Saturday 4th of July 2026 11:11:07 PM
Home Blog Page 312

मोदी इस देश का सबसे बड़ा “दंगाबाज” और “धंधाबाज”

0
हुगली में जनसभा को संबोधित करतीं ममता बनर्जी

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह इस देश का सबसे बड़ा “दंगाबाज” और “धंधाबाज” है । भविष्य में उसका हाल ट्रंप से भी बुरा होने वाला है। बंगाल पर बंगाली राज करेगा, बंगाली लोग गुजरात का गुंडा को बंगाल पर राज नहीं करने देगा….ये बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान है। वे हुगली में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं ।

गुजरात का गुंडा बंगाली लोगों पर शासन नहीं करेगा

ममता ने कहा कि जैसा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुआ, मोदी के साथ उससे भी बुरा होगा। ममता ने कहा कि बंगाल पर बंगाल का शासन होगा। गुजरात का बंगाल पर शासन नहीं होगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। गुंडे बंगाल पर शासन नहीं करेंगे। हम बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। धर्म के नाम पर दंगा पैलाने वाले को सबक सिखाएंगे, उनको बंगाल से भगाएंगे ।

अभिषेक बनर्जी की पत्नी से पूछताछ महिला का अपमान

ममता ने कहा कि भाजपा के लोग इतना नीचता पर उतर आए हैं कि अभिषेक बनर्जी की बहू के पीछे सीबीआई लगा दिया। उसको राजनीति से मतलब नहीं है। हिम्मत है तो अभिषेक बनर्जी और मेरे से मुकाबला करो। क्या छुप कर वार करते हो। ममता ने कहा कि हर बार भाजपा तृणमूल कांग्रेस को टोलाबाज कहकर बुलाती है, लेकिन मैं कहती हूं कि भाजपा दंगाबाज और धंधाबाज है। उन्‍होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में मैं गोलकीपर रहूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी

पहाड़िया क्षेत्रों का होगा सम्पूर्ण विकास

0
विधायक व उपायुक्त ने किया कंचनगढ़ गुफा मंदिर में पक्की सीडी व गार्डवाल कार्य का शिलान्यास

लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी व उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सुरजबेडा गाँव के कंचनगढ़ गुफा मंदिर में चढ़ने हेतु पक्की सीढ़ी व गार्डवाल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पर्यटन मद से 48 लाख 97 हजार 500 रुपये की राशि से इस योजना का कार्य होगा।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कंचनगढ़ गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने को लेकर हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस स्थल में पानी को समस्या को देखते हुए अविलम्ब डीप बोरिंग की जाएगी। जिससे कि लोग सहित दर्शानार्थियों को पेयजल की समस्याओं से निजात मिल सके। वही डीसी ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्याओ का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के मौके पर स्थानीय लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन दिया।

आजादी के बाद पहली बार कंचनगढ़ गुफा की विकास को लेकर झारखण्ड की वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार ने इस योजना को प्राथमिकता के साथ धरातल में उतारा है। गुफा के निकट आने साथ ही स्थानीय पहाड़िया महिला -पुरुषों ने परम्परागत रूप से विधायक दिनेश मरांडी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीडीसी अनमोल सिंह, जिला सचिव समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम का स्वागत किया।

पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों में मुठभेड़, एरिया कमांडर ढेर

0

मेदिनीनगर । पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के इलाके में बुधवार को पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जेजेएमपी के एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां के मारे जाने की सूचना है. पुलिस और उग्रवादियों के बीच रूक रूक कर फायरिंग हो रही है. पलामू के एसपी संजीव कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं. जिले के एसपी संजीव कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट इलाके में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की मौजूदगी देखी गयी है. सूचना पर पुलिस टीम गांव में उग्रवादियों की घेराबंदी के लिए गयी थी. पुलिस को देखते हुए उग्रवादी फायरिंग करने लगे.पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की. इस दौरान जेजेएमपी का एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां मारा गया. पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रही है.

गुमला में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का राज़ गहराया

0
कमरे में पड़ी तीन लोगों की लाश

गुमला के कामडारा स्थित पहाड़िया टोले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का राज़ गहराता जा रहा है । मरने वालों में निकोदिन तोपनो (60),जोसेफिन तोपनो (35) भीमसेन्ट तोपनो (35)सिलबन्ति तोपनो (30)अल्बिस तोपनो (5) शामिल हैं । पुलिस का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है । ऐसे में पूरे परिवार को हमलावरों ने क्यों मारा इसकी तहकीकात जारी है ।

निकुदीन टोपनो की हत्या घर के दरवाजे पर की गई

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस भले ही इस सामूहिक नरसंहार पर कुछ कहने से बच रही हो, लेकिन गांव वालों ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है । नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीण ने बताया कि भीमसेन्ट तोपनो का एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । उसने जमीन के एवज में कुछ पैसे लिए थे, लेकिन वह उन पैसों को लौटाने में असमर्थ था । पैसे देने वाले भीमसेन्ट तोपनो से जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे, लेकिन वह जमीन बेचने को राजी नहीं था ।

भीमसेन्ट तोपनो की हत्या घर के आंगन में की गई

काली रंग की मोटरसाइकिल पर आए थे हत्यारे – ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि तीन हत्यारे काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए थे । उन्होंने चेहरा ढक रखा था और उनके हाथों में धारदार हथियार था । घर के अंदर जाने के बाद उन्होंने क्या किया नहीं पता, क्योंकि किसी तरह के चीखने या चिल्लाने की आवाज नहीं आई । सुबह पड़ोसियों ने लाश देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी ।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धनसंग्रह के 40 दिवसीय अभियान की शोभायात्रा

0

बरहड़वाआरएसएस की अनुशांगिक संगठन की टोली श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धनसंग्रह अभियान मे जहां जुटी है वहीं 40 दिवसीय उक्त अभियान गुरूवार की शोभायात्रा के साथ संपन्न होगी।

सभी जाति-धर्म के लोगों को जोड़ना ही है धन संग्रह अभियान का उद्देश्य

उक्त बात अभियान मे अग्रणी भूमिका निभा रहे दिनेश शर्मा ने बताया। श्री शर्मा ने बताया कि घर घर से जोड़ने वाले इस महाभियान को श्रद्धा व उत्साह के साथ धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया। नगर धन संग्रह टोली 15 जनवरी से अभियान मे जुटी है। 40 दिवसीय इस महाअभियान मे बिना किसी जातपात महजब के पुरूषोत्तम श्रीराम के पुनीत स्थल अयोध्या मे भव्य मंदिर के साथ तीर्थस्थल के रूप मे सुमार करने के लिए धन संग्रह के लिए दस से हजार तक के कूपन प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य श्रद्धा व उत्साह के साथ लिया।

कौन-कौन थे मौजूद?

टोली में विरेंद्र यादव, विजय कुमार, शैलेश कुमार, शंकर महतो, नपं अध्यक्ष श्यामल दास,पांचु सिंह, सशिमं के प्रधानाचार्य रामदेव राम, अजय महतो, राधे साव, सोनू गुप्ता, दिनेश भारती, सुशील मिश्रा समेत अन्य स्वयंसेवक अग्रणी भूमिका मे थे।

गिरिडीह: पांच पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

0

गिरिडीह : पुलिस कप्तान अमित रेणू ने जिले के पांच पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। इस बाबत एसपी कार्यालय से आदेश जारी हुआ है। जिसमे सभी पुलिस पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने स्थानांतरित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

एसपी कार्यालय से जारी ट्रांसफर पोस्टिंग सम्बन्धी कार्यालय आदेश के अनुसार मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर को गांडेय अंचल का पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि जमुआ अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर रहे विनय कुमार राम को मुफस्सिल थाना का प्रभारी बनाया गया है। वंही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को जमुआ अंचल का इंस्पेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि नवडीहा ओपी प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को बगोदर थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केंद्र के सावन कुमार साहू को नवडीहा ओपी प्रभारी बनाया गया है।ट्रांसफर पोस्टिंग

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 48 घंटे के अंदर लूट कांड का किया उद्भेदन!

