Saturday 4th of July 2026 05:26:13 PM
Home Blog Page 317

प्रसिद्ध व्यवसायी का अपहृत पुत्र बरामद, छत्तीसगढ़ पुलिस ने खूँटी के तीन युवकों को पकड़ा

0
झारखंड के खूँटी के तीन अपहरणकर्ता छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

बालक के अपहरण मामले मे झारखंड के अपहरणकर्ता छत्तीसगढ़ मे गिरफ्तार

अपहृत बालक शिवांश को अपहरणकर्ता  झारखंड के रांची गैंग को सौपने के पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़े

एसपी संतोष सिंह की म‍निटींरिग में अपहृत की तलाश मे जुटी थी सात टीम

रमेश कुमार/ नीरज कुमार जैन

रायगढ़/साहिबगंज। खरसिया के व्यापारी पुत्र को पुलिस टीम ने 12 घंटे के दरम्यान ही अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में एसपी संतोष सिंह ने बताया कि खरसिया गांव से बालक शिवांश का अपहरण हो गया था ।

बालक को ढूंढने में लगी थीं पुलिस की सात टीमें

पुलिस टीम ने शनिवार को बालक को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चुंगुल से बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि बालक के तलाश मे विभिन्न थाना के प्रभारियों के साथ चुनिंंदा पुलिस पदाधिकारी की सात टीम के माध्यम से बालक को तलाश किया जा रहा था। मामले मे झारखंड के खूंटी से तीन युवक को भी हिरासत मे लिया गया है।

शनिवार को 6 साल के शिवांश का हुआ था अपहरण

खरसिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी राहुल कुमार के छह वर्षीय पुत्र शिवांश का शनिवार के शाम अपहरण कर लिए जाने की सूचना एसपी संतोष सिंह को मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारियों की आपातकालीन बैठक कर बालक को सकुशल बरामदगी का आदेश दिया ।

घर के रसोइया से मिला सुराग

एसपी ने घर के सभी सदस्यों से वार्ता की वहीं घर के रसोइया जिसे कुछ दिन पूर्व ही शराब पीने के जूर्म मे काम से हटा दिया गया था। उसपर एसपी को संदेह हुआ। और एसपी रसोइया खिलावन दास महंत के संबंध मे जानकारी ले एसपी ने स्वयं सात सदस्यों की चुनिंदे पुलिस टीम के साथ छापेमारी प्रारंभ कर दी।

छापेमारी के क्रम मे अपहरणकर्ताओं का सुराग झारखंड की ओर बढ़ता गया। एसपी न झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए आगे बढ़ते रहे और उन्हें 10 घंटे के दरम्यान खूंटी मे सफलता मिल गई। जहां अपहरकर्ता अपहृत को रांची के एक गैंग को सुपूर्द करने की योजना बना रहे थे।

नौकरी से हटाए जाने का बदला लेना चाहता था रसोइया

व्यवसायी राहुल ने रसोइया खिलावन दास महंत को शराब पीने के जूर्म मे काम से हटा दिया था तब से वह व्यवसायी राहुल से बदला लेने की फिराक मे रहने लगा और अपने साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी पुत्र के अपहरण की योजना बना अंजाम दे दिया। एसपी ने बताया कि रसोइया ने बाइक से बालक शिवांश को अपने मित्र अमर दास, संजय सिदार के पास पहुंचा जहां से तीनो बालक को हमालपाड़ा से एक किराए की कार से लेकर झारखंड के लिए प्रस्थान कर गए।

पांच दिन से लापता चालक का शव मिला, परिजनों में मातम

0
पानी में बरामद हुआ हाइवा चालक प्रदीप का शव

साहिबगंज/प्रतिनिधि

पांच दिन पूर्व जलमार्ग से समदाघाट से मनिहारी जाने के क्रम मे ऐलसीटी पर सवार हाइवा से चालक लापता हो गया था। जिसका शव रविवार के सुबह बिहार के अहमदाबाद क्षेत्र के गोलाघाट के पास पानी से पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी रहे कि 16फरवरी 2021 के देर शाम साहिबगंज सकरीगली के समदाघाट से एलसीटी ट्रकों को लेकर मनिहारी के लिए प्रस्थान किया था। जब एलसीटी मनिहारी पहुंचने को हुई तो चालक अपने अपने वाहन को निकालने की तैयारी मे जुट गए। लेकिन हाइवा चालक प्रदीप महलदार अपने वाहन मे नहीं दिखा

