Sunday 5th of July 2026 07:02:06 AM
Home Blog Page 305

झारखण्ड: Christian मिशनरियों के अत्याचार से आहत युवक ने उठाया बड़ा कदम

0
खुदकुशी के बाद मृत युवक का शव

प्रभु से विनती कर बच्चे को जिंदा करने का किया प्रयास

सिमरिया (चतरा) :-हंटरगंज के कटैया पंचायत के पन्नाटांड रविदास टोला में अपने परिजनों के द्वारा ईसाई (Christian) धर्म अपनाने से आहत होकर एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। जबकि धर्मांतरण से आहत होकर युवक द्वारा खुदकुशी करने की बात से परिजन और पुलिस इंकार कर रही है।

लाश को जिंदा करने के लिए प्रभु यीशु की प्रार्थना करते रहे मां-बाप

पन्नाटांड रविदास टोला के कमलेश दास का चौदह वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दास ने शुक्रवार की देर शाम कुएं में कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। कहा जा रहा है कि युवक के शव को कुएं से निकालने के बाद ईसाई ( Christian) धर्म के प्रार्थना के माध्यम से मृत युवक को जीवित करने का प्रयास घंटो तक किया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वशिष्ठ नगर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इस घटना को जहां लोग धर्मांतरण से जोड़कर बता रहे हैं। वहीं पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है।

गांव के लोग मौत की वजह धर्मांतरण बता रहे, सिर्फ पुलिस कर रही इनकार

गांव के कुछ लोगों की माने तो सूरज अपने गांव में ईसाई (Christian) के एक चैनल के द्वारा लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने की बात को लेकर लगातार विरोध कर रहा था। बीते एक महीने से इस घटना को लेकर सूरज डिप्रेशन में चला गया था। घर के लोग बच्चे का मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात समझ कर उसका इलाज ईसाई धर्म के प्रार्थना के माध्यम से करने का काम कर रहे थे। जिसके कारण बच्चे का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ता चला गया और उसने आत्महत्या कर लिया। सूरज के द्वारा लोगों से धर्मांतरण का विरोध करने के लिए जागरूक करने की बात भी बताया जा रहा है।

पैसे का लालच देकर गरीबों को धर्मांतरण के लिए उकसाने का आरोप

सूरज हंटरगंज कॉलेज के इंटर का छात्र था। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बाहरी लोगों के साथ मिलकर कुछ स्थानीय लोग पैसे का लोभ लालच देकर पन्नाटांड में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उत्प्रेरित कर रहे है।

पन्नाटाड़ टोला एक दर्जन घरों का टोला है।इस टोले में करीब एक सौ लोग रहते है। इनके गरीबी और आर्थिक तंगी का लाभ ईसाई मिशनरी के लोग उठा रहे हैं और उन्हें धर्म परिवर्तित करने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से सूरज दास डिप्रेशन में चला गया था।

दूसरी ओर थाना प्रभारी ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि युवक ने खुदकुशी की है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

किसान की बेटी काजल का राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में चयन

0

सरायकेला: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कूदा गांव की 14 वर्ष की छात्रा काजल महतो का चयन 5 मार्च से नवी मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की सब-जूनियर साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है । बीते 24 जनवरी को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ है।

काजल महतो के पिताजी दिवाकर महतो और माताजी बसंती देवी पेशे से किसान है, जो खेतीबाड़ी करके किसी तरह से जीवन-यापन करते है। काजल एक छोटे से मिट्टी के घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहती है। काजल महतो ने रांची, पाकुड़ सहित कई जगहों पर मेडल जीत चुकी है।

काजल महतो ने कहा कि वो साइकिलिंग के बारे में कुछ भी नही जानती थी। उसे कोच दिलीप कुमार गुप्ता और शिक्षक लक्ष्मण महतो ने ही साइकिलिंग सिखाया है। काजल का लक्ष्य नवी मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करना है।

काजल की माँ बासंती देवी बेटी के इस कामयाबी से काफी खुश है । इधर काजल के इस कामयाबी से काजल के कोच दिलीप कुमार गुप्ता और काजल के स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मण महतो भी काफी खुश है और गोल्ड मेडल लाने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं । सरायकेला जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव और काजल के कोच दिलीप कुमार गुप्ता ने साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रक्षिक्षण केंद्र खोलने की मांग की है, ताकि क्षेत्र ओर प्रतिभावान बच्चें साइकिलिंग के क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर सकें ।