0

देवघर । पिछले 22 फरवरी को जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर के समीप ओवर ब्रिज पर जुबली पंप जुबली पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट किनशुक समानता को गोली मारकर मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने 9 लाख 61हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस चार अपराधी को 7लाख 86 हजार 500 रुपया के साथ गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया की लूट कांड में अपराधियों ने नोट से भरा बैग के साथ एक मोटरसाइकिल को भी लूट लिया था। इस संबंध में जसीडीह थाना में तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे गए रुपयों की बरामदगी हेतु एसपी ने एसआईटी टीम ने रानीगंज पश्चिम बंगाल में छापामारी कर कांड में सम्मिलित अपराध कर्मी सौरभ कुमार सिंह उर्फ सूर्यसेन सिंह को हिरासत में लिया ।

घटना के बाद भागने के लिए उपयोग में लाने वाली स्विफ्ट कार बरामद किया गया । कार के ड्राइवर राजेश कुमार यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद बताया कि लूटी गई राशि दिव्यांशु के पास है जो गिधनी कुरेवा का रहने वाला है । उसी के निशानदेही पर नगर थाना प्रभारी ने अभियुक्त दिव्यांशु कुमार सिंह को हिरासत में लिया एवं उसके पास से 7लाख 86हजार 500 रुपया बरामद किया।

इस घटना में उदय कुमार झा, सौरभ कुमार सिंह, दिव्यांशु सिंह एवं राजेश कुमार यादव यादव को गिरफ्तार किया गया है।

गरीब किसान घर मे लगी आग, नगदी समेत हजारों की संपत्ति खाक

0
अगलगी में जली सामग्री देखता किसान परिवार

गिरिडीह/तिसरी : प्रखण्ड के भण्डरी पंचायत मे कठाराटांड टोला मे एक गरीब किसान के घर बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। घटना में घर मे रखे भोजन सामग्री समेत हजारों की सम्पति जल कर राख हो गई। पीड़ित गरीब किसान बीरेंद्र राम पिता रामलाल राम ने तिसरी बीडीओ और तिसरी थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर सरकार से क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।

दोपहर डेढ़ बजे पुआल में लगी आग

घटना के सम्बंध में पीड़ित ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसके घर मे रखे पुआल में अचानक आग लग गयी। शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा होकर कुँवा से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें काफी तीव्र होने के कारण आग पर काबू पाये जाने तक घर मे रखा अनाज, कपड़ा,बांस,लकड़ी, नगदी समेत सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया।

अगलगी में क्या क्या जला, कितना नुकसान?

अगलगी में जलने वाली अनाज में लगभग 2 किवंटल गेंहू, 50 किलो सरसो, 4 किवंटल धान, 2 किंटल चावल, 40 किलो मटर, 2किंटल आलू, 10 हजार रुपया नगदी शमिल है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी से सभी अनभिज्ञ हैं।

झारखंड कांग्रेस में कुछ बड़ा होने वाला है !

0

झारखंड कांग्रेस और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है । एक महीने के अंदर तीन बार सार्वजनिक लड़ाई, रामेश्वर उरावं के अध्यक्ष पद से छुट्टी की खबरें, ईसाई और गैर-ईसाई नेताओं के बीच बंटवारा के बाद कांग्रेस के अंदर ही अंदर हलचल है । होली के आसपास बड़े धमाके के लिए तैयार रहिए ।

गिरिडीह, हजारीबाग और रांची में हंगामे पर कोई कार्रवाई नहीं

गिरिडीह में रामेश्वर उरावं के सामने ही कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में टकरा गए । एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई । लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के सामने गुस्ताखी पर कोई कार्रवाई नहीं । इसी तरह हजारीबाग में ट्रैक्टर रैली के दौरान मंच पर बैठने को लेकर तू-तू , मैं-मैं हुई । नेताओं ने हल्की हाथापाई की । लेकिन वहां से भी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं । रांची में भी प्रदेश प्रवक्ताओं और कार्यकारी अध्यक्ष के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हुई। लेकिन पार्टी की ओर से बात आई-गई कर दी गईं । सवाल है कि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं अपने सामने हुई अनुशासनहीनता पर चुप क्यों रहे ?

होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने वाले हैं?

कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि नेताओं की अनुशासनहीनता पर रामेश्वर उरावं फिलहाल आखें बंद किए रहेंगे । कांग्रेस में जल्द ही संगठनात्मक बदलाव होने हैं और रामेश्वर उरावं अपने अंतिम दिनों में वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते । वे फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने वाले । सुबोधकांत सहाय और राज्यसभा सांसद धीरज साहू झारखंड कांग्रेस के अगले प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे हैं ।

बाहरी-भीतरी वाले बयान पर भ्रम

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने अपने अंतिम दिनों में आदिवासी-गैर आदिवासी का कार्ड खेला है । इस मुद्दे पर मांडर विधायक बंधु तिर्की, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने खुलकर रामेश्वर उरावं का समर्थन किया है । इससे कांग्रेस के ग़ैर-आदिवासी विधायकों में बेचैनी है । दीपिका पांडे सिंह और जयमंगल सिंह ने तो खुलकर इसपर नाराज़गी जताई है, लेकिन कई दूसरे विधायक दबी जुबान से इसे अनावश्यक मुद्दा बता रहे हैं ।

सिमरिया: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

0
स्वंय सेवी संस्था से जुड़े फिल्मन बाखला को अपनी वृतांत सुनाती बेटियां

सिमरिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय देल्हो की सातवीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षकों पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।बेटियों ने चाइल्ड सेंटर 1098 पर कॉल कर सारा वृतांत सुनाया।

बच्चियों द्वारा लगाए गए आरोप सही – जांच टीम

शिकायत मिलने पर चाइल्ड सब सेंटर चतरा की टीम मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल की।टीम के सदस्यों ने बताया कि बच्चियों द्वारा लगाया गया मानसिक प्रताड़ना का आरोप सही पाया गया है।इसकी लिखित जानकारी बीडीओ को दी जाएगी।

छात्राओं द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप गलत- प्रधानाचार्य

वही दूसरी ओर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार व शिक्षकों ने कहा कि किसी तरह से बच्चियों पर कभी भी मानसिक प्रताड़ना नही किया गया। पिछले कई माह से लाॅक डाउन के कारण कम समय में पढाई के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चियों को विशेष रूप से ध्यान देकर पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता।बच्चियों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है व निराधार है।

जांच दल मे फिल्मण बाखला ,अनिता मिश्रा, सुचिता देवी शामिल थी

Up कांग्रेस महासचिव ने पार्टी से इस्तीफा दिया

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर ने मंगलवार को पार्टी में समूहवाद और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सागर, जिन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने उसी दिन पार्टी छोड़ दी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मथुरा में एक ‘किसान पंचायत’ में भाग लिया।

सागर पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि वे इन चुनावों में हार गए, लेकिन इसके बावजूद सागर को पार्टी में महत्वपूर्ण काम सौंपा गया।

बंगाल के भाजपा अध्यक्ष को दार्जिलिंग में दिखाए गए काले झंडे

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह को मंगलवार को दार्जिलिंग में काले झंडे दिखाए गए। घोष राज्य में विधानसभा चुनाव होने से पहले पश्चिम बंगाल में देशव्यापी परिवर्तन यात्रा शुरू करने पहुंचे थे। कथित तौर पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बिमल गुरुं ग गुट के लोगों ने घूम रेलवे स्टेशन के पास दोनों को काले झंडे दिखाए।

इससे पहले, 2017 में दिलीप घोष और उनके कुछ राजनीतिक सहयोगियों को दार्जिलिंग में जीजेएम समर्थकों ने रोका था और इस भीड़ ने जयप्रकाश मजूमदार सहित राज्य के कुछ भाजपा नेताओं को पीटा भी था। उस समय घोष ने बिनॉय तमांग गुट के जीजेएम कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।