Sunday 5th of July 2026 12:26:50 AM
Home Blog Page 311

पिछले तीन महीने में 200 रुपये तक बढ़े LPG के दाम

0

सिर्फ 10 दिन में LPG सिलेंडर के दाम 75₹ रूपये बढ़े। जो सिलेंडर 4 फ़रवरी तक 694₹ का मिलता था , अब वो 769₹ का मिलेगा। पेट्रोल के दाम पिछले 45 दिन में 5₹ प्रति लीटर पहले ही बढ़ चुके हैं ।

फरवरी में दूसरी बार बढ़ी कीमतें

सरकार ने बुधवार-गुरुवार की आधी रात से रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा कर दिया है। इस तरह फरवरी में दूसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम । घरेलू LPG सिलेंडर 50₹ और महंगा हुआ हे। फरवरी के पहले हफ्ते में ही सिलेंडर 694₹ से बढ़कर 719₹ हुआ था और आज रात से नई कीमतें लागू होने के बाद LPG सिलेंडर अब 769 ₹ का हो गया है ।

3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा

एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।

बेंगाबाद में 50 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

0
मृतक किसान सुकर महतो की घटनास्थल पर पड़ी लाश
  • मृतक की पत्नी ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप,
  • देवर समेत कई अन्य को हिरासत में ले पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केंदुआगढ़ा गांव में 50 वर्षीय किसान सुकर महतो की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार की देर रात की है।

क्या है मामला ?

घटना के बाबत बताया गया कि सुकर महतो बुधवार की दोपहर अपने साईकल से खेत पर गया था। देर शाम तक जब सुकर महतो वापस नही लौटा। तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इसी क्रम में केंदुआगढ़ा जंगल के समीप एक खेत के पास सुकर की साईकल पड़ी मिली। कुछ दूर आगे बढ़ने पर परिजनों को उसका शव भी पड़ा मिला। शव देख ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वारकर काफी निर्मम तरिके से सुकर महतो की हत्या की गई है।

खोजी कुत्ता मंगाने पर अड़े हैं परिजन :

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच बेंगाबाद थाने की पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुटी गई है। पुलिस मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में थी लेकिन परिजनों ने मृतक के शव को घटनास्थल से उठाने देने से इंकार कर दिया। परिजन पुलिस से खोजी कुत्ते मंगा मामले का खुलासा करने की जिद्द पर अड़े हैं।

पत्नी ने लगाया देवर पर हत्या का आरोप :

इस बीच मृतक किसान सुकर महतो की पत्नी ननकी देवी ने हत्या का आरोप अपने देवर पर लगाया है। ननकी ने बताया कि सरकार द्वारा आवास योजना से उसे आवास मिला था। लेकिन देवर घर बनाने नही दे रहा है। मृतक की पत्नी के आरोप के आधार पर बेंगाबाद थाना की पुलिस ने देवर समेत कुछ अन्य लोगो को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ करने में जुटी है।

कुछ महीने पहले भी हुई थी एक किसान की मौत :

बेंगाबाद के केंदुआगढ़ा में कुछ महीने पूर्व भी ठीक इसी तरह खेत में काम करने गए एक किसान की मौत हो गई थी। उसका शव भी देर शाम को खेत के किनारे जंगल के पास से बरामद हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से भव्य एवं दिव्य भारत का उदय: रघुवर दास

0
समर्पण निधि में सहयोग करते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जमशेदपुर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शहर के सभी लोग वर्ग समर्पण निधि में बढ़-चढ़करअपना सहयोग दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के समर्पण निधि अभियान में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 1,51,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपकर समर्पण निधि में सहयोग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है। जिस राष्ट्र ने श्रीराम को अपना पूर्वज, अपना कुटुंबपति, अपना पुरोधा, अपना प्रभु, अपना नीति-नियंता और अपना आदर्श माना हो उस समाज में रामकाज करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। निस्संदेह भव्य मंदिर निर्माण रामकाज ही है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान समर्पित कर रहे हैं, यह अवसर गौरवपूर्ण है।

