Sunday 5th of July 2026 09:23:12 AM
Home Blog Page 303

बंगाल को अपनी बेटी चाहिए, बुआ नहीं

0

कोलकाता । चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नारे को लेकर काउंटर अटैक किया है। भाजपा अब अपने चुनावी अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से दिए गए नारे बंगला निजेर मेयके चाई (बंगाल को चाहिए अपनी बेटी) के बाद नया नारा लेकर आई है।

ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी के नारे के जवाब में भाजपा ने अपनी महिला नेत्रियों का पोस्टर जारी किया है। भगवा पार्टी ने रूपा गांगुली, देबोश्री चौधरी, लॉकेट चटर्जी, भारती घोष, अग्निमित्र पॉल सहित बंगाल की नौ महिला नेताओं का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक काउंटर स्लोगन दिया गया है। यह स्लोगन बंग्ला तार मेयेकेई चाय, पिशी के नोई (बंगाल को अपनी बेटी चाहिए बुआ नहीं) है।

इससे पहले टीएमसी ने बंगाल चुनाव के अभियान की शुरूआत करते हुए बंगाल को चाहिए अपनी बेटी का नारा दिया था और ममता बनर्जी को बंगाल की बेटी के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। ममता की तस्वीर के साथ बड़े-बड़े पोस्टर और होडिर्ंग पर यह स्लोगन लिखा गया और प्रदेश भर में इसका खूब प्रचार-प्रसार भी किया गया। इसी के जवाब में ही भाजपा ने नया नारा दिया है।

#Assemblyelections2021 बंगाल की “लड़की” और काला जादू

0
बंगाल चुनाव में तो महिलाओं की ही चलती है

ममता बनर्जी ने बड़ी खुबसूरती से बंगाल चुनाव के मुद्दों को बदल दिया है । “बंगाल की बेटी” , “बंगाल में सुरक्षित महसूस करती लड़कियों” और बंगाली समाज के खुलेपन को मुद्दा बनाया जा रहा है । ममता का नारा है- “Bangla Nijer Meyeke Chai” बंगाल को तो अपनी बेटी ही चाहिए ।

भाजपा पर “दुर्गा” और “सीता” के अपमान का आरोप

बंगाल में महिला मतदाताओं की संख्या 49% है। लेकिन वोट देने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से महिला वोटर्स को लुभाते रहे हैं । लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा पर देवी दुर्गा और सीता माता के अपमान का आरोप लगा रही हैं । वे गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज देने की बात करती हैं । वे बीजेपी और RSS की सोंच को “पुरूषवादी वर्चस्व” वाली बताती हैं ।

महिला सुरक्षा का मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली की अपनी रैली में कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं । ममता बनर्जी ने इसे तुरंत लपक लिया । वे अपनी हर रैली में कहती हैं, ” बीजेपी शासन वाले बिहार में महिलाओं की क्या स्थिति है “, ” केंद्र सरकार की पुलिस के अंदर दिल्ली में महिलाएं कितनी सुरक्षित है”

बंगाल का समाज महिलाओं के प्रति खुले विचार रखता है

ममता बनर्जी बंगाल के खुले विचारों की बात करते हुए दोहराती हैं कि धार्मिक कट्टरता वाली बीजेपी क्या बंगाल की बेटियों को वो “Openness” दे सकती है ? वे बंगाली creativity, वहां के कल्चर , बंगाली स्वाभिमान की बात उछाल रही हैं । ममता की बात बंगाल की महिलाओं, कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़कियों को खूब लुभा रही हैं । वैसे भी महिलाओं के बीच ममता बनर्जी की लोकप्रियता के कारण ही वो CPM को हराने में सफल रही थीं, अब भाजपा को बंगाल की महिलाओं पर फोकस करना होगा ।

बंगाल का “काला जादू” Black Magic

हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान की बात करने वाली भाजपा बंगाली लड़कियों का दिल जीत सकेगी ?

बिहार और झारखंड में एक कहावत है कि बंगाल की लड़की “काला जादू” जानती हैं । और वे “भेड़ा” बनाकर रख लेती हैं । अब भाजपा इस Black Magic का शिकार होगी या बंगाली महिलाओं से पार पाएगी, ये तो 02 मई को ही पता चलेगा ।

Up

0

लखनऊ. कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 225 केंद्रों पर आज से बुजुर्ग व 45 वर्ष से ऊपर  बिमारियों से ग्रस्त मरीजों का टीकाकरण शुरू होगा. दूसरे चरण में 23 हजार लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. दूसरे चरण में प्राइवेट अस्पतालों में भी कीमत अदा कर टीका लगवाया जा सकता है. इसके लिए एक खुराक कीमत 250 रुपए है. यानी दोनों खुराक के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट भी जारी कर दी है. प्राइवेट अस्पतालों में 4 मार्च से टीकाकरण शुरू होगा.