परिजनों ने लगाया था अपहरण का आरोप

लोगों ने प्रदीप के लापता हो जाने की सूचना परिजनों को दी। जहां प्रदीप के परिजनों ने घाट संचालक अंकुश राज हंस, जयप्रकाश यादव उर्फ मुंगेरीलाल, संजय यादव, सुरेश यादव एवं रोहित कुमार के खिलाफ अपहरण कर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला उपायुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को दी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पांच दिन के बाद प्रदीप के शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों मे मातम पसर गया है। उसके बाद भी परिजन शव की शिनाख्त के लिए तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस भी सदलबल शव को अपने कब्जे में लेने के लिए गोलाघाट को पहुंचे है।

हजारीबाग में फिर केरोसिन विस्फोट, मां और दो मासूम झुलसे

0

………………………………….

इसी प्रकार की घटना में चार दिन पहले घायल हुई अमनारी निवासी एक गंभीर रुप से घायल महिला का इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत
………………………………….
हजारीबाग में मरने वाले की संख्या हुई तीन, दर्जनों घायल हैं इलाजरत
………………………………….

देर रात घटना की जानकारी पाकर घायलों का हाल जानने डीसी पहुंचे अस्पताल
………………………………….

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरौनी कला गांव के राजाटांड टोला के इंद्रदेव राणा के घर शानिवार की देर शाम लगभग 7.30 बजे लालटेन में केरोसिन तेल डालते समय ब्लास्ट होने से मां समेत दो बच्चे के गंभीर रुप से झुलस जाने का मामला फिर से सामने आया है। बताते चलें कि पीडीएस से प्राप्त केरोसिन में लगातार हो रहे विस्फोट से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड अवस्थित अमनारी और चुटियारो पंचायत प्रभावित हो रहा है।

शनिवार की देर शाम आग जलाने के क्रम में बच्चे द्वारा केरोसिन डालने के बाद हुए विस्फोट से चुटियारो पंचायत स्थित सरौनी कला गांव के राजाटांड टोला में इंद्रदेव राणा की पत्नी कांति देवी और उनकी एक बेटी पायल कुमारी (उम्र- करीब 12 साल) और एक बेटा पियूष कुमार (उम्र- करीब 10 साल) गंभीर रुप से घायल हो गया।

डीसी आदित्य कुमार आनंद आधी रात को पहुंचे HMCH

घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए एचएमसीएच पहुंचाया और इसकी जानकारी तत्काल सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी। विधायक के निर्देश पर उनके मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचकर और घायलों का जायजा लिया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.ए.के.सिंह से आग्रह किया। उन्होंने इस घटना की जानकारी संबंधित मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो और सदर बीडीओ अमिताभ भगत को भी दी। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही हजारीबाग डीसी आदित्य कुमार आनंद ने तत्परता दिखाई और खुद घायल का हाल जानने एचएमसीएच पहुंचे और इलाज कर रहे चिकित्सक को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंगी महतो ने भी कम्युनिटी पुलिसिंग की मिशाल पेश की और ख़ुद यहां पहुंचकर परिजनों का हिम्मत बढ़ाया।

http://localhost:8090/ud/2021/02/20/8278/

चार दिन पहले केरोसिन ब्लास्ट में घायल महिला की रिम्स में मौत

रिम्स से अनारी मुखिया अनूप कुमार के माध्यम से एक दुखद खबर आई। ऐसे ही केरोसिन ब्लास्ट की घटना में विगत 4 दिन पूर्व घायल हुए अमनारी निवासी बसंत ठाकुर की 36 वर्षीय पत्नी सविता देवी का शनिवार को रिम्स में इलाज के क्रम में निधन हो गया। इस अति संवेदनशील मामले में मरने वालों की संख्या तीन हो गई और दर्जनों घायल अब भी इलाजरत हैं।

ग्रामीणों को दी गई सलाह
………………………………….
सदर विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी हालात में केरोसिन का उपयोग फिलहाल ना करें। क्षेत्र के लोगों की इस मुश्किल दौर में हम सभी उनके साथ हैं और रहेंगे।

वितरित किए गए केरोसिन को एकत्रित कर किया जाएगा

उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने कहा है कि कल शाम तक स्टोर किए गए और बांटे गए सभी केरोसिन को कलेक्ट कर डिस्पोजल कर दिया जाएगा।

