Tuesday 7th of July 2026 07:10:24 PM
Home Blog Page 274

पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में होली पूरी भव्यता से मनाई जाएगी

0

अयोध्या । पहली बार अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में होली पूरी भव्यता से मनाई जाएगी। यह पहली होली है जब राम लला की मूर्ति एक तंबू में नहीं बल्कि एक मंदिर में स्थापित की गई है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी, आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “राम लला तीन दशकों तक एक अस्थायी तम्बू के अंदर रहे और उन्हें उत्सव से दूर रखा गया। वह अपने जन्मस्थान की मुक्ति के बाद इस वर्ष भक्तों को आशीर्वाद देंगे।

ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, “मुगल बादशाह बाबर के सेनापति मीर बाकी के 1528 में परिसर पर हमला करने के बाद, यहां होली का उत्सव धूमधाम और पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया जाता था। पांच सौ साल बाद हम राम लला के दरबार में रंगों का त्योहार मनाएंगे। एक नए युग की शुरूआत हो गई है।

Jharkhand: टिकट मिलने की औपचारिक घोषणा से पहले BJP में शामिल हुए गंगा नारायण सिंह

0

BJP ने मधुपुर से गंगा नारायण सिंह को टिकट देने की औपचारिक घोषणा से पहले उन्हें पार्टी में शामिल कराया। रांची के BJP मुख्यालय में बाबूलाल ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहना कर विधिवत BJP में शामिल होने की घोषणा की।  25 मार्च को गंगा नारायण सिंह की उम्मीदवारी का एलान होने की संभावना है।

गंगा नारायण सिंह को BJP में शामिल कराते हुए बाबूलाल, आदित्य साहू और रणधीर सिंह
गंगा नारायण सिंह को BJP में शामिल कराते हुए बाबूलाल, आदित्य साहू और रणधीर सिंह

दिलचस्प हुआ मधुपुर उप-चुनाव 

गंगा नारायण सिंह का NDA का संयुक्त उम्मीदवार बनने से मधुपुर का उपचुनाव दिलचस्प हो गया है।  पिछले विधानसभा चुनाव में हाजी हुसैन अंसारी को लगभग 85 हजार वोट मिले थे और उन्होंने BJP के राज पालिवाल को करीब 23 हजार वोट से हराया था।  लेकिन उसी चुनाव में गंगा नारायण सिंह आजसू के उम्मीदवार थे और इन्होने 45 हजार से अधिक मत प्राप्त किए थे । ऐसे में अगर बीजेपी और आजसू के मतों को मिला दें तो गंगा नारायण सिंह का पलडा भारी दिखता है,  लेकिन राजनीति में 2+2 कभी चार नहीं होता।

हफीजुल हसन को सहानुभूति वोट और हेमंत सोरेन का सहारा 

मधुपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार हफीजुल हसन के पिता हाजी हुसैन अंसारी का ईलाके में काफी सम्मान है । खासकर आदिवासी और मुस्लिम समाज उनका बहुत सम्मान करती है । लेकिन हफीजुल हसन को अंदेशा है कि BJP इस चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करेगी । लेकिन हफीजुल हसन के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें सीएम हेमंत सोरेन का पूरा सपोर्ट हासिल है ।

Bihar: रजौली को जिला बनाने की मांग को लेकर SDO को सौंपा ज्ञापन

0

रजौली अनुमंडल को जिला बनाने के लिए रजौली अनुमंडल की जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । इस हस्ताक्षर अभियान में जनता द्वारा अपार समर्थन हासिल हुआ ।

रजौली को जिला बनाने की मांग को लेकर SDO चंद्रशेखर आजाद को ज्ञापन सौंपा गया
रजौली को जिला बनाने की मांग को लेकर SDO चंद्रशेखर आजाद को ज्ञापन सौंपा गया

इस हस्ताक्षर अभियान को बिहार सरकार पटना को प्रेषित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी रजौली को अनुमंडल के गणमान्य अनुमंडल व्यक्तियों एवं प्रबुद्ध जन समूहों के साथ ज्ञापन सौंपा गया।  इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे । रजौली अनुमंडल पदाधिकारी रजौली ने उपस्थित जनसमूह को इसे सकारात्मक मानते हुए आगे की कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया ।

SDO ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा
SDO ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

