केद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पैट्रोलियम पदार्थों मे हुई बेहताशा वृद्धि के विरोध मे सोमवार को जेएमएम ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। झामुमो केंद्रीय सचिव सह सीएम के विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा केंद्र सरकार की नीति से आम से लेकर खास सभी परेशान है । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थ के नाम में भारी गिरावट आने के बावजूद देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों मे लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जनता का ख्याल रखें बिना कानून पास कर देश की जनता पर थोपा देश में लोकतंत्र की जगह राजतंत्र का माहौल कायम कर दिया है। धरना मे झामुमो के वरीय अधिकारियों ने भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि होने से सभी वर्ग परेशान होने की बात कहते हुए डीजल के दाम बढ़ने के कारण वाहनों के भाड़े में वृद्धि हो रही है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है कहा कि जनता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर है। देश की आर्थिक स्थिति व अर्थव्यवस्था चरमरा गई है मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सहित अन्य खाद्य सामग्रीयों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आमजनों की आर्थिक संकट दयनीय हो गई की जानकारी दी।
केरोसिन ब्लास्ट में सदर प्रखंड अंतर्गत अमनारी के शेखा गांव में एक महिला बूरी तरह से झूलसी …………………………………. डाक्टर के मुताबिक पीड़ित महिला उर्मिला देवी के शरीर 60% झूलस गई है …………………………………. एचएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर, जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़ित महिला …………………………………. उज्जवल दुनिया संवाददाता/अजय निराला हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्रांतर्गत अमनारी पंचायत स्थित शेखा गांव में सोमवार की देर शाम दीया जलाने के क्रम में केरोसीन (मिट्टी तेल) ब्लास्ट की घटना हुई। जिसमें एक विधवा महिला उर्मिला देवी (उम्र- करीब 45 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई।
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर हम लोग हर संभव इन्हें मदद पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। घटना के बाद तुरंत अमनारी पंचायत के मुखिया अनूप कुमार ठाकुर और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा मेहता ने इसकी जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी और परिजनों के साथ उन्होंने झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए एचएमसीएच पहुंचाया।
गंभीर हालत में महिला रिम्स रेफर
विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचकर और चिकित्सीय इलाज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से विशेष आग्रह कर मदद पहुंचाया। महिला का बाया हाथ, पेट और छाती का हिस्सा, दोनों पैर और चेहरा जल गया। चिकित्सक के मुताबिक महिला 60% से ऊपर झुलस गई है। यहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
इस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीया जलाने के क्रम में केरोसीन ब्लास्ट हो गया और महिला के शरीर में आग पकड़ लिया। घर के ऊपर उठता धुआं देख पड़ोसी महिलाओं ने जाकर इनके शरीर के कपड़े का आग बुझाया।
मिट्टी तेल न जाले की अपील
संपूर्ण अमनारी और चुटियारो सहित आसपास की जनता से सदर विधायक मनीष जायसवाल और उनके मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने आम आवाम से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी हाल में पुराने मिट्टी तेल को ना जलाएं और ना ही अपने घरों में रखें। अगर किन्ही के यहां भी बचा हुआ हो तो तत्काल उसे जिला प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना दें और उन्हें सुपुर्द करें।
असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे बीच की विधायक असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन में अपनी सहभागिता निभाएगी।
