Saturday 4th of July 2026 03:21:38 PM
Home Blog Page 319

उप

0
अपहृत युवक नईमउल्लाह की फाइल तस्वीर

तराटांड़ के कुणडलवादह पंचायत के उपमुखिया के पुत्र का हुआ था अपहरण

गिरिडीह : जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के कुणडलवादह पंचायत के उपमुखिया अनवरुल्लाह के अपहृत बेटे नईमउल्लाह को पुलिस ने बरामद करने में सफलता पायी है। इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है।

नईमउल्लाह के सुरक्षित बरामदगी की पुष्टि सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने करते हुए बताया कि नईमउल्लाह की बरामदगी धनबाद और जामताड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित भागाबान्ध जंगल से की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो भागाबान्ध जंगल में पुलिस द्वारा छापेमारी अब भी चल रही है। पुलिस अपहरण कांड में संलिप्त दोनों गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर ही छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि युवक नईमउल्लाह को उसके एक दोस्त इकराम अंसारी पिता मुख्तार अंसारी ने बीते बुधवार की शाम लगभग 7 बजे घर से बुला कर अपने साथ ले गया था। उसके बाद से युवक घर नही लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कंही कुछ पता नहीं चला। देर रात युवक के दोस्त ने ही घर मे आ कर परिजनों को बताया कि उसके दोस्त नईमुल्लाह का किसी ने अपहरण कर लिया है।

अपहरण की सूचना मिलने पर परिजन देर रात ताराटांड़ थाना में इसकी लिखित सूचना दी और युवक के सकुशल वापसी की गुहार लगायी। परिजन द्वारा थाने में अपहरण सम्बन्धी आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। स्वंय गिरिडीह के एसपी अमित रेणु इस मामले को संज्ञान में लेकर युवक की तलाश में जुटे रहे। अपहरण के लगभग 60 घण्टे बाद युवक नईमउल्लाह की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने उसके अपहरण में उसके दोस्त एकराम के संलिप्तता से इंकार नहीं किया है।

सस्ती और बेहतर बैट्री बैकअप वाली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रहे हैं टाटा और हुंडई

0
इलेक्ट्रिक कारों में निवेश पर जोर

दक्षिण कोरिया की वाहन दिग्गज हुंडई अपने निवेश का एक बड़ा हिस्सा भारतीय बाजार के लिए किफायती इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण की रणनीति में करेगी। कंपनी लागत कम करने के लिए बैटरी बनाने वालों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही है और इसके लिए 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

हुंडई इंडिया के प्रबंध निदेशक एसएस किम ने कहा कि इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना वर्ष 2019 में पेश की गई थी। यह रणनीति भी इसी से संबंधित है। हुंडई इंडिया के निदेशक (विपणन और बिक्री) तरुण गर्ग ने कहा कि हमने कोना की शुरुआत की थी, लेकिन हम समझते हैं कि यह सुपर-प्रीमियम खरीदार के लिए थी। अब हम मिडिल क्लास पर जोर दे रहे हैं ।

हुंडई की इलेक्ट्रिक कार “कोना”

2030 तक भारतीय सड़कों पर आधी से अधिक कारें इलेक्ट्रिक होंगी

देश में 25 साल पूरे करने वाली कार विनिर्माता कंपनी हुंडई भारतीय बाजार में चार अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी है और अपने आगमन के बाद से इसकी कुल वाहन बिक्री 90 लाख से ज्यादा तक पहुंच चुकी है। देश भर में इसका कुल 1,154 डीलरशिप और 1,298 बिक्री उपरातंत वर्कशॉप वाला बिक्री नेटवर्क है।

हुंडई की इलेक्ट्रिक कार “कोना”

अब टाटा की जगुआर और लैंड रोवर भी इलेक्ट्रिक

टाटा मोटर्स की ब्रिटेन स्थित सहायक कंपनी जेएलआर ने इस सप्ताह घोषणा की थी कि सभी जगुआर कारें और प्रत्येक 10 लैंड रोवर मॉडलों में से छह वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। कंपनी विद्युतीकरण और संबंधित प्रौद्योगिकियों में एक साल के दौरान करीब 2.5 अरब पाउंड (3.5 अरब डॉलर) का निवेश करेगी।

