Sunday 5th of July 2026 08:07:47 AM
Home Blog Page 304

झारखंड लाकर बेचा जा रहा है Bihar के कार्डधारियों का केरोसिन

0
जब्त किया गया ऑटो और जार में भरा 300 लीटर किरोसीन

तीन सौ लीटर अवैध किरोसीन तेल जब्त,दो युवक गिरफ्तार

सिमरिया :- शनिवार की देर रात प्रतापपुर पुलिस ने कारूडीह मोड़ के समीप एक ऑटो पर लदे आठ जार किरोसीन तेल जब्त किया गया है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक Bihar के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के सोबडी गांव के रहने वाले हैं ।

प्रतापपुर थाना प्रभारी के अनुसार शनिवार को कारूडीह मोड़ के पास संध्या पेट्रोलिंग के दौरान वाहन चेकिंग किया जा रहा था । इसी बीच गजवा की ओर से एक पियाजो ऑटो आ रहा था जिसका नंबर बीआरO2ए3874 था। ऑटो चालक ने पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश की। मगर उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें लदा आठ प्लास्टिक के जार में 300 लीटर किरोसीन तेल बरामद किया गया ।

पुलिस द्वारा पूछ ताछ में उक्त दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि यह किरोसीन तेल उन्हीं का है। और इससे बिहार से खरीदकर प्रतापपुर में बिक्री करने के लिए ले आ रहें थे। जब्त किया गया किरोसीन तेल एवं ऑटो के कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात नहीं दिखाया गया।

इसकी सूचना प्रतापपुर बीडीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव को सूचना दी गई। उन्होंने ऑटो पर लदे सभी आठ प्लास्टिक जारो को खोल कर जांच पड़ताल कर सत्यापन किया। बीडीओ द्वारा बताया गया कि यह प्रतापपुर प्रखंड के किरोसीन तेल स्टॉक या गोदाम से संबंधित किरोसीन तेल नहीं है। यह अवैध रूप से खरीदारी कर कालाबाजारी के लिए प्रतापपुर की ओर लाया जा रहा था।
इस संबंध में प्रतापपुर थाना कांड संख्या 38/21 के तहत अवैध रूप से किरोसीन तेल खरीदने और बिक्री करने के आरोपित करते हुए जितेंद्र कुमार पासवान एवं संतोष कुमार गुप्ता के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

#Mannkibaat तमिल या संस्कृत देश की प्राचिनतम भाषा कौन?

0
रांची में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता

रांची। प्रधानमंत्री के #Mannkibaat पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में हर बार की तरह इस बार भी किसानों की समस्या, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था पर चुप्पी साधे रखी और सिर्फ कहानियां सुना कर लोगों की मूल समस्या को दरकिनार करने का काम किया है।

संस्कृत की जगह तमिल को दुनिया की प्राचिनतम भाषा बतायाआलोक दूबे

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होने वाले है, यही कारण है कि संस्कृत और हिन्दी की जगह तमिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा बता रहे है। अगली बार वे केरल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे तो मलायली भाषा की सराहना करेंगे और असम जाएंगे, तो असमिया भाषा की गुणान करेंगे।

महंगाई पर प्रधानमंत्री खामोश- लाल किशोरनाथ शाहदेव
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में एक ओर युवाओं से इनोवेटिव स्प्रीट के तहत काम करने की अपील कर रहे है, लेकिन करोड़ों लोगों की नौकरी चली गयी और दो करोड़ रोजगार देने का उनका वायदा भी सिर्फ चुनावी जुमला ही साबित हुआ।आज देश की परिस्थिति इतनी खराब हो गयी है कि बाजार में कुछ भी खरीदने जाने पर लोग अपने आप को छला हुआ महसूस रह रहे हैं।

लाखों इकाइयां बंद , व्यवसाय चौपट- राजेश गुप्ता छोटू
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रधानमंत्री वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने की व्यस्तता का जिक्र कररहे है, लेकिन देश की आर्थिक गतिविधियां का क्या हाल है,सूक्ष्म एवं लघु उद्योग की लाखों इकाईयां देश में बंद हो गयी है, व्यवसाय चौपट हो गया है, उन्हें सहायता पहुंचाने की बात पर भी प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध ली है।

90 प्रतिशत अनुदान पर मिला पिकअप वैन आठ माह से थाना में खड़ा

0

अनुदान पर मिले वाहन का किया गया दुरुपयोग

नामजद अभियुक्त की नहीं हुई है अभी तक गिरफ्तारी

आरोपी समिति सचिव उठा रहे हैं विभाग से वेतन

देवघर। मत्स्य विभाग द्वारा वर्ष 2018 मार्च माह में समिति को 90 प्रतिशत अनुदान पर पिकअप वैन दिया गया। पिकअप वैन से मछली का जीरा, खाद्यान्न पहुंचाने के अलावे तैयार मछली को बाजार तक ले जाने आने का काम करना था। लेकिन अध्यक्ष ने समिति के नाम पर अनुदान पर मीले पिकअप वैन को निजी कार्य मे उपयोग किया। वहीं उक्त वाहन से अवैध कोयला का तस्करी किया जाने लगा।

सदस्यों ने बताया की पिकअप वैन के बारे में किसी को कोई जानकारी भी नहीं दी गई। जब अध्यक्ष वाहन लेकर गांव आये तब पता चला की समिति के नाम से अनुदान पर वाहन मिला है। अनुदान पर मीले वाहन को दिनेश महतो ने समिति के सदस्यों के जानकारी के बिना अपने नाम से रजिस्ट्रेशन भी करा लिया।

आठ माह से वाहन थाने में खड़ी

गुप्त सूचना पर पिछले 18 मई को चितरा थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने पुलिस बल के साथ पलमा मोड़ के पास से अवैध कोयला ले कर जा रहे पिकप भान संख्या जेएच 15 यू 6529 को जब्त कर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन का मालिक व चालक फरार हो गया। पुलिस ने अवैध कोयला लदे वाहन को थाना ले आया। इस सम्बंध में चितरा थाना में कांड संख्या 21/2020 के तहत मालिक व चालक पर अवैध कोयला तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

पिछले आठ माह से पिकप भान थाने में खड़ी है। पुलिस ने अनुसंधान के बाद दिनेश महतो ग्राम मिसराडीह को अवैध कोयला तस्करी के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया है। लेकिन आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विभाग मौन है, उठ रहे हैं सवाल

समिति के अध्यक्ष सह केज मित्र को अनुदान में मिले सरकारी वहन से अवैध कोयला तस्करी किये जाने का मामला दर्ज होने के आठ माह बितने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं किया है। बल्कि आज भी विभाग द्वारा केज मित्र को लगभग नो हजार रुपये वेतन का भुगतान कर रहे है।विभाग ने कार्रवाई के नाम पर अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछ कर खानापूर्ति कर ली है।

समिति के सदस्यों के अलावे ग्रामीणों ने इस पर कई बार सवाल खड़ा किया। बावजूद विभाग का मोन रहना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। की आखिर किसके सह पर विभाग ने मत्स्य मित्र सह समिति के अध्यक्ष पर आज तक कार्रवाई नहीं कि है।

आठ माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। लेकिन अवैध कोयला तस्करी के मामले में पुलिस ने आठ माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि आरोपी खुलेआम थाना क्षेत्र में जहां-तहां घूमते है।

क्या कहते है जिला मत्स्य पदाधिकारी :
इस सम्बंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक प्रशांत ने कहा कि समिति को दिए गए पिकप भान में अध्यक्ष सह मत्स्य मित्र दिनेश महतो द्वारा अवैध कोयला ढोने की बात सामने आने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है। अन्य आरोप की भी जांच की जाएगी।

अनुसंधान में मिसराडीह गांव के दिनेश महतो के नाम सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश मामले के आईओ लोहिया उरांव को दे दिया गया है। बहरहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

महज एक लाख रुपये में Auto को आलीशान घर में बदला, आनंद महिन्द्रा ने की तारीफ

0
चेन्नई के अरुण प्रभु का “Auto House”