इस दौरान समर्पण निधि अभियान के प्रमुख जनार्दन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अवतार सिंह गांधी, अभियान के कोषाध्यक्ष हरेराम ओझा, अभियान के अध्यक्ष खजांची लाल मित्तल, संजय सिन्हा, संजय तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, प्रेम झा व अन्य उपस्थित थे ।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी

0

कोलकाता। विधानसभा चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 के टीके आवश्यक मात्रा में खरीदने में केंद्र से सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामान्य मतदाताओं के लिए आगामी चुनावों को सुरक्षित बनाने के लिए कोरोनोवायरस के टीके ‘सभी लोगों को मुफ्त’ देना चाहती है।

उन्होंने कहा, “हमें चुनाव को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल आधार पर हर सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारी तक पहुंचने की जरूरत है। हमें लगता है कि हर किसी की सेहत के हित में तत्काल टीकाकरण कार्यक्रम के साथ उन तक पहुंचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

ममता ने कहा कि चिंता की बात यह है कि राज्य में चुनाव होना है और लोग बिना टीकाकरण के ही मतदान केंद्रों पर जाने को मजबूर होंगे।

बरेली हवाई अड्डों

0

लखनऊ। बरेली हवाई अड्डों -15 दिन के भीतर सेवाएं होंगी शुरू,देश में सबसे ज्यादा हवाई सेवाओं वाला राज्य बनने जा रहा है। योगी सरकार ने राज्य में हवाई सेवाओं के चौतरफा विस्तार की गति तेज कर दी है। लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या समेत यूपी में बहुत जल्द 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यूपी में हवाई सेवाओं के विस्तार का ब्योरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में पेश कर दिया है। कुशीनगर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए का लाइसेंस मिल गया है। कुशीनगर यूपी का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

नीति आयोग में पेश योजना के मुताबिक लखनऊ, वाराणसी समेत अयोध्या, कुशीनगर और गौतमबुद्ध नगर से भी बहुत जल्द दुनिया के विभिन्न देशों के लिए सीधी हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और हिण्डन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। 15 दिन के भीतर बरेली हवाई अड्डे से भी हवाई सेवाओं की शुरूआत कर दी जाएगी। इसके लिए 8 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। नीति आयोग में पेश की गई योजनाओं के मुताबिक प्रदेश के 10 अन्य जगहों पर भी एयरपोर्ट के विकास का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही हवाई अड्डों को बेहतर कनेक्टिविटी और जन सुविधा के लिहाज से प्रदेश में 17 एयरपोर्ट टर्मिनल्स को कम से कम 2 लेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है। राज्य सरकार की योजना प्रदेश के हर क्षेत्र को हवाई सेवाओं से जोड़ते हुए आम लोगों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने की है।

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से छिनतई, 10 लाख का जेवर से भरा बैग छीन कर अपराधी फरार

0

कोडरमा। जिले के डोमचांच में अपराधी बेलगाम हो गया है बुधवार को दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधी लगभग 10 लाख का जेवर से भरा बैग छीन कर अपराधी आराम से फरार हो गए । हालांकि इस छिनतई की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बताया जाता है कि डोमचांच थाना  अंतर्गत जयनगर रोड में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात दो अपराधियो ने स्वर्ण व्यवसायी से जेवर भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि स्वर्ण व्यापारी बबलू सोनी का डोमचांच जयनगर रोड में अपना जेवर का दुकान है। जहां वे प्रतिदिन की तरह रात्रि में दुकान बंद करने के बाद कीमती जेवरों को अपने घर ले जाते थे और सुबह दुकान खोलने वक्त जेवरों को दुकान ले आते थे। इसी क्रम मे बुधवार को घात लगाये मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने धक्का देकर बबलू सोनी से लाखों के जेवर से भरा बैग छीन लिया और भाग खड़े हुए। इस दौरान अपराधियों के द्वारा धक्का देने से बबलू सोनी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ग्रामीणों के सहयोग से भर्ती कराया गया। 

बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दिन के उजाले में घटित इस घटना से स्थानीय व्यवसायी भयभीत नजर आ रहे हैं।

