Tuesday 7th of July 2026 06:03:57 PM
Home Blog Page 275

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का पारिवारिक होली मिलन समारोह चित्रांश भवन में सम्पन्न

0
होली मिलन समारोह में उपस्थित चित्रांश समाज के लोग

गिरिडीह: कायस्थों की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा रविवार को चित्रांश भवन में पारिवारिक होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के मानिंद लोग सपरिवार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना, स्तुति एवं आरती के साथ हुआ। पूजन उपरांत सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त को गुलाल अर्पित किया उसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर अनुज चित्रांशों ने अग्रजों के पैरों पर गुलाल डाल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तो हमउम्र के लोग एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगा गले मिल एक दूसरे रंगोत्सव के त्यौहार होली को बधाई दी। वंही बड़े बुजुर्गों ने छोटे के माथे पर तिलक लगा उन्हें आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाओं ने भी होली मिलन समारोह का भरपूर लुत्फ उठाया। महिलाएं गुलाल के साथ साथ एक दूसरे पर फूल।बरसा कर होली की शुभकामनाएं दी।

उपस्थित चित्रांश समाज की महिलाएं

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिला व पुरुष फगुआ के गीतों पर जम कर थिरके और पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार के पकवान का भरपूर लुत्फ उठाया।यह होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष एम के वर्मा, जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन की अगुवाई में हुई।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, भाजपा महासचिव सुभाष सिन्हा, सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी शशि भूषण प्रसाद, राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, अधिवक्ता राजीव कुमार, विनय बक्सी, मुकेश कुमार सिन्हा, नित्यानंद प्रसाद, विपिन कुमार सिन्हा, मनीष वर्मा, चंदन सिन्हा, देवेश बक्सी, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, शंभु लाल, मदन मन्जर्वे, सोनू सिन्हा, किरण बाला, मधुबाला सिन्हा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा, मधुबाला वर्मा, पूनम सिन्हा, संगीता सहाय, अंजू सिन्हा, पम्मी सिन्हा, समेत काफी संख्या में समाज की महिला व पुरुष शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम लाला, कुमार राकेश, अभय कुमार, रंजीत कुमार, विशाल गौरव आदि की भूमिका सराहनीय रही।

डांडी में डूबने से दो सगे चचेरे भाई की मौत,गांव में पसरा मातम

0
शव देख रोते बिलखते परिजन

गिरिडीह/बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के गादी में रविवार की दोपहर लगभग दो बजे घर के बगल खेत मे बने डांडी में नहाने के क्रम डूबने से शंकर पँडित का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व रंजीत पंडित का दस वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार पँडित की मौत हो गई। मृतक दोनों आपस मे सगे चचेरा भाई है। प्रिंस यूकेजी व रामप्रवेश दूसरी कक्षा में एक निजी स्कूल का छात्र है।

बताया जाता है कि गांव के अन्य लोगो के साथ मृतक बच्चे की माँ और बच्चे उस डांडी में स्नान करने गये थे। इसी दौरान अचानक प्रिंस व रामप्रवेश एक साथ डांडी के गहरे पानी मे डूब गया। मृतक बच्चे की मां ने हल्ला करते हुये बच्चे को दांडी से बाहर निकालने की काफी प्रयास की। लेकिन निकाल नही सकी। हल्ला सुन कर ग्रामीण दौड़कर डांडी के पास पहुंचे और दोनो बच्चे को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।

आनन फानन में परिजन दोनों बच्चे को इलाज हेतु गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में ले गए जंहा चिकित्सक ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन दोनों बच्चे का शव लेकर वापस घर पहुंचे। बच्चों का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों बच्चे के पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गये है। घटना की सूचना बिरनी थाना को नही दी गयी है। पंचायत के समाजसेवी अजय सिंह को घटना की सूचना मिलते ही उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख ब्यक्त किया ।

