Tuesday 7th of July 2026 10:28:30 PM
Home Blog Page 271

श्रीखाटू श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय मे तब्दील

0

श्रीखाटू श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा।

श्रीखाटू श्याम बाबा के जयकारों से गूंजायमान हुआ शहर, ठाकुरबाड़ी श्रीराधाकृष्ण मंदिर से निशान शोभायात्रा

नीरज कुमार जैन/बरहड़वा

श्रीखाटू वाले श्याम बाबा के जयकारे के साथ भजन के साथ झुमते हुए निशान शोभायात्रा गुरूवार को शहर का भ्रमण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ठाकुरबाड़ी श्रीराधाकृष्ण मंदिर से मारवाड़ी पट्टी पटवारी धर्मशाला मे श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित श्रीखाटू श्याम महोत्सव स्थल मे 151निशान लेकर महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुए। इसके लिए महोत्सव स्थल पटवारी धर्मशाला को दुल्हन की तरह साज सज्जा कर बाबा का आकर्षक पुष्प श्रृंगार किया गया। आयोजन मंडल के लोग भक्ति के रंग मे सरोबार हो महोत्सव मे सम्मिलित हो श्रद्धालुओं को वैश्विक महामारी के मद्देनजर सरकार व प्रशासन के गाइंडलाइस के तहत ही आयोजन मे सम्मलित की हिदायत देते नजर आए। मिठुन डोकानिया ने बताया कि बिना माँस्क के आने वाले श्रद्धालुओं व भक्तों को श्रीश्याम बाबा के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। निशान शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी से सत्संग मंदिर पथ, सब्जीमंडी, मेन रोड, मारवाड़ी पट्टी, रतनपुर से गुजर कर महोत्सव स्थल पटवारी धर्मशाला पहुंची।जहां सभी निशान को मंडल के सदस्यों ने एकत्रित किया जिसे श्रीखाटू श्याम बाबा के दरबार मे भेजा जायेगा। सुबह से ही रंग बिरंगी पोशाक एवं नीले पीले निशानों से शहर का मेन रोड आकर्षक का केंद्र बन भक्तिमय वातावरण मे तब्दील हो गया था। श्रीश्याम बाबा के भक्त उसमे सरोबार होते प्रतीत हो रहे थे। घनश्याम पटवारी, कैलाश अग्रवाल, राजकुमार पटवारी, संतोष चौधरी, अंकित चौधरी, राजेश पटवारी, दिपक चौधरी, चंदन केडिया, गोरव डोकानिया, केशव जोशी, रंजन पटवारी, रविकांत अग्रवाल, मनोज मंधोलिया, प्रमोद, जगदीश पटवारी, अशोक डोकानिया समेत समाज के युवा अग्रणी भूमिका मे थे। शुक्रवार के दोपहर दो बजे तक उक्त अनुष्ठान होगा। जिसमे भंडारा के तहत प्रसाद वितरण भी होगा। रंग बिरंगे उड़ते गुलाल व आस्था वैश्विक महामारी पर भारी थी वह दीगर बात है कि भक्त श्रद्धालु सरकार के गाइंडलाइस का अनुपालन करते हुए निशान शोभायात्रा का आयोजन हुआ।

देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत फिलहाल Corona Vaccine का export नहीं करेगा

0

पिछले 24 घंटो में कोरोना के 50 हजार नये मामले आए हैं।  भारत के लिए चिंता की बात ये है कि नये कोरोना मामलों में UK वाला Mutant Variant पाया गया है।  इसलिए भारत सरकार ने फैसला किया है कि फिलहाल हम दूसरे देशों को Corona Vaccine export नहीं करेंगे,  बल्कि अपने देश के अंदर ही युद्ध स्तर पर vaccination प्रोग्राम चलाएंगे । 

भारत सरकार देश के अंदर युद्ध स्तर पर vaccination drive चलाएगी
भारत सरकार देश के अंदर युद्ध स्तर पर vaccination drive चलाएगी