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार

इसकी मूल कंपनी हुंडई मोटर्स और इससे संबद्ध किया मोटर्स ने वर्ष 2019 में घोषणा की थी कि वे ईवी और स्व-चालित कारों समेत भविष्य की आवागमन प्रौद्योगिकियों में 35 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। पिछले साल उन्होंने ईवी विनिर्माण को समर्पित एक नए प्लेटफॉर्म का अनावरण किया था और वर्ष 2025 तक 23 इलेक्ट्रिक वाहन लाने की योजना बनाई थी।

बैंक लॉकर में रखे सामान को नुकसान पहुंचा तो जिम्मेदारी बैंक की

0

6 महीने में RBI नियम बनाकर कोर्ट को सौंपे

देश की सर्वोच्च अदालत ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक को 6 महीने के अंदर बैंक लॉकर्स से संबंधित नियम बनाने का आदेश दिया है।

आभूषण को पहुंचे नुकसान से पल्ला नहीं झाड़ सकता बैंक

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कोलकाता के अमिताभ दासगुप्ता की अपील पर आया है। दासगुप्ता ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान अयोग के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी । उन्होंने जिला कंज्यूमर फोरम के समक्ष आवेदन देकर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को लॉकर में रखे 7 आभूषणों को लौटाने या फिर उसकी लागत और नुकसान के एवज में क्षतिपूर्ति के रूप में 3 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश देने का आग्रह किया था।

बैंकों का रवैया उपभोक्ता के अधिकार का हनन है


राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग ने राज्य आयोग के इस आदेश को स्वीकार किया कि लॉकर में रखे सामान की वसूली के संदर्भ में उपभोक्ता मंच का अधिकार क्षेत्र लिमिटेड है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद कहा, बैंकों का इस प्रकार का कदम न केवल उपभोक्ता संरक्षण कानून के संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि निवेशकों के भरोसे और एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में हमारी साख को नुकसान पहुंचाता है। कोर्ट ने कहा, इसीलिए यह जरूरी है कि आरबीआई एक व्यापक दिशानिर्देश लाये, जिसमें यह अनिवार्य हो कि लॉकर के संदर्भ में बैंकों को क्या कदम उठाने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बैंकों को यह आजादी नहीं होनी चाहिए कि वे ग्राहकों पर एकतरफा और अनुचित शर्तें थोपें।

SC की बेंच ने कहा कि ग्राहक पूरी तरह से बैंक पर निर्भर हैं, जो उनकी संपत्ति के संरक्षण के लिए काफी सक्षम पार्टी है। ऐसी स्थिति में, बैंक इस मामले में मुंह नहीं मोड़ सकते और यह दावा नहीं कर सकते कि लॉकर के संचालन के लिए वे अपने ग्राहकों के प्रति कोई दायित्व नहीं रखते हैं।

केरोसिन ब्लास्ट: प्रथम दृष्टया परिवहन में अनिमियतता का मामला

0
ब्लास्ट मामले पर जानकारी देते उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद

जिले में हुए केरोसिन से ब्लॉस्ट मामले पर उपायुक्त ने मीडिया को दी प्रथम जांच रिपोर्ट की जानकारी

सभी पहलुओं पर कराई जा रही है जांच

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला


हजारीबाग। बीते दिनों जिले के अमनारी एवं सरौनी ग्राम में पीडीएस दुकानों में आईओसीएल कंपनी के केरोसिन तेल से हुए ब्लास्ट मामले पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर अब तक की जांच रिपोर्ट पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि घटित घटना दुर्भाग्यपूर्ण है । साथ ही वितरित केरोसिन तेल के छह अलग-अलग जगहों से सैंपल एकत्रित कर उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

केरोसिन में मिलावट की संभावना

एक सैंपल की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें उच्च ज्वलनशील तरल की संभावना जताई जा रही है। जिसका फ्लैशपॉइंट 13.5 डिग्री सेल्सियस है जो उच्च ज्वलन सीमा का परिचायक है। साधारणतः 35℃ केरोसीन के लिए आदर्श फ्लैश पॉइंट है। उन्होंने बताया कि केरोसिन के मामले में ट्रांसपोर्टिंग की प्रक्रिया अलग होती है। साथ ही ट्रेडिंग कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि इसका सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करें। इस मामले पर डीसी ने आर्मी ट्रेडिंग कंपनी के टैंकर से परिवहन मामले पर लापरवाही या मिलावट की वजह को जांच का विषय बताया। जिसकी पड़ताल शुरू किए जाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह अनियमितता का मामला नजर आता है। जिसकी जांच की जा रही है।

