Saturday 4th of July 2026 04:28:33 PM
Home Blog Page 318

रामगढ़ में दामोदर नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

0
नदी में पुल से छलांग लगाने से हुई युवक की मौत

रामगढ़। रामगढ़ जिले के शहर के थाना चौक के समीप दामोदर पुल से शनिवार की सुबह एक युवक ने छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। दामोदर पुल की रेलिंग पर चढ़कर अचानक युवक के छलांग लगाते ही स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए नदी की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए। छलांग लगाने के बाद युवक नदी के गहरे पानी के बीच चट्टान में फंस गया।

काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम से गोताखोर बुलाकर शव को पुलिस ने बाहर निकाला। मृतक के पैंट के पॉकेट से पुलिस को एक परिचय पत्र मिला है। इससे उसकी पहचान कन्हैया यादव पिता लाल बहादुर यादव पोचरा, बरकाकाना निवासी के रूप में हुई है।

वह परालेक्स हौंडा रामगढ़ के वर्कशॉप में तकनीशियन के रूप में कार्यरत था। रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। विदित हो कि पिछले दो माह के अंदर दामोदर पुल से छलांग लगाने की यह चौथी घटना है। इसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है।

युवक को नदी में छलांग लगाने के बाद देखने पहुंची भीड़

सिलाई मशीन के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिलाएं

0

कोडरमाझारखंड भवन एंव अन्य स्वनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड़, झारखंड़ रांची के द्वारा पांच वर्ष पूर्व सिलाई का ट्रेनिंग दिया गया है। सिलाई मशीन देने के नाम पर 106 महिलाओं से शुल्क के तौर पर 700 रूपये भी वसूला गया है, लेकिन इन्हें आज तक मशीन नहीं मिला न ही पैसा वापस किया गया। इस तरह यहां की महिलाएं ठगी की शिकार हुई।

इसे लेकर चाराडीह पंचायत के उतक्रमित मध्य विद्यालय पुत्तो मे स्थानीय निवासी व समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुआ। जिसमे जिला प्रशासन व श्रम विभाग से अनुरोध किया गया कि ठगी करने वालों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई कर पैसा वापस करने की व्यवस्था किया जाय।

बैठक में विकास यादव, दिलीप यादव, मुन्ना यादव, महेन्द्र पासी, यमुना देवी, राखी देवी, विमला देवी, तारा देवी, सीता देवी, सुंदरी देवी, सरस्वती देवी सहित दर्जनों महिला व युवा मौजूद थे।

खेती को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने की साजिश

0
हजारीबाग में ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते आरपीएन सिंह

हजारीबाग : हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान मे गांधी मैदान मे केन्द्र सरकार के द्वारा जबरन कृषि कानून पारित कराए जाने के विरोध मे राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन तथा विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की ।

अनाज के भंडारण की सीमा समाप्त होने से कालाबाजारी बढ़ेगी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित झारखंड प्रदेश के प्रभारी आर.पी.एन सिंह ने कहा की पहला कानून अनाज भंडारण की सीमा कानूनन समाप्त कर दी गई है । अब अनाजों / फसलों की जमाखोरी बढ़ेगी । पूंजीपति कम मुल्य देकर फसल खरीदेंगे, भंडारण करेंगे एवं अधिक मुल्य पर बाजार मे बेचकर अधिकतम मुनाफा कराएंगे । इससे किसानों को कोई लाभ नही होगा ।

तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है केंद्र सरकार

आरपीएन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है । कभी खालिस्तान तो कभी विदेशी शक्तियों का हाथ होने की बात कहती है । केंद्र की सरकार को तीनो कृषि कानूनों को रद्द कर दे, तो न खालिस्तानी रहेंगे, न ही पाकिस्तान को मौका मिलेगा न ही विदेशी ताकतों की हिम्मत रहेगी ।

हजारीबाग के ट्रैक्टर रैली में शामिल लोग

विधायक इरफान अंसारी कड़े रूख से पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद किया

0
विधायक इरफान अंसारी के साथ कांग्रेस नेत्री सकीना बीवी

कांग्रेस नेत्री सकीना बीवी का भतीजा का दो दिन पूर्व हुआ था अपहरण

जामताड़ा/प्रतिनिधि

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ.इरफान अंसारी के कड़े रूख व पुलिस प्रशासन को दो टूक कह अपहृत को 24 घंटे मे सकुशल बरामद करने का अल्टीमेटम दिया था। जामताड़ा विधायक डाँ. इरफान के अल्टीमेटम के 12 घंटे के दरम्यान ही पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है। इस पर डाँ. इरफान ने एसपी को धन्यवाद दिया है। वहीं एसपी ने अपहरणकर्ताओं को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

कांग्रेसी नेत्री सकीना बेबी का भतीजा नईमुल्लाह, गिरिडीह के ताराटांड़ से अपहरण हो गया था। विधायक डाँ. इरफान गिरीडीह एक दौरे के क्रम मे शुक्रवार को अपहृत के परिजनों के साथ अपने संगठन की कार्यकर्ता सकीना से भी मिल थाना पहुंच अपहृत को बरामद करने का अल्टीमेटम दिया था।

उक्त अल्टीमेटम के आलोक मे सज पुलिस प्रशासन ने शनिवार को ही अपहृत को अपहरणकर्ता के चुंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस की बढ़ी तफ्तीश से अपहरणकर्ता अपहृत को लावारिस छोड़कर फरार हो गए।

डोमचांच: गर्भवती महिला का संदेहास्पद मौत , घर से पति व ससुर फरार

0
शव के साथ सड़क जाम करते परिजन

मृतक के परिजनों ने की सड़क जाम

डोमचांच। थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में शनिवार को एक 25 वर्षीय महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। घटना के बाद से ही मृतका के पति रंजीत यादव व ससुर वीरेंद्र यादव फरार हैं। ग्रामीणों के अनुसार महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मृतिका के गर्दन में रस्सी का निशान, मुंह की बायीं ओर सूखा खून लगा हुआ पाया गया।

बताया जाता है कि मृतका रेखा देवी 9 महीने की गर्भवती थी और इसी महीने मृतका को प्रसव होने वाला था। कुछ दिन पहले ही महिला ने सदर अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। मृतका रेखा देवी का पति रंजीत यादव ट्रक ड्राइवर है। वहीं आसपास के लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि घटना कैसे हुई, इसके बारे में कोई भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहा है। 8 साल पूर्व बरही कोलुआकला की रहने वाली रेखा देवी की शादी चैनपुर के रंजीत यादव से हुई थी।

मृत महिला के शोक संतप्त परिजन

घटना की सूचना पाकर कोडरमा एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी दुष्यंत सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर घटना की छान-बीन में जुट गए। एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अनुसंधान के बाद ही कहा जा सकता है कि मृतिका ने आत्महत्या की है या इसकी हत्या की गई है।

इधर मृतिका के भाई रामानंद यादव ने मृतिका के पति, ससुर, सास, ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हत्या का आरोप लगाते हुए कोडरमा-गिरिडीह पथ को परिजनों ने जाम कर दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। परिजनों ने घटना को लेकर डोमचांच थाने में आवेदन दिया है।

झारखंड में भी गंगा को साफ करने के लिए लगी मशीन

0
साहिबगंज में गंगा जी को साफ करने के लिए लगाई जा रही मशीन

संरक्षण, संवर्द्धन और जनभागीदारी से ही साफ और स्वच्छ होगी गंंगा-प्रो.रंजीत

नीरज कुमार जैन

साहिबगंज । जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा नदी के किनारे स्थित पांच राज्यों के सभी गांवों को आदर्श गंगा ग्राम के रूप में विकसित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ग्रामीण स्वच्छता की वृहद योजना का निर्माण किया है। वैसे तो गंगा किनारे बसे पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में स्थित 1657 ग्राम पंचायतों के 5216 गांवों को चिन्हित किया गया है। सभी पांच राज्यों के प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायतों द्वारा गंगा ग्राम के रूप में विकसित किए जाने वाले गांव चयनित किए गए हैै।

झारखंड मेें मात्र साहिबगंज जिला में राजमहल की पहाड़ियों के तट को छूकर गुुुजरी है गंगा नदी । फलतः योजना के तहत प्रथम चरण में पांच गांव का चयन किया गया है। जिसमें सकरीगली के रामपुर इंग्लिश गांव, तालझारी के कल्याणी, राजमहल के रसलपुर, कन्हैयास्थान, उधवा के सरगांव, बरहड़वा के बरारी, गणेशपुर गांव को आदर्श गंगा ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। आदर्श गंगा ग्राम के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए गंगा ग्राम को खुले में शौच से शत-प्रतिशत मुक्त एवं व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण द्वारा सामुदायिक स्वच्छता सुनिश्चित करना होगा।

साहिबगंज में गंगा घाट पर फैली गंदगी

इस मौके पर भूवैज्ञानिक पर्यावरण विद सह जिला गंगा समिति के अध्यक्ष डॉ.रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमें एक टीम की तरह कार्य कर साहिबगंज जिले को गंगा नगरी के रूप में स्थापित करना होगा जिले के 33 पंचायत और 78 गांव में कुल 83 किलोमीटर गंगा के तट पर बसे लोगों की यह जिम्मेवारी है कि कि वह गंगा के संरक्षण, संवर्धन मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। गंगा को प्रदूषण मुक्त व सौंदर्यीकरण जनभागीदारी से ही संभव है।

उन्होंने कहा गंगा के पानी को प्रदूषण मुक्त बनााने के लिए केंंद्र सरकार द्वारा चयनित स्थलों पर वाटर पाँल्युशन मशीन लगाया जा रहा है। शनिवार को फेरीघाट मे वाँटर पाँल्युशन मशीन लगाने का कार्य प्रारंभ है। गंगा पानी के प्रदूषण जाँच के लिए लग रही वाटर पाँल्युशन मशीन से आरओ दुमका केके पाठक अनिभिज्ञ है।

कोलकाता: BJP नेता पामेला गोस्वामी

0

कोलकाता : कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार की गईं पश्चिम बंगाल की युवा बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान गोस्वामी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस मामले में सीआईडी जांच होनी चाहिए

कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी व उनके एक मित्र को पकड़ा गया है, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर में सड़क पर पामेला की कार को रोका। इसके बाद गोस्वामी व उनकी कार की तलाशी ली गई। ऐसे में पुलिस को उनके बैग और कार से कुल 100 ग्राम कोकीन मिला। 

तृणमूल कांग्रेस ने नया चुनावी स्लोगन जारी किया ‘बंगाल अपनी बेटी को ही चाहता है’

0

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने नया चुनावी स्लोगन, ‘बांग्ला नीजेर मेय के ई चाए’ जारी किया है. इस नारे का मतलब है कि बंगाल अपनी बेटी को ही चाहता है. चुनावी सरगर्मी के बीच सुब्रत बख्शी, पार्थ चटर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, शुखेंदु शेखृ रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और सुब्रत मुखर्जी ने टीएमसी के इस स्लोगन को जारी किया. टीएमसी के इस स्‍लोगन को पूरे राज्‍य में लगवाया गया है.

25 फरवरी को ओवैसी फिर आ रहे हैं कोलकाता

0

कोलकाता, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी फिर बंगाल आ रहे हैं। 25 फरवरी को कोलकाता पहुंचने के बाद ओवैसी के इस बार के एजेंडे में कोलकाता में जहां पदयात्रा है तो वहीं मुस्लिम बहुल मटियाबुर्ज इलाके में चुनावी सभा करना भी है। इसके बाद कुछ पार्टियों के साथ बैठक भी होनी है।

 खबर मिली है कि ओवैसी उसी दिन वाम-कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह वाम-कांग्रेस के किन नेताओं के साथ बात करेंगे।

कांग्रेस में लौटे मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मोशर्रफ

0

कोलकाता, मुर्शिदाबाद जिला परिषद के अध्यक्ष मोशर्रफ हुसैन विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को बहरमपुर टेक्सटाइल मोड़ पर हुई एक जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में अपनी पुरानी पार्टी में वापसी की। मोशर्रफ के साथ जिला परिषद के अन्य सदस्यों भी कांग्रेस में लौट आए। मोशर्रफ ने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में जिला परिषद के अधिकांश सदस्य कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। ऐसा होने पर मुर्शिदाबाद जिला परिषद की कमान कांग्रेस के हाथों में आ जाएगी।

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी झोली खोल दी दी। अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान चला रखा है। इसी अभियान में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी बड़ा योगदान दिया है। लखनऊ में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपया दान देने के साथ ही कहा कि यह दान मैंने स्वेच्छा से किया है।