सुबह 9 बजे से होगा पंजीकरण

वैक्सीन लेने वालों के लिए कोविन पोर्टल 2.0 भी बनाया गया है. जहां ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है. सोमवार सुबह 9 बजे से पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा. अगर कोई पंजीकरण के बाद उसे रद्द करवाना चाहता है तो यह सुविधा भी मौजूद है.

01 March 2021

0

Download

पहनावा बंगाल का, गमछा असम का, नर्स पुडुचेरी और केरल की, PM Modi ने वैक्सीन लगवाई

0
नई दिल्ली स्थित AIIMS में वैक्सीन लगाते प्रधानमंत्री मोदी

पहनावा बंगाल का, गमछा असम का, नर्स पुडुचेरी और केरल की। PM Modi ने कोविड-19 का वैक्सीन लगवा लिया । इस तरह प्रधानमंत्री ने एक साथ दो संदेश दिए । पहला, कि वैक्सीन से आपको कोई खतरा नहीं है । जब 60-70 साल का बूढ़ा वैक्सीन लगवा सकता है तो आम जनता को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए । ये संदेश इसलिए जरुरी था क्योंकि कुछ राजनीतिक विरोधी, समाज में वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैलाने में जुटे थे ।

प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली स्थित AIIMS में देर रात वैक्सीन लगवाने पहुंचे । प्रधानमंत्री को वैक्सीन लगानेवाली दोनों नर्से पुड्डुचेरी और केरल की है और पीएम ने असम का गमछा पहना है। उन्होंने बंगाली कुर्ता पहन रखा था । आपको बता दें कि असम, बंगाल, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है । इसके अलावा तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां से प्रधानमंत्री कल ही वापस लौटे थे ।

आज से देश के वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगेगा

आज (01 मार्च) से देश के वरिष्ठ नागरिकों को कोविड टीका लगना है । PM Modi की पहल लोगों को उत्साह बढ़ाने वाली है, क्योंकि अक्सर वरिष्ठ नागरिकों के मन में संदेह रहता है कि पता नहीं कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं? अब सभी नागरिक बिना शक-सुबहा के वैक्सीन लगवाएंगे, क्योंकि जब PM Modi ने लगवा लिया है तो सुरक्षित ही होगा ।

Assembly Elections 2021 कांग्रेस के बड़े मुस्लिम नेता क्यों कर रहे हैं पीएम मोदी की तारीफ ?

0

जम्मू में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को एक मंच पर लाने के एक दिन बाद गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की । उन्होंने कहा कि मैं गांव से हूं, इसका मुझे गर्व है । हमारे प्रधानमंत्री जी भी गांव से आते हैं, वे चाय बेचते थे, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान कभी छुपाने की कोशिश नहीं की । वे सच्चाई को स्वीकार करने वाले व्यक्ति हैं । जो नेता सच्चाई को स्वीकार नहीं करते, वे दरअसल “बुलबुले” की तरह हैं ।

राशिद अल्वी ने क्या कहा ?

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य नीति की तारीफ की है । बीजेपी नेता चुनाव कितना बड़ा है यह देखे बिना दिन-रात लगे रहते हैं । कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने के लिए 24/7 घंटे काम करेगी. तब जाकर ही हम उनसे लड़ पाएंगे ।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

फारुख अब्दुल्ला ने क्या कहा ?