सभी पीडीएस दुकानदारों और टैंकर में पड़े केरोसिन सील

तत्काल सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से केरोसिन तेल के वितरण वापस लेने तथा इसे प्रयोग में नहीं लाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रयोग में लाए गए टैंकर को सील कर जमा कर लिया गया है। प्रभावितों के मुआवजा को लेकर आईओसीएल से चर्चा के पश्चात मुआवजा का प्रावधान नहीं बताया गया है इस पर सरकारी प्रावधानों के आधार पर मुआवजा को लेकर निर्णय लिया जाना शामिल है।

एरिया ऑफिसर बेलगाम, आलाधिकारी भी नहीं लेते संज्ञान

0

बरही एरिया ऑफिसर का चौपारण में निरीक्षण का मामला

आरटीआई में खुलासा, उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है चौपारण

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ संदीप सिन्हा

हजारीबाग। कुछ दिनों पूर्व बरही एरिया ऑफिसर ने चौपारण प्रखंड अंतर्गत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने से पूर्व ही उनके वेतन को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश भी दिया था। इस मामले पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध भी जताया था।

आरटीआई में खुलासा:

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो अतिकुज्ज्मा ने इस मामले पर विभाग से आरटीआई के तहत कई जानकारियां मांगी थी। इसमें बरही एरिया ऑफिसर के क्षेत्राधिकार के संबंध में जानकारी दी गई है कि बरही, पदमा, इचाक व विष्णुगढ़ प्रखंड ही क्षेत्राधिकार के अंतर्गत शामिल है। ऐसे में जब चौपारण इनके अधीन है ही नहीं, तो उन्होंने इसके अंतर्गत शामिल स्कूलों का निरीक्षण किस अधिकार से किया? साथ ही इस मामले को लेकर डीईओ व डीएसई ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

संबंधित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के योगदान पर मांगे गए आरटीआई में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उन्होंने योगदान के बाद इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों के साथ बरकट्ठा, चौपारण व चलकुशा प्रखंड के बीईईओ को भी दिया। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि अधिकार क्षेत्र से बाहर के बीईईओ को इसकी सूचना क्यों दी गई। वहीं तत्कालीन डीईओ ने भी इस मामले पर कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज करवाई।

विष्णुगढ़ बीईईओ ने भी वरीय शिक्षकों की जगह कनीय शिक्षकों को दिलाया था प्रभार

शिक्षा विभाग में आए दिन अधिकारियों के कारनामों से हलचल मची रहती है। ऐसा एक मामला कुछ दिनों पूर्व विष्णुगढ़ बीईईओ की तरफ से देखने को मिला। उन्होंने ग्रेड-4 के शिक्षकों के स्थान पर 2016 में नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार दिलवाया था। इसका विरोध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया था। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इस बाबत उपायुक्त, डीईओ व डीएसई को एक पत्र भी प्रेषित किया था। इस मामले पर डीएसई से पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण सहित कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि इस बाबत प्रवीण कुमार ने बताया कि डीएसई ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है। ऐसे में यदि इन मामलों पर उच्च अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो शिक्षा का उन्नयन आसान नहीं होगा।

एरिया ऑफिसर बेलगाम, आलाधिकारी भी नहीं लेते संज्ञान

0

बरही एरिया ऑफिसर का चौपारण में निरीक्षण का मामला

आरटीआई में खुलासा, उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है चौपारण

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ संदीप सिन्हा

हजारीबाग। कुछ दिनों पूर्व बरही एरिया ऑफिसर ने चौपारण प्रखंड अंतर्गत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने से पूर्व ही उनके वेतन को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश भी दिया था। इस मामले पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध भी जताया था।

आरटीआई में खुलासा:

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो अतिकुज्ज्मा ने इस मामले पर विभाग से आरटीआई के तहत कई जानकारियां मांगी थी। इसमें बरही एरिया ऑफिसर के क्षेत्राधिकार के संबंध में जानकारी दी गई है कि बरही, पदमा, इचाक व विष्णुगढ़ प्रखंड ही क्षेत्राधिकार के अंतर्गत शामिल है। ऐसे में जब चौपारण इनके अधीन है ही नहीं, तो उन्होंने इसके अंतर्गत शामिल स्कूलों का निरीक्षण किस अधिकार से किया? साथ ही इस मामले को लेकर डीईओ व डीएसई ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