आरामदायक बेडरूम, किचन, बाथरूम और चौबीस घंटे बिजली ….इसके साथ ही घर में टीवी, फ्रिज सहित जरुरत के सभी सामान….ऐसा घर खरीदने के लिए आपको कितना खर्च करना पड़ेगा? 25 से 30 लाख ? लेकिन चेन्नई के रहने वाले अरुण प्रभु ने महज एक लाख रुपये खर्च कर अपने Auto को आरामदायक घर में बदल दिया ।

अरुण प्रभु के innovation की तारीफ

अरुण प्रभु ने अपने घर में एसी भी लगा रखा है । सोलर प्लेट की वजह से बिजली कभी नहीं कटती । सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये अपने घर का लोकेशन खुद डिसाइड करते हैं । कभी वादियों में तो कभी नदी का किनारा, कभी sea beech पर तो कभी बिल्कुल बीच बाज़ार ।

अरुण प्रभु के घर के interior की आनंद महिन्द्रा ने भी तारीफ की है । उन्होंने ट्वीट कर अरुण प्रभु के innovative thinking की सराहना की ।

Auto House का किचन
ऑटो हाउस का बाथरूम
Bedroom cum dinning room

बहन से रेप कर अश्लील वीडियो बनाने वाला DSP गिरफ्तार, सस्पेंड

0
गोड्डा का रहने वाला DSP साहिबगंज से गिरफ्तार (प्रतीकात्क तस्वीर )

एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक DSP के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालित की गई है । इस DSP के ऊपर भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर 12 साल तक हवस का शिकार बनाने और फिर अश्लील वीडियो रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है. । फिलहाल बिहार में पदस्थापित इस डीएसपी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है । विभाग की ओर से मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है ।

गोड्डा का रहने वाला है, साहिबगंज से हुई गिरफ्तारी

आरोपी डीएसपी का नाम सोमेश मिश्रा है, जिसके ऊपर इतनी घिनौनी अपराध करने का आरोप है । कुछ ही दिन पहले इसे झारखंड के साहेबगंज से अरेस्ट किया गया है । यह पुलिस से भागता फिर रहा था । इस डीएसपी सोमेश मिश्रा के ऊपर अपने ही किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बलात्कार करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है । महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के मुताबिक पीड़ित लड़की डीएसपी की रिश्तेदार है । डीएसपी सोमेश मिश्रा मूल रूप से गोड्डा का रहने वाला है । इसके पिता साहेबगंज में रेलवे में जॉब करते हैं ।

कांग्रेस के G

0
भगवा पगड़ी पहन कर क्या संदेश देना चाहते हैं G-23

गुलाम नबी आजाद ने संसद में दिए अपने अंतिम भाषण में कहा था की मैं “सौभाग्यशाली” हूं कि मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया । गुलाम नबी आजाद के रिटायरमेंट की कहानी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मधुर संबंधों के किस्से के साथ ही खत्म हो गई ।

बागी नेताओं ने भगवा पगड़ी ही क्यों पहनी ?

शनिवार को जम्मू में G-23 नेताओं की बैठक की अगुवाई गुलाम नबी आजाद ही कर रहे थे और उन्होंने सभी मेहमानों का स्वागत “भगवा” पगड़ी पहनाकर किया । लेकिन ‘भगवा‘ ही क्यों? क्या इसके पीछे छिपा कोई संदेश था ? गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राज बब्बर, विवेक तनखा जैसे नेता क्या यूं ही भगवा पगड़ी धारण कर लेंगे ?

G-23 के किस नेता ने क्या कहा ?

भगवा पगड़ी और इसके पीछे के संदेश को समझने के लिए जरुरी है कि नेताओं ने अपने भाषण में क्या कहा ? राज बब्बर ने कहा, “लोग कहते हैं, ‘G-23’, मैं गांधी 23 कहता हूं. महात्मा गांधी । किसी को ये कहने का अधिकार नहीं कि हम कांग्रेसी हैं या नहीं?

