Wednesday 8th of July 2026 03:55:54 AM
Home Blog Page 266

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान संपन्न, 80.43% मतदान

0

Second phase of polling in Bengal, 80.43% polling till 6 pm

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 30 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के मतदान खत्म हो गए है। चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक पश्चिम बंगाल में 80.43% मतदान हुए।

पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर कुल 171 प्रत्याशियों में 152 पुरुष और 19 महिलाएं हैं। आज मतदान का आयोजन दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुरा इन चार जिलों में किया गया है।

यूपी पंचायत चुनाव में पति

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं और उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी है तो एक को ड्यूटी में छूट मिल सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी लिस्ट से दंपति में से किसी एक का नाम हटाने का आवेदन आने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को आदेश दिया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव जिलेवार चार चरणों में 15 से 29 अप्रैल के बीच होने हैं, जिसमें लाखों सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कराने के लिए लगनी है।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यदि कोई विवाहित जोड़ा, जो सरकारी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं और अपने बच्चों की देखभाल के लिए उनमें से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से राहत चाहिए तो वे आवेदन कर सकते हैं। यदि दोनों को चुनाव ड्यूटी सौंपी गई है, तो उनके आवेदन पर ध्यान दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक पत्र सभी जिला अधिकारियों को जारी किया है।

सभी जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखी चिट्ठी में आयोग की तरफ से कहा गया है कि अगर सरकारी नौकरी में काम करने वाले पति-पत्नी दोनों में से किसा एक के द्वारा चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो उनके बच्चों की देखभाल के लिए किसी एक को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने पर सहानभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पति-पत्नी दोनों की चुनाव ड्यूटी लग गई है। इस वजह से उन्हें अपने बच्चों की देखरेख में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर बड़ी संख्या में आवेदन भी हुए हैं। यही वजह है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राज्य निर्वाचन आयोग ने चिट्ठी लिखी है।

उत्तर प्रदेश युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर बताया था कि अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी टीचर हैं और उन दोनों की ड्यूटी चुनाव में लगती है तो उनके सामने बच्चों की देखभाल करने का संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में कई बार उनके बच्चों को नुकसान भी पहुंचता है। अत: सरकारी नौकरी करने वाले दंपती मे किसी एक व्यक्ति की ही चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए राजेंद्र सिंह राठैर ने राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया था। इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है।

गौरतलब हो कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत के चारों पदों (ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य) के लिए एक साथ चार चरणों में जिलेवार चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 18 जिलों के सभी पदों के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 जिलों में 19 अप्रैल को, तीसरे में भी 20 जिलों में 26 अप्रैल को और चौथे व अंतिम चरण में 17 जिलों के सभी पदों के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

02 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-02-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 02 April”]

Bihar में जमीन की रजिस्ट्री के 35 दिनों के अंदर खुद

0
Bihar introduces suo moto online Mutation for land
जमीन खरीद के साथ ही स्वतः ऑनलाइन म्यूटेशन हो जाएगा
जमीन खरीद के साथ ही स्वतः ऑनलाइन म्यूटेशन हो जाएगा

बिहार में दाखिल-खारिज की ऑनलाइन प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो गई।  इसके तहत जमीन रजिस्ट्री के वक्त ही आपको एक Form भरना होगा। यह Form अंचलाधिकारी के नाम से होगा। इसके बाद 35 दिनों के अंदर खुद-ब-खुद दाखिल-खारिज (Mutation) हो जाएगा।  अब आपको जमीन के म्यूटेशन के लिए अंचल ऑफिस में भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है।

बिहार से बाहर रहने वाले बिहारियों को होगा लाभ

इसे स्वतः संज्ञान ऑनलाइन दाखिल-खारिज ( Suo-moto online Mutation) नाम दिया गया है। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने इसकी विधिवत् शुरुआत करते हुए कहा कि लोगों को अंचल ऑफिस के अनावश्यक चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी।  खासकर ऐसे लोगों की समय की बचत होगी जो बिहार के बाहर रहते हैं।  उन्होंने कहा कि नये नियम के बाद म्यूटेशन के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

जमीन रजिस्ट्री के वक्त ही Mutation form भरना होगा 

इसके लिए जमीन रजिस्ट्री के वक्त ही आवेदक को एक फॉर्म भरकर देना होगा।  उस फॉर्म में उस इलाके के अंचलाधिकारी का नाम लिखा होगा । उस फॉर्म के साथ क्रेता-विक्रेता का आधार और पैन कार्ड के अलावा जमीन का पूरा विवरण लिखा होगा।  35 दिनों के अंदर पदाधिकारी को mutation की प्रक्रिया पूरी करनी है ।

सांसद प्रतिनिधि का प्रयास लाया रंग

0

चार दिनों से बिजली आपूर्ति थी बंद, सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि ने बिजली विभाग से बात कर बिजली चालू करने की कही बात

बिजली कर्मियो ने कहा की शाम तक बहाल होगी विद्युत आपूर्ति

उज्ज्वल दुनिया लातेहार जिले के हेरहंज प्रखण्ड के सुदूरवर्ती प्रखण्ड के सेरनदाग पंचायत के सिकीद, सासंग, झिलवाही,केडु, लावागाडा समेत बीते कई जगहों पर चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। जब ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने के बाद आज सुबह सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,और बिजली कर्मियो से बात कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की बात कही ।जिस पर कनीय अभियन्ता और सहायक अभियंता ने आश्वस्त किया कि बिजली कर्मियो को भेजकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा जिसके बाद बिजली विभाग के द्वारा स्थानीय पेटी ठिकेदार शमशेर अंसारी के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है।वहीं सांसद प्रतिनिधि ने स्थल पर पहुंचकर जायजा भी लिया साथ ही काम मे लगे कर्मियो से बात की ,कर्मियो ने बताया कि आज संभवत शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी ।जिसके बाद शाम को क्षेत्रों में बिजली का तार पोल दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दिया गया।मौके पर भाजपा मजदूर किसान मंच के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर,ग्रामीण घनश्याम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हेरहंज थाना के 17 वें थाना प्रभारी के रूप में जमील अंसारी ने लिया पदभार

0

उज्ज्वल दुनिया लातेहार संवाददाता नितेश जायसवाल
हेरहंज-(लातेहार) हेरहंज थाना के 17 वें थाना प्रभारी के पद पर जमील अंसारी लिए प्रभार। पत्रकारों के साथ बैठक कर सभी से हुई परिचय। बैठक में थाना प्रभारी श्री अंसारी ने कहा की इस थाना में पहली बार थाना प्रभारी के पद पर आया हूँ। और इस थाना क्षेत्र में हमारी पहली प्राथमिकता नक्सली,उग्रवादी,अपराधी पर नकेल कसना व अफीम की खेती पर नकेल कसना पहली प्राथमिकता रहेगा। हमे आप सबों का सहयोग चाहिए। हम आपके साथ हैं। किस भी व्यक्तियों को अगर कोई परेशानी होगी तो उन्हें भी हर सम्भव मदद करने की कोशिश की जाएगी।

क्या ममता बनर्जी ने “पैनिक बटन” दबा दिया है?

0

अंतिम चरण की किसी सीट से नामांकन करेंगी ममता दीदी- मोदी
अंतिम चरण की किसी सीट से नामांकन करेंगी ममता दीदी- मोदी

चुनाव perception पर जीते जाते हैं। लोग नेताओं के हाव-भाव से अंदाजा लगाते हैं कि फलां पार्टी जीत रही है या हार रही है। अब बंगाल को ही ले लिजिए। बिना एक भी वोट पड़े पश्चिम बंगाल और देश के लोगों ने मान लिया है कि CPM-Congress और पीरजादा अब्बास का गठबंधन मुकाबले में नहीं है । सब जानते हैं कि बंगाल में कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन तीसरे नंबर पर है। बिना एक भी वोट पड़े आखिर लोगों ने ऐसा क्यों मान लिया? क्योंकि कांग्रेस-वामपंथी और पीरजादा अब्बास परशेप्सन की लड़ाई पहले ही हार चुके हैं।