गोला: लापता मजदूर के पुतले का दाह संस्कार

0

गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र के सरला खुर्द निवासी प्रवासी मजदूर मदन महतो का अंतिम संस्कार शनिवार को परिजनों द्वारा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले सात फरवरी को उतराखंड जिला चमोली के तपोवन में ग्लेशियर फटने से गोला प्रखंड के चोकाद गांव के तीन व सरलाखुर्द गांव के एक मजदूर लापता हो गए थे। इन मजदूरों का लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस स्थिति में परिजनों द्वारा चमोली पहुंचे श्रमाधीक्षक दिगंबर महतो के आदेश पर शुक्रवार रात को मदन महतो के परिजनों व सगे संबंधियों द्वारा अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना रामगढ़ विधायक ममता देवी व गोला बीडीओ अजय कुमार रजक को भी परिजनों द्वारा दी गई। तत्पश्चात शनिवार को चमोली के तपोवन से लाये गए मिट्टी से मजदूर मदन महतो का मूर्ति(पुतला) बनाकर हिंदू रीत रिवाज से विधिवत अंतिम संस्कार गोमती नदी स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि चमोली की घटना में मदन महतो मिट्टी में दफन हो गए हैं, इसलिए उनके मिट्टी से बनाये गए मूर्ति को दफनाया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र सकेन्द्र महतो ने दी। परिवार में उनकी पत्नी टुनूबाला देवी के अलावा दो पुत्र सकेन्द्र महतो, देवेन्द्र महतो व पुत्री निशा कुमारी को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पंसस प्रतिनिधि आनंद महतो के अलावा गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। उधर चोकाद निवासी मिथीलेश महतो व बिरसाय महतो का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
…..
श्रमाधीक्षक ने क्या कहा
…..
इस संबंध में जिला श्रमाधीक्षक से पुछे जाने पर बताया कि मजदूरों के इतने लंबे अंतराल के बाद भी न मिल पाना अंतिम संस्कार या क्रिया कर्म करना परिवार का दायित्व होता है।

आदिवासी और जनता विरोधी सरकार को जवाब देना होगा :आशा लाकड़ा

0

रांची । राज्य में लगातार बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं गिरती हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कचहरी चौक से लेकर शहीद चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में रांची की महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है , पूरी तरह से फेल सरकार है । यह सरकार आदिवासियों और यहां की जनता को झूठा वादा और आश्वासन दे कर सत्ता में आई है । इसे जनता से कोई लेना-देना नहीं है । इस सरकार के आने के बाद से लगातार आदिवासी महिलाओं का बलात्कार और आदिवासी परिवारों का उत्पीड़न और हत्या हो रही है ।

भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा जब से अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाली हेमंत की हिम्मत वाली सरकार बनी है, तब से राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है । अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। जनता त्रस्त है और अपराधी मस्त है।

रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा हेमंत सोरेन खुद को युवा मुख्यमंत्री बताते हैं । हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार युवाओं का शोषण हो रहा है, लगातार हत्याएं हो रही है, अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है । प्रशासन पूरी तरह से फेल है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सुप्रभात, भूपेंद्र सिंह ,अमन जयसवाल, ललित ओझा ,जितेंद्र सिंह पटेल, वरुण साहू ,गुड्डू सिंह ,रजनीश पाण्डेय,कीर्ति गौरव ,टुनटुन यादव, रंजीत नाथ शाहदेव ,आशीष अग्रवाल ,ऋषभ कक्कड़ ,राहुल सिन्हा चंकी, रोहित ठाकुर, उज्जवल प्रताप सिंह, कृष्णा मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में बाल

0

सरायकेला: सरायकेला जिला के जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू नेता अशोक साव उर्फ मांझी साव शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि जीप उपाध्यक्ष अशोक साव, प्रोफेसर रविशंकर और प्रोफेसर राजकुमार साहू एक साथ एक कार में सवार होकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिंदूरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आदित्यपुर मंगलम सिटी से जा रहे थे । इसी दौरान गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया मार्केट के पास एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और फिल्मी अंदाज में घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गयी । कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन इस घटना से किसी को एक खरोंच तक नही लगी।