कपिल सिब्बल ने कहा- ” यह सच बोलने का मौका है और मैं सच बोलूंगा । सच्चाई यह है कि हम देख सकते हैं कि कांग्रेस कमजोर हो रही है । सिब्बल ने कहा कि वह यह समझने में असमर्थ हैं कि पार्टी गुलाम नबी आजाद जैसे व्यक्ति के अनुभव का उपयोग क्यों नहीं कर रही है?

मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं- आजाद

त में लेकिन सबसे मार्के की बात गुलाम नबी आजाद ने कही । आजाद ने कहा कि वह राज्यसभा से सिर्फ ‘‘रिटायर’’ हैं, राजनीति से नहीं । जिस नेता को गांधी परिवार रिटायर मान रहा हो, उसका असंतुष्ट नेताओं को जमा कर ये कहना कि वे राजनीति से रिटायर नहीं हुए हैं, सचमुच काफी हिम्मत की बात है ।

मजबूर बाप ने 12 साल की मासूम को 10,000 रुपए में बेचा, आखिर क्यों ?

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

हर रोज मजदूरी करने वाले एक बाप ने अपनी 12 साल की बेटी को सिर्फ इसलिए बेच दिया ताकि उसकी 16 साल की बड़ी बहन का ईलाज हो सके । ये दिल दहला देने वाली घटना आंध्रप्रदेश के नेल्लूर शहर की है । बच्ची को खरीदने वाले का नाम चिन्ना सुब्बैया (Chinna Subbaiah) है ।

10 हजार रुपये की खातिर बेटी का सौदा किया

बताया जा रहा है कि Kottur के रहने वाले एक दंपत्ति से 10,000 रुपये में सौदा किया । ये दंपत्ति कभी चिन्ना सुब्बैया (Chinna Subbaiah) के पड़ोस में रहते थे। चिन्ना सुब्बैया उस परिवार की स्थिति को जानता था । बच्ची के बाप चिन्ना सुब्बैया (Chinna Subbaiah) से पहले 25000 रुपये की डिमांड रखी, अंत में सौदा 10 हजार रुपए पर तय हुआ । चिन्ना ने अगले ही दिन उस बच्ची से शादी कर ली ।

बच्ची की चीख और रोने की आवाज सुुुुन सरपंच ने पुलिस को खबर दी

बच्ची से शादी कर चिन्ना सुब्बैया (46 वर्ष) उसे घर लेकर आया । रात में बच्ची की चीख और रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए । सरपंच ने पुलिस को खबर की। अगले ही दिन महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आकर बच्ची को छुड़ा लिया । बच्ची ने बताया कि उनकी मां पहले ही पिता के साथ झगड़े की वजह से घर छोड़कर चली गई है । पिता मां से हमेशा इसलिए लड़ते थे, क्योंकि उन्होंने सिर्फ बेटियां पैदा की थी ।

झारखण्ड की बच्चियों को महानगरों में बेचने वालों के खिलाफ NIA की चार्जशीट

0
नई दिल्ली स्थित NIA की बिल्डिंग (फाइल)

सुनीता देवी (फिलहाल फरार) , पन्नालाल महतो, गोपाल उरावं और शिवशंकर गंझू…..ये चार नाम झारखंड में मानव तस्करी के सिरमौर हैं । इनका रैकेट झारखंड के लगभग सभी जिलों में फैला है । पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन Placement agencies के मालिक हैं । ये बातें शनिवार को NIA द्वारा दाख़िल की गई Supplementary चार्जशीट में लिखी गई है ।

नौकरी के बहाने ले जाकर गरीब घर की लडकियों को महानगरों में बेचता था पन्नालाल

NIA ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि गोपाल उरावं और शिवशंकर गंझू दरअसल पन्नालाल और सुनीता देवी के अंडर काम करते थे । ये झारखंड के पिछड़े इलाकों से गरीब नाबालिग लड़कियों को महानगरों में काम के बहाने ले जाते थे। इन लड़कियों को सैलरी न के बराबर दी जाती थी, उन्हें घर वापस लौटने की इजाजत नहीं थी और विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी । पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में Placement Agency के नाम पर मानव तस्करी का धंधा चलाते थे ।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

सबसे पहले 19 जुलाई 2019 को पन्नालाल महतो को खूँटी पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया । उसके खिलाफ झारखंड के कई जिलों में तथा दिल्ली में तीन-तीन Placement Agency के नाम पर Human Trafficking का आरोप था ।

जून 2020 को इस केस को NIA को सौंप दिया गया । NIA ने अपनी जांच में दिल्ली में पन्नालाल एंड कंपनी के कुल 6 Placement Agency का पता लगाया जिनके माध्यम से मानव तस्करी की जाती थी ।

पुलिस ने अबतक 22 लड़कियों को मुक्त कराया

NIA अधिकारियों ने बताया कि गोपाल उरावं और शिवशंकर गंझू की निशानदेही पर अबतक 22 लड़कियों को दलालों/ग्राहकों के चंगुल से मुक्त कराया गया है । सभी लड़कियां बेहद गरीब परिवारों से हैं । इस मामले की जांच अभी जारी है ।

#WestBengalElections2021 ममता ने बंगाली बनाम बाहरी को बनाया मुद्दा

0
ममता के “बंगाली अस्मिता” कार्ड से भाजपा हैरान

WestBengalElections2021 बंगाल में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही भाजपा और टीएमसी के बीच जंग तेज हो गई है । ममता बनर्जी की TMC के लिए रणनीति बना रहे प्रशांत किशोर ने कहा है -“02 मई के लिए मेरे दो आखिरी ट्वीट संभाल कर रख लें”

ममता ने चला “बंगाली अस्मिता” कार्ड

ममता बनर्जी ने WestBengalElections2021 में बंगाली भाषा और बंगाली पहचान को बड़ा मुद्दा बनाया है । वे अपनी हर सभाओं में कह रही हैं कि “बंगाल में बंगाली राज करेगा, गुजरात का गुंडा राज नहीं करेगा” । इसके साथ ही ममता बनर्जी मुस्लिम मतदाताओं को यह भी संदेश दे रही हैं कि अगर भाजपा बंगाल की सत्ता मेें आ गई तो “दंगा-फसाद” करवाएगी । इतना ही नहीं, भाजपा के खिलाफ “Muslim fear” को भुुुनाने केे लिए ममता के मंत्री फिरहाद हाकिम ने मस्जिद से एलान भी किया ।

मस्जिद से भाजपा को वोट न देने की अपील

टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम ने मस्जिद में राजनीतिक नारे लगाए। राज्य में मुस्लिम वोट बैंक पर अपना कब्जा कायम रखने के लिए फिरहाद हकीम ने 19 साल पहले हुए गुजरात दंगों का मुद्दा उठाया। प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बारे में भड़काऊ बयान देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 2002 में गुजरात में हुए दंगों को पश्चिम बंगाल में दोहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मस्जिद में एकत्रित मुसलमानों से भाजपा को वोट न देने की अपील की।

लोकलुभावन योजनाओं की झड़ी

भाजपा ‘जयश्री राम’ के नारे और मोदी के विकास के सहारे बंगाल फतह की उम्मीद लगाए बैठी है । मोदी के विकास और योजनाओं की हवा निकालने के लिए ममता ने कई कदम उठाए। उन्होंने सरकारी स्कूलों के 12वीं में पढ़ने वाले साढ़े नौ लाख बच्चों के बैंक खातों में दस-दस हजार रुपये ट्रांसफर करने का ऐलान किया। गरीबों को पांच रुपये प्लेट में खाना मुहैया कराया जा रहा है। इलेक्ट्रिफिकेशन 90 फीसदी तक कर लिया है ।

भाजपा को बदलनी पड़ी अपनी रणनीति

ममता बनर्जी के “बंगाली बनाम बाहरी” की काट के लिए भााजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है । वे मोदी की जनसभा के साथ-साथ स्थानीय चेहरों को ज्यादा तरजीह देने कोो मजबूर हुए हैैं । बंगाली फिल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री के चेहरे भाजपा को बंगाली पार्टी बता रहे हैं । पुरानी किताबों से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ढूूंढ कर निकाला गया है, सिर्फ ये बताने के लिए कि “जहां जन्म हुुए मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है“। पीएम मोदी को छोड़कर भाजपा के दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के सभाओं की संख्या कम कर दी गई है, हालांकि वे जमीन पर लोगोों को mobilize करते रहेेंगे ।

Reliance

0
अमेजन ने डील रोकने की हर मुमकिन कोशिश की है

यदि फ्यूचर ग्रुप औऱ रिलायंस वेंचर ( Future -Reliance) के बीच होने वाले डील को रोकने में अमेजॉन ( Amazon) को सफलता मिल जाती है तो 11 लाख लोग अपनी रोजी-रोटी गवां देंगे। दिल्ली स्थित एक NGO प्रहार (PRAHAR) ने एक रिपोर्ट के हवाले से ये दावा किया है ।

कैसे और क्यों जाएगी 11 लाख लोगों की नौकरी ?

PRAHAR का दावा है कि अमेजन इस डील को रोकने की कोशिश कर 11 लाख परिवारों की रोजी-रोटी को खतरे में डाल दिया है । अगर यह डील नहीं होती है तो  देश भर के 450 शहरों में स्थित फ्यूचर ग्रुप के 2000 स्टोर बंद हो जाएंगे जिससे लगभग 11 लाख लोग बेरोजगार हो जाएगे जबकि लगभग 6000 वेंडर और सप्लायर अपना सबसे बड़ा कस्टमर खो देंगे।

देशी और विदेशी कंपनियों के बीच कॉर्पोरेट वार

बाज़ार के जानकारों का दावा है कि भारत की दो बड़ी कंपनियों Future Retail-Reliance ने आपस में हाथ मिलाया है ताकि वो रिटेल के किंग बन सकें, वहीं रिटेल की दुनिया पर बादशाहत रखने वाले Amazon ने इस डील पर सवाल खड़े करते हुए इसे कोर्ट में लेकर गई है । इस तरह से ये स्वदेशी बनाम विदेशी की जंग भी है । रिलायंस ने इस डील के तहत सभी वेंडरों और सप्लायरों को उनके बकाए के भुगतान की प्रतिबद्धा व्यक्त की है ।

अपराधियों के आगे हेमंत सरकार नतमस्तक

0

बढ़ते अपराध के कारण राज्य की छवि हो रही धूमिल:दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश एवं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कांके रोड स्थित टिकली टोला में गला रेत कर की गई पति-पत्नी की हत्या की घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता विधायक दल ने उनके पैतृक गांव कोंगे गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट किया।

आदिवासियों के उपर अत्याचार और नरसंहार पर सीएम चुप क्यों?

घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार बनने के बाद राज्य में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इस सरकार में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार-नरसंहार की घटना में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। सरकार बनते ही चाईबासा की नरसंहार से शुरुवात होते हुए गुमला कामडारा की नरसंहार से लेकर यह नरसंहार कहाँ जाकर रुकने वाला है, इसका कोई पता नही है। सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है और अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। हेमंत सरकार राज्य को अराजकता की ओर लेकर जा रही है।

अपराधियों के आगे नतमस्तक हैं हेमंत सोरेन- बाबूलाल

नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में नक्सल,अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि मुख्यमंत्री आवास से महज 3-4 किलोमीटर दूर ही पति-पत्नी की निर्मम हत्या हो जाती है। अपराधियों के आगे यह सरकार नतमस्तक हो चुकी है।आदिवासी की हितैसी बनने वाली सरकार में सरकार में सबसे ज्यादा नरसंहार,हत्या आदिवासियों की हो रही है।राज्य की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

मृतक के परिजनों से मिलने वालो में विधायक समरी लाल, अशोक बड़ाईक,आरती कुजूर,,केके गुप्ता,राहुल अवस्थी,नकुल तिर्की,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।