इस मौके पर अध्यक्ष अजय शंकर संयोजक नीरज कुमार कोषाध्यक्ष विनय कुमार उपाध्यक्ष मोहम्मद सफी उद्दीन उपाध्यक्ष संजय यादव एवं पिंटू वर्मा रूद्र प्रताप पवन पांडे तथा सलाहकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Jharkhand: जुआ और सट्टेबाजी का बेताज बादशाह प्रिंस सिंह उर्फ लाली गिरफ्तार

0
King of Gambling in ranchi Prince Singh aka lalee arrested

Jharkhand की राजधानी रांची में सट्टेबाजी और जुआ का बेताज बादशाह बना प्रिंस सिंह उर्फ लाली को पंडरा ईलाके सेे गिरफ्तार किया गया है।  इससे पहले भी प्रिंस सिंह उर्फ लाली  पुुलिस ने पकड़ा था, मगर आरोप है कि पैस और ऊंची पहुंच की बदौलत वह बच निकला ।

पंडरा के एक घर में छापामारी के दौरान धराया प्रिंस सिंह उर्फ लाली
पंडरा के एक घर में छापामारी के दौरान धराया प्रिंस सिंह उर्फ लाली

Audi सहित कई महंगी गाड़ियों में घूमता है लाली

रांची के धुर्वा का रहने वाले प्रिंस उर्फ लाली का दावा है कि वह एसपी-डीसी को भी खरीद सकता है।  महंगी गाड़ियों का शौकीन प्रिंस सिंह उर्फ लाली खुद ऑडी में घूमता है,  लेकिन उसके पास महंगी गाड़ियों का जखिरा है, जिसे उसने अलग-अलग नाम से खरीद रखा है ।

पहले भी तीन बार जेल जा चुका है लाली

रविवार को पंडरा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर पंडरा के महावीर मंदिर के पीछे मणीकांत राव के घर छापेमारी कर जुआ खेलाने का सामान, तीन लाख रुपये, पांच कार, तीन बाइक, 16 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए। पुलिस ने मौके से मुख्य सरगना प्रिंस सिंह उर्फ लाली सहित दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रिंस सिंह उर्फ लाली पहले भी जुआ खेलने के आरोप में तीन बार जेल जा चुका है।

पुलिस ने प्रिंस सिंह उर्फ लाली गैंग के इन लोगों को किया गिरफ्तार

सरगना प्रिंस सिंह उर्फ लाली, किशन कुमार सिंह, टूटू सिंह ,मनीष कुमार सिंह ,अमन सिंह चौहान, संपत कुमार राय ,रवि कुमार, इमानुएल टोपनो, राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार शामिल है़।

कैसे रांची में जुए का बेताज बादशाह बना प्रिंस सिंह उर्फ लाली ?

बचपन से पढ़ने में तेज प्रिंस सिंह उर्फ लाली को जुए में लाने वाले धुर्वा के ही कुछ जुआरी थे । अजय सिंह (जिसकी हत्या हो चुकी है) ने जेजे कॉलेज के पास जुए का अड्डा संचालित करना शुरू किया।  लेकिन प्रिंस सिंह उर्फ लाली जल्द ही अजय जैसे छोटे जुआरियों के कंधे पर पैर रखकर बहुत तेजी से आगे बढ़ता गया।  स्थानीय बताते हैं कि धुर्वा थाने के कुछ पुलिसकर्मियोने इसमें लाली का भरपूर साथ दिया।  दावा तो यह भी है कि धुर्वा थाने के एक थानेदार (फिलहाल दूसरे थाने में पदस्थापित) को लाली हर महीने 60-70 हजार रुपये पहुंचाता था ।

मधुपुर में BJP का हर

0

Jharkhand के मधुपुर उपचुनाव के लिए BJP ने गंगा नारायण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।  पिछले चुनाव में BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले और रघुवर दास की सरकार में श्रम मंत्री रहे राज पालिवार का टिकट कट गया है।  

गंगा नारायण सिंह चुनाव लड़ने पर अडिग
गंगा नारायण सिंह को लोगों के बीच रहने का मिला इनाम

अब देखना दिलचस्प होगा कि हेमंत सरकार में होने वाले इस तीसरे उपचुनाव में भाजपा वापसी कर पाती है या नहीं। क्योंकि इससे पहले 2 उपचुनाव भाजपा हार चुकी है। माना यही जा रहा है कि अबतक आजसू के उम्मीदवार रहे गंगा नारायण की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इलाके के हज़ारों लोगों को उन्होंने नौकरी दी है। पिछले चुनाव में उन्हें करीब 45 हजार वोट मिले थे। तब वह आजसू की टिकट पर चुनाव लड़े थे।

झामुमो के मंत्री हफीजुल हसन से होगा मुकाबला 

गंगा नारायण सिंह का मुकाबला झारखंड सरकार में मंत्री और हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन से होगा।  हफीजुल हसन पर अपने पिता की विरासत बचाने की जिम्मेदारी है।  वहीं,  हफीजुल हसन अगर हारते हैं तो ये सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हार होगी, क्योंकि उन्होंने ही तमाम दबाव को दरकिनार कर न सिर्फ हफीजुल हसन को मंत्री बनाया बल्कि मधुपुर सीट से टिकट भी थमा दिया। इस सीट से RJD भी दावा कर रहा था । हफीजुल के सामने RJD के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाना चुनौती है।

West Bengal Elections2021: ग़ैर

0

BJP के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का घोषणापत्र बंगाल में रह रहे गैर-बंगालियों के लिए गुजराती द्वारा ढकोसलापत्र था । ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के मिट्टी पुत्र बंगाल के इस अपमान को भूल नहीं सकते कि उनके राज्य पर राज करने का सपना एक बाहरी गुजराती देख रहा है।

दीदी ने खेला बंगाली vs बाहरी कार्ड
दीदी ने खेला बंगाली vs बाहरी कार्ड

अभिषेक बनर्जी ने BJP को बताया Tourist gang 

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने BJP को Tourist gang बताते हुए कहा कि जिस पार्टी को सभी सीटों के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे, उस टूरिस्ट गैंग का सरदार बांग्लादेशियों को बंगाल में नहीं आने देने की बात कर रहा है। जरा इनकी हिम्मत तो देखो ?

अमित शाह द्वारा खुद को बनिया बताने पर भी तंज

अमित शाह ने खुद को बनिया बताते हुए कहा था कि “मैं,  बनिया हूँ,  विश्वास रखें ” इसपर प्रतिक्रया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि खुद को हिंदू हृदय सम्राट कहते नहीं थकने वाले गृहमंत्री अब खुद को बनिया बता रहे हैं।  ये गृहमंत्री जैसे ओहदे का अपमान नहीं तो और क्या है।

बंगाल गुजरातियों के मैनीफेस्टो को नहीं मानता 

खुद को “बनिया” बताते हुए अमित शाह ने कहा, “मुझ पर भरोसा रखना.”लेकिन टीएमसी ने बीजेपी के इस घोषणापत्र को जुमला बताया है और कहा है कि बंगाल गुजराती मेनिफेस्टो को ख़ारिज करता है. टीएमसी ने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र जुमलों और झूठ से भरा है.

टीएमसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्टर ट्वीट किया है, जिसके एक तरफ ममता बनर्जी और एक तरफ नरेंद्र मोदी की तस्वीर है.

ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा है कि ‘दीदी का घोषणापत्र बंगाल के लोगों का है, बंगाल के लोगों द्वारा और बंगाल के लोगों के लिए है.’ वहीं नरेंद्र मोदी की तस्वीर के नीचे लिखा है कि ‘बीजेपी का घोषणापत्र बाहरी लोगों और ग़ैर-बंगालियों का है, जिसे गुजराती लोग बंगाल के वोटरों को मूर्ख बनाने के लिए लाए हैं.’

इस पोस्टर के साथ ही लिखा है, “पहली बार एक ग़ैर-बंगाली ने बंगाल के लिए घोषणापत्र जारी किया है क्योंकि बंगाल बीजेपी के पास एक भी यहां की ‘मिट्टी का बेटा’ नहीं है जो ये कर सके. बंगाल इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा.”

बिना पढ़े मानवशास्त्र का ज्ञाता न बनें हेमंत, आदिवासी हिन्दू थे, हैं और हिंदू ही रहेंगे

0

आदिवासी समाज को हिंदू धर्म से अलग बताने पर झारखण्ड में मचा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा । शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुुझे  हेमंत सोरेन की पढ़ाई और उनकी बुद्धि पर तरस आता है।  हेमंत सोरेन मिशनरियों की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। बाबूलाल ने कहा कि हेमंत पहले पढ़ें,  तब बोलें।  बिना पढ़ें खुद को मानवशास्त्र का ज्ञाता न समझें हेमंत।

"मिशनरियों की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं हेमंत सोरेन "
“मिशनरियों की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं हेमंत सोरेन “

हेमंत को शायद पता नहीं कि झारखण्ड के बाहर भी दुनिया है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को शााय पता नहीं कि इस देश में आदिवासियों की 700 जातियां हैं,  जिनमें से सिर्फ 32 जातियां झारखण्ड में निवास करती हैं।  हेमंत को तो ये भी पता नहीं होगा कि जम्मू-कश्मीर में कुछ मुसलमान जातियां भी Schedule Tribes (ST) में आती हैं।  अगर ST को अलग धर्म का दर्जा मिलने लगे तो क्या उन मुसलमानों को भी आप सरना में लाएंगे ।

खुद को मानव शस्त्र का ज्ञाता समझते हैं हेमंत सोरेन 

बाबूलाल ने कहा कि अब कोई जबर्दस्ती करे तो इसका क्या इलाज है। मुख्यमंत्री को पूरे देश का अध्ययन करना चाहिए। नहीं तो सरकार की एक टीम गठित कर देनी चाहिए। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में देखें तो एक बड़ी आबादी मुंडा, उरांव और संताल हैं।  उनमें से बहुत से इसाई बन गए हैं, तो उसके बारे में क्या कहेंगे हेमंत सोरेन।  वे Christian हैं या आदिवासी धर्म के? हेमंत सोरेन तो मानव शास्त्र के ज्ञाता हैं,  पास तो जवाब जरुर होगा ?

Letter bomb: संजय राऊत ने शरद पवार को UPA का चेयरपर्सन बनाने की मांग की तो शरद पवार ने कहा

0

परमबीर सिंह के Letter Bomb ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है।  शुक्रवार को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने एक शेर के जरिए महाराष्ट्र की “महाविकास अघाडी” गठबंधन पर इशारों इशारे में बड़ी बात कह दी। उन्होंने लिखा है कि

हमको तो बस तलाश नए रास्‍तों की है,

हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं।

अब संजय राऊत कौन से नये रास्तों की तलाश में हैं इसका जवाब तो वही दे सकते हैं,  लेकिन वो जिस मंजिल (NDA) से आए हैं, उसके बारे में तरह-तरह की चर्चा है । एक ट्विटर यूज़र ने आशंका जताई है कि कहीं उद्धव ठाकरे नीतीश कुमार की राह पर तो नहीं बढ़ रहे ?

कौन से नये रास्तों की तलाश में हैं संजय राऊत ?
कौन से नये रास्तों की तलाश में हैं संजय राऊत ?

अनिल देशमुख पर लगे आरोप गंभीर, एक-दो दिनों में फैसला- शरद पवार 

इधर महाराष्ट्र सरकार में जारी घमासान के बीच पहली बार शरद पवार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोप बेहद गंभीर है।  इसपर एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा।  वहीं उन्हीं की पार्टी NCP के बड़े नेता जयंत पाटिल ने कहा कि “अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता”

शरद पवार ने चतुराई से गेंद उद्धव के पाले में डाला 

शरद पवार ने इस सारे बवाल की गेंद उद्धव ठाकरे की गोद में डाल दी है । उन्होंने कहा कि ”

अनिल देशमुख मामले की जांच का अधिकार सीएम को है। सीएम उद्धव ठाकरे चाहे तो जांच करवा कर अनिल देशमुख पर फैसला ले सकते हैं।”

संजय राऊत ने शरद पवार को UPA का चेयरपर्सन बनाने की मांग की

इस पूरे बवाल के बीच एक बड़ी खबर ये है कि संजय राऊत ने शरद पवार को UPA का चेयरपर्सन बनाने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि अगर शरद पवार को UPA के Chairperson की कमान सौंपी जाती है तो शिवसेना आधिकारिक रूप से UPA में शामिल हो जाएगी । अभी हम सिर्फ महाराष्ट्र में UPA के साथ “महाविकास अघाडी” सरकार चला रहे हैं।

तीरथ सिंह रावत का नया ज्ञान, “America ने भारत को 200 सालों तक गुलाम रखा”

0

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने मानों कसम खा ली है कि वो अपने अजीबोग़रीब बयानों के कारण ही न्यूज़ में बनें रहेंगे।  फटी जींस के बयान पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक नया दिव्य ज्ञान दिया है। उन्होंने कहा कि “America ने भारत को 200 सालों तक गुलाम रखा,  अगर नरेन्द्र मोदी सत्ता में नहीं आते तो हम बेहाल हो जाते ”

"America ने हमें 200 सालों तक गुलाम रखा" oh really!
“America ने हमें 200 सालों तक गुलाम रखा” oh really!

Narendra Modi देश भर में अलख जगा रहे हैं 

एक कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अन्य देशों के तुलना में भारत कोरोना संकट से निपटने के मामले में बेहतर काम कर रहा है। वहीं, अमेरिका, जिसने हमें 200 साल तक गुलाम बनाए रखा और दुनिया पर राज किया, वर्तमान समय में संघर्ष कर रहा है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अलख जगाई। मैं कह सकता हूं कि यदि उनकी जगह कोई और नेतृत्व होता तो भारत का न जाने क्या हाल होता। बेहाल हो जाते, लेकिन उन्होंने हमको राहत देने का काम किया।

America के राज में कभी सूरज नहीं डूबता था

तीरथ सिंह रावत ने कोरोना की चर्चा करते हुए कहा कि अन्य देशों की अपेक्षा, जहां अमेरिका के 200 वर्ष हम गुलाम थे। पूरे विश्व पर उसका राज था। कभी सूरज छिपता ही नहीं था, कहते थे। लेकिन आज के इस समय में वो डोल गया। पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इटली 12 करोड़ की आबादी वाला देश स्वास्थ्य में नंबर वन लेकिन मृत्यु दर आपकी इतनी ज्यादा चली गई और अभी भी हालत खस्ती है। फिर पुन: लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें बचाने का काम किया है।

22 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-22-March-.pdf” title=”Ujjwal Duniya 22 March”]

Download

21 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-21-03-2021.pdf” title=”Ujjwal Duniya 21-03-2021″]

21 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-21-03-2021.pdf” title=”Ujjwal Duniya 21-03-2021″]

राष्ट्रीय कायस्थवृन्द का पारिवारिक होली मिलन समारोह चित्रांश भवन में सम्पन्न

0
होली मिलन समारोह में उपस्थित चित्रांश समाज के लोग

गिरिडीह: कायस्थों की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा रविवार को चित्रांश भवन में पारिवारिक होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के मानिंद लोग सपरिवार उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्यदेव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना, स्तुति एवं आरती के साथ हुआ। पूजन उपरांत सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त को गुलाल अर्पित किया उसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी। मौके पर अनुज चित्रांशों ने अग्रजों के पैरों पर गुलाल डाल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तो हमउम्र के लोग एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगा गले मिल एक दूसरे रंगोत्सव के त्यौहार होली को बधाई दी। वंही बड़े बुजुर्गों ने छोटे के माथे पर तिलक लगा उन्हें आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाओं ने भी होली मिलन समारोह का भरपूर लुत्फ उठाया। महिलाएं गुलाल के साथ साथ एक दूसरे पर फूल।बरसा कर होली की शुभकामनाएं दी।

उपस्थित चित्रांश समाज की महिलाएं

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिला व पुरुष फगुआ के गीतों पर जम कर थिरके और पकौड़े सहित विभिन्न प्रकार के पकवान का भरपूर लुत्फ उठाया।यह होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष एम के वर्मा, जिला सचिव संजीव सिन्हा सज्जन की अगुवाई में हुई।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, भाजपा महासचिव सुभाष सिन्हा, सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी शशि भूषण प्रसाद, राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा, अधिवक्ता राजीव कुमार, विनय बक्सी, मुकेश कुमार सिन्हा, नित्यानंद प्रसाद, विपिन कुमार सिन्हा, मनीष वर्मा, चंदन सिन्हा, देवेश बक्सी, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा, शंभु लाल, मदन मन्जर्वे, सोनू सिन्हा, किरण बाला, मधुबाला सिन्हा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा, मधुबाला वर्मा, पूनम सिन्हा, संगीता सहाय, अंजू सिन्हा, पम्मी सिन्हा, समेत काफी संख्या में समाज की महिला व पुरुष शामिल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम लाला, कुमार राकेश, अभय कुमार, रंजीत कुमार, विशाल गौरव आदि की भूमिका सराहनीय रही।