इधर घटना को जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने एक साजिश बताया और जांच किये जाने की मांग की। उधर घटना के बाद स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को दबोच लिया है और गम्हरिया थाना के पुलिस के हवाले कर दिया है। ट्रक बोकारो का बताया जा रहा है।

श्रद्धा, आस्था का महापर्व है माघी पूर्णिमा

0

आदिवासी सफा होड़ महाकुंभ झारखंड तथा संथाल संस्कृति को दर्शाने का अनूठा अवसर है- डीसी रामनिवास यादव

राजमहल की पहाड़ी श्रृंखलाओं के तट से गुजरने वाली गंगा नदी के राजमहल घाट समेत अन्य घाटो पर शनिवार माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगा भगवान भास्कर की पूजा अर्चना किया। विगत वर्ष से अलग हटकर वैश्विक महामारी के बीच गाइंडलाइस का अनुपालन करते हुए माघी पूर्णिमा स्नान 2021 का आयोजन जिला में 25 फरवरी से लेकर पाँच मार्च तक किया जा रहा है।

माघी पूर्णिमा पर विधायक राजमहल, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत सभी पदाधिकारीगण ने गंगा में पूजा अर्चना भी की। उपायुक्त राम निवास यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय माघी पूर्णिमा मेला आदिवासी सफा होड़ महाकुंभ झारखंड तथा संथाल संस्कृति को दर्शाने का अनूठा अवसर है।

हर वर्ष लगने वाले इस पूर्णिमा मेले में झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं पड़ोसी देश नेपाल से सफाहोड़ आदिवासियों के आवागमन की बात कही। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी जिले और राज्य की जनता को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी है।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल हरिवंश पंडित ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पुख्ता व्यवस्था की गई है साथ ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शौचालय के साथ जगह जगह प्याऊ पीने की पानी की व्यवस्था की बात कही।

साहिबगंज: ग़ैर कानूनी तरीके से रात्रि में हो रहा मालवाहक जहाजों का परिचालन

0
स्थानीय लोग प्रशासन पर लगा रहे गंभीर आरोप

साहिबगंज। फेरीघाट सेवा प्रावधानों को ताख पर रख दिया जा रहा है। रात्रि मे मालवाहक जहाज चलाए जा रहे हैं, जो पूर्णरूप से गैरकानूनी है । रात के अंधकार मे कोई दुर्घटना हो जाए तो उसे भी लीपापोती हो जाती है।

कई गंभीर हादसों के बाद भी कार्रवाई नहीं

पिछले सप्ताह ही रात्रि मे मालवाहक जहाज पर लदे पत्थर चिप्स ट्रक का चालक लापता हो गया था, जिसका शव पांच दिनों के दरम्यान कटिहार के गोलाघाट के पास से बरामद किया गया। घटना 16 फरवरी को साहिबगंज के समदा घाट से बिहार के मनिहारी घाट पर जाने के क्रम रात के समय हुई थी। वहीं 23 नवंबर को राजमहल गंगा घाट से मालवाहक जहाज ओवरलोडेड ट्रकों को लेकर बंगाल के मानिकचक घाट के लिए जा रहा था। जिसके बाद जहाज असंतुलित हो गया जिससे कई ट्रक गंगा के समा गए थे। जिसमें जिले के ड्राइवर, खलासी की मौत हो गई थी। उसके बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

प्रशासन पर लीपा-पोती का आरोप

पिछले सप्ताह चालक के शव मिलने के बाद काफी किचकिच के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। मृतक ट्रक चालक के भाई का कहना है कि ओवर टिप और अधिक कमाई के चक्कर में फेरी सेवा घाट प्रबंधक रात के समय जहाज चला रहे हैं।

अपर समाहर्ता ने कहा कि सारे घाट प्रबंधक को बताया गया है कि सूर्यास्त होने के बाद मालवाहक जहाज नहीं चलने है। लेकिन रात्रि में मालवाहक चलाने से घटनाएं घट रही है।

80 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

0

साहिबगंज। आरपीएफ द्वारा लगातार ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उसी सर्च अभियान मे 80 बोतल शराब के साथ एक युवक को हिरासत मे लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 034 09 मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस के सीट नंबर 58 से के नीचे पैक 80 बोतल शराब बरामद की गई।

