Saturday 4th of July 2026 09:56:42 PM
Home Blog Page 313

पंचायत चुनाव

0

लखनऊ- उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची के लिए अब 15 मार्च तक इंतजार नहीं करना होगा. अब 2 और 3 मार्च तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. आपको बता दें क‍ि आरक्षण के शासनादेश में कहा गया था कि सबसे पहले ST, फिर SC, इसके बाद OBC के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी. इनका आरक्षण पूरा करने के बाद जो सीटें बच जाएंगी उनमें से एक तिहाई सामान्य महिला के लिए आरक्षित की जाएंगी. इसके बाद जो सीटें बचेंगी वो जनरल कैटेगरी में आ जाएंगी. पंचायत में 49 फीसदी सीटें रिजर्व हैं. 1 फीसदी एसटी, 21 फीसदी एससी, 27 फीसदी ओबीसी के लिए आरक्षित हैं. बची 51 फीसदी सीटें सामान्य की हैं. सभी कैटेगरी की एक तिहाई सीटें महिलाओं को दी जाती हैं.

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए सभी जिलों में आरक्षण की सूची के लिए 15 मार्च का इंतजार नहीं करना होगा. 2 और 3 मार्च को 2 दिनों के अंदर पूरे प्रदेश के आरक्षण की स्थिति सभी पदों के लिए स्पष्ट हो जाएगी.

शशांक राज के परिजनों को तंग करने से बाज आए प्रशासन

0
प्रदेश भाजयुमो के नेता शशांक राज के परिजनों से मिले पार्टी के नेता

भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी शशांक राज के परिजनों को पुलिस प्रशासन अनावश्यक परेशान करने से बाज आये,यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने शशांक राज के परिजनों से आवास पर मुलाकात के बाद दी।

शशांक के परिजनों को चिन्हित कर परेशान कर रही है पुलिस

उन्होंने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के कारकेड रोकने एवम महिला अत्याचार मामले में जनता के स्वतःस्फूर्त विरोध के मामले में आमजन को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि शशांक राज ने समर्पण करते हुए गिरफ्तारी भी दे दी है फिर भी पुलिस उनके परिजनों,मित्रों को चिन्हित कर परेशान कर रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर जनमुद्दों पर आवाज उठाने वालों को लगातार परेशान कर रही है।
भाजपा नेताओं ने शशांक राज के परिजनों को कहा कि पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। और सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ मुहतोड़ जवाब देगी।


आदित्य साहू के साथ प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,महामंत्री वरुण साहू भी उपस्थित थे।

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा रहे दूल्हा और उसके पिता गिरफ्तार

0
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

गिरिडीह/ बेंगाबाद : 8 माह पूर्व शादी रचाने के बाद बीते दिन दूसरी शादी रचाने वाले दूल्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि बावर्ची द्वारा दूल्हे की पहचान किए जाने के बाद पहली पत्नी के थाने में अपने पति के विरुद्ध दिए आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूल्हा एवं उसके पिता को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया।

पहली पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

बताते चलें कि मोहनपुर पचंबा निवासी शमशेर खान ने अपने पुत्र राजा खान की शादी बीते जून माह में थाना क्षेत्र अंतर्गत घुठिया गांव के स्वर्गीय खलील मिर्जा की पुत्री इशरत जहां से की थी। शादी के कुछ दिन के पश्चात शमशेर खान तथा उसके पति राजा खान के द्वारा एक लाख रुपये नगद और एक बाइक की मांग की जाती रही। साथ ही पीड़िता को शारीरिक कष्ट भी दिया जाने लगा। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि उसके पश्चात वह अपने मायके आकर रहने लगी। इसी दौरान उसका पति बीते दिन थाना क्षेत्र के चापुआदीह पंचायत के मुंडहरी गांव के मोहम्मद फहीम जान शेख की पुत्री से शादी रचा रहा था।

