उत्तर प्रदेश के मऊ से बसपा विधायक माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के मामले में पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मुख्तार को पंजाब में स्टेट गेस्ट बनाए हुए अमरिंदर सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए दो हफ्ते के भीतर माफिया डाॅन को यूपी पुलिस के हवाले करने का आदेश दिया है। हर पैंतरा आजमाने के बाद अब मुख्तार की उत्तर प्रदेश की जेल में वापसी होगी।
पंजाब सरकार की तमाम दलीलों को सुप्रीम कोर्ट ने अनदेखा करते हुए मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश भेजने की अनुमति दे दी है। योगी सरकार के लिए यह बड़ी जीत है। इससे सियासी मोर्चे पर तो योगी सरकार को बढ़त मिली ही है,इसके अलावा आगे से कोई अपराधी यह मंशा नहीं पालेगा कि अपराध करने के बाद वह किसी दूसरे राज्य में दुबक कर बैठ सकता है।
मुख्तार लम्बे समय से यूपी आने से बच रहा था। उसे लगातार यह डर बना हुआ था कि योगी की पुलिस उसके मुठभेड़ में या अन्य किसी तरह से मार सकती है। मुख्तार इस बात से भी डरा हुआ है कि उसे कहीं सड़क के रास्ते पंजाब से उत्तर प्रदेश न ले जाया जाए,क्योंकि योगी की पुलिस के ड्राइवरों को गाड़ी चलाने का सलीका नहीं आता है,जिस कारण उसकी गाड़िया अक्सर पलट जाती हैं।
पता हो गाड़ी पलटने से ही कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे मौत के मुंह में चला गया था। पुलिस की जैसी ही गाड़ी पलटी थी,विकास गाड़ी से कूदकर एक पुलिस वाले का रिवाल्वर लेकर भागने लगा। पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस पर गोली चला दी,जबाव में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें विकास मारा गया। इस तरह की गई घटनाएं योगी राज में हो चुकी हैं।
खैर,सुप्रीम कोर्ट ने आज 26 मार्च 2021 को लम्बी सुनवाई के बाद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करने आदेश दिया। कोर्ट ने दो हफ्ते के भीतर मुख्तार को उत्तर प्रदेश भेजे जाने का आदेश दिया है। अब प्रयागराज की एमपी/एमएलए कोर्ट तय करेगी कि मुख्तार अंसारी को किस जेल में रखा जाएगा।
त्रिपुरा में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में तनवीर ने किया रक्तदान
पथना/प्रतिनिधि
बीएसके एनएसएस स्वयंसेवक मो.तनवीर आलम अगरतला त्रिपुरा के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एनआईसी-2021 में झारखण्ड से एकमात्र स्वयंसेवक रहे जिन्होंने रक्तदान किया झारखंड टीम से अकेले रक्तदान करने वाला एनएसएस स्वयंसेवक से सम्मानित हुआ तनवीर पूर्व में भी कई सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित हुए है। डॉ।रूपम कुमारी कार्यक्रम पदाधिकरी एम.जी. कॉलेज रानेश्वर झारखण्ड को त्रिपुरा में लीड कर रही है झारखण्ड से कुल 9 एनएसएस एन आईसी -2021 में हिस्सा लिए है। बीएसके के प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार सिंह, डॉ.श्याम किशोर सिंह, डॉ.बालगोविंद कश्यप, डॉ.चंदन बोहरा, डॉ.रंजनकात ने बधाई दी है
बीएसएफ और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में ट्रक में लदे 130 मवेशियों के साथ 17 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मालदा 44वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), क्षेत्रीय मुख्यालय में BSF की गुप्तचर विभाग की सुचना पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान ने पशु तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जब 44वीं वाहिनी के जवानों और ओल्ड मालदा की पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान BOP आदमपुर के पीछे सुनसान इलाके में एन एच-34 पर डिस्को मोड़ के पास करीब रात्रि 11 से 3:30 बजे के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेह के आधार पर 04 ट्रक को पर रोका गया।