Wednesday 8th of July 2026 10:33:03 AM
Home Blog Page 260

रांची: पहले अस्पतालों में जगह नहीं थी, अब श्मशान में भी वेटिंग

0
Corona situations worsen in Ranchi, long quest in moratorium
मुक्तिधाम में अपनी बारी का इंतजार करते एंबुलेंस
मुक्तिधाम में अपनी बारी का इंतजार करते एंबुलेंस

रांची में कोरोना के दौर में होने वाली मौताें ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 10 दिनों में रांची के श्मशान और कब्रिस्तान में अचानक शवाें के आने की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। रविवार को रिकॉर्ड 60 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। इनमें 12 शव काेराेना संक्रमिताें के थे, जिनका दाह संस्कार घाघरा में सामूहिक चिता सजाकर किया गया। इसके अलावा 35 शव पांच श्मशान घाटाें पर जलाए गए और 13 शवाें को रातू रोड और कांटाटोली कब्रिस्तान में दफन किया गया। सबसे अधिक शवों का दाह संस्कार हरमू मुक्ति धाम में हुआ।

मृतकों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि मुक्तिधाम में चिता जलाने की जगह कम पड़ गई। लोगों ने घंटों इंतजार किया, फिर भी जगह नहीं मिली तो लोग खुले में ही चिता सजाकर शव जलाने लगे। श्मशान में जगह नहीं रहने की वजह से मुक्तिधाम के सामने की सड़क पर वाहनों की पार्किंग में ही शव रखकर अंतिम क्रिया करने लगे। हालात ऐसे हो गए कि देर शाम मुक्तिधाम में कई लोग शव लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

मृतक के परिजनों की पीड़ा ऐसी कि शव जलाने के लिए लगानी पड़ रही गुहार

शव जलाने के लिए अब लाेगाें काे निगम-प्रशासन से गुहार लगानी पड़ रही है। माेक्षधाम में इलेक्ट्रिक शव दाह की मशीनें खराब हुईं ताे मारवाड़ी सहायक समिति के पदाधिकारियाें के पास कुछ ही देर में पांच फाेन आए। सबकी एक ही मांग थी- अंतिम संस्कार की व्यवस्था जल्दी करवा दीजिए।

ऐसा मंजर कभी भी नहीं देखा
हरमू मुक्तिधाम में वर्षाें से लाश जलाने वाले राजू राम ने कहा- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा। लाेग जहां गाड़ियां पार्क करते हैं, वहां अर्थियों की कतार लगी है। एंबुलेंस से शव निकालकर सड़क पर ही रख रहे हैं। अंतिम संस्कार से पहले विधि-विधान भी नहीं हाे रहे।

लोड बढ़ा तो माेक्षधाम की दाेनाें मशीनें खराब

काेराेना से माैत का आंकड़ा बढ़ा ताे हरमू माेक्षधाम में शव जलाने वाली दाेनाें मशीनें भी ठप हाे गईं। गैस से चलने वाली ये मशीनें जरूरत के हिसाब से गर्म नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद मारवाड़ी सहायक समिति प्रबंधन ने साफ कर दिया कि जब तक मशीनें ठीक नहीं हाेंगी, तब तक यहां दाह-संस्कार नहीं हाे सकता। यह शहर का एकमात्र माेक्षधाम है, जहां काेराेना संक्रमिताें का अंतिम संस्कार हाेता है।

दाेपहर दाे बजे तक वहां काेराेना संक्रमित 12 शवाें की कतार लग गई। देर शाम तक मशीन ठीक करने की कोशिश नाकाम रही ताे नगर निगम ने संक्रमित शवाें काे घाघरा में जलाने का फैसला लिया। इसके बाद देर रात घाघरा श्मशान घाट पर एक साथ सामूहिक चिता पर संस्कार हुआ।

11 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-11-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 11 April”]

11 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-11-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 11 April”]

लातेहार पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता

0

नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पीएलएफ़आई के सात उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सभी गिरफ्तार नक्सली बालूमाथ थाना से फरार नक्सली कृष्णा यादव के सहयोगी हैं 

नितेश जायसवाल उज्ज्वल दुनिया संवाददाता लातेहार :लातेहार पुलिस को शनिवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफ़आई (PLFI) के विरुद्ध बड़ी कामयाबी मिली। जिला पुलिस के एक संयुक्त टीम ने गुप्त सुचना पर छापामारी कर नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पीएलएफ़आई के सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार और गोली भी बरामद की गई। 
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी नक्सली बालूमाथ थाना से फरार नक्सली कृष्णा यादव के सहयोगी हैं।  इस सम्बन्ध में पलामू के डीआईजी राज कुमार लकड़ा ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी। डीआईजी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि चंदवा थाना के बेलगड़ा जंगल में पीएलएफआई के हथियार से लैस उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं। सुचना मिलते ही चंदवा थाना रिज़र्व बल, सैट-8 और झारखण्ड जैगुआर-एजी 37 के पुलिसकर्मियों को छापमारी के भेजा गया। टीम ने मौके से सात पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि सभी गिरफ्तार उग्रवादी पीएलएफआई के फरार उग्रवादी कृष्णा यादव के सहयोगी हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में से कई के खिलाफ लातेहार के चंदवा और रांची के चान्हों थाना में मामले दर्ज हैं। मौके पर लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद, एएसपी विपुल पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।  गिरफ्तार उग्रवादियों के नाम इस प्रकार हैं
रामजीत उरांव (35), संतोष उरांव (22), मंजन मुंडा (18) तीनों चंदवा थाना ; बिरसा उरांव (30), छोटन महली (32), परमेश्वर उरांव (26) तीनों चान्हों थाना और बालक राम (20) कुडू थाना। इन उग्रवादियों के पास 315 बोर के दो देशी राइफल,315 बोर के आठ जिंदा गोली और 11 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया।

10 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-10-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 10 April”]

अनियंत्रित हो खाई में पलटी स्विफ्ट डिजायर कार, महिला समेत चार की मौत

0

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

घटना बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बीस माइल के समीप की

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बीस माइल के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वंही एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। मृतकों में सभी एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। जिसमे एक दम्पति भी है।

घटना के बावत बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर गांव निवासी शेख़ आजम (55) अपनी पत्नी आसमीन खातून (45) एवं परिवार के सदस्य मो. आमीर शेख (26) और मो. हसनैन शेख (24) के साथ शनिवार को कार से खरीदारी करने बगोदर बाजार जा रहे थे। इनके साथ ममूल रजा नामक चालक भी था।

वाहन चालक जीटी रोड पर काफी तेजी से कार चला रहा था। बीस माइल के समीप घुमावदार मोड़ पर कार अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी। जिसमे एक ही परिवार के सभी चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना में मामूल रजा गम्भीर रूप से घायल बताये जाते हैं।

स्वीफ्ट डिजायर कार के अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे खाई में पलट जाने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और सभी शवों को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन पूरा

0

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन पूरा हो चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके आंकड़े जारी किए हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश के 20 जिलों में सभी पदों पर 2 लाख 33 हज़ार 616 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 787 जिला पंचायत वार्ड के लिए 8024 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं 19653 क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 56874 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसी तरह से 14897 प्रधान पद से लिये 99404 प्रत्याशी किस्मत आजाम रहे हैं. वहीं 187781 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के लिए 69314 पद पर नामांकन हुए हैं.

Nomination for the second phase of panchayat elections in Uttar Pradesh

आयोग के अनुसर नामांकन पत्रों की जांच शनिवार तक होगी. 11 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. दूसरे चरण में जिन जिलों में चुनाव होना है, उनमें मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ शामिल हैं.

बंगाल में मतदान जारी, मतदान के दौरान सुरक्षाबलों की फायरिंग में चार की मौत, 53.13% मतदान

0

  •  पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान सुरक्षाबलों की फायरिंग में चार की मौत . यह घटना सिताकुल्ची विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉत के जोरपट्टी इलाके में हुआ.

  • 53.13% मतदान, EC ने सितालकुची में बंद कराई वोटिंग

बंगाल : पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया. इस चरण में उत्तर बंगाल में कूचबिहार तथा अलीपुरद्वार जिलों तथा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने 44 निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए 15,940 मतदान केंद्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 789 टुकड़ियों को तैनात किया है.

Voting in Bengal continues for the fourth phase of elections

शनिवार को होने वाले चुनाव में कुल 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. हावड़ा में नौ विधानसभा सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर मतदान होगा.

चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9:40 बजे तक 15.85% मतदान हुए हैं।

सचिवालय में कोरोना विस्फोट, लगभग सभी विभागों में मिले संक्रमित

0

सचिवालय के लगभग सभी विभागों में मिले कोरोना पॉजीटिव
सचिवालय के लगभग सभी विभागों में मिले कोरोना पॉजीटिव

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. चाहे वो आम आदमी हो या डॉक्टर या फिर अधिकारी, सभी पर कोरोना का प्रोकोप भारी पड़ रहा है. ऐसे में राजधानी रांची में सचिवालय में कोरोना विस्फोट हुआ है. एक साथ 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. बता दें की लगभग हर विभाग में कोरोना संक्रमित मिले हैं.

किस विभाग में कितने संक्रमित

कार्मिक विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव, 4 सशंकित

खाद्य आपूर्ति विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव

गृह विभाग : 5 कोरोना पॉजिटिव, 7 सशंकित

पर्यटन विभाग : 4 कोरोना पॉजिटिव, 7 सशंकित

ग्रामीण विभाग : 7 सशंकित

ऊर्जा विभाग : 1 सशंकित

वन विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव

पेयजल विभाग : 9 कोरोना पॉजिटिव, 8 सशंकित

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा : 5 कोरोना पॉजिटिव, 1 सशंकित

माध्यमिक शिक्षा : 1 कोरोना पॉजिटिव, 2 सशंकित

योजना विभाग : 4 कोरोना पॉजिटिव, 4 सशंकित

पंचायती राज विभाग : 4 सशंकित

पशुपालन विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव

खनन विभाग : 2 कोरोना पॉजिटिव, 7 सशंकित

स्वास्थ्य विभाग : 7 कोरोना पॉजिटिव

विजिलेंस विभाग : 1कोरोना पॉजिटिव, 3 सशंकित

जी पी एफ : 1 कोरोना पॉजिटिव

वित्त अंकेक्षण विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव

नगर विकास विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव

परिवहन विभाग : 1 कोरोना पॉजिटिव

जिला अधिवक्ता संघ: महासचिव के पद पर चुन्नुकान्त ने लगाया हैट्रिक

0

अध्यक्ष बने प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नुकान्त और कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा

महासचिव के पद पर तीसरी बार विजयी हुए चुन्नुकान्त

[राजेश कुमार]

गिरिडीह: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महासचिव के पद पर चुन्नू कांत ने हैट्रिक लगा कर इतिहास रच ही दिया। आखिरकार डबल ग्रेजुएटों ने किये गये कार्यों की समीक्षा कर इस पद पर एक दमदार व्यक्तित्व को चुन ही लिया। ताकि भविष्य में भी जिला अधिवक्ता संघ कुछ नया कर सके।

हालांकि इस पद पर हैट्रिक की राह में रोड़ा बन कर जो प्रत्याशी सामने आये थे। वोटरों ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया और वह काफी निचले पायदान पर नजर आये।

चुन्नुकान्त को 403 वोट मिले जबकि कामेश्वर यादव को 195, विनय कुमार को 74, उमेश चन्द्र त्रिवेदी को 8 और मितेश सराक को 2 वोट मिले।

अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए प्रकाश सहाय

वंही संघ के अध्यक्ष के पद पर प्रकाश सहाय ने दुर्गा पांडेय को पराजित कर जीत हासिल किया। प्रकाश सहाय को 415 मत मिले वंही दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को 265 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। इस पद पर खड़े तीसरे प्रत्याशी सुनील राय को मात्र 2 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।

जबकि शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के पद पर एक बार फिर जीत हासिल किया। उनकी यह जीत इस बात को साबित किया कि जन बल के आगे धनबल हमेशा धाराशाही ही हुआ है। चाहे वह सियासती चुनाव हो अथवा अधिवक्ता संघ का। जनबल जिसके साथ जीत उसकी ही पक्की होती है। शिवेन्द्र कुमार सिन्हा को 277 मत मिले जबकि कमलेश्वर प्रसाद नारायण देव को 270, सुनीता कुमारी को 110 और तरुण कांति ठाकुर को 24 वोट प्राप्त हुए।

संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर उदय कुमार सिन्हा विजयी हुए। उन्हें 228 वोट मिले जबकि शिव कुमार गुप्ता को 217, मीरा कुमारी को 193 और बिजय कुमार साहा को 37 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।

जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर पुनः जीत हासिल कर ज्योतिष कुमार सिन्हा अपने पूर्व पद पर यथावत काबिज रहने में सफल हुये। ज्योतिष कुमार सिन्हा को कुल 314 वोट मिले, जबकि तुलसी प्रसाद महतो को 295 और किशोर कुमार वर्मा को 33 वोट मिले।

उपाध्यक्ष के पद पर एक बार पुनः बालगोविंद साहू विजयी घोषित हुये। इस पद पर दो स्वजातीय प्रत्याशियों के बीच हुई कांटे की टक्कर का परिणाम यह हुआ कि दोनों स्वजातीय प्रत्याशी चुनाव हार गये। इस पद के लिये बल गोविंद साहू को जंहा 278 वोट मिले वंही नित्यानन्द प्रसाद को 205 और संजीवन कुमार सिन्हा को 135 वोट मिले। इस पद के चौथे प्रत्याशी पारस नाथ प्रसाद सिंह को 50 वोटों की प्राप्ति हुई।

वंही संयुक्त सचिव( एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर पुनः दशरथ प्रसाद विजयी हुए। दशरथ प्रसाद को जंहा 322 वोट मिले वंही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे पंचानन्द कुमार मुनि को 299 वोट मिले। जबकि संजय कुमार मात्र 59 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

पूरे उत्साह से मतदान करते अधिवक्ता

सम्पन्न हुआ मतदान, आया चुनाव परिणाम

जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के मतदान शुक्रवार को प्रातः 7:30 बजे से प्रारम्भ हुआ। जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। संघ से जुड़े वोटरों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कतारबद्ध हो अपनी बारी के आने का इंतज़ार कर वोटरों ने मतदान किया और अपने चहेते प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटी में बन्द कर दिया।

मतदान की समाप्ति उपरान्त भोजनावकास के बाद मत गणना का कार्य प्रारंभ हुआ। बार एसोशिएशन के चुनाव हेतु बनाये गये रिटर्निंग ऑफिसर शम्भू नाथ सहाय, विरेन्द्र कुमार राय एवं अर्जून महतो तथा सहायक रिटनिंग ऑफिसर कपिलदेव चौधरी, श्यामदेव राय, कुन्दन सिंह व शुभोनिल सामंता ने शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान करने के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य शुरू किया।

संघ के 16 पदों में 9 एग्जीक्यूटिव मेम्बर है शामिल

जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों में 9 एग्जीक्यूटिव मेम्बर के पदों के लिये चंदन कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, विशाल आनंद, बिनोद कुमार पासवान, बिनोद कुमार यादव, दिनेश राणा, उर्मिला शर्मा, शालिनी सिन्हा और शमशुल होदा विजयी रहे।

महासचिव के विजयी जुलूस में शामिल लोग

U.P

0

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

Lucknow; उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 4 जिलों में सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और ऑफिस में 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति का आदेश दिया है.

Yogi Adityanath Office

@myogioffice

1h

यह व्यवस्था बनाई जाए जिसके तहत जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर नगर के सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में एक दिन में 50% कर्मी ही आएं। इस संबंध में रोस्टर बनाकर उसे लागू किया जाए: मुख्यमंत्री श्री

@myogiadityanath

जी महाराज

अमित शाह का दावा

0

Amit Shah claims-BJP will win at least 68 seats के पक्ष में जनसभा करते अमित शाह
Amit Shah claims-BJP will win at least 68 seats

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीते  तीन चरणों के हुए चुनाव में भाजपा कम से कम 63-68 सीटें जीतेगी. एक प्रेस वार्ता में शाह ने कहा कि तीन चरणों में, बंगाल की जनता से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला. हमारे अनुमान के अनुसार, भाजपा तीन चरणों में 63 से 68 सीटों के बीच जीतेगी. शाह ने दावा किया कि जिस तरह से टीएमसी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं से एक साथ आने और टीएमसी को वोट देने की अपील की है, उनका अल्पसंख्यक वोट बैंक भी खिसक रहा है.

09 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-09-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 09 April”]