कोलकाता: गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कोलकाता में स्कूटी चलाई थी तो आज बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में स्कूटी चलाती हुई नजर आईं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पंचपोटा में अपने रोड शो के दौरान स्कूटी चलाई. स्कूटी चलाने के बाद स्मृति ईरानी लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंची.
कोलकाता: गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कोलकाता में स्कूटी चलाई थी तो आज बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में स्कूटी चलाती हुई नजर आईं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पंचपोटा में अपने रोड शो के दौरान स्कूटी चलाई. स्कूटी चलाने के बाद स्मृति ईरानी लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंची.
देश के पांच राज्यों में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पूर्वी भारत के बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) होंगे तो दक्षिण के तीन राज्यों (तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) में भी चुनावी रणभेरी बज चुकी है। असम को छोड़कर कहीं भी भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला नहीं है। दक्षिण के तीनों राज्यों में तो कांग्रेस का मुकाबला क्षेत्रीय दलों से ही है। वहीं बंगाल में भाजपा और तृणमूल के बीच सीधी टक्कर होती दिख रही है। हालांकि वामदल और कांग्रेस ने भी गठबंधन किया है लेकिन अधिकांश लोगों का अनुमान है कि बंगाल में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन तीसरे नंबर पर ही रहेगा ।
बंगाल और असम से राहुल को नहीं है उम्मीद!
राहुल गांधी को पता है कि पूर्वी भारत के दोनों राज्यों में कांग्रेस की हालत पतली है । बंगाल में लेफ्ट के साथ सरकार बनने की कोई उम्मीद उन्हें नहीं दिखती, लेकिन असम का मैदान अभी भी खुला है। हालांकि पिछले पांच सालों में भाजपा वहां सांगठनिक रुप से मजबूत तो हुई है लेकिन CAA-NRC के मुद्दे को कांग्रेस वहां अपने लिए उम्मीद की किरण देख रही है।
बंगाल में कभी ममता के खास रहे फुरफुरा शरीफ के मौलवी पीरजादा अब्बास सिद्दीकी को भी कांग्रेस ने जोड़ा है। उनकी पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट लेफ्ट-कांग्रेस अलायंस का हिस्सा है। इसे मुस्लिम वोटों को पाले में खींचने की कवायद के तौर पर देखा गया। लेकिन पीरजादा अब्बास भी लेफ्ट-कांग्रेस को विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Election) में मुस्लिम वोट दिला सकेंगे इसमें शक है । क्योंकि बंगाल में सबको पता है कि इस बार मुकाबला ममता बनर्जी बनाम बीजेपी है।
केरल पर क्यों फोकस कर रहे हैं राहुल ?
केरल के मतदाता एक बार लेफ्ट गठबंधन को तो दूसरी बार कांग्रेस के यूडीएफ (UDF) गठबंधन को मौका देते रहे हैं। कांग्रेस में फिलहाल लेफ्ट की सरकार है इस हिसाब से अबकी बारी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ (UDF) गठबंधन की है। राहुल गांधी जानते हैं कि जहां जीतने की उम्मीद हो वहीं समय देने में फायदा है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में क्या ?
तमिलनाडु में दोनों बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां वहां के रिजनल पार्टी के सहयोगी की भूमिका में हैं। भाजपा वहां सत्तारुढ़ AIADMK के साथ सहानुभूति रखती है। वैसे भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी की तारीफ कर प्रधानमंत्री मोदी ने संकेट दे ही दिए हैं। वहीं कांग्रेस स्टालिन की DMK के साथ गठबंधन में जाना चाहती है। हालांकि स्टालिन की ओर से अभी कांग्रेस को कई ठोस भरोसा नहीं मिला है । पॉलिटिकल पंडितों से बात करें तो ऐसा लगता है कि स्टालिन (DMK) की स्थिति इस बार मजबूत है। ऐसे में राहुल तमिलनाडु में स्टालिन पर अटैक न करते हुए भाजपा और कृषि कानून की बात ही अधिक कर रहे हैं।
कोलकाता, कोकिन मामले में कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोलकाता पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के बंगाल उपाध्यक्ष संकुदेब पांडा को नोटिस भेजा है।हालांकि, अनुपम हाजरा का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।
बता दें कि कोकीन तस्करी मामलो में गिरफ्तार किए गए में बीजेपी नेता राकेश सिंह को अदालत ने एक मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मंगलवार को राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद आज उन्हें कोलकाता के अलीपोर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने राकेश सिंह को 1 मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
कोलकाता: तृणमूल के मां प्रोजेक्ट के जवाब में गरीब लोगों को मछली-चावल की थाली परोसने का फैसला किया है और वह भी मुफ्त में। इसका शुभारंभ मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में भाजपा नेताओं ने आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन कर किया। इस दिन दोपहर के भोजन में मछली, चावल, दाल, आलू की भुजिया तथा चटनी शामिल थी। कहने की जरूरत नहीं है कि भाजपा विधानसभा चुनावों में बंगाल के लोगों के दिलों और दिमागों को जीतने के लिए बंगाली संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती है।
कोलकाता: तृणमूल के मां प्रोजेक्ट के जवाब में गरीब लोगों को मछली-चावल की थाली परोसने का फैसला किया है और वह भी मुफ्त में। इसका शुभारंभ मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में भाजपा नेताओं ने आम लोगों के साथ जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन कर किया। इस दिन दोपहर के भोजन में मछली, चावल, दाल, आलू की भुजिया तथा चटनी शामिल थी। कहने की जरूरत नहीं है कि भाजपा विधानसभा चुनावों में बंगाल के लोगों के दिलों और दिमागों को जीतने के लिए बंगाली संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती है।
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिए हैं.शुक्रवार को सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट के निर्माण हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई 250 करोड़ रुपये की धनराशि हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का धन्यवाद दिया. अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा होगा.
