Wednesday 8th of July 2026 11:40:47 AM
Home Blog Page 259

मोदी झूठे हैं प्रधानमंत्री झूठे हैं

0
Modi is a liar, Prime Minister is a liar – Mamta

बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद बारासात में एक चुनावी रैली की. इस दौरान टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि ‘मोदी झूठे हैं प्रधानमंत्री झूठे हैं हालांकि तुरंत ममता ने कहा कि ‘झूठा असंसदीय शब्द है. प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

ममता ने कहा ‘नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक रैली में कहा कि ममता दीदी ने मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया. मैं सार्वजनिक रूप से उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कह रहीं हूं, अगर मैंने उनके लिए कुछ नहीं किया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आप कान पकड़ कर उठक बैठक करिएगा.

बारासात में टीएमसी नेता ने कहा कि  ‘ममता बनर्जी ने सभी से एकजुट होकर वोट देने की क्या गलती की? मुझे हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, माताओं, बहनों, छात्रों और युवाओं से वोट चाहिए.’ सीएम ने कहा कि ‘बीजेपी जानती है कि वे चुनाव हार जाएंगे, इसलिए वे मुझे प्रचार करने से रोकने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रहे हैं.

अमेरिका में अश्वेत युवक की मौत के बाद कई शहरों में हिंसा, कर्फ्यू

0

अमेरिका के मिनीपोलिस में जार्ज फ्लॉयड के बाद एक और अश्वेत युवक की पुलिसकर्मी की गोली से हत्या के बाद अमेरिका में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। भारी विरोध प्रदर्शन के बीच कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अश्वेत युवक की मौत के बाद जातिय उन्माद
अश्वेत युवक की मौत के बाद जातिय उन्माद

अश्वेत युवक की हत्या से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव करते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ब्रुकलिन सेंटर पुलिस डिपार्टमेंट के भवन के सामने एकत्रित हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबर की बुलेट चलाई और कर्फ्यू लगा दिया।

मरने वाले युवक नाम दौंते राइट है। पुलिस कमिश्नर जॉन हेरगटन ने कहा कि वारदात के बाद लोग इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें बाद में तितर-बितर कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने शॉपिंग सेंटर की दुकानों में लूटपाट की। ब्रुकलिन सेंटर में सोमवार की सुबह से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दौंते की मां कैटी राइट ने बताया कि रविवार को उनके बेटे ने दोपहर में फोन किया था। उसकी आवाज से लग रहा था कि पुलिस उसे गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश कर रही है। एक पुलिसकर्मी कह रहा था कि भागना मत, उसके बाद कॉल बंद हो गई। उन्होंने जब दोबारा फोन किया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। उसने बताया कि वह ड्राइविंग सीट पर मृत पड़ा हुआ है। पुलिस मामले में वीडियो रिकार्डिग के माध्यम से जांच कर रही है।

ममता जीती तो बंगाल को “मिनी पाकिस्तान” बना देगी, बयान पर शुवेन्दु अधिकारी को नोटिस

0
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 24 घंटे के प्रतिबंध लगाने के फैसले पर चौतरफा आलोचना झेल रहे चुनाव आयोग ने अब भाजपा के नेताओं को भी ताबड़तोड़ नोटिस देना शुरू कर दिया है। अब चुनाव आयोग ने भाजपा के बड़े नेता शुभेन्दु अधिकारी को नोटिस भेजा है।
शुवेन्दु अधिकारी ममता बनर्जी को "बेगम ममता बानो" कहकर संबोधित करते हैं
शुवेन्दु अधिकारी ममता बनर्जी को “बेगम ममता बानो” कहकर संबोधित करते हैं
मंगलवार को चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बेगम कहने और तृणमूल की सरकार बनने पर बंगाल के “मिनी पाकिस्तान” बनने वाले बयान को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है।
दरअसल, एक जनसभा में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बेगम कहा था और यह भी कहा था कि बंगाल में अगर तृणमूल कांग्रेस की सरकार तीसरी बार बनती है तो इस क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान बना दिया जाएगा। इस बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के दस दिन बाद चुनाव आयोग ने शुभेन्दु को नोटिस भेजा है।
एक बयान को लेकर चुनाव आयोग ने प्रचार करने से ममता बनर्जी पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। ममता पर कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग की तमाम आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। तब चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी ताबड़तोड़ नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा को प्रचार करने से 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को भी नोटिस देकर सीतलकुची घटना पर उनके बयान को लेकर जवाब तलब किया गया है।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि ममता पर प्रतिबंध लगाने के बाद देशभर में हो रही विपक्ष की लामबंदी से चुनाव आयोग के अधिकारी दबाव में हैं। अब आयोग भाजपा नेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ नोटिस जारी कर रहा है।

Bengal Elections  Hightlight : पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में आर

0

ममता बनर्जी ने किए 115 स्कैम, TMC का वोटबैंक है बाहरी -अमित शाह

पश्चिम बंगाल:  अमित शाह बोले- बंगाल में BJP जीतेगी 200 सीटें, 2 मई को मनेगी दिवाली.नागराकाटा में रैली करते हुए अमित शाह ने एक बार फिर से बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत होने का दावा किया. शाह ने कहा-‘राजवंशी समाज, गोरखा सामज और आदिवासियों ने बहुत अन्याय सहा है. 2 मई को बंगाल में भाजपा सरकार बनने के साथ ही उत्तर बंग विकास बोर्ड की रचना करके हम उत्तर बंगाल के विकास को आगे बढ़ाएंगे.

ममता के चुनाव प्रचार पर लगा 24 घंटे का बैन, EC के विरोध में धरना

पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में आर-पार की जंग चल रही है. भड़काऊ बयान पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने बीते दिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भड़काऊ बयान पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने बीते दिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रचार करने से 24 घंटे का बैन लगा दिया था. इसी बैन के विरोध में ममता बनर्जी मंगलवार को धरना दे रही हैं. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चार चरणों का मतदान पूरा हो गया है. अभी भी चार चरणों के लिए वोटिंग होनी बाकी है, पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को कुल 45  विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है.

यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा है. हर दिन कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है और सबसे बुरी हालत राजधानी लखनऊ की है। बेड के लिए लोंगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक बेहद आहत हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ को पत्र लिखकर राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान भी सुविधा पाने से वंचित लोगों की चिंता करने का अनुरोध किया है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल होकर सुर्खियों में बना हुआ है।

पत्र लिखकर मंत्री ने सवाल उठाने के साथ कहा है कि लखनऊ में हालत चिंताजनक है। इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीन की लगातार मांग के बाद भी दो घंटे तक एंबुलेंस ना मिलना बेहद ही कष्टदायक है। आम आदमी के बारे में हम क्या कहें।

उन्होंने पत्र में लिखा, “मैंने लखनऊ के सीएमओ से अनुरोध किया फिर भी एंबुलेंस नहीं मिली। समय से इलाज ना मिलने पर उनकी मौत हो गई। हम सब उनकी मौत के गुनाहगार हैं। उन्होंने कहा कि कोविड जनित परिस्थितियों को यदि शीघ्र नियंत्रित न किया गया तो हमें इसकी रोकथाम के लिए लखनऊ में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।”

मंत्री ने पत्र में लिखा कि जिले में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बेहद कम है। लखनऊ के प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरों में जांच बंद करा दी गई है और सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच में कई दिनों का समय लग रहा है।

उन्होंने अफसरों से कोविड के मरीजों के लिए अस्पताल में बेड बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास के बाद भी हम लोगों को हम इलाज नहीं दे पा रहे हैं। लखनऊ के सीएमओ ऑफिस से काम नहीं होता है। उनका तो फोन ही नही उठता है।

मंत्री ने लिखा है, “अंसतोषजनक हालात को देखते हुए आठ अप्रैल को वह सीएमओ ऑफिस जा रहे थे, लेकिन अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के आश्वासन पर नहीं गए। फिर भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। जरूरी है कि कोविड बेड बढ़ाए जाएं, पर्याप्त जांच किट दी जाएं, प्राइवेट लैब को कोविड जांच का फिर अधिकार मिले। गंभीर रोगियों को तुरंत भर्ती कर गंभीर रोगों से ग्रसित नॉन कोविड मरीजों का उचित इलाज हो।

झामुमो के वरिष्ठ नेता और लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक साइमन मराडी का निधन

0
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

झामुमो के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री साइमन मरांडी (74) नहीं रहे। कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी ने की। गौरतलब हो कि करीब एक महीने से तबीयत खराब होने की वजह से वो कोलकाता के अस्पताल में ही भर्ती थे।

मरांडी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। साइमन ने पहली बार 1977 में बतौर निर्दलीय मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपाड़ा का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया।

साइमन मरांडी ने पांच बार यहां से लगातार जीत हासिल की। 1989 में लोकसभा चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दी। वर्तमान में इस लिट्टीपाड़ा सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी विधायक हैं।

छात्र जीवन से राजनीति की शुरुअात करने वाले साइमन ने पहली बार 1977 में बतौर निर्दलीय मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया। 1989 में लोकसभा में चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दिया। सुशीला इस सीट पर 1990 से 2005 तक लगातार विधायक रहीं। इससे पूर्व इस सीट से रामचरण किस्कू ने तीन बार, सोम मुर्मू दो बार, बी मुर्मू व डाॅ. अनिल मुर्मू ने एक-एक बार प्रतिनिधित्व किया है।

13 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-13-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 13 April”]

12 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-12-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 12 April”]

12 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-12-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 12 April”]

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 Highlight

0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 Highlight

  • दीदी की साजिश है SC, ST और OBC को वोट नहीं डालने दिया जाए और गुंडों से छप्पा वोट डलवाना – पीएम नरेंद्र मोदी
  • बंगाल की रैली में बोले अमित शाह- 2 मई को इस्तीफे के लिए तैयार रहें ममता बनर्जी
  • कोच बिहार में हुई हिंसा को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
  • ममता दीदी ने शांतिपूर्ण मतदान की कभी अपील नहीं की: पीएम मोदी
  • ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों को बताया BJP का मददगार
  • कूचबिहार हिंसा पर बोले जेपी नड्डा- TMC हार रही है
  • प्रशांत किशोर के ऑडियो क्‍लिप पर भड़की TMC, कहा- ये BJP का माइंड गेम है
  • मैंने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो बोलते समय सभी सीमाओं को लांघ जाता है – ममता बनर्जी

फौज में इस्तेमाल होने वाली इंसास राइफल की गोली बेचते दो लोग गिरफ्तार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सिविलियन के लिए प्रतिबंधित इंसास रायफल की मैगजीन और 20 राउंड गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों रिश्ते में मामा और भांजा लगते हैं. दोनों वाट्सऐप माध्यम से कारतूस और मैगजीन बेचने की तैयारी में थे.

इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया. पकड़े गए युवकों ने बताया कि उसे लेस्लीगंज के गुड्डू ने कारतूस बेचने के लिए दिया था. इस मामले में नक्सली कनेक्शन है या कहीं से गोली की चोरी की गई इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.

एक युवक जिसका नाम हसन अंसारी है वो रामगढ़ थानाक्षेत्र के बेड़मा-बभंडी का रहने वाला है. जबकि जिलानी अंसारी सदर थानाक्षेत्र के टेलियाबांध का रहने वाला है. मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरूण कुमार माहथा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डालटनगंज स्टेशन रोड में दो युवक इंसास की गोली के साथ हैं.

इसे बेचा जाना था. सूचना पर एसपी संजीव कुमार ने तत्काल कार्रवाई के लिए टीम बनाई. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा के नेतृत्व में टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह की टीम ने दोनों को पकड़ा. तलाशी के क्रम में उनके पास से इंसास की 5.56 बोर की 20 गोली और मैगजीन मिली. एक अपाची बाइक (जेएच03डी 2216) भी पुलिस ने जब्त की है.

वाट्सऐप के जरिये गोली बेचने की थी तैयारी

इंस्पेक्टर अरूण कुमार माहथा ने बताया कि इंसास आम लोगों के लिए प्रतिबंधित हथियार है. इंसास रायफल का उपयोग पुलिस और फौज में होता है, लेकिन इसकी गोली को वाट्सऐप के जरिए बेचा जा रहा था. गोली बेचने के लिए इन्होंने व्हाट्सअप का प्रयोग किया. कई लोगों को गोली की तस्वीर भेजकर खरीदने के लिए पूछा गया.

इंस्पेक्टर ने कहा कि बेचने के लिए गोली देने वाले लेस्लीगंज के गुड्डू की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. इंसास रायफल की गोली उसके पास कहां से आई, इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में पुलिस जुटी है.

कोविड कंट्रोल के लिए रात 9 बजे तक सम्पन्न कराएं सभी आयोजन

0

गोरखपुर । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिलों में कोविड केस की संख्या का आकलन कर नाइट कर्फ्यू का निर्णय डीएम अपने स्तर से लें, लेकिन यह स्थिति आने से पहले जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 9 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना नियंत्रण, कोविड टीकाकरण और इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के संबंध में मंडलीय समीक्षा बैठक ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए। कोविड मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। कहा कि कोविड कंट्रोल के लिए रात 9 बजे तक सभी आयोजनों को सम्पन्न कराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में अनुपालन कराएं। कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए और उन्हें शासन की ओर से निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को प्रेरित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने देना, सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता पर लगातार नजर रखी जाए। इसके लिए सद्भावनापूर्वक प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। योगी ने कहा सभी जिलों के डीएम और सीएमओ कोरोना के संबंध में नियमित समीक्षा करें, जांच और टीकाकरण पर फोकस करते हुए कोरोना का फैलाव रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाही करें।

योगी ने इंसेफेलाइटिस उन्मूलन के प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ²ढ़ इच्छाशक्ति से किए गए समन्वित प्रयासों से इंसेफेलाइटिस अब खात्मे के कगार पर है। फिर भी इससे बचाव और इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचाव और इलाज के मुकम्मल इंतजाम पर ध्यान रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहे।

बंगाल का विकास, बंगाल के लोगों का विकास

0
Development of Bengal, development of people of Bengal – PM Modi

पश्चिम बंगाल : विधानसभा चुनाव के चार चरण के मतदान हो चुके हैं. पांचवे चरण के लिए 17 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बर्धमान में रैली के बाद कल्याणी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मोदी ने बंगाल में असली परिवर्तन की बात की. उन्होंने कहा- ‘चार चरणों में जो बहुत भारी संख्या में मतदान हुआ है, वो आशोल पोरिबोर्तन के लिए है. आशोल पोरिबोर्तन यानि बंगाल का विकास, बंगाल के लोगों का विकास. आशोल पॉरिबोरतोन यानि दीदी के कुशासन से मुक्ति, दीदी के सिंडिकेट, तोलाबाजों से मुक्ति.