Sunday 5th of July 2026 01:54:56 PM
Home Blog Page 299

भाजपा सरकार में भी दलितों को सम्मान नहीं : मायावती

0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस कांड को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि के जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं हैं। मायावती ने बुधवार को यहां अपने जारी बयान में बताया कि, “यूपी के हाथरस में दलित उत्पीड़न व पिता की हत्या तथा गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी सरकार में भी दलितों, शोषितों व महिलाओं आदि की जान-माल व आत्म-सम्मान कतई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार इस ओर तुरन्त ध्यान दे।

उन्होंने कहा कि, “यूपी सरकार में वैसे तो हर वक्त अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है। किन्तु खासकर दलित व महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक घटनाआं से हर ओर चिंता की लहर है। ऐसे संगीन मामलों में सरकार की लापरवाही दु:खद है।

अभिनेत्री सायंतिका और बिरबाहा तृणमूूल कांग्रेस में हुईं शामिल

0

कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले फिल्मी सितारों का भाजपा व सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह के भीतर बांग्ला फिल्म जगत की दो मशहूर अभिनेत्रियों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब एक और अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। कोलकाता स्थित तृणमूल मुख्यालय में राज्य के तीन वरिष्ठ मंत्रियों पार्थ चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी एवं ब्रात्य बसु की मौजूदगी ने सायंतिका ने तृणमूल का झंडा थामा। तीनों मंत्रियों ने बांग्ला अभिनेत्री सायंतिका को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया।

सौरव गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को दिलीप घोष ने खारिज किया।

0

कोलकाता, बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली यहां चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां ये अटकलें तेज है कि सौरव सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, इस बीच बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इन अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को इसपर बड़ा बयान दिया।सौरव गांगुली के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को दिलीप घोष ने खारिज किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले

0

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 पर बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में पेश बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। काफी रुचि के साथ सभी पक्षों के सदस्यों ने सदन में अपना पक्ष रखा। लोकतांत्रिक प्रणाली का सृजन प्रदेश का विधानमंडल कर रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर भी यूपी के बजट की सराहना की है।

सीएम योगी ने एक बार फिर सदन में समाजवादी पार्टी की टोपी का मुद्दा उछाला। उन्होंने कहा कि हाथरस केस में यह टोपी फिर से सवालों के घेरे में हैं। हाथरस हत्याकांड में एक बार फिर यह टोपी शर्मसार हुई है। इंटरनेट मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह टोपी वाला कौन है? इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी एक पोस्टर दिखाते हुए कहा कि इसमें भाजपा सांसद के साथ व्यक्ति खड़ा है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि वहां एक समाजवादी पार्टी की रैली होने वाली है। उस रैली में उस व्यक्ति के पोस्टर होर्डिंग लगे हैं। होर्डिंग, पोस्टर में समाजवादी पार्टी के नेताओं के भी चित्र हैं।

04 March 2021

0

Download

V K Sasikala ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की

0
V K Sasikala की फाइल तस्वीर

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा के हफ्ते पर पहले V K Sasikala ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी । उन्होने कहा कि अब वो सिर्फ भगवान से प्रार्थना करेंगी कि स्वर्गीय जयललिता के सपनों की सरकार तमिलनाडु में बने ।

AIADMK समर्थकों के लिए शशिकला ने एक मैसेज छोड़ा है । उन्होंने “अम्मा के सच्चे समर्थकों” से आग्रह किया कि वे भाई-बहनों की तरह काम करें और सुनिश्चित करें कि जयललिता का “सुनहरा शासन जारी है।”

V K Sasikala ने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रही हूं । लेकिन मैं अपनी जयललिया के लिए प्रार्थना करती रहूंगी, वो मेरे लिए भगवान थीं और रहेंगी । ईश्वर अम्मा के सुनहरे शासन को बरकरार रखे।

BBC के प्रोग्राम में PM Modi की माँ को गाली, देश भर में उबाल

0
https://youtu.be/SN8xA_8GLYQ

British Broadcasting Coorporation (BBC) भारत में अंग्रेजों का न्यूज़ नेटवर्क है । पिछले कुछ सालों में, खासकर 2014 के बाद BBC लगातार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कैंपेन चलाने के आरोप BBC पर लगते रहे हैं । विश्लेषण के नाम पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी को अल्पसंख्यकों के खिलाफ बताना, ब्रिटिश हित की खातिर दुनिया भर में भारत की गलत छवि पेश करने के आरोप BBC पर लगते रहे हैं, लेकिन इस बार तो BBC के रेडियो प्रोग्राम में हद हो गई । इससे पूरा भारत अपमानित महसूस कर रहा है ।

कृषि कानून पर प्रोग्राम के दौरान PM Modi की माँ के खिलाफ अभद्र भाषा

BBC के कृषि कानूनों पर डिबेट के दौरान एक दर्शक ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की माँ को गाली दी । लेकिन पत्रकारिता की गरिमा उस वक्त तार-तार हो गई, जब BBC ने उस अभद्र भाषा (गाली) को on-air कर दिया ।

BBC की हरकत पर देश भर में उबाल

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने ट्वीट में लिखा-” BBC द्वारा ऑन एयर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi की माँ को गाली दिए जाने का प्रसारण करना अक्षम्य अपराध है। BBC ने परोक्ष रूप से स्त्री अस्मिता को गाली दी है। यह नीचता की हद है। भारत की गरिमा को शर्मसार करने का यह वाक़या माफ़ी से परे है।करारा जवाब मिलना चाहिए BBC को।#BoycottBBC

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़

BBC की हरकत पर सोवल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है । BoycottBBC ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है । वहीं कुछ लोग चीन की तरह भारत में भी BBC पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं । BBC ने समाचार लिखे जाने तक न तो भारत सरकार से, न ही भारत की जनता से माफी मांगी है ।

अस्पष्ट है बजट, पैसा नहीं है, लेकिन वादे बड़े

0

रांची। जनजातीय मामलों के के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड का भारी भरकम 91,270 करोड़ का बजट निराशाजनक है। यह बजट महज एक अस्पष्ट भविष्य का अप्रासंगिक बजट है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के लेखा-जोखा का आकलन किये बगैर विकास के मापक के भूल भुलैया को पेश किया है। राज्य की जनता के समक्ष एक छद्म व्योरा पेश किया है।बजट में कर,राजस्व एवं करेत्तर राजस्व अधिप्राप्ति ही इनके आर्थिक संयोजन के उदाहरण हैं।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि महामारी के कारण बेरोजगारी बढ़ी है और सरकार के पास रोजगार के सृजन से जुड़े कोई विजनरी कदम बजट में नहीं दिख रहा है।राज्य के लघु-मध्यम उद्यम ही इसका समाधान करने में सक्षम हैं|लेकिन,उनके लिए बजट में कुछ भी नहीं है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड 27 वें नंबर पर है.

रांची से सटे इरबा के किशोर एक्सपोर्ट में काम कर रही लड़कियों ने प्रबंधन पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

0
लड़कियों ने भरोसा करके मीडिया को सुनाई अपनी आप बीती

महिला कर्मचारी को प्रबंधक द्वारा गाली गलोज और बुरी नजर से देखने का आरोप

ओरमांझी । ईरबा स्थित किशोर एक्सपोर्ट के कामगारों को आए दिन कई तरह से प्रतााड़न झेलना पड़ता है। जिससे तंग आकर बुधवार की शाम कामगारों ने किशोर एक्सपोर्ट के मुख़्य द्वार पर हल्ला बोल दिया। कामगारों ने बताया कि हमेशा प्रबंधक द्वारा गाली गलौज व मानसिक तौर से प्रताड़ित किया जाता है। कामगारों ने मेन गेट पर खड़ा होकर विरोध जताया ।

बाथरूम जाने पर करते हैं भद्दे कमेंट

महिलाओं ने बताया कि हम लोग को केबिन में बुलाकर गलत तरीके से गाली गलौज दिया जाता है। छोटी-छोटी बातों पर काम से निकालने की धमकी मिलती है। महिलाएं जब भी बाथरूम जाती है तो उस पर कई तरह के कमेंट किए जाते हैं ।

उक्त स्थान पर प्रबंधक ने बताया कि गाली गलौज अगर किसी ने किया है तो उस पर सख्त से सख्त कारवाई किया जाएगा।

नगड़ी के एडचेरो पंचायत में मनरेगा घोटाला, जांच की मांग

0
राष्ट्रीय आदिवासी मंच के सदस्यों ने मनरेगा घोटाले की जांच की मांग की

पिस्कानगड़ी । राष्ट्रीय आदिवासी मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत तिर्की और कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में नगड़ी बीडियों की अनुपस्थिति में नगड़ी अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला को एड़चोरो पंचायत में मनरेगा में हो रहे गड़बड़ी की जांच करने के संबध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि एड़चोरो पंचायत में ऐसे दर्जनों गरीब असहाय लोग हैं जो मनरेगा में कभी मजदुरी भी नही किए और उनके नाम से पैसा निकासी किया जा रहा है ।इस तरह का अब तक लाखों रूपया का घोटाला किया जा चुका है साथ ही कहा गया है कि मनरेगा कार्य सहित कर्ई योजनाओं के नाम पर लाखों रुपया का बंदरबांट एड़चोरो पंचायत में हुई है । इसका जांच होनी चाहिए जिसका हम घोर विरोध करते है ।

लोगों ने रांची उपायुक्त सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र जांच की मांग की है ।मौके पर वार्ड सदस्य सुनीता तिर्की , लक्ष्मी देवी, रूपू देवी ,इतवारी तिर्की , फागन देवी ,किरण देवी, सरोजिनी कच्छप, राम प्रताप ठाकुर, दिनेश हजाम ,विष्णु लोहरा, निर्मल लोहरा, सुधाकर लोहरा ,अभिषेक तिर्की, पवन साहू ,निरंजन हजाम, सुधांशु महली, सोनू लोहरा ,अभिषेक साहू ,शीतल साहू ,शिवधन लोहरा, तेज नारायण हजाम,निरज मिंज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

03 March 2021

0

Download

03 March 2021

0

Download

आग्नेयास्त्र के साथ साहिबगंज के दो युवक बंगाल के मालदा मे दबोचे गए

0

नीरज कुमार जैन/साहिबगंज

मालदा कालियाचक-2 अंतर्गत मोथाबाड़ी पुलिस ने पगलाघाट से आग्नेयास्त्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मोथाबाड़ी थाना को बीती रात सूचना मिलने पर पगलाघाट इलाके में संदिग्ध हालात में टहलते तीन व्यक्ति को देखा गया।और हर गतिविधि पर नजर रखने के उपरांत मोथाबाड़ी पुलिस ने तलाशी लिए जाने के क्रम में दो पिस्तौल,दो कारतुस,एक हसुआ और एक लोहे की छड़ बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए युवक के पास से बरामद करेंसी

पुलिस हवाले से बताया गया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्त में दो झारखंड राज्य के रहनेवाले हैं। जिसमें एक का नाम अयेस शेख 32 एवं दूसरा इजाबुल शेख 28 वर्षीय दोनों पियारपुर, राधानगर,जिला: साहिबगंज, झारखंड और तीसरा अजीजुर रहमान 32 गोसाईहाट, बांगीटोला, मोथाबाड़ी हैं। पुलिस दल ने पगलाघाट ब्यूटी पार्क से तीनों केे अवैध कब्जे से राउंड 303 गोला-बारूद और एक लोहे की छड़ और एक हंसुआ सहित दो अवैध फायर हथियार बरामद किया।

पुलिस अपने स्तर से पुछताछ और छानबीन कर रही है कि आखिरकार ये अस्त्र कहां और किसे हस्तगत किया जाना था या फिर इसका किस कार्य में उपयोग किया जाना था। पुलिस रिमांड की मांग केे साथ बुधवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।