Wednesday 8th of July 2026 12:45:24 PM
Home Blog Page 258

दूसरा डोज लेने के बाद भी कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब हुए कोरोना पॉजिटिव

0

कोडरमा। एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉ एहतेशाम 8 मार्च को वैक्सीन का दूसरा डोज भी लिया था। उन्होंने निकट समय में संपर्क में आये लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो मेरे संपर्क में आए, कृपया वे लोग अपना परीक्षण करवा लें।

पत्थर खदान की मिट्टी धंसीं ,पोकलेन मशीन हुआ जमींदोज

0
मिट्टी का ढेर जिसके नीचे दबा है पोकलेन मशीन

गिरिडीह/बिरनी : थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में संचालित पत्थर खदान की मिट्टी गुरुवार शाम लगभग 5 बजे अचानक धंस जाने से खदान में काम करने वाली पोकलेन मशीन जमींदोज हो गयी। घटना में किसी तरह की अप्रिय घटना घटित होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि गुरुवार को मजदूर खदान में काम करने उतरे और 11 बजे खाना खाने के लिए खदान से बाहर निकल गए। इसी बीच कुछ मिट्टी धसी तो मजदूरों को खदान की मिट्टी धसने का अंदेशा हुआ। नतीजतन सभी मजदूर काम छोड़ खदान से बाहर आ गये। इसी दौरान शाम 5 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मिट्टी धस गया और खदान में काम करने के लिए उतरा पोकलेन मशीन पूरी तरह से जमींदोज हो गयी । हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के संबंध में माइंस के मुंशी दीपक कुमार ने बताया गया कि सुबह से हल्का हल्का मिट्टी धंस रहा था। मिट्टी को धसता देखकर मजदूर खदान में काम करने नही उतरे थे। जिसके कारण कोई बड़ी घटना नही घटी। पोकलेन मशीन पर मिट्टी गिरा हुआ है जिसे हटाकर मशीन को निकाला जाएगा । कहा कि खदान लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था खदान को पुनः चालू करने के लिए कुछ दिनों से खदान में जमा पानी व मिट्टी की सफाई की जा रही थी कि इसी बीच घटना घट गई । वही खदान संचालक राजू मेहता ने कहा कि खदान का लीज है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शर्मानन्द सिंह उक्क्त खदान पर पहुचकर जांच करने में जुटे हुए है ।

लेवी नहीं देने पर निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी चालक व मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा

0
घटना स्थल पर मजदूरों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी

गिरिडीह : झारखण्ड-बिहार सीमा पर चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के दुम्मा से पथरिया तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में व पुल निर्माण कार्य मे लगे जेसीबी चालक व मजदूरों के साथ प्रतिबन्धित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक हथियार बंद दस्ता द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

पिटाई की यह घटना बुधवार की रात्रि बारह बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बारह बजे भाकपा माओवादियों का हथियारबंद दस्ता मड़वा गांव पहुंचा। पन्द्रह से बीस की संख्या में नक्सली आते ही मजदूरों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस क्रम में नक्सलियों ने मड़वा में बन रहे रोड निर्माण में दो स्थानीय युवक की पिटाई की गयी। युवक पुल निर्माण कार्य के लिए लाए गए सामग्री की देख भाल के लिए रात्रि प्रहरी के रूप में सामान की सुरक्षा में लगे हुए थे। पुल  निर्माण कार्य में जिन मजदूरो के साथ मारपीट की गई है उनसे एक पोकलेन चालक बरही के प्रकाश यादव, व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव के रूपन यादव है। मड़वा गांव के पास हो रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर मड़वा में ही रहते हैं।

सूत्र बताते हैं कि लेवी को लेकर पिटाई किए जाने की चर्चा है। मड़वा में पुल निर्माण कार्य में लगे पोप्लेन चालक मजदूरों की नक्सलियों द्वारा पिटाई के पीछे की वजह लेवी माना जा रहा है। लेवी की रकम दिए बगैर कार्य कराने को लेकर पोकलेन चालक व मजदूरों के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही जमुई के अभियान एएसपी सुधांशु कुमार, चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार, भेलवाघाटी थाना प्रभारी प्रसांत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस पदाधिकारियों ने मारपीट में घायल मजदूर सहित आसपास के ग्रामीणों से भी घटना सम्बन्धी पूछताछ किया।

