Saturday 4th of July 2026 07:46:31 PM
Home Blog Page 315

आमजनों की अपनी हेमंत सरकार का साल भर मे ही आने लगा है रिजल्ट

0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पंकज मिश्रा (फाइल)

नीरज कुमार जैन/साहिबगंज

सरकार गठन के साथ ही वैश्विक महामारी जैसी विकट परिस्थितियों का मुकाबला कर राज्य को पटरी मे लाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने रात दिन के फर्क को भूल सूबे के आमजनों की अपेक्षा मे खरे उतरते नजर आ रहे है। उक्त बात सीएम हेमंत सोरेन के विस के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कही।

हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज मिश्रा

स्वास्थ्य हो या शिक्षा के क्षेत्र मे सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं किसानों के लिए गुमानी बराज परियोजना को सशक्तता के साथ धरातल पर उतारने के लिए सुध ले कार्य को गति देने के लिए खजाना खोल दिया है। पंकज मिश्रा ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपना शानदार एक वर्ष वैश्विक महामारी के दौरान पूर्ण किया है। सरकार गठन के साथ ही देश में लॉकडाउन लगा फलतः जीविकोपार्जन के लिए महानगरों मे गए झारखंड के लोगो से संपर्क टूट गया । उस वक्त हेमंत सरकार सुदूरवर्ती गांव तक हर जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य करते हुए लोगो को ढाढंस बंधाया कि राज्य मे आमजनों की अपनी सरकार है।

खनिज संपदा से समृद्ध है झारखंड

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है। जिसे हेमंत सरकार अच्छी नियत और अच्छी सोच से समृद्ध बनाने को दृढ़ संकल्पित है। संसाधनों के सही उपयोग से राज्य को देश मे एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उनके विस क्षेत्र के जिला को भी अलग पहचान दिलाने को वे कटिबद्ध है।

सभा को संबोधित करते पंकज मिश्रा

आमजनों की अपनी हेमंत सरकार का साल भर मे ही आने लगा है रिजल्ट

0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पंकज मिश्रा (फाइल)

नीरज कुमार जैन/साहिबगंज

सरकार गठन के साथ ही वैश्विक महामारी जैसी विकट परिस्थितियों का मुकाबला कर राज्य को पटरी मे लाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने रात दिन के फर्क को भूल सूबे के आमजनों की अपेक्षा मे खरे उतरते नजर आ रहे है। उक्त बात सीएम हेमंत सोरेन के विस के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कही।

हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज मिश्रा

स्वास्थ्य हो या शिक्षा के क्षेत्र मे सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं किसानों के लिए गुमानी बराज परियोजना को सशक्तता के साथ धरातल पर उतारने के लिए सुध ले कार्य को गति देने के लिए खजाना खोल दिया है। पंकज मिश्रा ने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपना शानदार एक वर्ष वैश्विक महामारी के दौरान पूर्ण किया है। सरकार गठन के साथ ही देश में लॉकडाउन लगा फलतः जीविकोपार्जन के लिए महानगरों मे गए झारखंड के लोगो से संपर्क टूट गया । उस वक्त हेमंत सरकार सुदूरवर्ती गांव तक हर जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य करते हुए लोगो को ढाढंस बंधाया कि राज्य मे आमजनों की अपनी सरकार है।

खनिज संपदा से समृद्ध है झारखंड

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है। जिसे हेमंत सरकार अच्छी नियत और अच्छी सोच से समृद्ध बनाने को दृढ़ संकल्पित है। संसाधनों के सही उपयोग से राज्य को देश मे एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उनके विस क्षेत्र के जिला को भी अलग पहचान दिलाने को वे कटिबद्ध है।

सभा को संबोधित करते पंकज मिश्रा

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के लोगो को मिलेगा शुद्घ पेयजल: सविता महतो

0
13 करोड़ के लागत से बनने वाले जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

सरायकेला: सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सपादा गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड आसन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण करके किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना के निर्माण होने के बाद आमलोगों को पानी की किल्लत नही होगी और लोगो को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल घरों में उपलब्ध होगा।

