Sunday 5th of July 2026 05:51:11 AM
Home Blog Page 306

ममता बनर्जी ने घोषणाओं की लगाई झड़ी, श्रमिकों का बढ़ाया वेतन

0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल शहरी रोजगार योजना के तहत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह अकुशल श्रमिक के लिए पहले के 144 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए कर दिया गया है। वहीं अर्ध-कुशल श्रमिक के लिए इसे 172 रुपए से बढ़ा कर 303 रुपए कर दिया गया है। जबकि कुशल श्रमिक के लिए 404 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुल 56,500 कर्मचारी (40,500 अकुशल, 8000 अर्ध-कुशल, 8000 कुशल) इससे लाभान्वित होंगे।

ममता बनर्जी ने कहा, “ये वेतन ग्रामीण श्रमिकों के बढ़े हुए वेतन (मनरेगा अकुशल और अर्ध-कुशल) के साथ तालमेल खाते हैं।”

उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट वित्तीय वर्ष 2021 और वित्तीय वर्ष 2022 में उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

वाराणसी पहुंची प्रियंका ,रविदास मंदिर में मत्था टेका

0

वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644 वीं जयंती समारोह के दिन आशीर्वाद लेने सीरगोवर्धन पहुंचीं. यहां उन्होंने संत रविदास के दर पर मत्था टेका. इसके बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया.

संत रविदास जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रियंका गांधी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचीं। जहां मंदिर के कुछ देर पहले उन्होंने गाड़ी छोड़कर पैदल ही रास्ता तय किया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी उनके पीछे जुटा तो नारेबाजी से शहर भी गूंज उठा। शहर में जगह जगह उनका भारी भरकम काफिला गुजरा तो लोगों की भीड़ भी उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी।

संत रविदास जयंती, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संत रविदास जयंती तथा माघी पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने आज ही भारत के स्वाधीनता संग्राम के नायक चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस तथा महान समाजसेवी नानाजी देशमुख की पुण्य तिथि पर उनको नमन किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं माघ मेले में स्नान के लिए देश-विदेश से पधारे संत-महात्माओं, श्रद्घालुओं एवं कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। कल्पवासियों के लिये यह तिथि एक विशेष पर्व है। इसे सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने सुविधा एवं सुरक्षा के साथ ही समस्त आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कर रखे हैं।

Assam Assembly Election: आसान नहीं है बीजेपी की राह

0

असम पारंपारिक रुप से कांग्रेस का गढ़ रहा है । आजादी से लेकर 1979 तक वहां कांग्रेस बिना किसी बड़े विरोध के राज करती रही । 1979 से 1985 तक विदेशियों के खिलाफ चले छात्र आंदोलन के कारण 1985 में वहां असम गण परिषद की सरकार बनी । लेकिन फिर अगले चुनाव में ही कांग्रेस ने दोबारा सरकार बना ली । 2001 में हुए चुनाव में भाजपा-असम गण परिषद और क्षेत्रिए पार्टियों के गठबंधन ने कांग्रेस को पराजित कर दिया और असम गण परिषद के प्रफुल्ल कुमार महंत एक बार फिर मुख्यमंत्री बने ।

2005 के बाद भाजपा और AIUDF का उदय

2005 में असम में दो नए राजनीतिक शक्तियों का उदय हुआ । पहली थी All India United Democratic Front (AIUDF)। इस पार्टी के मुखिया हैं बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) । बदरुद्दीन अजमल परफ्यूम के बड़े कारोबारी हैं और इन्होने लोअर असम के मुस्लिम बहुल इलाक़े में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है । बदरुद्दीन अजमल की AIUDF खुद को बंगाली मुसलमानों का रहनुमा बताती है । 2005 में ही असम में भाजपा को अपने दम पर आंशिक सफलता मिली, जब उसने अकेले अपने दम पर 05 सीटें जीत ली ।