Hazaribaug: बहोरनपुर क्षेत्र से खुदाई में मिली बुद्ध की दो प्रतिमाएं चोरी, तश्करी की आशंका

0

प्रशासन की सुरक्षा में चूक, उठ रहें हैं कई सवाल
—————————————
जिले की सीमाएं की गई सील, सर्च अभियान जारी
—————————————-

सावधान! झारखण्ड में मूर्ति चोर सक्रिय हैं
सावधान! झारखण्ड में मूर्ति चोर सक्रिय हैं

हजारीबाग। शहर से सटे जुलजुल पहाड़ी की तलहटी में बसे बहोरनपूर पुरातात्विक स्थल से बुद्ध की दो बेशकीमती प्रतिमाएं शनिवार की रात चोरी हो गई। घटना का पता रविवार को तब चला जब पुरातात्विक विभाग की टीम खुदाई स्थल पर पहुंची। बुद्ध की दोनों प्रतिमाएं पालकालीन बताई जा रही है। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस सहित पुरातात्विक संरक्षण समिति को दी गई। चोरी की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। लोगों की मानें तो चोरी की यह घटना तश्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। मौके पर एसडीपीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी सहित प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर जायजा लेने में जुट गए हैं।

प्रशासन की सुरक्षा में चूक:
—————————————
प्रतिमाओं की चोरी की घटना शनिवार रात में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि खुदाई स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिमा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि रात में यहां सुरक्षाकर्मी जंगली जानवरों के भय से नहीं रूकतें हैं। इसी का लाभ चोरों ने उठाया। वहीं इतने महत्वपूर्ण स्थल की सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था न किए जाने से प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है।स्थानीय मुखिया महेश तिग्गा ने बताया कि भगवान बुद्ध की दोनों प्रतिमाएं मुख्य प्रतिमाओं के बगल में रखी गई थी। दोनों प्रतिमा करीब डेढ़-डेढ़ फीट ऊंची और एक फीट व्यास की थी।

प्रशासन आई हरकत में, जिले की सीमाएं की गईं सील
—————————————-
प्रतिमाओं की चोरी के बाद प्रशासन हरकत में आई। आस-पास के गांवों सहित पूरे जिले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले पर बात करते हुए सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि घटना को चोरों ने या तश्करों ने अंजाम दिया है। पुलिस सभी संभावनाओं व पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। कहा कि जिले की सीमाओं को चारों ओर से सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम स्थल के भौतिक निरीक्षण में जुटी है। डॉग स्क्वाड की सहायता ली जा रही है। साथ ही शहर के होटलों को भी खंगाला जा रहा है। बीते दिनों इन होटलों में कौन-कौन बाहरी लोग ठहरें हैं। इसकी जांच की जा रही है।

संरक्षण समिति ने की थी सुरक्षा की मांग:
—————————————
बतातें चलें कि एक माह पूर्व संरक्षण समिति ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुरातात्विक स्थल की सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद यहां दिन में सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई थी। लेकिन रात के लिए सुरक्षा की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। जिसका फायदा चोरों अथवा तश्करों ने उठाया।
—————————————-
मूर्ति चोरी की घटना पर बोले मनीष जायसवाल: राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव से नहीं मिला मूर्तियों को संरक्षण 

प्रशासन जल्द मामले का करे उद्भेदन:
—————————————
मनीष जायसवाल ने कहा कि शासन और प्रशासन अविलंब कार्यवाई करते हुए मूर्तियों को खोजे। साथ ही प्रशासन जल्द मामले की जांच कर इसका उद्भेदन करे।

शादी की खुशी का माहौल मातम में बदला

0

तालाब में नहाने गयी 4 बच्ची डूबी, एक की मौत

जमुआ थाना क्षेत्र के अरवाटांड़ की घटना

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के अरवाटाड में बने डीवीसी के तालाब में रविवार की दोपहर को स्नान करने गयी चार बच्ची पानी मे डूब गई। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 3 बच्ची को किसी तरह से बचा लिया गया।