सविता महतो ने कहा कि आनेवाले दिनों में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों के सभी गांवों के लोगो को पाइपलाइन से शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झामुमों जिला उपाध्यक्ष शक्तिपद महतो, संयुक्त सचिव सुनील कुमार महतो, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, झामुमों प्रखंड सचिव नव किशोर हांसदा, विधायक के आप्त सचिव क़ाबलु महतो, निरंजन महतो,झायुमो प्रखंड अध्यक्ष स्वपन महतो, कृतिवास महतो,अरुण कुमार महतो,रामु महतो,आंसर अली, रामानाथ महतो, शायेद अंसारी, गोपेश्वर कुमार, समेंद अली आदि उपस्थित थे।

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के लोगो को मिलेगा शुद्घ पेयजल: सविता महतो

0
13 करोड़ के लागत से बनने वाले जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

सरायकेला: सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सपादा गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड आसन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण करके किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना के निर्माण होने के बाद आमलोगों को पानी की किल्लत नही होगी और लोगो को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल घरों में उपलब्ध होगा।

सविता महतो ने कहा कि आनेवाले दिनों में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों के सभी गांवों के लोगो को पाइपलाइन से शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान झामुमों जिला उपाध्यक्ष शक्तिपद महतो, संयुक्त सचिव सुनील कुमार महतो, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, झामुमों प्रखंड सचिव नव किशोर हांसदा, विधायक के आप्त सचिव क़ाबलु महतो, निरंजन महतो,झायुमो प्रखंड अध्यक्ष स्वपन महतो, कृतिवास महतो,अरुण कुमार महतो,रामु महतो,आंसर अली, रामानाथ महतो, शायेद अंसारी, गोपेश्वर कुमार, समेंद अली आदि उपस्थित थे।

सब्जी लेने गए बुजुर्ग की खेत में मिली लाश

0

हुसैनाबाद (उज्ज्वल दुनिया)ः हुसैनाबाद थाना पुलिस ने आज सुबह थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द स्थित एक खेत से 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया है। शव की पहचान पुरनाडीह गांव निवासी रामजनम राम के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार वे कल शाम सब्जी लेने बाजार गये थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। रात से ही परिजन उन्हें ढूंढ़ रहे थे। सोमवार की सुबह उनका शव गेंहू के खेत में मिला। जहां शव मिला, वहां पास में ही देशी शराब का ठेका है। रामजनम की मौत संदेहास्पद बताया जा रहा है, उसके आंख के नीचे गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं।जानकारी के अनुसार
सुबह में ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवरी ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिये हुसैनाबाद अनुमंडलीय हॉस्पिटल भेजवाया। सूचना के बाद हुसैनाबाद एसडीपीओ जितेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि रामजनम शराब पीकर गिर गया होगा और गिरने से चोट लगने के बाद पूरी रात ठंड में रहने के कारण उसकी मौत हो गई होगी।

पोस्ता की खेती कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः पोस्ता की खेती के खिलाफ पलामू जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पोस्ता खेती को नष्ट करने के साथ ही इसमें शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। मनातू थाना पुलिस ने आज पोस्ता की खेती करनेवाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पोस्ता की खेती में शामिल थे और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिये अभियान चला रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सिंह, मुनारिक सिंह, विजय सिंह व परमेश्वर सिंह शामिल हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पोस्ता की खेती करनेवाले इलाके में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी मनातू थाना क्षेत्र के केदल के रहनेवाले है। मालूम हो कि मनातू थाना पुलिस ने 17 फरवरी को केदल के इलाके में पोस्ता की फसल को नष्ट किया था। इस मामले में 10 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। पलामू पुलिस ने मनातू के इलाके से पोस्ता की खेती करने के आरोप में अब तक 45 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मनातू के इलाके में पुलिस की पोस्ता की खेती के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में विधायक ने अपने और बच्ची को दवा खिलायी

0

रामगढ़ । मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उदघाटन सोमवार को रामगढ़ के विधायक ममता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर साथी घोष सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सरकार के इस प्रयास को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम वर्षों से चला आ रहा है। पल्स पोलियो की तरह ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम भी काफी महत्वपूर्ण है। 6 दिनों के इस कार्यक्रम में शुरू के 3 दिन बूथ पर जाकर लोग फाइलेरिया रोधी दवाएं खा सकते हैं । स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई जाएंगी। अक्सर देखा जाता है कि लोग दवाई ले तो लेते हैं लेकिन उसे खाते नहीं ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ममता देवी ने सबसे पूर्व स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाएं खाई, जिसके उपरांत उन्होंने 12 वर्षीय बच्ची को फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाते हुए सभी लोगों के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भी फाइलेरिया रोधी दवाएं ली।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर साथी घोष ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है। शुरुआत के कुछ सालों में इसका असर पता नहीं चलता, लेकिन आगे चलकर यह भयानक रूप ले लेता है ।

कांग्रेस मुख्यालय में मारपीट, जमकर चले लात

0
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा और मारपीट

झारखंड प्रदेश कांग्रेस का अंतर्कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस के नेता प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक दूसरे पर हमलावर हो गए और हाथापाई की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बात यहीं तक नहीं रुकी और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ताओं ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ा । एक-दूसरे के समर्थकों ने लात-घूंसे चलाए ।

कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता के बीच हुई गाली गलौज

आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस में हो रही गुटबाजी कि बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई। दरअसल कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक थी। इसी दौरान कार्यकारी अध्यक्षों ने प्रदेश प्रवक्ताओं के खिलाफ कुछ टिप्पणी की। इसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौच और हाथापाई शुरु हो गई।

तनाव को देखते हुए कांग्रेस भवन में सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा और संजय पासवान एवम प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, राजेश गुप्ता छोटू और किशोर शाहदेव के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर टिप्पणियां की और आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बढ़ते तनाव को देख कर कांग्रेस भवन में मंत्री के सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए।

केशव महतो कमलेश को मारने दौड़े प्रवक्ता आलोक दूबे

रामेश्वर उरावं के सामने ही मारपीट की नौबत, मौका देख खिसके आलमगीर आलम
हंगामे का आलम इतना ज्यादा था कि विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को कांग्रेस भवन के पीछे के रास्ते से निकलना पड़ा। सारा हल्ला हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की मौजूदगी में हुआ।

योगी सरकार का पेपर लेस बजट पेश 5 लाख 50 हज़ार करोड़ का बजट

0

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानमंडल में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का बजट पेश किया। राज्य में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच पेश किए गए इस बजट में सरकार अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव के लिए भी पुख्ता जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही है। बजट में कन्या सुमंगल योजना के लिए 1200 करोड़, महिला शक्ति केंद्रों के लिए 32 करोड़ रुपये, गांव में स्टेडियम के लिए 25 करोड़ रुपये, संस्कृत स्कूलों में फ्री छात्रावास की सुविधा, बीमा के लिए 600 करोड़ की व्यवस्था, अधविक्ता चैंबर के लिए 20 करोड़ रुपये, प्रदेश की नहरों के लिए 700 करोड़, डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लिए 32 करोड़ रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 1107 करोड़ रुपये, निर्माधाीन मेडिकल कालेजों के लिए 950 करोड़ रुपये, चित्रकूट में पर्यटन के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि 2021-22 का बजट युवाओं और रोजगारों को समर्पित है। प्रदेश की हर महिला को सुरक्षा दे रहे हैं। अपराधियों पर सरकार कठोर कार्रवाई कर रही है। बजट में यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य का प्रावधान है।

सरकार ने युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए कॉर्पस फण्ड में पांच करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था बजट में प्रस्तावित की है. इसके साथ ही युवा अधिकताओं के लिए पुस्तक व पत्रिकाओं के क्रय के लिए 10 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता चैम्बर के निर्माण और उनमे अन्य सुविधाओं की अवस्थापना के लिए 20 करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है.

अयोध्या के विकास के लिए 140 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। अयोध्या एयरपोर्ट का नाम मयार्दा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखे जाने की घोषणा के बाद सदन में जय श्रीराम के नारे लगे। लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में प्रदेश के श्रमिकों को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई योजना मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमता विकास योजना लाई जा रही है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। पल्लेदारों, श्रमिक परिवारों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था प्रस्तावित

प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे। किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे। यूपी सरकार ने मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा है।

प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे। किताबें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे। यूपी सरकार ने मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा की है कि सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पोषण दिया जाएगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा कि गन्ना किसानों को एक हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया। प्रदेश में अधिक उत्पादक वाली फसलों की पहचान की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना होगी और इसके लिए 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये दिया जाएगा। किसानों को रियायती दाम पर लोन देने का भी एलान किया गया है।