संबंधित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के योगदान पर मांगे गए आरटीआई में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उन्होंने योगदान के बाद इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों के साथ बरकट्ठा, चौपारण व चलकुशा प्रखंड के बीईईओ को भी दिया। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि अधिकार क्षेत्र से बाहर के बीईईओ को इसकी सूचना क्यों दी गई। वहीं तत्कालीन डीईओ ने भी इस मामले पर कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज करवाई।

विष्णुगढ़ बीईईओ ने भी वरीय शिक्षकों की जगह कनीय शिक्षकों को दिलाया था प्रभार

शिक्षा विभाग में आए दिन अधिकारियों के कारनामों से हलचल मची रहती है। ऐसा एक मामला कुछ दिनों पूर्व विष्णुगढ़ बीईईओ की तरफ से देखने को मिला। उन्होंने ग्रेड-4 के शिक्षकों के स्थान पर 2016 में नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार दिलवाया था। इसका विरोध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया था। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने इस बाबत उपायुक्त, डीईओ व डीएसई को एक पत्र भी प्रेषित किया था। इस मामले पर डीएसई से पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्टीकरण सहित कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि इस बाबत प्रवीण कुमार ने बताया कि डीएसई ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है। ऐसे में यदि इन मामलों पर उच्च अधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं तो शिक्षा का उन्नयन आसान नहीं होगा।

अब फास्टटैग लगाना हुआ फ्री, एक मार्च तक ऑफर

0
एक मार्च या उससे पहले लगवा लें फास्टटैग

NHAI ने देश भर के टोल टैक्स कलेक्शन सेंटर्स को कैशलेस बनाने के लिए कमर कस ली है । इसके लिए एनएचएआई ने FASTag के इस्तेमाल को जरूरी बना दिया है । लोग जल्द से जल्द FASTag का इस्तेमाल करने लगें, इसके लिए NHAI ने FASTag को ही मुफ्त में देने का ऐलान कर दिया है । NHAI की कोशिश है कि अगले कुछ दिनों में टोल बिल्कुल कैशलेस हो जाएं ।

15-16 फरवरी की आधी रात से जरूरी कर दिया गया FASTag

National Highway Authority of India (NHAI) पूरे देश में नेशनल हाइवे की देखरेख और टोल की वसूली करती है. उसकी तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सिर्फ दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा FASTag खरीदे गए. यही नहीं, 17 फरवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा ऑनलाइन कलेक्शन का रिकॉर्ड भी टूट गया था, जब पूरे दिन में FASTag के माध्यम से 95 करोड़ रुपये की टोलटैक्स वसूली हुई.

1 मार्च तक फ्री में मिलेगा FASTag

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण ने कहा है कि वो 1 मार्च तक फ्री में FASTag देगी. अभी इसके लिए 100 रुपये का चार्ज लगता था. लेकिन 1 मार्च तक ये पूरी तरह से निशुल्क कर दिया गया है. ताकि जो बचे लोग हैं, वो भी जल्द से जल्द फास्टैग खरीद लें. फास्टैग को रीचार्ज करने के लिए एनएचएआई ने देश भर में 40 हजार से ज्यादा बूथ बनाए हैं. इसके अलावा इसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी रीचार्ज किया जा सकता है. 

गिरिडीह: रामेश्वर उरावं के सामने ही हंगामा, एक

0
हंंगामा कर रहे लोगों को समझाते रामेश्वर उरावं

[राजेश कुमार]
गिरिडीह : भारी हो हल्ला, हंगामा और विरोध के बीच शुक्रवार को गिरिडीह में कांग्रेस पार्टी के नए भवन का भूमिपूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के हाथों सम्पन्न हुआ।

कांग्रेसियों ने किया जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

शिलान्यास सह भूमिपूजन शुरू होने के ठीक पहले ही कांग्रेस भवन रणभूमि में बदल गया। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। कई विक्षुब्ध कांग्रेस नेताओं ने वहां लगी कुर्सियों को उठा उठा कर इधर उधर फेंकने लगे। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने शिलान्यास कार्यक्रम में वरीय नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। इतना ही नही जिलाध्यक्ष पर मनमानी करने का भी आरोप कांग्रेसियों ने लगाया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता धरने पर बैठे

