Sunday 5th of July 2026 11:36:16 AM
Home Blog Page 301

चतराः विदेशी हथियार और कारतूस के साथ पांच उग्रवादी गिरफ्तार

0
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई जानकारी देते एसडीपीओ

सिमरिया/गीतांजलि:-मंगलवार उग्रवादियों के लिए अमंगल साबित हो गया। मंगलवार को चतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार सहित पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया ।

दहशत फैलाने की थी योजना,हंटरगंज के सागा पहाड़ी क्षेत्र से पकड़े गए

गिरफ्तार अपराधी बिहार राज्य के शेरघाटी थाना क्षेत्र के लछनैती गांव का निवासी विनोद यादव, डोभी थाना क्षेत्र के घोंघवा गांव के पप्पू कुमार, चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के सरजामातु गांव के विपिन गंझु, विजय गंझु और कुंदा थाना क्षेत्र के ढाढू गांव के प्रसाद गंझु शामिल है।

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हंटरगंज के कोशमाही गांव के सटे सागा पहाड़ी के तलहटी में हथियार से लैस होकर टीएसपीसी और पीएलएफआई के सदस्य एक साथ मिलकर दहशत फैलाने की योजना बना रहे हैं । SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने हंटरगंज सागा पहाड़ी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान सागा पहाड़ी क्षेत्र में जुटे अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पांचो अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ लिया।

अमेरिकन पिस्टल, राइफल और 36 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से पुलिस से लूटी गई एक राइफल, दो अमेरिकन मेड पिस्टल, 32 राउंड जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, 16 सिम कार्ड और तीन हजार रुपए नगद बरामद किया ।

हंटरगंज में लेवी के खातिर रुकवा दिया था पुल निर्माण का काम

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों ने ही हंटरगंज मीरपुर के पुल निर्माण कार्य को लेवी के लिए रुकवाया था। SDPO अविनाश कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा लगातार क्षेत्र के ठेकेदार और व्यवसायियों से अलग-अलग फोन नंबरों से लेवी की मांग की जा रही थी। इसके अलावा हंटरगंज के शेरघाटी बिहार सीमावर्ती क्षेत्र और इमामगंज सहित अन्य कई जगहों पर विध्वंसक कार्रवाई करने की योजना बना रहे थे। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि उक्त गिरफ्तार अपराधी कुख्यात और पेशेवर अपराधी हैं।

किसी भी हालत में नहीं रुकेगा विकास कार्य- SDPO

SDPO अविनाश कुमार ने बताया कि विकास का कार्य किसी हाल में नहीं रुकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास के योजनाओं को निर्बाध रूप से पूरा करने के लिए पुलिस के द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जो ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास के योजना के निर्माण स्थल पर लगातार विचरण कर सक्रिय बने हुए हैं। विकास कार्य को रोकने के प्रयास करने वाले अपराधिक और उग्रवादी तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।

Koderma: ठेकेदार से रंगदारी मांगने के 9 आरोपी गिरफ्तार

0
एसपी ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी


संजय साजन/मनीष वर्णवाल
कोडरमा/चंदवारा। सड़क निर्माण का कार्य कर रही एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने के 9 आरोपी को  गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई । इस दौरान कई हथियार, गोली एवं लुटे गए मोबाइल आदि अन्य समान को बरामद किया गया है। कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम  वकारीब ने पत्रकार वार्ता कर उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया की ठेकेदार से रंगदारी मांगने को लेकर चंदवारा थाना में दर्ज कांड सं 23/21 मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी ने बताया कि गत 6 फरवरी की रात्रि में 30-35 हथियारबंद लोग, अज्ञात उग्रवादी संगठन के रूप में आ कर ग्राम भित्तिया में पुलिया निर्माण स्थल पर रह रहे मजदूर, ओपरेटर,गार्ड का मोबाइल छीन कर लेवी की मांग करने लगे व न देने तक काम बंद रहने को कहा था।