शादी में खाना बनाने आए बावर्ची ने किया पर्दाफाश

पीड़िता के शादी समारोह में जिस बावर्ची ने काम किया था ,वही बावर्ची मुंडहरी के शादी समारोह में भी काम कर रहा था। उसने दूल्हे को पहचाना और देखते ही देखते यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मुंडहरी गांव पहुंचकर दूसरी शादी रचा रहे पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत बेंगाबाद थाना कांड संख्या 34 / 21 में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

राहुल गांधी ने ईसाई समाज की सराहना की, उत्तर भारतीयों को राजनीतिक रूप से सतही बताया

0

वायनाड। राहुल गांधी ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केरल में ईसाई समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए कई क्षेत्रों में उनकी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भय का माहौल है ।

गिरजाघरों की सेवा की सराहना की

गांधी ने यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र के मेप्पाडी में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि देश में माहौल भय का है, लेकिन आपके द्वारा किए गए जबरदस्त काम को कोई भी कमतर नहीं आंक सकता। कांग्रेस नेता ने शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में गिरजाघर की सेवा की सराहना की।

उत्तर भारत के लोगों को राजनीतिक रुप से सतही बताया

राहुल गांधी ने कहा कि मैं करीब 15 साल तक उत्तर भारत की राजनीति करता रहा । लेकिन दक्षिण भारत आकर मुझे अच्छा लगा । केरल में जिस तरह लोग डिटेल्स में जाते हैं, उसके उलट उत्तर भारत के लोग सतही (superficial) तौर पर सोचते हैं ।

गुजरात निकाय चुनाव: भाजपा को 576 में से 489 सीटें

0

गुजरात के 6 महानगर पालिका (मनपा) चुनावों में एक बार फिर भाजपा की न सिर्फ विजय हुई है बल्कि पार्टी ने 85% सीटों पर कब्जा जमाया है । दो दशकों तक गुजरात में सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का 85 फीसदी सीटें जीतने से राजनीति के पंडित भी हैरान हैं । क्योंकि कांग्रेस को anti incumbency से बहुत आस थी ।

कांग्रेस की नर्मदा और ताप्ती में जल-समाधि

जबसे कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ है, उसके बाद से उसे इन चुनावों में गुजरात में सबसे कम वोट मिले हैं । सबसे चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए। वहीं, सूरत में पहली बार आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीतकर आए। सूरत शहर, जहां आम आदमी पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली, उसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल का गढ़ माना जाता था। सूरत की 120 सीटों में से भाजपा ने 97 पर जीत दर्ज की। वहीं, 27 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही ।

मोदी-शाह ने जनता का आभार जताया

गुजरात में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम साफ तौर पर विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दिखाते हैं। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘नतीजों से एक बात साबित हुई है कि गुजरात हमारी पार्टी का गढ़ है। भाजपा ने यहां 85% सीटों पर जीत हासिल की है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें ही कांग्रेस को मिल पाई है।

गुजरात में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा और आप के बीच- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने काम की राजनीति को वोट दिया है। लोग भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त थे। लोगों को एक विकल्प चाहिए था और आम आदमी पार्टी के रूप में उनको यह विकल्प मिला है। अब आने वाला चुनाव सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा।

केंद्र सरकार ने देश के किसान, गरीब और मध्यवर्ग को परेशान कर दिया है

0

झारखंड सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर बेतहाशा टैक्स लाद दिया है, इसी वजह से पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं । पेट्रोल की कीमत बढ़ने में झारखंड सरकार की कोई भूमिका नहीं है, हमने एक रुपये भी अधिक टैक्स नहीं लगाया है । अतः सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है । ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से कही। वे प्रोजेक्ट भवन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे ।

केंद्र सरकार जनता से जो वसूल रही है, वो जा कहां रहा है?