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा पर कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं को शिलान्यास कार्यक्रम में बैठने के लिए जगह नहीं दिये जाने का आरोप लगाया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नदीम अख्तर, परवेज आलम समेत कई नेताओं ने गिरिडीह जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी को हइजेक कर लिया है। नये नये लोगों को पद रेवड़ी की तरह बंटाते है और पुराने लोगों की उपेक्षा करते हैं।

जुम्मे की नमाज के वक्त कार्यक्रम करना औचित्यहीन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आज शुक्रवार को जुम्मे का नमाज है। नमाज के वक्त कार्यक्रम के आयोजन का कोई औचित्य नहीं है। बाबजूद इसके कर्यक्रम किया जाना अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षापूर्ण कृत है। कार्यकर्ताओं ने ये भी आरोप लगाया कि मंच पर अल्पसंख्यक मोर्चा के किसी नेता के बैठने के लिये स्थान तक नहीं दिया गया है। न ही शिलापट्ट पर किसी अल्पसंख्यक नेताओं का नाम ही है। इन सभी आरोपों की झड़ी लगाते हुये अल्पसंख्यक मोर्चा और अन्य कार्यकर्ता रामेश्वर उरांव के समक्ष धरने पर बैठे गये। काफी प्रयास के बाद माहौल को शांत हुआ तब जाकर शिलान्यास का कार्यक्रम शुरू हो पाया

भूमिपूजन में इनकी थी उपस्थिति

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी,पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव माहतो कमलेश, जिला कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारि सहित जिला के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे।

गिरिडीह के डुमरी में मिला 25 किलो का आइडी बम

0
बरामद बम

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के चितरामू जंगल से शुक्रवार को सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त टीम ने एक 25 किलो का आईडी बम बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली की चितरामू के जंगल जाने वाले रोड में बने पुलिया के नीचे 25 किलो का आईडी बम लगाया गया है। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक आईडी बम को डिफ्यूज कर दिया है।

इस दौरान एएसपी गुलशन तिर्की ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पुलिस को टारगेट करने की योजना बनाई गई थी। नक्सलियों द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल पुलिस की टीम ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए बम को डिफ्यूज कर दिया है। वहीं सीआरपीएफ की टीम इसे बड़ी सफलता मान रही है।

अभियान में एएसपी गुलशन तिर्की, सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट सुधीर कुमार, डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा सहित जिला पुलिस के जवान मौजूद थें।

गिरिडीह के डुमरी में मिला 25 किलो का आइडी बम

0
बरामद बम

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के चितरामू जंगल से शुक्रवार को सीआरपीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त टीम ने एक 25 किलो का आईडी बम बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली की चितरामू के जंगल जाने वाले रोड में बने पुलिया के नीचे 25 किलो का आईडी बम लगाया गया है। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक आईडी बम को डिफ्यूज कर दिया है।

इस दौरान एएसपी गुलशन तिर्की ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पुलिस को टारगेट करने की योजना बनाई गई थी। नक्सलियों द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल पुलिस की टीम ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए बम को डिफ्यूज कर दिया है। वहीं सीआरपीएफ की टीम इसे बड़ी सफलता मान रही है।

अभियान में एएसपी गुलशन तिर्की, सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट सुधीर कुमार, डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा सहित जिला पुलिस के जवान मौजूद थें।

देवघर: गैंगरेप आरोपी के पिता की पुलिस हिरासत में मौत, बवाल

0
थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया

देवघर से नीरज कुमार जैन की रिपोर्ट

देवघर में एक 50 वर्षीय पुलिस होमगार्ड के जवान शालिग्राम महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ही हिरासत में टार्चर कर मार देने का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में जम कर हंगामा किया। हंंगामा और बवाल बढ़ता देख सदर अस्पताल को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबियत

बता दें कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप के संदिग्ध आरोपी के पिता होम गार्ड शालिग्राम महतो को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान गुरुवार की शाम उसकी तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । लेकिन इजाज के दौरान होम गार्ड शालिग्राम महतो की मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस टॉर्चर के कारण मौत बताया

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा की सूचना के बाद देवघर एसडीओ दिनेश कुमार यादव, एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर एसडीओ दिनेश यादव ने बताया कि मृतक केपहले से बीमार होने की बात सामने आ रही है

सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी

0
कार्यक्रम को सम्बोधित करते विधायक सुदेश कुमार महतो

सिल्ली: प्रखण्ड के मुरी पुर्वी पंचायत के मुरी टुंगरी पार्क एवं मुरी पश्चिमी पंचायत के काशीडीह में लोगों को संबोधित करते हुए सुदेेेश महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को 28 करोड़ की योजना से अब हर घरों में नल के सहारे पीने के पानी पहुंचाया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी मोहल्लों में पानी पहुंचे इसके लिए विभाग को सर्वे कर तैयारी करने की निर्देश दिया है । पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र को अपग्रेड कर जल्द ही इलाज की हर सुविधाएं पंचयात स्तर पर ही मुहैया हो सकेगी। अल्ट्रा साउंड ईसीजी समेत कई सुविधा भी सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में दी जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आगामी 23 फरवरी मंगलवार को मुरी टुंगरी पार्क में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जहां बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। हमारी सोच रही है कि सिल्ली में केजी से पीजी तक पढ़ाई हो जिसके तहत सिली कॉलेज में अप्रैल से पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहां की भारतवर्ष में सिल्ली विधानसभा सबसे अव्वल हो हम सब मिलकर इस का संकल्प लें।

स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण करते सुदेश कुमार महतो

कोडरमा: 300 लीटर स्प्रिट लदा टाटा सुमो गाड़ी धराया

0
जब्त स्प्रिट की जानकारी देती पुलिस

कोडरमापुलिस अधीक्षक डा एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में एक टाटा सुमो गोल्ड सं0 बीआर 15/ 4107 पर अवैध रुप से शराब बनाने का स्प्रिट लोडकर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर रात्री गस्ती पदाधिकारी एवं पैंथर आरक्षी द्वारा कोडरमा बजरंगवली मंदिर के पास वाहन चैकिंग अभियान प्रारंभ किया गया।

वाहन चैकिंग के क्रम में समय 2.30 बजे टाटा सुमो गोल्ड सं0 बीआर 15/ 4107 को बिहार की ओर जाते हुए देख चालक को रुकने का इशारा किया गया तो टाटा सुमो चालक वाहन को लेकर कोडरमा घाटी की ओर भागने लगा । पीछा करने पर सदर अस्पताल कोडरमा के पास जलवाबाद जाने वाली सडक में घुस गया तथा जलवाबाद निवासी केसर परवेज पे० मो० मनीरउद्दीन के घर के सामने रखा ईटों में ठोकर मारकर चालक अंधेरा एवं पतली गली का लाभ उठा कर भाग गया।

अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा चालक

पुलिस ने टाटा सुमो गोल्ड को चेक करने पर शराब बनाने का स्प्रिट पाया गया, जिसे जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इधर इस बाबत एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि उक्त स्प्रिट कहाँ से आ रही थी और कहां जा रही थी तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। मौके पर कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत अन्य लोग शामिल थे।

यूपी में कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कांग्रेस को तब झटका लगा जब उसने एक बार फिर वरिष्ठ नेताओं को खो दिया। दो पूर्व मंत्रियों, आर.के. चौधरी (लखनऊ) और जय नारायण तिवारी (सुल्तानपुर) ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी।

आर.के. चौधरी बहुजन समाज पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

जय नारायण तिवारी कल्याण सिंह सरकार में मंत्री थे और बीएसपी ग्रुपर से टूटकर बने जनतांत्रिक पार्टी के सदस्य रह चुके हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, पूर्व मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन और भ्रमित हो गई है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में ‘घुटन’ महसूस कर रहे थे।

अमित शाह ने कहा

0

कोलकाता, अमित शाह ने कोलाकात स्थित नेशनल लाइब्रेरी में बंगाल के महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के युवाओं को नेताजी से प्रेरणा लेनी चाहिए। सुभाष बाबू ने देश की आजादी के लिए अदम्य साहस दिखाया।

गृहमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं को नेताजी की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय पुस्तकालय में ‘शौर्यंजलि कार्यक्रम’ में हिस्सा लिया।इस मौके पर उन्होंने बंगाल के महान क्रांतिकारियों के सम्मान में एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय में बंगाल की महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद शाह ने कहा कि सुभाष बाबू ने अंग्रेजों की नौकरी ठुकराई थी।