दीपिका पांडे सिंह को स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डाॅ डरफान अंसारी आदि ने बधाई दिया है।
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से झारखंड सहित जामताड़ा में बढ़ते साइबर क्राइम का मामला उठाया।
विधायक ने प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि झारखंड में साइबर थाना खोले जाने के पहले Cyber Crime की संख्या कम थी| जबकि अभी संख्या बहुत बढ़ गई है और Cyber Crime में लिप्त अपराधियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है| खासकर देवघर ,जामताड़ा ,दुमका एवं गिरिडीह में दिन-प्रतिदिन Cyber Crime चरम सीमा पर है। ऐसे में क्यों नहीं सरकार स्वतंत्र रूप से साइबर क्राइम टास्क फोर्स का गठन कर उन्हें आधुनिक एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने का विचार रखती है।
सरकार ने भी प्रश्न के जवाब को स्वीकार करते हुए बताया कि ज्यादातर Cyber Crime की घटना जागरूकता के अभाव में Personal Data साइबर अपराधियों से साझा करने के कारण घट रही है। आम जनता में साइबर क्राइम के modus operandi की जानकारी देते हुए साइबर जागरूकता फैलाई जा रही है। परंतु हमारी सरकार साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए विशेष अभियान में लगी हुई है|जिससे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य Cyber Crime से मुक्त होगा|
नारायणपुर/जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पोस्ता पंचायत के पतरोडीह ग्राम के 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान किस्टू मंडल गांव के बेकार पड़े बंजर भूमि में कड़ी मेहनत से हरियाली लाने का काम किया है ।
आठ एकड़ भूमि पर पत्थर ही पत्थर थे
करीब आठ एकड़ भूमि में कभी पत्थर ही पत्थर निखरे हुए रहते थे । अब इतने बड़े भूभाग में सब्जी के रंग-बिरंगे पौधे फल दिखाई पड़ते हैं । क्या सुबह, क्या शाम, क्या दोपहर किस्टू मंडल अपने पुत्र दिलीप मंडल के साथ खेत में बड़ी ही लगन से लगे रहते हैं । अभी इनके खेत में तीस हजार टमाटर के पौधे तथा 5 हजार गोभी के पौधे लहलहा रहे हैं ।
कोलकाता के किसान ने सिखाया खेती का गुर
किस्टू मंडल ने बातचीत के क्रम में बताया कि मैंने खेती का गुर पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के एक किसान से सीखा । एक समय था जब मुझे परिवार के सदस्यों के भोजन की व्यवस्था के लिए दूसरे किसान के यहां मजदूरी का काम करना पड़ता था । जब रोजगार की तलाश में में बंगाल पहुंचा तो मुझे कोलकाता के किसान से संपर्क हुई । उन्होंने मुझे सलाह दिया कर्माटांड़ में खेती योग्य भूमि में मैं सब्जी का खेती करता हूं । मेरे यहां काम करो । बस उनके यहां मैं सात वर्षों तक काम किया । मुझे 40 रुपया प्रतिदिन मजदूरी मिलता था ।
अपने गांव आकर नये तरीके से की टमाटर की खेती
छह से सात वर्ष तक मुझे परिवार के भरण-पोषण के लिए जो मजदूरी मिलता था उससे मैं गुजर बसर कर लेता था । इसी दौरान मुझे सब्जी की खेती कैसे करनी है। इसकी पूरी जानकारी उक्त मालिक के बदौलत मिल गया। उन्होंने अच्छे-अच्छे प्रजातियों के सब्जी के बीज का नाम से लेकर लगाने के तरीके से अवगत कराया । कहा जब मैने बारीकी से सब्जी की खेती करना सीख लिया । फिर क्या था मैंने इसका प्रयोग अपने गांव में आकर शुरू किया और पहली बार महज 10 कट्ठे में टमाटर की खेती की । फिर धीरे-धीरे अगल-बगल के लोगों का जमीन लीज पर लेकर अभी आठ एकड़ भूमि में टमाटर गोभी सहित अन्य प्रकार की सब्जी की खेती कर रहा हूं । इस वर्ष की सब्जी की खेती में मेरी लागत तीन लाख बीस हजार है ।
तीन दिन में 7-8 क्विंटल टमाटर
अभी तीन दिन में सात से आठ क्विंटल टमाटर टूटता है । किसान ने बताया अभी जिस टमाटर को मैं तोड़ता हूं । उसे पश्चिम बंगाल भेजने का काम करता हूं । वहां प्रति क्विंटल एक हजार रुपए हमें प्राप्त होता है । उन्होंने बताया एक समय था जब मैं अकेले इस काम को करता था । अब इस काम में हमारे परिवार के अन्य सदस्य भी सक्रिय रहते हैं । मुझे छह से दस आदमी प्रतिदिन खेत में मजदूरी पर लगाना पड़ता है ।
