Sunday 5th of July 2026 01:31:20 AM
Home Blog Page 310

लाइव म्यूजिक रेस्टोरेंट दी अर्बन का विधायक आलोक चैरसिया ने किया उद्घाटन

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित द अर्बन रेस्टोरेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक चैरसिया ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक श्री चैरसिया ने कहा कि आधुनिकता के साथ सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेस्टोरेंट का डिजाइन तैयार किया गया है, जो ट्रेंडी के अनुसार लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेगी और मनपसंद लाइव म्यूजिक का भी लुत्फ शहरवासी ले पाएंगे। मौके पर सुर संगम कला केंद्र के कलाकारों ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, चंदन सा बदन आदि भजन व गजल से लोगों का मन मोह लिया। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर श्रीकांत कुमार ने बताया कि वातानुकूलित रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए दक्षिण भारतीय के अलावा चाइनीज व्यंजन व कई प्रकार के लजीज व्यंजनो के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, कैफेटेरिया व लाउंज की सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह शहर के लिए एक अनोखा व आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी प्राथमिकता सदैव उत्तम व बेहतरीन लजीज व्यंजनो का सेवा देना है। रेस्टोरेंट के प्रबंधक सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस रेस्टोरेंट का मेनू प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है और ग्राहकों के लिए बर्थडे पार्टी, किट्टी पार्टी, मीटिंग कॉन्फ्रेंस आदि शुभ अवसर पर बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मौके पर उपमहापौर मंगल सिंह, फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार, मनोज सिंह, अविनाश वर्मा,लवली गुप्ता,अविनाश देव व विनोद उदयपुरी,निशांत सिन्हा, यशवंत, संदीप गुप्ता, आमिर, प्रदीप, नीलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

बिहार का एटीएम लूटकांड का गिरोह पहुंचा पलामू कार, तीन मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड समेत कई कागजात भी बरामद

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)ः पुलिस की सक्रियता के कारण आज शहर के बैरिया चैक स्थित एटीएम में होनेवाली धोखाधड़ी टल गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति एटीएम के अंदर पैसा की निकासी कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उससे रुपए छीनने का प्रयास किया। नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर वहां काफी संख्या में भीड़ जुट गई। इसी बीच मामले की जानकारी टीओपी थ्री के प्रभारी अभिमन्यु सिंह को दी गई। बिना देर किये कुछ क्षण में टीओपी प्रभारी श्री सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम को घेर लिया। इस बीच वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जिसका फायदा उठाकर अपराधी पैदल भाग निकले। लेकिन इस बीच उनका फोर्ड इंडिया का चारपहिया वाहन(बीआर01डीएस8420) वहीं रह गया। बाद में पुलिस ने वाहन की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को उक्त चारपहिया वाहन से तीन बैंक का एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल(दो एंड्रायड व एक कीपैड), पांच पिट्ठू बैग व अन्य दस्तावेज मिले हैं। इस बीच, टीओपी थ्री के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने वाहन के नंबर के आधार पर व मोबाइल से अन्य जगहों पर जांच की। इसमें वाहन शिवराज कुमार पिता सुधीर सिंह व कागजात में मोबाइल नंबर 9232323223 दर्ज मिला। उन्होंने अपराधियों के मोबाइल नंबर की भी जांच करवाई जिसमें अधिकांश नंबर गया व पटना का पाया गया। श्री सिंह ने बताया कि एक बड़ी घटना टल गई है और बरामद वाहन व मोबाइल ऐसे हथियार हैं जिसके आधार पर पुलिस शीघ्र उन अपराधियों के पास पहुंच जायेगी। उन्होने बताया कि जांच के बाद कई राज खुल सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों की तैयारी को देखने से लगता है कि यह एक बड़ा गिरोह हो सकता है। पुलिस एटीएम व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। बताया जाता है कि उक्त घटना बैरिया स्थित सूजी फैक्ट्री के पास निवासी प्रदीप प्रसाद के नाबालिग पुत्र अमन कुमार गुप्ता के साथ घटी है।

