Tuesday 7th of July 2026 09:15:55 PM
Home Blog Page 272

Kerala की Nuns के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे

0

उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे से यात्रा कर रही दो Nuns के साथ कुछ लोगों ने बदतमीज़ी की और उन्हें जबरन ट्रेन से उतार दिया।  खुद को Bajrang Dal से जुड़े होने का दावा कर रहे इन लोगों ने ईसाई Nuns पर धर्म परिवर्तन में शामिल होने का आरोप लगाया था।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि Nuns  साथ ट्रेेन में दुर्वव्यवहार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शाा नहीं जाएगा और ऐसा करने वालों को कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दी जाएगी।

Kerala की Nuns को जबरन ट्रेन से उतार दिया गया
Kerala की Nuns को जबरन ट्रेन से उतार दिया गया

केरल के मुख्यमंत्री ने की थी शिकायत 

Kerala के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस घटना कि शिकायत की थी । उन्होंने लिखा है कि झांसी में RPF ने दो Nuns को सिर्फ इसलिए ट्रेन से उतार दिया क्योंकि कुछ अतिवादी लोगों को शक था कि वे अपने साथ जिन दो बच्चियों को ले जा रही हैं,  उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया जाएगा। ये शर्मनाक स्थिति है।

Kerala की Nuns के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे

0

उत्तर प्रदेश के झांसी में रेलवे से यात्रा कर रही दो Nuns के साथ कुछ लोगों ने बदतमीज़ी की और उन्हें जबरन ट्रेन से उतार दिया।  खुद को Bajrang Dal से जुड़े होने का दावा कर रहे इन लोगों ने ईसाई Nuns पर धर्म परिवर्तन में शामिल होने का आरोप लगाया था।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि Nuns  साथ ट्रेेन में दुर्वव्यवहार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शाा नहीं जाएगा और ऐसा करने वालों को कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दी जाएगी।

Kerala की Nuns को जबरन ट्रेन से उतार दिया गया
Kerala की Nuns को जबरन ट्रेन से उतार दिया गया

केरल के मुख्यमंत्री ने की थी शिकायत 

Kerala के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस घटना कि शिकायत की थी । उन्होंने लिखा है कि झांसी में RPF ने दो Nuns को सिर्फ इसलिए ट्रेन से उतार दिया क्योंकि कुछ अतिवादी लोगों को शक था कि वे अपने साथ जिन दो बच्चियों को ले जा रही हैं,  उनका जबरन धर्म परिवर्तन किया जाएगा। ये शर्मनाक स्थिति है।

Loudspeaker से अजान पर रोक के लिए Jharkhand High court में याचिका

0

रांची: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में कोर्ट ने रात 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक Loudspeaker से अजान देने पर रोक लगा दी।  इसके बाद गोवा में भी एक निश्चित Decibal से ज्यादा आवाज़ में अजान पर रोक लगाई गई है।  इसके बाद अब झारखंड High court में भी Loudspeaker से अजान पर प्रतिबंध की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है।

याचिका के पीछे क्या है तर्क ?

याचिका दायर करने वाले अनुरंजन अशोक ने कहा कि उन्होंने अस्पतालों के आसपास,  स्कूलों के पास और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर न बजाने के Supreme Court के आदेश का हवाला दिया है।  माननीय उच्चतम न्यायालय ने साफ कहा था कि अस्पतालों और घरों में कई Heart Patient होते हैं।  लाउडस्पीकर या किसी भी तरह की तेज आवाज़ से उन्हें काफी परेशानी होती है । इसी तरह पढ़ाई करते हुए बच्चों की एकाग्रता में तेज आवाज़ से भंग पड़ता है।

बाद अब झारखंड में लाउडस्पीकर से अजान पर लग सकती है पाबंदी। रांची के अनुरंजन अशोक ने लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। माननीय अदालत से हमने गुजारिश की है कि ऐसे लोगों के नागरिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए ।

इसके साथ ही जनहित याचिका में प्रार्थी कहा गया है कि वर्ष 1932 से पूर्व मस्जिद में होने वाली अजान में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होता था।

Supreme Court के आदेश की हो रही अनदेखी 

आगे यह भी कहा गया है कि, लाउडस्पीकर से अजान देने को धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। ताकि ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाया जा सके। नियम के अनुसार दस डेसिबल से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज नहीं होनी चाहिए। लेकिन अजान के दौरान इस नियम की अनदेखी की जा रही है। साथ ही याचिकाकर्ता ने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि मस्जिद के आसपास की जमीन और सरकारी जमीन पर नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए।

योगी सरकार के संसदीय कार्यमंत्री ने भी जताई है आपत्ति 

बता दें कि इसके पहले मंगलवार को योगी सरकार में संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने भी लाउडस्पीकार से अजान पर ऐतराज जताया है। मंत्री ने कहा कि लाउडस्पीकर पर अजान के शोर के कारण उनके योग, ध्यान, पूजा पाठ व शासकीय कार्यों में बाधा पैदा होती है। उन्होंने बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अधिक संख्या में लगे लाउस्पीकरों को हटाने की माँग की है।

प्रयागराज में भी लगाया गया है प्रतिबंध

इससे पहले मस्जिद में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर प्रयागराज की वीसी की चिट्ठी पर जिले के आईजी ने सख्त एक्शन लिया था। उन्होंने रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाए जाने के आदेश दिए थे। आईजी का कहना था कि पॉल्युशन एक्ट के तहत रात 10 बजे से सुबह के 6 बजे कर लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह से बैन है।

गोवा हाईकोर्ट ने भी लाउडस्पीकर से अजान पर लगाई है रोक

गोवा में लाउडस्पीकर पर अजान देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, यह आदेश वरुण प्रीओलकर नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। वरुण मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, मगर दिन में पाँच बार मस्जिदों से आने वाले लाउडस्पीकर की शोर की वजह से वह अपना काम नहीं कर पा रहे थे।पंडितवाड़ा में नूरानी मस्जिद, सफा मस्जिद, सुन्नी शाही मदीना मस्जिद, मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों से दिन में पाँच बार लाउडस्पीकर के शोर में काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाया

0

सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा दिनदहाड़े हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाया

उज्ज्वल दुनिया
लातेहार
सदर थाना क्षेत्र के डुरूवा रेलवे स्टेशन में बुधवार सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़  टीटीआइपीएल के रेल प्रोजेक्ट साइट पर फायरिंग की गई । फायरिंग में लगभग 8 राउंड गोलियां अपराधियों के द्वारा चलाई गई। इस  घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आराम से भागने में सफल रहे। आसपास के लोगों के मुताबिक सभी अपराधी बाइक से आये थे। और भागने के क्रम में उनका हेलमेट भी वहीं छूट गया। जहां गोलियां बरसाई गई जहां TTIPL कंपनी बिल्डिंग निर्माण का काम करवा रही है।
घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा सदर थाना में दिया गया।मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने 7.62 बोर की 3 और 5.65 बोर की 5 गोली के खोखे व एक हेलमेट बरामद किया। वहीं फायरिंग के बाद रेल प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है।

जस्टिस N.V. Ramana होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले Chief Justice

0

Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश S A Bobde ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है।  उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के senior-most जज N.V.Ramana को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।  चीफ जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।  

जस्टिस N.V.Ramana की फाइल तस्वीर
जस्टिस N.V.Ramana की फाइल तस्वीर

64 वर्षीय जस्टिस रमन्ना का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोनावरम जिले के एक किसान परिवार में हुआ था।  10 फरवरी 1983 से वे अदालत के पेशे में हैं।  जस्टिस N.V.Ramana ने साइंस में ग्रैजुएशन करने के बाद Bachelor  in Law (B.L.) किया।  वे संविधान,  क्राइम और Inter-State River laws के विशेषज्ञ  माने जाते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जज बनने से पहले जून 27, 2000 to सितम्बर 1, 2013 तक वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज थे । जस्टिस N.V.Ramana 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे

 

Goa Municipal elections: BJP की एकतरफा जीत, कांग्रेस से ज्यादा तो निर्दलीय जीते

0

Goa Municipal elections के रिजल्ट आ गए हैं।  देश के दूसरे राज्यों की तरह ही Goa में भी Congress की मिट्टी पलीद हुई है ।

गोवा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने छह नगर परिषदों में से पांच में जीत दर्ज की। पार्टी ने पणजी नगर निगम में भी बहुमत हासिल किया। हालांकि, यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा गया था, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने सदस्यों के नेतृत्व में पैनल को मैदान में उतारा था।

जीत के बाद जश्न मनाते BJP कार्यकर्ता
जीत के बाद जश्न मनाते BJP कार्यकर्ता

जनता विकास के एजेंडे को सराह रही है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में बीजेपी की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद गोवा। निगम चुनाव 2021 के परिणाम दिखाते हैं कि हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता सराह रही है।

BJP के 76 के मुकाबले कांग्रेस सिर्फ 07 सीटें जीत सकी है
BJP के 76 के मुकाबले कांग्रेस सिर्फ 09 सीटें जीत सकी है

Maharashtra में Transfer

0

महाराष्ट्र के तत्कालीन कमिश्नर इंटेलीजेंस रश्मि शुक्ला की टॉप सीक्रेट रिपोर्ट जो पहले डीजीपी सुबोध जायसवाल को भेजी और बाद में डीजीपी जायसवाल ने सीएम उद्धव ठाकरे को भेजी थी ।
इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर ट्रांसफ़र पोस्टिंग के लिए डीलिंग,पैसे के लेन-देन के सबूत थे। इस 6 GB डाटा के सबूत पूूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने केन्द्रीय गृृृह सचिव को सौपा है ।

देवेन्द्र फडनवीस ने 6.3GB डाटा और कुछ सीलबंद लिफाफे केन्द्रीय गृह सचिव को सौंपा है
देवेन्द्र फडनवीस ने 6.3GB डाटा और कुछ सीलबंद लिफाफे केन्द्रीय गृह सचिव को सौंपा है

100 करोड़ के उगाही कांड के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के लिए ये दूसरा बड़ा धक्का है । दावा किया जा रहा है कि पिछले अगस्त को तत्कालीन कमिश्नर (इंटेलिजेंस) रश्मि शुक्ला ने उस वक्त के डीजीपी सुबोध जायसवाल को एक चिट्ठी लिखी थी । उस चिट्ठी में पूरे विस्तार से बताया गया है कि किस अफसर से Trasfer-Posting के बदले कितनी रकम ली गई।  इसके साथ ही Video-Audio सबूत होने का भी दावा किया गया है।

सात पन्नों की इस चिट्ठी में दावा है कि सबूत जुटाने के लिए  Intelligence intercept तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।  दागी अफसरों के मोबाइल को call recording पर रखा गया।  ऑडियो सबूत जुटाने के बाद उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।  सारे सबूत 6.3 GB डाटा की शक्ल में केंद्रीय गृह सचिव को सौंपा गया है।

दावा किया जा रहा है कि रश्मि शुक्ला की इस चिट्ठी में पैसे लेने वालों में NCP चीफ शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का नाम शामिल है ।

 

24 March 2021 | paper

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-24-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 March”]

“NIA ने मुझे दिल्ली ले जाकर Tourture किया, कहा

0

Anti-CAA एक्टिविस्ट अखिल गोगोई ने जेल से लिखे पत्र में दावा किया है कि 18 दिसंबर 2019 को बिना कोर्ट की इजाजत के उन्हें NIA वाले उठाकर दिल्ली लेकर गए, मेरे साथ मारपीट की गई, तरह-तरह से Tourture किया गया। एक NIA अफसर ने तो यहां तक कहा कि अगर मैं RSS-BJP join कर लूं तो मुझे छोड़ देंगे ।

Anti-CAA प्रोटेस्ट का चेहरा था अखिल गोगोई
Anti-CAA प्रोटेस्ट का चेहरा था अखिल गोगोई

अखिल गोगोई ने असम चुनाव के लिए अपनी अलग Political Party बनाई है, जिसका नाम  Raijor Dal है । अखिल गोगोई ने कहा कि interrogation के समय एक NIA का अफसर मेरे  पास आया और उसने कहा कि अगर मैं RSS-BJP में शामिल हो जाऊं तो मुुुझे तत्काल बेल मिल जाएगी ।

“मुझे रात-रात भर पीटते थे”

अखिल गोगोई ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि NIA के headquarter के lockup no 1 में मुझे रखा गया था। मुझे एक गंदे कंंबल के अलावा कुछ नहीं दिया गया।  सर्दियों में 3-4 degree celsius में जमीन पर सोता था ।

30 अप्रैल तक जारी रहेगी International flights पर रोक

0
मार्च 2020 से बंद हैं International flights
मार्च 2020 से बंद हैं International flights

कोरोना वायरसके चलते DGCA ने भारत में International Flights की आवाजाही पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। DGCA के इस ऐलान के बाद अगले महीने के आखिर तक सभी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर रोक रहेगी। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

पिछले साल मार्च से ही निलंबित हैं International flights 

DGCA द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरत महसूस किए जाने पर कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी लेकर उड़ानों को संचालित किया जा सकता है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2021 किया गया था। कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पिछले साल मार्च से ही निलंबित है। हालांकि, मई 2020 में घरेलू उड़ानें फिर से शुरू हुई थीं।

वंदे भारत मिशन पहले की तरह जारी रहेगा 

मई से वंदे भारत मिशन (Vande bharat mission) और जुलाई से दुनिया के जिन 27 देशों के साथ किए गए विशेष समझौतों के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। DGCA के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि य‍ह प्रतिबंध उन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लागू नहीं होगा जो विशेष तौर पर नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा मंजूरी दी गई हैं।

27 मित्र देशों के साथ भारत का विशेष समझौता 

वर्तमान में दुनिया के जिन 27 देशों के साथ भारत का विशेष समझौता है उनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, इथियोपिया, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रवांडा, सेशेल्स, तंजानिया, केन्या, जापान, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात , इराक, कुवैत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, सेशेल्स, उज्बेकिस्तान और यूक्रेन शामिल है।

हेरहंज के हुम्बू में संचालित अवैध ईट भट्ठा में श्रमिक की मौत पर उपायुक्त अबु इमरान ने लिया संज्ञान

0

जिला खनन पदाधिकारी ने की मामले की जांच

अवैध ईंट भट्ठा संचालक के विरुद्ध दर्ज करवायी प्राथमिकी

नियम विरुद्ध संचालित हो रहा था अवैध ईंट भट्ठा

लातेहार
जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बु गांव में संचालित अवैध ईट भट्ठा में लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के नावाडीह गांव निवासी धर्मदेव उरांव पिता स्व. बिरसा उरांव की मौत की खबर पर उपायुक्त अबु इमरान ने संज्ञान लिया है एवं पूरे मामले की जांच जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा करवाया गया। जाँच में ईंट भट्ठा संचालक सकीम खाॅं के द्वारा अवैध तरीके से हुम्बू में भट्ठा संचालन करने, संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने समेत विभिन्न नियमवाली का उल्लंघन करने की बात सामने आयी। जिसके बाद जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा हेरहंज थाना में ईंट भट्ठा संचालक मो0 सकीम खाँ पिता स्व. जमील खाॅं के विरुद्ध झारखंड लघु खनिज नियमावाली 2004 संशोधित 2019 के नियम 4, 30 एवं 54 एवं खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 संशोधित 2015 की धारा 4 एवं 21 तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

मृतक का फोटो

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में Naxali हमला, 05 जवान शहीद

0

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में Naxal attack में CRPF के पांच जवान शहीद हो गए हैं।  ये हमला तब हुआ जब सुरक्षा बलों की बस को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर बस को उड़ा दिया
नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर बस को उड़ा दिया

नक्सलियों के हमले में छत्तीसगढ़ के पांच district reserve guard (DRG) के जवानों की मौत हो गई है।  ये हमला पुलिस कैंप से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ ।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में कुल 20 जवान सवार थे । वे अबूझमाड़ के जंगलों में anti-naxal operation के लिए जा रहे थे ।

ये Naxal हमला साढ़े चार बजे शाम को तब हुआ जब जवानों से भरी बस  कन्हरगांव- कदेनर ( Kanhargaon-Kadenar) सड़क पर एक पुलिया को पार कर रही थी ।  यह जगह Kadenar कैैैंप से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है । पुलिया जर्जर होने के कारण जवानों से भरी बस डायवर्सन से होकर गुजर रही थी, डायवर्सन में ही IED प्लांट किया गया थाा ।

Stan Swamy ने माओवादियों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की साजिश रची

0
Stan Swamy was link between Maoists and banned yalgar parishad: court

स्पेशल जज डी. ई. कोठालिकर (D.E.Kothalikar) ने कहा कि जो सबूत हमारे सामने आए हैं,  उनसे ये प्रतीत होता है कि Stan Swamy माओवादी संगठन से न सिर्फ जुड़ा हुआ था बल्कि इस शख्स ने कई युवाओं को banned संगठन से जोड़ा है ।

खतरनाक और बेहद शातिर है स्टेन स्वामी- कोर्ट
खतरनाक और बेहद शातिर है स्टेन स्वामी- कोर्ट

 

NIA की स्पेशल कोर्ट ने 83 साल के Stan Swamy की बेल reject करते हुए कई गंभीर टिप्पणी की है । कोर्ट ने कहा कि stan Swamy खुद को धर्मगुरु कहता है, लेकिन एक धर्मगुरु होकर भी यह यलगार परिषद और माओवादियों से संबंध रखता है ।

यलगार परिषद और माओवादियों के बीच की कड़ी है स्टेन स्वामी 

कोर्ट ने कहा कि जो सबूत हमारे सामने पेश किए गये हैं उससे यह साबित होता है कि Stan Swamy का संबंध न सिर्फ इन दोनों संगठनो से था बल्कि Stan Swamy ही इन दोनों संगठनों के बीच की कड़ी था ।

Stan Swamy ने देश के अंदर उपद्रव भड़काने की साजिश रची

स्पेशल कोर्ट ने कहा कि prima facie यह बात साबित होता है कि Stan Swamy ने प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर इस देश को अस्थिर करने की साजिश रची। ऐसे खतरनाक इंसान को हम जमानत नहीं दे सकते ।

स्पेशल जज  DE Kothalikar ने कहा कि अदालत Stan Swamy की जमानत याचिका ठोस सबूतों और material on record के आधार पर खारिज करती है।

Stan Swamy ने माओवादियों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की साजिश रची

0
Stan Swamy was link between Maoists and banned yalgar parishad: court

स्पेशल जज डी. ई. कोठालिकर (D.E.Kothalikar) ने कहा कि जो सबूत हमारे सामने आए हैं,  उनसे ये प्रतीत होता है कि Stan Swamy माओवादी संगठन से न सिर्फ जुड़ा हुआ था बल्कि इस शख्स ने कई युवाओं को banned संगठन से जोड़ा है ।

खतरनाक और बेहद शातिर है स्टेन स्वामी- कोर्ट
खतरनाक और बेहद शातिर है स्टेन स्वामी- कोर्ट

 

NIA की स्पेशल कोर्ट ने 83 साल के Stan Swamy की बेल reject करते हुए कई गंभीर टिप्पणी की है । कोर्ट ने कहा कि stan Swamy खुद को धर्मगुरु कहता है, लेकिन एक धर्मगुरु होकर भी यह यलगार परिषद और माओवादियों से संबंध रखता है ।

यलगार परिषद और माओवादियों के बीच की कड़ी है स्टेन स्वामी 

कोर्ट ने कहा कि जो सबूत हमारे सामने पेश किए गये हैं उससे यह साबित होता है कि Stan Swamy का संबंध न सिर्फ इन दोनों संगठनो से था बल्कि Stan Swamy ही इन दोनों संगठनों के बीच की कड़ी था ।

Stan Swamy ने देश के अंदर उपद्रव भड़काने की साजिश रची

स्पेशल कोर्ट ने कहा कि prima facie यह बात साबित होता है कि Stan Swamy ने प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर इस देश को अस्थिर करने की साजिश रची। ऐसे खतरनाक इंसान को हम जमानत नहीं दे सकते ।

स्पेशल जज  DE Kothalikar ने कहा कि अदालत Stan Swamy की जमानत याचिका ठोस सबूतों और material on record के आधार पर खारिज करती है।

पटना में विधानसभा में मारपीट, डाकबंगला चौराहे पर पथराव, तेजस्वी और तेज प्रताप हिरासत में

0

बड़ी खबर पटना के डाकबंगला चौराहे से आ रही है । जहां विधानसभा का घेराव करने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । इससे पहले RJD विधायकों और मार्शल के बीच विधानसभा में जमकर मारपीट हुई, इसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए हैं।  पटना के डाकबंगला चौराहे पर भी RJD समर्थकों और पुलिस के बीच पथराव हुआ ।

RJD की महिला कार्यकर्ता को जबरन उठाकर ले जाती पुलिस
RJD की महिला कार्यकर्ता को जबरन उठाकर ले जाती पुलिस

तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस वैन में बैठाकर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल ले जाया जा रहा है । बता दें कि राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल देखने को मिला है । बड़ी तादाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकले थे । जेपी गोलंबर के पास से पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को इन्होंने तोड़ दिया था, लेकिन डाक बंगला चौराहे पर इस विधानसभा मार्च को पुलिस ने रोक लिया सबसे पहले यहां वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया ।

आरजेडी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं की तरफ से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई । आरजेडी के विधानसभा मार्च के दौरान पूरा डाक बंगला इलाका क्षेत्र में तब्दील होता दिखा ।

तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया
तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया