Wednesday 8th of July 2026 02:47:42 PM
Home Blog Page 256

19 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-19-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 19 April”]

झारखंड में अगले सात दिनों तक ठप रहेंगे सभी न्यायिक कार्य, झारखंड स्टेट बार काउंसिल की घोषणा

0

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने घोषणा की है कि अगले 07 दिनों तक राज्य के सभी वकील सेल्फ लॉकडाउन का पालन करेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखेंगे।

अगले सात दिनों तक सभी न्यायिक कार्य रहेंगे ठप
अगले सात दिनों तक सभी न्यायिक कार्य रहेंगे ठप

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने रविवार को आपात बैठक कर यह फैसला लिया है। काउंसिल के सदस्यों ने तय किया है कि अगले सात दिनों तक कोई भी अधिवक्ता और उससे जुड़े क्लर्क काम नहीं करेंगे। सदस्यों की हुई वर्चुअल मीटिग में यह फैसला लिया गया है।

हाइकोर्ट, जिला न्यायालय, अनुमंडलस्तरीय न्यायालय के साथ-साथ ट्रिब्यूनल से जुड़ा कोई भी अधिवक्ता न तो ऑनलाइन न ही ऑफलाइन काम करेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए यह सब किया जा रहा है।

बार काउंसिल ने यह निर्देश सोमवार से रविवार तक के लिए जारी किया है। इस दौरान न्यायालयों में किसी तरह का कोई भी कार्य अधिवक्ता नहीं करेंगे। अगर किसी ने इस आदेश का अनुपालन नहीं किया तो इसे अवमानना माना जाएगा और आदेश की अवहेलना करनेवाले अधिवक्ता पर कार्रवाई की जाएगी।

287 people met. corona positive,one death

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना से मौत होने की खबर नित्यदिन मिलने लगी है तो वहीं संक्रमण का तेजी से फैलाव होने की बात भी सामने आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दो की मौत दूसरे जगहों पर हुई है। वहीं कोरोना कोडरमा में अपने पुराने रिकॉर्ड को नित्यदिन ध्वस्त कर रही है । ओर जिले में नित्य कोरोना विष्फोट की खबरें भी आ रही है, जिले में 287 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोडरमा जिले पिछले 24 घंटे में ट्रू नेट जांच में 94, एन्टी जेन जांच में 189 एवं आरटीपीसीआर में 4, कुल 287 लोग संक्रमित पाये गये हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव पाये गये की संख्या 1477 हो गयी है।

18 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-18-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 18 April”]

18 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-18-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 18 April”]

Coronavirus : कोरोना की जांच कब कराएं और कौन

0

Coronavirus Test: वापस घर लौटने पर मन में ये डर तो रहता ही है कि कहीं मैं कोरोना संक्रमित तो नहीं हो गया? सवाल ये है कि हमें आखिर कब कोरोना की जांच करानी चाहिए!

देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है. महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी स्थिति है तो वहीं कई राज्यों में कड़ी पाबंदिया लागू की गई हैं. काम पर जाना है या जरूरी काम है… घर से तो निकलना ही होगा. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर, लोगों से मिलना-जुलना, सामान खरीदना… आम दिनचर्या का हिस्सा है. ऐसे में वापस घर लौटने पर मन में ये डर तो रहता ही है कि कहीं मैं कोरोना संक्रमित तो नहीं हो गया? सवाल ये है कि हमें आखिर कब कोरोना की जांच करानी चाहिए!

बुखार, थकान, स्वाद और गंध का पता नहीं चलना, सांस में तकलीफ इसके सामान्य लक्षण हैं. वहीं नए लक्षणों में आंखें गुलाबी होना, डायरिया, लूज मोशन, सुनने में परेशानी भी देखे जा रहे हैं. ऐसी परेशानियों से गुजर रहे हैं तो जांच करवा लेना बेहतर है.

कोविड संक्रमित के संपर्क में आए हैं तो… इस सवाल पर डॉ सिंह ने कहा कि अगर किसी कंफर्म्ड कोविड संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हों, 6 फीट की दूरी मेंटेन न कर पाए हों यानी इससे अधिक करीब आए हों… 15 मिनट या ज्यादा साथ रहे हों… तो भी कोरोना की जांच करवा लेनी चाहिए.

कौन सी जांच कराना बेहतर रहेगा? इस सवाल पर डॉ श्यामसुंदर कहते हैं कि RT-PCR टेस्ट अबतक आए तमाम तरह की टेस्टिंग किट में बेहतरीन है. इसकी एक्यूरेसी बहुत ज्यादा है. हालांकि इसकी रिपोर्ट आने में समय लगता है. रैपिट एंटिजन टेस्ट मिनटों में रिजल्ट दे देता है.

डॉ सिंह ने कहा कि अगर रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आता है और फिर भी लक्षण महसूस होते हैं, तो आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लेना ज्यादा सही रहेगा. कई बार ऐसा होता है कि एंटीजन टेस्ट ​में रिपोर्ट निगेटिव और आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आती है. रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही इलाज शुरू करना जरूरी है. (Disclaimer: यह लेख आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलना श्रेयस्कर है.)

झारखंड में सभी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, शादी में 50 से ज्यादा लोग दिखे तो जुर्माना

0

झारखंड में जेपीएससी सहित तमाम प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।  इसके साथ ही तमाम शिक्षण संस्थान बंद करने की घोषणा कर दी गई है।  इसमें सभी तरह के स्कूल,  कॉलेज के साथ ही कोचिंग संस्थान भी शामिल हैं।

मधुपुर उप-चुनाव खत्म होते ही पाबंदियों का एलान!
मधुपुर उप-चुनाव खत्म होते ही पाबंदियों का एलान!

इसके अलावा शादी में अगर दोनों पक्ष मिलाकर 50 से ज्यादा लोग दिखे तो जुर्माना वसूला जाएगा,  और जुर्माने का विरोध करने पर जेल भी हो सकती है।  इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।

JPSC रद्द होने से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका 

सातवीं से 10 वीं जेपीएसपी परीक्षा दो मई को होनी थी । इस परीक्षा के लिए राज्य के करीब पांच लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे थे । बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आन जान करने से संक्रमण के और फैलने का खतरा था । इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए जेपीएससी की परीक्षा स्थगित की गई ।

27 से शुरू होने वाली JEE Mains की परीक्षाएं रद्द

0

National Testing Agency (NTE) द्वारा आयोजित होने वाली जेईई मेन्स की परीक्षा रद्द कर दी गई है।  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की।  

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सर्कुलर जारी कर जेईई मेन रद्द होने की घोषणा की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सर्कुलर जारी कर जेईई मेन रद्द होने की घोषणा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्विट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिस भी अटैच किया है । बताते चलें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से तीसरे सत्र की परीक्षा 27, 28 और 20 अप्रैल को ली जानी थी जिसे कोरोना के बढ़ते मामले कि देखते हुए रद्द किया गया है ।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन की परीक्षा इस साल से एक साल में चार बार ली जा रही है. पहले दो सत्र की परीक्षा ली जा चुकी है. पहला सत्र 23 से 26 फरवरी तक लिया गया. जबकि दूसरा सत्र 16 मार्च से 18 मार्च तक चला.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि इस तीसरे सत्र में होने वाली परीक्षा के तारीखों की घोषणा परीक्षा तिथि से 15 दिन पहले की जायेगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वह इस समय का उपयोग परीक्षा की तैयारी और बेहतर करने के लिए करें. स्टूडेंट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अभ्यास ऐप के जरिए भी जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. स्टूडेंट परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें.

मधुपुर उप

0
कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा मतदान
कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा मतदान

मधुपुर उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई. वोटिंग प्रतिशत 71.6 रहा. दोपहर एक बजे तक 53.67 प्रतिशत मतदान हो चुका था. कोविड 19 के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों के बीच चुनाव कराया गया.

महिला मतदाताओ में दिखा उत्साह
महिला मतदाताओ में दिखा उत्सा

चुनाव प्रक्रिया के साथ चुनाव आयोग की ओर से इसके लिये अलग से गाइडलाइंस जारी की गयी थी. मतदान शुरू होने के पहले सभी बूथ पर बूथ लेवल एजेंट के स्तर से मॉक पोल कराया गया. लगभग 487 मतदान केंद्र बनाये गये थे.

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 78 सहायक मतदान केंद्र बनाया जाना तय हुआ. इनमें से 245 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा रही.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केन्द्र जहां 1000 से ज्यादा वोटर हैं, वहां उसी भवन के दूसरे कक्ष में सहायक मतदान केन्द्र बनाया जाना सुनिश्चित किया गया था. आयोग की मानें तो चुनाव शांतिपूर्ण रहा.

झारखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं रद्द

0

कोरोना महामारी को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने चार मई से शुरू होने वाले दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है ।

एक जून को परिस्थिति के आकलन के बाद लिया जाएगा निर्णय
एक जून को परिस्थिति के आकलन के बाद लिया जाएगा निर्णय

जैक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि 1 जून को पुनः परिस्थिति को का आकलन करने के बाद ही अगली सूचना प्रकाशित की जाएगी  ।

जैक के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जो भी परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी इससे पहले 15 दिनों का अतिरिक्त समय बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए दिया जाएगा. इससे पहले जैक ने कोरोना की वजह से पहले ही बोर्ड की प्रेक्टिकल परीक्षाएं स्थगित कर दी है.

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेडिका में भर्ती हुईं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

0

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को कोरोना पॉजीटिव होने के बाद मेडिका में भर्ती कराना पड़ा । इस तरह CMO के बाद अब राजभवन भी कोरोना की जद में आ गया है। 

राज्यपाल को मेडिका में भर्ती कराना पड़ा
राज्यपाल को मेडिका में भर्ती कराना पड़ा

सीएम ऑफिस के पांच अफसर भी कोरोना पॉजीटिव 

सीएम के आवासीय कार्यालय (CMO) के पांच अफसर-कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। CM के आवासीय कार्यालय में तैनात जिन लोगों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है, उनमें अशोक कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम और जयकुमार शामिल हैं।

सिंदरी विधायक को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया

धनबाद के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया।

195 people corona positive Including members of parliament, sdpo and dto

0

कोडरमा। कोडरमा जिले में लगातार कोरोना अपना पूर्व के सभी रिकार्ड को ध्वस्त करने लगा है। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जहां 6 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दो की मौत दूसरे जगहों पर हुई है। वहीं कोरोना कोडरमा में अपने पुराने रिकॉर्ड को नित्यदिन ध्वस्त कर रही है । ओर जिले में नित्य कोरोना विष्फोट की खबरें भी आ रही है, जिले में शनिवार को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा डीटीओ ओर एसडीपीओ समेत 195 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में 24 घंटे के अंदर ट्रू-नेट जांच में 109 एवं रैट जांच में 84, कुल 195 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव पाये गये की संख्या 1290 हो गयी है।

साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव, मिली बेल

0
Court grants bail to lalu yadav in Fodder scam

साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव
साढ़े तीन साल बाद जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद यादव

चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जमानत दे दी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने शर्तों के साथ उन्हें जमानत दी है। लालू प्रसाद ने अपने स्वास्थ्य और दुमका कोषागार केस में मिली आधी सजा काट लेने के आधार पर जमानत मांगी थी। करीब साढ़े तीन साल बाद लालू प्रसाद जेल से नियमित जमानत पर बाहर आएंगे। इस संबंध में उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमानत को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि न्यायालय ने उन्हें बेल दी है। वे अभी एम्स में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। हम लोगों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी है। उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है। उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा।

इन शर्तों पर मिली लालू को बेल

लालू प्रसाद के खिलाफ झारखंड में पांच मामले चल रहे थे। अबतक तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। और आज चौथे मामले में भी उन्हें नियमित जमानत मिल गयी है। अब कुल चार मामलों में लालू यादव को जमानत मिल चुकी है। पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित है जिसपर सीबीआई कोर्ट में सुनवाई अभी चल रही है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू प्रसाद को एक लाख के निजी मुचलके, दस लाख जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। लालू प्रसाद को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। बिना कोर्ट की अनुमति के वे विदेश नहीं जा सकेंगे। उन्हें अपना मोबाइल नंबर और पता भी नहीं बदलने का निर्देश अदालत ने दिया है।

लालू की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने की बहस
लालू की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनायी है। प्रसाद ने छह अप्रैल को ही 42 माह जेल में काट लिए हैं। उनकी आधी सजा पूरी हो गयी है। इस कारण उन्हें जमानत प्रदान की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी आधी सजा पूरी करने के बाद जमानत प्रदान करने का कई मामलों में आदेश दिया है।

सीबीआई ने किया विरोध रोक न सके जमानत

सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद को जमानत का विरोध किया गया। सीबीआई का कहना था कि दुमका कोषागार में लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने आईपीसी में सात और पीसी एक्ट के तहत सात साल की सजा सुनायी है। सीबीआई कोर्ट ने दोनों सजा अलग-अलग चलाने का आदेश दिया है। ऐसे में लालू प्रसाद को दुमका कोषागार से अवैध निकासी में कुल 14 साल की सजा मिली है। सात साल जेल में बिताने के बाद ही उनकी आधी सजा पूरी होगी। इस तरह उनकी आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह जमानत के हकदार नहीं है।