इस मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार,थाना प्रभारी चंदवारा सोनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें तकनीकी शाखा के सहयोग से सर्वप्रथम चौपारण थाना के केंदुवा मोड से बिनय भुईयाँ को गठित टीम के सदस्यों द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद जिनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में लूटे गये तीन मोबाईल फोन को बरामद किया गया। उनके निशानदेही पर 3 भरठवा एक नाली बंदूक एवं एक 6 राउड का पिस्तौल तथा 4 गोली कुलेगर भूइयाँ, शंकर भूईयाँ एवं योगेन्द्र भुइयां के पास से बरामद किया गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र भूझ्याँ के निशानदेही पर इस घटना में शामिल बिहार के मोहनपुर थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्त कैला यादव,छोटन माझी,देवनदन यादव को गिरफ्तार किया गया। कैला यादव के पास से इस घटना में लूटे गये दो मोबाईल को बरामद किया गया। इस प्रकार इस घटना मे लूटे गये दस मोबाइल में से पांच मोबाईल एव अन्य पाँच मोबाईल कुल दस मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है।

एसपी डॉ एहतेशाम  वकारीब ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ से यह प्रतीत हुआ कि ये किसी भी उग्रवादी संगठन से जुड़े हुए नहीं है। इनलोगों ने  वहां कार्यरत गार्ड के द्वारा सुनियोजित ठंग से योजना बनाकर जनवादी संगठन के नाम पर बंदूक, हथियार व लाठी से लैश होकर रात्री में धावा बोल कर मारपीट किया और जान मारने की धमकी देकर लेवी की मांग की, ताकी ठेकेदार लेवी पहुँचा दे। जिस मोबाईल से लेवी की मांग की गई थी उसे भी बरामद कर लिया गया है।

तिलैयाः मोटरसाइकिल चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद

0

कोडरमा।जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चुराए गए मोटरसाइकिल मामले में तिलैया पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को तिलैया थाना परिसर में एसडीपीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, तकनीकी शाखा, पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त रुप से बिहार के गया जिला के फतेहपुर थाना अंतर्गत गुरपा में छापेमारी की गई। जिसमें अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य 23 वर्षीय आशीष कुमार और अजय कुमार को पकड़ा गया।

इन दोनों के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर तिलैया थाना क्षेत्र एवं बिहार से चोरी किए गए मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। जिनमें मोटरसाइकिल संख्या जेएच 12 जी 9261 लाल रंग का ग्लैमर, जेएच 12 एफ 8765 लाल रंग का होंडा साइन, बीआर 02 एच 4181 लाल एवं काला रंग का एचएफ डीलक्स, बीआर 2 डी 3577 काला रंग का हीरो स्पलेंडर, बीआर  21 एल 3537 लाल रंग का होंडा ड्रीम युगा नियो एवं जेएच 02 क्यू 1720 हीरो होंडा काला रंग का बरामद किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर मोटरसाइकिल की चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल के नंबर को बदलकर बिहार का नंबर लगा देते थे। उन्होंने बताया कि बरामद की गई मोटरसाइकिल तिलैया थाना क्षेत्र का झंडा चौक, रेलवे ओवर ब्रिज समेत अन्य इलाकों से चोरी किए गए थे।

ओडिशा के बाद बिहार में भी Electric Bus सेवा शुरु, झारखंड में कब होगी?

0
Electric Bus सेवा के उद्घाटन के अवसर पर नीतीश कुमार और ताराकिशोर झा

देश के करीब 12 राज्यों में Electric Bus सेवा शुरु हो चुकी है। यहां तक की पड़ोसी राज्यों जैसे ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में भी Electric Bus शुरु हो चुकी है। लेकिन अपने राज्य झारखंड में Electric Bus चलाने को लेकर क्या योजना है, इसकी जानकारी शायद किसी को नहीं…हर नए इनोवेशन को अपनाने में आखिर पीछे क्यों रह जाता है अपना झारखंड ?

बिहार में सीएम नीतीश कौमार ने 12 Electric Bus को दिखाई हरी झंडी

बिहार सरकार की Electric Bus

सीएम नीतीश कुमार ने बिजली से चार्ज होकर चलने वाली 12 Electric Bus को रवाना किया । ये बसें पटना-राजगीर, पटना-मुजफ्फरपुर के रुट पर चलेगी । नीतीश कुमार Electric Bus पर ही सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

पूरी तरह वातानुकूलित है Electric Bus

पटना नगर बस सेवा और बिहार के विभिन्न मार्गों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 Electric Bus का परिचालन शुरु हो जाएगा । सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस है । 9 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी । बसों के अंदर इमरजेंसी गेट एवं इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है।

फुलवारी शरीफ में बनाया गया है चार्जिंग स्टेशन

Electric Bus को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट और 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं ।  प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी ।  

विधानसभा के बाहर खड़ी बिहार सरकार की

Electric Bus की विशेषताएँ – 

–    एक बार चार्ज होने के बाद 225-250 किलोमीटर चलेगी।

-पूर्णतः प्रदूषण मुक्त 

-पूर्णतः वातानुकूलित 

-सीसीटीवी कैमरा (दो बस के अंदर और एक बाहर)

– सभी बसों में तीन-तीन डिस्प्ले

–    पैनिक बटन फैसिलिटी

– बस के अंदर यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा

–    पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम

– स्मार्ट टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम

– इमरजेंसी बटन एवं एलार्म बेल

–    पैनिक बटन

मालदा सनातन संस्कृति की भूमि है

0

बंगाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित किया. बंगाल के मालदा में योगी आदित्यनाथ की रैली हुई, जहां उनके निशाने पर राज्य की ममता सरकार रही. योगी आदित्यनाथ ने यहां सभा में कहा कि मालदा सनातन संस्कृति की भूमि है. बंगाल में आज अराजकता की स्थिति है, जिससे पूरे देश में दुख होता है. इसी धरती से वंदे मातरम का उद्घोष निकला था.

Cyber Attack और देश के भीतर आंदोलनों की फंडिंग कर भारत में तख्तापलट की साजिश रच रहा चीन

0

पिछले साल मुंबई सहित आधे महाराष्ट्र की बिजली गुल करने के पीछे चीन का Cyber Attack था । गलवान घाटी में झड़प के बाद भारत का रुख आक्रमक था । इसलिए भारत को डराने के लिए चीन ने अपने हैकर्स समूह “रेड इको” के जरिए भारत के बिजली तंत्र पर मालवेयर शेडो पैड के  जरिए यह हमला किया था। दरअसल चीन भारत को संदेश देना चाहता था कि जब हम तुम्हारे Financial Capital की बिजली काट सकते हैं तो पूरे भारत को भी अंधेरे में डूबो सकते हैं।

मुंबई बिजली गुल में था चीन का हाथ!
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल मुंबई में हुई ऐतिहासिक बिजली गुल के पीछे चीन का हाथ था। चीन चाहता था कि सीमा पर जारी तनाव को लेकर भारत ज्यादा कड़ा रवैया नहीं अपना सके, इसलिए उस पर Cyber Attack किया जाए। मुंबई के मेगा बिजली कट के पीछे चीन था। उसके साइबर अटैक की वजह से मुंबई में बिजली गुल हुई थी। 

शेडो पैड” था मालवेयर का नाम
चीन ने भारत की बिजली आपूर्ति ठप करने के लिए शेडो पैड नाम का मालवेयर वायरस तैयार किया था। इसे देश के बिजली आपूर्ति सिस्टम में घुसाकर पूरे देश की बिजली आपूर्ति ठप करने की साजिश थी।

मोदी सरकार की आक्रमक विदेश नीति से परेशान है चीन

Nytimes में छपी रिपोर्ट की माने तो प्रधानमंत्री मोदी की आक्रमक विदेश नीति के कारण चीन, पाकिस्तान सहित कई देश परेशान हैं । बॉर्डर पर भारत के साथ जंग लड़ने में उनका ही नुकसान है। लिहाजा चीन ने मोदी सरकार से छुटकारा पाने के लिए दो मोर्चों पर जंग छेड़ दी है । चीनी एप्स बैन करने का बदला लेने के लिए उसने साइबर अटैक की रणनीति बनाई है। वहीं चीन ने देश के अंदर सरकार के खिलाफ आंदोलनों की बड़े पैमाने पर फंडिंग की है।

ट्रेनों में मोबाइल से ऑर्डर करने पर नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने सभी मोबाइल कैटरिंग सेवा समाप्त की

0
1 मार्च की शाम को रेल मिनिस्ट्री ने IRCTC को सभी तरह के मोबाइल केटरिंग के कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने को कहा

सोमवार शाम रेल मिनिस्ट्री ने IRCTC को सभी तरह के मोबाइल केटरिंग के कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने को कहा है । रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया कि IRCTC को सभी मोबाइल केटरिंग कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द करना होगा, फिर चाहे वह ट्रेन से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को बेस किचन में तैयार किया गया खाना ही क्यों न परोस रहे हों।

2014 में शुरु की गई थी मोबाइल कैटरिंग सेवा

IRCTC ने मोबाइल कैटरिंग की सुविधा 2014 में शुरू की गई थी, जिसमें यात्री अपने फेवरेट ब्रांड से ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर सकते थे और पैसेंजर्स को उनकी ऑर्डर किया हुआ फूड उनके बर्थ पर डिलिवर होता था।

Food Contractors की सिक्योरिटी डिपॉजिट और लाइसेंस फीस लौटा दी जाएगी

रेल मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उपजे हालात के कारण हमें ऐसा करना पड़ रहा है।  रेल मंत्रालय ने केटरिंग कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने का आदेश देते हुए कहा है कि अब खाना नहीं परोसने पर किसी भी फूड कॉन्ट्रैक्टर पर फाइन नहीं लगाया जाएगा। उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट और एडवांस लाइसेंस फीस बकाया पेमेंट में एडजस्ट करके लौटा दिया जाएगा

रेप केस में 20 साल जेल में रखने के बाद कोर्ट ने कहा

0
विष्णु तिवारी को रेप केस में आजीवन कारावास की सजा मिली थी, “रेप” जो हुआ ही नहीं था

विष्णु तिवारी की उम्र उस वक्त 23 साल थी, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई । विष्णु के पास वकील रखने के पैसे तक नहीं थे, लिहाजा वो कोर्ट में गुहार लगाता रहा कि उसने कोई रेप नहीं किया है । अब कोर्ट ने उसे निर्दोष बताते हुए तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है क्योंकि उस SC महिला का कभी रेप हुआ ही नहीं था। उसने तो कुछ पैसे लेकर सिर्फ रेप का आरोप लगाया था ।

एक-एक कर परिवार के सभी सदस्य गुजर गए

बात साल 2000 की है….विष्णु उत्तर प्रदेश के ललितपुर गांव में अपने पिता और दो भाइयों के साथ रहता था । उसके पिता का जमीन विवाद अपने ही सगे भाई के साथ चल रहा था । इस बीच ललितपुर से 30 किलोमीटर दूर सिलावन गांव की रहने वाली एक दलित महिला ने विष्णु पर रेप का इल्जाम लगाया । बात एक “ब्राह्मण” द्वारा एक “दलित” महिला से बलात्कार की थी, लिहाजा विष्णु तिवारी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया ।

2003 में विष्णु तिवारी को उम्रकैद की सज़ा

विष्णु और उसके पिता इतने गरीब थे कि उनके पास वकील रखने तक के पैसे नहीं थे । 2003 में विष्णु को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाते हुए आगरा जेल भेज दिया । जेल Superintendent वीके सिंह बताते हैं कि विष्णु एक सीधा लड़का है । जेल में उसका काम था खाना बनाना और साफ-सफाई करना । पिछले 6 साल से उससे कोई मिलने भी नहीं आता था क्योंकि उसके पिता और भाई की मौत हो चुकी है ।

आखिर निर्दोष कैसे साबित हुआ विष्णु तिवारी

साल 2020 में जेल प्रशासन ने State legal services में अपील की । इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस कौशल जयेन्द्र ठक्कर (justices Kaushal Jayendra Thaker) और जस्टिस गौतम चौधरी (Gautam Chaudhary) की बेंच ने विष्णु को निर्दोष घोषित कर दिया ।

पूरे मामले पर कोर्ट ने क्या कहा ?

कोर्ट ने कहा “महिला विष्णु को जानती तक नहीं, उसके शरीर पर न कोई चोट, न ही किसी तरह की जोर-जबरदस्ती के निशान पाए गये । जिस दिन की घटना है, उसके दो दिन बाद FIR दर्ज कराया गया । पीड़ित महिला के पति और ससुर ने किसी तीसरे से पैसे लेकर FIR दर्ज कराया । “

पश्चिम बंगाल आज गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

0

पश्चिम बंगाल: भाजपा के स्टार प्रचारक और कट्टर भगवा ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारे जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद पहली बड़ी रैली मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बंगाल के मालदा में कर हिंदू वोटों को एकजुट करने की अपनी मुहिम का शंखनाद करेंगे।

खली ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की

0

लखनऊ । रेसलर द ग्रेट खली ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है. सोमवार को द ग्रेट खली ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की. ये मुलाकात समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई.

02 March 2021

0

Download

video: लड़की ने दिया चैलेंज तो राहुल गांधी ने 9 सेकंड में लगाए 13 Push

0
https://youtu.be/Z6YihSkVYPg

50 साल के राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में अपने कई रंग दिखाए हैं । कभी वो मछुआरों के साथ समुद्र में छलांग लगाते हैं तो कभी अपनी six-pack abs दिखाते हैं । सोमवार को उन्होंने एक लड़की का चैलेंज कबूल करते हुए दनादन पुश- अप्स लगाए और अपने dance moves दिखाए ।

राहुल गांधी तमिलनाडु के  मुलगामुदुबन के सेंट जोसेफ मैट्रिक के छात्रों के साथ ऐकिडो (ऐकिडो एक आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट है) और पुश-अप्स कर रहे हैं। राहुल कुछ ही सेकंड में कई पुश-अप्स लगाते हैं और बाद में एक हाथ से भी पुश-अप्स लगाते हैं। 

राहुल गांधी बच्चों के साथ करते दिखे Dance

आयशा लड़ाई के लिए नहीं बनी है… और साबरमती नदी में कूद गई, Video देखकर आप रो देंगे…

0
https://youtu.be/-B3UA_oon8s
इस वीडियो को अंत तक न देखें

हेलो सलाम वालैकुम, मेरा नाम आयशा हैआयशा आरि‍फ खान

मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं उसके ऊपर किसी का जोर या दबाव नहीं है। मैं अपनी मर्जी से करना चाहती हूं। कह लीजिए खुदा की दी हुई जिंदगी इतनी ही होगी।

… और डि‍यर डैड, कब तक लडेंगे अपनों से, केस खत्‍म कर दो, आशया लडाई के लिए नहीं बनी, आरिफ को आजादी चाहिए, ठीक है वो आजाद रहे। अपनी जिंदगी इतनी ही थी। मुझे सुकुन वाली जिंदगी मिली, हम प्‍यार करते हैं आरि‍फ से। मैं खुश हूं कि अल्‍लाह से मिलूंगी। लेकिन दुआ करती हूं कि दोबारा इंसानों की शक्‍ल न दिखाए।

ओ प्‍यारी सी नदी, प्रार्थना करती हूं कि ये मुझे अपने आप में समा लें,

इसी के साथ चेहरे पर मुस्कान और दिल में दर्द लिए हमारी दुनिया छोड़कर चली गई आयशा….

कोई प्यार करे, मगर एकतरफा प्यार ना करे…

आयशा की शादी आरिफ नाम के युवक से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वो आयशा के परिवार वालों से दहेज की मांग करने लगा। आयशा के पिता ने जैसे-तैसे करीब डेढ लाख रुपए का बंदोबस्‍त कर उसे पैसे दिए भी, लेकिन कुछ वक्‍त के बाद वो फि‍र से मांग करने लगा। आयशा के परिवार वालों ने दहेज का केस भी लगा रखा था….इन बातों से परेशान होकर आयशा ने मौत को गले लगा लिया….

आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया

सोमवार रात को गुजरात पुलिस ने आयशा के शौहर आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया । उसे मंगलवार को Transit remand पर अहमदाबाद लाया जाएगा । वो आयशा की आत्महत्या की खबर सुन फरार था।

आयशा लड़ाई के लिए नहीं बनी है… और साबरमती नदी में कूद गई, Video देखकर आप रो देंगे…

0
https://youtu.be/-B3UA_oon8s
इस वीडियो को अंत तक न देखें

हेलो सलाम वालैकुम, मेरा नाम आयशा हैआयशा आरि‍फ खान

मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं उसके ऊपर किसी का जोर या दबाव नहीं है। मैं अपनी मर्जी से करना चाहती हूं। कह लीजिए खुदा की दी हुई जिंदगी इतनी ही होगी।

… और डि‍यर डैड, कब तक लडेंगे अपनों से, केस खत्‍म कर दो, आशया लडाई के लिए नहीं बनी, आरिफ को आजादी चाहिए, ठीक है वो आजाद रहे। अपनी जिंदगी इतनी ही थी। मुझे सुकुन वाली जिंदगी मिली, हम प्‍यार करते हैं आरि‍फ से। मैं खुश हूं कि अल्‍लाह से मिलूंगी। लेकिन दुआ करती हूं कि दोबारा इंसानों की शक्‍ल न दिखाए।

ओ प्‍यारी सी नदी, प्रार्थना करती हूं कि ये मुझे अपने आप में समा लें,

इसी के साथ चेहरे पर मुस्कान और दिल में दर्द लिए हमारी दुनिया छोड़कर चली गई आयशा….

कोई प्यार करे, मगर एकतरफा प्यार ना करे…

आयशा की शादी आरिफ नाम के युवक से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही वो आयशा के परिवार वालों से दहेज की मांग करने लगा। आयशा के पिता ने जैसे-तैसे करीब डेढ लाख रुपए का बंदोबस्‍त कर उसे पैसे दिए भी, लेकिन कुछ वक्‍त के बाद वो फि‍र से मांग करने लगा। आयशा के परिवार वालों ने दहेज का केस भी लगा रखा था….इन बातों से परेशान होकर आयशा ने मौत को गले लगा लिया….

आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया

सोमवार रात को गुजरात पुलिस ने आयशा के शौहर आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया । उसे मंगलवार को Transit remand पर अहमदाबाद लाया जाएगा । वो आयशा की आत्महत्या की खबर सुन फरार था।

हर दिन 33 किलोमीटर Highway का हो रहा निर्माण

0

दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल Highway स्ट्रेच की रेटिंग और रैंकिंग जारी की। उन्होंने कहा,”अब तक हमने 11,035 किमी हाइवे का निर्माण किया है, जो हर दिन 33 किमी है। वैसे हमारा लक्ष्य 40 किमी का था लेकिन अभी ये पूरा महीना बाकी है।” उन्होंने कहा कि हम आज की तारीख तक 11,035 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया है । यह प्रतिदिन 32.85 किलोमीटर बैठता है, जो एक रिकॉर्ड है ।

नितिन गडकरी ने कहा कि मै उम्मीद करता हूं कि इस साल 40 किमी पार कर जाएगा। आज हम टेक्नोलॉजी की मदद से रोड का ऑडिट और रेटिंग कर रहे हैं। हर रोड का ऑडिट और रेटिंग होगा तो ध्यान में आएगा कि क्या-क्या गलतियां हैं और फिर उसे सुधारा जा सकेगा ।

उन्होंने कहा कि अब मंत्रालय मार्च के अंत तक प्रतिदिन 40 किलोमीटर राजमार्ग के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहा है । सरकार ने महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत 5.35 लाख करोड़ रुपये की लागत से 34,800 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य रखा है ।