तहकीकात करने पर गाड़ी के कागजात और उपयुक्त उत्तर नहीं मिलने पर तलाशी की गई और गाड़ी के अंदर बेरहमी और मरणासन्न हालत में भैंसें लदी पाई गई। बीएसएफ के हवाले से क्षेत्रीय पदाधिकारी गिरी जी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शून्य तस्करी के उद्देश्य में सफलता हासिल हुई है अब सीमा के भीतर शून्य तस्करी करने की दिशा में पहल करते हुए प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आज रात 17 पशु तस्करों के साथ 130 भैंसा ,04 ट्रक, 08 मोबाइल की बरामदगी और गिरफ्तारी की गई। चारों ट्रक ड्राइवर, खलासी और अन्य पशु तस्करों को हिरासत में लेने के बाद जब ट्रक को खोला गया तो उसके अंदर बहुत ही अमानवीय और क्रूर तरीके से 130 भैंसों को ठूस कर रखा गया था। गर्मी में भूख और प्यास के कारण उनकी हालत मरणासन्न हो रही थी। बाद मेें बीएसएफ ने पशुुओं को बाहर निकाल कर चारा पानी का बंदोबस्त कर अस्वस्थ्य पशुुओं का उपचार किया। पकड़े गए ड्राइवर और खलासी के कथनानुसार उन्होंने बताया कि ये मवेशी पुरुलिया और आसनसोल में एकत्र किया गया था। जिसे किशनगंज के ओर इस्लामपुर मेें हस्तांतरण करना था। बीएसएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी तस्करों, ट्रक, मोबाइल और मवेशियों सहित ओल्ड मालदा पुलिस थाना को सौंप दिया गया।
बिहार में विपक्षी दल RJD ने आज (26 मार्च) को बिहार बंद बुलाया है। जगह-जगह से मारपीट और तोड़-फोड़ की खबरें आ रही हैं। RJD का बिहार बंद विधानसभा के अंदर RJD विधायकों के साथ मारपीट के विरोध में बुलाया गया है।
बिहार बंद का व्यापक असर
मंगलवार को बिहार विधानसभा में Bihar Special Armed Police Bill, 2021 पास हुआ । उसी दिन पटना के डाकबंगला चौराहे पर RJD कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। थोडी देर बाद बिहार विधानसभा के अंदर से भी प्रशासन और RJD विधायकों के बीच मारपीट और हाथापाई की तस्वीरें बाहर आने लगी । ये सब हुआ है Bihar Police Bill 2021 के कारण। आखिर क्या है ये बिल और क्यों हो रहा है इसका विरोध? बुधवार को बिहार विधानपरिषद से भी ये बिल पास हो गया। वहां भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीर झड़प देखने को मिला ।
बिहार बंद के दौरान कुछ जगहों से हिंसा की खबर
RJD का किस बात पर है विरोध?
RJD का दावा है कि Bihar Special Armed Police Bill, 2021 के पास होने के बाद पुलिस के हाथों में असीमित ताकत आ जाएगी , वे किसी को भी शक के आधार पर उठा लेंगे, किसी के भी घर में घुसकर बिना सर्च वारंट के ही चेकिंग करने लगेंगे। इस बिल के पास होने के बाद कोई भी पुुलिस का विरोध नहीं कर सकेगा, विरोध- प्रदर्शन करने वालों पर अनाप-शनाप केस लाद दिया जाएगा।
सत्ता पक्ष (NDA) का क्या कहना है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विपक्ष बिल के बारे में झूठा अफवाह फैला रहा है। यह बिल सिर्फ कुछ एरिया के लिए है, जैसे औद्योगिक क्षेत्र, बिजनस (commercial) इलाके , एयरपोर्ट या VVIP इलाके। ये बिल सिर्फ Bihar Military Police (BMP) के आधुनिकीकरण के लिए लाया गया है। ये बहुत कुछ केन्द्र की CISF जैसा है । पूरे बिहार की पुलिस पर तो ये बिल लागू भी नहीं है ।
कई स्थानों पर हाइवे जाम कर दिया गया
Bihar Police Bill की सच्चाई क्या है?
बिहार सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग ने Bihar police Bill का पूरा Draft अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसमें साफ लिखा है कि ये सिर्फ BMP के लिए है, बिहार पुलिस की दूसरी इकाइयों के लिए नहीं। दूसरा, BMP औद्योगिक क्षेत्रों में संदिग्ध रुप से घूमने वाले को शक के बिना पर गिरफ्तार कर सकती है, ये भी सही है । बिल में इस बात का भी जिक्र है कि अगर कोई शख्स तोड़ फोड़ में शामिल है तो उसे पकड़ने के लिए पुलिस बिना सर्च वारंट के भी उसके घर में घुस सकती है ।
ये तो सच्चाई है कि Bihar Police Bill 2021 , बिहार सशस्त्र बल (BMP) को आम पुलिस के मुकाबले कुछ विशेष अधिकार देता है, लेकिन ये अधिकार सिर्फ उन्हीं क्षेत्रो तक सिमित है, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी BMP को दी जाएगी। केंद्र के अंदर आने वाले CISF को पहले ही इस तरह के अधिकार हासिल हैं।
Madhupur By-election में यूपीए के संयुक्त उम्मीदवार हफीजुल हसन के Nomination के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान CM ने हफीजुल हसन और इरफान अंसारी पर बड़ी मजेदार टिप्पणी की।
Madhupur By-election में हफीजुल हसन के नामांकन के दौरान सभा को संबोधित करते CM हेमंत सोरेन
ये इरफान अंसारी हैं….हमारे इरफान अंसारी जी को कहीं भी खड़ा कर दो, ये गोले दागने लगते हैं। हमारे सबसे अचूक हथियार हैं इरफान अंसारी….ये बातें CM Hemant Soren ने तारीफ में कही या ताने में, किसी को समझ में नहीं आया…लेकिन इस बीच सबके चेहरे पर हंसी थी और इरफान अंसारी के चेहरे पर बेबसी वाली मुस्कुराहट ।
इरफान अंसारी ने पूरे वाकये को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आप भी देखें।
मधुपुर में बैकवर्ड-आदिवासी-मुसलमान एकता के सहारे UPA
Madhupur by-election में NDA ने गंगा नारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे राजपूत जाति से हैं। उनके पक्ष में सवर्ण और महतो मतदाताओं के एकजुट होने की संभावना है। UPA की रणनीति है कि सवर्ण और महतो के अलावा बाकी सभी का मत हफीजुल हसन को मिले । इसके अलावा झामुमो-कांग्रेस के अंदर राज पालिवाल को भी किसी पार्टी से खड़ा करने की गुप-चप तैयारी चल रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा के बाद वाराणसी और कानपुर में भी कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौट कर शाम को प्रदेश कैबिनेट की बैठक की। नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट की तरह ही अब कानपुर और वाराणसी में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होगी।
Commissionerate system got approval in Kanpur and Varanasi
ज्ञात हो कि नोएडा और लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हुए एक साल पूरे हो गए हैं। बताया जाता है कि कमिश्नरेट के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। पुलिस को अधिकार मिले तो कानून-व्यवस्था बेहतर हुई।
अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, अनुशासन और ट्रैफिक सुधार की वजह से पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को कामयाब बताया जा रहा है।
भारतीय पुलिस अधिनियम 1861 के भाग 4 के अंतर्गत जिलाधिकारी यानी डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट के पास पुलिस पर नियत्रंण के अधिकार भी होते हैं। इस पद पर आईएएस अधिकारी बैठते हैं। लेकिन पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हो जाने के बाद जिले की बागडोर संभालने वाले डीएम के बहुत से अधिकार पुलिस कमिश्नर के पास चले जाते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के ठीक पहले बांग्लादेश ने कहा है कि चीन कभी भी भारत की जगह नहीं ले सकता । चीन से हमारा संबंध सिर्फ investment और बिज़नस तक ही सिमित है, जबकि भारत-बांग्लादेश के बीच संबंध व्यापार के अलावा भी भावनात्मक स्तर पर है । हम दोनों की संस्कृति एक है, खान-पान, बोली एक है।
आज से बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं प्रधानमंत्री
विदेश मामलों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के सलाहकार गौहर रिजवी ने कहा कि जिस तरह भारत-बांग्लादेश ने आपस में मिलकर बॉर्डर मुद्दे को सुलझाया, वो पूरी दुनिया ने देखा है। दोनों देशों के बीच आपस में कितना विश्वास है उस एक बात से ही पता चलता है। दूसरी ओर हम चीन से उतना ही कर्ज लेते हैं जितना चुका सकें। हमने चीन मामले में श्रीलंका से सीखा है ।
बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों पर
बंगाल और असम में चुनाव हैं। दोनों राज्यों में बांग्लादेशी घुपैठियों के मुद्दे पर BJP आक्रमक रही है। इसपर गौहर रिजवी ने कहा कि