कांग्रेस 150 साल पुरानी पार्टी है। मैं कांग्रेस को मजबूत और उसमें एकता देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लड़े। देश की समस्याओं के समाधान के लिए लोग कांग्रेस की तरफ देखें। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पा रहा । मोदी के सामने कांग्रेस कमजोर, हतोत्साहित दिखती है ।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्लाह

#AssemblyElections 2021

“JMM ड्राइवर, कांग्रेस कंडक्टर बन कर रहा वसूली और RJD को बना दिया खलासी”

0
प्रेस को संबोधित करते बीजेपी भानु प्रताप शाही और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक

रांची । ठगबंधन सरकार का आंतरिक कलह राज्य को बड़ा नुकसान कर रहा। सरकार की गाड़ी में ड्राइवर जेएमएम बना है तो कंडक्टर के रूप में कांग्रेस वसूली कर रही जबकि राजद खलासी बना हुआ है। ये बातें भवनाथपुर से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कही । वे भाजपा विधायकों की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित कर रहे थे ।

सवालों से डरकर भाग रहे हैं हेमंत सोरेन

भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार सवालों से डर गई है इसलिये बिना विपक्ष को विश्वास में लिया झारखंड विधान सभा के इतिहास में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल को ही विलोपित कर दिया गया ।यह ऐसी व्यवस्था है जिसमे नीतिगत मामलों में विधायकगण मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते है।

नौकरी देने वाली नहीं, छिनने वाली सरकार

भानु प्रताप शाही ने कहा कि नियोजन नीति रद्द होने से हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। राज्य की कानून व्यवस्था ऐसी कि उग्रवादी राजभवन पर पोस्टर चिपका दे रहे। तथाकथित पथलगाडी के नाम पर हाइकोर्ट को भी निशाना बनाया जा रहा। चाईबासा से लेकर गुमला,कांके सभी जगह आदिवासी नरसंहार का तांडव हो रहा और सरकार मौन है। महिलाओं के साथ बलात्कार में रिकॉर्ड बन रहे। उन्होंने कहा कि यह सरकार नौकरी देनेवाली नही बल्कि नौकरी लेनेवाली सरकार साबित हुई है ।

इसके पूर्व रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में विधायकदल की बैठक हुई जिसमें नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ,मुख्य सचेतक विरंची नारायण ,सीपी सिंह सहित अन्य शामिल थे।

जामताड़ा: 13 साल की बच्ची को अगवा कर ले गया प्रेमी, FIR दर्ज

0
बच्ची से निकाह का दबाव डाल रहा था 25 वर्षीय प्रेमी

नारायणपुर/जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर ग्राम से एक नाबालिक लड़की का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है|इस घटना की जानकारी लड़की की मां मजीदन बीवी ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर दिया है ।

गली में बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार

आवेदिका ने आवेदन में लिखा है उनकी 13 वर्षीय बेटी अंजुम नाज अपने घर से गांव के ही मकतब में शनिवार की सुबह 6:30 बजे पढ़ने जा रही थी। इसी क्रम में गांव के सहुद अंसारी के पुत्र 25 वर्षीय सफाउल अंसारी ने घर के बगल वाली गली से उन्हें बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल के माध्यम से ले जाने का कार्य किया । इस अपहरण की घटना में गांव के ही सहुद अंसारी के पुत्र हूड़िया अंसारी ने भी पूर्ण सहयोग किया है ।

एक महीने पहले निकाह के लिए कह रहा था आरोपी

आवेदिका ने लिखा है कि एक महीने पूर्व अपहरण कांड में शामिल सफाउल अंसारी ने उनकी बेटी के साथ निकाह रचाने की बात का दबाव दिया था । उन्होंने थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की है । वही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने इस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कांड संख्या 25 /21 में भा दी व की धारा 366 ए लगाकर जांच प्रारंभ कर दिया है । पुलिस दावा कर रही है कि बहुत जल्द ही दोनों को रिकवर कर लिया जाएगा|

Sex Scandle: उद्धव के वन मंत्री ने खूबसूरत मॉडल को कर दिया गर्भवती ? दिया इस्तीफा

0
महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ और मॉडल पूजा चव्हाण

भारी बवाल के बाद उद्धव ठाकरे के वन मंत्री ने आखिरकार अपना इस्तीफा सौंप दिया । पुणे की 22 साल की मॉडल पूजा चव्हाण से अंतरंग संबंध और फिर उसकी आत्महत्या को लेकर वन मंत्री संजय राठौड़ पर इस्तीफे का भारी दबाव था । रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस्तीफा सौंपने के बाद संजय राठौड़ ने कहा कि कुछ लोग उनके पॉलिटिकल करियर को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं । इस तरह महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बन गए संजय राठौड़ ।

पूजा चव्हाण -संजय राठौड़ का Sex Scandle

टिक-टौक स्टार और मॉडल पूजा चव्हाण (फाइल)

