Wednesday 8th of July 2026 12:39:10 AM
Home Blog Page 269

पश्चिम बंगाल

0
West Bengal – voting is being held in 30 seats in the first phase today, along with the election, the phase of violence continues

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के 30 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को 191 उम्मीदवारों के साथ पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसदी वोटिंग हुई है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

बंगाल में चुनाव के साथ-साथ हिंसा का दौर भी जारी है. पश्चिमी मिदनापुर के सालबोनी में माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष पर हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. घोष ने हमले का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया है.

मीडिया रिपोर्टों में चुनाव शुरू होने के कुछ घंटे पहले पुरूलिया के बंडवान में एक चुनावी वाहन में आग लग जाने की सूचना मिली है। यहां के तुलसीदी गांव में इस वक्त तनाव का माहौल है, जहां आग लगने की यह घटना हुई है। सुरक्षाबलों द्वारा इस स्थान की कड़ी निगरानी की जा रही है, जहां कभी नक्सलियों के ठिकाने हुआ करते थे।

यूपी में अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा

0

लखनऊ । अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए योगी सरकार ने ऐसे तत्वों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने का फरमान जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी आला अधिकारियों को इस बाबत सख्त निर्देश दिया है। योगी ने कहा कि अवैध तरीके से शराब निर्माण कर बेचने वाले लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा और उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

Screws on illegal liquor mafia in UP

साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी लोग प्रतिबंध के बावजूद भी बिना लाइसेन्स के अवैध तरीके से शराब का निर्माण कर धड़ल्ले से बेच रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। प्रदेश में अवैध शराब पीने की वजह से अगर एक भी व्यक्ति की मौत होती है तो न सिर्फ शराब बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी, बल्कि उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी अवैध शराब के कारोबार का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ उनकी संपत्ति भी जब्त करने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत न कर सके।

27 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-27-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 March”]

Download

27 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-27-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 March”]

Download

नंदीग्राम में हथियारबंद लोगों को बाहर से बुलाकर हिंसा फैलाने की साज़िश: TMC

0
TMC writes letter to election commission, accusing BJP of hiring armed goons for Nandigram

TMC ने चुनाव के दिन नंदीग्राम में बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है । TMC ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि नंदीग्राम से BJP के उम्मीदवार सुवेन्दु अधिकारी बाहर से हथियारबंद लोगों को बुलाकर हिंसा फैलाना चाहते हैं ।

चुनाव आयोग को लिखी गई TMC की चिट्ठी
चुनाव आयोग को लिखी गई TMC की चिट्ठी

TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन और काकोली घोष द्वारा साइन की गई चिट्ठी में  Election commission of India को तुरंत हस्तक्षेप करने को कहा गया है।  TMC ने आरोप लगाया है कि नंदीग्राम के  कांथी (उत्तर और दक्षिण) , भागबनपुर, खेजूरी, इगरा, रामनगर और पताशपुर में TMC के वोटर्स

को बूथ पर जाने से रोकने के लिए हथियारबंद लोग उन्हें डरा धमका रहे हैं।  इन जगहों पर पर्याप्त संख्या में CRPF की तैनाती भी नहीं है। अतः चुनाव आयोग  से गुजारिश है कि यहां पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बलों की नियुक्ति की जाए ।

हार देख बहाने ढूंढ रही है दीदी- शुवेन्दु अधिकारी 

नंदीग्राम से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि दूसरी जगहों पर चाहे जितना हल्ला मचाया जाए, नंदीग्राम में सबको पता है कि ममता दीदी बुरी तरह हार रही हैं।  मैं आज फिर कहता हूँ कि अगर BJP यहां 50 हजार से कम वोट से जीती तो मैं राजनीति छोड़ दूँगा । अपनी हार देख TMC पहले से ही बहाने बना रही है ।

राष्ट्रीय कोर्फ़बाल प्रतियोगिता के लिए गिरीडीह के दो खिलाड़ी चयनित

0
चयनित खिलाड़ी

गिरिडीह : आगामी 31 मार्च 2021 से 3 अप्रैल 2021 तक हरीयाणा कोर्फबाल संघ एवं कोर्फबाल फेडेरशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 32वी सीनियर,27वी जूनियर एवं 17वी सब जूनियर मिक्स्ड कोर्फबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता रतन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनजमेंट कैंपस पलवल हरीयाणा में आयोजित हो रही हैं।
उक्त प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग हेतु गिरीडीह के प्रियांशु कुमार एंव प्रियांश कुमार का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी

झारखण्ड टीम में बनाया स्थान

गिरिडीह कोर्फबॉल संघ के सचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि झारखंण्ड कोर्फबॉल संघ द्वरा 24 मार्च 2021 को रांची में एक चयन प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे गिरीडीह संघ के दो खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया था। दोनों खिलाड़ी अपना स्थान झारखंण्ड टीम में बनाने में सफल रहे।
गिरिडीह के दोनों खिलाड़ी झारखंण्ड टीम के साथ आगामी 28 मार्च को बोकारो से हरीयाणा के लिए प्रस्थान करेंगे।

झारखंड में Transfer

0

झारखंड BJP के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने Transfer-posting को धंधा बनाकर रख दिया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

जमशेदपुर में मीडिया से बात करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी
जमशेदपुर में मीडिया से बात करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी

अधिकारियों को फुटबॉल बनाकर रख दिया है 

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों के खिलाफ फुटबॉल की तरह इधर से उधर करने की कार्यशैली उत्पन्न हो गई है । जबकि कोरोना काल में सभी राज्यों में यथासंभव ट्रांसफर पोस्टिंग की गतिविधियों पर लगाम लगाई गई है । झारखंड में इसे अलग उद्योग में विकसित किया जा रहा है । ईमानदार और प्रतिभाशाली अफसरों को सचिवालय में फाइलों में उलझा कर रखा गया है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे तमाम अफसरों की पोस्टिंग फील्ड में की जा रही है, ताकि भ्रष्टाचार के धंधे को बढ़ाया जा सके. इस कारण अपराधिक घटनाएं राज्य में लगातार बढ़ रही हैं.

राजनीतिक दबाव में निर्दोषों पर कार्रवाई
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य में कोरोना काल के सभी ट्रांसफर पोस्टिंग की सूचियों की निष्पक्षता से जांच की मांग उठाई । भूमि अतिक्रमण के मामलों में उन्होंने कहा कि इसमें बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है । भू-माफियाओं पर कार्रवाई ना कर प्रशासन राजनीतिक दबाव में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है । उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के खासमहाल समेत अभी अतिक्रमण की वारदातों में संलिप्त बड़ी मछलियां को पुलिस गिरफ्तार करें, लेकिन निर्दोषों का पता कर खानापूर्ति ना करें ।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : दूसरे दिन चुन्नुकान्त समेत 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

0
नामांकन करते चुन्नुकान्त एवं अन्य प्रत्याशी

[राजेश कुमार]

गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिए आगामी 9 अप्रैल को चुनाव की तिथि निर्धारित है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (प्रशासन) , संयुक्त सचिव (लाईब्रेरी), कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष के एक एक पदों के अलावे 9 एग्जीक्यूटिव मेम्बर के पदों के लिये चुनाव होना है। चुनाव हेतु निर्धारित तीन दिनों के नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों हेतु चुन्नुकान्त समेत 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

जिन्होंने किया दूसरे दिन नामांकन :

नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को संघ के महासचिव के पद पर विराजमान रहे वर्तमान महासचिव चुन्नुकान्त समेत 25 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिये नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।

दूसरे दिन उपाध्यक्ष के पद के लिये बाल गोविंद साहू ने नामांकन किया। जबकि पहले दिन गुरुवार को उपाध्यक्ष के लिये तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस प्रकार अब तक उपाध्यक्ष के एक पद के लिये 4 लोग मैदान में कूद चुके हैं।

वंही महासचिव के पद के लिये शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिनमे चुन्नूकांत के अलावे उमेश चन्द्र त्रिवेदी और मितेश कुमार सराक शामिल हैं। जबकि पहले दिन इसी पद के लिये दो लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। अब तक 5 प्रत्याशियों ने महासचिव के एक पद के लिये चुनाव मैदान में उतरे हैं।

ज्वाइंट सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) के पद के लिये आज पंचानन्द कुमार मुनि और संजीव कुमार ने पर्चा दाखिल किया। जबकि इस पद पर पहले दिन एक उम्मीदवार में नामांकन किया था। अब तक ज्वाइंट सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) के पद हेतु तीन प्रत्याशी ने नामांकन किया है।

जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी (लाईब्रेरी) के लिए आज तरुण कुमार कांति ने नामांकन किया। पहले दिन तीन लोगों ने नामांकन किया था।

दूसरे दिन के नामांकन के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष के पद के लिये चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिनमे बिजय कुमार सिन्हा, मीरा कुमारी, शिव कुमार गुप्ता और उदय कुमार सिन्हा शामिल हैं।
वंही सहायक कोषाध्यक्ष के लिये ज्योतिष कुमार सिन्हा और तुलसी प्रसाद महतो ने पर्चा दाखिल किया।