32 हजार में इलेक्ट्रिक साइकिल, स्पीड

0
फुल चार्ज होने पर 28-30 किलोमीटर चलती है इलेक्ट्रिक साइकिल

भारत के सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध

Nexzu Mobility ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम Rompus+ रखा है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 31,980 रुपये है। ग्राहक नई Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इसे Nexzu के डीलरशिप्स पर खरीद सकते हैं। वहीं, आने वाले समय में कंपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल की Amazon और Paytm पर जल्द बिक्री शुरू करेगी।

चार्ज खत्म होने पर पैडल मारकर चला सकते हैं

Nexzu की Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर और नॉर्मल साइकिल दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पावर के लिए लिथियम-ऑयन 5.2Ah बैटरी दी गई है, जो साइकिल के फ्रेम में लगी है। इसके अलावा इसमें BLDC 250W 36V का मोटर दिया गया है।

फुल चार्ज होने में 2.5 से 3 घंटे का समय 

इलेक्ट्रिक साइकिल को फुल चार्ज होने में 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें स्लो, मीडियम और फास्ट शामिल हैं। इसमें डुअल डिस्क इलेक्ट्रिक ब्रेक्स दिए गए हैं।

रफ्तार की बात करें, तो Nexzu Rompus+ इलेक्ट्रिक साइकिल में ग्राहकों को 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलेगी। वहीं, Throttle मोड में इसमें 22 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा।

ममता के भतीजे अभिषेक की पत्नी और साली को सीबीआइ का नोटिस

0

कोलकाता।: अवैध कोयला खनन व तस्करी मामले की जांच में जुटी सीबीआइ ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे व युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। रविवार दोपहर सीबीआइ की टीम कालीघाट इलाके में स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास शांतिनिकेतन पर पहुंची। पहले खबर आई की अभिषेख को नोटिस दी गई है। परंतु, बाद में बताया या है कि सीबीआइ यह नोटिस उनकी पत्नी रूजिरा के नाम पर है। उस समय अभिषेक की पत्नी अपने आवास पर नहीं थी तो सीबीआइ अधिकारियों ने नोटिस वहां देने के साथ टेलीफोन नंबर भी छोड़ गए और कहा कि वह जैसे ही आती हैं तो उनसे फोन करने को कहा जाए। परंतु देर शाम तक उन्होंंने सीबीआइ को फोन नहीं किया।

आज सदन में बजट पेश करेगी योगी आदित्यनाथ सरकार

0

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानमंडल के बजट सत्र में अपना बजट 2021-22 पेश करेगी। सदन में बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बजट पर मुहर लगेगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सहमति मिलेगी। इसके बाद सदन में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दिन में करीब 11 बजे पेपरलेस बजट पेश करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया से दिन में करीब एक बजे वार्ता करेंगे।

भारत में कोई विदेशी नहीं, सब हिंदू पूर्वजों की संतान

0

औरंगजेब ने मुसलमानों के बीच अलगाव का बीज बोया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत भूमि में रहने वाला हर नागरिक हमारे अपने हैं । यहां कोई विदेशी नहीं है, सब के सब हिंदू पूर्वजों की ही संतान हैं । हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हजारों सालों से एक साथ आपसी सौहार्द के साथ रहते आए हैं ।

देश की सबसे बड़ी समस्या है ‘मानसिक गुलामी’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सत्य और ज्ञान आधारित विश्व बनाने के भारत के प्रयासों में बौद्धिक गुलामी को मुख्य अवरोध बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दुनिया में अपना पक्ष प्रभावशाली ढंग से रखने के लिए देश को ‘बौद्धिक क्षत्रिय’ की जरूरत है। वे आर एस एस के पूर्व प्रचारक रवि शंकर के पुस्तक के विमोचन पर बोल रहे थे ।

हिंदू सोया है, जिस दिन जाग गया, पूरी धरती को प्रकाशित कर देगा

सरसंघचालक ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा, हिन्दुत्व सत्य के सतत अनुसंधान का नाम है, ये काम करते-करते आज हिन्दू समाज थक गया है, सो गया है, परन्तु जब जागेगा, तब पहले से अधिक ऊर्जा लेकर जागेगा और सारी दुनिया को प्रकाशित कर देगा।

खेती-किसानी के नये तरीके अपनाते वक्त प्राचीन परंपराओं को न भूलें

मोहन भागवत ने भारत में खेती-किसानी की प्राचीन समृद्ध परंपरा की चर्चा करते हुए बिहार के एक प्रगतिशील किसान परिवार का उदाहरण दिया। उन्‍होंने बताया कि उच्च शिक्षित परिवार उन्नतशील खेती करने में जुटा है। मोहन भागवत ने देश में जैविक खेती की भी चर्चा की।

आदिवासी न कभी हिंदू थे, न हैं

0
  • हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस को हेमंत सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित
  • झारखंड के सीएम ने कहा- आदिवासी समाज को दबाया जाता रहा
  • ‘आदिवासी समाज प्रकृति पूजक हैं और इनका अलग रीति-रिवाज है’
  • बीजेपी की विचारधारा पर हेमंत सोरेन ने साधा निशाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि आदिवासी न कभी हिंदू थे और न ही हैं। उन्होंने शनिवार को हार्वर्ड कॉन्फ्रेंस को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान सोरेन ने आदिवासी पहचान और केंद्र-राज्य संबंधों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

आदिवासी प्रकृति पूजक समाज- हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने हावर्ड इंडिया कान्फ्रेंस को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है और इनका अलग रीति-रिवाज है। सदियों से आदिवासी समाज को दबाया जाता रहा है । कभी इंडिजिनस, कभी ट्राइबल तो कभी अन्य के तहत पहचान होती रही। सीएम ने कहा कि इस बार की जनगणना में आदिवासी समाज के लिए अन्य का भी प्रावधान हटा दिया गया है।

जनगणना में आदिवासियों को जगह नहीं: हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि जनगणना में आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है। पांच-छह धर्मों को लेकर यह बताने की कोशिश की गई है कि उन्हें इन्हीं में से एक को चुनना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि आगामी जनगणना में आदिवासी समूह के लिए अलग कॉलम होना चाहिए, जिससे वह अपनी परंपरा और संस्कृति को संरक्षित कर आगे बढ़ सकें।

स्टेन स्वामी को लेकर बीजेपी पर निशाना

उन्होंने बीजेपी की विचारधारा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 89 साल के एक सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को जेल में बंद रखा गया है। जिस व्यक्ति की यादाश्त चली गई है, ठीक से बोल नहीं पाता है, उसे देशद्रोह के मामले में जेल में रखा गया है।

वैटिकन के हाथों खेल रहे हैं हेमन्त सोरेन- भाजपा

सीएम हेमंत सोरेन के हावर्ड इंडिया कान्फ्रेंस में दिए बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वैटिकन के हाथों की कठपुतली बन गए हैं । भाजपा नेता समीर उरावं ने कहा कि हेमन्त सोरेन आग से खेल रहे हैं । मिशनरियों की लिखी स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं । सीएम हेमन्त सोरेन के बयान से तीन प्रतिशत क्रिश्चियन मिशनरी और उनसे जुड़े लोगों के अलावा कोई खुश नहीं होगा ।

एक्साइज और टैक्स लगाने के बाद सरकार कहती है कि पेट्रोल

0

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थां के बढ़ते दाम के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज (22 फरवरी) को रांची में पार्टी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि अब केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मान लिया है कि उनके हाथ कुछ नहीं है । लेकिन देश की जनता यह जानना चाहता है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाने अथवा हटाने का निर्णय किसके हाथ में है ? पिछले बारह दिनों से प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं । जिस दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बढ़ती उस दिन लोगों की बेचैनी बढ़ जाती है।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि हर दिन पेट्रोल के दाम बढ़ा रही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अवाम के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता विरोधी मोदी सरकार, जनता की जेब पर सेंधमारी कर रही है। देश नहीं लुटने देंगे का जुमला देने वाले प्रधानसेवक की सरकार में देश लूट रहा है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजी पर टैक्स बढ़ाकर 21.50लाख करोड़ रुपये कमाये, यह पैसा कहां गये, यह देश की जनता जानना चाहती है। कोरोना संक्रमणकाल में भी जब कच्चे तेल की कीमत पिछले दो दशक के न्यूनतम स्तर पर आ गयी, उस दौरान भी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है।