Wednesday 8th of July 2026 01:40:50 AM
Home Blog Page 268

भेदभाव बीजेपी की सरकार में हो रहा है

0
Discrimination is happening in BJP government – Akhilesh Yadav

लखनऊ । यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि समाज में इतना भेदभाव कभी नहीं हुआ। इतनी नफरत की राजनीति कभी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार भेदभाव के साथ काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि अगले साल प्रदेश को नई सरकार के साथ होली मनाने का मौका मिलेगा। पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है । अखिलेश ने कहा कि पंचायत चुनावों में बीजेपी को जनता सबक सिखाएगी. जनता को यह आशंका है कि कहीं बीजेपी बेइमानी पर न उतर आए.

अखिलेश यादव ने कहा कि जितना भेदभाव बीजेपी की सरकार में हो रहा है, उतना कभी किसी की सरकार में नहीं हुआ. सरकार जानबूझकर इटावा और समाजवादी कार्यक्रमों से भेदभाव कर रही है.

ममता बनर्जी का रोडशो

0

पश्चिम बंगाल:  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नंदीग्राम में विशाल रोडशो किया,. पूरबा मेदिनीपुर जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा.

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोडशो में बनर्जी ने रेयापाड़ा खुदीराम मोड़ से ठाकुर चौक तक आठ किलोमीटर लंबा सफर तय किया. इस दौरान वह व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं. रोडशो में सैकड़ों स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ के नारे लगाए. वह बाद में एक रैली को भी संबोधित करेंगी.

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी

0

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में फिर हुई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या से लोगों में दहशत

रेल ट्रैक पर पड़ी अज्ञात व्यक्ति की लाश

[राजेश कुमार]

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक बार फिर एक व्यक्ति की हत्या हो जाने से क्षेत्र में न केवल सनसनी फैल गई है बल्कि अब लोगों में दहशत का माहौल वयाप्त हो गया है।

थाना क्षेत्र के गादी स्थित न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। हत्यारों ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कूच कूच कर उसकी हत्या की है। जिससे उसकी पहचान नही हो पा रही है। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गये।

शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजती पुलिस

बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद पंचायत के गादी स्थित न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सर्वप्रथम स्थानीय मुखिया और पंचायत समिति सदस्य को दिया। बाद में बेंगाबाद थाने को भी मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलते ही काफी लोग घटनास्थल पर जुट गये लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नही पाया। रेलवे ट्रैक पर पड़े लगभग 50-55 वर्षीय व्यक्ति की लाश को देखने से यह प्रतीत होता है कि हत्यारों ने काफी बेरहमी से उसकी निर्मम हत्या की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

घटना स्थल पर उपस्थित पुलिस व अन्य

गौरतलब है कि इन दिनों जिले का बेंगाबाद थाना क्षेत्र हत्याकांडों का क्षेत्र बन गया है। आये दिन इस इलाके में हत्या होने से लोगों में दहशत का माहौल वयाप्त हो गया है। अभी बेंगाबाद थाना की पुलिस सप्ताह पूर्व हुये सैलून संचालक के हत्याकांड की गुत्थी सुलझा भी नही सकी है कि पुनः आज एक हत्या होने से एक बार फिर इस क्षेत्र के लोग सकते में है।

लातेहार पुलिस को माओवादियों के विरुद्ध मिली बड़ी कामयाबी

0

लातेहार पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन माओवादियों व एक टीएसपीसी के उग्रवादी को किया गिरफ्तार

उज्ज्वल दुनिया लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आंनद को मिली गुप्त सूचना आधार पर सदर थाना अंतर्गत ग्राम कढ़ीमा उदयपुरा चौक व रेहड़ा में छापेमारी कर माओवादियों के तीन सक्रिय सदस्य उपेंद्र यादव उर्फ भूपेश यादव ,निरंजन यादव,एवं योगेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 3,48,500 रुपये नक्सली पर्चा एक मोटरसाइकिल सात एटीएम कार्ड सात बैंक पासबुक बरामद किया गया ।
साथ ही बतातखुर्द ग्राम से टीएसपीसी के उग्रवादी अभिनन्दन सिंह को लेवी के एक लाख रुपये व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

28 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-28-March.pdf” title=”Ujjwal Duniya 28 March”]

मनरेगा योजना में गबन के मामले में सीओ समेत 12 कर्मियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

0

*तत्कालीन उप विकास आयुक्त एवं बैक ऑफ़ इंडिया भैसादोन एवं चंदवा शाखा के शाखा प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध,जांच का दिया निर्देश*
*उज्ज्वल दुनिया*
लातेहार
उपायुक्त अबु इमरान ने मनरेगा योजना में आफताब आलम तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी बरियातु वर्तमान बालूमाथ अंचल अधिकारी, तत्कालीन बी0पी0ओ0, कर्मी एवं भेंडर के द्वारा 45 लाख,63 हजार,926 रूपये गबन का मामला विशेष अंकेक्षण में उजागर  होने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही तत्कालीन उप विकास आयुक्त एवं बैक ऑफ़ इंडिया के  भैसादोन एवं चंदवा शाखा के शाखा प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पाया गया है उपायुक्त ने इस सम्बन्ध में जांच का दिया निर्देश है ।
*क्या है मामला*
जिले के बारियातू प्रखंड में  मनरेगा के तहत 5 दिसंबर 2014 से 16 अगस्त 2016 के  दौरानं 45 लाख,63 हजार,926 रूपये  भेंडर सादिया ट्रेडिंग के द्वारा मनमाने तरीके से मनरेगा में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों के आपूर्ति को लेकर  मो0अफताब आलम एवं अफसर आलम  के निजी खाते में राशि हस्तांतरित किया गया था जो पुरी तरह से नियम विरूद्ध है ।  मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उपायुक्त के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया एवं तत्कालीन उप विकास आयुक्त एवं बैक ऑफ़ इंडिया  भैसादोन एवं चंदवा के शाखा प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध होने के कारण जांच करवाने को लेकर निर्देशित किया है।
*इन पर होगी प्राथमिकी दर्ज*
मनरेगा कार्य की राशि को निजी खाते में हस्तांतरित करने तथा राशि गबन के मामले में उपायुक्त अबु इमरान ने तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी बारियातु अफताब आलम ,प्रभात सरोज तत्कालीन कनीय अभियंता मुनेश्वर उरांव तत्कालीन कनीय अभियंता,अविनाश कुमार ,विरेन्द्र कुमार सिंह तत्कालीन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बारियातू, अभिषेक कुमार प्रधान लिपिक,अभिषेक कुमार प्रखंड नाजीर,संबंधित मुखिया एवं सादिया ट्रेडिंग (भेंडर)  के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है l

गैस सिलेंडर फटने से पक्का मकान गिरा, चार की मौत

0

मलवे में दबा नवजात का शव

राजेश कुमार

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत गुमगी पंचायत के खिड़कियां मोड़ गाव में शनिवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे भोजन बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फटने से 7 कमरे का एक सीमेंटेड मकान ध्वस्त हो गया। घटना में दो महिला और दो बच्चे की मौत हो गई है।

मलवे में दबी महिला की लाश

मृतकों मे बुधन राय की 55 वर्षीय पत्नी कैमेसरी देवी, बुधन राय के पुत्र लिलो राय की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी, लिलो राय के दो पुत्रों में 5 वर्षीय अंकित कुमार और एक माह के नवजात शिशु की मौत हो गई है।

विस्फोट इतनी भयानक थी कि विस्फोट के बाद घटना स्थल से लगभग 100 फिट दूरी पर किसी का सर तो किसी का पैर बिखरा पड़ा है।

घर के मलवे को हंटाने में जुटी जेसीबी

बताया जाता है कि घटना के समय गृहस्वामी बुधन राय और उसका 8 वर्ष का एक पोता लघु संका के लिए घर से बाहर निकलाथा जिस कारण दोनो दादा पोता सुरक्षित है।

सुरक्षित बचे गृहस्वामी बुधन राय

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त हुए मकान के मलबे को उठाने और बचाव व राहत का प्रयास किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरी रात भर जेसीबी चलने के उपरांत ही मलवे से शव को निकाला जा सकेगा।

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़

सूत्रों के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर फटने से इतनी बड़ी घटना नही हो सकती। आस पास गैस सिलेंडर से हटकर दुर्गंध बताया जा रहा है ।

नारी शक्ति ने पहलीबार विंदुधाम भूमि के उत्सव भवन मे मनाया होली मिलन

0

नारी शक्ति का मना होली मिलन

बरहड़वा/प्रतिनिधि
शहर के उत्सव भवन मे पहलीबार विंदुधाम के आँचल मे बसी नारी शक्तियों ने शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। गाइडलाइंस के तहत महिलाओं ने अपने नन्हों के साथ पहुंच होली के समारोह मे चार चाँद लगा दिया। अंशु शेखर, मंजू आर्या, रीना देवी, संजू पांडेय, अनिता पांडेय, खुशबू तिवारी, प्रतिभा देवी समेत दर्जनों महिलाएं युवतियों व बच्चों ने होली जोगिरा व गीत, चुटकुलों का आनंद उठाया।

क्या

0

होलिका दहन क्यो और कैसे, शुभ मुहूर्त

क्या-क्या सहयोग और योग से होगा होलिका दहन-आचार्य केशव जोशी

खरवार के कारण प्राय: रविवार या मंगलवार को सम्मत जलाना शुभ नहीं माना जाता लेकिन इस बार वृद्धि योग व पूर्णिमा तिथि के कारण रविवार को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है
वृद्धि योग के कारण सूयोस्त के बाद होलिका दहने के लिए शुभ मुहूर्त है। इस बार ‘मित्र’ नामक औदायिक योग भी बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार 28 मार्च के शाम 06:05 से लेकर रात 12:40 मिनट तक में होलिका दहन के लिए मुहूर्त है। होलिका दहन में इस बार वृद्धि योग है। इसलिए होलिका दहन में बेल का फल, गेहूं की बाली या नया अन्न जरूर होलिका में डालें। इससे धन में वृद्धि और आरोग्यता प्राप्त होगी। दहन के दिन अपने इष्टदेव पूजन के बाद आम्रमंजरी (आम का मोजर) का सेवन जरूर करें।

डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

0

डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफनाया, जांच में जुटी पुलिस साहिबगंज/प्रतिनिधि डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफना देने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत के घोघी गांव की है। जहां डायन के संदेह में एक महिला की हत्या कर शव को दफना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद काफी मशक्कत से शुक्रवार की रात शव को कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार घोघी गांव के बड़का मुर्मू की पत्नी तालामोय सोरेन बीते चार दिनों से लापता थी जिसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस को भी दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले पूछताछ किया और जहां पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा। पुलिस ने उक्लित सुराग के तहत सावधानी पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ किया और घोघी गांव के ही तालाब के पास कब्र से शव को बरामद कर लिया। राजमहल एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।
डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफनाया, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज/प्रतिनिधि

डायन के संदेह में महिला की हत्या कर शव दफना देने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना तालझारी थाना क्षेत्र के करणपुरा पंचायत के घोघी गांव की है। जहां डायन के संदेह में एक महिला की हत्या कर शव को दफना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद
काफी मशक्कत से शुक्रवार की रात शव को कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार घोघी गांव के बड़का मुर्मू की पत्नी तालामोय सोरेन बीते चार दिनों से लापता थी जिसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस को भी दी गई थी। सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले पूछताछ किया और जहां पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा। पुलिस ने उक्लित सुराग के तहत सावधानी पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ किया और घोघी गांव के ही तालाब के पास कब्र से शव को बरामद कर लिया। राजमहल एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।

BJP नेता शुभेंदु के भाई की कार पर हमला, चुनाव को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह दोपहर दो बजे करीब 55%, मतदान

0

BJP नेता शुभेंदु के भाई की कार पर हमला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिल है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में दोपहर दो बजे करीब 55%, मतदान दर्ज किया गया.

मतदान प्रतिशत को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की

0

Trinamool Congress complains to Election Commission about voting percentage

बंगाल: टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद् पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया. पार्टी ने कहा चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.