2016 में भाजपा की जीत के कारण

तरुण गोगोई के लगातार 10 साल के शासन की Anti-incumbency के साथ कांग्रेस के पराजय की सबसे बड़ी वजह थी उसके पारंपरिक मुस्लिम वोटरों का बदरुद्दीन अजमल की AIUDF की ओर शिफ्ट हो जाना । इसके अलावा भाजपा ने बड़ी चतुराई से असम गण परिषद और Bodoland People’s Front (BPF) के साथ गठबंधन कर लिया । इससे कांग्रेस विरोधी वोटरों को बिखरने का मौका नहीं मिला । इसके अलावा 2016 में भाजपा ने कुछ हद तक धार्मिक ध्रुवीकरण करने में भी सफलता पाई थी। बीजेपी का नारा था-बंग्लादेशी हिंदू “रिफ्यूजी” हैं और बांग्लादेशी मुसलमान “घुसपैठिए”

इस बार का समीकरण क्या कहता है ?

पिछले बार की गलती से सबक लेते हुए कांग्रेस ने इस बार AIUDF और वाम मोर्चा के साथ गठबंधन किया है । इतना ही नहीं कांग्रेस ने इस बार क्षेत्रीय दल आंचलिक गण मोर्चा (Anchalik Gana Morcha) को भी अपने गठबंधन में जोड़ लिया है । दूसरी ओर भाजपा-असम गण परिषद गठबंधन से इस बार Bodoland People’s Front (BPF) अलग हो गया है । BPF की कमी को पूरा करने के लिए भाजपा ने इस बार United Peoples’ Party Liberal (UPPL) को अपने साथ रखा है । UPPL को बोडोलैंड ऑटोनोमस काउंसिल के चुनाव में जीत मिली है ।

क्या हैं प्रमुख मुद्दे ?

कांग्रेस ने इस बार CAA-NRC को खूब उछाला है । कांग्रेस ने 2019 के एंटी सीएए आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों की याद में CAA martyrs’ memorial बनाने का धादा किया है । इसके अलावा कांग्रेस का मुख्य नारा है- असोम बाशोम अहोक (Assam Basaon Ahok) , मतलब “Let’s Save Assam”

कांग्रेस Assam Accord का हवाला दे रही है जिसमे नागरिकता के लिए कट ऑफ डेट 1971 है। देश के दूसरे हिस्सों के उलट कांग्रेस का यहां कहना है कि मोदी सरकार का CAA लागू हो गया तो सभी घुसपैठिए को भारत की नागरिकता मिल जाएगी और असम के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे ।

वहीं दूसरी ओर भाजपा असम में किए गये Infrastructure के विकास और मोदी सरकार की योजनाओं के सहारे मैदान मे है । अमित शाह ने कहा भी है कि असम में CAA-NRC कोई मुद्दा नहीं है ।

Congress में बगावत, जम्मू में G

0
गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल की अगुवाई में 23 बड़े नेता करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कुछ महीने की शांति के बाद Congress में एक बार फिर बड़े बगावत की तैयारी की जा रही है । कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में पार्टी के 23 ( G-23) बड़े नेता आज (शनिवार को) जम्मू में बैठक करने वाले हैं । आनंद शर्मा की ओर से बताया गया कि बैठक के बाद प्रेस को भी संबोधित किया जाएगा ।

उत्तर-दक्षिण वाले बयान के बहाने राहुल की घेराबंदी

हाल ही में Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी ने उत्तर और दक्षिण भारत को लेकर बयान दिया था । G-23 के नेता इस बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर सकते हैं । इतना तो तय है कि राहुल गांधी के बयान पर G-23 की बैठक के दौरान कड़े शब्दों में निंदा की जाएगी ।

आलाकमान से नाराज हैं G-23 नेता

दरअसल Congress के पुराने और दिग्गज नेता खुद की पार्टी में अनदेखी से नाराज हैं । अभी हाल ही में गुलाम नबी आजाद राज्यसभा से रिटायर हुए हैं । प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम विरोधी दलों के नेताओं ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की , कुछ दलों ने तो उन्हें अपनी पार्टी से टिकट देकर राज्यसभा भेजने का ऑफर तक दिया । लेकिन गांधी परिवार ने गुलाम नबी आजाद की विदाई के वक्त उन्हें सम्मान नहीं दिया । गांधी परिवार की यही बेरुखी कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी जैसे पुराने वफादार के प्रति भी है । इनकी बात को राहुल गांधी तवज्जो नहीं देते ।

जम्मू की बैठक में कौन-कौन नेता होंगे शामिल?

