Saturday 4th of July 2026 06:29:36 PM
Home Blog Page 316

कांग्रेस मोदी सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी

0

कोडरमा: रांची-पटना मुख्य मार्ग के सुभाष चौक के पास डेली नीड्स शॉप का उद्घाटन बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद ने फीता काटकर किया । इससे पहले बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में जोरदार तरीके से फूल माला देकर स्वागत किया ।

मीडिया से बात करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार काला कानून लाकर किसानों को डराना चाहती है मगर कांग्रेस मोदी सरकार के मंसूबो को सफल होने नही देंगी।

3 मार्च को पेश होने वाले झारखंड बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अम्बा प्रसाद ने बताया कि झारखंड का बजट आम लोगों को राहत पहुचाएगा । उन्होंने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार पर 65 हज़ार करोड़ बकाया हैं । अगर केंद्र सरकार उन पैसे को झारखंड को लौटा दे तो झारखंड को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने होंगे ।

इस मौके पर शॉप के संचालक सऊद खान ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहाय , जिला परिषद भुनेश्वर राम, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी,अरसद खान ,काँग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा ,प्रीति सहाय ,प्रभात कुमार जहीरूद्दीन  मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

कोडरमा: परसाबाद कटिया निवासी मोहम्मद सोनू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

कोडरमा (जयनगर)। बीती रात परसाबाद कटिया निवासी  मोहम्मद सोनू उम्र 16 वर्ष पिता अजीम अंसारी के पुत्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत उसके परिवार वालों ने बताया कि रात्रि  9:00  बजे एक साथ बैठकर खाना खाए और साथ में बैठकर टीवी देख रहे थे । इसके बाद 10 बजे के बाद सभी अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए  । 6 बजे सुबह उसकी मां ने देखा कि उनका छोटा बेटा सोनू  पंखे के लगे हुक में गमछा के सहारे गला में लपेटा हुआ लटकते हुए दिखाई पड़ा। जिसके बाद वह हल्ला मचाने लगी । आसपास के लोग जमा हो गए,वहीं घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई।

सूचना मिलते ही  परसाबाद पिकेट प्रभारी शांति भूषण  अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में ले लिया और तब तक थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान भी  घटनास्थल पर पहुंच जिसके बाद शव को  पोस्टमार्टम  के लिए कोडरमा सदर अस्पताल  भेज दिया गया। थाना प्रभारी के द्वारा पूछे जाने पर घर वालों ने बताया कि  वह मानसिक रूप से पीड़ित थे उसका दिमागी हालात ठीक नहीं रहता था, इधर उधर घूमता रहता था ।

सोनू के पिता दर्जी का काम करते हैं । उसके पिता ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह इधर उधर घूमता रहता था ।सोनू का बड़ा भाई ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण हम लोग उससे कुछ नहीं बोलते थे वह दिन भर इधर उधर घूमते रहता था।

कांग्रेस की ओर से राजीव गांधी मेगा हेल्थ कार्यक्रम की शुरुआत

0
अपना हेल्थ चेकअप करवाते डॉ. रामेश्वर उरावं

रांची के चिरौंदी बस्ती में आयोजित राजीव गांधी मेगा हेल्थ चेकअप कार्यक्रम के दौरान 16 डॉक्टरों की टीम ने करीब 700 लोगो के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई। इस तरह के मेगा चेकअप कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रांची के सभी 52 वार्डो और राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

इस राज्य स्तरीय मेगा हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि जन्म लेना, बड़ा होना और मृत्यु एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और महात्मा बुद्ध ने भी कहा था कि व्यक्ति बीमार ना हो इसके लिए प्रकृति के अनुरूप चलने की आदत डाली जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थय शिविरों के आयोजन से आमजन पार्टी संगठन से जुड़ेंगे और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से यह एक सराहनीय प्रयास है और इस तरह के अभियान को राज्य हित में जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निशुल्क सुविधा मिलने से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाली गरीब जनता को काफी मदद मिलेगी।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को सेवा उपलब्ध कराना एक पुण्य का काम है और किस काम में उनसे जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह सहयोग देने के लिए तैयार है।

