Wednesday 8th of July 2026 01:56:34 PM
Home Blog Page 257

साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव, मिली बेल

0
Court grants bail to lalu yadav in Fodder scam

साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव
साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जमानत दे दी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी है। लालू प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य और दुमका कोषागार केस में मिली आधी सजा काट लेने के आधार पर जमानत मांगी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद लालू प्रसाद जेल से नियमित जमानत पर बाहर आएंगे। इस संबंध में उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमानत को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि न्यायालय ने उन्हें बेल दी है। वे अभी एम्स में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। हम लोगों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी है। उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है। उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा।

इन शर्तों पर मिली लालू को बेल

लालू प्रसाद के खिलाफ झारखंड में पांच मामले चल रहे थे। अबतक तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। और आज चौथे मामले में भी उन्हें नियमित जमानत मिल गयी है। अब कुल चार मामलों में लालू यादव को जमानत मिल चुकी है। पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित है जिसपर सीबीआई कोर्ट में सुनवाई अभी चल रही है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद को एक लाख के निजी मुचलके, दस लाख जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। लालू प्रसाद को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। बिना कोर्ट की अनुमति के वे विदेश नहीं जा सकेंगे। उन्हें अपना मोबाइल नंबर और पता भी नहीं बदलने का निर्देश अदालत ने दिया है।

लालू की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने की बहस
लालू की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनायी है। प्रसाद ने छह अप्रैल को ही 42 माह जेल में काट लिए हैं। उनकी आधी सजा पूरी हो गयी है। इस कारण उन्हें जमानत प्रदान की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी आधी सजा पूरी करने के बाद जमानत प्रदान करने का कई मामलों में आदेश दिया है।

सीबीआई ने किया विरोध रोक न सके जमानत

सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद को जमानत का विरोध किया गया। सीबीआई का कहना था कि दुमका कोषागार में लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने आईपीसी में सात और पीसी एक्ट के तहत सात साल की सजा सुनायी है। सीबीआई कोर्ट ने दोनों सजा अलग-अलग चलाने का आदेश दिया है। ऐसे में लालू प्रसाद को दुमका कोषागार से अवैध निकासी में कुल 14 साल की सजा मिली है। सात साल जेल में बिताने के बाद ही उनकी आधी सजा पूरी होगी। इस तरह उनकी आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह जमानत के हकदार नहीं है।

लखनऊ में बनेगा 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल

0

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि लखनऊ में 1000 बेड का नया कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया जाए.

डिफेंस एक्सपो आयोजन स्थल इसके लिए बेहतर स्थान हो सकता है. इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए. कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करें. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं. जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें.

बंगाल चुनाव: 6 जिलों की 45 सीटों पर आज डाले जा रहे वोट

0

सुबह 9.30 बजे तक 16.15 फीसदी वोट पड़ चुके हैं

पश्चिम बंगाल:  विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण की 45 सीटों पर आज यानी शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है और शाम 6 बजे तक यह चलेगी। इस दौरान मतदाता 319 उम्मीदवारों के भाग्य को चुनावी पेटी में बंद करेंगे।

शुक्रवार की शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं

इस चरण में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी दो मई को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगी या नहीं यह तय होगा। राज्य में पांचवें चरण में जिन छह जिलों में मतदान होना है उनमें उत्तरी परगना पार्ट-एक, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, पूर्वी वर्द्धमान पार्ट-एक और जलपाईगुड़ी है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मतदाता 319 उम्मीदवारों के भाग्य को चुनावी पेटी में बंद करेंगे। सुबह 9.30 बजे तक 16.15 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।

17 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-17-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 17 April”]

Today newspaper jharkhand

17 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-17-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 17 April”]

Today newspaper jharkhand

मधुपुर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान, सभी तैयारियां पूरी

0
शुक्रवार की शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं
शुक्रवार की शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं

17 अप्रैल शनिवार को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में इस बार झामुमो, भाजपा सहित छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 3 लाख 22 हजार 90 वोटर करेंगे। इनमें 1 लाख 70 हजार 206 पुरूष और 1 लाख 52 हजार 884 महिलाएं शामिल है।

उपचुनाव में जिनकी किस्मत का फैसला होना है। उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सह सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार ठाकुर,  उत्तम कुमार यादव उर्फ बबलू यादव, किशन कुमार बथवाल और राजेंद्र कुमार शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 487 बूथ बनाए गए हैं।

इनमें 164 अतिसंवेदनशील, 226 संवेदनशील और 97 सामान्य बूथ बना है। इसको घ्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। मधुपुर चुनाव में 22 कंपनी केंद्रीय बल, 27 कंपनी को बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा 700 पुलिस पदाधिकारी सहित 1670 जिला सशस्त्र बल, 451 लाठी बल भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल रिजर्व में रखा गया है।

17 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पेट्रोलिंग पार्टी, क्विक रेस्पांस टीम, स्पेशल फोर्स का इंतजाम किया गया है। मतदान के बाद ईवीएम को देवघर स्थित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है।

बंगाल में 72 घंटे पहले बंद होगा चुनाव प्रचार

0

देश भर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों और मौत के आकड़े के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक के बाद कई अहम दिशा-निर्देश राजनीतिक दलों को जारी किए हैं.