हेमंत सोरेन ने कहा कि आम जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है । केंद्र सरकार अलग-अलग उपाय कर आपकी जेब से पैसे निकाल रही है । लेकिन वो पैसा जा कहां रहा है? क्योंकि राज्य सरकारों को तो केन्द्र से पैसा मिल नहीं रहा है । उल्टा हमारे हिस्से का पैसा भी केन्द्र दबाकर बैठा है । जीएसटी का हमारे हिस्से का पैसा भी नहीं मिल रहा है ।

2021 रोजगार देने का साल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने पहले ही घोषणा की है कि 2021 रोजगार सृजन का साल होगा । हम हर विभाग में रिक्त पदों को भरेंगे । केन्द्र सरकार चाहे जितना पैसा दबा कर बैठे, हम अपने झारखंड की जनता को कष्ट नहीं होने देंगे ।

केंद्र सरकार ने देश के किसान, गरीब और मध्यवर्ग को परेशान कर दिया है

0

झारखंड सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर बेतहाशा टैक्स लाद दिया है, इसी वजह से पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं । पेट्रोल की कीमत बढ़ने में झारखंड सरकार की कोई भूमिका नहीं है, हमने एक रुपये भी अधिक टैक्स नहीं लगाया है । अतः सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है । ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से कही। वे प्रोजेक्ट भवन में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे ।

केंद्र सरकार जनता से जो वसूल रही है, वो जा कहां रहा है?

हेमंत सोरेन ने कहा कि आम जनता पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है । केंद्र सरकार अलग-अलग उपाय कर आपकी जेब से पैसे निकाल रही है । लेकिन वो पैसा जा कहां रहा है? क्योंकि राज्य सरकारों को तो केन्द्र से पैसा मिल नहीं रहा है । उल्टा हमारे हिस्से का पैसा भी केन्द्र दबाकर बैठा है । जीएसटी का हमारे हिस्से का पैसा भी नहीं मिल रहा है ।

2021 रोजगार देने का साल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने पहले ही घोषणा की है कि 2021 रोजगार सृजन का साल होगा । हम हर विभाग में रिक्त पदों को भरेंगे । केन्द्र सरकार चाहे जितना पैसा दबा कर बैठे, हम अपने झारखंड की जनता को कष्ट नहीं होने देंगे ।

“सूर्यपुत्र कर्ण” से बॉलीवुड में कुमार विश्वास की एंट्री

0

मशहूर कवि कुमार विश्वास की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री हो रही है। जैकी भगनानी के प्रोड्क्शन में बनी फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ फिल्म आ रही है। जो सूर्य पुत्र कर्ण की कहनी पर आधारित है। कुमार विश्वस फिल्म के डायलॉग, लिरिक्स और स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं। इस तरह वह पहली बार बॉलीवुड में किसी फिल्म के साथ जुड़े हैं।

कुमार विश्वास ने खुद की इसकी घोषणा

कुमार विश्वास ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- सदियों से विजय को कुछ विशेष रूप से स्तुत्य बनाने वाले इतिहास में कुछ पात्र ऐसे भी हैं जो अपनी हार-जीत से परे अपने युद्ध कौशल, पराक्रम और वीरता के बल पर अमर हो जाते हैं।  सूर्यपुत्र कर्ण भारतीय साहित्य का एक ऐसा ही अविचल और अमर किरदार है जिसके वीरता और पराक्रम की आभा “सूत-पुत्र” और “सूर्य-पुत्र” दोनों ही उपनामों के मध्य समान रूप से सम्मोहक नज़र आती है।  अपने प्रिय पात्र पर बन रही इस फ़िल्म “सूर्यपुत्र” के लिए संवाद और गीत लिखना मेरे लिए निजी तौर पर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। आपसे यह साझा करते हुए आज स्वयं भी बेहद उत्सुक हूँ कि महाभारत के इस महायोद्धा की कहानी विभिन्न भारतीय भाषाओं में आप सबके सामने बहुत जल्द ही आने वाली है…