बताया जाता है कि मृतक बच्ची द्वारपहरी गांव की रहने वाली थी। वह शादी समारोह में शामिल होने बाबू मियां के घर अरवाटाड अपनी मां के साथ आयी थी। रविवार की दोपहर अपने सहेलियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान चारो बच्ची गहरे पानी में चली गयी। तभी गांव के ही जहूर अंसारी की पुत्री की नजर डूब रही उन बच्चियों पर पड़ी। उसने किसी तरह 3 बच्चियों को बचा ली लेकिन एक बच्ची को बचाने में असफल रही। बाद में इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई। गांव वाले तालाब में कूद कर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शादी के खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

दुकान व मकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति खाक

0
अगलगी के बाद दुकान व मकान से उठ रहा धुंआ

गिरिडीह/डुमरी : निमियांघाट थाना क्षेत्र के ईसरीबाजार स्थित चन्दन रेक्सीन दुकान व घर में रविवार को भीषण आग लग गई। घटना में लगभग 30 लाख की संपत्ति की क्षति होने की सूचना है।

आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू पाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग से घर व दुकान में रखे पैसे व कागज सारा सामान जलकर राख हो गया। इस बाबत बताया जाता है कि पीड़ित की रेक्सीन की दुकान घर के निचले तले में संचालित थी जबकि ऊपरी तले में गोदाम थे। जंहा उनके परिवार के सदस्य भी रहते है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग लगी में पीड़ित के 30 लाख से अधिक नुकसान होने की बात बतायी जा रही है।

आग बुझाने की जद्दोजहद करते लोग

घटना की जानकारी मिलते हीं निमियांघाट थाना के एसआई विकेश मेहरा समेत दर्जन से अधिक पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, वहीं सूचना पाकर डुमरी सीओ भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अगलगी की घटना से पूरे बाज़ार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग आग को बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की भयावहता बढ़ती गयी तब तक सूचना पर दो दमकल वाहन और सड़क निर्माण वाली कम्पनी डीबीएल की पानी टैंकर के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मोटर पंप से आग को बुझाने में जुटे तब जाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस अगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देवघर

0
होटलों,  ईट भट्टे में आसानी से काम करते दिख जाएंगे मासूम
होटलों, ईट भट्टे में आसानी से काम करते दिख जाएंगे मासूम

ट्रक्टरों में बालू लोड करते आसानी से दिख जाएंगे बाल मजदूर

देवघर । सारठ प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न गांवो में बाल श्रम कानून का लोग आराम से बिना किसी भय के धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं चाहे वह बालू गाड़ी में बालू का उठाव करना हो या फ़िर ईंट के भट्टे में चहड़ कर ईंट उतारने की बात हो हर जगह बाल मजदूर आसानी से देखे जा सकते हैं।

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह से शाम तक बच्चों से लगातार मजदूरी करवाया जा रहा है पर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है जबकि बाल श्रम कानून में किसी भी बालक या बालिका से काम करवाने पर कानूनी सजा की बात कही है।

पूर्व के दिनों में विभाग द्वारा कड़ाई करने से प्रायः होटलों और दुकानों में एक इस्तेहार लगाकर यह सूचित किया गया था कि मेरे प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक या कोई नबालिग बच्चा काम नहीं करता है पर समय के साथ साथ यह लोग भी इस तरफ़ अपना रवैया उदाशीन करते दिख रहे हैं और छोटे छोटे बच्चों से सेवा ले रहे हैं।

बहरहाल स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इस ओर संज्ञान लेने की जरूरत है ताकि नौनिहालों की भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके और लोग बाल मजदूरी करवाने से घबराएं।

Raghubar Das का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र की तरह झारखण्ड में भी अफसरों को वसूली का Target

