Sunday 5th of July 2026 04:38:14 AM
Home Blog Page 307

हजारीबाग:पुलिस और उग्रवादियों के मुठभेड़ में एक उग्रवादी पकड़ा गया

0
मुठभेड़ की जानकारी देते हजारीबाग एसपी

दो देशी कार्बाइन के साथ 9 गोली मिला एवं 10 मोबाइल जब्त

हजारीबाग।  पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने शुक्रवार की देर शाम इचाक थाना में पत्रकारों को बताया कि नेशनल पार्क के लोटवा के नजदीक टाटीरिया थाना काड सं- 06/2021 से संबंधित लेवी के रुपए मंगाने की। इसकी सूचना हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिलने पर तत्काल एक टीम गठित किया।

मुठभेड़ में बरामद हथियार

टीम के सदस्यों के द्वारा योजनावद्ध तरीके से छापामारी के दौरान करीब 5.30 बजे ईचाक थाना क्षेत्रान्तर्गत देवकली एवं खैरा के बीच बरकट्टा थाना क्षेत्र की सीमावर्ती खैरा जंगल मे कुख्यात अरूण मंडल उर्फ रंजीत उम्र करीब 27 वर्ष पिता लाटो मंडल सा0 सोनाबाद थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह एवं उनके दस्ता के साथ पुलिस मुठभेड की घटना घटी है। इस मुठभेड के क्रम में अरूण मंडल को मौके पर एक देशी कार्रवाईन एवं नौ एमएम का कारतुस, चार एमएम का जीवित गोली तथा दस मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड के दौरान अरूण मंडल जख्मी हो गया है। जिसका ईलाज कराया जा रहा है। अरूण मंडल के निशानदेही पर ईचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के बीच ग्राम लोटवा से सटे टोंगरी से एक देशी कार्रवाई की बरामदगी भी हुई है एवं इस दस्ते के अन्य सदस्यों के विरूद्ध उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। वही अधीक्षक एस कार्तिक ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।

दूसरे को देखने जा रहे थे अस्पताल, वाहन ने मारी टक्कर, मां

0

कोडरमा : कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में हुए एक सड़क हादसे में माँ और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी जबकि घटना में उनके साथ मोटरसाइकिल चला रहे महिला के पति भी घटना में घायल हो गए। इस बाबत बताया जाता है कि उक्त घटना तिलैया थाना अंतर्गत गुमो सतपुलिया के पास हुई।

माँ और दो साल के मासूम की घटनास्थल पर ही मौत

बताया जा रहा है कि उक्त सभी लोग अपने किसी परिचित का हाल जानने वे तिलैया के एक निजी किलनिक जा रहे थे जहां जाने के क्रम में ही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी।

घटना में शामिल महिला,दो वर्षीय बच्चे व अन्य की पहचान हजारीबाग जिलान्तर्गत बरकट्ठा के बरकनगांगो निवासी हीरालाल साव उम्र लगभग 35 की पत्नी सीमा देवी उम्र 30 वर्ष व उनके पुत्र ऋषव राज उम्र लगभग 2 वर्ष के रूप में की गईं।

परिचित को देखने अस्पताल जा रहे थे

बताया जा रहा है कि वे लोग क्लीनिक में इलाजरत अपने परिजन से मिलने जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही सीमा देवी की मौत हो गयी। वही हीरालाल साव व उनका बच्चा घायल हो गए।

चतरा: नीम हकीम डॉक्टर की भेंट चढ़ गया मासूम, झोलाछाप फरार

0
मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

निजी क्लीनिक में इलाज के दरम्यान हुई बच्चे की मौत

सिमरिया :-गांव गांव में कुकुरमुते की तरह पनप रहे झोलाछाप चिकित्सकों ने अब लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के योगियारा पंचायत के योगियारा गांव में गुरुवार देर शाम को एक झोला छाप डॉक्टर ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बच्चा कुंदा थाना क्षेत्र के इचातू गांव निवासी दुखन यादव का पुत्र रंजय कुमार यादव था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पिता अपने मासूम बच्चा को लेकर साढू बुटा यादव के घर योगियारा गांव में झाड फूंक और इलाज कराने के लिए आया हुआ था। इसी बीच किसी ने बताया कि झोला छाप डॉक्टर बिहारी साव अच्छा इलाज करता है ।बिहारी साव के झांसे में आ एक सप्ताह से उसके निजी क्लीनिक में रंजय का इलाज चल रहा था। दुखन यादव गरीबी और लाचारी के कारण अपने कलेजे के टुकड़े को बेहतर इलाज नहीं करा पा रहा था। गुरुवार को उसको अचानक तेज बुखार आया और उसकी मौत इलाज के दौरान बिहारी साव के क्लीनिक में ही हो गई है।