वाहन की चपेट में आया लकड़बग्घा, मौत

0

पंडवा (उज्ज्वल दुनिया)ः एनएच-75 पर पंडवा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़(कजरी) में सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक लकड़बग्घे की मौत हो गई। घटना रात करीब 3 बजे की बताई गई है। सुबह में घूमने निकले लोगों ने मृत पशु को देखने के बाद देखा कुछ इसे बाघ का बच्चा तो कुछ सियार समझ बैठे। इधर, बाघ का बच्चा मरने को खबर सुन काफी संख्या में देखनेवालों की भीड लग गई।

इसका फोटो वन विभाग को भेजने के बाद पता चला कि यह लकड़बग्घा है। सूचना के बाद पंडवा के वनपाल राजू रजक ने मौके पर पहुंचकर लकड़बग्घे को टेंपो पर लादकर मेदिनीनगर ले गए। बताया गया कि वहीं इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मालूम हो कि लकड़बग्घा को पर्यावरण का सफाईकर्मी भी बोला जाता है। यह रिजर्व वन प्राणी अंतर्गत आता है। मालूम हो कि लकड़बग्घा हाईयेनिडी कुल से संबंधित एक मांसाहारी स्तनधारी जीव है। यह विचित्र जंगली प्राणी है जो विभिन्न प्रकार की बोलियां बोलता है। यह परजीवी प्राणी है। इसके जबड़े काफी शक्तिशाली होते है।

वाहन की चपेट में आया लकड़बग्घा, मौत

0

पंडवा (उज्ज्वल दुनिया)ः एनएच-75 पर पंडवा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़(कजरी) में सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक लकड़बग्घे की मौत हो गई। घटना रात करीब 3 बजे की बताई गई है। सुबह में घूमने निकले लोगों ने मृत पशु को देखने के बाद देखा कुछ इसे बाघ का बच्चा तो कुछ सियार समझ बैठे। इधर, बाघ का बच्चा मरने को खबर सुन काफी संख्या में देखनेवालों की भीड लग गई।

इसका फोटो वन विभाग को भेजने के बाद पता चला कि यह लकड़बग्घा है। सूचना के बाद पंडवा के वनपाल राजू रजक ने मौके पर पहुंचकर लकड़बग्घे को टेंपो पर लादकर मेदिनीनगर ले गए। बताया गया कि वहीं इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मालूम हो कि लकड़बग्घा को पर्यावरण का सफाईकर्मी भी बोला जाता है। यह रिजर्व वन प्राणी अंतर्गत आता है। मालूम हो कि लकड़बग्घा हाईयेनिडी कुल से संबंधित एक मांसाहारी स्तनधारी जीव है। यह विचित्र जंगली प्राणी है जो विभिन्न प्रकार की बोलियां बोलता है। यह परजीवी प्राणी है। इसके जबड़े काफी शक्तिशाली होते है।

पत्नी से विवाद, बीच सड़क पर काटा अपना गला

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास आज एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक बुजुर्ग दीनानाथ भुइयां(60) ने अपनी पत्नी से लड़कर बीच सड़क पर चाकू से अपना गला काट लिया। उसे गंभीरावस्था में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल(एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

पत्नी से झगड़े के बाद काटा अपना गला

जानकारी के अनुसार, दीनानाथ चैनपुर थानाक्षेत्र के गरदा गांव का रहनेवाला है और उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पिछले एक साल से वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। उसकी पत्नी आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रहती है। वह आज अपनी पत्नी से मिलने आया था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ और करीब 11 बजे दीनानाथ ने सड़क पर ही अपनी गर्दन काट ली।

पत्नी ने क्या बताया?