रांची में एंबुलेंस, पीपीई किट का रेट फिक्स, अब नहीं चलेगी मनमानी

0

रांची में प्रशासन ने निजी एंबुलेंस संचालकों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई और स्वास्थ्य सचिव के आदेश से जारी कर दिया गया निर्देश। अब निजी एंबुलेंस चालक मनमानी रकम नहीं वसूल पायेंगे।

अस्पताल से मुक्तिधाम तक शवों को ले जाने के लिए  10-12 हजार वसूलने की बात सामने आई थी

  • एंबुलेंस चालक के उपयोग के लिए पीपीई किट के लिए लागत राशि 500 रुपये मात्र का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा। अगर उपभोक्ता या मरीज के परिवार द्वारा पीपीई किट उपलब्ध करवाया जाता है तो एंबुलेंस चालक को इसके लिए अलग से राशि का भुगतान नहीं करना है।
  • सामान्य एंबुलेंस (वेंटिलेटर रहित) के लिए : यात्रा के आरंभ से अधिकतम 10 किलोमीटर तक के लिए 500 रुपये मात्र का भुगतान उपभोक्ता को देना होगा। वहीं 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी होगी तो प्रति किलोमीटर 12 रुपये का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा।
  • एडवांस एंबुलेंस (वेंटिलेटर सहित) के लिए : यात्रा से आरंभ से अधिकतम 10 किलोमीटर तक के लिए 600 रुपये मात्र का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा। वहीं 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी होगी तो प्रति किलोमीटर 14 रुपये का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा।
  • कुल दूरी की गणना एंबुलेंस द्वारा एंबुलेंस के गंतव्य स्थान से यात्रा आरंभ के साथ यात्रा के समापन के बाद वापस उनके गंतव्य स्थान तक आने-जाने के दौरान की गई कुल दूरी होगी।
  • एंबुलेंस के सैनिटाइजेशन के लिए 200 रुपये मात्र का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा।
  • मरीज को एंबुलेंस में ऑक्सीजन के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे। ऑक्सीजन शुल्क भाड़ा में ही शामिल रहेगा।
निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी पर नकेल
निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी पर नकेल

 

15 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-15-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 15 April”]

15 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-15-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 15 April”]

कहर कोरोना का ,तीन की मौत, 126 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में दो लोगों की मौत डोमचांच कोविड केयर सेंटर में बुधवार को हो गयी। जिसमे मृतक दोनो महिला बताया जा रहा है। वहीं पुराने रिकॉर्ड भी टूट रहे है। कोडरमा जिले में नित्य कोरोना विष्फोट की खबरें आ रही है, जिले में बुधवार को 126 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीज़ो की संख्या 791 तक पहुंच गई है। इधर जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के मिलने से तथा एक ही दिन में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ेल गयी हैं।

कहर कोरोना का ,तीन की मौत, 126 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में दो लोगों की मौत डोमचांच कोविड केयर सेंटर में बुधवार को हो गयी। जिसमे मृतक दोनो महिला बताया जा रहा है। वहीं पुराने रिकॉर्ड भी टूट रहे है। कोडरमा जिले में नित्य कोरोना विष्फोट की खबरें आ रही है, जिले में बुधवार को 126 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीज़ो की संख्या 791 तक पहुंच गई है। इधर जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के मिलने से तथा एक ही दिन में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ेल गयी हैं।

14 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-14-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 14 April”]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021

0

  • राहुल ने ‘कट मनी’ के लिए ममता सरकार को घेरा, भाजपा पर लगाया हिंसा फैलाने का आरोप.
  • राहुल गांधी ने कहा, “हमने कभी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया, लेकिन ममता जी ने ऐसा किया है.
  • बंगाल के रण में पहली बार आज उतरेंगे राहुल गांधी, माटीगारा-नक्सलबाड़ी इलाके में करेंगे रैली.
  • कूच बिहार हिंसा: ममता बनर्जी ने कहा, दोषियों को सजा दिलाने के लिए जांच शुरू करेगी बंगाल सरकार.
  • रात 8 बजे बैन खत्म, ममता ने की 2 रैलियां, BJP पर साधा निशाना.
  • बंगाल: HC का जिलाधिकारियों को निर्देश- रैलियों पर रखें नजर, जरूरत हो तो लगाएं धारा 144.
  • अमित शाह ने CM बनर्जी पर लगे बैन को बताया सही.
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राहुल सिन्हा  48 घंटों तक प्रचार नहीं कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने भड़काऊ बयान के चलते सिन्हा के खिलाफ यह कार्रवाई की है.

इलाज कराने रांची जा रहे पुलिस जवान समेत पत्नी

0

डालटनगंज- एनएच 39 (पुराना 75) डालटनगंज-रांची मुख्य मार्ग पर बुधवार की तड़के एक स्विफ्ट कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में झारखंड पुलिस का एक जवान उसकी पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस जवान अपनी पत्नी और बेटे का इलाज कराने के लिए अपनी कार से रांची जा रहे थे. सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल में घटना हुई. हादसे के बाद सड़क पर कार और ट्रक के फंस जाने से करीब 3 घंटे तक एनएच पर आवागमन बाधित रहा.

छतरपुर का रहने वाला था पुलिस जवान

मृत जवान की पहचान पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कऊवल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद यादव (37) उनकी पत्नी प्रमिला देवी (34) और पुत्र गुलशन (10) के रूप में हुई है. जवान अखिलेश प्रसाद यादव की पत्नी और बेटे की तबीयत खराब थी. बुधवार की तड़के जवान अपनी पत्नी और बेटे का इलाज कराने के लिए स्विफ्ट कार से रांची जा रहे थे. उनके साथ कार में गांव का एक युवक मनीष कुमार (20) भी था.

सुबह 4:50 बजे हुई घटना

सुबह करीब 4:50 बजे जैसे ही कार सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल में पहुंची कि अचानक सामने से आ रहे ट्रक से कार में जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में कार स्वयं चला रहे पुलिस जवान और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.

जवान की पत्नी ने पीएमसीएच में तोड़ा दम

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों और सतबरवा पुलिस की मदद से किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. जख्मी महिला और एक युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां दोनों की स्थिति गंभीर देख कर उन्हें रांची भेजने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच महिला की मौत हो गई. युवक को इलाज के लिए रांची भेजा गया है. उसकी स्थिति काफी चिंताजनक बताई गई है.

जवान धनबाद के जोड़ापोखर थाना में थे कार्यरत

पुलिस जवान अखिलेश प्रसाद यादव झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना में कार्यरत थे. वर्ष 2004 से ही वह पुलिस सेवा में थे. घटना की सूचना सुबह 6 बजे परिजनों को मिली सूचना मिलते ही परिवार के कई सदस्य घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार पुलिस जवान के दो और पुत्र घटना के समय दोनों छतरपुर के कव्वल स्थित अपने घर पर थे.

शादी की खुशियां मातम में बदली

परिजनों के अनुसार पुलिस जवान के घर में शादी की तैयारी चल रही थी. जवान की बहन की शादी होने वाली थी. आगामी 21 अप्रैल को बहन का तिलक जाने वाला था. घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है. शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई.

UP में हालात बद से बदतर! अब 24 घंटे में 20,510 Corona,सीएम योगी हुए कोरोना पॉजिटिव

0
सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में वर्चुअली कर रहे काम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश  में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है. हालात अब बद से बदतर होते दिख रहे हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो राज्य में 20,510 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं. वहीं बात की जाए कुल मामलों की तो अभी तक एक्टिव केसेज 1,11,835 हो गए हैं. स्वास्‍थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में मामले तो बढ़े हैं लेकिन इसके साथ ही 4517 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में वर्चुअली कर रहे काम.