कृषि विशेषज्ञ के रूप में क्षेत्र के किसानों को देते हैं सीख
बुजुर्ग किसान किस टू मंडल क्षेत्र के लोगों के लिए कृषि विशेषज्ञ से कम नहीं है । किस भूमि में कौन सी फसल होगी । कैसे किस्म का बीज का प्रयोग किया जाए । कितने मात्रा में खाद पानी आदि का उपयोग किया जाए । इसकी पूरी विस्तृत जानकारी इनके पास मौजूद है । सब्जी की खेती को अच्छी तरह से करने का ललक रखने वाले किसान वर्तमान में इनसे खेती का गुर सीखते हैं । अब तक इन्होंने दर्जनों किसानों को टमाटर ,गोभी बैगन सहित अन्य प्रकार के सब्जी की खेती का जानकारी दिया है ।
आठ एकड़ भूमि में सिंचाई के पर्याप्त संसाधन नहीं
किस्टू मंडल ने बताया जितने बड़े भूभाग में मैं खेती कर रहा हूं । उसके फसल के सिंचाई के लिए मेरे पास संसाधन मौजूद नहीं है । महज दो कुप हमारे इस परिसर में है । बेहतर सिंचाई संसाधन के लिए बृहद गहराई वाला डीप बोरिंग यदि हो जाए तो सोने पर सुहागा होगा|
सिमरिया:-चतरा जिले के टंडवा प्रखंड में निर्माणाधीन नॉर्थ करणपुरा परियोजना मे रैयतों के आंदोलन का जबरदस्त साइड इफ़ेक्ट हुआ है। एक तो परियोजना में कामकाज एक सप्ताह से एकदम ठप है । North Karnpura Project में जुलाई से बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। परन्तु परियोजना का काम ठप्प होने से अब बिजली उत्पादन के लक्ष्य कम से कम तीन महीने और पीछे चला गया । कार्यकारी निदेशक असीम कुमार गोस्वामी के अनुसार हर दिन एनटीपीसी को लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान व सहयोगी संस्थाओं को तकरीबन एक करोड़ का घाटा सहना पड रहा है ।
पूरे राज्य को मिलती सस्ती बिजली झारखण्ड राज्य को इस परियोजना के जल्दी पूरा होने से सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकेगी । प्लांट के समय पर बिजली उत्पादन न होने से देश एवं राज्य सरकार के साथ आम जनता को भी नुकसान है । उद्योगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे राज्य में अधिक रोजगार सृजित हो सके ।
पांच हजार मजदूरों की नौकरी गई और स्थानीय बाजार में पसरा सन्नाटा
यहां पर कार्यरत लगभग पांच हजार मजदूरों के पलायन से एनटीपीसी के साथ साथ स्थानीय बाज़ार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। व्यापारियों को रोजाना लाखो का नुकसान हो रहा है । हम स्थानीय प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द इस धरना प्रदर्शन को समाप्त कराए, जिससे कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।
अपराधियों के द्वारा छोड़ा गया पर्चा और बंद पड़ा पुल निर्माण का काम
माओवादियों ने निर्माण स्थल पर फेंका परचा
चार की संख्या में पहुंचे थे, मजदूरों के मोबाइल लूट ले गए
सिमरिया:-चतरा जिले में उग्रवादियों की चहलकदमी तेज हो गई है।रविवार की रात चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के घरी नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को हथियारबंद उग्रवादियों ने बंद करवा दिया।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब नौ बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी निर्माण स्थल से कुछ दूरी पर स्थित मजदूरों के ठिकाने पर पहुंच गए और हथियार का भय दिखाकर मजदूरों को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान अपराधियों ने निर्माण कार्य को बंद करने का फरमान जारी किया और बिना आदेश के दोबारा काम चालू करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। जाते-जाते अपराधियों ने दो मजदूरों से उनका मोबाइल लूट कर अपने साथ लेते गए।
अपराधियों ने मजदूरों के पास अपने साथ लाए पर्चा को छोड़ गए । पर्चा में मीरपुर पुल निर्माण बंद करो, संगठन का बात उल्लंघन करने पर फौजी कार्रवाई करने, संगठन जनविरोधी होशियार भाकपा माओवादी संगठन है तैयार आदि नारे लिखे गए हैं। पर्चा में भारत के कंपनी माओवादी पार्टी जिंदाबाद सलीम जी लिखा गया है। मालूम हो कि पुल निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए कुछ दिन पूर्व भी दो अपराधी दिनदहाड़े निर्माण स्थल पर पहुंचे थे और कम बंद करने की चेतावनी दिया था।