इधर, महिला का कहना है कि एक साल से पति उससे अलग रह रहा है और मजदूरी करता है। अब महिला खुद से बेटे को पढ़ा रही है और बेटी की शादी की है। इधर अस्पताल में इलाजरत दीनानाथ बेहोशी की हालत में खुद को मार डालने की बात कर रहा है।

श्रम मंत्री के गृह जिले में राशन कार्ड के आवंटन में भ्रष्टाचार चरम पर

0

नहीं मिल रहे ग्रीन कार्ड के आवेदक

सिमरिया: ग्रीन राशनकार्ड का आवंटन के मामले में कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता का गृह जिला चतरा लक्ष्य प्राप्ति से बीस प्रतिशत पीछे है। चतरा जिला को 47 हज़ार 722 ग्रीन राशनकार्ड का लक्ष्य दिया गया था।अब तक चतरा जिले में चालीस हज़ार 505 ग्रीन राशनकार्ड का वितरण कर दिया गया है।


डीएसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि जिले के चतरा प्रखंड इटखोरी , मयूरहंड , प्रतापपुर और हंटरगंज प्रखंड निर्धारित लक्ष्य का सत्य प्रतिशत पूर्ण कर दिया है। जबकि चतरा नगर परिषद 2273 लक्ष्य के विरुद्ध 1860 , टंडवा 5744 के विरुद्ध 4221, सिमरिया 4905 के विरुद्ध 3031, पथलगड़ा 1434 के विरुद्ध 579, गिधौर 1861 विरुद्ध 1493, कान्हाचट्टी 2865 के विरुद्ध 1693, लावालौंग 2299 के विरुद्ध 1036 और कुंदा प्रखंड 1365 के विरुद्ध 1082 परिवारों की अनुशंसा का पत्र प्राप्त हुआ है। प्रखण्डों से प्राप्त सभी अनुशंसित ग्रीन राशनकार्ड सूची को मंजूर दे दी गई है।


डीएसओ अनिल कुमार यादव ने कहा कि प्रखण्डों से शेष परिवारों के लिए ग्रीन राशनकार्ड की सूची प्राप्त होते ही मंजूरी दे दी जाएगी। उन्हों ने कहा कि 5 फरवरी तक प्राप्त ग्रीन राशनकार्ड धारियों को जनवरी तथा फरवरी महीने का राशन प्रति व्यक्ति पांच- पांच किलोग्राम दोनों महीने का दिया जा रहा है।बहरहाल ग्रीन राशन कार्ड के आवंटन में रुपयों का लेन देन चरम पर है।जिला आपूर्ति विभाग के कर्मी एक ग्रीन राशन कार्ड के आवंटन में पंद्रह से पच्चीस सौ रुपए वसूल रहे हैं।जो आवेदनकर्ता पैसे देने में असमर्थ हैं उनका आवेदन पर बिल्कुल गौर नहीं किया जा रहा है।

पांकी में चिकित्सक की पिटाई, रजिस्टर फाड़ा,आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी आॅन ड्यूटी डॉ. राजीव कुमार सिंह के साथ संजय कुमार गुप्ता नामक एक युवक ने मारपीट की है। घटना की बाबत चिकित्सक ने आरोपी संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ पांकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चिकित्सक डाॅ. राजीव आपातकालीन मरीज का इलाज कर रहे थे। इसी बीच पांकी निवासी संजय कुमार गुप्ता ने अचानक अस्पताल में पहुंचकर अपने घर मामी के इलाज के लिए चलने को कहा। इस पर डॉक्टर ने आरोपी से कहा कि वे आपातकालीन मरीज को छोड़कर किसी के घर नहीं जा सकते हैं। मामी को अस्पताल लेकर आइए यहां इलाज हो जाएगा। लेकिन उसने जिद करने के साथ ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आपातकालीन रजिस्टर को भी फाड़ दिया। अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह बचाया। चिकित्सक ने कहा कि यदि अस्पताल में कर्मचारी उन्हें नहीं बचाते तो आरोपी संजय कुमार गुप्ता उन्हें जान से मार देता। इधर, घटना की बाबत पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने पूरे मामले की जांच का आदेश संबंधित अधिकारी को दिया है। इधर, घटना के बाद पांकी अस्पताल में कार्यरत चिकित्साकर्मियों ने 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर स्वास्थ्य सेवां ठप करने की भी चेतावनी दी है।