मायावती बोलीं

0

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनको नमन करने के साथ ही केंद्र सरकार के टीका उत्सव प्रयास को सराहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह उत्सव देश के गरीब और जरूरत मंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज्यादा उचित होता।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने को एक उत्सव के रूप में मनाने का जो विशेष अभियान चलाया है, वह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर यह उत्सव देश के गरीब और जरूरत मंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता, तो ज्यादा उचित होता।

उन्होंने कहा कि मैं बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वो आज पूरे देश में गरीब और जरूरत मंद लोगों को वैक्सीन मुफ्त में लगाने का निर्णय लें और इस बात का ऐलान भी करें।

मायावती ने कहा कि आज भारतीय संविधान के मूल निर्माता और दलितों, शोषितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। कोरोना प्रकोप के चलते और सभी सरकारी नियमों का अनुपालन करते हुए बहुजन समाज पार्टी के सभी लोग पूरे देश में बहुत सादगी के साथ इनकी जयंती मना रहे हैं। आज का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है। आज के दिन ही बहुजन समाज पार्टी की भी स्थापना हुई थी। हम लोग देश भर में सादगी से अंबेडकर जयंती मना रहे हैं। हमारी पार्टी का संकल्प बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का है और हम उसको आगे बढ़ा भी रहे हैं।

मायावती बोलीं

0

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनको नमन करने के साथ ही केंद्र सरकार के टीका उत्सव प्रयास को सराहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह उत्सव देश के गरीब और जरूरत मंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज्यादा उचित होता।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने को एक उत्सव के रूप में मनाने का जो विशेष अभियान चलाया है, वह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर यह उत्सव देश के गरीब और जरूरत मंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता, तो ज्यादा उचित होता।

उन्होंने कहा कि मैं बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वो आज पूरे देश में गरीब और जरूरत मंद लोगों को वैक्सीन मुफ्त में लगाने का निर्णय लें और इस बात का ऐलान भी करें।

मायावती ने कहा कि आज भारतीय संविधान के मूल निर्माता और दलितों, शोषितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती है। कोरोना प्रकोप के चलते और सभी सरकारी नियमों का अनुपालन करते हुए बहुजन समाज पार्टी के सभी लोग पूरे देश में बहुत सादगी के साथ इनकी जयंती मना रहे हैं। आज का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है। आज के दिन ही बहुजन समाज पार्टी की भी स्थापना हुई थी। हम लोग देश भर में सादगी से अंबेडकर जयंती मना रहे हैं। हमारी पार्टी का संकल्प बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का है और हम उसको आगे बढ़ा भी रहे हैं।

मोदी झूठे हैं प्रधानमंत्री झूठे हैं

0
Modi is a liar, Prime Minister is a liar – Mamta

बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदी के बाद बारासात में एक चुनावी रैली की. इस दौरान टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि ‘मोदी झूठे हैं प्रधानमंत्री झूठे हैं हालांकि तुरंत ममता ने कहा कि ‘झूठा असंसदीय शब्द है. प्रधानमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

 

ममता ने कहा ‘नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक रैली में कहा कि ममता दीदी ने मतुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया. मैं सार्वजनिक रूप से उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कह रहीं हूं, अगर मैंने उनके लिए कुछ नहीं किया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आप कान पकड़ कर उठक बैठक करिएगा.

 

बारासात में टीएमसी नेता ने कहा कि  ‘ममता बनर्जी ने सभी से एकजुट होकर वोट देने की क्या गलती की? मुझे हिंदू, मुस्लिम, सिख, क्रिश्चियन, माताओं, बहनों, छात्रों और युवाओं से वोट चाहिए.’ सीएम ने कहा कि ‘बीजेपी जानती है कि वे चुनाव हार जाएंगे, इसलिए वे मुझे प्रचार करने से रोकने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रहे हैं.