अगर भारत सरकार कुछ ऐसे लोगों की सूची सौंपती है जो बांग्लादेश के नागरिक हैं, तो हम ऐसे लोगों को वापस अपने देश में ले लेंगे। ये कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव हो । हमें पता है कि भारत जबरदस्ती किसी को अपने देश से नहीं निकालेगा। भारत ऐसा कुछ नहीं करेगा, जैसा म्यांमार ने रोहिंग्या मामले में किया। ये भारत के काम करने का तरीका नहीं है।
इस्लामिक कट्टरपंथ के सवाल पर
देश के अंदर फैल रहे इस्लामिक कट्टरपंथ के सवाल पर गौहर रिजवी ने कहा कि ये सच है कि ढाका में बम धमाके हुए, ये भी सच है कि देश के अंदर कुछ मज़हबी कट्टरपंथी तत्व सक्रिय हैं। लेकिन हमने उन्हें बांग्लादेश के समाज पर कभी हावी नहीं होने दिया।
हमने ऐसा बांग्लादेश बनाने पर फोकस किया है जो दुनिया का टेक्सटाइल हब है। पूरी दुनिया हमारे देश का नाम सम्मान से लेती है । बांग्लादेश के संबंध अरब से भी अच्छे हैं और यूरोप से भी, अफ्रीकी देशों में भी हम अपना माल एक्सपोर्ट करते हैं और भारत-चीन को भी । बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि दर पिछले दशक में चीन और भारत से भी ऊपर थी । हमारी सोच बंगाली संस्कृति के अनुरूप है। हम बांग्लादेश को दक्षिण एशिया का economic Hub बनाना चाहते हैं।
भारत के साथ आर्थिक संबंधों का विस्तार
विदेश मामलों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के सलाहकार गौहर रिजवी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंध मजबूत हुए हैं। दोनों देश सड़क और रेलवे से जुड़ चुके हैं। भारत के North-East राज्यों का सामान बांग्लादेश के रास्ते कोलकाता पहुंचना आसान हुआ है। हम दोनों देशों की सोच है कि भारत के सभी सात North Eastern राज्य, बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड मिलकर आर्थिक प्रगति का ऐसा माहौल बनाएं कि दुनिया भर के investor हमारे यहां पूजी निवेश करने को लालायित रहें। ये क्षेत्र दुनिया की आर्थिक तरक्क़ी का इंजन साबित होगा । हम फिलहाल infrastructure development पर जोर दे रहे हैं।
गौहर रिजवी ने कहा कि
आपने गौर किया होगा कि भारत का हल्दिया Eastern railway dedicated Corridor का Headquarter बन रहा है। हल्दिया- चित्तगौग को हम twin city के रूप में विकसित कर रहे हैं। भारत North East के राज्यों के infrastructure Development पर बहुत पैसा खर्च कर रहा है। ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल , अरुणाचल तक रेलवे का विस्तार, कोलकाता से विशाखापत्तनम तक ग्रीन कोरिडोर का निर्माण ये सब काम एक बड़े विजन के तहत हो रहे हैं। जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि हमें भारत के पूर्वी राज्यों को आर्थिक प्रगति का इंजन बनाना है तो इसके लिए उनके पास पूरा Blue Print है । भारत और बांग्लादेश दोनो पिछले 6 सालों से उसपर काम कर रहे हैं। इसमें दोनों देशों का फायदा है।
20 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु में कोमोला को आठवाँ स्थान
साहिबगंज/प्रतिनिधि
वूशु फेडरेशन आफ इंडिया एवं झारखंड राज्य वूशु संघ के द्वारा 21 मार्च से 25 मार्च तक , रांची में संपन्न 20 वी सब जूनियर राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कोमोला कुमारी (बरहड़वा) आठवांं स्थान पर रही। उक्त जानकारी जिला वूशु संघ के सचिव सह कोमोला के कोच मृत्युंजय कुमार राय ने दी। जिले के खेल प्रेमियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए कोमोला को शुभ कामना दी ।
20 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु में कोमोला को आठवाँ स्थान
साहिबगंज/प्रतिनिधि
वूशु फेडरेशन आफ इंडिया एवं झारखंड राज्य वूशु संघ के द्वारा 21 मार्च से 25 मार्च तक , रांची में संपन्न 20 वी सब जूनियर राष्ट्रीय वूशु चैंपियनशिप झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कोमोला कुमारी (बरहड़वा) आठवांं स्थान पर रही। उक्त जानकारी जिला वूशु संघ के सचिव सह कोमोला के कोच मृत्युंजय कुमार राय ने दी। जिले के खेल प्रेमियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए कोमोला को शुभ कामना दी ।
सोनी कुमारी Honour Killing मामले में लड़की के मां-बाप और चाचा-चाची को फांसी की सजा
Jharkhand के कोडरमा जिले की अदालत ने Honour Killing के एक मामले में लड़की के पिता, उसकी माँ, लड़की के चाचा-चाची सभी को फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि पीड़ित पक्ष ने झारखंड High court में इस फैसले के खिलाफ अपील की बात कही है ।
पुलिस ने जलती चिता से शव को किया था जब्त
जानकारी के अनुसार, अगस्त 2018 को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुड़ी में 20 वर्षीय सोनी कुमारी की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश हुई थी । लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंच जाने के बाद चिता के ऊपर से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
अंतरजातीय विवाह करना चाहती थी सोनी कुमारी घटना के बाद से ही चारों अभियुक्त कोडरमा मंडल कारा में बंद थे और आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। लोक अभियोजक दिनेश चंद्रा ने बताया कि मृतका सोनी कुमारी अंतरजातीय विवाह किया था, जिससे उसके माता-पिता नाराज थे और इसी कारण परिवार के 4 लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
ये था पूरा मामला
मदनगुंडी निवासी 25 वर्षीय प्रदीप शर्मा पिता महेंद्र शर्मा का इसी गांव की सोनी कुमारी से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने को लेकर तैयार थे, पर लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। घटना के करीब दस दिन पूर्व दोनों घर से फरार होकर राजस्थान चले गए। वहां 18 मार्च 2018 को भीमाडीह स्थित एक मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। इसकी जानकारी चंदवारा में परिजनों को भी मिली। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें भी सार्वजनिक हुई।
पंचायत के एक दिन पहले लड़की की हुई संदिग्ध मौत
इसी बीच लड़की के परिजनों ने स्थानीय मुखिया पति भुनेश्वर पंडित से मुलाकात की और दोनों के बीच रजामंदी से फैसला कराकर रखने की बात कही। प्रेमी जोड़े चंदवारा वापस लौटे, यहां मुखिया पति की मौजूदगी में युवक ने युवती को सौंप दिया था। इसी रात युवती अपने पिता के घर चली गई थी, जबकि युवक अपने घर। पूरे मामले को लेकर गांव में पंचायत तय की गई थी, पर इससे पहले ही रात युवती की मौत हो गई। शुरुआत में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया, पर सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब पूरी तहकीकात की तो मामला ऑनर किलिंग का निकला। युवती के गले में निशान पाया गया। घटना को लेकर चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप के बयान पर एक केस दर्ज किया गया था।
Bengal is ready for asol poribortan, says Mithun Chakrabarti
सालतोड़ा विधानसभा में रोड शो से पहले पत्रकारों से बात करते मिथुन चक्रवर्ती
पश्चिम बंगाल में जल्द ही पिछले कई वर्षों का शासन बदलने वाला है “यह बदलाव की लहर” है, जो सकारात्मक है। भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों और महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है। पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के जो हालात राज्य में बने हैं उसे देख कर यही कहा जा सकता है कि इस बार जनता बदलाव को प्राथमिकता देगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सालतोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी के पक्ष में रोड शो करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं आज तक देश में लागू हुई, उसे पश्चिम बंगाल में कभी भी लागू नहीं किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि पश्चिम बंगाल में अमीरी और गरीबी का फर्क देखते ही बनता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की यह सोच है कि देश का हर व्यक्ति पहले पायदान पर खड़ा रहे। रोड शो के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता अपना हर मत विकास के लिए दें और विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।
Bengal is ready for asol poribortan, says Mithun Chakrabarti
सालतोड़ा विधानसभा में रोड शो से पहले पत्रकारों से बात करते मिथुन चक्रवर्ती
पश्चिम बंगाल में जल्द ही पिछले कई वर्षों का शासन बदलने वाला है “यह बदलाव की लहर” है, जो सकारात्मक है। भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों और महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है। पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के जो हालात राज्य में बने हैं उसे देख कर यही कहा जा सकता है कि इस बार जनता बदलाव को प्राथमिकता देगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सालतोड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी के पक्ष में रोड शो करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं आज तक देश में लागू हुई, उसे पश्चिम बंगाल में कभी भी लागू नहीं किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि पश्चिम बंगाल में अमीरी और गरीबी का फर्क देखते ही बनता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की यह सोच है कि देश का हर व्यक्ति पहले पायदान पर खड़ा रहे। रोड शो के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता अपना हर मत विकास के लिए दें और विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।