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गठन ही प्रोफेशनल लोगों के साथ हुआ था लेकिन समय बीतने के साथ प्रोफेशनल समाज दूर होते चले गये । परन्तु वर्तमान समय में इसकी महत्ता को देखते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता शशि थरुर के नेतृत्व में प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया और पिछले चार वर्षों में संगठन ने प्रोफेशनल समाज को जोड़ने में सफलता प्राप्त किया है ।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज रांची में मेगा स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत की गई है और जल्दी ही इस तरह का कार्यक्रम रांची के सभी वार्डों में आयोजित किया जाएगा और सभी लोकसभा क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की ओर से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह ,जिनवाणी हॉस्पिटल, नरनौलिस कंपलीट डेंटल केयर ,नर्भे एंड माइंड चर्च कंपलेक्स, आरोग्यं कार्डियक क्लिनिक हीनू,डॉक्टर रोहित श्रीवास्तव, डॉ हर्ष कुमार ,डॉ प्रकाश कुमार,डॉ रत्नेश एंड डॉक्टर अनुभवी, डॉक्टर जे के भगत ने इस स्वास्थ्य शिविर कैंप में अपना महत्वपूर्ण सेवा एवं योगदान दिया।

कृषि कानून तो झलकी है, लैंड सीलिंग एक्ट आना बाकी है : घनश्याम

0
बैठक में उपस्थित लोग

केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र और आजीविका पर सीधा हमला : धरणीधर

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गिरिडीह में सम्पन्न

गिरिडीह : सदर प्रखंड के सिहोडिह में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता किसान नेता सह भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रदेश महासचिव टिकैत विश्वनाथ सिंह ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद सह सामाजिक चिंतक घनश्याम जी उपस्थित थे। बैठक में जंहा पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई वंही आगे किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम ने कहा की वर्तमान में चल रहा किसान आंदोलन केवल किसान आंदोलन नहीं है बल्कि यह लोगों की जीविका और लोकतंत्र को एक नया आधार देने वाली आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तीनों कृषि कानून मात्र एक झलकी है अभी लैंड सीलिंग एक्ट के नाम पर एक और कानून आना बाकी है। जिसके तहत सरकार जमीन का पासबुक बनाएगी और उसे पूरी दुनिया जानेगी। सार्वजनिक जमीन को भी बेचने की तैयारी होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भूख का व्यापार करने और अनाज को तिजोरी की वस्तु बनाने की तैयारी कर रही है। किसान आंदोलन ने परिवर्तन वादी राजनीतिक धारा को एक जगह दिया है। इस आंदोलन से राजनीतिक भविष्य निकलता दिख रहा है। देश में यह पहला आंदोलन है जिसमें खेती किसानी करने वाले लोगों ने सामूहिक नेतृत्व दिया है। उन्होंने ऐसे समय में किसान आंदोलन को पूरा पूरा समर्थन देने की अपील किया।

वंही बैठक की अध्यक्षता कर रहे विश्वनाथ सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम के नाम पर लोकतंत्र के वास्तविक मूल्य से दूर किया जा रहा है। युवाओं को राष्ट्रीयता के नाम पर संवैधानिक मूल्यों से हटाकर उन्हें मुख्यधारा से अलग किया जा रहा है।
जबकि सेक्युुुलर फ्रंट के संयोजक धरणीधर ने कहा कि अभी सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने की है। कहा कि वर्तमान सरकार सीधा-सीधा लोकतंत्र और आजीविका पर हमला कर रही है और गरीबों, मजदूरों, किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए समाप्त करने की कोशिश कर रही है।


भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आलम ने कहा कि हम सब मिलकर इस झूठी सरकार को बेनकाब करेंगे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की फौज खड़ा करेंगे।


बैठक में सीपीआई के देव शंकर मिश्र, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के ब्रजेश्वर प्रसाद, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश महतो, ग्राम स्वराज अभियान के रामदेव विश्व बंधु, बिना वर्मा, सीताराम दास, रोहित प्रसाद वर्मा, विनोद प्रसाद, राजू महतो, दिलीप कुमार ,रविंद्र प्रसाद वर्मा आदि लोग मौजूद थे.।

डुमरी पुलिस ने 31 लाख रुपये मूल्य के सरसों तेल लदा ट्रक किया जप्त, चालक गिरफ्तार

0
पुलिस द्वारा जब्त किया गया ट्रक

गिरिडीह/डुमरी: डुमरी थाना क्षेत्र के गानोडीह से डुमरी थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह सरसों तेल लदा एक ट्रक को जब्त किया है। बताया जाता है कि पिछले 5 दिनों से उक्त ट्रक लावारिस अवस्था में गानोडीह में खड़ी थी। पुलिस की गश्ती पार्टी को शक होने पर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि ट्रक में 31 लाख रुपए का सरसों तेल लोड है।

उक्त ट्रक को जयपुर से सरसों तेल लोड कर पटना जाना था। लेकिन ट्रक गानोडीह में लाकर खड़ी कर दी गई। ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि सरसों तेल ट्रक नंबर जेएच02 ए भी 1034 में लोड होना था लेकिन उस ट्रक में सरसों तेल ना लोड होकर दूसरे ट्रक नंबर जेएच 02ए जेड 5849 में लोड कर दिया गया। जिसमें ड्राइवर और मालिक ने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर सरसों तेल लोड कर लिया। तेल गोदाम से निकलने के बाद ट्रक का सही नंबर प्लेट लगा दिया गया।

पूछताछ के क्रम में ड्राइवर ने बताया कि ट्रक मालिक का कंपनी के बीच कुछ पैसे का लेनदेन बाकी था। जिसके कारण मालिक ने तेल कंपनी से धोखाधड़ी करते हुए ऐसा किया है। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और घटना की जानकारी इमामी कंपनी सहित ट्रक के मालिक को भी दे दिया है।

वहीं गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान बिहार के नालंदा निवासी स्व० योगेन्द्र साव का पुत्र मनोज साव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि ट्रक मालिक और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक में पत्रकारहित में कई निर्णय

0
आईएफडब्लूजे का बैनर

गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) के गिरिडीह जिला इकाई की बैठक रविवार को पचम्बा थाना के समीप स्थित गिरिडीह न्यूज के दफ्तर में सम्पन्न हुई।


बैठक में जंहा आंचलिक पत्रकारों के हित में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और उसके लिये कई महत्वपूर्ण व आवश्यक निर्णय लिये गये वंही अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिये बैठक में उपस्थित साथियों के बीच कई प्रकार की जिम्मेवारी सौंपी गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया जबकि संचालन महासचिव कानन कुमार किस्कू ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि संगठन के व्हाटसअप ग्रुप से जुड़े कई सदस्यों ने अब तक सदस्यता शुल्क की राशि जमा नही किया है। उन्होंने वैसे सभी सदस्यों से शीघ्र सदस्यता शुल्क जमा कर विधिवत रूप से संस्था की सदस्यता ग्रहण करने की बातें कही।


वंही महासचिव कानन कुमार किस्कू ने मौके पर प्रखण्ड व अनुमंडल स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने हेतु प्रखण्डों का दौरा करने की बातें कही। उन्होंने इसके लिये तिथि का भी निर्धारण किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।


जबकि बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष विलियम जैकब ने अब तक जितने सदस्यों द्वारा सदस्यता शुल्क की राशि जमा की गई है उसका ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सदस्यों का मासिक शुल्क जमा नही हो रहा है उन्होंने सभी सदस्यों से मासिक शुल्क शीघ्र जमा करने की बातें कही ताकि संस्था के पास अपना एक कोष हो सके। जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर सदस्य साथियों को उस कोष से सहायता प्रदान की जा सके।


बैठक के दौरान जिला मुख्यालय के पत्रकार साथी राकेश सिन्हा ने आईएफडब्लूजे की सदस्यता शुल्क की राशि 150 रुपये कोषाध्यक्ष को देकर संस्था का विधिवत सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में आईएफडब्लूजे की गिरिडीह जिला इकाई से जुड़े कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

बिचाली लदी ट्रैक्टर में लगी आग, बिचाली खाक

0
धु धु कर जल रही बिचाली

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा में रविवार की दोपहर बिचाली लदी एक ट्रैक्टर में शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे न केवल ट्रैक्टर में लदे पूरी बिचाली बल्कि पूरी ट्रैक्टर ही जल गई।

ट्रैक्टर में आग लगने के थोड़ी देर के लिए वँहा अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी ततपरता दिखाई और मिलजुल कर आग को बुझाने में सफलता पायी। हालांकि इस दौरान बिचाली और ट्रैक्टर पूरी तरह जल कर राख में तब्दील हो गयी।

बताया गया कि ट्रैक्टर में ओवरलोड बिचाली लाद कर नईटांड गांव से बदडीहा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजरी विधुत प्रवाहित तार के सम्पर्क में बिचाली के आने से शार्ट सर्किट से आग लग गई।हालांकि ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया और वँहा बड़ा हादसा घटित होने की बच गया।

बिचाली लदी ट्रैक्टर में लगी आग, बिचाली खाक

0
धु धु कर जल रही बिचाली

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा में रविवार की दोपहर बिचाली लदी एक ट्रैक्टर में शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे न केवल ट्रैक्टर में लदे पूरी बिचाली बल्कि पूरी ट्रैक्टर ही जल गई।

ट्रैक्टर में आग लगने के थोड़ी देर के लिए वँहा अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी ततपरता दिखाई और मिलजुल कर आग को बुझाने में सफलता पायी। हालांकि इस दौरान बिचाली और ट्रैक्टर पूरी तरह जल कर राख में तब्दील हो गयी।

बताया गया कि ट्रैक्टर में ओवरलोड बिचाली लाद कर नईटांड गांव से बदडीहा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजरी विधुत प्रवाहित तार के सम्पर्क में बिचाली के आने से शार्ट सर्किट से आग लग गई।हालांकि ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया और वँहा बड़ा हादसा घटित होने की बच गया।

फिरौती के लिए हुआ था नईमउल्लाह का अपहरण, महिला समेत तीन गिरफ्तार

0
प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ

गिरिडीह : सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 लाख की फिरौती के लिए उपमुखिया अनवरउल्लाह के बेटे नईमुल्लाह के अपहरण किया गया था। जिसकी सकुशल बरामदगी जामताड़ा के नारायणपुर थाना के भागाबांध जंगल से की गयी है। पुलिस ने एक मोबाइल के साथ एक बगैर नंबर के अपाची बाइक को भी जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ताराटांड के कोरबंधा गांव निवासी पप्पू दास व उसकी पत्नी मीना देवी और कुन्दलवादाह गांव निवासी मो. जियाउल अंसारी उर्फ कारू शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक अपराधी अब भी फरार हैं।


एसडीपीओ ने बताया कि महिला मीना देवी ने ही नईमउल्लाह को 17 बार फोन कर स्कूल आने को कहा। इसके बाद नईमउल्लाह अपने दोस्त एकराम के साथ पेजवारा स्कूल पहुंचा था। जहां से उसका अपहरण हुआ। उन्होंने बताया कि नईमउल्लाह के अपहरण की प्लानिंग हम्मीद और मुस्तकीम ने बनायी थी। दोनों की मंशा नईमउल्लाह के अगवा किए जाने से एक मोटी रकम प्राप्त करने की थी।


बताया गया कि मीना देवी को अपनी मां के इलाज के लिए 10 हजार रूपये की जरुरत थी जो जियाउल ने मीना देवी को दिया था। इसके बाद ही नईमउल्लाह के अपहरण की योजना हम्मीद और मुस्तकीम ने तैयार किया और अपहरण में शामिल एक-एक अपराधी को उसका काम भी इन दोनों अपराधियों ही सौंपा।

फिरौती के लिए हुआ था नईमउल्लाह का अपहरण, महिला समेत तीन गिरफ्तार

0
प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ

गिरिडीह : सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 15 लाख की फिरौती के लिए उपमुखिया अनवरउल्लाह के बेटे नईमुल्लाह के अपहरण किया गया था। जिसकी सकुशल बरामदगी जामताड़ा के नारायणपुर थाना के भागाबांध जंगल से की गयी है। पुलिस ने एक मोबाइल के साथ एक बगैर नंबर के अपाची बाइक को भी जब्त किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में ताराटांड के कोरबंधा गांव निवासी पप्पू दास व उसकी पत्नी मीना देवी और कुन्दलवादाह गांव निवासी मो. जियाउल अंसारी उर्फ कारू शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक अपराधी अब भी फरार हैं।


एसडीपीओ ने बताया कि महिला मीना देवी ने ही नईमउल्लाह को 17 बार फोन कर स्कूल आने को कहा। इसके बाद नईमउल्लाह अपने दोस्त एकराम के साथ पेजवारा स्कूल पहुंचा था। जहां से उसका अपहरण हुआ। उन्होंने बताया कि नईमउल्लाह के अपहरण की प्लानिंग हम्मीद और मुस्तकीम ने बनायी थी। दोनों की मंशा नईमउल्लाह के अगवा किए जाने से एक मोटी रकम प्राप्त करने की थी।


बताया गया कि मीना देवी को अपनी मां के इलाज के लिए 10 हजार रूपये की जरुरत थी जो जियाउल ने मीना देवी को दिया था। इसके बाद ही नईमउल्लाह के अपहरण की योजना हम्मीद और मुस्तकीम ने तैयार किया और अपहरण में शामिल एक-एक अपराधी को उसका काम भी इन दोनों अपराधियों ही सौंपा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद से दुमका मंडलकारा मे शिफ्ट

0

दुमका से नीरज कुमार जैन

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका मंडलकारा मे शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल आईजी के निर्देश पर ऐसा किया गया।

वहीं कोयलांचल में इस कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने की सूचना पर सैकड़ो समर्थक सुबह से ही धनबाद जेल गेट के बाहर डटे हुए थे। संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने एतराज भी जताया।

भाजपा के पूर्व विधायक पहले रांची होटवार जेल में थे। जहाँ से हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें धनबाद जेल शिफ्ट किया गया था और रविवार को अचानक धनबाद से दुमका जेल भेज दिया गया। जेल प्रशासन के इस कार्रवाई पर धनबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून कि माने तो संजीव सिंह जेल के सभी नियमो का अनुपालन कर रहे थे। उसके बाद भी अचानक छुट्टी के दिन दुमका जेल शिफ्ट करना समझ से परे है

कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद से दुमका मंडलकारा मे शिफ्ट

0

दुमका से नीरज कुमार जैन

रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका मंडलकारा मे शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल आईजी के निर्देश पर ऐसा किया गया।

वहीं कोयलांचल में इस कार्रवाई को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने की सूचना पर सैकड़ो समर्थक सुबह से ही धनबाद जेल गेट के बाहर डटे हुए थे। संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने एतराज भी जताया।

भाजपा के पूर्व विधायक पहले रांची होटवार जेल में थे। जहाँ से हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें धनबाद जेल शिफ्ट किया गया था और रविवार को अचानक धनबाद से दुमका जेल भेज दिया गया। जेल प्रशासन के इस कार्रवाई पर धनबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून कि माने तो संजीव सिंह जेल के सभी नियमो का अनुपालन कर रहे थे। उसके बाद भी अचानक छुट्टी के दिन दुमका जेल शिफ्ट करना समझ से परे है

अस्पताल के बेड पर 12 घंटे तक मृत पड़ी रही महिला, पोस्टमॉर्टम के विए कोई तैयार नहीं

0
अस्पताल के बेड पर

सोनू कुमार/ गढ़वा संवाददाता

गढ़वा सदर अस्पताल में 14 फरवरी से भर्ती एक अज्ञात महिला जो कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। उसका मौत रविवार की सुबह 9 बजे इलाज के दौरान हो गई। मौत के बाद पुलिस को सूचना मिली पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। उसका कोई परिजन नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम खबर लिखे जाने तक नहीं कराया गया।

जबकि मृत महिला जिस बेड पर उसका मौत हुआ था। उसी बेड पर उसी स्थिति में पड़ी रही। यहां तक तो यह भी की महिला जिस अवस्था में पड़ी थी। उसी अवस्था में मौत के बाद भी पड़ी रही। अस्पताल प्रबंधन अब तक मृत महिला को पोस्टमार्टम हाउस तक भी नहीं ले जा सका। यहां तक तो यह भी कि जिस वार्ड में इलाजरत लोग भर्ती हैं, उसी वार्ड में 12 घंटे के बाद भी महिला का शव को नहीं हटाया गया। न तो उसकी शव पर किसी ने कोई कपड़ा तक नही डाला।

ब्रह्मर्षि समाज 22 फरवरी को मनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती

0

………………………………….
कनहरी पहाड़ी की तलहटी में वनभोज सह मिलन समारोह की भी तैयारी पूरी
………………………………….


उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबागब्रह्मर्षि समाज 22 फरवरी को कनहरी पहाड़ी की तलहटी में भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी सहित देश में संगठित किसान आंदोलन के जनक एवं किसानों के मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोहपूर्वक मनाएगा। स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान, हजारीबाग की ओर से उनकी जयंती को समारोह के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए संस्थान की ओर से पुराना बस स्टैंड के समीप पालिका मार्केट अवस्थित कार्यालय परिसर में संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आहूत की गई। इसमें संस्थान से जुड़े ब्रह्मर्षि समाज के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए और समारोह की रुपरेखा तैयार की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को कनहरी पहाड़ी के दक्षिणी किनारे में अवस्थित तालाब के निकट ब्रह्मर्षि समाज के सभी लोग जुटेंगे और समाज के आदर्श स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को याद करेंगे।

समारोह के दौरान ही ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज- सह- मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। बैठक में विशेष रुप से संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अलावा ब्रह्मर्षि समाज के कन्हैया शर्मा, कौशल किशोर सिंह, दिनेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, संत कुमार दीक्षित, हिटलर शाही, डॉ.आंनद शाही, राजू सिंह, संजय शरण, प्रकाश सिंह, हीरा सिंह, अजय शर्मा, ब्रजकिशोर सिंह, अर्जुन सिंह, निवास शर्मा, किशोर शर्मा, संजीव कुमार, अरुण सिंह, पत्रकार अजय निराला, अवध किशोर सिंह, रंजन चौधरी, अवधेश सिंह, नागेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, उपेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, त्रिलोकी ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

छत्तीसगढ़ के अपहृत व्यवसायी पुत्र को खूँटी (झारखंड) पुलिस ने बरामद किया, छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई

0
अपहृत बच्चे को बरामद करने के बाद खूँटी पुलिस

काम झारखंड पुलिस का और खुद अपनी पीठ थपथपा रही है छत्तीसगढ़ पुलिस । यही सच्चाई है । दरअसल रात्रि करीब साढ़े 12 बजे खूँटी के पुलिस अधिक्षक आशुतोष शेखर के पास छत्तीसगढ़ के खरसिया (रायगढ़) पुलिस का मैसेज आया कि छत्तीसगढ़ से एक बालक का अपहरण कर अपहरणकर्ता झारखंड की ओर भागे हैं । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खूँटी के एसपी आशुतोष शेखर ने सभी थानों को अलर्ट कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया ।

कर्रा, तोरपा, जरियागढ़ एवं खूँटी थाने के प्रभारी एवं जवान रात भर एक-एक गाड़ी चेक करते रहे । वाहन जांच के क्रम में खूँटी थाने की पुलिस ने एक सफेद आर्टिगा से उक्त बच्चे को बरामद किया । खूँटी पुलिस के बहादुर जवानों ने तीन अपहरणकर्ता को भी पकड़ा ।

खूँटी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई

इस पूरे मामले में झारखंड के खूँटी पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है । लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने मीडिया के समक्ष दिए बयान में पूरी कहानी ही पलट दी । रायगढ़ ने पुलिस कप्तान ने सारी बहादुरी का क्रेडिट न सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दिया बल्कि खूँटी पुलिस द्वारा हैंडओवर किए गए बच्चे को रायगढ़ तक ले जाने वाले जवानों के लिए सम्मान की भी सिफारिश कर दी…।