Sunday 5th of July 2026 12:43:10 PM
Home Blog Page 300

झारखंड का एक ऐसा जिला जहां सब्जियों से ज्यादा उगाए जाते हैं अफीम

0
दो माह में 727 एकड़ में लगे अफीम को किया गया नष्ट
121 लोगों के खिलाफ हो चुका है मामला दर्ज,15 हो चुके हैं गिरफ्तार

सिमरिया/गीतांजलि:-चतरा जिले में साग सब्जियों से ज्यादा अब अफीम की खेती होने लगी है।पिछले दो माह में पुलिस और वन विभाग द्वारा रौंदे गए अफीम की खेती इस बात की पुष्टि करने लगे हैं।बीते दो माह के दौरान चतरा जिले के उग्रवाद प्रभावित कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज, वशिष्ठनगर, चतरा सदर,लावालौंग, राजपुर और गिद्धौर वन क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान 727 एकड़ में उगाए गए अफीम के पौधे रौंदे गए। मगर अभी भी लगभग सात आठ सौ एकड़ में अफीम के पौधे लहलहा रहे हैं।

अफीम की खेती करने के आरोप में पिछले साठ दिनों में 121 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। यानि हर दिन दो लोग अफीम की खेती करने के आरोप में पुलिस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं। 15 लोगों को अब तक सलाखों के पीछे भी डाल दिया गया है। पुलिस और वन विभाग का भी मानना है कि अभी भी दर्जनों एकड़ में लगे अफीम के फसल को रौंदने के लिए उन्हें कसरत करना बाकी है।चतरा जिले के पुलिस कप्तान ऋषभ झा का कहना है कि पुलिस और वन विभाग तक तक चैन की सांस नहीं लेगा जब तक अफीम उगाने वालों को सलाखों के पीछे नहीं डाल देगा।

किसानों को दूसरे राज्य के तस्कर करते हैं खेती के लिए फाइनेंस

यह सच है कि भोले भाले किसानों को बाहर के तस्कर अफीम उगाने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं और खेती के लिए फाइनेंस भी करते हैं।अफीम के फलों में जब चीरा लगाने का समय आता है तो वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आकर चतरा जिले के गांवों में डेरा डाल देते हैं।किसानों को तस्कर गीला अफीम के एवज में 30 से 40 हजार प्रति किलो के दर से रकम अदा कर दूसरे प्रदेशों में दस गुना ज्यादा दाम पर बेच देते हैं।

जिसकी जिम्मेवारी है सूचना देना,वह नहीं खोलता जुबान

यह सच है कि पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को अफीम की खेती की जानकारी होती है।पर वे इस सूचना को अपने वरीय अधिकारियों से आदान प्रदान नहीं करते।माना जाता है कि थाना के चौकीदार और वन प्रहरी अपने अपने क्षेत्र की हर बात से वाकिफ रहते हैं।मगर अफीम की खेती करने वाले लोगों की ओर से मिलने वाला नजराना इनका मुह बंद रखने पर मजबूर कर देता है।
रिपोर्ट:-गीतांजलि।फोटो:-अफीम के पौधे और फल।

रामेश्वर उरावं ने पेश किया 91,270 करोड़ का Budget

0

रांची: झारखंड सरकार ने बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में Budget पेश कर दिया है। वितीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,270 करोड़ का Budget पेश किया गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास कृषि पशुपालन जल संसाधन को लगभग 18653 करोड़ और ऋण भारो के मोचन के लिए 303 करोड़ का प्रावधान है।

सरकार को 23 हजार 265 करोड़ राजस्व से मिलने का अनुमान

वर्ष 2021-22 के Budget में राजस्व व्यय के लिए 75755 करोड़ रुपय और पूंजीगत व्यय के लिए 15521 करोड़ रुपये का प्रावधान लाया गया है। सामान्य प्रक्षेत्र के लिए 26734 करोड़ रुपये और सामाजिक प्रक्षेत्र के लिए 33625 करोड़ रुपये का प्रावधान है। आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 30917 करोड़ रुपए का प्रावधान है। राज्य को अपने राजस्व से 23265 करोड़ मिलने का अनुमान है और गैर कर राजस्व से 13500 करोड़ का अनुमान लगाया गया है।

किसानों की कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़

केंद्रीय सहायता से 17891 करोड़ रुपये का अनुमान है। केंद्रीय करों से राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 22050 करोड़ रुपए, उधार एवम अग्रिम वसूली से करीब 70 करोड़ का अनुमान है। वितीय वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा 10210 करोड़ होने का अनुमान है। वितीय वर्ष 2021-22 में किसानों की कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान है।

बिरसा ग्राम विकास योजना के लिए 61 करोड़

बिरसा ग्राम विकास योजना के लिए 61 करोड़, किसान समृद्धि योजना के लिए 45 करोड़ रुपये का प्रावधान है। गिरिडीह और जमशेदपुर में नए डेयरी प्लांट होंगे और रांची में मिल्क प्रोडक्ट प्लांट और मिल्क पाउडर प्लांट होगा। नए वित्त वर्ष में 3 हजार नए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास का निर्माण होगा।

हेमंत सरकार के Budget में रोजगार, आदिवासी, महिला और स्थानीय पर जोर

0
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार रवि प्रकाश के ईलाज के लिए परिजनों को 2 लाख का चेक सौंपा

आज जब वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरावं Budget पेश करने उतरेंगे तो उनके पिटारे से आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, ITI में आदिवासी छात्रों को आरक्षण , हर गांव में पेयजल, धोती- साड़ी- लुंगी योजना, पिछड़े जिलों में कौशल विकास के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना आदि की बातें होंगी । सरकार का सारा जोर आदिवासी और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने पर होगा ।

आदिवासी और स्थानीय पर फोकस

Budget से पहले जो इशारा मिल रहा है उससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि हेमंत सरकार का पूरा जोर स्थानीय और आदिवासी हैं । Private Sector में स्थानीय लोगों को आरक्षण की बात भी उठी थी लेकिन इसपर फिलहाल आम सहमति न होने के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ।

अनुसूचित जाति के युवाओं के रोजगार के लिए 40 फीसदी अनुदान

Budget में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के युवाओं को रोजगार के लिए 40 फीसद अनुदान पर ऋण देने के लिए राशि के प्रविधान किए जा रहे हैं। इसके तहत राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को 40 फीसद अनुदान पर ऋण दिया जाएगा। पहले यह 25 फीसदी था ।

आदिवासी इलाकों में कौशल विद्या अकादमी की स्थापना

झारखंड आदिवासी सशक्तिकरण एवं आजीविका परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र के 1,790 गांवों के लगभग दो लाख परिवारों का आर्थिक सशक्तिकरण किया जाएगा। आदिवासियों के कौशल विकास के लिए कौशल विद्या अकादमी की स्थापना की जाएगी। 

संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य सुशील टोप्पो निलंबित, डा. जीआर दास को प्रशासनिक प्रभार

0

……………………………….
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
…..
हजारीबाग। संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार टोप्पो को वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित कर दिया गया। यह निर्णय विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के 167 वीं बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने की।

मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में संपन्न हुई बैठक में प्रति कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ बंशीधर प्रसाद रूखैयार, डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, अभय सिन्हा, डॉक्टर जॉनी रूफीना तिर्की, डॉ रेखा रानी समेत कई सदस्यगण उपस्थित थे। संत कोलंबा कॉलेज का प्रशासनिक अधिकार डॉक्टर जी आर दास को दिया गया।

हरियाणा में अब Private Sector में भी स्थानीय को 75 फीसदी Reservation

0
विधेयक को खट्टर कैबिनेट एवं विधानसभा को मंजूरी मिल गई

हरियाणा में अब Private Sector की नौकरियों में भी 75 प्रतिशत reservation स्थानीय लोगों को मिलेगा ।हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने Private Sector में राज्य के लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरियाणा विधानसभा ने पिछले साल यह विधेयक पारित किया था, जो सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदार जननायक जनता पार्टी (JJP) का एक मुख्य चुनावी वादा था।

50 हज़ार से कम सैलरी वालों पर ही लागू

सीएम मनोहरलाल खट्टर ने बताया कि इसे 10 सालों के लिए ही लागू किया गया है। मुख्यमंत्री खट्टर ने एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि सरकार जल्द ही इसे अधिसूचित करेगी। “हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार विधेयक- 2020” Private Sector की उन नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए कोटा का प्रावधान करता है, जिनमें मासिक वेतन 50,000 रुपये से कम हो। विधेयक के मुताबिक यह कोटा शुरूआत में 10 साल तक लागू रहेगा।

स्थानीय मतलब व्यक्ति का जन्म हरियाणा में हुआ हो या कम से कम 15 साल से लगातार हरियाणा में हो

इस कोटे के तहत नौकरी प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति का जन्म स्थान हरियाणा होना चाहिए या वह कम से कम 15 साल राज्य में रहा हो। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से मिली विधेयक को मंजूरी को हरियाणा के युवाओं के लिए सर्वाधिक खुशी का क्षण बताया है। 

7 मार्च को PM MODI की रैली के दौरान BJP में शामिल होंगे सौरव गांगुली

0
हाल ही में अमित शाह और सौरव गांगुली के बीच कोलकाता के एक होटल के कमरे में दो घंटे तक बातचीत हुई

कोलकाता की स्‍थानीय मीडिया के हवाले से खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्‍टन और बीसीसीआई के अध्‍यक्ष सौरव गांगुली सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने जा रही PM MODI की रैली में शामिल हो सकते हैं। चर्चा इस बात की भी है कि पीएम की उपस्थिति में गांगुली BJP जॉइन कर सकते हैं।

क्या BJP का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे सौरव गांगुली ?

पिछले कई महीनों से इस बात की चर्चा थी कि सौरव गांगुली BJP जॉइन करेंगे लेकिन अबतक न तो बीजेपी और न ही सौरव गांगुली की तरफ से सहमति व्यक्त की गई। कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि सौरव गांगुली को बीजेपी पश्चिम बंगाल में मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बना सकती है। इन अटकलों के बीच पीएम मोदी की रैली में गांगुली की उपस्थिति पर सबकी खास निगाहें रहेंगी।

गांगुली ने मोदी-अमित शाह की तारीफ की

24 फरवरी को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के उद्घाटन के वक्त ही सौरव गांगुली ने कुछ-कुछ इशारा दे दिया था। 24 फरवरी को गांगुली ने अहमदाबाद के मोटरा में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम के उद्धाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की थी। उन्‍होंने इस भव्‍य आयोजन के लिए मोदी सरकार की सराहना की थी। 

BJP महिला मोर्चा के कार्यक्रम में डोना

इससे पहले गांगुली की पत्‍नी डोना को कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में परफॉर्म करते हुए देखा गया था। डोना गांगुली क्‍लासिकल डांसर हैं।

“जब G

0
असम के चाय बागान में प्रियंका गांधी

ये कांग्रेस नेतृत्व की दिशाहीनता की पराकाष्ठा है…पार्टी पर संकट के समय इतना लापरवाह नेतृत्व इससे पहले नहीं दिखा….कांग्रेस के 23 बड़े नेता G-23 बनाकर पार्टी तोड़ने की साजिश रच रहे हैं…पार्टी में टूट का खतरा है और उस वक्त बहन चाय बागान में तस्वीरें खिंचवा रही है और भाई दक्षिण में अपनी जिस्म की नुमाइश कर रहा है। ये तीखा हमला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने हैदराबाद में एक सेमीनार के दौरान कही।

गुजरात में कांग्रेस का सफाया हो गया और नेतृत्व मुस्कुरा रहा है?

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि गुजरात से कांग्रेस लगभग साफ हो गई। ये हर सच्चे कांग्रेसी लिए निराशा का दिन होना चाहिए था, लेकिन राहुल केरल में डांस कर रहे थे और प्रियंका जी असम में चाय के बागानों में हंसते हुए तस्वीरें खिंचवा रही थी. पता नहीं वे लोग किस बात की खुशी मना रहे थे ?

ये कांग्रेस का Daily Soap Opera काल है

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ये दौर हर कांग्रेसी के लिए कठिन दौर है, खासकर उनके लिए जो दिल से कांग्रेसी है। ये दौर गंभीर बातों को कहने का नहीं बल्कि हां में हां मिलाने का है। ये कांग्रेस का Daily Soap Opera काल है, जहां आप बॉडी दिखा सकते हो, समुद्र में गोते लगा सकते हो, चाय बागान में तस्वीरें खिंचवा सकते हो लेकिन नीति और सिद्धांतों की बात नहीं कर सकते, आप संगठन को मजबूत करने की बात नहीं कर सकते, आप बस बेबसी में बर्बादी देखते रहो…..

गुजरातः 6 बड़े नगर निगमों के बाद पंचायत, तालुका और municipalities में भी BJP की बंपर जीत

0
मंगलवार को चुनावी नतीजों के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाते सीएम रुपाणी और प्रदेश अध्यक्ष आर.आर. पाटिल

पिछले हफ्ते गुजरात के 6 बड़े नगर निगम के नतीजे आए थे जिसमें BJP की एकतरफा जीत हुई थी। अब मंगलवार को गुजरात के स्थानीय निकायों के नतीजे भी आ गए। इसमें भी BJP की लगभग एकतरफा जीत हुई है और Congress का सूपड़ा साफ हो गया है।

पिछली बार इन चुनावों में बढ़त बनाने वाली कांग्रेस इस बार पूरी तरह साफ हो गई । इस शर्मनाक हार के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (GPCC) के प्रमुख अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

सभी 31 जिला पंचायतों में हुई BJP की जीत

देर शाम BJP की जीत का जश्न मनाने पार्टी मुख्यालय पहुंचे सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि अब तर के जो नतीजे और रुझान आए हैं उसके अनुसार सभी 31 जिला पंचायतों में भाजपा की जीत हुई है। उन्होने कहा कि राजनीतिक पंडित कहते थे कि भाजपा सिर्फ शहरों में मजबूत है। उनको मैं अब बता देना चाहता हूं कि भगवा पताका पूरे आन-बान और शान के साथ सभी पंचायतों, जिला मुख्यालयों से लेकर गुजरात के गांव-गांव में लहरा रहा है।

जिला पंचायत की 980 में से 775 पर भाजपा को मिली जीत

शाम 6 बजे तक आए नतीजों में 31 जिला पंचायतों में 980 सीटें थी जिसमें BJP ने 775 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 164, आम आदमी पार्टी को 02, बसपा एक और बाकी निर्दलीय को जीत मिली।

तालुका पंचायत के नतीजे
गुजरात के 231 तालुका में 4,774 सीटों पर चुनाव हुए । इसमें से BJP को 3262 सीटें और कांग्रेस को 1,209 सीटों पर जीत मिली । निर्दलीय को 112, आम आदमी पार्टी को 31 और अन्य के हिस्से में 16 सीटें आईं ।

म्यूनिसिपल्टी में भी भाजपा का जलवा

गुजरात की 81 municipalities में 2,720 सीटों र चुनाव हुए, जिसमें BJP को 2,043 सीटों पर जीत मिली । कांग्रेस को महज 378 सीटों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय को 169 सीट, AAP को 09, BSP को 06 और अन्य को 24 सीटों पर जीत मिली।

2015 में कांग्रेस को मिली थी जीत

2015 चुनावों की बात करें तो 31 जिला पंचायतों में से 23 पर कांग्रेस जीती थी । वहीं 2015 में 230 तालुका पंचायतों में से 145 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया ।

सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही हेमंत सरकार

0
धरना स्थल का स्थान बदलकर कर रही लोकतंत्र की हत्या

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सवालों से भाग रही। यह सरकार सवालों का जवाब न तो सदन में दे पा रही और न सड़क पर सवालों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र में धरना ,प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है जिसका गला घोंटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही। उन्होंने कहा कि राजभवन ,या मोरहाबादी के पास धरना देकर राजनीतिक,सामाजिक कार्यकर्ता या संस्थाएं अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखते हैं परंतु यह सरकार धरना स्थल को शहर से बाहर पुंदाग में निर्धारित कर दी है जो सर्वथा अनुचित और अव्यवहारिक है।

देवघरः बाबा मंदिर प्रांगण स्थित गणेश मंदिर का उतारा गया पंच शूल

0
परम्परा अनुसार भंडारी परिवार ने किया पंचशूलों को उतारने की शुरुवात

देवघर । फाल्गुन मास की तृतया तिथि के दिन मन्दिर प्रबन्धक रमेश परिहस्त की निगरानी में मन्दिर परिसर स्थित गणेश मंदिर के पंच शूल को उतारा गया।

ज्ञात हो कि मन्दिर से पंच शूल उतारने की शुरुवात परंपरा अनुसार भंडारी परिवार द्वारा किया जाता है।वहीं इस दौरान मन्दिर प्रांगण बाबा बैधनाथ और भगवान गणेश की जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओ की भीड़ पंचशूल को स्पर्श कर प्रणाम करने के लिए लालायित दिख रहे थे।

इसी क्रम में अब नियम अनुसार विशेष तिथि के दिन सभी मंदिरों का पंचशूल क्रमवार उतार कर साफ सफाई के बाद पूजा अनुष्ठान उपरांत पुनः स्थापित किया जाता है और शिवरात्रि के पूर्व तक सभी मंदिरों के पंच शूलों को उतारा जाना है।

इस दौरान मौके पर विषेश प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान, पीडब्लुडी जूनियर इंजीनियर राजेश मंडल, मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित, भोला भंडारी, चिंतामणि भंडारी, शिव शंकर भंडारी, राजू भंडारी ,गंगाधर भंडारी आदि मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना मौत के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ किया रोड जाम

0
मौत के बाद सड़क जाम

सिमरिया :- रामनगर उच्च विद्यालय कान्हचट्टी के समीप सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर कान्हचट्टी बाजार के मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम को हटाने के लिए बीडीओ पापू रजक और थाना प्रभारी अनिल कुमार ने वहां पहुंच कर परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। बीडीओ ने मृतक रीना देवी के आश्रितों को उपलब्ध सरकारी सुविधा के अनुसार लेबर कार्ड के तहत मिलने वाली एक लाख रुपए की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

सोमवार की देर रात प्रखंड के रामनगर उच्च विद्यालय के समीप चौपारण की एक मारुति वैन कि चपेट में आने से घायल हो गई थी । जिसे राजपुर पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई थी।जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। और मृतक महिला का शव घर पहुंची शव पहुंचने के बाद परिजनों ने शव को लेकर कान्हाचट्टी मुख्य पथ को जाम कर दिया था।