बच्चा के मौत के पहले योगियारा गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा झाड़ फूंक भी किया गया था। रात में जब बच्चा की मौत हो गई तो परिजनों ने रोना धोना शुरू कर दिया। गांव के लोगों को क्लिनिक के आस पास में जुटते देख डॉक्टर मुन्ना भाई एमबीबीएस एक गाड़ी बुला कर शव को परिजनों के साथ इचातू गांव भेज दिया ।इस घटना की चर्चा पुरे गांव में हैं। घटना के बाद से बिहारी साव अपना क्लीनिक छोड़ कर भाग गया है। परिजनों का मासूम बच्चे की मौत से रो-रो कर बुरा हाल है।

चतरा के प्रतापपुर में पचास बोरा अफीम डोडा जब्त

0
प्रतापपुर थाना परिसर में रखा गया जब्त अफीम का डोडा

सिमरिया:- गुरुवार को प्रतापपुर पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कठौन पुल के नजदीक एक ट्रक में लदे पचास किलो अफीम का डोडा जब्त किया । ट्रक का नंबर प्लेट आगे पीछे दोनों तरफ खुला हुआ था। जैसे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को ट्रक ड्राइवर ने देखा वैसे ही वह खलासी को लेकर भाग खड़ा हुआ।

ट्रक को चतरा से मिस्त्री बुला कर पुलिस ने दुरुस्त कराया ।फिर उसे थाना लाया गया। थाना में तीरपाल हटाकर देखा गया तो पुलिस अधिकारियों का होश उड़ गए। ट्रक में प्लास्टिक की बोरी में 50 बोरा अफीम का डोडा रखा हुआ था। माना जा रहा है ट्रक के ड्राइवर पैसे की लालच में अफीम का डोडा लाद लिया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। ट्रक में मिले कागजात से यह पता चलता है कि ट्रक राजस्थान जोधपुर का है। जिसका नवंबर आरजे 19 जीबी O319 है। और ट्रक मालिक का नाम अशोक बिशनोई है। पता हेमनगर, जोलिया, जोधपुर जिला अंकित हैं।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा जब्त किया गया अफीम का डोडा को वजन किया जा रहा था एवं ट्रक पर लदा लोहा का इंगल को धर्मकांटा पर वजन करने के लिए भेजा गया है।

प्रतापपुर थाना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डोडा का कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

साहेबगंज:24 घंटे बाद भी अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त नहीं

0

पथना (साहिबगंज) । गुरुवार के शाम रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर पंचायत के कोराडीह संथाली बस्ती के पास खेत से एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस युवती के शव की शिनाख्त को प्रयासरत है लेकिन 24 घंटे बितने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की की उम्र लगभग 16 से 20 वर्ष के आसपास होने की संभावना जाहिर किया है। लड़की ट्रेकसूट मे है। लड़की का रंग सावला है और जैकेट पहने हुए हैं। पैर मैं हवाई चप्पल हैं।

आसपास के गांवो के ग्रामीण भी युवती को पहचान पा रहे है इससे यह तो सिद्ध हो गया कि लड़की कहीं और की है। लड़की के चेहरे पर जख्म है इससे प्रतीत होता है कि लड़की को यातना दी गई है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के थाना मे उक्त सूचना दे लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को भेज दिया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले युवक की हुई जमकर पिटाई

0

गोड्डा । अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। महिला के हाथो पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शहर के ही गोढ़ी दुर्गा मंदिर मुहल्ले की है।

ग्राम बैक्सरा के रोशन कुमार के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर कई लड़कियों से ठगी करने का आरोप है। संयोग से ऐसे ही एक मामले में आरोपित युवक लड़की के हत्थे उक्त युवक चढ़ गया। दोनों आमने सामने होने पर लड़की ने युवक को पकड़ लिया और दे दना दन पिटाई करने लगी झाड़ू चप्पल जो मिला उसी से जमकर पिटाई कर दी गई। यह देख अगल-बगल के भी कुछ लोग जुट गए और बीच-बचाव कराया ।

मौके का फायदा उठाकर युवक भागने में ही भलाई समझा और चुपके से निकल भागा। पीड़ित लड़की ने बताया कि कई लोगो से पैसे की ठगी कर चुका है। पैसा वापिस करने के नाम पर टालमटोल कर रहा है। हॉस्पिटल के अलावा अन्य विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले कई गिरोह सक्रिय है। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गोड्डा दौरा के क्रम में उनके पास इस संबंध में शिकायत भी किया गया था। जिस पर मंत्री महोदय ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था।

जंगल में मिला एक व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

0
हाथियों द्वारा कुचल कर मौत होने की जताई जा रही है आशंका

गिरिडीह/डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड जंगल में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि शव को देखने से प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि हाथियों के कुचलने से व्यक्ति की मौत हुई होगी।मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले झरी मियां के रूप में हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। वहीं वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गये है।

बताया गया कि मृतक झरी मियां वैद्य का काम करता था। वह 2 दिन पहले ही अपने घर से जंगल में जड़ी बूटी की खोज में निकला था। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसका शुक्रवार को उसका शव जंगल में क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस सहित वन विभाग को दी गई।

बताते चलें कि डुमरी वन क्षेत्र में इन दिनों दो हाथियों को घूमते हुए देखा गया है। जिस कारण वन विभाग की टीम हाथियों के कुचलने से मौत होने की आशंका जता रही है। वहीं वन विभाग के रेंजर राजीव रंजन ने बताया की मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने पांच अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जप्त

0

गिरिडीह/डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के टींगरा से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर 5 अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। वहीं इस मामले में तीन ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि टींगरा के जंगल में कोयला माफियाओं के द्वारा अवैध कोयला को डंप किया गया था। जिसे ट्रक के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी थी। इसी दौरान पांच ट्रैक्टर कोयला लेकर जंगल की ओर से आ रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांचो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। जप्त किये गए ट्रैक्टरों में BR23-4156, BR 23A-2596 नंबर की ट्रैक्टर शामिल है। जबकि तीन ट्रैक्टरों में नंबर नहीं लगा हुआ है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवरों में स्व० भानू महतो के पुत्र महेन्द्र महतो, प्रसादी महतो के पुत्र भागीरथ महतो, भुनेश्वर साव के पुत्र संजय साव शामिल है। खबर भेजे जाने तक पुलिस गिरफ्तार ड्राइवरों से पूछताछ कर रही थी। वहीं पुलिस के इस कार्यवाही से कोयला माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

असमाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी टेम्पो में लगाई आग

0
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरी वारदात

गिरिडीह/डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्टेशन रोड में गुरूवार की देर रात एक खड़ी टेंपो में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है। जिससे पूरा टेंपो जलकर खाक हो गया। वंही टेंपू में आग लगाने से सम्बंधित पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

इस सम्बंध में टेंपो मालिक नीरू गुप्ता ने बताया कि सुबह जब वह सो कर उठे तो देखा कि घर के बाहर खड़ी टेंपो में आग लगी हुई थी। बाद में पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरा टेंपो जलकर खाक हो चुका था ।

पीड़ित टेंपो मालिक नीरू गुप्ता ने निमियाघाट थाने में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है। इधर सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। हालांकि टेंपो मालिक ने किसी भी प्रकार की आपसी दुश्मनी के कारण घटना को अंजाम देने की बात से इनकार किया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होंगे मतदान,27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा

0

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज शुक्रवार को ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2 मई को मतगणना होगी.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा
दूसरा चरण 30 सीट
मतदान 1 अप्रैल

तीसरा चरण 31 सीट
मतदान 6 अप्रैल

चौथा चरण 44 सीट
मतदान 10 अप्रैल

पांचवां चरण 45 सीट
मतदान 17 अप्रैल
मतगणना 2 मई

छठा चरण 43 सीट
मतदान 22 अप्रैल

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा. बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा. दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों की तैनाती की जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 चुनाव केंद्र थे अब 1,01,916 चुनाव केंद्र होंगे.

बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 125 कंपनियों की तैनाती की जाएगी. इसमें सीआरपीएफ की 60 कंपनी, बीएसएफ की 25 कंपनी, एसएसबी की 30 कंपनी, सीआईएसएफ की 5 कंपनी और आईटीबीपी की 5 कंपनियां शामिल हैं. बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें है. पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान स्पेशल, जनरल, खर्च और पुलिस ऑब्जर्वर तैनात होंगे. कई बार जरूरी होने पर चुनाव आयोग जिला ऑब्जर्वर पर निगरानी के लिए सेंट्रल आब्जर्वर भी भेजता है. उन्होंने कहा कि विवेक दुबे को पश्चिम बंगाल, दीपक मिश्रा को केरल, धर्मेंद्र कुमार को तमिलनाडु में स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा जा रहा है.