Banaras: बीएचयू कैंपस को पहले और दूसरे वर्ष की कक्षाओं के लिए भी खोलने की मांग पर पांच दिनों से धरना दे रहे छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस को छात्रों के दबाव के आगे झुकना पड़ा और सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया। इसके पहले शुक्रवार को सिंह द्वार पर आंदोलन कर रहे छात्रों को हटाने के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। उसके बाद पुलिस ने जबरन छात्रों को घसीटकर गाड़ी में बैठाया था और फिर थाने भेज दिया था। घटना के बाद से छात्र आक्रोशित हो गए थे और नारेबाजी करते हुए लंका थाने का घेराव किया था।
पुलिस ने धरना स्थल से बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट आशुतोष कुमार, अविनाश, सुमित, अनुपम और पवन को गिरफ्तार किया है, जबकि धरना स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने सिंह द्वार से छात्रों की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग भी हटा दी। पुलिस की कार्यवाही के बाद छात्रों में नाराजगी है। एहतियातन कैंपस के बाहर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं।
Banaras: बीएचयू कैंपस को पहले और दूसरे वर्ष की कक्षाओं के लिए भी खोलने की मांग पर पांच दिनों से धरना दे रहे छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस को छात्रों के दबाव के आगे झुकना पड़ा और सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया। इसके पहले शुक्रवार को सिंह द्वार पर आंदोलन कर रहे छात्रों को हटाने के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। उसके बाद पुलिस ने जबरन छात्रों को घसीटकर गाड़ी में बैठाया था और फिर थाने भेज दिया था। घटना के बाद से छात्र आक्रोशित हो गए थे और नारेबाजी करते हुए लंका थाने का घेराव किया था।
पुलिस ने धरना स्थल से बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट आशुतोष कुमार, अविनाश, सुमित, अनुपम और पवन को गिरफ्तार किया है, जबकि धरना स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने सिंह द्वार से छात्रों की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग भी हटा दी। पुलिस की कार्यवाही के बाद छात्रों में नाराजगी है। एहतियातन कैंपस के बाहर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं।
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी से पूछताछ के तीन दिन बाद सीबीआई ने शुक्रवार को कोल तस्करी मामले में अपनी जांच के सिलसिले में कोलकाता में बिजनेसमैन रणधीर कुमार बरनवाल से जुड़े कई स्थानों की तलाशी ली। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। जांच से जुड़े एजेंसी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सीबीआई की टीम यहां बरनवाल के आवासीय परिसर में तलाशी ले रही है।
वाराणसी । केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान शुक्रवार से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि सर्दी के कारण गैस का दाम बढ़ा है। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा दाम कम हो जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, जैसे-जैसे सर्दियां कम होंगी, गैस का दाम भी घटेगा, अभी डिमांड ज्यादा है।
वहीं डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि धर्मेद्र प्रधान शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर मिर्जापुर रवाना होंगे और वहां मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मत्था टेकेंगे। देर शाम काशी आकर गंगा आरती में शामिल होंगे।
शनिवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर जाएंगे। वहां से खिड़कियां घाट जाकर सीएनजी गैस परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में अधिकारियों संग सर्किट हाउस में बैठक कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ साइकिल से विधानसबा पहुंचे तेजस्वी यादव
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) साइकिल से विधानसभा पहुंचे । इस दौरान उन्होने कहा कि निर्धनों को चूसने वाली, धनवानों की प्रियतम सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर आम आदमी को मरने पर मजबूर कर दिया है। ड़बल इंजन सरकार गरीबों को लूट खुलकर पूँजीपतियों के लिए बैटिंग कर रही है।