सरना धर्म कोड के प्रस्ताव पर विचार करे केन्द्र सरकार

0
नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड विधानसभा द्वारा पारित सरना धर्म कोड के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार करे । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा आदिवासी समाज एक ऐसा समाज है, जिसकी सभ्यता, संस्कृति, व्यवस्था बिल्कुल अलग है। झारखण्ड विधानसभा से पारित कर हमने सरना आदिवासी धर्म कोड की मांग से संबंधित प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। सीएम हेमंत सोरेन नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।

उद्योगों की स्थापना में फारेस्ट क्लीयरेंस और जमीन बड़ी बाधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों की क्रय शक्ति बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कृषि, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना हेतु फारेस्ट क्लीयरेंस और अधिग्रहित की गई भूमि के एवज में समतुल्य जमीन उपलब्ध कराने में परेशानी होती है। केंद्र सरकार इन विषयों पर विचार करते हुए इसे लचीला बना दे तो उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी ।

झारखंड की मजदूरी दर अन्य राज्यों से कम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड श्रमिक प्रधान राज्य है। इनके लिए रोजगार सृजन कैसे हो, इसपर विचार करने की जरूरत है। केंद्र सरकार द्वारा 202 रुपये बतौर मजदूरी दर अंकित किया गया है, जो देश के अन्य राज्यों से कम है।

झारखंड का शेयर 1750 करोड़ से घटाकर 1200 करोड़ रुपये किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड को दिया जानेवाला शेयर 1750 करोड़ होता है। लेकिन इसे 1200 करोड़ कर दिया गया। इससे राज्य को करोड़ो का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

GST: राज्यों को 5000 करोड़ की 17वीं किस्त जारी, केंद्र ने अक्टूबर से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये दिए

0
केन्द्र ने जीएसटी मुआवजे की 17 वीं किस्त जारी की

केंद्र सरकार ने राज्यों के जीएसटी मुआवजे (GST Compensation) की 17वीं किस्त जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर, 2020 से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे की क्षतिपूर्ति के लिए 1 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं।

वहीं, केंद्र ने 23 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों जिनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुड्डुचेरी शामिल हैं, उन्हें 5,000 करोड़ रुपये की 17वीं साप्ताहिक किस्त (weekly installment) जारी कर दी है।

केन्द्र राज्य सरकारों को  4.83% सलाना interest पर ऋण देगा

वित्त मंत्रालय ने बताया की राज्यों को GST Compensation देने के लिए केंद्र सरकार ने अब तक विशेष ऋण सुविधा यानी स्पेशल बॉरोइंग विंडो (special borrowing window) के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 4.83% सालाना इंटरेस्ट रेट पर लिया है। मंत्रालय ने कहा कि शेष 5 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के कारण राजस्व में कोई अंतर नहीं आया है। 

GST Shortfall की 91% राशि जारी की

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने (GST Implementation) के कारण रेवेन्यू में 1.10 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए अक्टूबर 2020 में राज्यों के लिए कर्ज जुटाने की एक विशेष सुविधा शुरू कराई। वित्त मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सराकार ने GST Shortfall की 91% राशि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दे दी है। पिछले सप्ताह का 6000 करोड़ रुपये का पिछला किस्त इसी सप्ताह सोमवार को जारी किया गया है।

अब लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बसें

0
दिल्ली से आगरा और दिल्ली से जयपुर के लिए खड़ी इलेक्ट्रिक बसें

अगर आप पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो आपके लिए ये अच्छी खबर है।  जल्द ही लंबी दूरी के सफर के लिए आपको इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। जिसका किराया भी डीजल बसों के मुकाबले कम होगा।

पहले चरण में दिल्ली से आगरा और दिल्ली से जयपुर

पहले चरण में दिल्ली से आगरा और दिल्ली से जयपुर के लिए इसकी शुरुआत होगी। ऊर्जा और परिवहन मंत्रालय की ये साझा पहल 2030 तक 30 फीसदी इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट प्रोग्राम का हिस्सा है। इन बसों का प्रोक्योरेंट NTPC करेगा।

3-4 महीना में ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए बिड

बता दें कि ऊर्जा-ट्रांसपोर्ट  मंत्रालय ने गो इलेक्ट्रिक प्रोग्राम की शुरुआत की है। ऊर्जा मंत्री का कहना है कि कोल पर निर्भरता जल्दी ख़त्म नहीं होने वाला है। देश में इलेक्ट्रिक ख़पत दुनिया के मुकाबले काफी कम है। सरकार इलेक्ट्रिक के अलावा ग्रीन हाइड्रोजन  पॉलिसी पर भी काम कर रही है। अगले 3-4 महीने में ग्रीन हाइड्रोजन  प्रोजेक्ट के बिड मगाएंगे।