0

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तरह झारखण्ड के अफसरों को भी सरकार की ओर से वसूली का टार्गेट दिया गया है । यहां भी महाराष्ट्र की तरह ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है। इतना ही नहीं,  रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के मंत्री वसूली का पैसा ऊपर तक भेज रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने भी लगाए थे आरोप
कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने भी लगाए थे आरोप

महाराष्ट्र हो या झारखण्ड,  कांग्रेस की वसूली का पैटर्न एक

रघुवर दास ने आरोप लगाया है कि झारखण्ड में कितना पैसा किस मंत्री तक पहुंच रहा है,  इसकी जानकारी जन-जन को है ।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है:-

झारखंड की तरह महाराष्ट्र में भी ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्य उद्योग बना हुआ है। वहां मुंबई कमीश्नर हटाये जाते हैं, यहांं डीजीपी। क्या गैरकानूनी काम करने के लिए ही कांग्रेस व उसके सहयोगी दल सरकार बनाते हैं, विकास तो इनके बस की बात है नहीं।पिछले सवा साल से झारखंड भी इसे देख रहा है।

रघुवर दास ने आगे लिखा है:-

झारखंड व महाराष्ट्र की यूपीए सरकार में एक बात कॉमन है। वहां भी हर माह वसूली की टारगेट दिया जा रहा है, झारखंड में भी। वहां यह आरोप निवर्तमान मुंबई कमीश्नर लगा रहे हैं, यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने वसूली की बात मानी है।

कांग्रेस के बहकावे में अनाप-शनाप बोल रहे हैं हेमंत सोरेन 

रघुवर दास ने मिशनरियों के समर्थन में और हिंदू धर्म के खिलाफ़ हेमंत सोरेन के बार-बार दिए बयानों पर कहा कि हेमंत सोरेन आग से खेल रहे हैं।  कांग्रेस के इशारे पर वे पहले आदिवासियों को हिंदू धर्म से अलग बताते हैं,  फिर कहते हैं कि मिशनरियों के कारण झारखंड का विकास हुआ । हेमंत सोरेन को इन बयानों के दुष्प्रभाव को समझना चाहिए ।

केजरीवाल की राह पर हेमंत, झारखंड में 100 यूनिट तक बिजली होगी मुफ्त

0
झारखण्ड के लोगों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त
झारखण्ड: 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की तैयारी 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह झारखण्ड में भी लोगों को मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है।  राज्य के लोगों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की तैयारी में हैं । शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में इस आशय की घोषणा की । उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य वासियों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मुहैया कराएगी । सरकार ने इसके लिए पहल शुरू कर दिया है । हेमंत सोरेन ने कहा कि इसके लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है ।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को हर महीने घरेलू खपत में 100 यूनिट तक बिजली के उपयोग को निशुल्क कर देने का भी आश्वासन दिया है । उन्होंने कहा कि इसके लिए ऊर्जा विभाग से रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है । ऊर्जा विभाग ये बताएगा कि किस प्रकार उपभोक्ताओं को यह पैसा माफ किया जा सकता है । राज्य सरकार इसे किस प्रक्रिया के तहत लागू कर सकती है । ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही राज्य सरकार आगे की कदम उठाएगी ।

2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने वादा किया था कि सता में आने पर राज्यवासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मुहैया करवाई जाएगी । जिसे बाद में झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था । वादा करते हुए कहा था कि सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता को हर महीने घरेलू उपयोग में 100 यूनिट तक बिजली खपत पर किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा । विपक्षी पार्टी भी सरकार के इस चुनावी वादे पर सवाल उठा रही थी । विपक्ष के तरफ से इसे लागू करने को लेकर लगातार मांग की जा रही थी ।

Antilia Case: देशमुख के 100 करोड़ के हिस्से में पवार को कितना जा रहा था

0

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने ही सहयोगी पार्टनर NCP के चीफ शरद पवार पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा है कि NCP कोटे के मंत्री अनिल देशमुख 100 करोड़ रुपये प्रति माह की वसूली में खुद कितना रखते थे और शरद पवार को कितना देते थे । कुछ हिस्सा तो शरद पवार के पास पहुंचता ही होगा ?