संघ के एग्जीक्यूटिव मेम्बर के लिए दूसरे दिन 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिनमे लोकेश कुमार साव, दिलीप कुमार, तृप्ति रंजना, अमित कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, धीरज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार वर्मा, मो कलाम इकबाल, शैलेश कुमार सिन्हा, शालिनी सिन्हा, मो शमशुल होदा एवं मकशुद अली खान शामिल है। एग्जीक्यूटिव मेम्बर के 9 पदों के लिये पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस प्रकार कुल 26 प्रत्याशी 9 पद के लिये मैदान में उतरे हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया पर्चा:

विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने बार एसोशिएशन के चुनाव हेतु बनाये गये रिटर्निंग ऑफिसर शम्भू नाथ सहाय, विरेन्द्र कुमार राय एवं अर्जून महतो तथा सहायक रिटनिंग ऑफिसर कपिलदेव चौधरी, श्यामदेव राय, कुन्दन सिंह व शुभोनिल सामंता के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

नामांकन का आखरी दिन आज

अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु नामांकन का आखरी दिन शनिवार को है। चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में काफी गहमा गहमी का माहौल है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अन्य अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने हेतु लोक लुभावन वायदे भी करते दिख रहे हैं।

एक साथ आएंगे BJP विरोधी क्षेत्रीय दल, शरद पवार होंगे UPA 2 के सर्वमान्य नेता

0

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत के एक बयान ने देश भर की राजनीति में खलबली मचा दी है।  पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब UPA 2 बनाने का समय आ गया है। UPA 2 के सर्वमान्य नेता के तौर पर शरद पवार उभर रहे हैं। दिल्ली में क्षेत्रीय दलों के नेता इस प्रयास में जुटे हैं। 

 Congress के बिना BJP को टक्कर दे पाएंगे क्षेत्रीय दल?
Congress के बिना BJP को टक्कर दे पाएंगे क्षेत्रीय दल?

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा है कि ‘दिल्ली में कुछ लोग’ यूपीए -II बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वजह से मौजूदा यूपीए को मजबूत करने की जरूरत है। बता दें कि राउत ने एक दिन पहले ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) का अध्यक्ष बनाने मांग की थी। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह की मांग की हो। इससे पहले भी वह कई बार पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाने का राग अलाप चुके हैं।

UPA को पुनर्गठित करने की जरूरत 

संजय राऊत ने कहा कि  ‘तीसरे, चौथे या पांचवें मोर्चे ‘ का ‘नाटक’ अब तक विफल रहा है। इसलिए मौजूदा यूपीए को मजबूत करने की आवश्यकता है। दिल्ली में कुछ लोग यूपीए-II बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए, वह कह रहे हैं कि यूपीए-I को मजबूत करना होगा। और ये काम शरद पवार ही कर सकते हैं।

कांग्रेस ने संजय राऊत के बयान पर जताई आपत्ति 

पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाने की मांग पर कांग्रेस के नेताओं ने राउत को इस तरह की टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी । महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि शिवसेना UPA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। शिवसेना ने तो महाराष्ट्र का चुनाव भी UPA गठबंधन के हिस्से के तौर पर नहीं लड़ा था । ऐसे में संजय राऊत किस हैसियत से UPA के बारे में बोल रहे हैं।

“संजय राऊत चमचा आदमी, आजकल शरद पवार की चाट रहा है” 

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि हमने उद्धव ठाकरे, शरद पवार से बात कर गठबंधन बनाया है । ठाकरे परिवार के अलावा शिवसेना में किसकी क्या औकात है,  हमें पता है । उन्होंने कहा कि संजय राऊत चमचा आदमी है, आजकल वह उद्धव ठाकुर के अलावा शरद पवार की भी खूब चमचागीरी कर रहा है।  कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत शरद पवार के प्रवक्ता हैं?

Jharkhand: पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के बोर्ड पर कालिख पोता

0
असमाजिक तत्वों ने विधायक शशिभूषण मेहता के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दिया
असमाजिक तत्वों ने विधायक शशिभूषण मेहता के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दिया

पलामू:  पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता की तस्वीर पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी है । पलामू जिले के मलय नदी के समीप महावीर मोड़ पर विधायक शशिभूषण मेहता और स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर- पिताम्बर का एक साइनबोर्ड लगा था । इसके अलावा तरहसी सीमा से लगने वाले इलाके लेस्लीगंज के साहद में लगे बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया ।

झारखण्ड सरकार ने गत 8 मार्च को लेस्लीगंज का नाम बदलकर नीलांबर-पीतांबरपुर किया गया है । लेस्लीगंज का नाम बदलकर नीलांबर-पीतांबरपुर किए जाने के मामले को पांकी विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने विधानसभा में उठाया था । इसके बाद सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया ।

विधायक शशिभूषण मेहता ने क्या कहा ?

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं की किसी आदिवासी के नाम पर जिले का नाम रखा जाए । इन लोगों ने न सिर्फ मेरी तस्वीर पर कालिख पोती है बल्कि अमर शहीद नीलाम्बर- पिताम्बर के चेहरे को भी गंदा कर दिया है।  लेस्लीगंज के महावीर मोड़ पर जुरू के अनुप जायसवाल के निर्देश पर नेपाली ठाकुर और राधे यादव ने कालिख पोतने का काम किया है । इसी तरह तरहसी सीमा पर नंदन यादव द्वारा वहां लगे पहचान बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया है । इन सभी के खिलाफ लेस्लीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे ।

Bengal Opinion Poll: आ गया बंगाल का  ओपिनियन पोल

0

Bengal: बंगाल में 27 मार्च से वोटिंग शुरू होने जा रही है ओपिनियन पोल्स की मानें तो इस बार बीजेपी राज्य में सत्ता हासिल करने से काफी दूर रह सकती है। एबीपी न्यूज-सी वोटर ने वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले एक ताजा सर्वे करवाया है, जिसे उसने फाइनल ओपिनियन पोल बताया है। ओपिनियन पोल के अनुसार, राज्य में एक बार फिर से ममता बनर्जी हैट्रिक बनाने जा रही हैं।

Bengal Opinion Poll: Bengal’s Opinion Poll has arrived

एबीपी न्यूज-सी वोटर के ‘फाइनल’ ओपिनियन पोल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बंगाल में बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार करते हुए दिखाई दे रही है। राज्य की विधानसभा में 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 का है। ओपिनियन पोल के अनुसार, टीएमसी को इस बार 152-168 सीटें तक मिल सकती है। इस लिहाज से आसानी से ममता बनर्जी राज्य में सरकार बनाने वाली हैं। वहीं, बीजेपी एक बार फिर से 100 का आंकड़ा ही पार करती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे में बीजेपी को 104-120 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। उधर, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 18-26 सीटें जीत सकता है, जबकि अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

11को सिद्धो कान्हों की जयंती, तैयारी आरंभ

0
डीसी साहिबगंज बैठक करते

सिद्धू-कान्हू जयंती के अवसर पर तैयारियों से संबंधित बैठक 

नीरज कुमार जैन/साहिबगंज

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को सिद्धू-कान्हू जयंती के अवसर पर तैयारियों से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि पूर्व के वर्षों में सिद्धू कान्हू की जयंती का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इसी तरह इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के विभिन्न दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आगामी 11 अप्रैल को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा पूर्व के वर्षों में लगातार उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री का आगमन होता रहा है तथा इस वर्ष भी स्थित ठीक रहने पर मुख्यमंत्री स्वयं क्रांति स्थल एवं वंशजों के पैतृक निवास का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 100 लोगों से ज्यादा की भीड़ नहीं लगाई जाएगी एवं कोरोना के दिशानिर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट ने पूर्व की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री स्वयं इस अवसर पर बरहेट का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा वह सर्वप्रथम पंचकठिया स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इसके उपरांत वह वंशजों से मिलने उनके गृह निवास जाते हैं एवं वस्त्र का वितरण करते हैं। तत्पश्चात वह पार्क में लगे सिद्धू -कान्हू, चांद/भैरव, तथा फूलों-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर कार्यक्रम समान होता है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को क्रांति स्थल वंशजों के गृह निवास एवं पार्क में समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने पार्क में सूखी झाइयों को हटाने एवं साफ सफाई कराने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने सिद्धू कानू के वंशज मंडल मुर्मू से उनके अनुभव जाना तथा उनसे समस्याएं सुनी। इसी क्रम में सिद्धू कानू के वंशज श्री मंडल मुर्मू ने वहां उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष 11 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा सिद्धू कान्हू की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा की जिला प्रशासन द्वारा वहां अच्छी व्यवस्था कराई जाती रही है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि वहां बाहर से आने वाले आदिवासियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवसर पर विकास मेला लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
Office of Chief Minister, Jharkhand