सड़क हादसे में ससुराल जा रहे युवक की हुई मौत

0

गिरिडीह/गांडेय : प्रखंड क्षेत्र के खंभरटांड़ के समीप मंगलवार की देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दुखियाडीह निवासी प्रकाश मरांडी नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।


घटना के सम्बंध में बताया जाता है प्रकाश मरांड़ी दुखियाडीह से अपनी पैसन प्रो बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। प्रकाश मरांडी का ससुराल बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा गांव में बताया जाता है। ससुराल जाने के क्रम में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही प्रकाश मरांडी की मौत हो गई।

घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जाती है। सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले उसे उसे थाने ले आई। घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों को दे दी गई है

भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का अंडा बेचते तस्वीर वायरल होने के बाद घमासान

0
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण साह

गोड्डापोड़ैयाहाट प्रखंड से वर्ष 2009 में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रहे अरुण साह की वर्तमान में माली स्थिति अच्छी नहीं है। वह अपना जीविकोपार्जन के लिए हाट बाजार में भूना हुआ मांस और अंडा बेच कर किसी तरह परिवार का पालन कर रहे हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर लगाई तस्वीर

पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे दिलीप सिंह ने अरुण साह की तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए भाजपा कार्यकर्ता की ऐसी दुर्गति पर अपना रोष प्रकट किया।

लोगों ने भाजपा पर अपने कार्यकर्ता की अनदेखी का लगाया आरोप

फेसबुक पर तस्वीर घायल होने के बाद लोगों की जमकर प्रतिक्रिया होने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए अपनी भड़ास निकाली। किसी ने कहा कि सरजमी पर काम करने वाले कार्यकर्ता को किस प्रकार उपेक्षा की जाती है यह इसका स्पष्ट उदहारण है। जिस प्रकार हमारे यहां कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है वैसा शायद किस दल में होता होगा। काम निकल जाने के बाद पहचानने से भी इंकार कर देते हैं। कार्यकर्ता के बदौलत ही नेता बनते हैं एमपी एमएलए बनते हैं और फिर कुर्सी मिलते ही सब कुछ भूल जाते है।

नेताओं के लिए लाठी खाने वाले कार्यकर्ता की दुर्दशा

वर्ष 2009 में जब पहली बार गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए निशिकांत दुबे गोड्डा आए थे तो उनके साथ कार्यकर्ताओं ने पुरजोर मेहनत कर उनको सांसद की कुर्सी तक पहुंचाया। पोड़ैयाहाट क्षेत्र में प्रचार के दौरान उनके साथ हुए मारपीट की घटना में भी इस कार्यकर्ता अरुण शाह ने पूरा सहयोग देकर भीड़ से बचकर साथ लेकर आए थे। ऐसे कार्यकर्ताओं को भूला देना पार्टी हित में नहीं है।


अडाणी के नाम पर लाभ लेने वाले नेता को ध्यान रखना चाहिए था – निशिकांत


सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक के माध्यम से कार्यकर्ता की दुर्दशा पर कहा कि अडानी कंपनी से जो स्थानीय नेता लाभ लेते हैं उन्हें चाहिए कि वो अपने कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो दें और उनके हित का ख्याल रखें। मैं भी इस संबंध में प्रयास करूंगा ताकि किसी कार्यकर्ता को कोई तकलीफ ना हो


बड़े नेता के द्वारा उपेक्षा करने से ऐसी स्थिति होती है – प्रशांत मंडल


पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रसाद मंडल ने इस मुद्दे पर कहा कि बड़े नेता ऊपर जाकर भूल जाते हैं उन्हें यह चाहिए कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर उनके समस्याओं का निदान करें। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और हमारे लिए कार्यकर्ता के बिना कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। फिलहाल अरुण साह के ही बहाने नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।