भारत ने अबतक दुनिया के 80 देशों को Corona vaccine मुफ्त में दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हम मित्र देशों को मदद देना जारी रखेंगे। भारत दुनिया के जरुरतमंद देशों को vaccine जरूर देगा, हम इसके बदले कुछ नहीं मांग रहे । लेकिन हमारे दोस्तों को ये समझना होगा कि भारत में इस समय संकट है। हम पहले अपने लोगों की जान बचाएंगेफिर दूसरे देशों को vaccine supply करेंगे।

01 अप्रैल से 45 साल के ऊपर सभी लोगों को लगेगा Corona vaccine 

भारत सरकार ने पहले ही इस बात की घोषणा की है कि एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना vaccine मुफ्त में दिया जाएगा।  इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस अपने आधार कार्ड लेकर vaccination Centre जाना है । कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोग ध्यान रखें कि वैक्सीन दो बार लगवानी है। ऐसा न हो कि एक बार vaccine लगवा कर निश्चिंत हो जाएं।

मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री, बांकुरा में रोड शो

0
Mithun Chakraborty’s entry, Roadshow in Bankura

पश्चिम बंगाल : चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इससे पहले फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी आज बांकुरा में रोड शो किया। बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में  294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करने के निदेश

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेशा के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चल रही 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करने के निदेश दिए गए हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण की प्रगति समीक्षा में मुख्य सचिव ने सभी काम अक्टूबर, 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी पूरीपरियोजनाएं, जिनके संचालन के लिए मैनपावर, उपकरण, फर्नीचर आदि की जरूरत है, उनके लिए तत्काल जरूरी कार्यवाही की जाए, ताकि उनका लाभ प्राप्त करने के लिए जन-सामान्य को और इंतजार न करना पड़े। जिन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है, और पहले अवमुक्त धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र भेजा जा चुका है, उन परियोजनाओं के लिए तुरंत धनराशि मुहैयाकराई जाए।

बंगाल चुनाव: मोदी बोले

0
Bengal elections: Modi said- the farmer of Bengal cannot forget how didi showed ruthlessness with him
Bengal elections: Modi said- the farmer of Bengal cannot forget how didi showed ruthlessness with him

कांथी। पश्चिम बंगाल के कांथी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज़ादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है। आज़ादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

पीएम मोदी ने कहा, दीदी उन बहनों और परिवारों को जवाब नहीं दे पाई जिनको पहले अंफान ने तबाह किया जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं। लेकिन जब चुनाव आता है तो दीदी कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे।

बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने उसके साथ निर्ममता दिखाई, दीदी ने आपको ​PM किसान सम्मान निधि से वंचित रखा। बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिखकर रखें, 2 मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी। किसानों के हक के 3 साल के पैसे उनके खाते में जमा करके रहूंगा।

बंगाल में बीजेपी की जो राज्य सरकार आप बनाने जा रहे हैं, उसमें मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी इसी मिट्टी की संतान की होगी। बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए।

25 March 2021| ePaper

0

 [pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-25-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 25 March”]

25 March 2021| ePaper

0

 [pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-25-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 25 March”]

SEBI ने यस बैंक के पूर्व MD और CEO राणा कपूर की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए

0
As per SEBI order, Yes bank former MD and CEO Rana Kapoor Property seized

कई घोटाले के आरोप में जेल में बंद Yes Bank के पूर्व MD और CEO राणा कपूर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 1 करोड़ रुपये से अधिक का फाइन नहीं चुका पाने के कारण अब मार्केट रेगुलेटर SEBI ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। SEBI ने राणा कपूर के बैंक अकाउंट, उनके शेयर्स और म्यूचुअल फंड्स को अटैच करने का आदेश दिया है।

YES BANKके पूर्व MD और CEO राणा कपूर
YES BANKके पूर्व MD और CEO राणा कपूर

बता दें कि मार्केट रेगुलेटर SEBI ने Rana Kapoor पर सितंबर, 2020 में 1 करोड़ रुपये का फाइन लगाया था। राणा कपूर ने यस बैंक की अनलिस्टेड प्रमोटर कंपनी मॉर्गन क्रेडिट (Morgan Credit) को किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी SEBI के साथ Yes Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को नहीं दी थी। इस वजह से Rana Kapoor पर यह फाइन लगाया गया था।

एक करोड़ रुपये का फाइन नहीं चुकाने पर कार्रवाई 

SEBI ने अपने फैसले में कहा था कि राणा कपूर ने इस ट्रांजैक्शन की जानकारी Yes Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को नहीं दी और इन्होंने इसे छुपाकर अपने और कंपनी के स्टेकहोल्डर्स के बीच एक दीवार बना दी और उन्हें अंधेरे में रखा। यह SEBI के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट (LODR) रेगुलेशन का उल्लंघन है।

इस संबंध में SEBI ने राणा कपूर को फरवरी, 2021 में एक रिमाइंडर नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने यह फाइन नहीं भरा। इसके बाद आज सेबी ने 1 करोड़ रुपये के मूल फाइन के साथ उस पर लगाया गया 4.56 लाख रुपये के इंटरेस्ट की रिकवरी के लिए राणा कपूर की सभी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है। SEBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे राणा कपूर के सभी बैंक अकाउंट और लॉकर को अटैच करें।

SEBI ने बैंकों को जारी किए अपने आदेश में कहा कि राणा कपूर के बैंक अकाउंट और लॉकर, चाहें वे सिंगल अकाउंट हों या ज्वाइंट अकाउंट, इन्हें तत्काल प्राभाव से अटैच किया जाए। साथ ही SEBI ने सभी बैंकों, स्टॉक मार्केट की डिपोजिटरीज और म्यूचुअल फंड हाउस से राणा कपूर के बैंक डिटेल्स, इनके शेयर और म्यूचुअल फंड इंवेस्टमेंट का ब्यौरा पिछले एक साल के अकाउंट स्टेटमेंट के साथ देने को कहा है।

DMK नेता ने कहा

0

Tamilnadu में DMK के प्रपोगैंडा मंत्री Dindigul Leoni ने महिलाओं के बारे में भद्दे कमेंट किए हैं।  Leoni ने कहा कि विदेशी गायों का दूध पीकर हमारी लड़कियों और महिलाओं का फिगर खराब हो रहा है।  इसके बाद वहां की राजनीति में उबाल है। लोग DMK की महिला विंग की अध्यक्षा कणिमोझी से उस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डीएमके नेता Leoni ने क्या कहा? 

ये वाकया उस समय का है जब DMK के प्रपोगैंडा मंत्री Dindigul Leoni थोंडामुथुर विधानसभा सीट सेे अपने पार्टी के उम्मीदवार कार्तिकेय के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे । DMK के उम्मीदवार कार्तिकेय यहां एक NGO चलाते हैं जिसका नाम है Senaapathy Kangayam Cattle Research Foundation (SKCRF) । यह NGO देेेेशी गायों के संरक्षण पर काम कर रहा है। अपने भाषण के दौरान लियोनी देसी गायों की तारीफ़ कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर ओछी टिप्पणी कर दी ।

महिलाओं के खिलाफ भाषण पर ताली बजाते रहे समर्थक

Leoni ने कहा कि गाय दो तरह के होते हैं, एक देसी और दूसरा विदेशी । विदेशी गायों से दूध निकालने के लिए मशीन का इस्तेमाल होता है।  मशीन लगाओ और घंटे भर में 40 लीटर दूध निकल आएगा लेकिन यही दूध पीकर हमारी महिलाएं गुब्बारे की तरह फूलती जा रही हैं।

Leoni यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा-

पहले एक महिला की फिगर अंग्रेजी के 8 की तरह लगती थी, वे अपने कमर पर अपने बच्चों को आसानी से टिकाकर घुमाती थी। लेकिन आज एक लड़की को कमर पर बच्चे टिकाने बोल दो तो बच्चा बेचारा फिसल जाएगा। आजकल महिलाओं का फिगर तोप के नाल की तरह ऊपर से नीचे तक एक समान दिखता है । हमारे बच्चे भी पहले की तुलना में बेढब दिखने लगे हैं।

माथे पर तिलक, गले में भगवा गमछा और मुंह में गुटखा वाले गुंडे बुला रही है BJP

0

ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी का गुंडा लोग गले में भगवा और मुंह में पान चबाते हुए आ रहा है,  ये लोग बंगाल की संस्कृति खराब कर रहा है । बंगाली लोग बाहरी गुंडो को बंगाल के कल्चर को खराब नहीं करने देगा ।

बंगाली बनाम बाहरी की लड़ाई बनाने की कोशिश
बंगाली बनाम बाहरी की लड़ाई बनाने की कोशिश

ममता बनर्जी ने West Bengal  Elections को बंगाली अस्मिता से जोड़ कर बंगाली भाषियों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की कोशिश की है। उनके भाषणों में बंगाली संस्कृति,  बाहरी राज्यों से आकर बंगाल पर कब्ज़ा, गुजराती-मारवाड़ी बिज़नस मैन, अंबानी-अडाणी का किसानों की जमीन पर कब्ज़ा जैसे मुद्दे होते हैं।  ममता बार-बार बताती हैं कि अगर BJP आ गई तो बंगाल पर अंबानी-अडाणी का कब्जा हो जाएगा और पूंजीपति लोग गरीबों किसानों की जमीन पर कब्ज़ा कर लेंगे ।

BJP के कैंपेन में अब “जयश्री राम” के साथ-साथ  “वंदे मातरम्” भी शामिल 

BJP ने अपने इलेक्शन कैंपेन में बदलाव करते हुए अब “जयश्री राम” के साथ-साथ “वंदे मातरम्” को भी शामिल किया है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल से निकले “वंदे मातरम्” ने पूरे देश को जोड़ा है । इसके साथ ही अमित शाह और मोदी अपनी हर सभाओं में यह कहना नहीं भूलते की बंगाल का CM बंगाली ही बनेगा।

बंगाल का चुनाव मोदी बनाम ममता में सिमटा

मोदी-अमित शाह को बार-बार Tourist नेता बताना नहीं भूलतीं ममता बनर्जी
मोदी-अमित शाह को बार-बार Tourist नेता बताना नहीं भूलतीं ममता बनर्जी

West Bengal का चुनाव पूरी तरह मोदी और ममता के इर्द-गिर्द सिमटता नजर आ रहा है। बंगाली न्यूज़ चैनल हो या वहां के स्थानीय अखबार,  वहां ममता बनर्जी मोदी पर भारी दिखती हैं।  वहीं हिन्दी और अंग्रेजी मीडिया में BJP छाई हुई है । इस पूरी लड़ाई में तीसरा कोण बनाने में लेफ्ट-कांग्रेस फिलहाल तो असफल ही दिख रहे हैं।

Jharkhand: दुमका में अवैध डीजल

0
रामगढ के गंगवारा ,बारीडीह में अवैध डीजल पेट्रोल डीपो का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,अन्य की तालाश
रामगढ के गंगवारा ,बारीडीह में अवैध डीजल पेट्रोल डीपो का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ,अन्य की तालाश

………………………..
दुमका: रामगढ प्रखंड के गंगवारा पंचायत के बारीडीह में में अवैध पेटोल-डीजल डीपो चलाने वाले संचालक सह मुख्य आरोपी बिहार के झालर गांव के रहने वाले प्रकाश मंडल को हंसडीहा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

ज्ञात हो कि विगत 21 मार्च को बारीडीह के अवैध तेल डीपो में एक इंडियन आयल टैंकर से पेट्रोल चोरी करने के क्रम में टैंकर के साथ एक पिकअप वैन समेत अस्सी लाख रुपये की संम्पति जलकर राख हो गया था ।

इस मामले में हंसडीहा पुलिस ने अवैध डीपो संचालक प्रकाश मंडल तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या थाना कांड संख्या 27 ऑब्लिक 2021 धारा 285 286 336 435 436 379 411 415 120 बी आईपीसी एंव 3/4 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टु प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत मामला दर्ज किया गया है । पुलिस अन्य अभियुक्तों के खोजबीन में जुट गई है ।

तेजस्वी यादव की “भीष्म प्रतिज्ञा”, अगले पांच साल विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे

0

बिहार विधानसभा के अंदर RJD विधायकों के साथ मारपीट से गुस्से में आए तेजस्वी यादव ने “भीष्म प्रतिज्ञा” ली है कि वे अगले पांच सालों तक विधानसभा के अंदर कदम नहीं रखेंगे।  उन्होंने कहा कि RJD का कोई भी विधायक विधानसभा के अंदर नहीं जाएगा।  नीतीश कुमार जो दिल में आए करें,  लेकिन मैं कसम खाता हूँ कि सत्ता के मद में अंधे नीतीश कुमार के हर अत्याचार का जवाब समय आने पर देंगे।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर की अमर्यादित टिप्पणी

तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ‘नीतीश कुमार को इंद्रिय रस प्राप्त हो रहा होगा जब सदन में उनके गुंडे महिला विधायकों की साड़ी उतार उनके ब्लाउज में हाथ डाल जा रहा था। मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देकर बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा था। इस शर्मनाक घटना के बाद रात्रि में ‘निर्लज्ज कुमार’ नृत्य-संगीत का आनंद उठा रहे थे।’

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार कुमार को बताया “निर्लज्ज कुमार”

अब तक ‘चचा’ और ‘कुर्सी कुमार’ कहनेवाले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को नया नाम दिया। तेजस्वी ने नीतीश कमार को ‘निर्लज्ज कुमार जी’ कहा। उन्होंने कहा कि वे (नीतीश कुमार) जान लें कि मेरा नाम तेजस्वी यादव है। मैं विधानसभा में महिला विधायकों की बर्बर पिटाई, गालियां और उनके साथ दुर्व्यवहार को भूलूंगा नहीं। सब ‘निर्लज्ज कुमार जी’ ने करवाया है।

तेजस्वी यादव ने धमकी देने के अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार के कठपुतली अफसर समझ लें कि किसी की सत्ता स्थायी नहीं है।  आज नीतीश कुमार हैं तो कल हम भी सत्ता में आ सकते हैं।

पीएलएफआई उग्रवादी कृष्णा यादव के फरार होने के मामले में बालूमाथ थाना प्रभारी समेत पांच निलंबित

0

 पलामू डीआईजी, लातेहार एसपी में बुधवार को बालूमाथ थाना का किया निरीक्षण 

उज्ज्वल दुनिया लातेहार :

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सबजोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान क़े बालूमाथ थाना से फरार होने के बाद बालूमाथ के थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

बुधवार को पलामू प्रमंडल के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार एसपी प्रशांत आनंद और अभियान एसपी विपुल पांडे ने बुधवार को बालूमाथ थाना का दौरा किया। अधिकारियों ने थाना परिसर में उग्रवादी के फरार होने की जगह और हाजत का जायजा लिया। 
बता दे कि बीते मंगलवार को बालूमाथ थाना हाजत से शौच के बहाने निकलकर चौकीदार को चकमा देकर पीएलएफआई उग्रवादी कृष्णा यादव फरार हो गया था। 
डीआईजी राजकुमार लाकड़ा ने पत्रकारों को बताया कि बालूमाथ थाना परिसर के हाजत में शौचालय होने के बावजूद उसे बाहर के शौचालय में ले जाना बड़ी चूक है । उन्होंने कहा कि फरार उग्रवादी का पोस्टर जारी किया जाएगा एवं सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा व नाम गुप्त रखा जाएगा।