इनमें सबसे बड़ा तो यही है कि प्रचार का समय कम किया गया है और मतदान से पहले चुनाव प्रचार खत्म होने की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है.

मतदान से 72 घंटे पहले बंद होगा चुनाव प्रचार
मतदान से 72 घंटे पहले बंद होगा चुनाव प्रचार

रैली में मास्क लगाकर जाएं 

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने नेताओं को भी समझाइश देते हुए कहा है कि सार्वजनिक जीवन में लोगों को प्रेरणा देने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और चुनावी रैलियों में फेस मास्क पहन कर जाएं और आने वाले लोगों को भी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने को प्रेरित करें.

प्रचार की समय़ सीमा घटाई
गौरतलब है कि बंगाल उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया.

72 घंटे पहले बंद होगा चुनाव प्रचार 

बैठक के बाद चुनाव आयोग की ओर से व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए. इसके तहत विधानसभा चुनाव के शेष तीन चऱणों के लिए हर रोज के प्रचार के समय में कमी की गई है. इसके तहत अब राजनीतिक दल शाम 7 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रचार नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही साइलेंस पीरियड यानी मतदान से 72 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा. पहले यह अवधि 48 घंटे की थी.

कोरोना का सभी रिकार्ड ध्वस्त, 159 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना अपने पुराने रिकॉर्ड को नित्यदिन ध्वस्त कर रही है ओर जिले में नित्य दिन कोरोना विष्फोट की खबरें भी आ रही है, जिले में शुक्रवार को 159 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में 107 एवं रैट जांच में 52, कुल 159 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीज़ो की संख्या 1095 तक पहुंच गई है। वहीं डोमचांच कोविड सेंटर से कुल 28 लोग स्वस्थ्य लाभ लेकर अपने घर लौटे जिसे एसडीओ मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण आदि ने सभी को विदाई दी। इधर जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है।

नशेबाज डाॅ. गौरव की कार ने ली पति

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): खाने-पीने, गिरने-पड़ने, मारने-मरने और रईसजादगी के लिए मशहुर डाॅ. राहुल अग्रवाल का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि इस बार गलती डाॅ. राहुल अग्रवाल की नहीं बल्कि उनकेे भाई डाॅ. गौरव अग्रवाल ने की है। कल रात नशे में धूत डाॅ. गौरव अग्रवाल ने रांची से डालटनगंज आने के क्रम में जानलेवा स्थान चियांकी के पास शाम लगभग 7.20 बजे तब एक मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाया जब मोटरसाइकिल सवार युगल जोड़ी पति-पत्नी डालटनगंज से अपना घर केचकी जा रहे थे। विपरीत दिशा से तकरीबन 200 से 220 की स्पीड में आ रही डाॅ. गौरव की चार पहिया वाहन(फोर्ड इंडीवर जेएच 03 जे 0012) ने देखते ही देखते इतनी जोरदार रफ्तार से मोटरसाइकिल में धक्का मारी कि मोटरसाइकिल डाॅक्टर के चार पहिये वाहन के नीचे जा घूसी और बहुत देर यानी दो-तीन मिनट तक तो डाॅक्टर को भी पता नहीं चला कि उन्हांेने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जब मोटरसाइकिल चार पहिये वाहन के नीचे घसिटाते हुए कुछ दूर तक चला गया तब अचानक गाड़ी बढ़ना खुद से बंद हो गया। उसके बाद झटके से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और उसमे सवार दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाला गया। इतने में डाॅ. गौरव का सारा नशा फट गया और देखते-देखते उनके और उनके साथ कार में यात्रा करने वाले एक अन्य सहयोगी के हाथ-पांव फुलने लगे। उनलोगों के चेहरे लाल-पीले होने लगे। इधर, बाईक पर सवार पति-पत्नी में से पुलिसकर्मी पति गोपाल सिंह जो सतबरवा थाना के डबरा पिकेट पर जैप के जवान के रूप में तैनात थे, ने घटनास्थल पर ही सेकेंडों में दम तोड़ दिया। पत्नी पूनम देवी अधमरा हो गयी। देखते-देखते वहां पर राहगीरों की भीड़ जुट गयी। जब तक राहगीर पूरा वाक्या समझते तब तक कुछ चापुलूसी करने वाले डाॅक्टर के चहेतों ने डाॅक्टर और उनके एक अन्य सहयोगी को वहां से मोटरसाइकिल में बैठा कर नौ-दो-ग्यारह करा दिया। उसके बाद जब भीड़ जुटने लगी और इस आशय की खबर पुलिस महकमे को लगी तो पूरा माहौल आक्रोशित हो उठा और घंटों तक वहां पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी तांडव मचाते रहे। भारी आक्रोश का नतीजा यह हुआ कि लाखों की डाॅ. गौरव की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने मार-मार कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामले को नियंत्रण में लेने के फलस्वरूप डाॅक्टर के क्षतिग्रस्त फोर्ड इंडीवर को थाने में लाया गया। उधर, मृतक पुलिसकर्मी की अधमरी पत्नी ने भी आज अहले सुबह दम तोड़ दिया। इस तरह से डाॅक्टर की नशे ने कल रात दो निर्दोषों की जान ले ली और एक रक्षक ही भक्षक बन गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डाॅक्टर की फोर्ड इंडीवर में ग्लास और शराब की बोतल देखे गए। प्रत्यक्षदर्शी यह भी बताते हैं कि डाॅक्टर खुद से गाड़ी को ड्राईव कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरा पुलिस महकमे सकते में पड़ गया है। पलामू के सहायक पुलिस अधीक्षक के. विजयशंकर ने बताया कि कल की घटना डाॅ. गौरव के नशे में धूत होकर वाहन चलाने का परिणाम है। पुलिस ने मृतक पुलिसकर्मी के पुत्र के लिखित शिकायत के आधार पर डाॅ. गौरव समेत अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस लगातार डाॅक्टर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन डाॅ. गौरव तथा उनके सहयोगी फरार चल रहे हैं। एएसपी श्री शंकर ने बताया कि फिलहाल डाॅक्टर भूमिगत जरूर हो सकते हैं लेकिन पलामू पुलिस उन्हें बख्शने नहीं जा रही है। हर हाल में डाॅक्टर की गिरफ्तारी अविलंब होगी। उन्होंने बताया कि पलामू एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर डाॅक्टर की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित कर ली गयी है। ईधर, मरणोपरांत मृतक पुलिसकर्मी गोपाल सिंह को स्थानीय पुलिस लाईन में पलामू एसपी संजीव कुमार और एएसपी के. विजयशंकर समेत कई पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। यहां उल्लेखनीय है कि दुबियाखाड़
से लेकर चियांकी हवाई अड्डा तक जानलेवा स्थल के रूप में आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से जाना जाता रहा है। इस क्षेत्र में हर साल कोई ना कोई बड़ी घटना घटती रही है और लोगों की जाने जाती रही है। जहां तक डाॅ. गौरव का सवाल है तो वे शहर में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं, किन्तू कल की घटना ने उनके व्यक्तित्व पर एक पियक्कड़ होने का भी धब्बा लगाकर उन्हें दागदार बना दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि पलामू पुलिस एक पुलिसकर्मी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डाॅ. गौरव के खिलाफ किस तरह का रूख अपनाते हुए उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करती है। अब सबकी निगाहे पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी हुई है कि मृतक पुलिस को कैसे इंसाफ मिले।

16 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-16-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 16 April”]

मारुति और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत एक गम्भीर

0
घटना को अंजाम दूर खेत मे जा फंसा मारुति

गिरिडीह/जमुआ : जिले के जमुआ प्रखंड के गादी खुर्द घोरमराहा में शुक्रवार को हुई बाइक और मारुति के बीच आमने सामने की टक्कर में जंहा एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वंही घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में मारुति भी हुआ क्षतिग्रस्त

घटना के बताया जाता है कि जमुआ प्रखंड के महुआटांड गांव निवासी बच्चू महतो और गुल्ली महतो अपने बाइक से बकरी को लेकर बदडीहा से महुआटांड जा रहा था। इसी दौरान घोरमराहा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार मारुति कार संख्या जेएच 10सीडी 8561 ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना में जंहा मौके पर ही बच्चू महतों की मौत हो गई वंही बाइक पर सवार गुल्ली महतो गंभीर रूप से घायल हो गये।

क्षतिग्रस्त बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मारुति की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद वह सड़क से उतरकर काफी दूर तक खेत मे जा लुढ़की और खेत के मेढ़ में फंस कर बन्द हुई। यह मारुति कार धनबाद का बताया जा रहा है।

घटना में घायल व्यक्ति

घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और मारुति कार सहित मारुति के चालक को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वंही पुलिस ने हादसे में गम्भीर रूप से घायल गुल्ली महतो को इलाज हेतु गिरिडीह भेज दिया है।

कहर कोरोना का , सभी रिकार्ड ध्वस्त, 145 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 6 लोगों की मौत तीन लोगों की मौत तो बुधवार को हुई,वहीं अन्य की मौत पहले हो चुकी है। तीनो की मौत डोमचांच कोविड केयर सेंटर में बुधवार को हुई थी। वहीं कोरोना अपने पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दी है । कोडरमा जिले में नित्य कोरोना विष्फोट की खबरें भी आ रही है, जिले में गुरुवार को 145 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
बताया जाता है कि जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में 108, रैट जांच में 36 एवं आरटीपीसीआर से 1, कुल 145 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीज़ो की संख्या 936 तक पहुंच गई है।
इधर जिले में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के मिलने से तथा एक ही दिन में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ेल गयी हैं।
—–

दूसरा डोज लेने के बाद भी कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब हुए कोरोना पॉजिटिव

0

कोडरमा। एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉ एहतेशाम 8 मार्च को वैक्सीन का दूसरा डोज भी लिया था। उन्होंने निकट समय में संपर्क में आये लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो मेरे संपर्क में आए, कृपया वे लोग अपना परीक्षण करवा लें।