Olectra-BYD पुराना नाम (Goldstone Infratech) ने 100 बसें रोड पर उतार दी हैैं

10 फरवरी को फॉर्म भरने घर से निकलीं दो लड़कियां गायब

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

गढवा जिला के रंका थाना क्षेत्र के बरदरी के टोला हाड़ी घाट के दो नाबालिग लड़की 10 फ़रवरी को घर से बरदारी मध्य विद्यालय में फार्म भरने गई थी। एक सप्ताह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने शुक्रवार को सूचना मोबाईल से थाना को दिया था।

नाबालिग लड़की की सहेली ने क्या बताया?

सूचना पर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने शुक्रवार को ही दोनों नाबालिग लड़की की सहेली के घर से बरामद कर थाना लाया। पूछताछ में लड़की ने अपने माता पिता से घटना को जानकारी दिया । घटना के जानकारी पर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया।आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी शुरू करदी। दोनों नाबालिक लड़की के पिता ने बताया कि 10 फरवरी बुधवार को अपने माता से कह सुबह 9:00 बजे दिन में घर से बारदरी मध्य स्कूल में फार्म भरने के लिए निकली थी। एक लड़की वर्ग 8 में पढ़ती थी उसके साथ उसकी चचेरी बहन भी साथ चली गई। दोनों लड़कियां स्कूल के बाद अपने मौसी के घर बेलवादामर गांव चली गई । रात में रुकने के बाद दूसरे दिन पुनः घर के लौट रही थी।

दो लड़कों ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

बंदू बाजार के पास आहर के पास दो लड़के ने उन्हें रोक कर जंगल की ओर ले गया दोनों लड़कों में एक का नाम रविचंद्रन चंदन सिंह बताया जबकि दूसरा ने कालेश्वर सिंह बताया। उक्त दोनों नाबालिग लड़कियों को दो रात जंगल में रखा । कालेश्वर सिंह नाम के लड़के ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया ।

किसी तरह लड़कों के चंगुल से भागी

ठंड को देखकर लड़के ने लड़की को शॅल दिया। दोनों लड़कों ने उसे नहीं छोड़ रहा था। लड़के ने कहा कि किसी से कहीं तो बुरा अंजाम कर देंगे । अंधेरी रात के सहारा लेकर लड़की किसी तरह भाग निकले । गुरुवार को दोनों लड़कियों ने बर दरी गांव में अपनी एक सहेली के घर पहुंची। रात को सहेली के घर रुकने की सूचना पुलिस को मिली शुक्रवार को सुबह ही लड़की को थाना लाया जहां परिजनों को भी सूचना दी ।

लड़की की बहन द्वारा दर्ज कराई गई FIR

पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए गढ़वा भेजा

परिजनों ने थाना पहुंचकर लड़की की घटना के बारे में जानकारी ली तो आक्रोशित पिता ने उक्त लड़कों पर कार्रवाई करने के लेकर आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वही लड़की के मेडिकल चेकअप के लिए गढ़वा भेजा। थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि नाबालिक लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। एक लड़के जबरदस्ती करने का लड़की आरोप लगा रही है । पुलिस उसे छानबीन कर रही है बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। छापेमारी में सब इंस्पेक्टर विकाश कुमार सिंह थे ।

गिरिडीह: विस्फोटक से भरी बाइक ले जा रहे अकबर अली को पुलिस ने पकड़ा

0

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना पंचायत के कोदाईबांक से तिसरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक पर विस्फोटक ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के बेलवाना निवासी 50 वर्षीय अकबर अली बताया जाता है। पुलिस ने अकबर अली को उसके हीरो स्पलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने बताया कि बाइक से विस्फोटक ले जाते अकबर अली नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि अकबर के पास से पुलिस ने 20 डेटोनेटर 20 पावर जेल और लगभग 50 मीटर कोडेक्स वायर बरामद किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में को

उन्होंने बताया कि विस्फोटक को माइका खदान में विस्फोट के लिये ले जाया जा रहा था। कहा कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। इस मामले में संलिप्त पाये जाने वाले सबों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ओरमांझी थाने के पीछे गैरमजरुआ जमीन बेचने की कोशिश में भू

0
भू-माफिया विरोध करने वालों को जान से मारने की दे रहे धमकी

गैरमजरूआ जमीन पर बलपूर्वक अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीण हुए गोलबंद