पिकअप वैन को मोहनाबांक गांव के पास अपराधियों ने लूटा

0

बिंदापाथर। प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के जामताड़ा-नाला मुख्य सड़क के मोहनाबांक गांव के समीप चार बदमाशों ने फतेहपुर से आसनसोल जा रही एक पिकअप वैन(डब्लू…

ट्रेनों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए बढ़ गए टिकट के दाम

0

भारतीय रेलवे ने छोटी दूरी की ट्रेनों के लिए किराये में मामूली वृद्धि की है । रेलवे ने इस किराया बढ़ोतरी पर सफाई दी है और कहा है कि कोरोना के दौरान लोगों को यात्रा करने से रोकने के लिए कदम उठाया गया है । रेलवे का कहना है कि देश में अभी जितनी भी ट्रेनें चल रही हैं, उसमें मात्र 3 परसेंट ट्रेनों के किराये में मामूली बढ़ोतरी की गई है ।

छोटी दूरी की ट्रेनों का बढ़ा किराया

अपने बयान में रेलवे ने कहा है,  “मीडिया के कुछ सेक्शन में खबरें हैं कि छोटी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों से पैसेंजर ट्रेन का किराया पहले से ज्यादा वसूला जा रहा है । रेलवे इस बारे में स्पष्ट करना चाहता है कि यह बढ़ोतरी रेल यात्रियों को भीड़-भाड़ से रोकने के लिए की गई है, ताकि ट्रेनों में ज्यादा लोग सवार न हों । इसी दूरी के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेन का किराया फिक्स रखा गया है । बयान में कहा गया है कि कोविड के चलते 22 मार्च 2020 से रेगुलर ट्रेनों के परिचालन पर रोक है ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके ।

बिजनेस करना सरकार का काम नहीं

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिजनेस करना सरकार का काम नहीं है और उनकी सरकार रणनीतिक क्षेत्र में कुछ सीमित संख्या में सरकारी उपक्रमों (PSU) को छोड़कर बाकी क्षत्रों के सार्वजनिक उपक्रमों को प्राइवेट करने को प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खराब सार्वजनिक उपक्रमों को वित्तीय समर्थन देते रहने से इकॉनॉमी पर बोझ पड़ता है। मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों पर आयोजित वेबिनार में कहा कि बजट 2021-22 में भारत को ऊंची बढ़ोतरी की राह पर ले जाने के लिए स्पष्ट रूपरेखा बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम घाटे में हैं, कइयों को करदाताओं के पैसे से मदद दी जा रही है।

उन्होंने कहा व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं, सरकार का ध्यान जन कल्याण पर होना चाहिए। सरकार के पास कई ऐसी संपत्तियां हैं, जिसका पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हुआ है या बेकार पड़ी हुई हैं, ऐसी 100 परिसंपत्तियों को बाजार में चढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाये जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा सरकार मौद्रिकरण, आधुनिकीकरण पर ध्यान दे रही है। निजीकरण, संपत्ति के मौद्रिकरण से जो पैसा आएगा उसे जनता पर खर्च किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार चार रणनीतिक क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के सार्वजनिक उपक्रमों के प्राइवेट करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रणनीतिक महत्व वाले चार क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को कम से कम स्तर पर रखा जायेगा। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार 111 लाख करोड़ रुपये की नई राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पाइपलाइन (सूची) पर काम कर रही है।

रैयतों ने बंद कराया एनटीपीसी पॉवर प्लांट

0
प्लांट के काम ठप होने से रोजाना डेढ़ करोड़ का एनटीपीसी को हो रहा घाटा

सिमरिया:-जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजा में प्रति एकड़ दस लाख रुपए की बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर रैयतों ने दूसरे दिन भी एनटीपीसी का काम काज ठप कराए रखा। विस्थापितों को एनटीपीसी फिल्हाल पंद्रह लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि दे रहा है। मगर रैयत पंद्रह के बजाय 25 लाख रुपए प्रति एकड़ की राशि मांग रहे हैं।

प्रति एकड़ दस लाख रुपए की बढ़ोत्तरी की कर रहे मांग

मंगलवार को एनटीपीसी में काम काज ठप कराने की सूचना पाकर सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दास रैयतों से बात करने टंडवा पहुंचे। पर रैयतों ने उन्हें तरजीह नहीं दी।एसडीओ ने हालांकि रैयतों को भरोसा दिया कि उनकी मांग संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा दी जाएगी।इधर रैयतों की मांग से ऊर्जा मंत्रालय को अवगत कराने के लिए सांसद सुनील सिंह और सिमरिया विधायक दिल्ली कूच कर गए हैं। सांसद का कहना है कि रैयतों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।

डंडे और हथियारों से लैस हैं ग्रामीण

बहरहाल रैयत इतने उग्र हैं कि एनटीपीसी के कर्मियों को प्लांट के अंदर दाखिल नहीं होने दे रहे हैं।महिलाएं हसुआ से लैश दिखी।जबकि पुरुष हाथों में डंडा लिए हुए थे।इधर एनटीपीसी के जीएम असीम गोस्वामी का कहना है कि प्लांट बंद होने से उन्हें रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।जितने दिन प्लांट बंद रखा जाएगा, घाटा और बढ़ता जाएगा।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में महेश जी उर्फ महेश भुइयां ढेर

0

मेदिनीनगर । पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के इलाके में बुधवार को पुलिस और उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ में जेजेएमपी के एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां के मारे जाने की सूचना है ।

पुलिस की घेराबंदी देख उग्रवादियों ने की फायरिंग

पुलिस और उग्रवादियों के बीच रूक रूक कर फायरिंग हो रही है । पलामू के एसपी संजीव कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं । जिले के एसपी संजीव कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट इलाके में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की मौजूदगी देखी गयी है । सूचना पर पुलिस टीम गांव में उग्रवादियों की घेराबंदी के लिए गयी थी ।

इलाके में सर्च अभियान जारी

पुलिस को देखते हुए उग्रवादी फायरिंग करने लगे ।पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की ।। इस दौरान जेजेएमपी का एरिया कमांडर महेश जी उर्फ महेश भुइयां मारा गया । पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रही है ।

साइबर अपराधियो के ठगी के शिकार हुए दो पारा शिक्षक

0
भक्तभोगी पारा शिक्षक बनवारी महतो

★साइबर ठगों ने एक के बैंक खाते से 22 हजार तो दुसरे के बैंक खाते से 3 हजार 500 रूपये उड़ाये

गिरिडीह / बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के बेको गंधोनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक बनवारी महतो के ग्रामीण बैंक के खाता से साइबर अपराधियों ने 22 हजार रू जबकि पीरटांड उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक उपेन्द्र विश्वकर्मा के बैंक खाते से 3500 रु० उडाये।

भुक्तभोगी पारा शिक्षक बनवारी महतों ने अपराधियो के खिलाफ बगोदर थाना में लिखित आवेदन दिया हैं। जिसमें कहा कि मेरे मोबाइल नम्बर पर अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा मोबाइल नम्बर 7970806785 से एक फोन खुद को बीएलओ अधिकारी बताकर किया गया। फोन पर बीएलओ बनकर बाते किया और उसके बाद ऐनी डेस्क नामक ऐप्प डॉनलॉड करने को कहा। ऐप्प डॉनलॉड करते ही कुछ ही देर बाद मेरे बैंक खाते से बारी बारी से चार किस्तो में बैलेंस कटता गया ओर मेरे मोबाइल पर मेसेज आने लगा जिसके बाद मुझे मालूम हुआ की मेरे बैंक खाते से 22 हजार रुपये की निकासी हो गयी है।

ठीक इसी तरह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पीरटाड़ के पारा शिक्षक के बैंक खाते से भी 3500 रु की निकासी हो गई। उसे भी बीएलओ बनकर साइबर ठग ने फोन किया और एप्प डाउनलोड करने को कहा।एप्प के मोबाइल में इंस्टॉल होते ही बैंक खाते से राशि की निकासी हो गयी। हालांकि भुक्तभोगी ने इस बाबत बगोदर थाने में आवेदन दिया लेकिन बगोदर थाने ने इसे साइबर थाने को देने की बातें कही है।