अब आते हैं तृणमूल बनाम BJP के बीच मुकाबले पर । परशेप्सन क्या कहता है।

पिछले तीन दिन की घटनाओं पर गौर करें।

1. ममता बनर्जी का सभी विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्ठी लिखी ।

2. TMC का एकमात्र प्रचारक होने के बावजूद सिर्फ नंदीग्राम में डेरा डाल कर बैठना

3. ममता बनर्जी का BJP नेताओं के प्रति अपशब्द, उन्हें “गुंडा” कहना, सीधे प्रधानमंत्री को “साला” कहना, ये कहना कि मैं सबको चेहरे से पहचानती हूँ, चुनाव बाद Central forces बचाने नहीं आएंगे आदि क्या इशारे कर रहे हैं ?

4. प्रशांत किशोर का पहले चरण के चुनाव के बाद ही पंजाब शिफ्ट कर जाना, फिर चंडीगढ़ से ये बयान देना कि “Even if we loose, game is on” ये सब जनता के बीच क्या परशेप्सन दे रहे हैं? Even if we loose का क्या मतलब है ? क्या प्रशांत किशोर ने इशारा दे दिया है ?

5. तृणमूल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता सौगत राय चुनाव के बीच में क्यों कह रहे हैं कि अब मैं राजनीति छोड़ दूँगा ?

क्या ये सब TMC कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है ? क्या तृणमूल कांग्रेस पहले चरण के चुनाव के बाद ही perception की लड़ाई हारती हुई नहीं दिख रही ?

क्या कहता है तृणमूल का हाव-भाव ?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाव-भाव पकड़ने की कोशिश करें। ममता बनर्जी के चेहरे और कैंपेन का स्टाइल और नारे के बीच का मर्म समझने की कोशिश करें।

ममता बनर्जी धिक्कार रही हैं, गाली दे रही हैं, खुद की जाति बता रही हैं कि वो ब्राह्मण हैं, शांडिल्य गोत्र की हैं । ममता बनर्जी दुर्गा शप्तशति का पाठ कर रही हैं।

ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी का पूरा कैंपेन ही जनता को सफाई देने और बीजेपी को जवाब देने पर चल रहा है। वे खुद एजेंडा सेट नहीं कर पा रहीं, बल्कि BJP के धार्मिक एजेंडे का मकडजाल में उलझ कर रह गई हैं।

ममता के चेहरे का उत्साह कहीं खो सा गया है। वो धमकी देती हैं, लोगों को डराने की कोशिश करती हैं। वो कहती हैं कि केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जाने के बाद एक-एक को देख लूंगी ।

Perception ये है कि ममता अकेली पड़ गई हैं। संदेश ये है कि वो देश भर के विपक्षी नेताओं को मदद की गुहार लगा रही हैं। अभी तो सिर्फ दो चरण के चुनाव हुए हैं, अभी से थकी-थकी, बुझी-बुझी सी दिख रही है पार्टी। चेहरे पर मुस्कान गायब है । अभी तो छः चरणों का चुनाव बाकी है।

BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाव-भाव क्या कहता है?

BJP के पास न पैसे की कमी है, न कार्यकर्ताओं की । बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्यों के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बंगाल में डेरा डाले हुए हैं। बंगाल के जंगलमहल इलाके में 37 हजार आदिवासी कार्यकर्ता तो सिर्फ झारखंड से गये थे । इसी तरह यूपी-बिहार से भी लगभग हर BJP नेता-कार्यकर्ता की बंगाल में ड्यूटी लगी ही है । 8 चरण के लंबे चुनाव में इस बात का बहुत असर पड़ता है कि आपके पास स्टार प्रचारक कितने हैं, पार्टी के फंड में कितने पैसे हैं और कार्यकर्ताओं में कितना जोश है । इन सब मामलों में BJP तृमूल पर बीस साबित हो रही है ।
सभार- Pankaj Prasoon

Highlights: बंगाल विधानसभा चुनाव

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. बंगाल में 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

  • मतदान से पहले केशपुर में TMC कार्यकर्ता की हत्‍या, अब तक 8 गिरफ्तार
  • नंदीग्राम में मतदान के बीच भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला.
  • पीएम मोदी बोले- बीजेपी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
  • पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 39 विधानसभा सीटों पर दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 61.90%वोट पड़ चुके हैं.
  • नंदीग्राम में पोलिंग बूथ पर झड़प को लेकर ममता ने गवर्नर को लगाया फोन, कहा- ‘कुछ भी हो सकता है.
  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर फोन पर बात की. उन्होंने कहा स्थानीय लोगों को अपना वोट डालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. सुबह से मैं घूम रही हूं. अब मैं आपसे अपील कर रही हूं.

1 अप्रैल से महंगा हुआ आगरा

0

Travel on Agra-Lucknow Expressway costlier from April 1

लखनऊ. प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू रहे नए वित्तीय में कई नियमों में बदलाव हुआ है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर और महंगा होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए नई दरों को मंजूरी दे दी है. कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी. कार-जीप सहित छोटे चार पहिया वाहनों पर एक तरफ की यात्रा में पांच रुपये अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन अगर एक ही दिन में आगरा से लखनऊ जाकर फिर वापस लौट आने पर बढ़ी हुई कीमत नहीं देनी पड़ेगी। वहीं लखनऊ से आगरा के सफर पर कीमतें अभी नहीं बढ़ाई गई हैं।

Bengal Election: सुबह

0

पश्चिम बंगाल :  दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. बंगाल की 30 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. आज पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर की 9-9 सीट, बांकुड़ा की आठ और दक्षिण 24 परगना की चार सीटों पर वोट डाले जाने हैं। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में वोट देने के लिए पहुंच गए हैं. सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। यहां वोटों की गिनती 2 मई को होगी। बंगाल में 75 लाख वोटर्स 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Bengal Election: People started voting early in the morning, the whole nation’s eye on Nandigram

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके एजेंट के साथ मारपीट की जा रही है. सत्तापक्ष की ओर से सुबह से ही आरोप लगने शुरू हो गए हैं. मेदिनीपुर, साउथ 24 परगना में टीएमसी का आरोप है कि उनके लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. मेदिनीपुर में टीएमसी प्रत्याशी का कहना है कि उनके पोलिंग एजेंट को हाउस अरेस्ट किया गया।

बंगाल में आज दूसरे चरण का रण, इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 30 सीटों पर 345 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैऐसे में कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला भी इसी चरण में होना है. नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है तो डेबरा में दो पूर्व आईपीएस आमने सामने हैं।

01 April 2020

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-01-04-2021.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01-04-2021″]

01 April 2020

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-01-04-2021.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01-04-2021″]

हेरहंज,मनिका और बरवाडीह के थाना प्रभारी बदले,हेरहंज थाना प्रभारी को बालूमाथ के नए थाना प्रभारी बनाया गया

0

लातेहार में पुलिस अधीक्षक प्रशांत आंनद ने किया छह पुअनि (दरोगा) का ट्रांसफर

उज्ज्वल दुनिया
लातेहार लातेहार ज़िले में छह पुअनि (दरोगा) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। हेरहंज,बरवाडीह और मनिका के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है जबकि हेरहंज के थाना प्रभारी को बालूमाथ का थाना प्रभारी बनाया गया है। 
बताते चलें कि बालूमाथ थाना प्रभारी का पद तत्कालीन थाना प्रभारी के निलंबन के बाद पिछले कुछ दिनों से रिक्त चल रहा था। 
विवादों में रहे बरवाडीह के थाना प्रभारी प्रदीप वर्मा को लातेहार थाना भेजा गया है वहीं मनिका के थाना प्रभारी नितीश कुमार को बालूमाथ थाना में पदस्थापित किया गया है। हेरहंज के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो को बालूमाथ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। हेरहंज थाना के नए थाना प्रभारी जमील अंसारी को बनाया गया।