Wednesday 8th of July 2026 02:47:02 AM
Home Blog Page 267

हेरहंज,मनिका और बरवाडीह के थाना प्रभारी बदले,हेरहंज थाना प्रभारी को बालूमाथ के नए थाना प्रभारी बनाया गया

0

लातेहार में पुलिस अधीक्षक प्रशांत आंनद ने किया छह पुअनि (दरोगा) का ट्रांसफर

उज्ज्वल दुनिया
लातेहार लातेहार ज़िले में छह पुअनि (दरोगा) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। हेरहंज,बरवाडीह और मनिका के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है जबकि हेरहंज के थाना प्रभारी को बालूमाथ का थाना प्रभारी बनाया गया है। 
बताते चलें कि बालूमाथ थाना प्रभारी का पद तत्कालीन थाना प्रभारी के निलंबन के बाद पिछले कुछ दिनों से रिक्त चल रहा था। 
विवादों में रहे बरवाडीह के थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा को लातेहार थाना भेजा गया है वहीं मनिका के थाना प्रभारी नितीश कुमार को बालूमाथ थाना में पदस्थापित किया गया है। हेरहंज के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो को बालूमाथ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। हेरहंज थाना के नए थाना प्रभारी जमील अंसारी को बनाया गया।

तिसरी पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

0

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते पुलिस निरीक्षक

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को धर दबौचा है। गिरफ्तार लोगों में बरवाडीह निवासी बिनीत कुमार बरनवाल ओर सूनील साव शामिल है जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुधवार को थाने में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने बताया गुप्त सूचना मिली थी बरमसिया निवासी दो व्यक्ति विनीत और सुनील अपने घरों से अंग्रेजी शराब का कारोबार करते है। जिसके आलोक में दोनों व्यक्तियों के घरों में छापेमारी की गई और दोनो के घरों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी में बिनीत कुमार बर्णवाल के घर से बकार्डी का रम 24 पीस, बियर किंग फिसर 120 पीस, एम्प्रेययल ब्लू 31 पीस, रॉयल स्टेज 20, ब्लेंडर 25 पीस बरामद हुई वंही सुनील साव के घर से ऑफिसर चॉइस 280 एमएल का 18 बोटल, रॉयल स्टेक 22 पीस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी दल में थाने के एसआई अमोद सिंह दर्जनाधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।

जंगलो में लगी आग से बेसकीमती पौधे जलकर हुआ खाक

0

सांसद प्रतिनिधि रुपेंद्र जायसवाल जंगल लगी आग का लिया जायजा और आग बुझाने के लिए वनकर्मियों से की बात

उज्ज्वल दुनिया लातेहार हेरहंज बालूमाथ मुख्य मार्ग SH 10 के किनारे मेराल गांव से चीरू नदी तक वन भूमि आग लग जाने के कारण हजारों पौधे जलकर झुलस गए जिसके कारण कई बेस्कीमती पौधे जलकर स्वाहा हो गए । स्थानीय ग्रामीण बताते है की यह आग आज लगभग बारह बजे लगी थी।जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन कर्मियो को दी।परन्तु काफी देर बाद वन समिति के सदस्य पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग पर काबू नहीं पाया सके।उधर सूचना मिलने के बाद हेरहंज सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल भी आग लगे हुए स्थान पर पहुंचकर जायजा लिया ,और तत्काल इस मामले में फॉरेस्टर लियाकात अंसारी से फोन पर बात की जिस पर उन्होंने कहा कि वन समिति के लोग आग बुझाने में लगे हुए है,परन्तु आग इतनी बेकाबू हो गई है ।फिर भी प्रयास जारी है उधर सांसद प्रतिनिधि ने आम लोगो से अपील की है कि जंगल को बचाए,आग लगने से कई बेस कीमती पौधे बर्बाद हो रहे है।सांसद प्रतिनिधि नेलोगो को जंगल में आग नहीं लगाने को अपील की है साथही आग बुझाने में वन कर्मियो को सहयोग करने की बात कही है।

गिरिडीह के गांधी स्टील फैक्ट्री में फर्निस ब्लास्ट, एक मजदूर गम्भीर

0

घायल मजदूर की स्थिति गम्भीर, परिजन लगा रहे इलाज में लापरवाही का आरोप

गांधी स्टील फैक्ट्री का बोर्ड

[राजेश कुमार]

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विश्वासडीह में संचालित गांधी स्टील फैक्ट्री नामक छड़ फैक्ट्री में फर्निस ब्लास्ट होने से छेदी यादव नामक एक मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद घायल मजदूर को गंभीर हालत में इलाज हेतु नवजीवन नर्सिंग होम नामक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गौरतलब है कि गिरिडीह में संचालित छड़ फैक्ट्रियों में फर्निस ब्लास्ट होने की यह कोई पहली घटना नही है। कई बार इस ब्लास्ट में मजदूरों की जान तक चली जाती है, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक और फैक्ट्री मालिक हमेशा पहुंच पैरवी व रुपयों के बदौलत मामले को रफा दफा करने में कामयाब होते हैं।

घायल मजदूर छेदी यादव

फर्निस ब्लास्ट अथवा फैक्ट्री के भीतर कार्य के दौरान मौत हुए मजदूरों को फैक्ट्री मालिक अपने फैक्ट्री का मजदूर तक मानने से इनकार कर जाते हैं। क्योंकि यंहा संचालित सभी रोलिंग मिल (छड़ फैक्ट्री) में ठीकेदारी का सिस्टम चलता है। फैक्ट्री के भीतर कार्यरत सभी मजदूर ठीकेदार के मजदूर होते है। फैक्ट्री संचालक उन्हें अपना मानने से साफ इंकार कर देते है।

फैक्ट्री के ऊपर लगा है इंगोर्ड चोरी करने का आरोप

विदित हो कि इसी गांधी स्टील फैक्ट्री मे उड़ीसा पुलिस ने छापेमारी कर 60 लाख रुपये मूल्य की चोरी का इंगोड बरामद किया है। अभी उस मामले कि जांच चल ही रही है।इसी दौरान फैक्ट्री में दूसरी घटना घटित हो गयी है और मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर अजीडीह का निवासी है। उसकी स्थिति काफी गम्भीर बतायी जाती है। घायल मजदूर के परिजन मजदूर के इलाज में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। वंही दूसरी ओर फैक्ट्री प्रबंधक फरार बताया जाता है।

31 March 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/03/Ujjwal-Duniya-31-03-2021.pdf” title=”Ujjwal Duniya 31-03-2021″]

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीद के दौरान कोविड से बचाव के उपाय अपनाने और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए त संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से निरंतर किसानों को व्यापक स्तर पर मूल्य समर्थन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में एमएसपी के अंतर्गत गेहूं क्रय वर्ष 2021-22 में खरीद का कार्य सुचारु ढंग से संचालित किया जाए।

Wheat will be procured in Uttar Pradesh from April 1

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। गेहूं क्रयकेंद्रों पर किसानों के बैठने व पेयजल आदि की व्यवस्था रहे। गेहूं खरीद के दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रय केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपलब्धता रहे।

. गेहूं खरीद के दौरान कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाए जाएं. इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रय केंद्रों पर पल्स ऑक्सीमीटर तथा इन्फ्रारेड थर्मामीटर की उपलब्धता रहे.

नंदीग्राम में धारा 144 लागू

0

नंदीग्राम:  1 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में 30 सीटों पर चुनाव होंगे. इस दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम गया है. तीसरा चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा, जिसके लिए प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. नंदीग्राम में आज शाम से धारा 144, बंगाल में तैनात होंगी सुरक्षा बलों की 800 कंपनियां.

Chatra MP nominated Rupender Jaiswal MP representative of Herhanj Block

0

चतरा सांसद ने रूपेंद्र जायसवाल को हेरहंज प्रखण्ड के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया

हेरहंज-(लातेहार) भारतीय जनता पार्टी के चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा लातेहार जिले के हेरहंज रूपेन्द्र जायसवाल को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। हेरहंज मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि को बधाई दी। साथ ही लातेहार जिला के भाजपा ओ बी सी मोर्चा के जिला महामंत्री देवनन्दन प्रसाद साहू ने नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि को अंग वस्त्र ,पुष्प एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया।मौके पर मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल,जिला मन्त्री-सन्तोष यादव,ओबीसी जिला महामंत्री देवनन्दन प्रसाद साहू,मजदूर मंच के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर,पूर्व सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल,पूर्व बीस-सूत्री अध्यक्ष-विजय गुप्ता,यदुनन्दन प्रसाद गुप्ता, मनोज यादव,गुड्डू वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद यादव,कन्हैया प्रसाद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता इस समान समारोह में शामिल रहे।

झारखंड JAC ने 10 बोर्ड परीक्षा का ऐडमिट कार्ड जारी

0

झारखंड बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड किया रिलीज, यहां देखें डायरेक्ट लिंक jac.nic.in

internet
Facebook
Twitter
whatsapp
copy
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कक्षा 10 की परीक्षा 04 मई से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएगी।
इस शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
यह परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 09:45 से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 12 की परीक्षाएं 02 से शाम 05:15 बजे आयोजित की जाएगी।
परीक्षार्थी एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्रों को परीक्षा की तारीखों, समय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्र का पता।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jac-online.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर फ्लैश हो रहे, ‘Recent Announcement’ पर देखें

चरण 3: यहां, ‘secondary exam admit card ||2021’ लिंक पर क्लिक करें

चरण 4: लिंक पर क्लिक करें, “माध्यमिक और मध्यवर्ती परीक्षा कार्यक्रम || 2021”

चरण 5: आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी

चरण 6: स्कूल लॉग-इन पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें

चरण 7: झारखंड बोर्ड 10 वीं एडमिट कार्ड 2021 की चेक करें और डाउनलोड करें

चरण 8: जेएसी कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2021 का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें

JAC Jharkhand Board 10th: Date Sheet

4 मई – वाणिज्य / गृह विज्ञान

5 मई – उर्दू / बंगाली / उड़िया

6 मई – अरबी / फारसी / मुंडारी / उरांव

7 मई – खारिया / नागपुरी / परगना

8 मई – हिंदी

10 मई – संगीत

11 मई – सामाजिक विज्ञान

13 मई – संस्कृत

17 मई – गणित

19 मई – अंग्रेजी

21 मई – विज्ञान

थिओरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं को

हर साल, लगभग 03 लाख छात्र जेएसी 10 वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण करते हैं. परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए. छात्रों को थिओरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं को भी अलग से पास करना होगा. जेएसी 12 वीं परीक्षा के लिए, पासिंग मार्क्स की आवश्यकता 30 फीसदी है.

सबसे बड़ी जंग नंदीग्राम में लड़ी जा रही है,शाह का रोड शो, ममता का पदयात्रा

0

Road show of amit shah in favor of shubhendu

पश्चिम बंगाल:  आज दूसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन है. इस चरण में सबसे बड़ी जंग नंदीग्राम में लड़ी जा रही है. जहां पर मुकाबला ममता बनर्जी और शुभेंदु धिकारी के बीच है. आज नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही हैं .शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में अमित शाह रोड शो कर रहे हैं . ममता पिछले 3 दिनों से नंदीग्राम में डेरा डाले हुए हैं। वहीं, शाह नंदीग्राम के अलावा डबरा और पंसकुरा पश्चिम में भी रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे वे डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे। डायमंड हार्बर ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का विधानसभा क्षेत्र है।

नंदीग्राम में एक अप्रैल को वोटिंग

बंगाल चुनाव की हॉट सीट नंदीग्राम में वोटिंग दूसरे चरण में एक अप्रैल को होनी है। यहां ममता का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और कभी उनके करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु ने पिछले साल नवंबर में TMC छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।

बंगाल में 8 फेज में चुनाव

पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग होनी है। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च (30 सीट) को हुई थी। अगले फेज में 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को वोटिंग होनी है।

युवती ने चचेरे भाई से की शादी, आहत पिता और परिजनों ने युवती का पुलता बनाकर किया अंतिम

0
Girl marriage her own brother in Jharkhand chatra district

माँ-बाप और परिजनों ने लड़की से सारे रिश्ते खत्म किए
माँ-बाप और परिजनों ने लड़की से सारे रिश्ते खत्म किए

सिमरिया/गीतांजलि:- झारखण्ड के चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के धनगड़ा पंचायत स्थित खरिका गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।इस गांव में एक ऐसी शादी हुई कि भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। गांव की एक युवती ने अपने चचेरे भाई से शादी रचा ली।

इससे शर्मसार परिवार और समाज के लोगों ने जीवित अवस्था में ही उसकी अंत्येष्टि कर डाली। शनिवार को युवती का पुतला बना कर बाजाप्ता शवयात्रा निकाली गई और शमसान घाट ले जाकर उसका दाह-संसकार कर दिया गया। घटना से आहत लड़की के पिता और परिजनों ने उससे तमाम नाता-रिश्ता समाप्त करने का एलान कर दिया।

इधर घटना से आहत लड़की की माँ का रो-रो कर उसका बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बेटी की करतूत से समाज में उनकी इज्जत को बट्टा लगा है, वे कहीं मुुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे। अब वह गांव समाज में पहुंची। वहां भी लड़की ने राजदीप के साथ जीने-मरने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर ज्ञानी राम, राजकुमार राम, सोमर राम समेत दर्जनों गांव व रिश्तेदार मजूद थे। तब परिजनों ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर तमाम रिश्ते खत्म करने का फैसला लिया।