सुरक्षा के दृष्टिकोण का ले पूर्व विधायक संजीव सिंह के वकील मो.जावेद ने सोमवार को दुमका कारगर से शिफ्ट किये जाने मे जेल प्रशासन के खिलाफ (Contempt Of Court) अवमानना आवेदन समर्पित किया है।
जेल प्रशासन ने कोर्ट के आदेश का अबतक नहीं किया पालन
पिछले दिनों (21 फरवरी 2021) को जेल आईजी के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण के तहत झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को आनन फानन में धनबाद से दुमका कारागार मे शिफ्ट कर दिया गया था। उसके बाद अधिवक्ता मो.जावेद ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन की अदालत में दो आवेदन दायर किया था। आवेदन के आलोक में न्यायालय ने जेल प्रशासन को फटकार लगाते हुए कारणपृच्छा करते हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह को अविलंब पुनः धनबाद कारागार मे शिफ्ट करवाने का आदेश दिया था। लेकिन जेल प्रशासन की तरफ से अबतक कोई कार्रवाई नही होता देख सोमवार को अधिवक्ता मो.जावेद ने जेल प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में कंटेम्प ऑफ कोर्ट का आवेदन दायर किया है।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुतुलबोना में बिना मास्क के तीन-तीन बच्चे
निजाम खान
जामताड़ा| बीते वर्ष 2020 के 17 मार्च से कोरोना के मद्देनजर पूरे भारत वर्ष के साथ-साथ झारखंड में भी विद्यालय बंद रहा|पूर्व में वर्ग दसवीं और बारहवीं के कक्षा के संचालन हेतु विद्यालय खोलने का विभाग द्वारा निर्देश प्राप्त है|वही सोमवार को भी वर्ग 8,9 एवं 11 वीं की कक्षा संचालन का भी विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है| लेकिन इसके लिए विभाग द्वारा गाइडलाइंस भी जारी की है|
इसी के मद्देनजर सोमवार 1 मार्च को विद्यालय साढ़े 11 महीना बाद जामताड़ा जिला में वर्ग 8 ,9,व 11 वीं कक्षा संचालन कोविड-19 का अनुपालन करते हुए व विभागीय निर्देश का पालन करते हुए किया जा रहा है|लेकिन वहीं दूसरी ओर कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों की लापरवाही से कोविड-19 की नियम ताक पर रखकर विभाग की निर्देश की धज्जियां उड़ाई गई|
उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडूबी के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार मंडल विद्यालय में बिना मास्क के घूम रहे थे
गौरतलब है कि अभी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ , ऐसे में अगर समाज के वे तबके जो शिक्षा देने का काम करते हैं वहीं अगर कोविड-19 की अनुपालन की खुलेआम धज्जियां उड़ाए तो काफी चिंताजनक विषय कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है|आपको बता दे विद्यालय में न साफ सफाई की गई ,ना ही बच्चों के हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई,ना ही छात्र विद्यालय मास्क पहन कर आए|यही नहीं छात्र तो दूर की बात विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी बिना मास्क के नजर आए|
मध्य विद्यालय विजयपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधन मुर्मू विद्यालय में बिना मास्क के
ना ही विद्यालय के प्रवेश द्वार में विद्यार्थियों के सोशल डिस्टेंस को लेकर गोला घेरा बनाया गया| इन सब लापरवाही को देखने पर विभाग को शीघ्र ही मामले की जांच की कर दोषी शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए ।
उच्च विद्यालय तिलाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंत कुमार विद्यालय में बिना मास्क के
किन-किन विद्यालयों में कोविड-19 के अनुपालन को ताक पर रखा गया:
उच्च विद्यालय तिलाबाद ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुतुलबोना, उत्क्रमित मध्य आमडुबी, मध्य विद्यालय विजयपुर में विद्यालय भवन ,विद्यालय परिसर की ना ही साफ सफाई की गई नाही एक सेनिटाइज की गयी|उवि तिलाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंत कुमार, उउवि पुतुलबोना के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद रिजवान,उउवि आमडूबी के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार मंडल,मवि विजयपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवधन मुर्मू विद्यालय में बिना मास्क के नजर आये| वही मवि विजयपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक काफी लेट से लगभग 11:00 बजे विद्यालय पहुंचे|
उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुतुलबोना के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद रिजवान क्लास रूम में बिना मास्क के छात्रों के साथ
ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिदिन हेड मास्टर विद्यालय लेट से आते हैं|ग्रामिणों ने कहा बच्चों के आवश्यक कागजात के कार्य रहने पर अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
विद्यालय में वर्ग 8,9 व 10 कक्षा संचालन के लिए विद्यालय में इन नियमों का करना होगा पालन: कक्षा संचालन के लिए विद्यालय भवन, विद्यालय परिसर, गेट, विद्यालय के आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज करना होगा तथा साफ-सफाई भी करना होगा| प्रवेश द्वार में गोल घेरा अंकित करना होगा |ताकि छात्रों के प्रवेश होने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा सके|कक्षा में बेंच- डेस्क इस प्रकार लगाएं एक बेंच में 2 छात्र बैठे ताकि 2 गज की दूरी बन सके| शिक्षक व छात्रों को मास्क का उपयोग करना होगा| बच्चों को समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करना होगा तथा साबुन पानी व सैनिटाइजर की व्यवस्था रखना अति आवश्यक है| विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था अति आवश्यक है|
क्या कहते हैं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी
मामले को संज्ञान में लिया जाएगा|मामले की जांच की जाएगी|जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी| एस्थेर मुर्मू ,बीईईओ, कुंडहित|
रांची : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
18 फरवरी को कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित किसान रैली में अश्लील Bar Dance का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
https://youtu.be/Zi98RGfItaw
दरअसल, कांग्रेस कृषि बिल के खिलाफ रैली कर रही थी। फरवरी माह के मध्य में सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडू हाट मैदान में रैली आहूत की गयी थी। इस रैली में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम को अतिथि बनाया गया था।
वही मंत्री के जाते ही जनाक्रोश रैली के लिए बनाए गए कांग्रेसियों का मंच रंग मंच में तब्दील हो गया था, जहां किसानों के लिए कांग्रेसियों ने जो इंतजामात किए थे, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वा। उक्त मंच पर बार बालाओं ने लैला मैं लैला की धुन पर जमकर किसानों का मनोरंजन किया। फिर क्या था, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और तत्काल चार लोगो को सस्पेंड कर दिया।
रांची : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
18 फरवरी को कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित किसान रैली में अश्लील Bar Dance का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।
https://youtu.be/Zi98RGfItaw
दरअसल, कांग्रेस कृषि बिल के खिलाफ रैली कर रही थी। फरवरी माह के मध्य में सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडू हाट मैदान में रैली आहूत की गयी थी। इस रैली में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम को अतिथि बनाया गया था।
वही मंत्री के जाते ही जनाक्रोश रैली के लिए बनाए गए कांग्रेसियों का मंच रंग मंच में तब्दील हो गया था, जहां किसानों के लिए कांग्रेसियों ने जो इंतजामात किए थे, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वा। उक्त मंच पर बार बालाओं ने लैला मैं लैला की धुन पर जमकर किसानों का मनोरंजन किया। फिर क्या था, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और तत्काल चार लोगो को सस्पेंड कर दिया।