संजय निरुपम ने पूछा है कि 100 करोड़ में से शरद पवार के पास कितना पहुंचता था?
संजय निरुपम ने पूछा है कि 100 करोड़ में से शरद पवार के पास कितना पहुंचता था?

क्या इसी पैसों से थर्ड फ्रंट बनाने चले थे शरद पवार? 

संजय निरुपम ने पूछा है कि क्या NCP कोटे से मंत्री बने अनिल देशमुख को हटाने से ही सारे पाप धुल जाएंगे? उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख तो बेचारे अपने मालिक के नमक का कर्ज अदा कर रहे थे । उनको मंत्री बनाने के एवज में कितना खर्चा-पानी देने पर डील हुई थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए।  इस 100 करोड़ प्रतिमाह में से शरद पवार के पास कितना जाता था, इसकी चर्चा क्यों नहीं हो ? क्या शरद पवार इन्हीं पैसों की बदौलत देश भर में थर्ड फ्रंट खड़ा करने की बात कर रहे हैं?

परमवीर सिंह के खुलासे खतरनाक ?

संजय निरुपम ने कहा कि परमवीर सिंह की चिट्ठी में दूसरा हिस्सा बहुत खतरनाक है । उन्होंने यह लिखा है कि दादरानगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मुंबई में की गई आत्महत्या के लिए, महाराष्ट्र सरकारने हमें बता दिया है कि आपको क्या रिपोर्ट देनी है और किसको किसको फंंसाना है अब ऐसे में हम पुलिस अधिकारी नौकरी कैसे कर सकते हैं ?

शरद पवार जिम्मेदारी से बच नहीं सकते? 

संजय निरुपम ने कहा कि शरद पवार खुद को महाविकास अघाडी गठबंधन का शिल्पकार बताते हैं।  तो इस सरकार में हो रही गड़बड़ी की जिम्मेदारी भी उनको लेनी चाहिए।  संजय निरुपम ने कहा कि शरद पवार कांग्रेस को खत्म करने के मिशन में पिछले कई सालों से जुटे हुए हैं।

क्या मुकेश अंबानी को डराकर पैसे वसूलने के लिए Antilia के बाहर रखा गया था जिलेटिन?

0

मुंबई में सरकार की जगह क्या “माफिया राज” चल रहा है ? क्या कोई राज्य सरकार पैसे वसूलने के लिए बम प्लांट करवा सकती है? क्या पुलिस का इस्तेमाल सरकार जनता को डरा-धमका कर पैसे वसूलने के लिए कर सकती है । महाराष्ट्र में ये सब हो रहा है। कम से कम Antilia केस की जांच तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है।  

मुकेश अंबानी को डरा कर उनसे पैसे वसूलने की थी तैयारी!
मुकेश अंबानी को डरा कर उनसे पैसे वसूलने की थी तैयारी!

जैसे-जैसे मुंबई के Antilia केस की जांच आगे बढ़ रही है,  वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।  एक सरकार जिसे लोगों ने चुना है, वह माफिया की तरह कनपटी पर बंदूक रखकर वसूली करने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे? और इस वसूली के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने लगे तो जनता फिर कहां गुहार लगाने जाएगी ? महाराष्ट्र की महा-अघाडी सरकार पर कुछ ऐसे ही संगीन आरोप लग रहे हैं।  और ये आरोप कोई और नहीं बल्कि सरकार में बैठे लोग और उसी सरकार के मातहत काम करने वाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगा रहे हैं।

अकेले मुंबई पुलिस ने  पिछले डेढ़ साल में की 1300 करोड़ की वसूली ?

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह की माने तो सिर्फ मुंबई पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में 1300 करोड़ रुपये वसूली कर गृहमंत्री को दिए हैं।  सचिन वाझे ने अकेले करीब 500 करोड़ रुपये वसूली कर सरकार तक पहुंचाया है। सचिन वाझे के अलावा भी मुंबई पुलिस में कई ऐसे अफसर हैं जिन्हें वसूली के काम पर लगाया गया था।  जब सिर्फ मुंबई शहर में,  वो भी सिर्फ पुलिस विभाग इतनी वसूली करता है तो पूरे महाराष्ट्र के हर विभाग से होने वाली वसूली का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है।  ये “माफिया राज” नहीं तो और क्या है।

पूरे महाराष्ट्र में जारी था धंधा 

सिर्फ मुंबई ही नहीं,  पुणे, नासिक, नागपुर की पुलिस को भी टार्गेट दिया गया था । उन्हें बजाप्ता हर व्यावसायिक प्रतिष्ठान की लिस्ट तैयार कर उनसे वसूली करने के आदेश थे। वो भी सीधे गृहमंत्री की ओर से । कंगना राणावत और ऋतिक रोशन केस हो, सुशांत सिंह राजपूत केस, या फिर Bollywood ड्रग्स केस में फिल्मी सितारों से बुलाकर पूछताछ करना, ये सब सिर्फ डरा-धमका कर पैसे वसूलने के तरीके थे। अर्णब गोस्वामी का दावा है कि अगर सही तरीके से जांच हो तो सरकार के अंदर का और भी घिनौना सच बाहर आएगा।

मुकेश अंबानी को धमकाकर फंस गए महाराष्ट्र के गृह मंत्री 

कहते हैं कि इंसान का लालच बढ़ता जाता है।  छोटे छोटे व्यापारियों और फिल्मी हस्तियों से वसूली से जी नहीं भरा तो सीधे मुकेश अंबानी पर ही हाथ डाल दिया। मुकेश अंबानी ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन्हें डराने के लिए सचिन वाझे जैसे छोटे से “वसूली भाई” से Antilia के बाहर जिलेटिन लदी गाड़ी रखवाई गई।  जिलेटिन इसलिए ताकि सिर्फ low intensity धमाका हो। मकसद सिर्फ डराना था, उन्हें मारना नहीं।  धमकी भरा फोन तिहाड से करवाया गया।  लेकिन महाराष्ट्र के गृहमंत्री शायद भूल गए थे कि मुंबई में “हर बाप का एक बाप” होता है ।

NIA जांच ने पूरा प्लान गड़बड़ा दिया 

Antilia के बाहर जिलेटिन लदी गाड़ी मिलने से मुकेश अंबानी घबराइए नहीं बल्कि उन्होंने अपने ऊपर के लोगों से संपर्क किया। फडनवीस ने विधानसभा में सवाल उठाया और इस मामले की जांच NIA को सौंप दी गई।  कहां महाराष्ट्र सरकार इस पूरे मामले की जांच सचिन वाझे से करवाने वाली थी, कहां NIA बीच में आ टपकी। घबराहट में गलती पर गलती होती गई।  सबूत मिटाने के चक्कर में पहले मनसुख हिरेन की हत्या की गई,  उसे आत्महत्या साबित करने के लिए मनसुख के मुंह में जबरदस्ती ड्रग्स ठूंसा गया और फिर उसे मुंबई क्रीक के खाई में धकेल दिया गया।  जिस सलीम अब्दुल ने हत्या को अंजाम दिया,  उसका भी मर्डर कर दिया गया।

सचिन वाझे की गिरफ्तारी से खुलने लगी परतें 

NIA को पहले दिन से ही शक था कि मनसुख हिरेन की मौत Normal नहीं है।  बाकी का काम आसान कर दिया मनसुख की पत्नी ने। उन्होंने अपना मोबाइल NIA को दे दिया जिसमें सचिन वाझे और मनसुख हिरेन के बीच कुछ बेहद गुप्त बातें थी । इसके बाद सचिन वाझे को NIA ने उठाया तो उसने खुद को वसूली गैंग का छोटा प्यादा बताया।  महाराष्ट्र सरकार ने घबराहट में मुंबई पुलिस कमिश्नर को हटाया तो उन्होंने चिट्ठी बम विस्फोट कर वसूली का पहला पन्ना खोल दिया।  अब “माफिया राज” के कुछ और पन्ने खुलेंगे या फिर सबकुछ मैनेज होगा, ये तो गुजराती “मोटा भाई” और “छोटा भाई” पर निर्भर करता है।

होली के दौरान तीन दिनों के lockdown की तैयारी

0

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार होली के दौरान lockdown की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और दिल्ली जैसी जगहों से प्रवासी होली के दौरान अपने गांव आकर यहां कोरोना न फैला सकें,  इसके लिए भी उपाय करने को कहा गया है। 

इस बार होली न मनाने में ही भलाई
इस बार होली न मनाने में ही भलाई

देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार होली के दौरान तीन दिनों के lockdown की घोषणा कर सकती है। ये lockdown 28 मार्च से 31 मार्च तक होगा।  हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है,  लेकिन जिस तरह से देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं,  उससे होली के दौरान इसके फैलने की आशंका सता रही है ।

होली के दौरान बड़ी संख्या में बिहार-झारखण्ड आते हैं प्रवासी

कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, बंगलुरु, पंजाब और दिल्ली में देखा जा रहा है । होली के दौरान इन्हीं इलाकों से बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार-झारखंड के अपने अपने गांव आते हैं।  इससे बिहार-झारखंड में भी कोरोना फैलने की आशंका है । अब सरकार उन उपायों पर विचार कर रही है जिससे त्योहारों के दौरान कम से कम पलायन हो ।

बाहर से आने वाले मजदूरों की covid जांच जरूरी 

केंद्र सरकार ऐसा नियम बनाने जा रही है जिससे यात्रा से पहले और यात्रा के बाद कोरोना जांच जरूरी कर दी जाए। दूसरा,  होली के बाद vaccination program में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर कोरोना टीका देने पर भी सरकार विचार कर रही है।

BJP

0
Attack on Badruddin Ajmal is attack on identity of Assam: Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Assam में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि BJP-RSS जिस तरह बदरुद्दीन अजमल पर अटैक कर रहे हैं,  दरअसल वो Assam की संस्कृति,  यहां के लोगों पर हमला है और Assam की जनता इसका जवाब जरुर देगी ।

Assam में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी
Assam में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी

BJP-RSS ने असम को बर्बाद कर दिया 

राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS वालों ने असम की संस्कृति,  यहां की भाषा और लोगों के रहन-सहन के तरीके को बर्बाद कर दिया है।  हम नया असम बनाएंगे, जिसमें बदरुद्दीन अजमल जैसे लोगों का भी सम्मान होगा। कोई जाति या धर्म के नाम पर इनका अपमान नहीं करेगा।

GST और नोटबंदी ने कमर तोड़ डाला 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की सरकार “हम दो-हमारे दो” की सरकार है। इनके राज में सिर्फ दो-तीन उद्योगपतियों का फायदा हुआ है। GST- नोटबंदी से आम लोगों का पैसा छीनकर अंबानी-अडाणी को दे दिया गया।

15 साल सत्ता में रहने के बाद हारी थी कांग्रेस 

राहुल गांधी ने कहा कि Assam में 15 साल सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस पिछली बार हार गई थी । लेकिन असम के लोगों को इसका अफसोस है । इस बार हमने  AIUDF, बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) ,  CPI, CPI(M), CPI(ML), आंचलिक गण मोर्चा  AGM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) and Jimochayan (Deori) Peoples Party (JPP) के साथ मिलकर Grand Alliance बनाया है जो BJP को हरा देगी ।