करीब दो हफ्ते पहले महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली पूजा चव्हाण ने पुणे के हड़पसर स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर जान दे दी ।दावा किया जा रहा है कि पूजा प्रेगनेंट थी। पूजा के अपार्टमेंट के कमरे से कुछ वीडियोज और तस्वीरें मिली जिसमे वो महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ के साथ आपत्तिजनक अवस्था में थी । इसके बाद तो सोशल मीडिया में दोनों के प्रेम और यौन संबंधों की चर्चा की बाढ सी आ गई । लोग पूजा की मौत के लिए मंत्री संजय चव्हाण को दोषी ठहरा रहे थे ।

पूजा चव्हाण के फेसबुक से साभार

मंत्री संजय राठौड़ की सफाई

इस Sex Scandle पर मंत्री संजय राठौड़ का कहना है कि पूजा चव्हाण और वे एक ही ईलाके के हैं ।दोनों एक ही जाति से आते हैं । इस लिहाज से वे पूजा को जानते थे। लेकिन इसके अलावा उनका किसी तरह का अनैतिक संबंध पूजा के साथ नहीं था। वीडियो और तस्वीरें उनको बदनाम करने के लिए छेड़छाड़ कर बनाई गई है और वे इसकी जांच की मांग करते हैं ।

हजारीबाग के चार पैक्सों को 5 करोड़ 73 लाख रुपए अवैध तरीके से किया गया भुगतान

0
डाकबंगला में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बरही विधायक उमाशंकर अकेला

बरही। निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने उपायुक्त के नाम आवेदन देने की बात करते हुए रविवार को बरही डाक बंगला में प्रेस वार्ता किया। जिसमें पत्रकारों के बीच बताया कि डीएसओ अरविंद कुमार के द्वारा जिले के चार पैक्स पिंडारकोण, गरीकला, दरिया एवं चुटियाआरो को 5 करोड़ 73 लाख रुपये अवैध तरीके से भुगतान किया गया है।

विधायक ने बताया कि उपायुक्त के नाम आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में बताया गया है कि हजारीबाग जिला में 57 पैक्सों के माध्यम से 2020-21 में धान क्रय करने का आदेश दिया गया है। हजारीबाग जिला में कोडरमा, चतरा के व्यापारी जैसे आनंद कुमार राणा, बजरंगी गुप्ता एवं अन्य व्यापारिक कुछ पैक्सों में धान आपूर्ति अपने-अपने जाली कृषिको के नाम पर करवा कर अवैध तरीके से राशि निकलवाते हैं। जैसे पदमा प्रखंड के पीडाकोंण पैक्स में आनंद कुमार राणा जो कोडरमा जिला के बेहराडीह पैक्स के अध्यक्ष महेश राणा का भाई है। जेएसएफ़सी में कंप्यूटर ऑपरेटर सागर राणा का रिश्तेदार है। गत वर्ष पीडारकोण पैक्स में 15000 क्विंटल धान अपने आदमी जो पीडारकोंण पैक्स के कार्य क्षेत्र से बाहर है उसे पांच से सात लाख तक का भुगतान कराया गया। पुनः इस वर्ष आनंद राणा पीडारकोंण पैक्स के अलावे इचाक प्रखंड के दरिया पैक्स में धान क्रय का कार्य बहुतायत मात्रा में कर रहा है। पिछले 5 जनवरी को समीक्षा बैठक के दौरान पीडारकोण पैक्स में 4 किसान का खरीद सौ-सौ क्विंटल का था। जिसे आपने जांच का आदेश दिया था। वह चारों कृषक आनंद राणा का ही है।

वही केरेडारी प्रखंड में गरीकला पैक्स में बजरंगी गुप्ता जो धान का व्यापारी है तथा डीएसओ हजारीबाग आनंद कुमार का रिश्तेदार है बहुतायत मात्रा में धान का व्यापार कर रहा है। गत वर्ष केरेडारी प्रखंड के कराली पैक्स में जिसका अध्यक्ष मनोज महतो है, जिन्होंने 20000 क्विंटल धान का खरीद जाली कृषिको के नाम पर किया एवं भुगतान खाता बदल बदल कर करवाया। वही पिछले 15 फरवरी को दो करोड़ 73 लाख रुपए जेएसएफसी को प्राप्त हुआ तथा तीन करोड़ के आसपास बोनस राशि था। दोनों मिलाकर 5 करोड़ 73 लाख रुपए को डीएसओ हजारीबाग अरविंद कुमार ने सात लाख रुपये तीन दलालों से लेकर चार पैक्सों में पिछले 16 फरवरी को सरस्वती पूजा के छुट्टी में ही भुगतान कंप्यूटर ऑपरेटर सागर राणा ने डीएसओ के आदेश पर भुगतान किया। वही पिछले 16 फरवरी को ही एचडीएफसी बैंक हजारीबाग को रिपोर्ट भेजा गया। वहीं रातों-रात कृषक के खातों में राशि हस्तांतरित कर दिया गया। पिछले 17 फरवरी को इसकी जानकारी कुछ पैक्सों को हुई, तो पता चला कि जो आवंटन आया था वह समाप्त हो गया। जो गंभीर विषय है। चयनित चार पैक्सों को छोड़कर अभी तक अन्य किसी पैक्स के एक भी कृषक को भुगतान नहीं हुआ है। जबकि डीएसओ ने चार पैक्सों को ही करोड़ों रुपए भुगतान करवा दिया है। राज्य सरकार से प्राप्त 1.82 पैसा जो बोनस के रूप में कृषिको के खाता में धान मूल्य का मिलता उस राशि को भी तीन दलाल द्वारा चार पैसों में बांट दिया गया है। दिखाने के लिए दो अन्य पक्षों को पाँच-पाँच लाख रूपये भुगतान किया गया है।

पत्रकारों के बीच विधायक उमाशंकर ने कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, तोखन रविदास, महासचिव अब्दुल मन्नान वारसी, उप प्रमुख सिकंदर राणा, कुणाल कतारियार, सुनील साहू, मो रुस्तम, विष्णुधारी महतो, पप्पू असलम, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।

कोडरमाः मेजर ने सिपाही को दी मां

0
सिपाही ने एसपी को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

चंदवारा। जिला बल के सिपाही ने अपने ही मेजर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व गाली देने का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया।

दिए गए आवेदन में जवान चंद्रभानु रजक ने कहा है कि वे पुलिस केंद्र में पारिवारिक आवास में मैं सपरिवार रहता हूँ। मेरे आवास के बगल में रहने वाले दीपक कुमार दास के साथ रविवार को पानी को लेकर मामूली कहा सुनी हो गयी, जिसके बाद मैं अपने ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी के दौरान दोपहर को मेजर विनाश टुड्डू ने फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गंदी गंदी गाली देने लगे। मेरे बार बार मना करने के बावजूद वो गाली देते रहे। जिसके बाद मैं फोन काट दिया।

साक्ष्य के तौर पर मेरे पास कॉल रेकॉर्ड भी है।

चतरा में युवक को गोली मारी,मौत

0
सिमरिया: सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात करीब दस बजे एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी मौत ईलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में रविवार को हो गई। मृतक बालेश्वर साव बरैनी नवादा गांव का रहने वाला था।बालेश्वर को गोली मारने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। आरोपी का नाम लल्लू साव है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात से ही छापेमारी अभियान चला रही है।
एसपी ऋषभ झा ने कहा कि आरोपी चाहे जितना भी शातिर है वह पुलिस के पकड़ से बच नहीं पायेगा।उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।

अब श्री श्री रविशंकर की जमीन पर पत्थलगड़ी

0
रांची एयरपोर्ट के निकट श्री श्री रविशंकर की जमीन पर पत्थलगड़ी

झारखंड में एक बार फिर पत्थलगड़ी का जिन्न जाग रहा है….या कुछ लोग इसे दोबारा जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं ? पत्थलगड़ी आंदोलन को दोबारा जिंदा करने के पीछे कुछ सामाजिक संगठन और क्रिश्चियन मिशनरी से जुड़े लोग शामिल हैं…आखिर क्यों ?

ग्रामीणों ने श्री श्री रविशंकर को दी गयी जमीन पर कर दी पत्थलगड़ी

रांची एयरपोर्ट के पास आध्यात्मिक सेंटर खोलने के लिए रघुवर सरकार के कार्यकाल में श्री श्री रविशंकर को दी गई जमीन पर ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी कर दी । एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के ओबरिया स्थित टुंगरी में ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी की है । पत्थलगड़ी के वक्त बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे । जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

पेसा कानून को आधार बनाकर पत्थलगड़ी
ग्रामीणों ने पेशा कानून को आधार बना कर पत्थलगड़ी की है । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की जमीन को पूर्व की सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की सहयोगी मानव विकास को हस्तांतरित कर दी है । ग्रामीण यहां पहले भी पत्थलगड़ी करना चाहते थे, तब प्रशासन ने इन्हें रोक दिया था। अब मौका मिलते ही ग्रामीणों ने इस स्थल पर पत्थलगड़ी कर दी ।

रामगढ़ में पुतले का दाह संस्कार क्यों कर रहे हैं लोग ?

0
पुतले को दाह संस्कार के लिए ले जाते लोग

गोला। उतराखंड जिला चमोली के तपोवन में 7 फरवरी को ग्लेशियर के फटने से आई आपदा में गोला प्रखंड क्षेत्र के चोकाद गांव के तीन व सरलाखुर्द के एक मजदूर लापता हो गए थे। इन मजदूरों का लापता हुए 20 दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल पाया। इस स्थिति में 21वें दिन चोकाद के दो मजदूरों का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया।

श्रमाधिक्षक दिगंबर महतो के आदेश पर दो दिन पूर्व मिथीलेश महतो व बिरसाय महतो के परिजनों व सगे संबंधियों द्वारा अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना रामगढ़ विधायक ममता देवी व गोला बीडीओ अजय कुमार रजक को भी परिजनों द्वारा दी गई। तत्पश्चात रविवार को दोनों मजदूरों का पुतला बनाकर हिंदू रिती रिवाज से विधिवत सारे रस्मों को निभाते हुए अंतिम संस्कार गोमती नदी स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया।

मिथीलेश महतो को मुखाग्नि उनके पिता राजाराम महतो व बिरसाय महतो को उनका कोई संतान नहीं होने की स्थिति में मुखाग्नि उसके बड़े भाई का पुत्र उमेश महतो ने दी। सरलाखुर्द निवासी मजदूर मदन महतो का अंतिम संस्कार पिछले शनिवार को ही कर दिया गया। शवयात्रा में सांसद प्रतिनिधि कुंटू बाबू उर्फ रणंजय कुमार, समाजसेवी नवकुमार महतो, धनंजय महतो, खगेस महतो, अंदूराम महतो, मिथीलेश महतो, बालेश्वर महतो, सोनाराम महतो, नरेश महतो, विक्रांत महतो, विनीत महतो, सुनील रजक, दिलेश्वर महतो सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

कुलदीप का नहीं हुआ अंतिम संस्कार

ऊक्त के लापता तीन मजदूरों में से एक मजदूर कुलदीप महतो का अंतिम नहीं हो सका। बताया गया कि मजदूर कुलदीप का मामा ससुर उसके मिलने के आस में अभी भी चमोली में ही आंखें बिछाये हुए हैं। कुलदीप का अंतिम संस्कार उनके मामा ससुर के चोकाद लौटने के बाद किया जायेगा
गांव में मातम

दोनों अर्थियों को एक साथ देख सारे गांव में मातम छाया रहा। गांव के बच्चे, बुढ़े, महिला, पुरुष के आखों में आंसू छलक रहे थे। सभी अर्थियों को नम आंखों से देख रहे थे।

गढ़वाः बहन की सेवा करने जीजा के घर गई साली, हो गया कांड

0
जीजा-साली को ढूंढने में जुटी गढ़वा पुलिस (प्रतिकात्मक तस्वीर)

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी राजेन्द्र यादव की पत्नी कलावती देवी ने अपने दामाद मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा निवासी पुरषोत्तम कुमार पर अपनी नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगायी है। इस संबंध में गढ़वा थाना में नाबालिक लड़की की मां कलावती देवी ने आवेदन दिया गया है।

बहन की सेवा करने जीजा के घर आई थी साली

दिए गए आवेदन में कहा गया है। कि उसकी सबसे छोटी लड़की अपनी बहन का सेवा सत्कार करने भदुमा गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी जीजा पुरषोत्तम कुमार ने अपने साली को लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसे खोजबीन करने के दौरान पता चला कि जीजा ने उसे बहला-फुसलाकर उसे लेकर फरार हो गया है।

एक लाख रुपये मांग रहा दामाद, नहीं तो कर लेगा साली से शादी

पता चलने पर नाबालिक लड़की के परिजनों ने अपने दामाद को फोन पर बात किया तो उसने 1 लाख रुपए मांग कर रहा है। नही देने पर साली के साथ शादी करने की धमकी दे रहा है। कलावती देवी ने अपने दामाद के चंगुल से लड़की को छुड़ाने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मां के द्वारा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस कांड संख्या 72/21 धारा 364ए, 366ए के तहत मामले दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा