बार-बार GST के नियम बदलने से देश के व्यवसायी बेहद नाराज़ हैं । जबतक वे GST के एक नियम समझते हैं, सरकार कुछ और संशोधनों के साथ आ जाती है । इसके खिलाफ Confederation of All India Traders (CAIT) ने आज (26 फरवरी) को भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है ।
सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की भारत बंद (Bharat Band) के दौरान 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे, इसके अलावा सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 1500 जगहों पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा । आज यानि 26 फरवरी को कोई भी कारोबारी GST Portal पर login नहीं करेगा ।
GST को आसान बनाने की मांग
CAIT के मुताबिक भारत बंद (Bharat Band) के दौरान होलसेल और रिटेल बाजार पूरे तरह बंद रहेंगे । जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद में शामिल नहीं किया गया है । रिहायशी कॉलोनियों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाली दुकानें को भी इससे बाहर रखा गया है । CAIT का कहना है GST टैक्स सिस्टम आसान होने के बजाय उलझन बढ़ाने वाली हो गई है । वे GST पर भी अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं ।
दुनिया के जाने-माने उद्योगपति और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के पास धमाके की साजिश का पर्दाफाश हुआ है । एक SUV में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के मुंबई स्थित घर एंटीलिया (Antilia) के पास संदिग्ध कार से जिलेटिन की 20 छड़ें (Gelatin Sticks) मिली हैं।
इंडियन मुजाहिद्दीन (Indian Mujahedeen) ने दी थी धमकी
आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन मुजाहिद्दीन ( Indian Mujahedeen) ने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को उड़ाने की धमकी दी थी । महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुकेश अंबानी के घर के पास एक वाहन में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली। घटना के बाद मुकेश अंबानी के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूर स्कार्पियो कार में जिलेटिन विस्फोटक के बीस छड़ पाए गए। इस घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। pic.twitter.com/UnKUflWbOB
खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि संदिग्ध कार की जांच की गई, जिसमें विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिलेटन छड़ें बरामद हुई हैं।

PNB Scam के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया है । UK (ब्रिटेन) की अदालत ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है । जल्द ही नीरव मोदी को भारत लाया जाएगा।
PNB में 2 अरब डॉलर के घोटाले का आरोपी है नीरव मोदी
बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी PNB (पंजाब नेशनल बैंक) से करीब 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में वांक्षित है। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है।
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए UK (लंदन) की अदालत ने उसके अपील को ठुकरा दिया और भारत के उसके प्रत्यपर्ण की मंजूरी देते हुए यह भी कहा कि भारत की न्यायपालिक निष्पक्ष है।
नीरव मोदी को दोषी करार दिए जाने की पूरी संभावना- अदालत
वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज सैमुअल गूजी ने अपना निर्णय देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि नीरव मोदी को भारत में कई सवालों के जवाब देने हैं। भारत में उसे दोषी करार किए जाने की पूरी संभावनाएं हैं।
ब्रिटिश अदालत ने नीरव मोदी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर दी गई दलीलों को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में यह कोई असामान्य बात नहीं है। जज ने कहा कि नीरव मोदी के भारत में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जाएगी।

गिरिडीह /बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला डोरियों के बीच एनएच दो इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य को अज्ञात आयसर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक में सवार महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना को लेकर बताया जाता है कि रूपलाल यादव हेंसला निवासी अपने पुत्र सुरेंद्र यादव और पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक में सवार होकर अपने बेटी के यहां डुमरी थाना क्षेत्र के चैनपुर दामाद के तबीयत खराब होने के कारण देखने जा रहे थे। इसी दौरान तिरला पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक महिला के पति रुपलाल यादव और पुत्र सुरेन्द्र यादव घायल हो गये। जिन्हे इलाज हेतु बगोदर अस्पताल ले जाया गया।
उधर मुआवजे की मांग लेकर स्थानीय लोगो ने सड़क को जाम कर दिया। हालांकि बगोदर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता के अश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। बगोदर प्रशासन घटनास्थल पर पहुँच कर शव अपने कब्जे ले लिया है।
मोरहाबादी न्यू एरिया (पुराना टीओपी) में बुद्धिया सरस्वती शिशू मंदिर, मोहराबादी की शिक्षिका नीरा कुमारी की सोने की चैन अपराधियों ने खींच लिया। चेन की कीमत 50 हजार बतायी जाती है।
शिक्षिका नीरा के पति पंकज पांडेय का अपना व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है। स्कूल समाप्त होने के बाद नीरा अपने घर जा रही थी। इसी बीच मोरहाबादी न्यू एरिया (पुराना टीओपी) में ठेकेदार रंजन सिंह के घर के पास नीले रंग की अपाचे बाइक पर तीन अपराधी पहले से खड़े थे। जैसे ही बुद्धिया सरस्वती शिशू मंदिर, मोहराबादी की शिक्षिका नीरा कुमारी वहां पहुंची तभी झटके से उनकी सोने की चेन खींच कर तीनों अपराधी फरार हो गये।
CCTV फुटेज में दिख रहा है बाइक का नंबर
मामला बरियातू थाने का है। हालांकि, पुलिस तत्काल एक्शन में आई और मौके का सीसीटीवी फूटेज खंगाला है। इसमें एक अपराधी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। बाइक का नंबर भी दिख रहा है।
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का धनबाद न्यायालय ने आदेश दिया है.पिछले दिनों अदालत को बिना बताए पूर्व विधायक को धनबाद जेल से दुमका जेल में शिफ्ट किया गया था ।
इस मामले को लेकर Sanjeev Singh के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद द्वारा न्यायालय में आवेदन दिया गया था। अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक को कोर्ट को बिना जानकारी दिए जेल प्रशासन द्वारा दुमका जेल शिफ्ट किया गया था। इस मामले को लेकर न्यायालय में दो आवेदन दिए गए थे। आवेदन में पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने पर कोर्ट के उल्लंघन का मामला बताया गया था।
पिछले दिनों कोर्ट ने जेल अधीक्षक को शोकॉज भी इस मामले में किया था। एडीजे फोर्थ रवि रंजन की अदालत ने पूर्व विधायक को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। जानकारी रहे कि नीरज हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) पिछले तीन वर्षों से जेल में हैं।
कोडरमा। गाड़ी संख्या 03305UP धनबाद गया इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर आगमन पर यात्रियों के द्वारा बताया गया कि एक महिला यात्री जिसका प्रसव होने वाला है ।
RPF के महिला जवानों ने प्रसव के लिए बनाया घेरा
सूचना उपरांत तत्काल RPF पोस्ट कोडरमा पर डयूटी में तैनात महिला कांस्टेबल साधना कुमारी एवं स्टेशन पोटर ललिता देवी के द्वारा तत्काल कोडरमा स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 4 पर पहुंच कर उक्त महिला को चारों तरफ से घेरा बनाकर सहायता एवम सुरक्षा प्रदान कराया गया। जहाँ पर उक्त महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
महिला के परिजन भी उसके साथ थे, जिन्होंने उक्त महिला यात्री का नाम गायत्री देवी उम्र 32वर्ष, पति- सोनू दास ग्राम-बड़की सरिया ,पो.-सरिया,जिला गिरिडीह बताया। जहां परिजनों को अस्पताल ले जाने हेतु एंबुलेंस को बुलवाया गया। परन्तु उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि अब हम हॉस्पिटल नहीं जाएंगे क्योकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है हम लोग इसे अपने साथ घर लेकर जाएंगे ।
बाद में गाड़ी संख्या 02363DN पटना- रांची जनशताब्दी के कोडरमा आने पर उक्त गाड़ी में महिला और बच्चे को सुरक्षित बिठाकर वापस सरिया भेजा गया।

प्लांट के काम ठप होने से रोजाना डेढ़ करोड़ का एनटीपीसी को हो रहा घाटा
बनना था दस साल में, हो चुका दो दशक
आठ करोड़ की लागत पहुंचा चौदह हजार करोड़
सिमरिया:-रैयतों के तेवर के कारण तीसरे दिन भी NTPC का कामकाज ठप रहा।दरअसल रैयत जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजा में प्रति एकड़ दस लाख रुपए की बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। विस्थापितों को NTPC फिल्हाल पंद्रह लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा राशि दे रहा है।मगर रैयत पंद्रह के बजाय 25 लाख रुपए प्रति एकड़ की राशि मांग रहे हैं।
NTPC में काम काज ठप होने की सूचना पाकर सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दास रैयतों से बात भी की।पर नतीजा सिफर रहा।एसडीओ ने हालांकि रैयतों को भरोसा दिया कि उनकी मांग संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचा दी जाएगी। इधर रैयतों की मांग से ऊर्जा मंत्रालय को अवगत कराने के लिए सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधायक दिल्ली कूच कर गए हैं। सांसद का कहना है कि रैयतों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।
बहरहाल रैयत इतने उग्र हैं कि NTPC के कर्मियों को प्लांट के अंदर दाखिल नहीं होने दे रहे हैं।महिलाएं हसुआ से लै दिखी।जबकि पुरुष हाथों में डंडा लिए हुए थे।अनशनकारी रैयतों की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मेडिकल टीम भी अनशन स्थल पर समय समय पर पहुंचती रही।अनशनकारियों का ब्लड प्रेशर भी मापा गया।।
इधर NTPC के जीएम असीम गोस्वामी का कहना है कि प्लांट बंद होने से उन्हें रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।जितने दिन प्लांट बंद रखा जाएगा, घाटा और बढ़ता जाएगा।बहरहाल रैयतों के तेवर को देखते हुए एनटीपीसी में ठेका का काम करने वाले एजेंसियों के वर्कर अपने अपने घरों की ओर कूच करने लगे हैं।।रिपोर्ट:-गीतांजलि।
भूतपूर्व पीएम अटल बिहारी ने किया था शिलान्यास, आठ हजार करोड़ की आने वाली थी लागत, बढ़ कर हुई चौदह हजार करोड़
दो दशक पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने टंडवा में एनटीपीसी का शिलान्यास किया था।दस वर्षों में इस संयंत्र में बिजली का उत्पादन शुरू हो जाना था।मगर संयत्र की स्थापना और उसमें शुरू होने वाले कामकाज में राजनीति हमेशा हावी रहा।कभी विस्थापितों को लेकर तो कभी ठेका पट्टा को लेकर एनटीपीसी का काम काज हमेशा प्रभावित होता रहा।आलम यह है कि आठ हजार करोड़ की लागत वाले एनटीपीसी संयत्र को अब पूरा करने में चौदह हजार करोड़ रुपए लग रहा है।
सिमरिया:- 48 वर्षीय राजेन्द्र साव को गुरुवार को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार कर बेरहमी कत्ल कर दिया ।वे प्रतापपुर के तेली टोला के रहनेवाले थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया ।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को यादव नगर टंडवा में सप्ताहिक बजार लगता है। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घर से खाना खाने के बाद साईकिल से खस्सी लेने कह कर टंडवा बजार जा रहें थे ।इसी बीच निमा गजवा मुख्य पथ के पथल कुदवा के पास पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया और धारदार हथियार से बेरहमी से काट कर और मार दिया ।
इसी तरह की घटना राजेन्द्र साव के पुत्र के साथ भी हुआ था। गांव के लोगों ने उसके जवान बेटे को बेरहमी से मार कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक राजेन्द्र साव के परिवार में पहले से ही आपसी रंजिश को लेकर हत्या करने का सिलसिला चल रहा। हाल ही में राजेंद्र की बेटी भी चल बसी। मृतक के घर में अब कोई अंतिम संस्कार करने वाला भी नहीं है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Mg Hector इंडिया ने 16, 51,800 लाख की कीमत (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) में शुरू होने वाला ऑल-न्यू Hector 2021 सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लॉन्च किया है। सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की शुरुआत के साथ, MG अब अपने Hector 2021 पेट्रोल इंजन लाइन-अप, यानी एमटी, हाइब्रिड एमटी, सीवीटी और डीसीटी के हिस्से के तौर पर 4 विकल्प प्रदान करता है।
सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Mg Hector 2021 पांच-सीटर और Hector प्लस छह-सीटर दोनों में उपलब्ध है। सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी वर्तमान डीसीटी विकल्प में जुड़ेगा।
सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टॉप-गो ट्रैफ़िक के लिए अधिक उपयुक्त होने के साथ एक आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन क्विक गियर शिफ्ट के साथ एक आकर्षक ड्राइव प्रदान करता है जो आसान ओवरटेकिंग करने में सक्षम है।
Mg Hector इंडिया के चीफ कॉमर्शियल अधिकारी, गौरव गुप्ता ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, ” अपनी अनूठी विशेषताओं के दम पर एक ब्रांड के रूप में MG ने खुद के लिए एक अलग विरासत बनाई है। Hector 2021 सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का परिचय हमारे ग्राहकों के लिए विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता और पूरा करता है। सीवीटी हमेशा ऐसे खरीदारों के लिए एक लोकप्रिय ट्रांसमिशन रहा है जो एक आरामदायक ड्राइव की तलाश में हैं। हमें विश्वास है कि यह नया लॉन्च खरीदारों के साथ एक सही गठजोड़ बनाएगा और Mg Hector की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा।
Mg Hector 2021 रेंज, इंडस्ट्री- फर्स्ट MG शील्ड के साथ एक आरामदायक स्वामित्व अनुभव प्रदान करता है। इसके तहत, MG आपको बेस्ट-इन-क्लास प्रदान करता है। यह पहली 5 आवधिक सेवाएं, 5-वर्ष तक असीमित किलोमीटर वारंटी और 5 वर्ष तक रोड साइड असिस्टेंस के साथ मुफ्त श्रम शुल्क प्रदान करता है। Mg Hector पेट्रोल के लिए 45 पैसे प्रति किमी और डीजल वेरिएंट के लिए 60 पैसे प्रति किमी के हिसाब से सबसे कम मेंटेनेंस कॉस्ट प्रदान करता है (जिसकी कीमत 100,000 केएमपी तक होती है)।
इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Mg Hector 2021 हिंग्लिश कमांड्स, आईस्मार्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाओं से भरी हुई है। इसकी उल्लेखनीय विशेषताओं में एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, 6 एयरबैग, बोल्ड थर्मोप्रेस्ड फ्रंट क्रोम ग्रिल, 18-इंच ड्यूल-टोन एलॉय और डुअल-टोन इंटीरियर और एक्सटीरियर ऑप्शन जैसे विकल्प शामिल हैं।
Mg Hector भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी है जिसने कई उद्योग-प्रथम के साथ अपने खंड में नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। उनमें से कुछ में एक इन-बिल्ट गाना ऐप शामिल है जिसमें एक प्रीमियम अकाउंट और 48वी माइल्ड-हाइब्रिड आर्किटेक्चर है। Hector ने MG को भारत के अब तक 65 शहरों में 250+ ग्राहक टचप्वाइंट के साथ वांछित गति प्रदान की है।
लातेहार (उज्ज्वल दुनिया)ः झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के एक उग्रवादी मोहन परहिया (25) ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने आत्मसमर्पण पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा लातेहार एसपी प्रशांत आनंद और एएसपी विपुल पांडेय के समक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में लातेहार एसपी कार्यालय में किया। मोहन लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह चकलवा टोला निवासाी है। उस पर 2018-19 से नक्सल गतिविधियों में शामिल था और वह पहले भाकपा माओवादी और इसके बाद टीएसपीसी उग्रवादी संगठन में भी काम कर चुका है। मोहन परहिया पर लातेहार जिले के तीन थाना बारेसाढ़, महुआडांड और लातेहार में 5 मामले दर्ज हैं।
हुसैनाबाद(उज्ज्वल दुनिया)ः हुसैनाबाद की साहित्यिक संस्था मौसम के तत्वावधान में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवासीय परिसर में गुरुवार की सुबह 10 बजे सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर हुसैनाबाद के निवर्तमान एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें विदाई दी गई। मौक़े पर संस्था मौसम के अध्यक्ष विनोद सागर कहा कि एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार जी के 8 माह का कार्यकाल काफ़ी शांति एवं अम्न-चैन से परिपूर्ण रहा। इन्होंने अपने कार्यकाल में न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाये रखने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया, वहीं मौके पर संस्था मौसम के संरक्षक सह हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ़ छठन ने कहा कि हुसैनाबाद को एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार जी की कमी हमेशा खलेगी। संस्था मौसम के संरक्षक सह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालक बीके नीरज राजयोगी ने एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार के 8 माह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की, वहीं मौसम के संरक्षक सह वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल ने कहा कि एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार जी ने किसी भी केस में न्याय करने में कभी भी जाति-धर्म विशेष को लेकर भेदभाव नहीं किया जो कि इनके अच्छे व्यक्तित्व को दर्शाता है। सम्मान पाकर एसडीपीओ जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि हुसैनाबाद के लोग उन्हें हमेशा स्मरण में रहेंगे, क्योंकि यहाँ के लोग काफ़ी मिलनसार हैं। साथ ही, ये लोग न्यायिक कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने में सक्रिय रहने वालों में से हैं। विदाई समारोह के मौक़े पर संस्था मौसम के सचिव मनोज कुमार प्रजापति, उत्तम कुमार, संतोष ठाकुर, सिब्तैन मिर्ज़ा, अशोक कुमार, पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।