पुरुलिया में आजसू उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा करते अमित शाह
पुरूलिया : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को पुरुलिया जिला के बागमुंडी विधानसभा क्षेत्र के कुशलडीह क्रिकेट मैदान में आजसू पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष महतो के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उऩ्होंने कहा कि दीदी की सरकार बदल दीजिए घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी।
अमित शाह ने कहा कि आप मुझे बताइये की क्या बंगाल में हो रही घुसपैठ सही है? वो घुसपैठिये आपके रोजगार ले रहे हैं, उनकी वजह से आपको ढंग से चावल नहीं मिल रहा है । उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ममता दीदी के गुंडे आपको परेशान नहीं करेंगे। बेखौफ होकर मतदान कीजिए। दीदी के गुंडों से डरने से जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई हैं।
अमित शाह की रैली में जनसैलाब देख गदगद दिखे सुदेश महतो
इससे पहले शाह ने कहा कि दीदी को डर है कि अगर स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये आपके घर पहुंच गया तो मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे। मैं आपसे कहने आया हूं कि 2 मई को दीदी को हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी। आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है। हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे। पार्टी ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है, हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम किया जाएगा।
दीदी लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं: अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि पुरुलिया ज़िले में आपको पीने का पानी घर में नल से मिलता है क्या? ममता दीदी आप लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं। एक बार दीदी को यहां से निकाल दो, 10,000 करोड़ रुपये के खर्चे से शुद्ध पानी की व्यवस्था भाजपा की सरकार करेगी। यहां पहले वामपंथियों ने उद्योग स्थापित नहीं होने दिए, उसके बाद दीदी ने यहां से उद्योगों को भगाने का काम किया। टीएमसी हो या वामपंथी, ये रोजगार नहीं दे सकते। रोजगार चाहिए, तो यहां एनडीए की सरकार बनाइए। हमने 250 बीपीओ के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है।
अमित शाह ने यह भी कहा कि 5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी। हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियां आरक्षित करने का फैसला किया है। हम हर ब्लॉक में एक एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। राज्य में सभी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होगा। पीएम मोदी चाहते हैं कि चुनाव आपकी बेहतरी और विकास के लिए हो। ममता दीदी अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने के लिए चुनाव चाहती हैं। तय कर लीजिए आप अपने लिए क्या चाहते हैं?
मंच पर मौजूद NDA नेता
बंगाल में कमल फूल और केला खिलेगा, जनता परिवर्तन चाहती है: सुदेश महतो
मीडिया से बात करते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बंगाल में मानभूम की जनता पिछले 70 सालों से उपेक्षित रही है, चुनाव लड़ना हमारा मकसद नहीं, पुरुलिया को पिछड़ेपन से आजाद करना हमारी प्रथमिकता है। सुदेश महतो ने कहा कि इस क्षेत्र को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है, क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखना हमारी प्राथमिकता, इस क्षेत्र की अस्मिता और आस्तित्व को मिटाने का जो प्रयास हो रहा उसे रोकना ही हमारा लक्ष्य है, हमारा मकसद चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की जनता को उनका हक और अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता ने मन बना लिया है, बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में त्रिमूल कांग्रेस दबाव की राजनीति करती थी, लेकिन अब लोगो का भ्रम टूट चुका है। इसबार मे बंगाल में कमल का फूल और केला खिलेगा, कोई खेला नही चलेगा।
ये थे जनसभा मे मौजूद
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पुरूलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ.लम्बोदर महतो,आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत,केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो,बागमुंडी के आजसू प्रत्याशी आशुतोष महतो,विभूतिभूषण महतो, बागमुंडी विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।