पानी पहुंचाने के लिये सर्वे करने एवं निर्धारित प्रपत्र भरने की जानकारी दी गयी। इस मौके पर संकुल समन्वयक वरुण कुमार पंचायत प्रधान, जल सहिया एवं पंचायत सचिव मौजूद थे।

नहीं आये सभी लोग

डीसी के आदेश बाद भी सभी लोग कार्यशाला में नहीं आये। जानकारी के मुताबिक कार्यशाला में सभी पंचायतों के मुखिया(पंचायत प्रधान), पंचायत सेवक एवं जलसहिया को आवश्यक रूप से आना था परन्तु कार्यशाला में कई पंचायतों के मुखिया, जलसहिया एवं पंचायत सेवक आये ही नहीं। यहां तक कि कई पंचायतों के महिला मुखिया(पंचायत प्रधान) के जगह उनके पतियों ने ही कार्यशाला में भाग लिया।

गांव को सजाना,हर घर तक पानी हमारी प्राथमिकता

0
कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक सुदेश महतो

लोवाहातू पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

सिल्ली संवाददाता-अवधेश महतो

रांची । राहे प्रखंड के लोवाहातू पंचायत के कोलमा स्कूल मैदान में गुरूवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश महतो उपस्थित हुये। कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल के अधिकारी के अलावे विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे।

विधायक सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास व रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अधिकारी योजनाबद्ब तरीके से काम करें।ग्राम सभा में योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाये। गांव को सजाना,गांव में रोजगार उपलब्ध कराना,हर घर तक पानी पहूंचाना हमारी प्राथमिकता होगी।इस क्षेत्र के वृद्बा व विधवा पेंशन से वंचित और राशन से वंचित परिवारों को सूचीबद्ब कर सरकारी योजना में जोड़ने का निर्देश दिया।

दीदीबाड़ी योजना के तहत महिला समूह को लाभान्वित करने के लिए जोड़ा जा रहा है। हमारा प्रयास शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल ओर सिंचाई व्यवस्था की सुधार करने की है। कार्यक्रम में विधायक द्वारा लाभुको को वृद्धावस्था पेंशन को स्वीकृति पत्र तथा ग्रीनकार्ड वितरण किया गया।

मौके पर वरीय पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, बीडीओ रवि प्रकाश , पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता तेलेस्फोर मिंज,वन विभाग,चिकित्सा, सीडीपीओ,कल्याण, कृषि ,सहकारिता,आपूर्ति शिक्षा,मनरेगा, बिजली,सिचाई,जेएसपीएल अधिकारी, सहित जिप सदस्या रजिया खातुन, उप प्रमुख राजकिशोर मेहता,मुखिया जगतपाल मुंडा,संजय सिर्द्धार्थ, रंगबहादुर महतो, कमला यादव,किरीटी महतो, गदाधर महतो, पंचायत के सभी ग्राम प्रधान,पंचायत समिति सदस्य ,वार्ड सदस्य समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपाइयों ने निकाला प्रतिवाद मार्च

0
प्रतिवाद मार्च में शामिल लोग

गिरिडीह /बगोदर : – बगोदर में पत्रकार के साथ भाकपा माले नेता पूरन महतो के द्वारा दुुर्व्यवहार किए जाने को लेकर गुरुवार को बगोदर बाजार में भाजपा बगोदर कमिटी ने प्रतिवाद मार्च निकाला। यह मार्च बगोदर बस पडाव स्थित पार्टी कार्यलय से निकल पूरे बगोदर बाजार का भ्रमण कर पुनः बस पडाव पहुँच कर समाप्त हुई। प्रतिवाद मार्च में भाजपाइयों ने भाकपा माले के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला करने वाले भाकपा माले मुर्दाबाद सहित अन्य कई नारे लगाये गए।


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश विदेश की घटना पर बगोदर में भाकपा माले के द्वारा रैली जुलूस निकली जाती हैं लेकिन जब बगोदर में एक पत्रकार पर भाकपा माले के नेता के द्वारा दुुुुर्व्यवहार किया जाता हैं तब इनकी पार्टी मौन धारन कर ली है। दरअसल पिछले मंगलवार को पत्रकार सोहन महतो द्वारा टोल प्लाजा में मारपीट की घटना का संकलन के दौरान भाकपा माले के पुरन महतो द्वारा दुर्रव्यवहार किया गया था।

प्रतिवाद मार्च में मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, शशि महतो, आशिष बॉर्डर, टेकलाल चौधरी,सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार, सुदीप जसवाल, कुलदीप कुमार, पशुपति शर्मा, सुखदेव राणा,जितेन्द्र सिंह, गोल्डेन जसवाल, राजू सिंह, मनोहर सिंह, विश्वनाथ साव, सोनू सिंह, धर्मेन्द्र उर्फ चिकु, चानेश्‍वर साव, संजय महतो,रुपेश जसवाल, रामजी गुप्ता, कार्तिक मण्डल, दिलिप रजक, धनंजय सिंह, लखेन्द्र साव, नवीन चौरसिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

मार्च से खुलेंगे राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज

0
आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

★सभी सरकारी कार्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
★सभी कॉलेज और संस्थान में लगी रोक समाप्त
एयरपोर्ट पर कोविड सैम्पल लेने की व्यवस्था हो
★आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च से शुरू करें
★जुलूस पर रोक जारी रहेगी

रांचीकोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। राज्यवासी इसे नजरअंदाज न करें। इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने का अभियान रुकना नहीं चाहिए। इस बीच राज्य सरकार कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पार्क, सिनेमाघर, कौशल विकास केंद्र, आठवीं, नौवीं और 11वीं के क्लास शुरू करने पर लगे प्रतिबंध को एक मार्च 2021 से समाप्त करती है। 25 फरवरी से आईटीआई शुरू करें। क्योंकि उनकी परीक्षा लेनी आवश्यक है। यूनिवर्सिटी यूजीसी की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को स्वतंत्र है। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन को पूर्ण रूप से पालन करना अनिवार्य होगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही।

50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

मुख्यमंत्री राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक के बाद कहा कि लोगों के मनोरंजन के साधन सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने किया जा सकता है। पार्क में लगा प्रतिबंध भी एक मार्च से हटाया जा रहा है। गाइडलाइंस का हनन किसी हाल में न हो। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। किसी प्रकार के खेल या कार्यक्रम के आयोजन में खुली जगह पर अधिकतम एक हजार दर्शकों के साथ आयोजित करने की अनुमति सरकार एक मार्च से दे रही है। स्विमिंग पूल फिलहाल स्पोर्टस पर्सन के लिए शुरू किये जाएंगे।

एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था हो, पार्क जा सकेंगे लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमित लोग अब भी हैं। इसके लिए एहतियात जरूरी है। रांची एयरपोर्ट और प्रमुख रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वालों के सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था करें। इस कार्य मे एयरपोर्ट को प्रमुखता दें। मुख्यमंत्री ने निदेश दिया किया आंगनबाड़ी केंद्रों को एक अप्रैल से शुरू करें, इससे पूर्व आंगनबाड़ी सेविका का टीकाकरण सुनिश्चित होना चाहिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अमिताभ कौशल एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रोहित नारायण सिंह चुने गए भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष

0

रांची । भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर जिला के अध्यक्ष की घोषणा हुई , सर्वसम्मति से रोहित नारायण सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा , रांची महानगर जिला का अध्यक्ष चुना गया ।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला । नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित नारायण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष (भाजपा) दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, रांची महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष के.के गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेतागण को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा और यह आश्वासन दिया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहित नारायण सिंह के कार्यकाल में नया आयाम प्रस्तुत करेगा ।