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार Congress के बड़े नेता जो जम्मू की बैठक में शामिल हो रहे हैं, वे हैं

  1. भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda), Former CM Haryana
  2. कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) , MP, Rajya Sabha
  3. आनंद शर्मा (Anand Sharma) , MP, Rajya Sabha
  4. मनीष तिवारी (Manish Tiwari) , MP, Lok Sabha
  5. अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) , MP, Rajya Sabha
  6. विवेक तन्खा ( Vivek Tankha) , MP, Rajya Sabha
  7. गुलाम मोहम्मद मंसूरी ( GM Mansoori), Ex-MP

हालांकि पहले चिदंबरम के भी बैठक में शामिल होने की खबरें थी, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए जम्मू की बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है ।

रांची: डोरंडा फॉरेस्ट कॉलोनी में मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या

0
मृतक मुकेश यादव की फाइल तस्वीर

बेखौफ अपराधी ने मुकेश यादव की गोली मारकर की हत्या, मामले की जांच में पुलिस

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने मुकेश यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।गोली युवक के कमर में लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन डॉक्टर की टीम बचा नहीं सकी। घटना फॉरेस्ट कॉलोनी में रात 8 बजे के करीब की है।

जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी मुकेश यादव कलकता जा रहा था। तभी घात लगाए अपराधियों ने मुकेश यादव को गोली मार दी। आनन-फानन में मुकेश के परिजनों इसको अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि अपराधियों ने युवक को गोली क्यों मारी। मामले की पड़ताल की जा रही है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

रांची: नगड़ी के होटल saffron के मालिक पर जानलेवा हमला

0
अशरफ अंसारी की छति ग्रस्त गाड़ी

पिस्कानागड़ी । नगड़ी के होटल ब्यवसाई होटल सैफरॉन ( सपरोम )के मालिक अशरफ अंसारी पर शुक्रवार शाम को अपराधियों ने जानलेवा हमला किया जिससे उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा । अशरफ के माथे पर हथियार से वार किया गया है जिससे माथे पर चोट पहुंची है ।

इस संबंध में अशरफ अंसारी ने नगड़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है प्राथमिकी दर्ज के अनुसार अताउल रहमान उर्फ लादेन ,अलीम अंसारी, तस्लीम अंसारी उर्फ भंवरा, कौशर अंसारी, बल्लू केसरी तथा जावेद अंसारी पर लिखित आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि अशरफ बसीला गांव स्थित एक जमीन में बाउंड्री देखने गया था, जब वह जमीन में था उसी वक्त एक गाड़ी जिसका नंबर डब्लू बी 12 बी 1201 से पांच छह व्यक्ति पहुंचे और इन्होंने पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की । जब इन्होंने पैसा देने से इनकार किया तो वे लोग दौली और तलवार से पर हमला कर दिया, जिससे माथे में चोट आ गई खून बहने लगा । इसी बीच तस्लीम ने पेट में हॉकी स्टिक से प्रहार किया एवं बल्लू केसरी ने गोली चलाई जो उसकी गाड़ी पर जाकर लगी । इसके बाद यह लोग घटनास्थल से भागने लगे तो कौसर अंसारी ने इसके गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया ।

इन्होंने प्राथमिकी में बताया है कि यह लोग अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं इन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इन लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाय । इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी बिनोद राम ने कहा कि जल्द ही मामले का जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले पटाक्षेप किया जाएगा ।