फर्जी तरीके से किया गया पांच हजार रूपये का निकासी

0

महुआडांड़ (उज्ज्वल दुनिया)ः महुआडांड़ प्रखंड के अंतर्गत दौना गाँव की निवासी नईहरी देवी जो कि बिलकुल ही बृद्ध एवं अपाहिज है,के खाता से पांच हजार रूपये का अवैध निकासी पीताम्बर यादव के द्वारा किया गया। पीताम्बर यादव ओरसा पाठ के रहने वाला है। नईहरी देवी के खाता में पांच माह से वृद्धा पेंशन नहीं आया था जो कि दिनांक 30-01-2021 को आया और उनके खाता से दिनांक 09-02-2021 को पांच हजार रूपये का निकासी किया गया। निकासी के उपरांत पीताम्बर यादव के द्वारा कहा गया कि आपके खाता में सिर्फ तीन हजार रूपये आया है जबकि उनके द्वारा पांच हजार रूपये का निकासी किया गया। नईहरी देवी बिलकुल ही इस घटना से वंचित थी परन्तु ज़ब उनके रिस्तेदार को इस बात का पता चला तब उन्होंने उस पासबुक का अपडेट कराया फिर उसमे स्पष्ट पता चला कि पैसे का निकासी पुरे के पुरे पांच हजार का हो चूका है। अब सिर्फ उनके खाते में मात्र 78 रूपये शेष बचा हुआ है। फिलहाल पति के मौत के बाद नईहरी देवी अपनी बेटी के यहाँ रह रही है। उनकी बेटी का कहना है कि मेरी माँ बिलकुल ही मौत के करीब है। पिछले पांच माह से पेंशन रुका था पर ज़ब हमें पेंशन आने की सुचना मिली तब हमें ख़ुशी हुई कि माँ को अच्छे तरीके से हमलोग लालन-पालन कर पायेंगे पर इस तरह की घटना से उनमें बहुत ही नाराजगी है और उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पैसे वापसी कराने की गुहार भी लगाई है। इस मामले की जानकारी महुआडांड़ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप को दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना की गहन छानबीन की जाएगी एवं इसपर पाये गए दोषी के ऊपर सख्त करवाई की जाएगी।

रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी के लोहे रेलपटरी, क्लीप, पैण्डल किया जब्त

0
पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

गिरिडीह/सरिया : सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे के चोरी गए लोहे वाले रेलपटरी व क्लीप पैण्डल जब्त किया। वंही इस चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इस बाबत रेल सुरक्षा बल हजारीबाग पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि रेड एण्ड राउन्ड ड्यूटी में सरमाटांड स्टेशन से वापस लौटने के क्रम में दशारो खुर्द बाजार में रोड के समीप स्थित एक भाथी (लोहार) दुकान पर एक दुकानदार लोहे का सामान बनाते दिखा जबकि भाथी के बगल में लोहे का रेल लाईन (पटरी) दिखी।

उनके साथ मौजूद उपनिरीक्षक शिव बिहारी सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार-2, आरक्षी विधान चन्द्र, आरक्षी दीपक कुमार यादव उस दुकान के समीप रूक कर उक्त दुकान के तरफ बढ़े तो दुकानदार दुकान छोड़कर भागने लगा। बताया कि दुकानदार को पकड़कर पूछताछ किये तो उसने अपना नाम बजरंगी विश्वकर्मा, उम्र- 22 वर्ष, पिता- लालू विश्वकर्मा, ग्राम- सिमरिया, थाना- मरकच्चो, जिला- कोडरमा (झारखण्ड) बताया। रेल लाईन (पटरी) के बाबत पूछने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया और ना ही उसका कोई कागजात ही प्रस्तुत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को साथ लेकर जब उसके दुकान को चेक किया तो दुकान के अन्दर कोने में बोरा से ढ़का पेन्ड्रोल क्लिप बरामद हुआ। पेन्ड्रोल क्लिप के संबंध में भी कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया, न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया। इसके बाद रेल सुरक्षा बल के द्वारा बजरंगी विश्वकर्मा को रेल सम्पत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 संशोधित 2012 के अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया गया।

नाम बदलने को ही BJP विकास मानती है : गौरव वल्लभ

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रांची में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने GDP का नाम बदल डाला है। यह सरकार जब GDP बढ़ने की बात करती है तो उसका मतलब गैस डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से है ।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब नाम बदलने को ही तरक्की मानती है स्टेडियम से लेकर विश्वविद्यालय तक के नाम बदले जा रहे हैं। देशभर में Petrol पंपों का नाम भी वास्तविक रूप में बदला गया है ।

गौरव वल्लभ ने कहा कि पेट्रोल की बेस प्राइस ₹31 प्रति लीटर है । इस पर केंद्र सरकार ने 32 . 5 रूपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। यानी केंद्र की ओर से बेस्ट प्राइस पर लगाया गया टैक्स 100% से ज्यादा है । इसी तरह डीजल में एक्साइज ड्यूटी यूपीए सरकार के कार्यकाल में जहां प्रति लीटर 3.56 रूपए थी उसे बढ़ाकर ₹31 प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 250% बढ़ाई गई है ।

Smuggling को जा रही शराब लदी ट्रक पलटी, आलू के बोरे के बीच शराब छिपा कर भेज रहे थे तस्कर

0
सड़क पर बिखरी दारू की पेटियां

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ पर गोण्डलीबेडा के पास गुरुवार सुबह आलू के साथ शराब लदी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में जंहा ट्रक में लदी आलू सड़क पर बिखर गये वंही शराब की बोतलें भी बिखर गयी।

बताया जाता है कि शराब तस्कर ट्रक में आलू के बोरे के बीच मे शराब की बोतलें छिपाकर smuggling में जुटे थे। लेकिन शराब माफिया की किस्मत उनसे दगा दे गयी और उनकी सारी चालाकी गाड़ी के पलटने के कारण सफल नही हो पाई और आलू के साथ शराब भी सड़क पर गिर गई। घटना के बाद ट्रक का चालक,खलासी और शराब तस्कर घटना स्थल से फरार होने में सफल रहे।

इस बीच ट्रक के सड़क पर पलटी मार जाने के बाद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क पर बिखरे आलू के साथ साथ शराब की बोतलें भी उठाने लगे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पीरटांड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शराब और आलू को अपने कब्जे में कर लिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रक में लदा शराब नकली है या असली। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच पड़ताल कर रही है कि शराब को कहां से कहां ले जाया जा रहा था।

विदित हो कि इन दिनों गिरिडीह से बिहार तक शराब की तस्करी लगातार हो रही है। शराब तस्कर शराब की तस्करी के लिए नित्य नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसके पूर्व भी नारायणपुर सरिया रोड में साउंड बॉक्स में शराब को भर कर तस्करी करने ले जा रहे थे। लेकिन वहां भी गाड़ी के पलटने के बाद ही इसका खुलासा हो गया था।

गढ़वा: Love Affairs के चक्कर में मारा गया निजी अस्पताल का संचालक

0
शव देखने के लिए उमड़ी भीड़

रमना : रमना थाना प्रभारी रनविजय सिंह सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार व शिवलाल कुमार गुप्ता की सक्रियता व सख्ती काम आ गई। पुलिस ने सोमवार साम से गायब निजी अस्पताल के संचालक सद्दाम अंसारी का शव बुलका डोगनी नदी जंगल से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई ।

मृतक सद्दाम की पत्नी शबनम का था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक आरोपी साबिर अंसारी ने कबूल किया कि सद्दाम अंसारी की पत्नी शबनम खातुन से हम लोगो का प्रेम प्रसंग (Love Affairs) पांच सालो से चल रहा था। पत्नी शबनम खातुन व उनके प्रेमी ने मिलकर सद्दाम को मारने का प्लानिंग बनाया। शबनम खातुन ने साबिर अंसारी को 50 हजार हजार रूपया दिया । पैसा लेने के बाद साबिर अंसारी बुलका निवासी मनोज गुप्ता को 40000 हजार दे दिया और बोला की बाकी पैसा काम होने के बाद देंगे ।

लावारिस हालत में मिली थी सद्दाम की बाइक

रमना हाईस्कूल के समीप इंडियन हास्पीटल का संचालक सद्दाम अंसारी सोमवार की शाम अपने अस्पताल से नास्ता करने के लिये रमना बजार के लिये निकला था । किंतु देर रात तक वह वापस नहीं लौटा खोज बिन किया नही मिलने पर मंगलवार को रमना बजार के निकट हरिगणेश मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह सद्दाम का बाईक लावारिस हालत मे पाया गया था।

परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी रमना थाना प्रभारी रंनविजय सिंह ने बुलका डोगनी नदी जंगल से सद्दाम का शव बरामद किया है। शव मिलने की खबर मिलने पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने सद्दाम की पत्नी, शबनम खातुन 30वर्ष सदाम का जीजा साबिर अंसारी 32वर्ष व एक और व्यक्ति मनोज गुप्ता पिता रामसुन्दर गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।

पश्चिम बंगाल में रैली की अनुमति नहीं, ओवैसी भड़के

0

पश्चिम बंगाल: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार होने वाली रैली को पुलिस से अनुमति नहीं मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया है.

रैली को पुलिस की इजाजत न मिलने के बाद असदुद्दीन ने कहा, ‘आदर्श आचार संहिता अब लागू नहीं हुई है. यदि वे हमें इससे पहले भी अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं, तो चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष कैसे होगा? नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा रैली कर सकते हैं. कांग्रेस, सीपीएम, टीएमसी रैली कर सकते हैं. हम क्यों नहीं कर सकते?’

सोशल मीडिया, ओटीटी और website के लिए सरकार की गइडलाइंस

0
प्रेस को जानकारी देते IT Minister रविशंकर प्रसाद

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया (Social Media) , ओवर द टॉप (OTT) और वेबसाइट्स (Websites) के लिए सरकार की नई गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि इसके दायरे में फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और नेटफ्लिकस, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आएंगे।

सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइंस

  • सोशल मीडिया को भी बाकी मीडिया की तरह ही नियमों का पालन करना होगा
  • पोस्ट हटाने पर यूजर को सूचना देनी होगी, यूजर को बताना होगा कि उसकी पोस्ट क्यों हटाई गई
  • सोशल मीडिया को इस बात का प्रबंध करना होगा कि यूजर्स के अकाउंट का वेरिफिकेशन कैसे किया जाए
  • हर महीने में शिकायत, कार्रवाई पर रिपोर्ट देनी होगी। सबसे पहले पोस्ट डालने वाले की जानकारी देनी होगी
  • 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक पोस्ट को हटाना होगा
  • चीफ कंप्लेन अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी करनी होगी
  • आपत्तिजनक कंटेंट को सबसे पहले किसने पोस्ट या शेयर किया इसकी जानकारी सरकार या न्यायालय को देनी होगी
  • सोशल मीडिया कंपनी को इस बात का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा कि उनके पास प्रतिमाह कितनी – – शिकायतें आईं और कितनों का निवारण किया गया
  • सोशल मीडिया के लिए तीन स्तरीय कैटेगरी बनेंगी। U, UA7, UA13 कैटेगरी होंगी।

सोशल मीडिया पर लगाम क्यों है जरुरी

  • महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट होने की शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर हटाना होगा।
    – सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की भरमार है। सरकार को इनकी काफी शिकायतें मिली हैं। सोशल मीडिया का उपयोग नफरत फैलाने के लिए भी किया जा रहा है।
  • सोशल मीडिया में दिखाई जा रही चीजें अभद्र।
    – सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर भी शिकायत का भी फोरम मिलना चाहिए।
  • हम सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के खिलाफ हैं।
  • सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी भी कर रहे हैं।

OTT Platforms के लिए गाइडलाइंस

  • OTT पर कंटेंट उम्र के लिहाज से दिखाया जाए
  • OTT प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता या न्यूडिटी (Nudity) की शिकायत आने पर 24 घंटे के अंदर कंटेंट हटाना होगा
  • फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड है, वैसा ही OTT के लिए भी सेल्फ रेगुलेशन (Self Regulation) की व्यवस्था
  • दिखाया जाने वाला कंटेंट उम्र के हिसाब से हो
  • रजिस्ट्रेशन की बाध्यता नहीं है, लेकिन जानकारी जरूर देनी होगी
  • पैरेंटल लॉक यानी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे अभिभावक अपने बच्चे के लिए ऐसे कंटेंट को ब्लॉक कर सकें

वेबसाइट्स के लिए गाइडलाइंस

qa.ujjwalduniya.com

  • वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी
  • वेबसाइट पर कंपनी या उसे चलाने वाले की पारी जानकारी जरुरी
  • प्रेस काउंसिल की तरह खुद ही सेल्फ रेगुलेशन बनाए वेबसाइट्स और डिजीटल मीडिया

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में electric Scooter से सचिवालय पहुंची ममता

0
ममता ने विरोध भी किया और रास्ता भी सुझाया

देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनोखा विरोध किया । वे Electric स्कूटी से सचिवालय पहुंची ।इसके साथ ही उन्होने अपने गले में एक बैनर भी लटका रखा था ।

ममता बनर्जी हाजरा से नबन्ना (Nabanna) तक इलेक्ट्रिक स्कूटी से सफर किया

ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) की इलेक्ट्रिक स्कूटी (Electric Scooty) करीब 11 बजे कालीघाट स्थित अपने आवास से रवाना हुई । वह हाजरा से नबन्ना के तक गईं । राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटी चला रहे थे और ममता बनर्जी उनके पीछे बैठी हुई थीं । उनके साथ लगभग 16-17  इलेक्ट्रिक स्कूटी थे ।

ममता बनर्जी की Electric Scooty

ममता बनर्जी बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की जिस स्कूटी से सचिवालय पहुंची वे हाल की में लॉन्च हुई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 100 से 120 किमोमीटर की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम है। यहां तक कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे है। कीमत की बात करें तो भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत है।

दुर्घटना हुई तो गाड़ी का Registration होगा रद्द, Driving Licence भी होगा कैंसिल

0
नीतीश कुमार सड़क हादसों पर लगाम लगाने को लेकर सख्त

बिहार में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं । अगर आपकी गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ और चश्मदीदों ने कहा कि आप दोषी हैं तो पुलिस तत्काल आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द (Registration) कर देगी । इतना ही नहीं, ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) भी रद्द कर दिया जाएगा ।

ओवरलोडिंग और हेलमेट को लेकर भी सख्ती

परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि  इसके साथ ही सरकार ऑटो और बस में ओवरलोडिंग (Overloading) को लेकर भी एक विशेष अभियान भी चलाने वाली है । जिलों में हेलमेट, सीटबेल्ट के साथ फिटनेस जांच अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ।

Yuvraj Singh पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, मदद के लिए हाई कोर्ट में लगाई गुहार

0

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Yuvraj Singh पर दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. युवराज ने पिछले साल भारतीय स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया था. दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने पहले इसके खिलाफ शिकायत की थी जिसपर इस साल आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है. युवराज सिंह ने अब गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

25 फरवरी को हाई कोर्ट के न्यायाधीश अनमोल रतन सिंह की अदालत में सुनवाई होनी है. शिकायत दर्ज करने वाले रजत ने कहा कि वह इस मामले में अपना पक्ष रखेंगे साथ ही पूरी कोशिश करेंगे कि युवराज सिंह की याचिका खारिज हो. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए पुरजोर मांग करेंगे.

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh ने दायर की याचिका

रजत कलसन की लंबे समय तक यह शिकायत लंबित रही और लगभग आठ माह बाद 14 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने युवराद सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में  एफआईआर दर्ज कर ली. इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अब युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. अपनी इस याचिका में युवराज ने इस केस को खारिज करने के साथ-साथ हांसी पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग की है.

पिछले साल Yuvraj Singh, रोहित शर्मा के साथ लाइव चैट कर रहे थे. उस दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल के ऊपर एक अपमानजनक टिप्‍पणी कर दी. जिसके बाद वो वीडियो वायरल हो गया और उस विवाद के चलते युवराज को माफी भी मांगनी पड़ी थी.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी और कहा ,’मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया. मुझे इसका दुख है. ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं. मैं जीवन की गरिमा में विश्वास करता हूं और बिना किसी अपवाद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करता हूं. ‘मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था. हालांकि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है.’