पूछताछ मे एक यूवक को संदेह पर हिरासत मे लिया गया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह की माने तो जब्त शराब की खुले बाजार मे लगभग 7440 रुपए है। अभियान की टीम की अगुवाई एसआई दिनेश कुमार बंशीवाल, सरोज कुमार, हेड कांस्टेबल डीके यादव, केपी यादव एवं एके यादव थे।

टीएमसी के राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर हमले के तार झारखंड के पाकुड़ से

0

नीरज कुमार जैन/बरहड़वा

झारखंड के सीमाई व पश्चिम बंगाल के सीमांत पाकुड़ से टीएमसी के राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर बम के हमले के जांच मे तार जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले है। इस बाबत पश्चिम बंगाल पुलिस अनुसंधान मे झारखंड के पाकुड़ में साक्ष्य जुटा रही है।

घटना में इस्तेमाल की गई बाइक झारखंड की

घटना में शामिल हमलावरों ने जिस बाइक का प्रयोग किया वह पाकुड़ के एक युवक का है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है. हालांकि इस मामले में पश्चिम बंगाल और पाकुड़ पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है. पाकुड़ पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती जिला है. घटनास्थल भी पाकुड़ से बहुत दूर नहीं है.

बम के हमले में 20 लोग हुए थे घायल

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सीआइडी ने मुर्शीदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन पर हाल में हुए बम के हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 20 लोगों के घायल होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सब पर बम विस्फोट के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ कानून और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

मंत्री जाकिर पर हमले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीआइडी और पुलिस की टीम शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची. तीन सदस्यीय टीम ने नगर थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव से जानकारी ली. हमलावरों ने जिस बाइक का उपयोग किया था, वह पाकुड़ के किसी युवक की है. बंगाल टीम उसी के बारे में जानने आई थी. टीम ने शहरी क्षेत्र के एक घर में छापेमारी की. उसे कुछ दस्तावेज हाथ लगे हैं. मुफस्सिल इलाके में भी छापेमारी की गई. बंगाल टीम के अधिकारी ने एसपी मणिलाल मंडल को तमाम जानकारी दी.

17 फरवरी को हुआ था हमला

हुसैन 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने के लिए निमतिता स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी विस्फोट हुआ जिसमें वह और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वरिष्ठ तृणमूल नेता और अन्य घायलों का कोलकाता के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाल तस्करों ने मुरादाबाद ले जा कर बच्चे को बेचा, थाने में शिकायत

0
बच्चे की खोज में भटक रहे माता पिता

गीतांजलि

सिमरिया: बाल तस्करों द्वारा एक नाबालिग छात्र को यूपी के मुरादाबाद में ले जाकर बेच देने का सनसनीखेज मामला आया है। बाल तस्करों पर इमामगंज के मल्हारी गांव के मंजय भारती का चौदह वर्षीय पुत्र मनतोष कुमार को बेचने का आरोप लगा है। यह आरोप हंटरगंज के लेढो गांव के राजेश यादव और तेलियौना गांव के राजेश भुइया पर लगा है। दोनों कथित बाल तस्कर बच्चे को उसके रिश्तेदार के घर से बहला-फुसलाकर ले गए थे।

बच्चे को ढूंढने के लिए भटक रहे परिजन

मनतोष कुमार अपने चचेरा भाई उपेश भारती के ससुराल गेरुआ के बेलवाहीटांड आया हुआ था। जहां से बाल तस्करों ने बगल के जवादोहर गांव के राजू भारती के माध्यम से उपेश भारती और अंतोष कुमार को पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले गए। जहां दोनों को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर छोड़ दिया गया।

राजू भारती ने बताई पूरी वारदात

भाई के ससुराल से वापस नहीं लौटने पर अंतोश उसके माता पिता ने खोजबीन शुरू कर दिया। इस दौरान उपेश भारती से इनकी फोन पर बातचीत हुई। उपेश भारती ने बताया कि राजू भारती ने उसे और अंतोष को काम पर लगवाने के नाम पर राजेश यादव और राजेश भुइया के साथ मुरादाबाद लाया है। जहां दोनों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। उपेश ने अनतोष से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं होने की बात बताया।

दलाल देवेन्दर सिंह जाट को बेचे गए बच्चे

राजू भारती के जावादोहर गांव वापस लौटने की खबर के बाद लापता बच्चे के माता पिता जवादोहर गांव पहुंचकर राजू भारती से पूछताछ किया। राजू भारती ने बताया कि क्षेत्र से काफी बच्चों को राजेश यादव और राजेश भुइया उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले गए हैं। जहां एक स्थानीय दलाल बिजनौर के देवेंद्र सिंह जाट को सौंप दिया है। देवेंद्र सिंह जाट के माध्यम से सभी बच्चों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया है। देवेंद्र सिंह जाट के पास से अंतोष कुमार को बिजनौर जिले के ताकिपूरा गांव के मुन्नू सिंह जाट के घर में नौकर के रूप में रखा गया था। जहां से मनतोष कुमार गायब है।

राजेश यादव और राजेश भुइया को बच्चों के पहुंचाने के एवज में उत्तर प्रदेश के स्थानीय दलालों के द्वारा प्रति बच्चा साठ हजार दिए जाने की बात भी सामने आई है ।

राजू भारती से मिली जानकारी के अनुसार नेटवर्किंग के तहत बाल मजदूर तस्करों का गोरखधंधा चल रहा है। लापता बच्चे के माता-पिता ने हंटरगंज थाना में तीनों स्थानीय बाल मजदूर तस्करों के विरुद्ध आवेदन दिया है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

फोटो फाइल फोटो लापता बच्चे का

युवक आया हाथियों की चपेट में, एक महिला है लापता

0
गजराज ने बरकनगांगो के एक युवक की ली जान

बरकट्ठा। पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव के सिमरिया जंगल में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों के झुंड ने दो लोगों पर हमला कर दिया है। साथ ही फसल और कई घरों को भी गजराजों के झुंड ने निशाना बनाया है। यह घटना शुक्रवार के देर शाम की है।

ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद 30 वर्षीय बलराम पासवान की लाश मिली। उसे जंगली हाथियों ने कुचल कर मार डाला। वहीं इसी गांव की एक महिला फुलवा देवी, पति उमेश पंडित बरकनगांगो निवासी अब भी लापता बतायी जा रही है।

ज्ञात हो दो वर्ष पूर्व भी जंगली हाथियों ने प्रखंड क्षेत्र में उत्पात मचाया था। शुक्रवार की घटना बरकनगांगो चरकी टोंगरी जंगल की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की दो महिला खेत देखने गई थी। तभी अचानक जंगली हाथी आ गया। एक महिला भागने में सफल रही और एक महिला हाथी की शिकार होने की सूचना है।दूसरी महिला के शोर करने पर कुछ ग्रामीण घटनास्थल की ओर गये। इसी क्रम में हाथी दुबारा हमला कर दिया और मृतक बलराम पासवान हाथी के चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला अभी तक लापता है । ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी है ।मामले की सूचना वन विभाग व बरकट्ठा प्रशासन को दी गयी है।

क्षेत्र में चार दिनों से जमा है जंगली हाथियों का झुंड, बरकट्ठा के आसपास गांव हो रहे प्रभावित

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया जंगल मे पिछले चार दिनों से जंगली हाथियों का झुंड जमा हुआ है। झुंड में लगभग 22 हाथी जिनमें चार बच्चे भी है। सभी हाथी आपस मे तालमेल कर बीच में बच्चों को रख कर चलते है। बच्चे की बिछड़ने से हाथी विचलित हो उठते है। वही बरही के रेंजर गोरख राम ने जानकारी दी कि पिछले 5 दिनों से बांकुड़ा के 15 सदस्यीय एक्सपर्ट के द्वारा हाथियों खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से बार बार आग्रह व अपील की है रही है बेवजह जंगली क्षेत्र में न जाएं। हाथी भीड़भाड़ देखकर उतेजित हो जाते है। जिसके कारण उस तरह की घटती है।

विधायक ने अपील जारी की
बरकट्ठा स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है साथ ही सुरक्षा के लिए अपील जारी कर कहा कि लोग अभी जंगल नही जाए साथ ही मृतक के परिजन को हरसंभव मदद की जाएगी व सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।