रांचीओरमांझी प्रखंड का एक गांव गांगुटोली अंचल कार्यालय से लगभग 3 ( तीन किलोमीटर) की दूरी पर है। जो ओरमांझी थाना के ठीक पीछे का गांव है और ओरमांझी पंचायत का हिस्सा है। यहां पर स्थित है गैरमजरूआ जमीन जिसका खाता संख्या 144 प्लॉट संख्या 303 कुल रकबा 2.8 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 304 (कुल रकबा 18 डिसमिल) है।

तालाब को भू-माफिया ने भरकर समतल कर दिया

इस गैरमजरूआ जमीन पर पहले तालाब था। जिसको धीरे-धीरे जमीन भू-माफिया मिट्टी भरकर समतल कर दिए हैं। भूमाफिया के इस क्रियाकलाप का जब गांगुटोला के आदिवासी ग्रामीण विरुद्ध किए तो उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसकी लिखित सूचना झारखंड के मुख्यमंत्री को 18 माई 2020 को दिये हैं और जांच कर कार्रवाई की मांग किये है।

ग्रामीणों ने बंधु तिर्की को बुलाकर अपनी पीड़ा बताई

शनिवार को गांगुटोली के ग्रामीणों ने जमीन बचाओ सभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मांडर के विधायक बंधु तिर्की को बुलाया और अपनी सारी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

भू-माफिया के साथ अंचल ऑफिस में बैठे लोगों की भूमिका संदिग्ध- बंधु

बंधु तिर्की ने कहा रांची जिला से सटे जितने भी अंचल हैं उन सभी अंचलों में भूमाफियाओं द्वारा आदिवासी सरना मसना की जमीनों पर अवैध वो गैरकानूनी रूप से अतिक्रमण एवं कब्जा किया जा रहा है। जिसमें अंचल के कर्मचारियों और भुअर्जन के कर्मचारियों की भी मिली भगत है। गांगुटोली के ग्रामीण लगातार कई वर्षों से मामले को उठाते आ रहे हैं। 

कांग्रेस किसानों की हितैषी होती तो किसानों के समक्ष आत्महत्या की नौबत न आती

0
किसानों का अपमान,कांग्रेस का फरमान….आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला। आदित्य साहू आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का अपमान, कांग्रेस का फरमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से ही देश के किसानों का अपमान किया है। कांग्रेस की नीति और नीयत दोनो किसानों के विरुद्ध रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों का ही दुष्परिणाम है कि देश मे लाखों किसान आत्महत्या को विवश हुए।

किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर ट्रैक्टर रैली का ढोंग

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज किसान हित की बात करते हुए ट्रैक्टर रैली का ढोंग कर रही है।
रैली में किसान गायब है। केवल भाड़े के ट्रेक्टर और कांग्रेस के नेता दिख रहे।सम्मेलन स्थल की कुर्सियां खाली पड़ी है।भाड़े का ट्रैक्टर बैनर लगाकर चिप्स और पत्थर ढोते रहे।

किसानों के लिए सबसे काम मोदी सरकार ने किया

आदित्य साहू ने कहा कि यह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार है जिसने किसानों के सर्वांगीण विकास की चिंता की। 2014 से ही मोदी सरकार ने गांव,गरीब एवम किसान के विकास की योजनाएं लागू की यूरिया को नीम कोटेड बनाकर इसकी काला बाजारी रोकी,स्वामीनाथन कमिटी की अनुशंसा के आलोक में फसलों की लागत से डेढ़ गुणा एमएसपी लागू की,फसल बीमा योजना का विस्तार किया गया,स्वायल हेल्थ कार्ड से मिट्टी की उत्पादन क्षमता का आकलन शुरू हुआ।

किसानों की आय दोगुना करने के लिए संकल्पित

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने केलिये मोदी सरकार संकल्पित है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खाते में प्रति वर्ष 6000रुपये भेजे जा रहे। कोरोना काल मे यह राशि किसानों केलिये संजीवनी बनी।

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की भला नही चाहती। सरकार बनते ही नई योजना तो शुरू की नही उल्टे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से मिलने वाली प्रति एकड़ 5हजार की राशि को बंद कर दिया। धान खरीद को गिला धान के नाम पर रोक दिया गया जिसके कारण किसान 1000 …1100 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को विवश हुए ।

कृषि कोई व्यवसाय नहीं, देश की संस्कृतिः रामेश्वर उरांव

0

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का राज्यस्तरीय ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन

झारखंड सरकार के कांग्रेसी मंत्रियों सहित कई कांग्रेस सांसदों विधायकों ने की कार्यक्रम में शिरकत

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबागकिसान आंदोलन के समर्थन व केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस द्वारा जिले में शनिवार को राज्यस्तरीय ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। बतातें चलें कि कांग्रेस पार्टी इस रैली की तैयारी कई दिनों पूर्व से करने में लगी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह शामिल हुए। वहीं इसमें झारखंड सरकार के कई कांग्रेसी मंत्री, विधायक व सांसद शामिल हुए। इनमें वित्त मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद गीता कोड़ा, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बेरमो विधायक अनूप सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, गोड्डा विधायक डॉ इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय सहित कई पूर्व विधायक व सांसद शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की।

किसानों के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे- रामेश्वर उरावं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कोई व्यावसाय नहीं है, देश की संस्कृति रही है। कहा कि कृषि व किसान कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दावा करती है कि वह कृषि को बचाएगी। फिर ऐसे कानून लेकर उसे खत्म करने पर क्यों आमादा है। जबकि कांग्रेस ने कई आंदोलनों में भाग लेकर कृषकों के हितों को सहेजा है। प्रथम पंचवर्षीय योजना में कृषि को प्राथमिकता दी गई। ताकि देश के किसान सशक्त बनें। 60 के दशक में हरित क्रांति लेकर भारत आत्मनिर्भर बना। वहीं कांग्रेस ने एमएसपी के ढांचे को बनाया। जिसे केंद्र सरकार खत्म करने पर तुली है। 2007 में केंद्र की मनमोहन सरकार ने किसानों के 77 हजार करोड़ रुपए के ऋण को माफ किया। 2013 में कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण कानून को लाकर कृषक के जमीनों को बचाया। लेकिन उसे भी खत्म करने की कोशिश बीजेपी ने कई बार की है।

बीजेपी जब-जब सत्ता में आई किसानों को किया हुए कमजोर: आरपीएन सिंह

ट्रैक्टर रैली सह सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि बीजेपी जब-जब सत्ता में आई है देश के किसानों को कमजोर किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हांथों लेते हुए पूछा कि किसानों की आय दुगुनी कैसे होगी। क्योंकि पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रही है। कहा कि केंद्र की सरकार को आम लोगों की चिंता नहीं है। साथ ही कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ तब तक खड़ी रहेगी जब तक तीनों कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती।

किसानों के मन की बात पीएम ने कभी नहीं की: आलमगीर आलम

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 3 माह से किसान कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं। लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री ने कभी भी किसानों के मन की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि बीजेपी बार बार कहती है कि एमएसपी बरकरार रहेगा। तो फिर इस बात का जिक्र कानून में क्यों नहीं किया गया है। इसलिए बिल को लेकर संशय है। कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में हमेशा खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

बादल पत्रलेख का संबोधन:

कृषि मंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी बादल पत्रलेख ने कहा कि हजारीबाग की धरती आंदोलनों की धरती रही है। इस ट्रैक्टर रैली के माध्यम से हमारी आवाज रायसीना हिल की दीवारों को भेदकर प्रधानमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की लड़ाई लड़ी जा रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।

रामगढ़ में दामोदर नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

0
नदी में पुल से छलांग लगाने से हुई युवक की मौत

रामगढ़। रामगढ़ जिले के शहर के थाना चौक के समीप दामोदर पुल से शनिवार की सुबह एक युवक ने छ्लांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। दामोदर पुल की रेलिंग पर चढ़कर अचानक युवक के छलांग लगाते ही स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए नदी की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए। छलांग लगाने के बाद युवक नदी के गहरे पानी के बीच चट्टान में फंस गया।

काफी मशक्कत के बाद पतरातू डैम से गोताखोर बुलाकर शव को पुलिस ने बाहर निकाला। मृतक के पैंट के पॉकेट से पुलिस को एक परिचय पत्र मिला है। इससे उसकी पहचान कन्हैया यादव पिता लाल बहादुर यादव पोचरा, बरकाकाना निवासी के रूप में हुई है।

वह परालेक्स हौंडा रामगढ़ के वर्कशॉप में तकनीशियन के रूप में कार्यरत था। रामगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। विदित हो कि पिछले दो माह के अंदर दामोदर पुल से छलांग लगाने की यह चौथी घटना है। इसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है।

युवक को नदी में छलांग लगाने के बाद देखने पहुंची भीड़