International Labour Organization -ILO के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा काम करते हैं, लेकिन उनकी कमाई दुनिया के अन्य देशों के लोगों के मुकाबले बहुत कम है। औसतन एक भारतीय एक हफ्ते में 48 घंटे काम करता है।
सप्ताह में 55 घंटे काम कर 15 हजार प्रति माह ही कमाता है
दुनिया के सिर्फ 4 ऐसे देश हैं, जहां के लोग भारतीयों के मुकाबले ज्यादा काम करते हैं। इन देशों के नाम Gambia, Mongolia, Maldives, and Qatar हैं। इसमें से कतर एक ऐसा देश है जहां कि कि एक चौथाई आबादी भारतीयों की ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय हर महीने 215 डॉलर (15,823 रुपये) कमाता है। सिर्फ बांग्लादेशी ही भारतीयों से इस पायदान में नीचे हैं।
तनाव के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत में शहरी इलाकों में रहने वाले स्वरोजगार (self-employed) और सैलरी वाले लोग सप्ताहिक तौर पर देखें तो ग्रामीण इलाकों के लोगों के मुकाबले अधिक काम करते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि शहरी इलाकों के self-employed लोग हफ्ते में 55 घंटे काम करते हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों के लोग 48 घंटे काम करते हैं। भारतीय लोग आराम और तनावमुक्त के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। जिससे उनके जीवन के संतुलन को नुकसान पहुंचता है।
International Labour Organization -ILO के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा काम करते हैं, लेकिन उनकी कमाई दुनिया के अन्य देशों के लोगों के मुकाबले बहुत कम है। औसतन एक भारतीय एक हफ्ते में 48 घंटे काम करता है।
सप्ताह में 55 घंटे काम कर 15 हजार प्रति माह ही कमाता है
दुनिया के सिर्फ 4 ऐसे देश हैं, जहां के लोग भारतीयों के मुकाबले ज्यादा काम करते हैं। इन देशों के नाम Gambia, Mongolia, Maldives, and Qatar हैं। इसमें से कतर एक ऐसा देश है जहां कि कि एक चौथाई आबादी भारतीयों की ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय हर महीने 215 डॉलर (15,823 रुपये) कमाता है। सिर्फ बांग्लादेशी ही भारतीयों से इस पायदान में नीचे हैं।
तनाव के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत में शहरी इलाकों में रहने वाले स्वरोजगार (self-employed) और सैलरी वाले लोग सप्ताहिक तौर पर देखें तो ग्रामीण इलाकों के लोगों के मुकाबले अधिक काम करते हैं। इसमें आगे कहा गया है कि शहरी इलाकों के self-employed लोग हफ्ते में 55 घंटे काम करते हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों के लोग 48 घंटे काम करते हैं। भारतीय लोग आराम और तनावमुक्त के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। जिससे उनके जीवन के संतुलन को नुकसान पहुंचता है।
वाराणसी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी में अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ स्थित बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे. दर्शन करने के बाद मंदिर के बाहर आकर बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी और जलेबी का भी स्वाद लिया. इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बनारसी गोल गप्पे का स्वाद चखा। कचहरी क्षेत्र स्थित एक चाट की दुकान पर पहुंची स्मृति ईरानी ने कुछ देर ठहर कर गोल गप्पे खाई।
वाराणसी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी में अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को काशी विश्वनाथ स्थित बाबा दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे. दर्शन करने के बाद मंदिर के बाहर आकर बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी और जलेबी का भी स्वाद लिया. इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बनारसी गोल गप्पे का स्वाद चखा। कचहरी क्षेत्र स्थित एक चाट की दुकान पर पहुंची स्मृति ईरानी ने कुछ देर ठहर कर गोल गप्पे खाई।