नीतीश कुमार को जवाब देते नहीं बन रहा
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार एकदम मौनी बाबा बन गए हैं। उनको जवाब देते नहीं बन रहा। हर सवाल पर वो बस बीजेपी की ओर कातरता से देखते हैं। उन्होने कहा कि नौकरी हो, बेरोजगारी हो, कानून-व्यवस्था हो या महिलाओं के प्रति अत्याचार। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार का सरकार पर कोई कंट्रोल ही नहीं रहा। वे बुझे-बुझे मुरझाए से दिखते हैं। बेमन से किया काम और बेमेल शादी से किसी का भला नहीं होता।
देश का बंटाधार कर दिया
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि मोदीजी ने अपने शासनकाल में देश को जो हाल किया है वो आप देख सकते हैं। कभी जीएसटी, कभी नोटबंदी तो कभी भारत बंदी । ऐसा लगता है कि सारी सरकारी कंपनियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर, लोगों को कंगाल बनाकर झोला उठाकर चल देंगे. उन्होने सिर्फ लोगों के दिलों में दरारे पैदा की हैं।
नौकरी के नाम पर सिर्फ पकौड़े तलने का सुझाव दे सके
तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नौकरी के नाम पर एक काठ की हांडी केंद्र सरकार ने चढ़ाई थी, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष वाली, तब से नौकरी के नाम पर वे पकौड़ा तलना ही सुझा पाए। अब दूसरी 20 लाख नौकरी वाली हांडी बिहार सरकार ने चढ़ाई है जिसके बाद से नौकरी शब्द इनके शब्दकोश से गायब है।
काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती।
नौकरी के नाम पर एक काठ की हांडी केंद्र सरकार ने चढ़ाई थी, 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष वाली, तब से नौकरी के नाम पर वे पकौड़ा तलना ही सुझा पाए।
अब दूसरी 20 लाख नौकरी वाली हांडी बिहार सरकार ने चढ़ाई है जिसके बाद से नौकरी शब्द इनके शब्दकोश से गायब है। pic.twitter.com/YaDDqCZyuN
गंधार का अफगानिस्तान बन गया, उस दिन से अब तक वहां सुख-शांति है क्या ? पाकिस्तान बना, उस दिन से अब तक पाकिस्तान में सुख-शांति है क्या ? अखंड भारत (Akhand Bharat) के जो विभाग जो भारत नहीं कहलाते हैं उनमें दुख ही दुख है । ये बातें आरएसएस के सरसंघचाकल मोहन भागवत ने हैदराबाद में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान कही ।
अखंड भारत का निर्माण संभव है
मोहन भागवत ने कहा कि आज भी अखंड भारत ((Akhand Bharat) का निर्माण संभव है। भारत-पाकिस्तान-अफगानिस्तान और बंग्लादेश के लोग हजारों सालों से सुख और शांति के साथ एक-दूसरे के साथ रहते आए हैं. हमारी संस्कृति, हमारा खान-पान, सोचने का तरीका एक ही तो है। सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र ही हमारी जीवनशैली तय करते हैं। उन्होने कहा कि लोग विदेशी पंथ का त्याग करें और सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र के आसपास के विचार, दर्शन को अपनाएं तो अखंड भारत का निर्माण हो सकता है।
अखंड भारत विस्तारवादी सोच नहीं
मोहन भागवत ने कहा कि जब हम अखंड भारत ((Akhand Bharat) की बात करते हैं तो इसे पश्चिमी नजरिए से विस्तारवादी सोच की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। जब हम अखंड भारत की बात करते हैं तो इसका मतलब है इस इलाके के लोगों से है। लोग एक-दूसरे को अपना समझें, एक-दूसरे के सुख-दुख को अपना समझें, एक-दूसरे को अपना कुटुंब समझें तो यही अखंड भारत है. हमारे लिए अखंड भारत का मतलब लोगों से है, सरहदों से नहीं ।
बंगाल के चुनावों (West Bengal Election) में युवा वोटर्स को रिझाने के लिए सभी पार्टियां Hot & Glamorous चेहरों को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में बंगाली अभिनेत्रियों की लिस्ट देखकर कुछ ऐसा ही अंदाजा लग रहा है। पिछले एक हफ्ते के अंदर भाजपा ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के ग्लैमरस चेहरों को पार्टी में शामिल कराया है। तृणमूल कांग्रेस के पास नुसरत जहां और मीमी चक्रबर्ती पहले से हैं।
सौमिली घोष बिस्वास (Soumili Ghosh Biswas)
बंगाली टेलीविजन का चेहरा रहीं सौमिली घोष बिस्वास भाजपा में शामिल
सौमिली घोष बिस्वास (Soumili Ghosh Biswas) बंगाल की मशहूर फिल्म और टेलीविजिन एक्ट्रेस हैं । उन्होंने बंगाल के एक चर्चित नॉन-फिक्शन शो में एंकरिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी । बाद में 2003 में सौमिली बिस्वास (Soumili Ghosh Biswas) को अपनी पहली फिल्म मिली. नाम था ‘आलो’ सौमिली बिस्वास बंगाल के 24 परगना जिले से हैं। West Bengal Election में पार्टी ने उनको अभी टिकट देने का वादा तो नहीं किया है लेकिन वे बंगाल में भाजपा की स्टार प्रचारक होंगी।
पायल सरकार (Paayel Sarkar)
गुरुवार को जेपी नड्डा और दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई पायल सरकार
पायल सरकार (Paayel Sarkar) ने गुरुवार को एक जनसभा के दौरान भाजपा की सदस्यता ली । BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे। पायल सरकार बंगाली के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होने वेबसीरीज में भी काम किया है। West Bengal Election में वे भाजपा की स्टार प्रचारक होंगी।
नुसरत जहां (Nusrat Jahan)
बशीरहाट से टीएमसी सांसद हैं नुसरत जहां
हाल ही में खबर आई थी कि बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं । हालांकि नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने इस खबर का खंडन किया है। नुसरत जहां के क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें आती हैं । ममता बनर्जी को इस चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी से मिल रही है । नुसरत जहां इन सभी सात सीटों को TMC की झोली में डालना चाहती हैं। ममता बनर्जी ने नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।
अंजना बासु (Anjana BASU)
कोलकाता में रहने वाली अंजना ने ‘रोबीर अलोय’ नामक सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। 2005 में वे एक हॉरर मूवी में नजर आईं । बाद में अनिकेत चट्टोपाध्याय की निर्देशित ‘बाय बाय बैंकॉक’ में अपनी एक्टिंग के लिए उन्होंने टॉलीवुड में काफी चर्चा बटोरी । अंजना बासु (Anjana BASU) ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इनका दावा है कि बड़ी संख्या में बंगाली बालाएं West Bengal Election से पहले भाजपा का दामन थामने वाली हैं।
पामेला गोस्वामी (pamela goswami)
कोकिन केस में फंसने के बाद pamela goswami की वजह से हुई भाजपा की बदनामी
पामेला गोस्वामी को भाजपा का ग्लैमरस चेहरा कहा जा रहा था। लेकिन एन चुनाव से पहले वे 21 ग्राम कोकिन रखने के जुर्म में फंस गई। पामेला गोस्वामी (pamela goswami) पर आरोप है कि उन्हगोने अपने पर्स और कार में ये कोकिन छुपाया। हालांकि पामेला का कहना है कि बीजेपी नेता राकेश सिंह ने उन्हे फंसाने की साजिश रची है। इस मामले में राकेश सिंह गिरफ्तार भी हो गए हैं।
बार-बार GST के नियम बदलने से देश के व्यवसायी बेहद नाराज़ हैं । जबतक वे GST के एक नियम समझते हैं, सरकार कुछ और संशोधनों के साथ आ जाती है । इसके खिलाफ Confederation of All India Traders (CAIT) ने आज (26 फरवरी) को भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है ।
सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे प्रतिष्ठान
CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की भारत बंद (Bharat Band) के दौरान 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे, इसके अलावा सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 1500 जगहों पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा । आज यानि 26 फरवरी को कोई भी कारोबारी GST Portal पर login नहीं करेगा ।
GST को आसान बनाने की मांग
CAIT के मुताबिक भारत बंद (Bharat Band) के दौरान होलसेल और रिटेल बाजार पूरे तरह बंद रहेंगे । जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद में शामिल नहीं किया गया है । रिहायशी कॉलोनियों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाली दुकानें को भी इससे बाहर रखा गया है । CAIT का कहना है GST टैक्स सिस्टम आसान होने के बजाय उलझन बढ़ाने वाली हो गई है । वे GST पर भी अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं ।