[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-19-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 19 March”]
19 March 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-19-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 19 March”]
तिसरी में बैंक बीसी के घर डकैती, डकैतों ने किया बमों का धमाका, बीसी समेत कई घायल

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत नईटांड गाव में गुरुवार की देर शाम बैंक ऑफ इंडिया चन्दौरी शाखा के बीसी टहलू दास के घर नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला।
अपराधियों की संख्या 10 के आस पास बतायी जाती है। सभी हरवे हथियार से लैश थे। अपराधियों ने बीसी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। वंही नकाबपोश अपराधियों ने इस दौरान दो बम भी फेंके। घर की महिलाओं व पुरुषों के साथ मारपीट भी किया। घटना में बीसी टहलू दास, उसका बड़ा भाई भिखारी दास, भिखारी की पत्नी, माँ और पिता केशव दास घायल हो गये है।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है लेकिन अंतिम समाचार मिलने तक रात्रि 9:30 बजे तक घटना स्थल पर पुलिस नही पहुची है।
हिरण के मांस और खाल के साथ रेल कर्मचारी का पुत्र गिरफ्तार

गिरिडीह : हिरण की खाल और मांस के साथ एक युवक को वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक रेल विभाग के एक कर्मचारी का पुत्र बताया जाता है। घटना जिले के डुमरी प्रखण्ड के निमियाघाट थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि शंकरडीह गांव निवासी रेलवे कर्मचारी नागेशवर महतो का पुत्र वासुदेव महतो हिरण मांस का कारोबार करता है।

सूचना के आलोक में डुमरी रेंजर राजीव रंजन के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने शंकरडीह गांव में छापेमारी किया। इस दौरान गांव में एक स्थान पर खून के धब्बा मिला। वंही कुछ दूरी पर हिरण का खाल और पैर बरामद हुआ। जब टीम वासुदेव महतो के घर पर छापेमारी की तो घर से लगभग एक किलो मांस बरामद हुआ।
वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार युवक को रेंजर कार्यालय ले आयी और पूछ ताछ करने में जुटी है।
बताया जाता है कि पूछताछ के क्रम में आरोपी युवक ने हिरण मांस के कारोबार में आपने पिता और चाचा के भी शामिल होने की बातें बतायी है।
एक साल में हट जाएंगे सारे टोल बूथ, GPS से कटेंगे Toll Tax
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लगभग सारी गाड़ियों में fastag लग चुका है। अब सरकार शहरों के अंदर मौजूद टोल बूथ हटाने जा रही है । इन टोल बूथ से जनता को परेशानी हो रही है। अब इनकी जरुरत ही नहीं है। सरकार GPS तकनीक इस्तेमाल कर गाडिय़ों का Toll काट लेगी ।
गडकरी ने लोकसभा में दिए अपने बयान में कहा है कि National Highways पर जगह-जगह कैमरे लगे होंगे। आप जिस जगह पर हाइवे पर चढ़े हैं और फिर जिस जगह उतारेंगे वह रिकार्ड कर अपने आप Toll Tax काट लिया जाएगा।
एक साल में हट जाएंगे सारे टोल बूथ। जीपीएस तकनीक से कटेगा टोल। सड़क परिवहन मंत्री @nitin_gadkari का लोक सभा में बड़ा ऐलान। pic.twitter.com/d3Zq1QKsvL
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) March 18, 2021
15 साल पुरानी गाड़ियां कबाड़ में जाएंगी
नितिन गडकरी ने कहा कि नई नीति के तहत 15 साल बाद कमर्शियल वाहन (Commercial vehicles) और 20 साल बाद प्राइवेट वाहन खुद ही डी-रजिस्टर कर दिए जाएंगे । केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगरपालिका या सार्वजनिक संस्थानों के वाहन 15 साल बाद डी-रजिस्टर हो जाएंगे । डी-रजिस्टर (de-registered) होने के साथ ही वाहनों को स्क्रैप (scrapped) भी कर दिया जाएगा ।
रायपुर-विशाखापत्तनम Green Highway का काम जल्द पूरा होगा
गडकरी ने यह भी बताया कि रायपुर-विशाखापत्तनम ग्रीन कोरिडोर का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा । इससे कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा। गडकरी ने यह भी कहा कि देश भर में 600 जगहों पर Highway किनारे वर्ल्ड क्लास facilities वाले Rest Room बनाया जाएगा। यहां एक ही स्थान पर शौचालय, इलेक्ट्रिक वाहनों के Charging Station, विश्व स्तरीय खाने-पीने का इंतजाम और आराम करने की जगह होगी ।

बंगाल में केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan की रैली में हमला, भाजपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ा
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर बढ़ता जा रहा है। आज केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan की रैली पर हमला बोला गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया।

हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान की गुरुवार को सोनचुरा में चुनावी रैली थी। वह यहां अपने काफिले के साथ पहुंचे थे। रैली के दौरान अचानक हिंसा होने लगी। कुछ लोगों ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को पीटा। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने वाले टीएमसी के कार्यकर्ता थे।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Dharmendra Pradhan ने बताया कि हमला उनकी आंखों के सामने ही हुआ। बीजेपी कार्यकर्ता को लाठी से पीटा गया। उसके सिर पर इतनी जोर से वार किया गया कि उसका सिर फट गया। मंत्री ने कार्यकर्ता को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा उत्तरी 24 परगना के जगदल में क्रूड बम से हमला हुआ है। इस हमले में एक बच्चे समेत बीजेपी के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

अयोध्या में Ram Mandir निर्माण पर खर्च होंगे एक हजार करोड़, लेकिन रामभक्तों ने एकत्र किए इतने हजार करोड़
भगवान प्रभु राम की नगरी अयोध्या में उनके बन रहे भव्य Ram Mandir के निर्माण में ही एक हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। राममंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अप्रैल से नींव की भराई का कार्य शुरू हो जाएगा। अभी नींव के लिए खोदे गए गड्ढे का समतलीकरण किया जा रहा है।
उधर निधि समर्पण अभियान से एकत्र धन को राममंदिर सहित अन्य प्रकल्पों के निर्माण में किस अनुपात में खर्च किया जाए इसको लेकर ट्रस्ट मंथन करने में जुट गया है। ट्रस्ट का अनुमान है कि अकेले राममंदिर निर्माण में ही एक हजार करोड़ का खर्च आएगा। फिलहाल Ram Mandir निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि की गणना अभी पत्थरों की नक्काशी पर अटकी हुई है। ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार राममंदिर निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने वाली है।

निधि समर्पण अभियान से ट्रस्ट ने 1100 करोड़ की धनराशि एकत्र होने की अपेक्षा की थी, लेकिन परिणाम अपेक्षा से कहीं अधिक रहा। राममंदिर के लिए तीन हजार करोड़ एकत्र हो चुके हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि अभी तक यह गणना नहीं हो पाई है कि राममंदिर निर्माण में कितना खर्च आएगा। गणना पत्थरों की नक्काशी पर अटक रही है।
आज मशीनों का प्रचलन अधिक है तो भी अनुमान है कि 40 प्रतिशत उपयोग मशीनों का होगा और 60 प्रतिशत कार्य तो हाथ से ही करना पड़ेगा। इसके लिए कितने कारीगर चाहिए इसको लेकर मंथन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों तक यह माना जा रहा था कि मंदिर चार सौ करोड़ में बन जाएगा, लेकिन अब लगता है कि लागत दो गुणा से ज्यादा होगा । मतलब करीब एक हजार करोड़ का खर्च केवल राममंदिर निर्माण में ही आएगा। राममंदिर परिसर में भक्तों के लिए जो जनसुविधाएं विकसित करने की योजना है उसमें भी अच्छी खासी राशि खर्च होने का अनुमान है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की नंदीग्राम रैली पर हमला
पश्चिम बंगाल : नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी रैली पर हमला किया गया है। , बीजेपी इस हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा रही है। हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गया है। बताया गया है कि नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो को इस हमले में सिर पर गंभीर चोट आई है। यह हमला नंदीग्राम के सोनचुरा में धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी जनसभा के दौरान किया गया।

जख्मी कार्यकर्ता पूरन चंद्र पात्रो को केंद्रीय मंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचाया और चुनाव आयोग को पूरे मामले की जानकारी देते हुए हिंसा रोकने की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग से अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को कहा है।
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर बमबारी
बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के पास बमबाजी की गई है। बीजेपी सांसद के घर के पास सिलसिलेवार तरीके से कई बम धमाके किए गए। इस बम धमाके में 3 लोग घायल हुए हैं,
TMC
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा ।पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की नीति है- DBT- यानि ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’। पश्चिम बंगाल में दीदी सरकार की दुर्नीति है- TMC- यानि ‘ट्रांसफर माय कमीशन’। यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं हुई क्योंकि ‘ट्रांसफर माय कमीशन’ नहीं हो पाया ।

मोदी ने कहा कि पहले वामपंथियों और फिर टीएमसी की सरकार ने यहां उद्योग-धंधे पनपने नहीं दिए। यहां सिंचाई के लिए जितना काम होना चाहिए था, वो भी नहीं हुआ। कम पानी की वजह से पशुओं को पालने में होने वाली दिक्कत मैं भली-भांति जानता हूं । पीएम मोदी ने कहा कि खेती-किसानों को अपने हाल पर छोड़कर टीएमसी सरकार सिर्फ अपने खेल में ही लगी रही। इन्होंने पुरुलिया को दिया है जल संकट से भरा जीवन, पलायन, गरीबों को भेद-भाव भरा शासन, इन्होंने पुरुलिया की पहचान देश के सबसे पिछड़े क्षेत्र के रूप में बनाई है ।
दुनिया के प्रदूषित शहरों में लखनऊ नौवें स्थान पर, अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ. गौरतलब है कि स्विस संगठन आईक्यू एयर की ओर से मंगलवार को जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020’ के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं. इनमें लखनऊ नौवें स्थान पर है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्विस संगठन आईक्यूएयर) द्वारा तैयार वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2020 के आधार पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि अगर प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी पूर्ववर्ती सरकार में शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने वाले कार्यों को नहीं रोकती तो आज उसे यह दिन नहीं देखना पड़ता.

इसके अलावा यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ‘दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 10 शहर उत्तर प्रदेश के हैं और राजधानी लखनऊ दुनिया में नौवें नंबर पर है. अगर सपा सरकार के सार्वजनिक परिवहन मेट्रो, साइकिल ट्रैक, गोमती रिवर फ्रंट, पार्क और सफारी जैसे पर्यावरणीय काम न रोके होते तो आज भाजपा सरकार को यह दिन नहीं देखना पड़ता.’
यूपी के इन शहरों को है बुरा हाल
गौरतलब है कि स्विस संगठन आईक्यू एयर की ओर से मंगलवार को जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020’ के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं. इनमें लखनऊ नौवें स्थान पर है. जबकि रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत प्रमुखता से दिख रहा है और विश्व के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत के हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, चीन का शिनजियांग दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है. उसके बाद शीर्ष 10 में से नौ शहर भारत के हैं. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है. उसके बाद बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ और भिवाड़ी का नंबर आता है. बता दें कि इन शहरों में प्रदूषण का स्तर पीएम2.5 के आधार पर मापा गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामाख्या मंदिर में पूजा
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम के गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा -अर्चना की । असम में चुनाव प्रचार को गति देते हुए आदित्यनाथ आज होजाई, कलाईगांव और रंगिया विधानसभा क्षेत्रों में 3 सार्वजनिक रैलियों में शामिल होंगे।

बगैर लाइसेंस संचालित था प्रतिष्ठान, लगाया 50 हजार का जुर्माना
बगोदर के दो मिठाई दुकान और तीन लाइन होटल पर हुई कार्रवाई

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बगैर फूड लाइसेंस और बिना लाइसेंस के संचालित दो मिठाई दुकानो और तीन लाईन होटलों मे प्रभारी एसडीएम सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। यह छपेमारी बुधवार देर शाम की गई।
छापेमारी के दौरान बगोदर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित दो मिठाई दुकान और हरिहर धाम क्षेत्र के तीन लाईन होटलों में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम में बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीओ राहुल कुमार उराव एवं बगोदर थाना के सअनि अजय कुमार सिंह भी शामिल थे।
इस क्रम में बगैर फूड लाइसेंस और बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे सभी पांच दुकानों पर 50 हज़ार का जुर्माना लगाया गया। जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई उनमें बगोदर बाजार के महेंद्र स्विट्स, स्वीट इंडिया, हरिहर धाम रोड़ स्थित सवेरा लाईन होटल, पुष्पांजलि लाईन होटल, कावेरी लाईन होटल शामिल हैं।
पुनः लगाया जायेगा कैम्प : एसडीएम
प्रभारी एसडीएम ने कहा कि पिछले दिनों प्रचार प्रसार के माध्यम से अनुमंडल कार्यालय में फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया गया था। मात्र 10 लोगों ने हीं कैंप में आवेदन जमा किया था।

उन्होंने कहा कि होटल और दुकान संचालकों के सहुलियत के लिये पुनः अनुमंडल कार्यालय में दस दिनों बाद फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा। ताकि होटल संचालकों को लाइसेंस लेने और रजिस्ट्रेशन कराने में सुविधा हो। उन्होंने होटल संचालकों से अपील किया कि पुनः लगने वाले कैंप में वे अपने प्रतिष्ठान का लाइसेंस अवश्य ले लें और रजिस्ट्रेशन करा लें।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के VC ने “लाउडस्पीकर” पर अजान के खिलाफ़ प्रशासन से लगाई गुहार
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की Vice- Chancellor संगीता श्रीवास्तव ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि सुबह चार बजे लाउडस्पीकर पर बजने वाले अजान की वजह से उनकी नींद में खलल पड़ता है, दिन भर सिर में दर्द रहता है जिससे उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। वह दिन भर बोझिल महसूस करती हैं और अगर ऐसा ही हाल रहा तो वे बीमार पड़ जाएंगी ।

मैं किसी धर्म के खिलाफ़ नहीं
Allahabad University की VC संगीता श्रीवास्तव ने कहा है कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है लेकिन भारत का संविधान सबको शांति से रहने का अधिकार भी देता है। वे अजान दें, इससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अजान लाउडस्पीकर पर हो, वह भी तेज आवाज़ में, और वह भी सुबह के चार बजे, इसपर मुझे आपत्ति है। आप धीमी आवाज़ में और बिना लाउडस्पीकर के भी अजान दे सकते हैं।
हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की VC ने अपनी चिट्ठी में हाईकोर्ट के आदेश की प्रति भी लगाई है जिसमें अफजल अंसारी बनाम अन्य की PIL पर कोर्ट आदेश दिया था कि अजान इस्लाम का अभिन्न अंग है लेकिन अजान लाउडस्पीकर पर हो, ऐसा कोई उदाहरण इस्लाम की किसी किताब में नहीं है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर या किसी भी ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले यंत्र का उपयोग वर्जित है और प्रशासन को ये सुनिश्चित करना है।
VC समाज में जहर घोल रही हैं- मौलाना फिरंगी महली
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु मौलाना राशिद फिरंगी महली ने Vice-Chancellor संगीता श्रीवास्तव की चिट्ठी को घोर सांप्रदायिक और समाज में जहर घोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से तो कीर्तन भी ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि Vice-Chancellor साहिबा को पता होना चाहिए कि यह देश गंगा-जमुनी तहजीब से चलता है और हमें अजान का अधिकार संविधान ने दिया है।