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने निकाला मशाल जुलूस

0

गिरिडीहः पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस में मूल्यवृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला। स्थानीय झंडा मैदान से निकाली गयी इस मशाल जुलूस का नेत्तृव जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा कर रहे थे। जुलूस में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता एक हाथ में मशाल तो दुसरे हाथ में पार्टी का झंडा लिए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते शहर के विभिन्न चौक-चोराहों से गुजरते हुए अग्रसेन चौक (बड़ा चौक) पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मशाल जुलूस में पार्टी के बलराम यादव, उपेन्द्र सिंह, पोरेश नाथ मित्रा, सतीश केडिया, मुकेश साहु, धनजंय सिंह, महमूदअली खान लड्डु, राजेश तूरी, गुलाम मुस्तफा, अशोक विश्वकर्मा समेत कई मौजूद थे।

स्वास्थ विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी पहुंची गिरिडीह, किया अस्पताल का निरीक्षण

0
निरीक्षण करती डिप्टी सेक्रेटरी

गिरिडीह : स्वास्थ विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी सीमा कुमारी उदयपुरी शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह पहुंच उन्होंने एएनएम सेंटर की स्थिति का जायजा लिया । वहीं चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ इकाई का निरीक्षण भी किया । बाद में डिप्टी सेक्रेटरी गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंची ।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एएनएम सेंटर की कुछ कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया । वे मातृत्व शिशु स्वास्थ इकाई की व्यवस्था को देख संतुष्ट दिखी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ कमियां पायी गई है। जिंसमे सुधार की गुंजाइश है।सदर अस्पताल में बन्द पड़े आईसीयू सेंटर के बावत उन्होंने विभाग को इससे अवगत कराने की बातें कही। सदर अस्पताल के जर्जर भवन के बावत डिप्टी सेक्रेटरी ने कहा कि सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी गई है।

खाट पर प्रसव कराने अस्पताल पहुंची महिला ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म

0
खाट पर प्रसूता को अस्पताल लाते परिजन

अस्पताल में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से इलाज के अभाव में प्रसुता और नवजात की हुई मौत

गिरिडीह/गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तिसरी प्रखंड के लक्ष्मीबथान से खाट पर टांग कर प्रसव कराने लायी गयी प्रसूता की अस्पताल में चिकित्सक के नही रहने और समय पर इलाज नही हो पाने के कारण मौत हो गई। प्रसूता ने रास्ते में ही एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजन जच्चा बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सक के अस्पताल में उपस्थित नही रहने के कारण दोनों का इलाज नही हो पाया और प्रसूता के साथ साथ उसके नवजात शिशु ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया मां और नवजात बच्चे दोनों की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

बताया जाता है कि 22 वर्षीय गर्भवती महिला सुरजी मरांडी को उसके पति सुनील टुड्डू एवं परिजन सात किलोमीटर दूर लक्ष्मीबथान गांव से खाट से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां प्रसव कराने आ रहे थे। इसी दौरान महिला ने रास्ते मे ही तारा बाबा के समीप खाट पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। परिजन दोनों को खाट में ही लेकर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन अस्पताल में एक भी चिकित्सक उपस्थित नहीं थे। चिकित्सक के उपस्थित नही रहने और पसुता तथा नवजात की समय पर इलाज नही होने के कारण दोनों मां बच्चे की मौत हो गई।

इस संबंध में प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि किसी कारणवश अस्पताल में डॉ उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह मीटिंग के लिए गिरिडीह गये थे। जब तक वह अस्पताल पहुंचे तब तक महिला और बच्चे की मौत हो चुकी थी।

पाकुड़: डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

0

अमड़ापाड़ा-(पाकुड़) शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के पोचईबेड़ा धीरी टोला गांव के समीप कोयला रोड़ पर अज्ञात डंफर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

मृतक में एक युवक की पहचान विश्वजीत दास पाकुड़ निवासी के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमड़ापाड़ा से पाकुड़ की तरफ जा रहे थे । इस दौरान अज्ञात डंफर की चपेट में आने से दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ,एसआई रत्नेश मिश्रा,एसआई संतोष कुमार,एसआई मुकुल भगत,एसआई मिथुन कुमार,एएसआई महादेव यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घटना की जानकारी ली ।